Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

गुजरांवाला की 'मिसल' के सरदार से पंजाब के महाराजा तक

Ajay Tiwari
16 November 2026 • 0 • 28
गुजरांवाला की 'मिसल' के सरदार से पंजाब के महाराजा तक

इमेज स्रोत, Getty Images

6 जुलाई 1799 को 18 साल के रणजीत सिंह कुछ ख़ास लोगों के ख़त लेकर लाहौर की ओर जा रहे थे. उस समय शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यही युवक कुछ वर्षों बाद एक ऐसे साम्राज्य का शासक बनेगा, जिसकी राजधानी लाहौर होगी और जो कश्मीर से थार रेगिस्तान तक और ख़ैबर से सतलुज नदी तक फैला होगा.

रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर 1780 को लाहौर शहर के उत्तर में स्थित गुजरांवाला में हुआ था.

मुग़ल साम्राज्य के पतन के साथ ही अलग-अलग स्थानीय और क्षेत्रीय ताक़तें उभरने लगीं. उस दौर में पंजाब में भी 14 छोटी रियासतें क़ायम हो गईं.

इनमें से 12 पर सिखों का शासन था. इन्हें मिसल कहा जाता था. इन्हीं में रणजीत सिंह के पिता की 'सुकरचकिया मिसल' भी शामिल थी. सुकरचकिया मिसल के अधीन गुजरांवाला शहर और उसके आसपास के गांव आते थे.

1792 में जब रणजीत सिंह के पिता का निधन हुआ, तब उनकी उम्र महज़ 12 साल थी.

अलबामा विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफ़ेसर मैथ्यू लॉकवुड के अनुसार, 'सुकरचकिया क़बीले का युवा उत्तराधिकारी क़द में छोटा था, उसकी बाईं आंख ख़राब थी और उसके चेहरे पर चेचक के निशान थे. ऐसा लगता है कि उसमें एक महान साम्राज्य की स्थापना करने वाले व्यक्ति के रूप में उभरने की कोई ख़ास क्षमता नहीं थी.'

'हिस्ट्री एक्स्ट्रा' में मैथ्यू लिखते हैं कि अगर रणजीत सिंह को अपने जीवन में प्रभावशाली महिला रिश्तेदारों का संरक्षण नहीं मिला होता, तो संभव है कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी सत्ता समाप्त हो गई होती.

मैथ्यू लिखते हैं, "शुरुआत में, उनकी मां राज कौर ने शासन की कार्यवाहक और सलाहकार के रूप में उनका मार्गदर्शन किया. 1796 में रणजीत ने कन्हैया मिसल के सरदार की बेटी महताब कौर से शादी की. इसके बावजूद उनके जीवन में उनकी मां की भूमिका बनी रही."

"1798 में अपनी मां की मृत्यु के बाद रणजीत सिंह ने अपनी सास रानी सदा कौर से मार्गदर्शन हासिल किया. वह ख़ुद कन्हैया मिसल की शासक थीं और उनमें एक सिख योद्धा के सभी गुण थे."

इससे एक साल पहले रणजीत सिंह ने अफ़ग़ान दुर्रानी साम्राज्य के शासक ज़मान शाह के हमले को विफल करने के लिए सेना का नेतृत्व किया था. 1798 में अफ़ग़ानों के ख़िलाफ़ मिली जीत ने पंजाब में एक प्रमुख सैन्य कमांडर के रूप में उनकी बढ़ती पहचान को और मज़बूत किया.

इमेज स्रोत, Getty Images

उस समय लाहौर पर लहना सिंह, गुजर सिंह और सोभा सिंह नाम के तीन शासकों का राज था.

सैयद मुहम्मद लतीफ़ अपनी किताब 'पंजाब का इतिहास' में लिखते हैं कि लाहौर के लोग इन शासकों के अत्याचारों से तंग आ चुके थे. उन्होंने एक याचिका तैयार की.

इस पर हकीम हाकिम राय, मियां आशिक़ मुहम्मद, मियां मुहम्मद दीन, मुहम्मद बाक़िर, मुहम्मद ताहिर, मुफ़्ती मुहम्मद मुकर्रम, मीर शादी और शहर के दूसरे प्रमुख नागरिकों ने हस्ताक्षर किए.

रणजीत सिंह को लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा कि लाहौर के तीनों शासकों के कारण शहर में भीषण अशांति फैली हुई है.

उस ख़त में लिखा था, "शहर के बाहरी इलाक़े तबाह हो चुके हैं. शहर की दीवारों के भीतर भी, लगभग आधी आबादी अपने घर छोड़कर जा चुकी है और कई गलियां और मोहल्ले वीरान हो गए हैं."

"हुक्मरान हमेशा शराब पीने और विलासिता में लिप्त रहने के आदी हैं. अपनी विलासिता के ख़र्चों को पूरा करने के लिए वे शहरियों को लूटते हैं."

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

सैयद मुहम्मद लतीफ़ के मुताबिक़, इन परिस्थितियों में लाहौर के लोगों ने सरदार रणजीत सिंह को शहर आकर प्रशासन संभालने के लिए आमंत्रित किया. इसी मक़सद से एक प्रतिनिधिमंडल रसूल नगर (रामनगर) पहुंचा, जहां रणजीत सिंह रह रहे थे.

नागरिकों ने रणजीत सिंह की सास और कन्हैया मिसल की शासक सदा कौर को भी पत्र लिखकर इस अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया.

रणजीत सिंह ने अपने प्रतिनिधि क़ाज़ी अब्दुर रहमान को लाहौर भेजा, ताकि वे मियां आशिक़ मुहम्मद, मियां मुहम्मद दीन और अन्य प्रभावशाली मुस्लिम नागरिकों से बातचीत कर सकें. शुरुआती बातचीत में यह सहमति बनी कि रणजीत सिंह के शहर में प्रवेश के लिए एक दरवाज़ा खोला जाएगा.

इसके बाद रणजीत सिंह ने अपनी सेना इकट्ठा की और सदा कौर से परामर्श करने के लिए बटाला पहुंचे. सदा कौर भी अपनी सेना के साथ उनसे मिलने आईं. रणजीत सिंह के नेतृत्व में सेना सबसे पहले अमृतसर के लिए रवाना हुई. वहां से वह लाहौर की ओर बढ़ी. उनके साथ लगभग पांच हज़ार सैनिक थे. इनमें बड़ी संख्या उन सैनिकों की थी, जो दूसरी सेनाओं से अलग होकर उनसे आ मिले थे.

सैयद मुहम्मद लतीफ़ के अनुसार, लाहौर पर हमले के दौरान रणजीत सिंह ने नवाब वज़ीर ख़ान की बारादरी (वर्तमान पंजाब पब्लिक लाइब्रेरी) में आराम किया.

सैयद मुहम्मद लतीफ़ के मुताबिक़, "उनके आने की ख़बर मिलते ही लाहौर के तीनों सरदारों ने शहर की रक्षा की तैयारी कर ली. केवल दिल्ली, लाहौरी और रोशना दरवाज़े ही खुले थे, बाकी सभी दरवाज़े ईंटों से बंद कर दिए गए थे. मियां आशिक़ मुहम्मद और मियां महकुमुद्दीन ने रणजीत सिंह को संदेश भेजा कि उनके शांतिपूर्ण प्रवेश के लिए खिजरी और याकी दरवाज़ों के बीच की दीवार में दरार बना दी गई है, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को एक साज़िश समझा और नियमित द्वार से ही विजयी प्रवेश करने का निर्णय लिया."

"शुरुआत में लगभग 200 सैनिकों को पराजित किया गया. इनमें से पांच मारे गए. बाद में, गुप्त बातचीत में यह तय किया गया कि रणजीत सिंह के आगमन पर सुबह आठ बजे लाहौर दरवाज़ा खोला जाएगा. इसलिए वे तय समय पर अपने एक हज़ार चुने हुए सैनिकों के साथ पहुंचे. दरवाज़ा खोला गया और उन्होंने शहर में प्रवेश किया. उनके बाकी सैनिक भी तुरंत अंदर पहुंचे और शहर की दीवार पर क़ब्ज़ा कर लिया."

सैयद मुहम्मद लतीफ़ लिखते हैं कि लाहौर पर राज करने वाले तीन सरदारों में से एक चेत सिंह ने हजूरी बाग के दरवाज़े पर रणजीत सिंह के घुड़सवारों का रास्ता रोकने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने दरवाज़ा बंद कर रहे पहरेदारों को मार डाला और किले में प्रवेश कर गए.

चेत सिंह किले में घिर गए, जबकि लाहौर के बाकी दो सरदार शहर छोड़कर भाग गए. रणजीत सिंह ने किले पर गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब किले के भीतर से दिया गया. यह लड़ाई 20 घंटे तक चली.

रणजीत सिंह ने किले की घेराबंदी करने की योजना बनाई थी, लेकिन सदा कौर ने उन्हें सलाह दी कि किले में घिरी सेना के पास भोजन नहीं है और वह बाहरी दुनिया से कटी हुई है. इसलिए उसके सैनिक जल्द ही आत्मसमर्पण कर देंगे. उनका अनुमान सही साबित हुआ.

सैयद मुहम्मद लतीफ़ के अनुसार, चेत सिंह ने शहर से सुरक्षित बाहर निकलने और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए भत्ता दिए जाने की शर्त पर आत्मसमर्पण किया. रणजीत सिंह ने उन्हें एक विशाल जागीर दी और अपनी सेना को नागरिकों के साथ अच्छा सलूक करने का निर्देश दिया.

लतीफ़ लिखते हैं, "शुरुआत में, व्यापारियों ने डर की वजह से अपनी दुकानें बंद कर दीं, लेकिन रणजीत सिंह के आश्वासन के बाद व्यापार फिर से शुरू हो गया. उन्होंने जनता को हिफ़ाज़त का आश्वासन दिया, साथ ही किले में बेकार पड़े हथियारों और सैन्य उपकरणों की मरम्मत करके कारीगरों को रोज़गार भी प्रदान किया. कुछ ही दिनों में शहर की शान-शौकत लौट आई."

एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के लिए खुशवंत सिंह के शोध के अनुसार, 1799 में लाहौर पर विजय के बाद अफ़ग़ान राजा ज़मान शाह ने रणजीत सिंह को लाहौर का राज्यपाल नियुक्त किया, लेकिन 1801 में रणजीत सिंह ने ख़ुद को पंजाब का महाराजा घोषित कर दिया. उन्होंने सिख गुरुओं के नाम पर सिक्के जारी किए.

अगले ही साल उन्होंने उत्तरी भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र और सिखों के पवित्र नगर अमृतसर पर विजय प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने पंजाब में बिखरे छोटे सिख और अफ़ग़ान राज्यों को अपने अधीन करना शुरू किया. 1807 में रणजीत सिंह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़े और मुसलमानों के एकमात्र गढ़ कसूर पर विजय हासिल की.

हालांकि, अंग्रेज़ों ने पूर्व की ओर उनके विस्तार की योजना को रोक दिया. साल 1809 में रणजीत सिंह को अंग्रेज़ों के साथ अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर करने पड़े. इसके तहत सतलुज नदी को उनके साम्राज्य की पूर्वी सीमा घोषित किया गया.

इमेज स्रोत, Getty Images

इसके बाद रणजीत सिंह ने अपना ध्यान बाकी इलाक़ों की ओर किया.

ब्रिटानिका के अनुसार, दिसंबर 1809 में उन्होंने निचले हिमालयी क्षेत्र में स्थित कांगड़ा के राजा संसार चंद की मदद के लिए एक सेना भेजी. गोरखा सेना को पराजित करने के बाद उन्होंने कांगड़ा पर क़ब्ज़ा कर लिया.

1813 में उन्होंने कश्मीर में अफ़ग़ान बरकज़ई अभियान में हिस्सा लिया. बरकज़ई ने कश्मीर को अपने पास रखकर उनसे किया वादा तोड़ दिया, लेकिन रणजीत सिंह ने अपदस्थ अफ़ग़ान राजा ज़मान शाह के भाई शाह शुजा को वापस लाकर और सिंधु नदी पर स्थित अटक के किले पर क़ब्ज़ा करके इसका बदला लिया. शाह शुजा को लाहौर लाया गया, जहां से कोह-ए-नूर हीरा बरामद किया गया.

1818 की गर्मियों में रणजीत सिंह की सेना ने मुल्तान पर जीत हासिल की और छह महीने बाद पेशावर में दाख़िल हुई. जुलाई 1819 में उन्होंने अफ़ग़ानों को कश्मीर घाटी से खदेड़ दिया. 1820 तक सतलुज और सिंधु नदियों के बीच का पूरा पंजाब उनके अधीन आ चुका था.

पटवंत सिंह अपनी किताब 'सिखों का साम्राज्य: महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और समय' में लिखते हैं कि रणजीत सिंह एक 'बहुजातीय और बहुधार्मिक' साम्राज्य के शासक थे, जहां धार्मिक सहिष्णुता और समावेश का असाधारण महत्व था.

पटवंत सिंह के मुताबिक़, "रणजीत सिंह की प्रशासनिक संरचना भी इस विविधता को दर्शाती थी. प्रधानमंत्री डोगरा राजपूत थे, वित्त मंत्री ब्राह्मण थे और विदेश मंत्री मुस्लिम थे."

पटवंत सिंह के अनुसार, रणजीत सिंह के 15 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय दरबार में केवल सात सिख थे, जबकि बाकी सभी हिंदू और मुसलमान थे. इसके अलावा, जैन, बौद्ध और ईसाई सहित दूसरे धार्मिक समुदायों और उनके विभिन्न संप्रदायों के लोगों को भी उनकी योग्यताओं के अनुसार ज़िम्मेदारियां सौंपी गई थीं.

ब्रिटिश लेखक सर लेपेल ग्रिफिन ने अपनी किताब 'रूलर्स ऑफ इंडिया: रणजीत सिंह' में लिखा है कि 'रणजीत सिंह न तो क्रूर थे और न ही ख़ून बहाने वाले थे.'

ग्रिफ़िन ने लिखा है, "किसी विजय या किले पर क़ब्ज़ा करने के बाद, वह मुगलों के साथ बड़ी दयालुता और नरमी से पेश आते थे, चाहे वे कितना भी कड़ा प्रतिरोध क्यों न करें. उनके दरबार में कई सरदार थे जिनकी जागीरें ज़ब्त कर ली गई थीं, लेकिन उन्हें उपयुक्त पद और रोज़गार दिए गए थे."

पटवंत सिंह के अनुसार, रणजीत सिंह ने कम उम्र में ही गुरमुखी का अध्ययन किया और सिख धर्म की मान्यताओं, नैतिकता और शिक्षाओं से परिचित हो गए.

उन्हें पंजाबी कविता का शौक़ था, लेकिन उन्होंने लाहौर दरबार की आधिकारिक भाषा फ़ारसी को बनाया. फ़ारसी के साथ-साथ उन्हें उर्दू, कश्मीरी, सिंधी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी रुचि थी.

खुशवंत सिंह के शोध से पता चलता है कि अक्तूबर 1831 में रणजीत सिंह ने सिंध के भविष्य को लेकर ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत की थी. ब्रिटिश सेना ने सिंधु नदी में आगे बढ़ना शुरू कर दिया था और वे इस प्रांत पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहते थे. आख़िरकार उन्होंने रणजीत सिंह को अपनी योजना पर सहमत होने के लिए राज़ी कर लिया.

खुशवंत सिंह के मुताबिक़, "हालांकि, अंग्रेज़ों को घेरने की इस रणनीति से रणजीत सिंह बेहद निराश थे. उन्होंने अफ़ग़ानों के साथ बातचीत शुरू की और डोगरा सेनापति ज़ोरावर सिंह के नेतृत्व में एक सैन्य अभियान को मंज़ूरी दी. इसके बाद 1834 में लद्दाख उनके उत्तरी साम्राज्य का हिस्सा बन गया."

1838 में उन्होंने ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड ऑकलैंड के साथ एक संधि की, जिसके तहत शाह शुजा को काबुल के सिंहासन पर बहाल किया जाना था. इस संधि के तहत ब्रिटिश सेना ने दक्षिण से अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश किया, जबकि रणजीत सिंह की सेना ने ख़ैबर दर्रा पार किया और काबुल में विजय समारोह में हिस्सा लिया.

इसके कुछ ही समय बाद रणजीत सिंह बीमार पड़ गए और जून 1839 में लाहौर में उनका निधन हो गया. लाहौर में विजेता के रूप में प्रवेश करने के लगभग ठीक 40 साल बाद उनकी मृत्यु हुई.

उनकी मृत्यु के महज़ छह साल बाद उनका बनाया सिख साम्राज्य प्रतिद्वंद्वी सरदारों के बीच सत्ता संघर्ष और आपसी लड़ाइयों के कारण बिखर गया. खुशवंत सिंह के अनुसार, रणजीत सिंह हज़ार वर्षों में पहले भारतीय शासक थे जिन्होंने पठानों (अफ़ग़ानों) पर पलटवार किया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कॉग्निजेंट भर्ती में बदलाव: 20% ज्यादा फ्रेशर्स को हायर करेगी • हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है? • छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत • फुकेट रिसॉर्ट में लगी बड़ी आग, 11 लोगों की मौत • बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता • सोने की कीमत में झटके की गिरावट, 1 लाख रुपये तक टूटने की संभावना • चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात • लॉन्च में क्यों हो रही है देरी, क्या सैमसंग ने बिगाड़ा एपल का खेल? सामने आई ये बड़ी वजह • यूपी के सबसे प्रदूषित शहर रहे गजरौला और मुरादाबाद, देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पीतल नगरी • कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें: लीक हुई सूची में रायबरेली, अमेठी समेत कई प्रमुख सीटें • शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम धोखा, 50 लाख की ब्लैकमेल • इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खां की गिरफ्तारी को चुनौती, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने किया पक्ष • अमेठी राजपरिवार में पिता‑पुत्र के बीच तीखी टकराव, संजय सिंह बनाम अनंत विक्रम सिंह • पठानकोट में बंदूक से लूटी गई एक्सयूवी कार, सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी • राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा • सोना‑चांदी के दाम गिरते, ETFs में भी भारी नुकसान • हुआंग ने एनवीडिया टीम को कैसे बहकाया: भारतवंशी अधिकारी के साथ बदतमीजी के पीछे की कहानी • जय शाह को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला ICC चेयरमैन का • कांग्रेस ने यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग के लिए ‘सॉफ्ट + हार्ड’ रणनीति अपनाई • उड़ती हथियारों की चमक में फँसते भारतीय युवा, पाकिस्तानी आतंकियों का नया जाल • भविष्य के युद्धों में कोई सुरक्षित नहीं: CDS सुब्रमणि ने स्टारलिंक पर भी दिया विचार • छठ पर वैभव सूर्यवंशी के घर में परिवार ने किया अर्घ्य, युवा बल्लेबाज व्यस्त • गुजरांवाला की 'मिसल' के सरदार से पंजाब के महाराजा तक • यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितनी देर में वापस आते हैं पैसे? जानें नियम • सपा के दलित सम्मेलन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने याद दिलाई मायवती कांड • यूपी चित्रकूट में समलैंगिक युवतियों के AI‑निर्मित अश्लील वीडियो से 5 लाख रुपये की ठगी, अपराध स्थल पर छोड़ा • अनंत अंबानी की 14‑करोड़ वाली घड़ी, जिसमें शेर, बाघ और 397 हीरे • फ्लाईओवर पर सुरक्षा पट्टियां मिटा नेताओं ने लिखे नाम, भाजपा के अलावा सपा नेता भी इस कारनामे में आगे • वायुसेना के एयर चीफ ने सेना को हनी ट्रैप से बचाने के उपाय सुझाए • शेख़ हसीना की वापसी की मांग पर गोपालगंज में हिंसा, सरकार ने डीसी और एसपी को हटाया • क्या जेनसन हुआंग Nvidia में फिर से CEO बनेंगे, जैसा सैम ऑल्टमैन की वापसी हुई? • छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से हुआ बवाल: भाजपा ने पूछा, 'मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? • कांग्रेस के लिये कांग्रेसी ही बन रहे चुनौती: पंजाब में गुटबाज़ी चरम पर • यूपी में नीले रंग का अभियान: अखिलेश यादव ने दलित मुद्दों पर बल दिया, मिशन‑2027 के लिए तैयार • 54 साल का फासला और प्यार के चर्चे; 82 वर्षीय मिशेल से जुड़ा विल स्मिथ के बेटे का नाम, क्या है सच? • काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व? • सोशल मीडिया और चाय‑कोफ़ी का नशा, समाज की जागरूकता घटा रहा • छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर • अखिलेश ने कहा, पीडीए का 'D' दलितों का दमदार दल, लाल‑नीली टोपी एकजुट • अमिताभ बच्चन का 'बच गए' पोस्ट: खतरे के पीछे का सच? • कॉग्निजेंट भर्ती में बदलाव: 20% ज्यादा फ्रेशर्स को हायर करेगी • हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है? • छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत • फुकेट रिसॉर्ट में लगी बड़ी आग, 11 लोगों की मौत • बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता • सोने की कीमत में झटके की गिरावट, 1 लाख रुपये तक टूटने की संभावना • चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात • लॉन्च में क्यों हो रही है देरी, क्या सैमसंग ने बिगाड़ा एपल का खेल? सामने आई ये बड़ी वजह • यूपी के सबसे प्रदूषित शहर रहे गजरौला और मुरादाबाद, देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पीतल नगरी • कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें: लीक हुई सूची में रायबरेली, अमेठी समेत कई प्रमुख सीटें • शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम धोखा, 50 लाख की ब्लैकमेल • इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खां की गिरफ्तारी को चुनौती, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने किया पक्ष • अमेठी राजपरिवार में पिता‑पुत्र के बीच तीखी टकराव, संजय सिंह बनाम अनंत विक्रम सिंह • पठानकोट में बंदूक से लूटी गई एक्सयूवी कार, सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी • राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा • सोना‑चांदी के दाम गिरते, ETFs में भी भारी नुकसान • हुआंग ने एनवीडिया टीम को कैसे बहकाया: भारतवंशी अधिकारी के साथ बदतमीजी के पीछे की कहानी • जय शाह को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला ICC चेयरमैन का • कांग्रेस ने यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग के लिए ‘सॉफ्ट + हार्ड’ रणनीति अपनाई • उड़ती हथियारों की चमक में फँसते भारतीय युवा, पाकिस्तानी आतंकियों का नया जाल • भविष्य के युद्धों में कोई सुरक्षित नहीं: CDS सुब्रमणि ने स्टारलिंक पर भी दिया विचार • छठ पर वैभव सूर्यवंशी के घर में परिवार ने किया अर्घ्य, युवा बल्लेबाज व्यस्त • गुजरांवाला की 'मिसल' के सरदार से पंजाब के महाराजा तक • यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितनी देर में वापस आते हैं पैसे? जानें नियम • सपा के दलित सम्मेलन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने याद दिलाई मायवती कांड • यूपी चित्रकूट में समलैंगिक युवतियों के AI‑निर्मित अश्लील वीडियो से 5 लाख रुपये की ठगी, अपराध स्थल पर छोड़ा • अनंत अंबानी की 14‑करोड़ वाली घड़ी, जिसमें शेर, बाघ और 397 हीरे • फ्लाईओवर पर सुरक्षा पट्टियां मिटा नेताओं ने लिखे नाम, भाजपा के अलावा सपा नेता भी इस कारनामे में आगे • वायुसेना के एयर चीफ ने सेना को हनी ट्रैप से बचाने के उपाय सुझाए • शेख़ हसीना की वापसी की मांग पर गोपालगंज में हिंसा, सरकार ने डीसी और एसपी को हटाया • क्या जेनसन हुआंग Nvidia में फिर से CEO बनेंगे, जैसा सैम ऑल्टमैन की वापसी हुई? • छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से हुआ बवाल: भाजपा ने पूछा, 'मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? • कांग्रेस के लिये कांग्रेसी ही बन रहे चुनौती: पंजाब में गुटबाज़ी चरम पर • यूपी में नीले रंग का अभियान: अखिलेश यादव ने दलित मुद्दों पर बल दिया, मिशन‑2027 के लिए तैयार • 54 साल का फासला और प्यार के चर्चे; 82 वर्षीय मिशेल से जुड़ा विल स्मिथ के बेटे का नाम, क्या है सच? • काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व? • सोशल मीडिया और चाय‑कोफ़ी का नशा, समाज की जागरूकता घटा रहा • छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर • अखिलेश ने कहा, पीडीए का 'D' दलितों का दमदार दल, लाल‑नीली टोपी एकजुट • अमिताभ बच्चन का 'बच गए' पोस्ट: खतरे के पीछे का सच? •