Wednesday, 28 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कराची का मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे देखकर ठहर जाती है नज़र

Ajay Tiwari
28 October 2026 • 0 • 16
कराची का मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे देखकर ठहर जाती है नज़र

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

पाकिस्तान में कराची के लोग जब क्लिफ़्टन के समुद्र तट की ओर जाते हैं, तो रास्ते में उन्हें गुलाबी और पीले पत्थरों से बनी एक पुरानी इमारत दिखाई देती है. इस इमारत से नज़रें हटाए बिना वहां से गुज़रना मुश्किल है.

कराची की इस बिल्डिंग का नाम मोहट्टा पैलेस है. इसे देखकर इंसान उस दौर में पहुंच जाता है, जब समुद्र की शोर मचाती लहरें क्लिफ़्टन के किनारे से टकराती थीं.

उसी दौर में एक हिंदू मारवाड़ी कारोबारी के मन में समुद्र के बिल्कुल पास यह इमारत बनवाने का ख़्याल आया था. उस कारोबारी का नाम शिव रतन चंद्र रतन मोहट्टा था. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ये महल बनवाया था.

इस महल को बनाने में ख़ास तौर पर जोधपुरी गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है.

कराची पर शोध करने वाले दिवंगत पत्रकार अख़्तर बलोच, शोधकर्ता इक़बाल ए. रहमान मांडविया और इतिहासकार उस्मान दमूही ने अपने लेखों में मोहट्टा पैलेस का विस्तार से ज़िक्र किया है.

इक़बाल ए. रहमान मांडविया ने अपनी किताब में लिखा है, "शिव रतन मोहट्टा ने कराची में लोहे का कारख़ाना लगाया था. इसके अलावा उन्होंने सिंध में ख़दरो के पास एक चीनी मिल भी लगाई थी.

चीनी को पास के रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंचाने के लिए उन्होंने रेल की पटरी भी बिछवाई थी. यह 1939 की बात है."

शिव रतन मोहट्टा के छोटे भाई गोपाल गोरधन दास मोहट्टा ने कराची में हिंदू जिमख़ाना बनवाया था.

इस तरह कराची की दो महत्वपूर्ण पुरानी इमारतों के साथ मोहट्टा परिवार का नाम हमेशा याद रखा जाता है.

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

मोहट्टा पैलेस को बनवाने के पीछे शिव रतन मोहट्टा का कोई कारोबारी मक़सद नहीं था.

दरअसल, उनकी पत्नी एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं. डॉक्टरों ने शिव रतन मोहट्टा से कहा कि इस बीमारी का इलाज ताज़ी हवा है. अगर उनकी पत्नी ऐसे माहौल में रहेंगी, तो उनकी सेहत बेहतर रहेगी.

शिव रतन मोहट्टा जानते थे कि कराची के समुद्र तट की ताज़ी हवा ही इस परेशानी का सबसे अच्छा हल है.

इसलिए उन्होंने यहां एक बंगला बनवाने का फ़ैसला किया. हालांकि, यह बंगला असल में किसी महल से कम नहीं था.

आज भी प्रेम कहानियों का ज़िक्र करते हुए कहा जाता है कि मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की मौत के बाद उनकी याद में ताजमहल बनवाया था.

लेकिन शिव रतन मोहट्टा को अपनी पत्नी की ज़िंदगी प्यारी थी. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के जीवित रहते ही यह महल बनवा दिया था.

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

यह शानदार इमारत भी भारतीय उपमहाद्वीप के शुरुआती मुस्लिम वास्तुकारों में शामिल अहमद हुसैन आगा की पेशेवर काबिलियत का नतीजा है.

अहमद हुसैन आगा को इस इमारत का नक़्शा तैयार करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. उन्हें ख़ास तौर पर जयपुर से कराची बुलाया गया था.

उन्होंने कराची में हिंदू जिमख़ाना और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जैसी इमारतों के नक़्शे भी बनाए थे. लेकिन उनके करियर में मोहट्टा पैलेस की एक ख़ास जगह है.

साल 1927 में बनकर तैयार हुआ मोहट्टा पैलेस मुग़ल वास्तुकला की ख़ूबसूरत झलक दिखाता है.

इसे देखकर लगता है, जैसे राजस्थानी राजाओं के एंग्लो-मुग़ल महलों को दोबारा बनाया गया हो.

इसके निर्माण में जोधपुर के गुलाबी पत्थर और गिज़री के स्थानीय पीले पत्थर इस्तेमाल किए गए हैं.

मोहट्टा पैलेस को किसी भी ओर से देखा जाए, यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है.

इसके गुंबद इसकी ख़ूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. इसकी मेहराबें, मीनारें और नक़्शे वाली टाइलें भी देखने लायक हैं.

इस इमारत में बर्मा टीक की मज़बूत लकड़ी इस्तेमाल की गई है.

पत्थरों पर मोर और फूलों के नक़्शे भी बनाए गए हैं. इनमें गेंदे के फूल ख़ास तौर पर दिखाई देते हैं.

किसी समय इसकी छत पर एक छोटा-सा मंदिर भी हुआ करता था.

समय के साथ इस इलाक़े में ऊंची इमारतें बनती चली गईं. इस वजह से अब मोहट्टा पैलेस की छत से समुद्र का नज़ारा पहले जितना ख़ूबसूरत नहीं दिखाई देता.

कभी यहां से समुद्र का बेहद ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता था.

मोहट्टा पैलेस के अंदर एक सुरंग भी हुआ करती थी. यह सुरंग पास के एक मंदिर तक जाती थी.

महल में रहने वाले लोग इसी सुरंग से मंदिर जाकर पूजा-पाठ करते थे.

लेकिन समय के साथ इस इलाक़े में निर्माण होता गया. इसके बाद सुरंग को बंद कर दिया गया. अब यह केवल यादों का हिस्सा है.

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

पाकिस्तान के एक राजनेता कुंवर ख़ालिद यूनुस ने 'डॉन' अख़बार को एक पत्र लिखा था.

इसमें उन्होंने साल 2004 में अपनी भारत यात्रा के दौरान एक बुज़ुर्ग से हुई मुलाक़ात का ज़िक्र किया था.

उस बुज़ुर्ग ने उन्हें बताया था कि एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति ने सेठ शिव रतन मोहट्टा से पैलेस ख़ाली करने को कहा था. उनसे कहा गया था कि यहां सरकारी दफ़्तर बनाए जाने हैं.

कुंवर ख़ालिद यूनुस के मुताबिक़, इसके बाद शिव रतन मोहट्टा ने पाकिस्तान छोड़कर जाने का फ़ैसला किया.

उन्होंने महल की चाबियां अपने मैनेजर को सौंप दीं. साथ ही एक नोट लिखकर कहा कि इसे उस राजनीतिक व्यक्ति को दे दिया जाए.

उस नोट में लिखा था कि अगर उनसे केवल अनुरोध किया जाता, तो वह यह पैलेस तोहफ़े में ही दे देते. इसके बजाय उन्हें इसे ख़ाली करने का आदेश दिया गया.

दरअसल, पाकिस्तान बनने के बाद शिव रतन मोहट्टा कराची में ही रहना चाहते थे. लेकिन उनके लिए ऐसे हालात बना दिए गए कि उन्होंने मुंबई जाने का फ़ैसला कर लिया.

इस बारे में एक और महत्वपूर्ण बात पाकिस्तान के वरिष्ठ नौकरशाह सैयद हाशिम रज़ा ने अपनी किताब 'हमारी मंज़िल' के पेज 96 और 97 पर लिखी है.

वह लिखते हैं, "शिव रतन मोहट्टा बहुत अमीर लोगों में शामिल थे. कराची में उनके कई घर थे, लेकिन वह मोहट्टा पैलेस में रहना पसंद करते थे."

"इस इमारत को विदेश मंत्रालय का दफ़्तर बनाने के लिए चुना गया था."

"14 अगस्त की शाम अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख लोगों को गवर्नर जनरल हाउस में बुलाया गया था. इनमें शिव रतन मोहट्टा भी शामिल थे."

"वह मोहम्मद अली जिन्ना के पास गए और उन्हें पाकिस्तान का गवर्नर जनरल बनने की बधाई दी. मोहम्मद अली जिन्ना ने भी गर्मजोशी से उनसे हाथ मिलाया."

"शिव रतन मोहट्टा ने सोचा कि सरकार से अपना घर मोहट्टा पैलेस वापस लेने की बात करने का यह सबसे अच्छा मौक़ा है."

"उन्होंने मुझसे यानी हाशिम रज़ा से कहा कि मैं मोहम्मद अली जिन्ना को बताऊं कि किस तरह मोहट्टा पैलेस को सरकारी दफ़्तरों के लिए चुना गया है."

"मैंने मोहम्मद अली जिन्ना को बताया कि हमने केवल उन लोगों के घर चुने हैं, जिनके पास रहने के लिए एक से अधिक मकान हैं."

"मैंने उन्हें बताया कि मोहट्टा के पास कराची में रहने के लिए एक से अधिक घर हैं और वह किसी दूसरे घर में जा सकते हैं."

"मोहट्टा ने जवाब दिया कि यह उनका पसंदीदा घर है."

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

"उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना से अनुरोध किया. लेकिन जिन्ना ने यह कहते हुए माफ़ी मांग ली कि इस मामले में फ़ैसला लेने का अधिकार उनके पास नहीं है."

"उन्होंने कहा कि आपको इस बारे में फ़ैसला लेने का अधिकार रखने वाले लोगों से अनुरोध करना चाहिए."

"यह सुनकर शिव रतन मोहट्टा हैरान रह गए थे."

पाकिस्तान बनने के बाद आगा हिलाली वहां मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी थे.

उन्होंने लिखा था कि मोहट्टा पैलेस में विदेश मंत्रालय के दफ़्तर तो बना दिए गए, लेकिन शहर से दूर होने के कारण कर्मचारियों को वहां आने-जाने में परेशानी होती थी.

इस समस्या का हल निकालने के लिए सदर की एम्प्रेस मार्केट से बस सेवा शुरू की गई. यह बस कर्मचारियों को मोहट्टा पैलेस लाती और वापस ले जाती थी.

यह वह दौर था, जब क्लिफ़्टन में बहुत कम आबादी थी. वहां समुद्र का पानी और रेत ही दिखाई देते थे.

राजधानी कराची से इस्लामाबाद ले जाए जाने के बाद मोहट्टा पैलेस वीरान हो गया.

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

"मैं अकेला ऐसा बच्चा नहीं था, जो क्लिफ़्टन जाते समय रास्ते में दिखाई देने वाले इस पैलेस के बारे में अपने पिता से पूछता था कि यह क्या है."

"जवाब मिलता था कि यहां पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन फ़ातिमा जिन्ना रहती थीं."

यह एक सामान्य और सीधा-सादा जवाब था. मेरे जैसे हर बच्चे को क्लिफ़्टन घूमने जाते समय रास्ते में दिखाई देने वाली इस इमारत के बारे में पूछने पर यही जवाब मिलता था.

फ़ातिमा जिन्ना ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मुंबई वाले घर के बदले मोहट्टा पैलेस को चुना था.

हालांकि, शुरुआत में उन्होंने इस इमारत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. लेकिन बाद में वह यहां रहने लगीं.

जब यह इमारत फ़ातिमा जिन्ना को सौंपी गई, तब इसकी हालत बहुत ख़राब थी.

इमारत की सफ़ाई कराई गई. पक्षियों के घोंसले और मकड़ियों के जाले हटाए गए.

इस तरह मोहट्टा पैलेस कुछ समय के लिए 'क़स्र-ए-फ़ातिमा' बन गया.

फ़ातिमा जिन्ना की दोस्त बेगम शाइस्ता इकरामुल्लाह ने 'डॉन' अख़बार को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी यादों का ज़िक्र किया था.

बेगम शाइस्ता इकरामुल्लाह मोरक्को में पाकिस्तान की राजदूत रही थीं. उनकी बेटी राजकुमारी सरवत की शादी जॉर्डन के राजकुमार हसन बिन तलाल से हुई थी.

बेगम शाइस्ता इकरामुल्लाह लिखती हैं, "एक शाम फ़ातिमा जिन्ना मुझे मोहट्टा पैलेस की छत पर ले गईं. वहां से समुद्र का नज़ारा बहुत ख़ूबसूरत दिखाई देता था."

"जब फ़ातिमा जिन्ना पहली बार रहने के लिए इस महल में आई थीं, तो मैंने उनसे पूछा था कि क्या यह जगह बहुत बड़ी नहीं है?"

"उन्होंने जवाब दिया था, नहीं, मुझे यह जगह पसंद है."

"वह गुरुवार की शाम थी. उन्होंने महल में रात का खाना खाया."

"लेडी हिदायतुल्लाह के मुताबिक़, उस रात अब्दुल्लाह शाह ग़ाज़ी की दरगाह पर क़व्वाली का कार्यक्रम था. वे लोग पूरी रात वहां बैठकर क़व्वाली सुनते रहे थे."

फ़ातिमा जिन्ना ने सैन्य शासक अयूब ख़ान के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था.

मोहट्टा पैलेस उस समय तक 'क़स्र-ए-फ़ातिमा' बन चुका था. उस दौर में यह फ़ातिमा जिन्ना के चुनाव प्रचार और आंदोलन का एक महत्वपूर्ण केंद्र था.

फ़ातिमा जिन्ना लगभग साढ़े तीन साल मोहट्टा पैलेस में रहीं. यहीं उनका निधन हुआ.

उनकी मौत के बारे में आज तक यही माना जाता है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं थी.

फ़ातिमा जिन्ना जब तक जीवित रहीं, अपने प्यारे भाई मोहम्मद अली जिन्ना की बरसी का नियमित रूप से आयोजन करती थीं.

वह बोहरा समुदाय के एक ख़ास रसोइये से बिरयानी बनवाती थीं और लोगों को खाना खिलाती थीं.

मोहट्टा पैलेस में फ़ातिमा जिन्ना के इस्तेमाल की कई चीज़ें और दो कारें अब फ़्लैग स्टाफ़ हाउस के म्यूज़ियम में रखी हुई हैं.

इमेज स्रोत, Farzaan Rasheed

फ़ातिमा जिन्ना के निधन के बाद उनकी बहन शिरीन जिन्ना मोहट्टा पैलेस में रहने लगी थीं.

वह साल 1980 में अपने निधन तक यहीं रहीं. लेकिन इससे पहले ही मोहट्टा पैलेस के मालिकाना हक़ को लेकर विवाद शुरू हो गया था और मामला अदालत तक पहुंच गया था.

इस विवाद का नतीजा यह हुआ कि अदालत के आदेश पर मोहट्टा पैलेस को सील कर दिया गया.

शिरीन जिन्ना चाहती थीं कि मोहट्टा पैलेस में लड़कियों के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज खोला जाए.

उन्होंने इसके लिए एक ट्रस्ट भी बनाया था. लेकिन उनके रिश्तेदार इस इमारत पर मालिकाना हक़ का दावा करने लगे.

अक्तूबर 2021 में सिंध हाई कोर्ट की एकल पीठ ने भी मोहट्टा पैलेस में लड़कियों के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज खोलने का आदेश दिया.

लेकिन क़ानूनी मुश्किलों के कारण इस आदेश पर अमल करना संभव नहीं था.

साल 1995 में बेनज़ीर भुट्टो ने अपने शासन के दौरान सिंध सरकार को एक बड़ी रक़म दी, ताकि वह मोहट्टा पैलेस ख़रीद सके.

इसके बाद इसका कामकाज संभालने के लिए सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का एक बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ बनाया गया.

यह बोर्ड आज भी मोहट्टा पैलेस को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में चला रहा है.

जब मोहट्टा पैलेस सिंध सरकार को मिला, तब यह उजड़ी हुई हालत में था.

इसके बाद इसकी मरम्मत और सजावट का काम शुरू किया गया. यहां एक म्यूज़ियम बनाने का फ़ैसला हुआ, जिसे साल 1999 में आम लोगों के लिए खोल दिया गया.

मोहट्टा पैलेस जितने समय तक बंद रहा, उसके बारे में तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती रहीं.

कहा जाता था कि यह भुतहा बंगला है और यहां जिन्न-प्रेत रहते हैं. लोग यहां से गुज़रते हुए भी डरते थे.

मोहट्टा पैलेस में बने म्यूज़ियम के अंदर तस्वीरें और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है.

लेकिन म्यूज़ियम प्रशासन ने बीबीसी हिंदी को तस्वीरें लेने की विशेष अनुमति दी.

यह म्यूज़ियम पैलेस के ग्राउंड फ़्लोर और पहली मंज़िल पर है.

इसमें तस्वीरों और दुर्लभ चीज़ों के ज़रिए न केवल सिंध, बल्कि इस पूरे क्षेत्र की अलग-अलग प्राचीन सभ्यताओं के बारे में बताया गया है.

यहां गहने और सिक्के हैं. कपड़े और अलग-अलग तरह की हस्तशिल्प की चीज़ें भी रखी गई हैं.

पाकिस्तान के शुरुआती नोट भी इस म्यूज़ियम में मौजूद हैं. इनके बारे में कहा जाता है कि ये स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान के रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं हैं.

मोहट्टा पैलेस में धातु और पत्थर की मूर्तियां भी लोगों का ध्यान खींचती हैं. इनमें महारानी विक्टोरिया की मूर्ति भी शामिल है.

लेकिन अब इन मूर्तियों को ढक दिया गया है. इन्हें केवल ख़ास मौक़ों पर खोला जाता है.

ये मूर्तियां पहले शहर की अलग-अलग जगहों पर लगी थीं. अब इन्हें यहां रखा गया है.

मोहट्टा पैलेस में अब नियमित रूप से फ़ाइन आर्ट से जुड़ी प्रदर्शनियां लगती हैं और मुशायरे भी होते हैं.

आज क्लिफ़्टन इलाक़े में कई देशों के वाणिज्य दूतावास मौजूद हैं.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो का मशहूर घर '70 क्लिफ़्टन' भी यहीं है.

लेकिन इतना लंबा समय गुज़र जाने के बाद भी मोहट्टा पैलेस में जो आकर्षण और जादू मौजूद है, उसका मुक़ाबला कोई दूसरी इमारत नहीं कर सकती.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद क्या हुआ? संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी बोली- मरम्मत के सबूत नहीं मिले • उपज में बढ़ोतरी, निवेश के केंद्र बन रहा यूपी: योगी सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य घोषित • शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज • अयोध्या में साझा रामलीला: हिंदू‑मुस्लिम कलाकारों की छह दशक पुरानी परंपरा • काजी तौकीर ने बिग बॉस में अरिजीत सिंह के सफर की सराहना की • फिलीपींस रक्षा साझेदारी के एक वर्ष पर राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ की बैठक • भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी: चार साल बाद भी लक्ष्य नहीं बदला • रामायण का ग्लोबल प्रीमियर अमेरिका में, रणबीर कपूर और यश भाई ने रेड कारपेट पर गले मिलाया • अभिषेक शर्मा की 35‑गेंदों की शतक ने भारत की T20 बैटिंग को नई ऊँचाई दी • चीन में फूटा एआई का बुलबुला: चार महीने में 40 लाख करोड़ हुए स्वाहा, टेक कंपनियों की दहाड़ क्यों हुई कम? • डेविडसन की सबसे किफायती क्रूज़र Sprint 440 की पूरी तस्वीर उजागर • 2020 से दोगुने से अधिक जीत का अंतर, मतदाता प्रतिशत में कोई खास बदलाव नहीं • एलडीए ने भूखंड खरीद नियम बदले: एक व्यक्ति अब दो भूखंड ले सकता है • साइबर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार • MLC मतगणना में बवाल, BJP और SP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट • बिहार में चक्रवात अर्नब का प्रभाव: 31 अक्टूबर तक आंधी‑बारिश का अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा? • एक लाख से कम में 125cc की दमदार पांच बाइक्स: रोजाना इस्तेमाल के लिए किसमें मिलेगा ज्यादा माइलेज? देखें लिस्ट • साइक्लोन अर्नब ने आंध्र‑प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मचाई तबाही, 5 वीडियो में देखें असर • बबीता जी का 21 साल बाद का ट्रांसफ़ॉर्मेशन: मुनमुन दत्ता ने दिखाया नया लुक • लैंडफॉल के बाद उत्तर भारत तक पहुंचने की राह • 21‑साल की हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने यूके में इकोनॉमिक्स की ग्रेजुएशन पूरी की • दिवाली में घर की सीढ़ियों को सजाने के 10 किफायती आइडिया • बिहार में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चार की मौत; परिवार शादी से लौट रहा था • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, निवेशकों को मिलेगी बड़ी कमाई • एपल के Pro and Tell में नया मैकबुक प्रो और आईमैक: टचस्क्रीन और OLED के साथ • विधान परिषद चुनाव मतगणना लाइव: कर्नाटक में भाजपा ने धारवाड़ एमएलसी सीट पर जीत दर्ज की • सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. राहुल राज को मिली जीत, सातवें वेतनमान पर वादा • अमेरिकी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला: सिस्टम बंद, मध्यावधि चुनाव पर संभावित असर • शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 601 अंक टूटा; निफ्टी 22,600 पर पहुंचा • अखिलेश सिंह ने भाजपा पर आक्रमण: PDA में 'A' के बाद अब अग्रवाल, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से मांग • गंगा एक्सप्रेसवे पर जानवर से टकराने के बाद थार गाड़ी पलटी, महिला की मृत्यु, तीन घायल • बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना में राजद जीता, अनंत सिंह ने नीरज को बधाई से किया इनकार • सना खान ने नमाज़ पढ़ने की अपील की, सोशल मीडिया पर मिली आलोचना • आईआईटी पटना की छात्राएँ बनाई एआई आधारित ट्रैफिक समाधान, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान • बिहार एएसओ मुख्य परीक्षा रिज़ल्ट जारी, संतोष कुमार बने टॉप • होटल में 2.5 महीने बंधक, रजिस्ट्रार ने नशीले इंजेक्शन के बाद प्रणव को दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कराया • कराची का मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे देखकर ठहर जाती है नज़र • जियो लिस्टिंग से पहले शेयर बाजार में धक्का, सेंसेक्स‑निफ्टी में तेज़ गिरावट • सरकार गठन में अरब पार्टियों की अहमियत बढ़ी, क्या यहूदी पार्टियां लेंगी समर्थन? • LIC की ‘जीवन उमंग’ योजना से 100 साल तक ₹40,000 वार्षिक आय की गारंटी • परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद क्या हुआ? संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी बोली- मरम्मत के सबूत नहीं मिले • उपज में बढ़ोतरी, निवेश के केंद्र बन रहा यूपी: योगी सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य घोषित • शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में एफआईआर दर्ज • अयोध्या में साझा रामलीला: हिंदू‑मुस्लिम कलाकारों की छह दशक पुरानी परंपरा • काजी तौकीर ने बिग बॉस में अरिजीत सिंह के सफर की सराहना की • फिलीपींस रक्षा साझेदारी के एक वर्ष पर राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ की बैठक • भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी: चार साल बाद भी लक्ष्य नहीं बदला • रामायण का ग्लोबल प्रीमियर अमेरिका में, रणबीर कपूर और यश भाई ने रेड कारपेट पर गले मिलाया • अभिषेक शर्मा की 35‑गेंदों की शतक ने भारत की T20 बैटिंग को नई ऊँचाई दी • चीन में फूटा एआई का बुलबुला: चार महीने में 40 लाख करोड़ हुए स्वाहा, टेक कंपनियों की दहाड़ क्यों हुई कम? • डेविडसन की सबसे किफायती क्रूज़र Sprint 440 की पूरी तस्वीर उजागर • 2020 से दोगुने से अधिक जीत का अंतर, मतदाता प्रतिशत में कोई खास बदलाव नहीं • एलडीए ने भूखंड खरीद नियम बदले: एक व्यक्ति अब दो भूखंड ले सकता है • साइबर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार • MLC मतगणना में बवाल, BJP और SP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट • बिहार में चक्रवात अर्नब का प्रभाव: 31 अक्टूबर तक आंधी‑बारिश का अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा? • एक लाख से कम में 125cc की दमदार पांच बाइक्स: रोजाना इस्तेमाल के लिए किसमें मिलेगा ज्यादा माइलेज? देखें लिस्ट • साइक्लोन अर्नब ने आंध्र‑प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मचाई तबाही, 5 वीडियो में देखें असर • बबीता जी का 21 साल बाद का ट्रांसफ़ॉर्मेशन: मुनमुन दत्ता ने दिखाया नया लुक • लैंडफॉल के बाद उत्तर भारत तक पहुंचने की राह • 21‑साल की हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने यूके में इकोनॉमिक्स की ग्रेजुएशन पूरी की • दिवाली में घर की सीढ़ियों को सजाने के 10 किफायती आइडिया • बिहार में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चार की मौत; परिवार शादी से लौट रहा था • जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का सबसे बड़ा IPO लिस्ट, निवेशकों को मिलेगी बड़ी कमाई • एपल के Pro and Tell में नया मैकबुक प्रो और आईमैक: टचस्क्रीन और OLED के साथ • विधान परिषद चुनाव मतगणना लाइव: कर्नाटक में भाजपा ने धारवाड़ एमएलसी सीट पर जीत दर्ज की • सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. राहुल राज को मिली जीत, सातवें वेतनमान पर वादा • अमेरिकी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला: सिस्टम बंद, मध्यावधि चुनाव पर संभावित असर • शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 601 अंक टूटा; निफ्टी 22,600 पर पहुंचा • अखिलेश सिंह ने भाजपा पर आक्रमण: PDA में 'A' के बाद अब अग्रवाल, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से मांग • गंगा एक्सप्रेसवे पर जानवर से टकराने के बाद थार गाड़ी पलटी, महिला की मृत्यु, तीन घायल • बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना में राजद जीता, अनंत सिंह ने नीरज को बधाई से किया इनकार • सना खान ने नमाज़ पढ़ने की अपील की, सोशल मीडिया पर मिली आलोचना • आईआईटी पटना की छात्राएँ बनाई एआई आधारित ट्रैफिक समाधान, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान • बिहार एएसओ मुख्य परीक्षा रिज़ल्ट जारी, संतोष कुमार बने टॉप • होटल में 2.5 महीने बंधक, रजिस्ट्रार ने नशीले इंजेक्शन के बाद प्रणव को दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कराया • कराची का मोहट्टा पैलेस: हिंदू कारोबारी का घर जिसे देखकर ठहर जाती है नज़र • जियो लिस्टिंग से पहले शेयर बाजार में धक्का, सेंसेक्स‑निफ्टी में तेज़ गिरावट • सरकार गठन में अरब पार्टियों की अहमियत बढ़ी, क्या यहूदी पार्टियां लेंगी समर्थन? • LIC की ‘जीवन उमंग’ योजना से 100 साल तक ₹40,000 वार्षिक आय की गारंटी •