Saturday, 24 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

घर पर ये आसान फ़िटनेस टेस्ट करके लगा सकते हैं जान को ख़तरे का अंदाज़ा

Ajay Tiwari
24 October 2026 • 0 • 34
घर पर ये आसान फ़िटनेस टेस्ट करके लगा सकते हैं जान को ख़तरे का अंदाज़ा

इमेज स्रोत, Getty Images

एक्सरसाइज़ के बाद आपकी धड़कन कितनी जल्दी सामान्य होती है, इससे आपकी सेहत के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चल सकती हैं.

अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपका दिल बहुत तेज़ धड़कने लगता है या बस पकड़ने के लिए दौड़ते समय सांस फूलने लगती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप शारीरिक रूप से पूरी तरह फ़िट नहीं हैं.

लेकिन एक्सरसाइज़ बंद करने के बाद आपके शरीर में क्या होता है, उससे भी शरीर के अंदर चल रही कई चीज़ों के बारे में पता चल सकता है. यहीं हार्ट रेट रिकवरी (एचआरआर) टेस्ट काम आता है.

इसमें देखा जाता है कि एक्सरसाइज़ के दौरान जब दिल तेज़ी से धड़क रहा होता है, तब आपकी नब्ज़ कितनी होती है और एक्सरसाइज़ बंद करने के क़रीब एक मिनट बाद दिल कितनी तेज़ी से धड़क रहा होता है. इन दोनों के बीच के अंतर को हार्ट रेट रिकवरी कहते हैं.

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ़ मेडिसिन की कार्डियोलॉजिस्ट नीका गोल्डरबर्ग बताती हैं कि हार्ट रेट रिकवरी (एचआरआर) आपके दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत का एक अच्छा इंडिकेटर है.

इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं के ख़तरे का अनुमान लगाया जा सकता है. लेकिन एचआरआर इससे कहीं ज़्यादा जानकारी दे सकता है.

टेस्ट में ख़राब नतीजा शुरुआती चेतावनी की तरह काम कर सकता है और शरीर में छिपी दूसरी समस्याओं का पता लगाने में मदद कर सकता है.

सबसे अहम बात यह है कि इससे ये पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति पर मौत का कितना ख़तरा है.

1999 में अमेरिका के ओहायो स्थित क्लीवलैंड क्लीनिक के वैज्ञानिकों ने कुछ चौंकाने वाले नतीजे प्रकाशित किए थे.

उन्होंने 2,400 वयस्कों की हार्ट रेट रिकवरी (एचआरआर) की जांच की और फिर छह साल तक उन पर नज़र रखी.

टीम ने पाया कि जिन लोगों की हार्ट रेट रिकवरी कम थी, उनमें स्टडी के दौरान मौत का ख़तरा क़रीब चार गुना ज़्यादा था.इसके बाद दुनिया भर में दूसरी रिसर्च टीमों को भी इसी तरह के नतीजे मिले.

एचआरआर किसी भी वजह से होने वाली मौत के ख़तरे का अनुमान लगाने का एक बेहद मज़बूत इंडिकेटर बनकर उभरा है, भले ही आपके दिल में किसी तरह की समस्या दिखाई दे या न दे.

युवा और मिडिल एज के लोगों में तो एचआरआर का संबंध मौत के जोख़िम से कहीं ज़्यादा जुड़ा है, बजाय हाई ब्लड प्रेशर के.

अब जानते हैं कि घर में आमतौर पर मौजूद चीज़ों की मदद से आप बहुत आसानी से और जल्दी अपना एचआरआर कैसे पता कर सकते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

कोई भी नया एक्सरसाइज़ रूटीन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.

अगर आपको चक्कर आए, सीने में दर्द या जकड़न महसूस हो या एक्सरसाइज़ के हिसाब से बहुत ज़्यादा सांस फूलने लगे, तो तुरंत रुक जाएं.

पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की निगरानी के बिना यह टेस्ट नहीं करना चाहिए.

सबसे पहले यह पक्का कर लें कि आपके पास अपने आंकड़े लिखने का कोई तरीक़ा और एक टाइमर हो. ज़्यादातर फ़ोन में टाइमर होता है. अगर आपके पास स्मार्टवॉच या कोई दूसरा वियरेबल एक्टिविटी ट्रैकर है, तो वह भी काम आएगा.

इसके बाद आपको अपने अधिकतम हार्ट रेट का पता लगाना होगा.

अगर आपके पास स्मार्टवॉच या कोई दूसरा वियरेबल डिवाइस है, तो वह आपको आपका अधिकतम हार्ट रेट बता सकता है. अगर नहीं है, तो आम तौर पर इसे 220 में से आपकी उम्र घटाकर निकाला जा सकता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

अब एक्सरसाइज़ करने की बारी है. एक्सरसाइज़ इतनी तेज़ होनी चाहिए कि आपका हार्ट रेट आपके अधिकतम हार्ट रेट के 70 से 85 फ़ीसदी तक पहुंच जाए.

आपकी फ़िटनेस के स्तर के हिसाब से इसमें दौड़ना, साइकिल चलाना या रोइंग करना शामिल हो सकता है.

अपना एचआरआर पता करने के लिए एक्सरसाइज़ बंद करने के तुरंत बाद अपनी पल्स यानी नब्ज़ मापें, जब आपका हार्ट रेट अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर हो.

ऐसा करने का सबसे आसान तरीक़ा स्मार्टवॉच या फ़िटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करना है.

इसके अलावा, आप अपनी गर्दन पर उंगली रखकर 10 सेकंड तक धड़कनों की गिनती भी कर सकते हैं. एक मिनट में दिल कितनी बार धड़क रहा है, इसका अनुमान लगाने के लिए इस संख्या को छह से गुणा कर दें.

इसके बाद बैठकर या लेटकर एक मिनट आराम करें और फिर से अपनी नब्ज़ जांचें. अब दूसरी बार मिली संख्या को पहली संख्या में से घटा दें. यही आपकी एचआरआर यानी हार्ट रेट रिकवरी है.

एक्सरसाइज़ ख़त्म करने के बाद आपका हार्ट रेट जल्दी से सामान्य स्तर पर लौटना चाहिए.

जितनी जल्दी यह नीचे आए, उतना बेहतर माना जाता है. अच्छा रिकवरी रेट वह माना जाता है, जिसमें पहले एक मिनट में हार्ट रेट कम से कम 18 बीट नीचे आ जाए.

हालांकि, यह संख्या हर व्यक्ति में अलग हो सकती है और उम्र जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है. लेकिन अगर एचआरआर 12 बीट से कम है, तो आगे चलकर आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का ख़तरा हो सकता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एचआरआर और किसी व्यक्ति में मौत के ख़तरे के बीच संबंध की वजह वैगस नर्व को माना जाता है. यह एक प्रमुख नस है, जो दिमाग़ और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच अहम कड़ी का काम करती है.

यह दिल, लिवर, आंतों और शरीर के दूसरे अंगों तक और वहां से संकेत पहुंचाती है. यह तय करती है कि शरीर तनाव वाली 'फ़ाइट या फ़्लाइट' स्थिति में है या आराम और पाचन वाली स्थिति में.

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ़ हर्टफ़ोर्डशायर में एक्सरसाइज़ और हेल्थ साइंसेज़ की प्रोफ़ेसर लिंडसे बॉटम्स कहती हैं, "हमारे दिल पर काम करने वाले ये दो सिस्टम हैं. एक ब्रेक की तरह काम करता है और दूसरा एक्सेलरेटर की तरह."

जब आप एक्सरसाइज़ करते हैं, तो एक्सेलरेटर यानी सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है और शरीर 'फ़ाइट या फ़्लाइट' मोड में चला जाता है.

आपका दिल तेज़ी से धड़कने लगता है और रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन मांसपेशियों तक पहुंचाई जा सके.

जब आप एक्सरसाइज़ करना बंद करते हैं, तो शरीर को एक्सरसाइज़ के दौरान बने मेटाबॉलिक "वेस्ट (कचरे)" को बाहर निकालना होता है.

इसमें लैक्टिक एसिड और दूसरे वेस्ट प्रोडक्ट शामिल हैं. इस प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है.

बॉटम्स कहती हैं, "इसे मांसपेशियों से बाहर निकालना होता है, इसलिए शरीर में ब्लड फ़्लो बढ़ा रहना चाहिए और हार्ट रेट भी कुछ समय तक ज़्यादा रहना चाहिए."

जब यह काम हो जाता है, तो शरीर ब्रेक लगाता है और पैरासिम्पैथेटिक मोड में चला जाता है. यही ब्रेक है और यह शरीर को आराम और पाचन वाली स्थिति में ले जाता है.

जैसे-जैसे आपकी फ़िटनेस बेहतर होती है, शरीर एक्सेलरेटर और ब्रेक के बीच जल्दी और बेहतर तरीके से स्विच करने लगता है.

इसे हायर वेगल टोन कहा जाता है और इसे सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है.

इसका संबंध बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और सोचने-समझने की क्षमता के साथ-साथ बेहतर इम्यून हेल्थ और शरीर में कम सूजन से भी पाया गया है. इसके अलावा, इसका संबंध मौत के कम ख़तरे से भी है.

अगर आप अपने एचआरआर को लेकर चिंतित हैं, तो गोल्डरबर्ग डॉक्टर से मिलने की सलाह देती हैं, जो दिल से जुड़े रिस्क का पूरी तरह आकलन कर सकें.

अच्छी बात यह है कि अगर कोई समस्या सामने आती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि स्थिति हमेशा ऐसी ही रहेगी.

रिसर्च में पाया गया है कि एक्सरसाइज़ प्रोग्राम के ज़रिए आप अपना एचआरआर बेहतर कर सकते हैं. इससे मौत का ख़तरा भी सामान्य स्तर तक कम हो सकता है.

बॉटम्स और गोल्डरबर्ग, दोनों ही कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को पूरी तरह फ़िट रखने के लिए नियमित कार्डियो एक्सरसाइज़ करने की सलाह देती हैं.

गोल्डरबर्ग कहती हैं, "अगर आप अपनी हार्ट रेट रिकवरी बेहतर करना चाहते हैं, तो सामान्य रफ़्तार से पैदल चलने, साइकिल चलाने या अगर आप कर सकते हैं तो जॉगिंग, दौड़ने या तैरने की कोशिश करें."

वह कहती हैं कि आप डांस भी कर सकते हैं.

जब आपका एचआरआर बेहतर हो जाएगा, तो आपके पास सचमुच डांस करने की एक वजह होगी.

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसे डॉक्टर या किसी अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
जियो IPO ने 12 रिकॉर्ड स्थापित किए, 1.38 करोड़ आवेदन, ₹7.4 लाख करोड़ की कुल बोली • वीबी‑जी राम जी योजना में घपला: एआई से फोटो अपलोड करके धनराशि निकाली, सीडीओ ने जांच का आदेश दिया • एसआईआर के खिलाफ आंदोलन की आगे दिशा: विश्लेषकों ने बताया विपक्ष‑सीजेपी की रणनीति • फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान: दिल्ली से क्या उम्मीद, पाकिस्तान हमारी रक्षा कर रहा है • 8वीं कक्षा के छात्रों की दो अलग-अलग दुर्घटनाएँ: एक लड़की 21वीं मंजिल से कूदी, एक लड़का 12वीं मंजिल से गिरी • गोविंदा ने कोमल रानी के अफेयर पर चुप्पी तोड़ी, सुनीता आहूजा ने तलाक केस वापस ले लिया • यूपी में PET परीक्षा रविवार को, उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त बस‑ट्रेनें चलेंगी • जेडीयू ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, पत्नी नीलम देवी को भी समान सजा • दूसरे दिन कहां लगा 'उड़ता तीर'? 'जेलर 2' की धांसू कमाई जारी, जानें 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल • घर पर ये आसान फ़िटनेस टेस्ट करके लगा सकते हैं जान को ख़तरे का अंदाज़ा • सूरजपुर में रेण नदी पर दुर्घटना: एक परिवार के चार सदस्य डूबे, पिता भी बचाव में नहीं बच सके • भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शांति वन में ब्रह्माकुमारीज सम्मेलन में भाग लिया, इंद्रेश उपाध्याय के साथ भजन • दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में तीन ईसाई परिवारों पर हमले का आरोप, कांग्रेस ने अमित शाह से कार्रवाई की माँग • 11 मंदिरों से ₹800 करोड़ जुटाने की योजना पर कांग्रेस का विरोध • आझमगढ़ में वोटर सूची में 13 ‘विकास यादव’ दर्ज, 5 BLO और कंप्यूटर सहायक पर कार्रवाई • मनोहर जारंगे का 500 करोड़ का दावा: भाजपा ने AI से बनाई फर्जी ऑडियो क्लिप पर सवाल उठाया • रामपुर खास में मोना का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें • नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला: "लोकतंत्र की दुविधा देने वालों ने ही संस्थाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया • दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद को लेकर क्या है विवाद? बेदखली के नोटिस को लेकर अलग-अलग दावे क्यों • त्रिपुरा युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी केस में TIPRA मोथा प्रमुख ने आरोपी के साथ चैनल ब्लॉक की माँग की • अखिलेश की आज़म से मुलाक़ात: किन समीकरणों पर चर्चा, विशेषज्ञों ने बताया संभावित प्रभाव • जेवर कारीगर की आत्महत्या के पीछे प्रेमिका और पति पर आरोप • आयुष्मान खुराना की पार्टी में सारा हरे सूट में, भूमि लहंगा पहने, सितारों ने बिखेरी रौनक • किशनगंज के युवक को जैश‑ए‑मोहम्मद के alleged जुड़ाव में गिरफ्तार, मां ने दिया भावनात्मक बयान • ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब • कानपुर में डेंगू के छह केस, मच्छर नियंत्रण के उपाय • मैं आलिया‑दीपिका नहीं, महिला कलाकारों की बॉक्स‑ऑफिस राह कठिन • कुणाल कोहली ने मुंबई पुलिस पर नशेड़ियों के स्केटबोर्ड पार्क पर कब्जे का आरोप लगाया • बदायूं में मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य पर असर, अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी • JDU ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने और विधायकी छीनने की सिफारिश की • कर्नाटक की लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट ने 2026-27 सीजन की शुरुआत, पहली यात्रा में 75 पर्यटक • बिथूर से 400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात: सीएम कर सकते हैं जनसभा • चित्रलेखा ने पति के प्रति मोह या प्रेम पर दिया स्पष्ट उत्तर • सारा गुरपाल को रेप‑मारपीट की धमकियां, सोशल मीडिया पर बढ़ी ट्रोलिंग • कृष्णा नगर में 12वीं की छात्रा का जला शव मिला, बहन और भाभी के बयान ने सवाल उठाए • नेतागिरी मत करना' वाक्य पर पटियाली BDO की निलंबन और केस • JDU ने विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई • जॉर्डन में चर्च पर हमला: भारत ने कड़ी निंदा की, आतंकवाद विरोधी सख्त रुख दोहराया • कोच के भरोसे से बदल गई तिलक की पारी, भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया • बिग बॉस 20 की उदिति सिंह ने दिया संकेत: डेट में संभवतः क्रिकेटर • जियो IPO ने 12 रिकॉर्ड स्थापित किए, 1.38 करोड़ आवेदन, ₹7.4 लाख करोड़ की कुल बोली • वीबी‑जी राम जी योजना में घपला: एआई से फोटो अपलोड करके धनराशि निकाली, सीडीओ ने जांच का आदेश दिया • एसआईआर के खिलाफ आंदोलन की आगे दिशा: विश्लेषकों ने बताया विपक्ष‑सीजेपी की रणनीति • फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान: दिल्ली से क्या उम्मीद, पाकिस्तान हमारी रक्षा कर रहा है • 8वीं कक्षा के छात्रों की दो अलग-अलग दुर्घटनाएँ: एक लड़की 21वीं मंजिल से कूदी, एक लड़का 12वीं मंजिल से गिरी • गोविंदा ने कोमल रानी के अफेयर पर चुप्पी तोड़ी, सुनीता आहूजा ने तलाक केस वापस ले लिया • यूपी में PET परीक्षा रविवार को, उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त बस‑ट्रेनें चलेंगी • जेडीयू ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, पत्नी नीलम देवी को भी समान सजा • दूसरे दिन कहां लगा 'उड़ता तीर'? 'जेलर 2' की धांसू कमाई जारी, जानें 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल • घर पर ये आसान फ़िटनेस टेस्ट करके लगा सकते हैं जान को ख़तरे का अंदाज़ा • सूरजपुर में रेण नदी पर दुर्घटना: एक परिवार के चार सदस्य डूबे, पिता भी बचाव में नहीं बच सके • भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शांति वन में ब्रह्माकुमारीज सम्मेलन में भाग लिया, इंद्रेश उपाध्याय के साथ भजन • दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में तीन ईसाई परिवारों पर हमले का आरोप, कांग्रेस ने अमित शाह से कार्रवाई की माँग • 11 मंदिरों से ₹800 करोड़ जुटाने की योजना पर कांग्रेस का विरोध • आझमगढ़ में वोटर सूची में 13 ‘विकास यादव’ दर्ज, 5 BLO और कंप्यूटर सहायक पर कार्रवाई • मनोहर जारंगे का 500 करोड़ का दावा: भाजपा ने AI से बनाई फर्जी ऑडियो क्लिप पर सवाल उठाया • रामपुर खास में मोना का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें • नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला: "लोकतंत्र की दुविधा देने वालों ने ही संस्थाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया • दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद को लेकर क्या है विवाद? बेदखली के नोटिस को लेकर अलग-अलग दावे क्यों • त्रिपुरा युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी केस में TIPRA मोथा प्रमुख ने आरोपी के साथ चैनल ब्लॉक की माँग की • अखिलेश की आज़म से मुलाक़ात: किन समीकरणों पर चर्चा, विशेषज्ञों ने बताया संभावित प्रभाव • जेवर कारीगर की आत्महत्या के पीछे प्रेमिका और पति पर आरोप • आयुष्मान खुराना की पार्टी में सारा हरे सूट में, भूमि लहंगा पहने, सितारों ने बिखेरी रौनक • किशनगंज के युवक को जैश‑ए‑मोहम्मद के alleged जुड़ाव में गिरफ्तार, मां ने दिया भावनात्मक बयान • ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब • कानपुर में डेंगू के छह केस, मच्छर नियंत्रण के उपाय • मैं आलिया‑दीपिका नहीं, महिला कलाकारों की बॉक्स‑ऑफिस राह कठिन • कुणाल कोहली ने मुंबई पुलिस पर नशेड़ियों के स्केटबोर्ड पार्क पर कब्जे का आरोप लगाया • बदायूं में मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य पर असर, अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी • JDU ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर करने और विधायकी छीनने की सिफारिश की • कर्नाटक की लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट ने 2026-27 सीजन की शुरुआत, पहली यात्रा में 75 पर्यटक • बिथूर से 400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात: सीएम कर सकते हैं जनसभा • चित्रलेखा ने पति के प्रति मोह या प्रेम पर दिया स्पष्ट उत्तर • सारा गुरपाल को रेप‑मारपीट की धमकियां, सोशल मीडिया पर बढ़ी ट्रोलिंग • कृष्णा नगर में 12वीं की छात्रा का जला शव मिला, बहन और भाभी के बयान ने सवाल उठाए • नेतागिरी मत करना' वाक्य पर पटियाली BDO की निलंबन और केस • JDU ने विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई • जॉर्डन में चर्च पर हमला: भारत ने कड़ी निंदा की, आतंकवाद विरोधी सख्त रुख दोहराया • कोच के भरोसे से बदल गई तिलक की पारी, भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया • बिग बॉस 20 की उदिति सिंह ने दिया संकेत: डेट में संभवतः क्रिकेटर •