Spring Roll Recipe: जब भी किसी से उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा जाता है, तो ज्यादातर लोग चाइनीज का नाम लेते सुनाई देते हैं. नूडल्स से लेकर चिली पोटैटो तक सभी डिशेज लोगों को खानी बहुत पसंद आती हैं. जब भी लोगों का शाम की चाय के साथ समोसे-पकौड़े छोड़कर कुछ और खाने का मन करता है, तो लोग अक्सर स्प्रिंग रोल्स खाते हैं. ये बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होते हैं, जो चाय के साथ बहुत बढ़िया लगते हैं. खासकर जब इसमें कुरकुरी सब्जियों की फीलिंग हो और स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आए. लेकिन घर पर स्प्रिंग रोल बनाते समय अक्सर इसकी शीट फट जाती है या रोल ठीक से क्रिस्पी नहीं बन पाता. ऐसे में शेफ रणवीर बरार की बताई ये रेसिपी आपके काम आ सकती है. इसमें सब्जियों की स्वादिष्ट फिलिंग तैयार करने से लेकर स्प्रिंग रोल को सही तरीके से रोल और डीप फ्राई करने तक का आसान तरीका बताया गया है. शेफ का तरीका अपनाकर अगर आप घर पर स्प्रिंग रोल बनाते हैं, तो वो बिल्कुल बाजार जैसे लगते हैं.
स्प्रिंग रोल के लिए इंग्रेडिएंट्स
स्प्रिंग रोल सील करने के लिए स्लरी
बनाने का तरीका: 1. स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों की फिलिंग तैयार करनी होगी. इसके लिए एक पैन या कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा हुआ 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन और 1 हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें, जब तक कच्ची खुशबू चली न जाए.
2. अब इसमें आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, एक चौथाई कप जूलियन कटी शिमला मिर्च और एक चौथाई कप जूलियन कटी फ्रेंच बींस डालें. सब्जियों को तेज आंच पर हल्का सा भूनें, ताकि उनका क्रंच बरकरार रहे.
3. इसके बाद आधा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालें. सब्जियों को तब तक पकाएं, जब तक वे आधी पक न जाएं. अब इसमें आधा चम्मच लाइट सोया सॉस डालकर कुछ सेकंड और पकाएं. तैयार फिलिंग को गैस से उतारकर ठंडा होने दें.4. स्प्रिंग रोल शीट्स को पहले डीफ्रॉस्ट कर लें और उन्हें सूखने से बचाने के लिए गीले कपड़े से ढककर रखें. एक छोटी कटोरी में 2 टेबलस्पून मैदा और 1 टेबलस्पून पानी मिलाकर गाढ़ी स्लरी तैयार कर लें. यही स्लरी रोल को अच्छी तरह सील करने में मदद करेगी.
5. अब एक स्प्रिंग रोल शीट लें और उसके बीच में एक चम्मच तैयार फिलिंग रखें. शीट के दोनों किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें और फिर इसे कसकर रोल करें. आखिरी किनारे पर मैदा-पानी की स्लरी लगाकर रोल को अच्छी तरह सील कर दें. इसी तरह बाकी सभी स्प्रिंग रोल तैयार कर लें.6. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार स्प्रिंग रोल्स को मीडियम-हाई फ्लेम पर डीप फ्राई करें. इन्हें तब तक तलें, जब तक इनका बाहरी हिस्सा सुनहरा और एकदम क्रिस्पी न हो जाए.
7. तले हुए स्प्रिंग रोल्स को निकालकर अब्जॉर्बेंट पेपर या टिशू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. इन्हें गरमा-गरम चिली सॉस और सोया सॉस के साथ सर्व करें. इस तरह घर पर ही क्रिस्पी, कुरकुरे और स्वाद से भरपूर वेजिटेबल स्प्रिंग रोल तैयार हो जाएंगे.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!