Friday, 23 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कोविड के बाद भी आगे बढ़ती हुई छात्रा

Ajay Tiwari
23 October 2026 • 0 • 47
कोविड के बाद भी आगे बढ़ती हुई छात्रा

राधिका कुमारी अपने पुराने प्राइमरी स्कूल के सामने खड़ी होकर दीवार पर लिखे सरकारी संदेश को पढ़ने की कोशिश करती हैं. लिखा है- गंदगी जानलेवा है, स्वच्छता ही सेवा है.

लेकिन 16 साल की राधिका बहुत मुश्किल से पहला शब्द ही पढ़ पाती हैं.

बाक़ी पढ़ने की जगह वो आसपास पड़े कचरे की ओर इशारा कर देती हैं.

राधिका से हम पाँच साल पहले मिले थे, जब कोविड महामारी के दौरान हम शिक्षा के मानकों में पिछड़े और देश के सबसे ग़रीब राज्यों में से झारखंड के लातेहार ज़िले गए. वो वहाँ के एक छोटे से गाँव, डुंबी में रहती हैं.

पाँच साल बाद जब हम फिर उनसे मिलने गए तो लगा वो ऊपर की क्लास में तो पहुँच गई हैं पर पढ़ाई पीछे छूट गई है.

राधिका के ज़रिए हम जानना चाहते थे कि कोविड महामारी में बंद हुए स्कूलों का, पिछड़े इलाक़ों में कम संसाधनों के बीच रह रहे बच्चियों की पढ़ाई पर कैसा असर पड़ा है.

साल 2024 में स्कूली शिक्षा पर देशव्यापी सर्वे में पाया गया कि औसतन बच्चों के सीखने का स्तर बेहतर हो गया है, लेकिन ये सभी बच्चों का अनुभव नहीं है.

महामारी में बंद रहे स्कूलों के बच्चों पर असर को समझने के लिए झारखंड के गांव-गांव घूमे अर्थशास्त्री ज़ॉं ड्रेज़ के मुताबिक, "आंकड़ों की औसत में बड़ी असमानताएं छिपी हैं".

साल 2021 में जब हम राधिका से मिले तब कोविड महामारी की रोकथाम के लिए लगाए लॉकडाउन में उनका स्कूल समेत देश के सभी स्कूल क़रीब डेढ़ साल तक बंद थे. राधिका का स्कूल दो साल बाद खुला.

प्राइवेट स्कूल और शहरी इलाक़ों के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के ज़रिए पढ़ाई जारी रही लेकिन दूर-दराज़ के सरकारी स्कूलों में रुक गई थी.

उस व़क्त तक राधिका के गाँव में ना इंटरनेट था, ना ही उसके परिवार के पास स्मार्टफोन.

पूरी तरह से स्कूली शिक्षा रुक जाने के चलते राधिका की पढ़ने-लिखने की क्षमता इतनी कम हो गई कि वो हिन्दी के अक्षर पहचानना भूल गई थीं.

दलित-आदीवासी गाँव में पल-बढ़ रहीं राधिका के लिए कोविड में पढ़ाई में पिछड़ने के बाद आने वाले वर्षों में कई और चुनौतियों की वजह से आगे आना मुशिकल हो गया.

महामारी में लंबे समय तक स्कूल बंद रखे जाने का बच्चों की पढ़ाई पर असर समझने के लिए कई सर्वे किए गए.

देश में शिक्षा के सबसे बड़े एनजीओ में से एक 'प्रथम' की शिक्षा पर सालाना रिपोर्ट, असर 2022 ने पाया कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, दोनों में पढ़ने की क्षमता को भारी नुक़सान हुआ है" और इसे "बड़ा धक्का" क़रार दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक़, "साल 2014 में पांचवी क्लास के बच्चों में से 48% दूसरी क्लास के स्तर का पढ़ने की क्षमता रखते थे. साल 2018 में ये दर बढ़कर 50.4% हुई लेकिन साल 2022 में घट कर 42.8% पर आ गई. राष्ट्रीय स्तर पर सात प्रतिशत की ये गिरावट बहुत बड़ी है क्येंकि ये आंकड़ा बहुत धीरे-धीरे ही बदलता है, और ये महामारी में पढ़ाई में हुए नुक़सान की आशंकाओं की पुष्टि भी करता है."

इसके बावजूद, जब स्कूल खुले तो राधिका को आगे की क्लास में बढ़ा दिया गया.

भारत के शिक्षा के अधिकार क़ानून के तहत, बच्चों पर पढ़ाई का ज़्यादा बोझ ना बने इसके लिए उन्हें पांचवी और आठवीं क्लास में पास करना अनिवार्य था. लेकिन क़ानून के इस प्रावधान की आलोचना हुई कि इसका पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है. साल 2024 में इसे हटा दिया गया.

लेकिन तब तक राधिका नौवीं क्लास तक पहुँच गई थीं.

अर्थशास्त्री जॉं ड्रेज़ कहते हैं राधिका जैसे बच्चों के लिए झारखंड के स्कूलों में टीचरों की कमी भी एक बड़ी चुनौती है.

वो कहते हैं, "कोविड लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहने का असर ये हुआ कि जिन बच्चों को कम सुविधाओं वाले एक-टीचर वाले सरकारी स्कूल में कम शिक्षा मिली थी, उनसे वो भी छूट गई."

भारत में सरकारी स्कूल हमेशा से ही कम सुविधाओं से जूझते रहे हैं और वहाँ हो रही पढ़ाई की ख़राब स्थिति के लिए उनकी आलोचना भी हुई है, लेकिन झारखंड में परिस्थिति और बुरी है क्योंकि शिक्षा के मानकों में ये सबसे पिछड़े राज्यों में से एक है.

स्कूली शिक्षा पर शिक्षा मंत्रालय के सेंट्रल डेटाबेस, यूडाइज़ प्लस, के मुताबिक़ झारखंड के 40 प्रतिशत सरकारी प्राइमरी स्कूलों में एक टीचर ही हैं.

देशभर में ये एक-टीचर वाले स्कूल घटकर साल 2025-26 में एक लाख तक आ गए हैं. लेकिन झारखंड में ये बढ़ रहे हैं.

जब हम साल 2021 में राधिका से मिले थे, तब वो हिंदी वर्णमाला के कई अक्षर ना सही पहचान पा रही थीं, ना ही लिख नहीं पा रही थीं.

पाँच साल बाद वो दसवीं क्लास का अपना सर्टिफिकेट हमें दिखाती हैं. हालांकि राधिका को हिंदी-अंग्रेज़ी पढ़ने, साधारण गणित करने, वो कौन-कौनसे विषय पढ़ रही हैं, ये याद करने में दिक्क़त होती है.

राधिका अब मनिका ब्लॉक के 75 गाँवों के लिए बने इकलौते हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ रही हैं. इसमें 2,000 बच्चों को पढ़ाने के लिए 20 टीचर हैं, यानी हर 100 बच्चों के लिए एक टीचर. ये हायर सेकेंड्री के देश के औसत, 23 बच्चों के लिए एक टीचर, से काफ़ी बुरा है.

स्कूल के प्रिंसिपल, मृगेंद्र नारायण सिंह मानते हैं कि बड़ी क्लास होने की वजह से टीचर के लिए उन छात्रों पर अलग से ध्यान देना मुश्किल होता है, जो पिछड़ रहे हों.

वो कहते हैं, "हम उनकी पहचान करने की पूरी कोशिश करते हैं, उन्हें क्लास में आगे बैठाते हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर उनकी मदद की जा सके."

पर ये सब राधिका के लिए काफ़ी नहीं रहा है. जब हम उससे पूछते हैं कि वो अपने स्कूल में क्या बदलाव चाहती है, वो कहती हैं, "मुझे और टीचर चाहिए".

ताज़ा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में टीचरों के एक लाख ख़ाली पद हैं.

राज्य में साल 2016 से नए टीचर्स की नियुक्ति नहीं हुई थी. फिर साल 2025 में ज़ॉं ड्रेज़ ने टीचर की कमी के बारे में जनहित याचिका दायर की, जिसके बाद झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 26,000 टीचरों की नियुक्ति का आदेश दिया.

झारखंड सरकार ने लंबे समय से रुकी नियुक्तियों की वजह योग्यता पर चल रहा क़ानूनी विवाद बताई और "निष्पक्ष, पारदर्शी और सामयिक" तरीक़े से नियुक्तियां करने का वादा किया.

कम संसाधन वाले और पिछड़े समुदायों के बच्चों के लिए टीचर की उप्लब्धता बहुत मायने रखती है.

राधिका का छोटा भाई विष्णु ट्यूशन पढ़ने जाता है और उससे पढ़ाई-लिखाई और समझ में कहीं आगे है.

गांव के ज़्यादातर बच्चों की तरह विष्णु और उसकी पाँच बहनें अपने परिवार में स्कूल जाने वाली पहली पीढ़ी हैं. मां-बाप पढ़े-लिखे नहीं हैं. इसलिए स्कूल के बाद ट्यूशन से ही मदद मिल पाती है.

लेकिन जैसा कई भारतीय परिवारों में होता आया है, संसाधनों की कमी के चलते ज़्यादा खर्च बेटे पर किया जाता है, इसलिए ट्यूशन की मदद सिर्फ़ विष्णु को मिल रही है.

कोविड लॉकडाउन के दौरान भी जब हम विष्णु से मिले थे वो ट्यूशन पढ़ रहा था, जिस वजह से स्कूल बंद होने का उसकी पढ़ाई पर बुरा असर कम दिखा.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

असर 2022 की रिपोर्ट बताती है कि लॉकडाउन के व़क्त देशभर में ट्यूशन का औसत साल 2018 में 25% से साल 2022 में 30% पहुँच गया. झारखंड जैसे राज्यों में ये और भी ज़्यादा 45% था.

प्रिंसिपल सिंह तब टीचर थे और याद करते हैं कि, "पूरी कोशिश के बावजूद हम केवल 10% बच्चों तक पहुंच पाए और कुछ कमज़ोर बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ा."

वो कहते हैं, "सरकारी स्कूल के टीचरों को महामारी से जुड़े काम पर भी लगाया गया. मैंने भी बाहर से आ रहे लोगों की जानकारी जमा करने के लिए तीन महीने एक पेड़ के नीचे बैठकर काम किया था."

असर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक़ समय के साथ बच्चों की पढ़ाई के स्तर फिर से बेहतर हो गए हैं. इसकी एक वजह रिपोर्ट के मुताबिक़ साल 2020 में केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति है.

शिक्षा मंत्रालय की इस नीति के मुताबिक़, "हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है साल 2025 तक प्राइमरी स्कूल में 'यूनिवर्सल फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी' (एफएलएन) हासिल करना."

दिसंबर 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में तीसरी, छठी और नौवीं क्लास के तय मानकों पर बच्चों की पढ़ाई के स्तर को आंका.

सर्वे में राज्यों के स्तर पर काफ़ी अंतर दिखा. 'फाउंडेशनल' स्तर पर झारखंड सबसे नीचे था और आगे की क्लास में भी निचले ग्रुप में ही रहा.

रिपोर्ट के मुताबिक़, "जो राज्य शुरूआती ग्रेड्स में अच्छा कर रहे हैं वो आगे के वर्षों में बढ़त कायम रखते हैं, वहीं जिनकी शुरुआत कमज़ोर होती है, वहाँ आगे जाकर भी छात्रों को दिक्क़त आती है."

अब राधिका के सामने और चुनौतियां भी हैं. उसके गाँव से पैदल चलकर हायर सेकेंड्री स्कूल पहुँचने में एक घंटा लगता है. कोई सहेली ना हो तो वो अकेले उस रास्ते से नहीं निकलतीं. यानी उस दिन स्कूल नहीं जातीं.

राधिका की मां कुन्ती देवी बच्चों को स्कूल ले जानेवाले टेम्पो का किराया नहीं देना चाहतीं.

वो कहती हैं, "मेरे पास इन चीज़ों के लिए पैसे नहीं हैं, अगर राधिका सचमुच स्कूल जाना चाहती है तो पैदल चलकर जा सकती है."

इन सब मुश्किलों के बावजूद झारखंड में हायर सेकेंड्री क्लास में छात्रों का दाखिला बढ़ा है. राज्य का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो साल 2014-15 में 37.5 से 20 पर्सेनटेज पॉइंट बढ़कर साल 2025-26 में 55 पर पहुँच गया है. देशभर में दाखिलों का ऐसा ही चलन है.

लेकिन बच्चों को स्कूल तक पहुँचना ही काफ़ी नहीं.

ज़ॉं ड्रेज़ कहते हैं, "कम पढ़ाई का नतीजा है कि ये बच्चे ज़्यादा सीखते नहीं हैं और बड़े होकर दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं. उनके पास स्किल्स तो हैं लेकिन वैसी नहीं जो एक मॉडर्न इकॉनॉमी में काम दिला सकती हैं."

जब राधिका से पूछते हैं कि वो ज़िंदगी में क्या बनना चाहती हैं तो वो मुस्कुरा कर सिर झुकाते हुए कहती हैं, "मैं नौकरी कर, पैसे कमा कर अपने परिवार की मदद करना चाहती हूं".

हालांकि ये भी कहती है कि अभी उसे पता नहीं कि ये होगा कैसे?

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बेटी की शादी पर विवाद के बाद पिता ने कराया शांति पाठ • Apple का फोल्डेबल iPhone Duo आज लॉन्च, रात भर लाइन में इंतजार • भारत के पिच पर टी20आई में पहली बार 5 गेंदबाजों ने 40+ रन खर्च किए • बिहार, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 MLC सीटों पर आज मतदान • पटना स्नातक और शिक्षक सीटों पर मतदान आज, नालंदा में 57 बूथों पर 34,551 मतदाता • तिब्बत सहित तीन देशों में आए भूकंप; चार राज्यों के 13 शहरों की वायु दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित • श्रद्धा पर जेल, नागपुर-लखनऊ मार्ग में पूछताछ नहीं हुई; नाश्ता भी मिला • हैरी ब्रूक का दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने 430 रन का चेज जीत लिया • चीन‑पाकिस्तान‑अफ़गानिस्तान में सुबह‑सुबह भूकंप, तिब्बत में 16 मौतें • नोबेल के बाद ट्रम्प की पुलित्जर की चाह: क्या है उनका लक्ष्य? • एआई के कारण आईटी क्षेत्र में नौकरी कटौती: 6 प्रमुख कंपनियों में 24,422 पद घटे, बार्कलेज भी 5,000 नौकरियाँ कम करेगा • स्टील प्लांट में हादसे के बाद FIR दर्ज, जांच तेज़ी से शुरू • मकर राशि वालों को पैसा उधार न देने की सलाह, देखें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल • उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह • दरोगा पुत्रों के हत्यारों पर छापे में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी घायल • अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये • मृत्यु के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप: डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों के दावे और पैसे देकर गंदे काम की रिपोर्ट • अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने H‑1B वीजा बदलाव को भारत‑के‑खिलाफ नहीं कहा • दिल्ली‑NCR में गैर‑BS6 वाहनों पर रोक: नियम, दंड और भविष्य की दिशा • सर्दियों से पहले चार राज्यों के 13 शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी अधिक, एक्यूआई 378 तक पहुंचा • 12‑13 साल के बच्चे की नशे की स्थिति वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच • चंद्र सतह के नीचे 50 किमी की सुरंग का दावा: वीडियो में क्या दिखाया गया? • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संभावित, 11 राज्यों में बारिश‑हवा अलर्ट, दिल्ली में AQI गंभीर • वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर पर पुलिस की कार्रवाई से उत्पन्न उलझन, VIDEO • सेना ने नई युद्ध रणनीति पेश की: ड्रोन और डिजिटल युद्ध पर जोर • परिसीमन हेतु विशेष सत्र की तैयारी तेज, सरकार में उधेड़बुन; नीट के बाद एसआईआर पर संघर्ष • SIM के बिना नहीं चलेगा WhatsApp? जानिए SIM Binding के नए नियम • वोटिंग कुछ ही देर में शुरू, 14.81 लाख मतदाता बैलेट पेपर से वोट करेंगे • 28 विधान परिषद सीटों का चुनाव, पोलैंड PM का भारत दौरा, राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा और भारत‑जिम्बोव्वे ODI • सुप्रीम कोर्ट ने एससी‑एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी, कर्ज वसूली को जातीय भेदभाव नहीं माना जाएगा • तिब्बत, चीन और म्यांमार में 18 भूकंपीय झटके, तिब्बत में 16 मौतें • उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 28 सीटों पर आज वोटिंग • विक्टोरिया सीक्रेट ने कैसे हासिल किया विश्व स्तर पर ब्रांड पहचान • चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा • मेष, कर्क और कुंभ के लिए नए अवसर, सभी 12 राशियों का आज का हाल • विधान परिषद चुनाव के कारण स्कूल‑कॉलेज अवकाश, निजी कर्मचारियों को भी छुट्टी • हाईकोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान पर संदेह के लिए ठोस आधार आवश्यक माना, आजीवन कारावास की सजा बरकरार • के‑ब्यूटी की छिपी कहानी: मृत त्वचा से बने कॉस्मेटिक और दक्षिण कोरियाई इंजेक्शन का अमेरिका में प्रवेश • कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ तैयारी तेज: कॉर्बेवैक्स टीके में बदलाव को मिली स्वीकृति, समिति ने कुछ शर्तें तय कीं • सिराफा बाजार में सोना फिर सस्ता, चांदी पर 50,000 रुपये की गिरावट • बेटी की शादी पर विवाद के बाद पिता ने कराया शांति पाठ • Apple का फोल्डेबल iPhone Duo आज लॉन्च, रात भर लाइन में इंतजार • भारत के पिच पर टी20आई में पहली बार 5 गेंदबाजों ने 40+ रन खर्च किए • बिहार, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 MLC सीटों पर आज मतदान • पटना स्नातक और शिक्षक सीटों पर मतदान आज, नालंदा में 57 बूथों पर 34,551 मतदाता • तिब्बत सहित तीन देशों में आए भूकंप; चार राज्यों के 13 शहरों की वायु दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित • श्रद्धा पर जेल, नागपुर-लखनऊ मार्ग में पूछताछ नहीं हुई; नाश्ता भी मिला • हैरी ब्रूक का दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने 430 रन का चेज जीत लिया • चीन‑पाकिस्तान‑अफ़गानिस्तान में सुबह‑सुबह भूकंप, तिब्बत में 16 मौतें • नोबेल के बाद ट्रम्प की पुलित्जर की चाह: क्या है उनका लक्ष्य? • एआई के कारण आईटी क्षेत्र में नौकरी कटौती: 6 प्रमुख कंपनियों में 24,422 पद घटे, बार्कलेज भी 5,000 नौकरियाँ कम करेगा • स्टील प्लांट में हादसे के बाद FIR दर्ज, जांच तेज़ी से शुरू • मकर राशि वालों को पैसा उधार न देने की सलाह, देखें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल • उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह • दरोगा पुत्रों के हत्यारों पर छापे में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी घायल • अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये • मृत्यु के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप: डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों के दावे और पैसे देकर गंदे काम की रिपोर्ट • अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने H‑1B वीजा बदलाव को भारत‑के‑खिलाफ नहीं कहा • दिल्ली‑NCR में गैर‑BS6 वाहनों पर रोक: नियम, दंड और भविष्य की दिशा • सर्दियों से पहले चार राज्यों के 13 शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी अधिक, एक्यूआई 378 तक पहुंचा • 12‑13 साल के बच्चे की नशे की स्थिति वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच • चंद्र सतह के नीचे 50 किमी की सुरंग का दावा: वीडियो में क्या दिखाया गया? • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संभावित, 11 राज्यों में बारिश‑हवा अलर्ट, दिल्ली में AQI गंभीर • वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर पर पुलिस की कार्रवाई से उत्पन्न उलझन, VIDEO • सेना ने नई युद्ध रणनीति पेश की: ड्रोन और डिजिटल युद्ध पर जोर • परिसीमन हेतु विशेष सत्र की तैयारी तेज, सरकार में उधेड़बुन; नीट के बाद एसआईआर पर संघर्ष • SIM के बिना नहीं चलेगा WhatsApp? जानिए SIM Binding के नए नियम • वोटिंग कुछ ही देर में शुरू, 14.81 लाख मतदाता बैलेट पेपर से वोट करेंगे • 28 विधान परिषद सीटों का चुनाव, पोलैंड PM का भारत दौरा, राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा और भारत‑जिम्बोव्वे ODI • सुप्रीम कोर्ट ने एससी‑एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी, कर्ज वसूली को जातीय भेदभाव नहीं माना जाएगा • तिब्बत, चीन और म्यांमार में 18 भूकंपीय झटके, तिब्बत में 16 मौतें • उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 28 सीटों पर आज वोटिंग • विक्टोरिया सीक्रेट ने कैसे हासिल किया विश्व स्तर पर ब्रांड पहचान • चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा • मेष, कर्क और कुंभ के लिए नए अवसर, सभी 12 राशियों का आज का हाल • विधान परिषद चुनाव के कारण स्कूल‑कॉलेज अवकाश, निजी कर्मचारियों को भी छुट्टी • हाईकोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान पर संदेह के लिए ठोस आधार आवश्यक माना, आजीवन कारावास की सजा बरकरार • के‑ब्यूटी की छिपी कहानी: मृत त्वचा से बने कॉस्मेटिक और दक्षिण कोरियाई इंजेक्शन का अमेरिका में प्रवेश • कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ तैयारी तेज: कॉर्बेवैक्स टीके में बदलाव को मिली स्वीकृति, समिति ने कुछ शर्तें तय कीं • सिराफा बाजार में सोना फिर सस्ता, चांदी पर 50,000 रुपये की गिरावट •