Wednesday, 28 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

खड़गे के बयान पर विवाद: नेता विवादित बयान क्यों देते हैं, क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं?

Ajay Tiwari
27 October 2026 • 0 • 16
खड़गे के बयान पर विवाद: नेता विवादित बयान क्यों देते हैं, क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं?

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

रविवार 25 अक्तूबर को पटना में एक राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक टिप्पणी सुनाई दी कि 'मोदी नहीं जाएगा'.

इसके जवाब में खड़गे ने कहा, "मोदी का बाप भी जाएगा."

25 अक्तूबर 2026 को समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बयान का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया.

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बयान पर सख्त एतराज़ जताते हुए एक्स पर लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं."

बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता का अपमान बताया और खड़गे से माफी की मांग की. इसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के पुराने क्लिप और पोस्ट वायरल होने लगे, जिसमें उन्होंने विरोधियों के निजी जीवन पर विवादित बयान दिए थे.

इससे पहले भी नेता एक-दूसरे के निजी जीवन और परिवार को लेकर टिप्पणी करते रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इस तरह के बयान दिए ही क्यों जाते हैं?

क्या ऐसे बयान नेताओं को राजनीतिक फ़ायदा पहुंचाते हैं और क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं होता?

इन्हीं सवालों को लेकर बीबीसी हिन्दी ने वरिष्ठ पत्रकार और पॉलिटिकल एक्सपर्ट विजय त्रिवेदी और रशीद किदवई से बात की.

ऐसा नहीं है कि विवादित बयान किसी एक पार्टी विशेष तक ही सीमित रहे हैं, कभी सत्ता पक्ष तो कभी विपक्ष के नेताओं के बयानों पर ख़ासा हंगामा हुआ है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अक्तूबर 2012 में हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' कहा था.

इस पर शशि थरूर ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा था कि प्यार की कोई कीमत नहीं होती.

अप्रैल 2024 में मोदी ने चुनावी रैली में कहा था कि पहले जब उनकी (कांग्रेस) सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बांटेंगे- जिनके ज़्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे.

वहीं, जुलाई 2024 में राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी नेताओं पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे 24 घंटे हिंसा, नफ़रत और असत्य फैलाते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि हिंदू धर्म में सत्य और अहिंसा का संदेश दिया गया है.

इस तरह के बयानों पर वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने कहा कि कई बार लाइमलाइट में आने और खुद को ताक़तवर दिखाने के लिए भी बड़े हमले किए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि जब नेताओं पास हमला करने की कोई दूसरी वजह नहीं होती, तो विपक्षी नेताओं पर निजी जुबानी हमला करते हैं.

वहीं, रशीद किदवई ने कहा कि विवादित बयान देने के पीछे एक बड़ी वजह लोगों का ध्यान खींचना और हलचल पैदा करना होती है. राजनेता अक्सर अपने जातीय समीकरण, राजनीतिक आधार या धार्मिक समुदाय को ध्यान में रखकर बयान देते हैं. उन्हें लगता है कि उनके समर्थक उनके ख़िलाफ़ नहीं जाएंगे, इसलिए वे ऐसी टिप्पणियां करने से नहीं हिचकते.

भारत में नेताओं के विवादित बयानों पर कोई अलग क़ानून लागू नहीं होता.

बयान में क्या कहा गया है, किसके बारे में कहा गया है, उसका संदर्भ क्या है और उससे किस तरह का नुक़सान या ख़तरा पैदा होता है, इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है.

ऐसे मामलों में कुछ नेताओं को सज़ा भी हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों के बारे की गई विवादित टिप्पणी के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान को दो साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी.

अक्तूबर 2026 में एक स्थानीय अदालत ने आज़म ख़ान की अपील ख़ारिज करते हुए सज़ा बरकरार रखी. इस सज़ा के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया था. हालांकि, इसी चुनाव प्रचार से जुड़े एक अलग मामले में अदालत ने उनके बरी होने के फ़ैसले को भी बरकरार रखा.

हालांकि, संसद और विधानसभा के भीतर नेताओं को संविधान के अनुच्छेद 105(2) और 194(2) के तहत विशेष संरक्षण मिलता है. इनके तहत सदन में कही गई बातों के लिए उन्हें अदालत की कार्यवाही से छूट मिलती है.

विजय त्रिवेदी ने इस पर कहा कि राजनेताओं को लगता है कि उनके ख़िलाफ़ कोई कुछ नहीं कर सकता. विजय त्रिवेदी कहते हैं, "सौ में से कभी एक-दो मामले ही अदालत तक पहुंचते हैं. जब लोग अदालत पहुंचते भी हैं, तो ज्यादातर मामलों में वे बरी हो जाते हैं."

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई के मुताबिक, नेताओं के कई विवादित बयान ऐसे होते हैं, जिन पर क़ानूनी कार्रवाई करना आसान नहीं होता. इसकी एक वजह भारत में कानूनी प्रक्रिया का लंबा होना है. दूसरी वजह यह है कि हर आपत्तिजनक टिप्पणी अपने आप में मानहानि या कोई अपराध नहीं बन जाती.

उन्होंने कहा कि कई बार किसी व्यक्ति के अपमान को लेकर दूसरे लोग शिकायत करते हैं, लेकिन क़ानूनी कार्रवाई के लिए प्रभावित व्यक्ति को खुद आगे आना पड़ सकता है.

वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य जितेंद्र कुमार शर्मा ने बीबीसी हिन्दी से कहा कि क़ानून में नेताओं और आम नागरिकों के लिए अलग-अलग प्रावधान नहीं हैं.

शर्मा कहते हैं, "अगर कोई ऐसा बयान देता है जिससे किसी की भावनाएं आहत होती हैं, शांति भंग होने का ख़तरा पैदा होता है या राष्ट्र की सुरक्षा को ख़तरा हो सकता है, तो उसके ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की उपयुक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है."

नेताओं को विवादित बयानों की वजह से कई बार लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, तो कई बार कोर्ट की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है. इसके बाद भी अक्सर विवादित बयान दिए जाते हैं. ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि क्या विवादित बयान देने से पार्टी को फ़ायदा होता है या नुक़सान?

इसे लेकर विजय त्रिवेदी ने बीबीसी हिन्दी से कहा, "कई बार किसी नेता पर बार-बार आरोप लगाने से राजनीतिक फ़ायदा मिल जाता है. लगातार आरोप दोहराए जाने से लोगों के मन में उस नेता की छवि ख़राब हो सकती है, भले ही बाद में अदालत में आरोप साबित न हों."

रशीद किदवई ने इस पर कहा कि विवादित बयानों के बावजूद नेताओं को चुनावों में टिकट मिलते रहना और जीत हासिल करना इस बात का संकेत है कि ऐसे बयानों का उनकी राजनीतिक स्थिति पर हमेशा नकारात्मक असर नहीं पड़ता. अगर इन बयानों से नेताओं को लगातार नुकसान हो रहा होता, तो शायद वे ऐसी टिप्पणियां करने से पहले सोचते.

उन्होंने कहा, "भारतीय राजनीति में संवाद और संवेदनशीलता की कमी दिखाई देती है. पहले महिलाओं के बारे में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले नेता कई बार सोचते थे, लेकिन अब ऐसी टिप्पणियों पर वैसा सामाजिक या राजनीतिक दबाव हमेशा नज़र नहीं आता."

इस सवाल के जवाब में विजय त्रिवेदी ने कहा कि कई बार विवादित बयान की वजह से मूल मुद्दा पीछे छूट जाता है. ऐसे में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि जिस मूल मुद्दे पर उसे सरकार को घेरना था, वह चर्चा से बाहर हो जाता है. नतीजतन, उस मुद्दे के जरिए जो राजनीतिक दबाव बनना चाहिए था, वह कमज़ोर पड़ जाता है.

रशीद किदवई ने इस पर कहा कि कई बार विवादित बयान के ज़रिए राजनीतिक बहस की दिशा बदलने की कोशिश की जाती है. जब विपक्ष किसी मुद्दे पर सरकार को घेर रहा होता है और अपना नैरेटिव बना रहा होता है, तब उसके किसी नेता का विवादित बयान विरोधियों को पलटवार करने का मौका दे देता है.

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के मामले में भी इसे इस नज़रिए से देखा जा सकता है. ऐसे में जिस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहा था, उससे ध्यान हटकर उसके नेता के बयान पर केंद्रित हो जाता है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
दक्षिण मैड्रिड में दो हाई‑स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौत • पाकिस्तान ने ताइवान की एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र से बाहर कर दिया, चीन की One China Policy का समर्थन • यूपी पुलिसकर्मियों के तीन वर्ष के कार्यकाल पर नया नियम: अब एक ही थाना-चौकी पर लगातार रहना संभव नहीं • ईरान ने ओस्कर नामांकित फिल्म निर्देशक जफर पनाही को 5 साल की जेल की सजा, संपत्ति जब्त • तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है • चकाई से लापता विवाहिता भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब मिली, कैसे 2200 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंची? • अकबरपुर विधानसभा में युवाओं की प्रमुख चिंताएँ और योगी सरकार से संतुष्टि का स्तर • US फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर सोना‑चांदी की कीमतों में तय होगी दिशा • यूपी सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन में नए नियम लागू किए • सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष डिप्लोमा व बीएलएड धारकों को मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी • बैलेट पेपर हो या ईवीएम, कांग्रेस चुनाव हारती रही है, पदयात्रा में सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना • बाइक की भीषण टक्कर, देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक; दो लोग झुलसे • दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर कड़ी सुरक्षा, 2,000 प्राइवेट गार्ड तैनात • अलीगढ़ से दिल्ली कैसे आई वो यूनिवर्सिटी, जिसके लिए गांधी भीख मांगने को तैयार थे • प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी • रूसी तेल पर प्राइस कैप के बावजूद भारत ने सस्ता क्रूड खरीदा, हरदीप पुरी ने कहा • स्पेन में हाई‑स्पीड ट्रेन टक्कर में 64 लोगों की मौत • ऑफ़िस से लाइव टेस्ट देख रहे दो कर्मचारियों को स्टेडियम स्क्रीन पर पकड़ा गया • नीलम सिरोही ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता, जापानी पहलवान सुसाकी से हार • इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट • उत्तर प्रदेश ने PSU के साथ EV विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया • राइज एंड फॉल सीजन 2 में गौतम‑मनीष के टशन‑टकराव, होस्ट सहवाग ने किया स्टेज से बाहर निकलना • चार राज्यों में MLC चुनाव, कांग्रेस ने नहीं जीती कोई सीट; पीएम मोदी ने किया तंज • प्रदेश में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित; रोजाना 25 लाख लीटर दूध का संग्रहण • वीरेंद्र सहवाग ने नजफगढ़ की कहानी सुनाई, ‘राइज एंड फॉल’ में तनाव बढ़ा • सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIAR मामले में EC से पूछे सवाल: 'मतदाता सूची में नाम था, फिर फॉर्म‑6 क्यों? • भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, वैष्णवी शर्मा ने जड़ा अर्धशतक • जामिया मिलिया इस्लामिया: ऑनलाइन कक्षाएँ 24 नवंबर तक, परीक्षा भी ऑनलाइन • काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप • CJP ने विपक्षी रैली का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने का आग्रह • ED ने उत्तर प्रदेश के जौहर विश्वविद्यालय की 426.46 करोड़ की संपत्ति को PMLA के तहत अटैच किया • केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी, एरियर सहित नई वेतन संरचना • गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ • UP में 11 MLC सीटों में BJP ने 6 जीतीं, SP की सेंधमारी से बढ़ी चिंता • प्रह्लाद जोशी का तंज, ‘ईवीएम हो या मतपत्र, नतीजा एक‑जैसा’ • एयरफोर्स में चयन से परिवार में थी खुशी, ट्रेनिंग से पहले मौत ने तोड़ा सपना; पेड़ से लटका मिला शव • दिल्ली‑एनसीआर में कल से मौसम बदलेगा: हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं • चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में क्या हुआ? यूपी से कर्नाटक तक एनडीए और विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं • मुकेश अंबानी ने जियो आईपीओ लिस्टिंग पर मां के पैर छुए, परिवार संग उत्सव • लखनऊ मंडल में सपा और भाजपा के हाथ आई एक-एक सीट, खाली हाथ रहे शिक्षक संगठन-निर्दलीय • दक्षिण मैड्रिड में दो हाई‑स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौत • पाकिस्तान ने ताइवान की एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र से बाहर कर दिया, चीन की One China Policy का समर्थन • यूपी पुलिसकर्मियों के तीन वर्ष के कार्यकाल पर नया नियम: अब एक ही थाना-चौकी पर लगातार रहना संभव नहीं • ईरान ने ओस्कर नामांकित फिल्म निर्देशक जफर पनाही को 5 साल की जेल की सजा, संपत्ति जब्त • तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है • चकाई से लापता विवाहिता भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब मिली, कैसे 2200 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंची? • अकबरपुर विधानसभा में युवाओं की प्रमुख चिंताएँ और योगी सरकार से संतुष्टि का स्तर • US फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर सोना‑चांदी की कीमतों में तय होगी दिशा • यूपी सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन में नए नियम लागू किए • सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष डिप्लोमा व बीएलएड धारकों को मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी • बैलेट पेपर हो या ईवीएम, कांग्रेस चुनाव हारती रही है, पदयात्रा में सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना • बाइक की भीषण टक्कर, देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक; दो लोग झुलसे • दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर कड़ी सुरक्षा, 2,000 प्राइवेट गार्ड तैनात • अलीगढ़ से दिल्ली कैसे आई वो यूनिवर्सिटी, जिसके लिए गांधी भीख मांगने को तैयार थे • प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी • रूसी तेल पर प्राइस कैप के बावजूद भारत ने सस्ता क्रूड खरीदा, हरदीप पुरी ने कहा • स्पेन में हाई‑स्पीड ट्रेन टक्कर में 64 लोगों की मौत • ऑफ़िस से लाइव टेस्ट देख रहे दो कर्मचारियों को स्टेडियम स्क्रीन पर पकड़ा गया • नीलम सिरोही ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता, जापानी पहलवान सुसाकी से हार • इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट • उत्तर प्रदेश ने PSU के साथ EV विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया • राइज एंड फॉल सीजन 2 में गौतम‑मनीष के टशन‑टकराव, होस्ट सहवाग ने किया स्टेज से बाहर निकलना • चार राज्यों में MLC चुनाव, कांग्रेस ने नहीं जीती कोई सीट; पीएम मोदी ने किया तंज • प्रदेश में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित; रोजाना 25 लाख लीटर दूध का संग्रहण • वीरेंद्र सहवाग ने नजफगढ़ की कहानी सुनाई, ‘राइज एंड फॉल’ में तनाव बढ़ा • सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIAR मामले में EC से पूछे सवाल: 'मतदाता सूची में नाम था, फिर फॉर्म‑6 क्यों? • भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, वैष्णवी शर्मा ने जड़ा अर्धशतक • जामिया मिलिया इस्लामिया: ऑनलाइन कक्षाएँ 24 नवंबर तक, परीक्षा भी ऑनलाइन • काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप • CJP ने विपक्षी रैली का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने का आग्रह • ED ने उत्तर प्रदेश के जौहर विश्वविद्यालय की 426.46 करोड़ की संपत्ति को PMLA के तहत अटैच किया • केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी, एरियर सहित नई वेतन संरचना • गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ • UP में 11 MLC सीटों में BJP ने 6 जीतीं, SP की सेंधमारी से बढ़ी चिंता • प्रह्लाद जोशी का तंज, ‘ईवीएम हो या मतपत्र, नतीजा एक‑जैसा’ • एयरफोर्स में चयन से परिवार में थी खुशी, ट्रेनिंग से पहले मौत ने तोड़ा सपना; पेड़ से लटका मिला शव • दिल्ली‑एनसीआर में कल से मौसम बदलेगा: हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं • चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में क्या हुआ? यूपी से कर्नाटक तक एनडीए और विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं • मुकेश अंबानी ने जियो आईपीओ लिस्टिंग पर मां के पैर छुए, परिवार संग उत्सव • लखनऊ मंडल में सपा और भाजपा के हाथ आई एक-एक सीट, खाली हाथ रहे शिक्षक संगठन-निर्दलीय •