Tuesday, 20 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

क्या बॉलीवुड में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं गैंगस्टर?

Ajay Tiwari
20 October 2026 • 0 • 47
क्या बॉलीवुड में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं गैंगस्टर?

इमेज स्रोत, ANI

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के साये की चर्चा होने लगी है.

18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू में हमलावरों ने कार में सफ़र कर रहे टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग की थी, इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए थे. बाद में पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया था, जिसमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है.

राजस्थान पुलिस के मुताबिक़, इनमें से एक अभियुक्त का अनिल पंडित नाम के एक शख़्स से कनेक्शन होने का पता चला है. अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया जा रहा है.

बॉलीवुड में इससे पहले भी कई एक्टर और दूसरे कलाकारों पर हमले हो चुके हैं. इनमें से कुछ मामलों में तो उनकी जान तक चली गई. इन हमलों के कनेक्शन अक्सर अंडरवर्ल्ड की दुनिया से निकले.

क्या यह हमला बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के पुराने ख़ौफ़ की वापसी का संकेत है या इसे एक अलग घटना के तौर पर देखा जाना चाहिए?

बीबीसी हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव ने इन सवालों पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन पुप्पाला से बात की. पुप्पाला लंबे समय से बॉलीवुड, अपराध और मैच फिक्सिंग जैसे विषयों को कवर करते रहे हैं.

उन्होंने मुंबई अंडरवर्ल्ड और फ़िल्म उद्योग के पुराने रिश्तों से लेकर मौजूदा दौर में सोशल मीडिया पर सामने आने वाले दावों और गोलीबारी के संभावित मकसद तक कई पहलुओं पर अपनी राय रखी.

इमेज स्रोत, ANI

टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के बाद सबसे पहला सवाल यही था कि क्या बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का पुराना ख़ौफ़ लौट रहा है.

इस पर चंद्रमोहन पुप्पाला कहते हैं कि ऐसा दिखाई तो दे रहा है, लेकिन इसे फिर से लौटना कहना सही नहीं होगा. उनके मुताबिक, मुंबई में इस तरह की घटनाएं नियमित अंतराल पर होती रही हैं.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जुड़ी मुंबई की पिछली हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस घटना को लंबा समय हो गया है और वह घटना भी दशहरा के आसपास हुई थी. पुप्पाला ने इसे एक नियमित अंतराल पर होने वाली घटनाओं का सिलसिला बताया.

टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के बाद फ़िल्म उद्योग की ओर से ज्यादा प्रतिक्रियाएं क्यों नहीं आई हैं?, इस सवाल पर पुप्पाला कहते हैं कि यह एक तरह का संभला हुआ रुख़ है, क्योंकि लोग डरते हैं. किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने से संबंधित व्यक्ति खुद परेशानी में पड़ सकता है, ऐसा इंडस्ट्री के लोगों को लगता है.

पुप्पाला कहते हैं, "घटना के तुरंत बाद सभी लोगों को यह भी स्पष्ट नहीं था कि इसके पीछे किस समूह का हाथ है. एक-दो दिन में फिल्म उद्योग से प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं और एसोसिएशन भी इस बारे में बोलना शुरू कर सकते हैं.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंडस्ट्री के रुख को लेकर उनकी बात एक अनुमान है।

इमेज स्रोत, Sondeep Shankar/Getty Images

मुंबई अंडरवर्ल्ड की फ़िल्म उद्योग में दिलचस्पी और उसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर पुप्पाला ने कहा कि मुख्यधारा की मीडिया में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरें 1980 के दशक के बाद ज्यादा आने लगी थीं.

उनके मुताबिक, इससे पहले मुंबई के बंदरगाहों और आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में हाजी मस्तान जैसे लोगों और बड़े गैंगों की भूमिका थी. उस समय गैंगस्टरों का संपर्क आम लोगों और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से ज्यादा था. मीडिया में उनकी मौजूदगी अपेक्षाकृत कम थी.

पुप्पाला कहते हैं, "80 के दशक से पहले अंडरवर्ल्ड का ज़्यादा जुड़ाव ज़मीनी स्तर पर लोगों और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से था. अस्सी के बाद दाऊद से जुड़ी खबरें, गैंगस्टर्स की हत्याएं और पुलिस के एनकाउंटर बढ़ने के साथ मीडिया में अंडरवर्ल्ड की ख़बरें भी ज़्यादा आने लगीं."

इमेज स्रोत, Azam Husain/Hindustan Times via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

फ़िल्म उद्योग में अंडरवर्ल्ड की कथित फंडिंग और निवेश के बारे में पूछे जाने पर पुप्पाला ने कहा कि फिल्म कारोबार में पैसा कमाने की संभावना को देखते हुए गैंगस्टरों को लगता था कि वे नकदी का निवेश करके इससे मुनाफ़ा कमा सकते हैं.

पुप्पाला कहते हैं कि फ़िल्मी सितारों के साथ संपर्क बनाना भी गैंगस्टरों के लिए आकर्षण का विषय था. किसी सेलिब्रिटी से नजदीकी दिखाने से उनका नाम बढ़ सकता था और अपराध की दुनिया में उनका रुतबा और मजबूत हो सकता था.

पुप्पाला के मुताबिक, कुछ गैंगस्टर फिल्मी सितारों को पार्टियों और कार्यक्रमों में बुलाते थे. उन्होंने फिल्मों में निवेश करने की कोशिशों का भी जिक्र किया.

पुप्पाला ने अबू सलेम का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में फिल्म उद्योग में निवेश, कथित संरक्षण और मांगों से जुड़े मामलों में अपना प्रभाव स्थापित करने की कोशिशें होती थीं.

पुप्पाला के मुताबिक, कुछ गैंगस्टर यह दावा करते थे कि फिल्म उद्योग में निवेश या संरक्षण से जुड़े मामलों को वे संभालेंगे. ऐसे दावों और आरोपों के जरिए भी वे अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते थे.

1994 में फ़िल्म निर्माता जावेद रियाज़ सिद्दीकी, निर्माता मुकेश दुग्गल की हत्या और 1997 में गुलशन कुमार की हत्या की घटनाओं के बाद क्या फिल्म उद्योग में अंडरवर्ल्ड के प्रभाव में कोई बदलाव आया? इस सवाल पर पुप्पाला ने कहा कि उन्होंने गुलशन कुमार की हत्या को खुद कवर किया था.

पुप्पाला कहते हैं, "उस मामले में मुंबई पुलिस को पहले ही इस तरह की घटना होने की आशंका से जुड़ी जानकारी मिली थी. उस दौर में अखबारों के दफ्तरों में गैंगस्टरों के फोन आते थे. वे अपनी बात या बयान पत्रकारों के जरिए सामने लाने की कोशिश करते थे."

पुप्पाला के मुताबिक, क्राइम रिपोर्टरों के पुलिस अधिकारियों और अपराध जगत के सूत्रों से संपर्क होते थे और वे अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर ख़बरें लिखते थे.

गुलशन कुमार की हत्या के संदर्भ में पुप्पाला ने कहा कि उन्हें धमकियां मिलने की बात सामने आई थी.

"उस समय कुछ लोगों ने धमकियों को गंभीरता से लेकर अपनी सुरक्षा के इंतजाम किए थे. उस दौर में गैंगस्टर किसी पर हमला करके अपनी साख और प्रभाव स्थापित करने की कोशिश करते थे."

पुप्पाला ने मौजूदा दौर से तुलना करते हुए कहा कि अब किसी हत्या के कुछ ही मिनट बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और गैंगस्टरों के बयान सामने आने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाले दावों के बीच अपराध से जुड़ी ख़बरों की पुष्टि करने की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर पुप्पाला कहते हैं कि यह बहुत बड़ी चुनौती है.

उन्होंने बताया कि पहले भी अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरों के लिए अलग-अलग सूत्रों से जानकारी जुटाई जाती थी.

"पुलिस, गैंगों से जुड़े सूत्रों और दूसरे संपर्कों से मिली जानकारी का मिलान किया जाता था. एक ही सूचना के कई स्रोतों से मिलने पर उसकी विश्वसनीयता का आकलन किया जाता था."

लेकिन पुप्पाला के मुताबिक, आज घटना के कुछ ही मिनटों बाद कई लोग अपने-अपने स्रोतों के आधार पर विश्लेषण करने लगते हैं. कोई सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर बात करता है, तो कोई राजनीतिक या पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अपना आकलन पेश करता है.

"मौजूदा दौर में गैंगस्टरों के बीच एक तरह का जुड़ाव या गठजोड़ भी दिखाई देता है. अगर किसी घटना की जिम्मेदारी कोई एक समूह ले लेता है, तो इससे उसका प्रभाव बढ़ सकता है, भले ही घटना को अंजाम किसी दूसरे समूह ने दिया हो."

पुप्पाला ने टाइगर श्रॉफ़ की कार पर गोलीबारी को अपने आकलन में डर और प्रचार पैदा करने वाली घटना बताया.

पुप्पाला कहते हैं, "गैंगस्टर पहले भी किसी को डराने के लिए उसकी खिड़की या गाड़ी पर गोली चलाने जैसे तरीके अपनाते रहे हैं. अगर इससे अपेक्षित असर नहीं होता, तो हिंसा की तीव्रता बढ़ सकती है."

उन्होंने यह भी कहा कि सलमान ख़ान जैसे चर्चित नामों से खुद को जोड़ने पर किसी गैंगस्टर को ज्यादा प्रचार मिल सकता है. कुछ लोग पहले से चर्चित मामलों का सहारा लेकर अपनी धमकियों को सही ठहराने की कोशिश करते हैं.

इमेज स्रोत, Satish Bate/Hindustan Times via Getty Images

पुप्पाला का मानना है कि फ़िल्म उद्योग और राजनीति से जुड़े लोगों को धमकियां देना और उन पर हमले स्थिति को लगातार ख़तरनाक बना रहे हैं.

बाबा सिद्दीकी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बांद्रा जैसे इलाके में एक चर्चित और प्रभावशाली राजनेता की हत्या कर देना बड़ी घटना थी.

उन्होंने हमले के तरीकों का भी जिक्र किया. पुप्पाला कहते हैं, "कुछ नए गैंगस्टर कम उम्र के युवाओं को अपराध में शामिल करते हैं. ऐसे युवाओं को थोड़े पैसों का लालच देकर बड़ी घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने की आशंका रहती है."

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी बेहद खतरनाक है और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है.

इमेज स्रोत, ANI

इस गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई. विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार से जवाब मांगा, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को ऐसे गैंगस्टरों से डरने की ज़रूरत नहीं है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ऐसे किसी भी गैंग से डरने की जरूरत नहीं है. यह डरपोक लोगों का काम है. ये खुद कहीं छिपकर बैठते हैं और वहां से धमकियां देते रहते हैं."

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार हर धमकी को गंभीरता से लेती है और उस पर कार्रवाई करती है. फडणवीस के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने दिखाया है कि वह ऐसे अपराधियों को पकड़ने तक रुकती नहीं है.

हालांकि, विपक्ष ने इस घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति से जोड़कर सरकार पर सवाल उठाए हैं.

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर मराठी में लिखा कि ठाणे में पूर्णेकर की हत्या और मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटनाएं कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का संकेत हैं. उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए फडणवीस को राज्य का सबसे नाकाम गृह मंत्री बताया.

वहीं, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं और अपराधियों में कानून का डर नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े सड़कों पर अपराधियों का हथियार लहराना और गोलीबारी करना चिंताजनक है. सुले के मुताबिक, इससे नागरिकों में अपनी सुरक्षा को लेकर डर और संदेह पैदा हो रहा है. उन्होंने गृह मंत्री से राज्य की कानून-व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने और लोगों को भरोसा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की.

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति सरकार के शासन में राज्य में 'जंगलराज' जैसी स्थिति बन गई है.

सपकाल ने सवाल उठाया कि अगर मुंबई जैसे महानगर में अभिनेता पर सरेराह गोलीबारी हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा. उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस को नाकाम बताते हुए उनसे नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा देने की मांग की.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बच्चों को जबरन भूखा रखने का आदेश देने वाला पादरी 191 लोगों की हत्या का दोषी • दशहरा पर 'जेलर 2' और 'रणबाली' की बॉक्स ऑफिस कमाई • रूसी तेल के विकल्प के रूप में वेनेज़ुएला? रिलायंस के जामनगर प्लांट पर अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो की यात्रा के पीछे कारण • अहमदाबाद में पुरुष महिलाओं के वेश में गरबा क्यों करते हैं, रोचक है इसके पीछे की कहानी • बेगूसराय में 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, हर शाम फूलों से सजती हैं मां भगवती, सुबह विसर्जन • CJP के प्रवक्ता सौरव दास‑आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट में न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती दी • टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश: शुरुआती लक्ष्य नहीं, फिर बदला गया टारगेट • गोलीकांड के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम ने दिया पहला बयान, किसे दी चेतावनी • छपरा में भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध, 90 फीट का रावण जलाया गया • मंदिर में पूजा कर घर लौटी थी प्रियंका, पानी लेने के दौरान 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई; मौत • क्या बॉलीवुड में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं गैंगस्टर? • अगले पाँच साल में होर्मुज स्ट्रेट बेकार हो सकता है • जेएनयू में छात्र भूख हड़ताल समाप्त, पाँच नेताओं का निष्कासन रद्द • PM मोदी ने रावण दहन के बाद देश के तीन ‘दुश्मनों’ का उल्लेख किया, एकजुटता की अपील • फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में तीन किशोरों की मृत्यु • युद्ध की आग में महँगी हुई टॉय पिस्टलें: बच्चों के खिलौने की लागत बढ़ी • दीपिका ने साझा किया अपनी बेटी का पहला फोटो, नामकरण के लिए दुआ की • सिकंदरपुर में व्यापारियों को योगी सरकार का क्या लाभ? सपा विधायक की नाराज़गी के पीछे का कारण • क्या मेटा पढ़ सकता है आपके व्हाट्सएप मैसेज? जानें एप कौन सा डेटा करता है इकट्ठा व कैसे सुरक्षित रह सकते हैं आप • पिता‑पुत्र की मृत्यु, बाराबंकी में नाग के दांत तोड़ने के तमाशे में दुर्घटना • पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती • बदायूं में रामलीला मंच पर फूहड़ नृत्य के आरोप, कमेटी पर रिपोर्ट दर्ज • बेगूसराय में थार‑बाइक टक्कर से पिता‑पुत्र एवं महिला की मौत, चालक फरार • ब्रिटेन ने सऊदी को टाइफून जेट भेजे, हूती हमलों के बीच रक्षा गश्त • प्रसव के बाद महिला की मृत्यु, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया • बिहार में खाकी पर दाग: शराब तस्करी में जीआरपी हवलदार और महिला होमगार्ड गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में भाग लिया, अमित शाह ने लुधियाना में रावण दहन किया • दो महीने तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, इलाज के दौरान मौत; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन • गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन • रावण का अन्त्येष्टि कौन कर गया? राम की आज्ञा से विभीषण ने किया अंतिम संस्कार • AI से 100+ कंपनियों को हैक किया: चीनी हैकर का कम लागत वाला हमला • ग्राफिक दुकान पर बड़ी आग लगी, 12 लाख रुपये के माल का नुकसान, दमकल से पहले बुझाई • पवन सिंह का राइज एंड फॉल में धमाकेदार प्रवेश, विदेशी हसीना संग नृत्य • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ कहा, डीजल डिप्लोमेसी के तहत वेनेजुएला तेल पर चर्चा • राहुल गांधी ने RSS को पुरुष‑प्रधान और संविधान‑विरोधी कहा, BJP ने विदेश यात्रा का खुलासा माँगा • फर्जी फर्मों के जरिए किया करोड़ों का खेल, साढ़े तीन साल बाद आरोपी अंकित कांडा जयपुर से गिरफ्तार • इस तरह एसटीएफ के हत्थे चढ़ी श्रद्धा, फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन; जारी करती रही वीडियो • Flipkart की फूड डिलीवरी सर्विस जल्द लॉन्च, कब होगी शुरू? • फैजू ने नई दुल्हन के साथ रोमांटिक पोज़ में दिखाया ठाठ • दिपके ने कहा, "हम पीछे नहीं हटेंगे" – CJPE की प्रदर्शन तुलना फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश से • बच्चों को जबरन भूखा रखने का आदेश देने वाला पादरी 191 लोगों की हत्या का दोषी • दशहरा पर 'जेलर 2' और 'रणबाली' की बॉक्स ऑफिस कमाई • रूसी तेल के विकल्प के रूप में वेनेज़ुएला? रिलायंस के जामनगर प्लांट पर अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो की यात्रा के पीछे कारण • अहमदाबाद में पुरुष महिलाओं के वेश में गरबा क्यों करते हैं, रोचक है इसके पीछे की कहानी • बेगूसराय में 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, हर शाम फूलों से सजती हैं मां भगवती, सुबह विसर्जन • CJP के प्रवक्ता सौरव दास‑आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट में न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती दी • टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश: शुरुआती लक्ष्य नहीं, फिर बदला गया टारगेट • गोलीकांड के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम ने दिया पहला बयान, किसे दी चेतावनी • छपरा में भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध, 90 फीट का रावण जलाया गया • मंदिर में पूजा कर घर लौटी थी प्रियंका, पानी लेने के दौरान 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई; मौत • क्या बॉलीवुड में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं गैंगस्टर? • अगले पाँच साल में होर्मुज स्ट्रेट बेकार हो सकता है • जेएनयू में छात्र भूख हड़ताल समाप्त, पाँच नेताओं का निष्कासन रद्द • PM मोदी ने रावण दहन के बाद देश के तीन ‘दुश्मनों’ का उल्लेख किया, एकजुटता की अपील • फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में तीन किशोरों की मृत्यु • युद्ध की आग में महँगी हुई टॉय पिस्टलें: बच्चों के खिलौने की लागत बढ़ी • दीपिका ने साझा किया अपनी बेटी का पहला फोटो, नामकरण के लिए दुआ की • सिकंदरपुर में व्यापारियों को योगी सरकार का क्या लाभ? सपा विधायक की नाराज़गी के पीछे का कारण • क्या मेटा पढ़ सकता है आपके व्हाट्सएप मैसेज? जानें एप कौन सा डेटा करता है इकट्ठा व कैसे सुरक्षित रह सकते हैं आप • पिता‑पुत्र की मृत्यु, बाराबंकी में नाग के दांत तोड़ने के तमाशे में दुर्घटना • पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती • बदायूं में रामलीला मंच पर फूहड़ नृत्य के आरोप, कमेटी पर रिपोर्ट दर्ज • बेगूसराय में थार‑बाइक टक्कर से पिता‑पुत्र एवं महिला की मौत, चालक फरार • ब्रिटेन ने सऊदी को टाइफून जेट भेजे, हूती हमलों के बीच रक्षा गश्त • प्रसव के बाद महिला की मृत्यु, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया • बिहार में खाकी पर दाग: शराब तस्करी में जीआरपी हवलदार और महिला होमगार्ड गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में भाग लिया, अमित शाह ने लुधियाना में रावण दहन किया • दो महीने तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, इलाज के दौरान मौत; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन • गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन • रावण का अन्त्येष्टि कौन कर गया? राम की आज्ञा से विभीषण ने किया अंतिम संस्कार • AI से 100+ कंपनियों को हैक किया: चीनी हैकर का कम लागत वाला हमला • ग्राफिक दुकान पर बड़ी आग लगी, 12 लाख रुपये के माल का नुकसान, दमकल से पहले बुझाई • पवन सिंह का राइज एंड फॉल में धमाकेदार प्रवेश, विदेशी हसीना संग नृत्य • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ कहा, डीजल डिप्लोमेसी के तहत वेनेजुएला तेल पर चर्चा • राहुल गांधी ने RSS को पुरुष‑प्रधान और संविधान‑विरोधी कहा, BJP ने विदेश यात्रा का खुलासा माँगा • फर्जी फर्मों के जरिए किया करोड़ों का खेल, साढ़े तीन साल बाद आरोपी अंकित कांडा जयपुर से गिरफ्तार • इस तरह एसटीएफ के हत्थे चढ़ी श्रद्धा, फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन; जारी करती रही वीडियो • Flipkart की फूड डिलीवरी सर्विस जल्द लॉन्च, कब होगी शुरू? • फैजू ने नई दुल्हन के साथ रोमांटिक पोज़ में दिखाया ठाठ • दिपके ने कहा, "हम पीछे नहीं हटेंगे" – CJPE की प्रदर्शन तुलना फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश से •