Monday, 26 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर?

Ajay Tiwari
26 October 2026 • 0 • 13
गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर?

इमेज स्रोत, Getty Images

(इस ख़बर का कुछ ब्योरा आपको विचलित कर सकता है)

गुरुवार, 22 अक्तूबर की सुबह गिर सोमनाथ ज़िले के कोडीनार तालुका के वलादर गांव में गोबरभाई गोहिल के घर के बाहर एक मरा हुआ बछड़ा पड़ा था.

उसकी गर्दन पर गहरे घाव थे और वहां जमा हुआ ख़ून साफ़ दिखाई दे रहा था.

क्या हुआ था, यह बताते हुए गोबरभाई की पत्नी लाखुबेन की आवाज़ में डर साफ़ महसूस हो रहा था.

वह कहती हैं, "मैं यहां बर्तन धो रही थी, तभी मुझे आवाज़ सुनाई दी. मैंने दरवाज़ा खोला और बाहर निकली."

"मैंने देखा कि एक शेरनी ने बछड़े को पकड़ रखा था. मैंने 'हुड़... हुड़...' करके आवाज़ लगाई तो शेरनी बछड़े को छोड़कर चली गई."

लाखुबेन कहती हैं, "मुझे थोड़ा डर लगा. शेरनी ने महेशभाई को नोचकर मार डाला और खा लिया था. शेर रोज़ गांव में आते हैं. फिर ऐसी घटना हो जाए तो डर लगेगा ही न!"

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

पेशे से किसान गोबरभाई बताते हैं कि 21 अक्तूबर की रात क़रीब 11 बजे एक शेरनी अपने दो बच्चों के साथ उनके घर के पास आ गई थी.

उसने खुले घूम रहे एक बछड़े की गर्दन पकड़ ली थी.

गोबरभाई कहते हैं, "वह रात में अचानक तेज़ी से आई और यहीं बछड़े को गिरा दिया."

"मेरी पत्नी पानी फेंकने के लिए घर से बाहर निकलीं तो उन्होंने शेरनी को देख लिया और शोर मचाया."

"इसके बाद मैं भी दौड़कर बाहर आया. शेरनी बछड़े को घसीट रही थी. हमने शोर मचाया तो वह (शेरनी) बछड़े को छोड़कर चली गई. लेकिन तब तक बछड़ा मर चुका था."

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

इससे 10 दिन पहले, 12 अक्तूबर की रात भी एक शेरनी इसी तरह वलादर गांव में आ गई थी.

उसने 30 साल के महेश राठौड़ पर हमला किया और उनकी जान ले ली.

महेश राठौड़ पांच बच्चों के पिता थे. रोज़गार की तलाश में वह अपने परिवार के साथ दो महीने पहले वलादर छोड़कर पोरबंदर चले गए थे.

वहां वे मछली की प्रोसेसिंग करने वाली एक फ़ैक्ट्री में काम करते थे.

लेकिन परिवार के एक रिश्तेदार का निधन हो जाने के कारण महेश राठौड़ 12 अक्तूबर को अकेले वलादर आए थे.

यह जानकारी उनके छोटे भाई मुकेश राठौड़ ने दी.

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महेश राठौड़ गांव के पीछे झाड़ियों से घिरे अपने घर के बाहर सो रहे थे.

इसी दौरान एक शेरनी ने उन पर हमला कर दिया. उन्हें मारने के बाद वह घसीटकर पास के एक खेत में ले गई.

महेश राठौड़ के शरीर के अवशेष 14 अक्तूबर की सुबह मिले थे.

बाद में वन विभाग ने कम उम्र की एक शेरनी को बाद में पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया.

लेकिन वलादर के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद भी गांव की गलियों में हर रात शेरों का आना जारी है.

गोबरभाई के घर के पास बछड़े का शिकार करने वाली शेरनी और उसके दो बच्चे 21 अक्तूबर की रात गांव के चौक में भी दिखाई दिए थे.

इस चौक में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन के लिए पंडाल लगाया गया था. गांववालों ने बीबीसी को बताया कि शेरनी और उसके बच्चे इसी पंडाल के आस-पास घूम रहे थे.

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

शेर के हमले में महेश राठौड़ की मौत के बाद वलादर में कैसे हालात हैं, इसे समझने के लिए मैं और बीबीसी के सहयोगी बिपिन टंकारिया 21 अक्तूबर को गांव पहुंचे.

हम 22 अक्तूबर की देर शाम तक वहां रुके. 22 अक्तूबर की शाम क़रीब पौने आठ बजे हम वलादर के चौक में किसान परेशभाई कांजीभाई कयाडा का इंटरव्यू कर रहे थे.

गांव में परेशभाई को 'मामलतदार' के नाम से भी जाना जाता है.

परेशभाई ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "इस समय शेरों की वजह से हमारे गांव की हालत बहुत ख़राब है. यहां शेर रात में भी आते हैं और दिन में भी."

"हमारा गांव बाग़वानी वाला इलाक़ा है. गांव की 80 फ़ीसदी ज़मीन पर बाग़ हैं और बाक़ी 20 फ़ीसदी ज़मीन पर गन्ने जैसी फ़सलें उगाई जाती हैं."

"हमें खेतों में पानी देने या खेत और उसकी मेड़ पर जाने की ज़रूरत पड़ती है. अभी हमारा काम करने का मौसम है, लेकिन शेरों के कारण हम अपने खेतों में कैसे जाएं?"

परेशभाई कहते हैं, "शेर लगातार गांव में आते रहते हैं. हर चार-पांच दिन में यहां किसी जानवर का शिकार करते हैं. ऐसे में हम अपनी रक्षा कैसे करें? हमारे गांव से जंगल की सीमा तीन किलोमीटर दूर है."

"फिर वे कहते हैं कि गांववाले शेरों को पत्थर मारते हैं. अगर कोई पत्थर मारता है तो उन्हें उसका वीडियो बना लेना चाहिए न?"

"वन विभाग को उसकी रिकॉर्डिंग कर लेनी चाहिए. सुन रहे हैं न? शेर की आवाज़ आपको भी आ रही होगी. इस समय वह आसपास के किसी बाग़ में ही होगा."

हम परेशभाई का इंटरव्यू वीडियो में रिकॉर्ड कर रहे थे. उसी दौरान चौक के उत्तर की ओर से एक शेरनी की दहाड़ सुनाई दी.

परेशभाई बोलते-बोलते रुक गए. उन्होंने हमें भी चुप रहकर उसकी दहाड़ सुनने के लिए कहा.

इमेज स्रोत, UGC

दहाड़ सुनाई देने के बाद परेशभाई ने कहा, "कल रात 11 बजे शेर यहां माता के गरबा पंडाल में गरबा खेलने आए थे."

"आप गांव में किसी से भी पूछ लीजिए. साढ़े ग्यारह बजे यहां एक जानवर का शिकार हुआ. पांच-सात दिन पहले देवीपूजक समुदाय के एक व्यक्ति को शेर खा गया."

परेशभाई कहते हैं, "अब हम कैसे रहें? बहुत डर लगता है. खेत में जाएं तो वहां दिन में भी शेर और तेंदुए का डर रहता है. ऐसा नहीं है कि केवल रात में ही डर लगता है."

परेशभाई और चौक में मौजूद दूसरे लोगों ने हमें बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि थोड़ी देर बाद शेर गांव की गलियों में आ जाएंगे.

हम रात साढ़े नौ बजे वलादर से चले गए.

हालांकि, 23 अक्तूबर को गांववालों ने हमें बताया कि 22 और 23 अक्तूबर के बीच की रात शेर गांव की गलियों में दिखाई नहीं दिए.

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

लगभग दो हज़ार की आबादी वाला वलादर एक छोटा-सा गांव है. गांव के पूर्व में शिंगोडा नदी और पश्चिम में सोमात नदी बहती है.

गांव की अधिकतर कृषि भूमि पर आम के बाग़ हैं. बाक़ी ज़मीन पर बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि गिर के जंगल के आसपास की ज़मीन पर उगाई जाने वाली इस तरह की फ़सलें शेरों और दूसरे जंगली जानवरों को फलने-फूलने में मदद कर सकती हैं.

वलादर गांव में चरागाह की भी काफ़ी ज़मीन है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वहां मौजूद खाखरा और अभागा जैसी झाड़ियां शेरों के रहने के लिए अच्छी जगह साबित होती हैं.

इसके अलावा वलादर में एक आरक्षित जंगल भी है.

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

वलादर में किसानों के अलावा पशुपालक भी रहते हैं. वे भेड़-बकरियां चराकर अपनी रोज़ी कमाते हैं.

बीबीसी से बात करते हुए 26 साल के पशुपालक विपुल वंश कहते हैं, "मैं आठ-नौ साल से पशु चरा रहा हूं. जब से यह काम कर रहा हूं, जहां भी जाता हूं, जंगली जानवर दिखाई देते हैं."

"हर साल मेरी पांच-सात बकरियां उनके हिस्से चली जाती हैं. ऐसा लगता है, जैसे हम उन्हें खिलाने के लिए ही बकरियां पालते हों."

"हम रास्ते में कहीं रुक भी नहीं सकते. अगर रुकते हैं तो वे बकरियों को उठा ले जाते हैं."

विपुल कहते हैं, "सात लोग भी सामने खड़े हो जाएं, तब भी हर साल पांच-सात बकरियां कम हो जाती हैं."

"घर से तेंदुए उठा ले जाते हैं और बाहर शेरनियां और शेर हमला करते हैं."

"सुबह पांच या सात बजे बकरियां चराने निकलें तो सामने जंगली जानवर मौजूद होते हैं."

"भैंस जैसा बड़ा पशु हो तो वह शेर को भगा देता है, लेकिन बकरी को शेर दौड़कर पकड़ लेता है."

विपुल वंश के घर की दीवार लगभग 12 फ़ुट ऊंची है.

लेकिन बगल की एक दीवार के सहारे तेंदुए इसे पार करके बार-बार उनके घर में कूद जाते थे और बकरियों का शिकार करते थे.

इससे बचने के लिए विपुल ने एक साल पहले मछली पकड़ने का एक पुराना जाल ख़रीदा.

उन्होंने लकड़ियों के सहारे इस जाल को दीवार पर बांध दिया और इस तरह दीवार की ऊंचाई लगभग चार फ़ुट और बढ़ा दी.

लेकिन विपुल का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले एक तेंदुआ उस जाल को भी पार कर गया और एक बकरी का शिकार कर लिया.

'पांच हज़ार रुपये में बकरी कहां आती है?'

बालूभाई राठौड़ नाम के एक अन्य पशुपालक रात में अपनी बकरियों को एक बाड़े में बंद कर उसका दरवाज़ा लगा देते हैं.

वह कहते हैं, "जान से ज़्यादा रोज़ी प्यारी होती है. मेरी एक बकरी की क़ीमत 10 से 15 हज़ार रुपये है."

"लेकिन शेर या तेंदुआ उसे मार दे तो वन विभाग केवल पांच हज़ार रुपये का मुआवज़ा देता है. क्या पांच हज़ार रुपये में बकरी आती है?"

बालूभाई कहते हैं, "एक ही बकरी हो तो उसे पकड़कर चराया जा सकता है. लेकिन बकरियां ज़्यादा हों तो वे अलग-अलग जगह चरती हैं. शेर आता है, उन्हें मारकर चला जाता है."

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

विपुल वंश बताते हैं कि खेतों के आसपास शेरों का ख़तरा कम करने के लिए वलादर के पशुपालकों ने भेड़-बकरियां चराने का समय किसानों की दिनचर्या के हिसाब से तय कर लिया है.

वह कहते हैं, "हम सुबह 10 बजे यहां से निकलते हैं. ये बकरियां हैं और शेर इन्हें तुरंत उठा लेता है. इसलिए हम 10 बजे के बाद ही इन्हें लेकर निकलते हैं."

"तब तक पूरा गांव जाग चुका होता है और किसान अपने खेतों में पहुंच जाते हैं. अगर वहां शेर होता है तो किसान हमें बता देते हैं कि भाई, ध्यान रखना."

"फिर शाम पांच बजे तक मुझे बकरियों को घर पहुंचाना पड़ता है."

विपुल कहते हैं, "इसके बाद किसान गांव लौटते हैं और उनके पीछे-पीछे शेर भी आ जाते हैं."

"जब तक किसान खेतों में होते हैं, तब तक हम खेतों की मेड़ों पर बकरियां चराते हैं. किसानों के गांव लौटने से पहले हमें अपनी बकरियों को घर में बंद करना होता है."

इमेज स्रोत, Bipin Tankaria/BBC

किसान गीताबेन मकवाणा कहती हैं कि महिलाओं के लिए ख़तरा दोगुना है.

वह ग़ुस्से में कहती हैं, "शेर और तेंदुए के डर के कारण महिलाएं किसी पुरुष के बिना खेत पर काम करने नहीं आ सकतीं."

महेश राठौड़ और उनकी पत्नी कंचनबेन की तीन बेटियां और दो बेटे हैं. उनकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र लगभग 10 साल है.

गीताबेन और उनके पति भरतभाई मकवाणा पांच बीघा ज़मीन पर गन्ने की खेती करते हैं. वे पशुपालन भी करते हैं.

जब यह दंपती खेत पर मौजूद नहीं होता तो अपनी गायों और भैंसों को खेत में बने बाड़े में बंद कर देता है, ताकि उन्हें शेरों और तेंदुओं के हमले से बचाया जा सके.

गीताबेन कहती हैं, "हम सुबह बहुत जल्दी खेत पर नहीं आ सकते, लेकिन डेयरी में दूध पहुंचाने के लिए गायों और भैंसों का दूध जल्दी निकालना पड़ता है."

"ऐसे में खेत पर पहुंचकर हम पहले देखते हैं कि कहीं शेर या तेंदुए के पैरों के निशान तो नहीं हैं. इसके बाद ही गायों और भैंसों को बाड़े से बाहर निकालते हैं."

इमेज स्रोत, UGC

दो दिन गांव में रहने के दौरान हमने कुछ लोगों को डिब्बे में पानी लेकर शौच के लिए गांव से बाहर जाते देखा.

ऐसे दृश्य अधिकतर सुबह और शाम के समय दिखाई दिए. 63 साल के कादरबख़्श मकराणी को गांव में कादुभाई भी कहा जाता है.

वह बताते हैं, "गांव के बाहर हर दिन शेरों की दहाड़ सुनाई देती है. वे बाज़ार में गायों और बछड़ों के पीछे दौड़ते हुए दिखाई देते हैं."

कादुभाई कहते हैं, "अच्छी बात यह है कि लोग अब 100-200 रुपये कमाने लगे हैं और सरकार ने मदद के तौर पर 12 हज़ार रुपये दिए हैं."

"इससे अधिकतर लोगों ने अपने घर में शौचालय बनवा लिए हैं. वरना सोचिए कि क्या हालत होती?"

कादुभाई आगे कहते हैं, "ऐसा नहीं है कि शेर केवल इसी गांव में परेशान कर रहे हैं."

"वे सांढणीधार भी पहुंच जाते हैं, कंटाला भी चले जाते हैं, लीमध्रा जाते हैं और चार-पांच दिन पहले पानीकोठा में भी थे."

वह कहते हैं, "शेरों से परेशानी तो है, लेकिन हम सरकार से क्या कहें? अगर कहें भी तो क्या सरकार सुनेगी?"

वलादर गांव के प्रमुख लोगों में से एक जीतुभाई सोलंकी बताते हैं कि उनके इलाक़े में कई दशकों से शेर दिखाई देते रहे हैं.

लेकिन पिछले पांच-सात वर्षों से वे ज़्यादा संख्या में गांव की गलियों में घूमने लगे हैं.

जीतुभाई कहते हैं, "आज आपने मरा हुआ जानवर देखा न? हमारे वलादर में ऐसे ही हालात हैं. इसे लगभग रोज़ की बात मान सकते हैं."

"साल 2024 में 45 पशुओं का शिकार हुआ था."

वह कहते हैं, "पशुओं और इंसानों, दोनों को ख़तरा है. डर हमेशा बना रहता है. रात में बाथरूम जाना हो तो भी किसी एक व्यक्ति को साथ रखना पड़ता है."

"किसान रात में अपने खेतों पर नहीं जा सकते. इसलिए जंगली सूअर और नीलगाय को जो खाना होता है, वे खा जाते हैं."

बीबीसी से बात करते हुए गिर पश्चिम वन विभाग के उप वन संरक्षक प्रशांत तोमर ने बताया, "राज्य सरकार ने महेश राठौड़ के उत्तराधिकारियों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया है."

"उन पर हमला करने वाली शेरनी को भी पिंजरे में बंद कर दिया गया है."

वन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वलादर में ऐसी कई जगह हैं, जहां शेर और तेंदुए मिल सकते हैं.

उन्होंने कहा, "यह गांव गिर के जंगल की सीमा पर है. इसलिए यहां शेरों और तेंदुओं की आवाजाही लगातार दर्ज होती है."

"इंसानों और शेरों के बीच टकराव न हो, इसके लिए हमारा स्टाफ़ लगातार कोशिश करता रहता है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
छुट्टा सांड़ के हमले से नौ घायल, भैंस की मौत, दीवार से टकराकर सांड़ भी मरा • प्रियंका के खिलाफ केस कराने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार, जिला प्रवक्ता को दी थी जान से मारने की धमकी • मनोज जरांगे के 500 करोड़ के लेन‑देन पर SIT ने शुरू की जांच • अक्षय कुमार और रवीना टंडन की क्लासिक फिल्म ‘मोहरा’ फिर से थिएटर में, ‘रामायण’ से मुकाबला • दिल्ली के लिए अच्छी खबर: छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की होगी क्षमता; जानें किराया • UAE के तट पर तेल रिसाव, इरान‑जंग के बीच समुद्र का काला हो गया रंग • अरुणाचल में सियांग बांध को लेकर जनजागृति: चीन के ‘वॉटर बम’ के जवाब में भारत का रणनीतिक प्रस्ताव, स्थानीय जनजातियों का विरोध • गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर? • सामूहिक रिपोर्टिंग सेवाएँ: डिजिटल क्रिएटर्स पर खतरा • ‘कुछ शब्द असंवेदनशील थे’, बिना नाम लिए काशवी ने किससे मांगी माफी? स्काउट और लव की लगाई थी क्लास • पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार का निर्यातकों को बड़ा सहारा, मार्च 2027 तक बढ़ी यह योजना • रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ में हल्दी की रस्म पर उठे सवाल • अतीक अहमद की करोड़ों की 14 संपत्तियां कुर्क, 11 बीघा जमीन पर पुलिस की कार्रवाई • इमरान खान लीव इंडिया नोटिस: सिर्फ दो दिन बचे बाकी और टल गई एक्टर की याचिका पर सुनवाई, कब की मिली अगली तारीख? • चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की जंबो कार्यसमिति, कुल 712 सदस्य बनाकर पार्टी ने बनाया रिकॉर्ड; ये है सूची • सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी नाम व चुनाव निशान विवाद में समयसीमा बढ़ाई; आगे क्या कदम? • बिहार में 33,320 पदों पर होनी है नियुक्ति, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर • जामिया में 20 साल से क्यों नहीं हुए चुनाव; अब इसके एलान के बाद भी किस लिए विरोध कर रहे हैं छात्र? • अलीगढ़ की रूबी खान ने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत रखा • विजय देवरकोंडा ने ट्रोल्स को जवाब दिया: पत्नी रश्मिका के लिए प्यार और गुस्सा एक साथ • प्रेम विवाह की रंजिश में चाचा-भतीजे की हत्या, चार दोषियों को आजीवन कारावास • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय मिश्रा ने गांव में लुंगी‑टीशर्ट में दिखाया सादगीभरा अंदाज़, वीडियो वायरल • गाजियाबाद में सरकारी कर्मचारी पर चाकू हमला: पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश के आरोप • पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रुपये के स्कूल घोटाले में गिरफ्तार • राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने मानहानि मामले में बरी किया • भारत ने तैयार किया स्वदेशी USV, नौसेना के एलीट समूह में शामिल • ‘फीडबैक देखने की ऊर्जा नहीं’, हेटर्स को AR रहमान का जवाब • कांग्रेस के पाँच ‘सेल्फ‑गोल’‑जैसे बयानों ने हर बार मोदी को फायदा पहुँचाया • ह्यूंदै बेयोन भारत में लॉन्च: GenAI असिस्टेंट, ADAS और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कितनी है कीमत? • संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली • रैपर MC Stan ने इस्लाम अपनाया, नशे‑मुक्त नई पहचान • साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता महतो का ख़्वाब रह गया अधूरा • जेलर 2 ने 400 करोड़ क्लब में प्रवेश, उड़ता तीर का मंडे टेस्ट और प्रहार, नई नवेली की कमाई पर नज़र • हैदराबाद में रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी की हत्या‑लूट में शामिल नेपाल‑आधारित गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार • एक वोटर एक जिले में 420 बार, पूरे प्रदेश में उसकी 2341 एंट्री; चुनाव में जमकर होगी धांधली • किसानों की समस्याओं पर गरजे राकेश टिकैत, बोले- खेती से मोहभंग कराने की कोशिश • गौतम गंभीर और वैभव की नजरें • चरण सिंह ने लाया पहला गैर-कांग्रेसी सरकार, कांग्रेस का किला ढह गया • बेटी ने पिता को खौफनाक मौत दिलाई: चाय में नींद की गोली, सिलबट्टे से हमला, शव बक्से में छिपाया • ब्राज़ील में लूला की फिर से जीत, भारत‑ब्रिक्स सहयोग पर क्या असर? • छुट्टा सांड़ के हमले से नौ घायल, भैंस की मौत, दीवार से टकराकर सांड़ भी मरा • प्रियंका के खिलाफ केस कराने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार, जिला प्रवक्ता को दी थी जान से मारने की धमकी • मनोज जरांगे के 500 करोड़ के लेन‑देन पर SIT ने शुरू की जांच • अक्षय कुमार और रवीना टंडन की क्लासिक फिल्म ‘मोहरा’ फिर से थिएटर में, ‘रामायण’ से मुकाबला • दिल्ली के लिए अच्छी खबर: छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की होगी क्षमता; जानें किराया • UAE के तट पर तेल रिसाव, इरान‑जंग के बीच समुद्र का काला हो गया रंग • अरुणाचल में सियांग बांध को लेकर जनजागृति: चीन के ‘वॉटर बम’ के जवाब में भारत का रणनीतिक प्रस्ताव, स्थानीय जनजातियों का विरोध • गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर? • सामूहिक रिपोर्टिंग सेवाएँ: डिजिटल क्रिएटर्स पर खतरा • ‘कुछ शब्द असंवेदनशील थे’, बिना नाम लिए काशवी ने किससे मांगी माफी? स्काउट और लव की लगाई थी क्लास • पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार का निर्यातकों को बड़ा सहारा, मार्च 2027 तक बढ़ी यह योजना • रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ में हल्दी की रस्म पर उठे सवाल • अतीक अहमद की करोड़ों की 14 संपत्तियां कुर्क, 11 बीघा जमीन पर पुलिस की कार्रवाई • इमरान खान लीव इंडिया नोटिस: सिर्फ दो दिन बचे बाकी और टल गई एक्टर की याचिका पर सुनवाई, कब की मिली अगली तारीख? • चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की जंबो कार्यसमिति, कुल 712 सदस्य बनाकर पार्टी ने बनाया रिकॉर्ड; ये है सूची • सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी नाम व चुनाव निशान विवाद में समयसीमा बढ़ाई; आगे क्या कदम? • बिहार में 33,320 पदों पर होनी है नियुक्ति, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर • जामिया में 20 साल से क्यों नहीं हुए चुनाव; अब इसके एलान के बाद भी किस लिए विरोध कर रहे हैं छात्र? • अलीगढ़ की रूबी खान ने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत रखा • विजय देवरकोंडा ने ट्रोल्स को जवाब दिया: पत्नी रश्मिका के लिए प्यार और गुस्सा एक साथ • प्रेम विवाह की रंजिश में चाचा-भतीजे की हत्या, चार दोषियों को आजीवन कारावास • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय मिश्रा ने गांव में लुंगी‑टीशर्ट में दिखाया सादगीभरा अंदाज़, वीडियो वायरल • गाजियाबाद में सरकारी कर्मचारी पर चाकू हमला: पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश के आरोप • पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रुपये के स्कूल घोटाले में गिरफ्तार • राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने मानहानि मामले में बरी किया • भारत ने तैयार किया स्वदेशी USV, नौसेना के एलीट समूह में शामिल • ‘फीडबैक देखने की ऊर्जा नहीं’, हेटर्स को AR रहमान का जवाब • कांग्रेस के पाँच ‘सेल्फ‑गोल’‑जैसे बयानों ने हर बार मोदी को फायदा पहुँचाया • ह्यूंदै बेयोन भारत में लॉन्च: GenAI असिस्टेंट, ADAS और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कितनी है कीमत? • संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली • रैपर MC Stan ने इस्लाम अपनाया, नशे‑मुक्त नई पहचान • साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता महतो का ख़्वाब रह गया अधूरा • जेलर 2 ने 400 करोड़ क्लब में प्रवेश, उड़ता तीर का मंडे टेस्ट और प्रहार, नई नवेली की कमाई पर नज़र • हैदराबाद में रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी की हत्या‑लूट में शामिल नेपाल‑आधारित गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार • एक वोटर एक जिले में 420 बार, पूरे प्रदेश में उसकी 2341 एंट्री; चुनाव में जमकर होगी धांधली • किसानों की समस्याओं पर गरजे राकेश टिकैत, बोले- खेती से मोहभंग कराने की कोशिश • गौतम गंभीर और वैभव की नजरें • चरण सिंह ने लाया पहला गैर-कांग्रेसी सरकार, कांग्रेस का किला ढह गया • बेटी ने पिता को खौफनाक मौत दिलाई: चाय में नींद की गोली, सिलबट्टे से हमला, शव बक्से में छिपाया • ब्राज़ील में लूला की फिर से जीत, भारत‑ब्रिक्स सहयोग पर क्या असर? •