Monday, 23 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

घी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं

Ajay Tiwari
22 November 2026 • 0 • 55
घी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल बेहतर है, ये चर्चा घरों में अक्सर होती है. ये ऐसा विषय है जिस पर बहस भी रहती है.

हाल के समय में खाना पकाने के लिए 'नारियल तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है' जैसी बातें सुनने को मिलती है.

'कीटो और पैलियो' जैसे डाइट प्लान में नारियल तेल को विशेष स्थान दिया गया है.

इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने नारियल तेल और घी के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

इस अध्ययन के अनुसार, मूंगफली के तेल की तुलना में नारियल तेल और घी का इस्तेमाल करने वाले लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होने की आशंका रहती है.

एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) कोलेस्ट्रॉल को 'खराब कोलेस्ट्रॉल' भी कहा जाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

आईसीएमआर के भारतीय मधुमेह अनुसंधान कार्यक्रम 'ICMR-INDIAB' के अध्ययन में शामिल 18,090 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया.

इस अध्ययन में प्रतिभागियों से खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल के प्रकार के बारे में जानकारी ली गई.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

इसके बाद उनके कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिज्म से जुड़े अन्य स्वास्थ्य मानकों के साथ इसकी तुलना की गई.

मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में अन्य तेलों का इस्तेमाल करने वालों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल अधिक होने की संभावना इस प्रकार थी:

इस अध्ययन के बारे में बताते हुए मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कहते हैं, "बहुत से लोग कहते हैं कि नारियल तेल बहुत अच्छा होता है और इससे उम्र बढ़ती है. लेकिन इस दावे के समर्थन में स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं."

वे आगे कहते हैं, "हाल ही में किए गए ICMR-INDIAB अध्ययन को देखें तो तमिलनाडु में नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है, जबकि केरल और गोवा जैसे राज्यों में इसका इस्तेमाल अधिक होता है. वहां के लोगों का औसत कोलेस्ट्रॉल तमिलनाडु के लोगों की तुलना में 40 से 50 मिलीग्राम अधिक है. इसका एक आसान स्पष्टीकरण नारियल तेल हो सकता है."

हालांकि, डॉ. मोहन कहते हैं, "मैं यह नहीं कहूंगा कि आपको नारियल तेल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए या यह बहुत खतरनाक है. अगर आपको नारियल तेल ही पसंद है, तो इसका इस्तेमाल थोड़ी कम मात्रा में करें."

इमेज स्रोत, DrArunkumar/Facebook

यह अध्ययन एक निश्चित समयावधि में लोगों की खान-पान की आदतों और उनके स्वास्थ्य से जुड़े मानकों की तुलना करता है.

यह अध्ययन एक संबंध की ओर इशारा करता है. लेकिन यह साबित नहीं करता कि कोई खास तेल सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण बनता है.

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर और पोषण सलाहकार अरुण कुमार कहते हैं, "इस अध्ययन में सभी लोगों से 14 सवालों वाला एक सर्वे किया गया. उनसे पूछा गया कि वे कौन-सा तेल इस्तेमाल करते हैं, लगभग कितनी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं और क्या वे बाहर का खाना भी खाते हैं. इस तरह के कुछ सवाल पूछने के बाद उनका एक बार कोलेस्ट्रॉल टेस्ट किया गया. फिर उनके जवाबों के आधार पर आंकड़ों की तुलना की गई."

वे कहते हैं, "इस अध्ययन का आधार सिर्फ़ इतना है कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर अधिक है, उनमें से कितने लोग कौन-सा तेल इस्तेमाल करते हैं. इस शोध में सबसे अहम बात यह पता लगाना होनी चाहिए थी कि क्या हार्ट अटैक के मामलों में कमी आती है या नहीं. लेकिन इस अध्ययन में इसकी जांच ही नहीं की गई."

हम अपने भोजन में शामिल वसा (फैट) को आमतौर पर दो श्रेणियों में बांट सकते हैं-सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट

अनसैचुरेटेड फैट भी दो प्रकार की होती है:

मोनोअनसैचुरेटेड फैट

पॉलीअनसैचुरेटेड फैट

नारियल तेल, घी, मक्खन और पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है.

उदाहरण के लिए, घी में 60-65% सैचुरेटेड फैट, 20-25% मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 3-4% पॉली अनसैचुरेटेड फैट और कुछ विटामिन होते हैं.

नारियल तेल 100% वसा से बना होता है, जिसमें 80-90% सैचुरेटेड होती है.

कुछ अध्ययनों में यह पुष्टि हुई है कि सैचुरेटेड फैट (संतृप्त वसा) का अधिक सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है.

डॉ. मोहन कहते हैं, "इन सैचुरेटेड फैट में निश्चित रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की क्षमता होती है."

वे मूंगफली के तेल और तिल के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट को बेहतर विकल्प बताते हैं.

वे कहते हैं, "सबसे पहले मूंगफली का तेल और उसके बाद दूसरे स्थान पर तिल का तेल आता है. इन दोनों में मुख्य रूप से मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है."

वे आगे बताते हैं, "अगर आप भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में जाएंगे, तो वहां सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है. इसमें भी लगभग मूंगफली के तेल जितनी ही मोनोअनसैचुरेटेड फैट होती है. वहां लोग इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं."

इसी तरह, "सूरजमुखी का तेल और कुसुम का तेल पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की श्रेणी में आते हैं. इनसे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है."

इमेज स्रोत, Getty Images

डॉ. अरुण कुमार कहते हैं, " सैचुरेटेड फैट एलडीएल को थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ अन्य सकारात्मक बदलाव भी हो सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल को थोड़ा बढ़ाता है, लेकिन यह एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है."

वो कहते हैं, "इसी तरह घी में मौजूद शॉर्ट-चेन फैटी एसिड पेट में अवशोषित होकर कुछ स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं. इसलिए केवल कोलेस्ट्रॉल में थोड़ी वृद्धि के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि इससे सीधे तौर पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है."

2020 में जर्नल 'सर्कुलेशन' में प्रकाशित एक अध्ययन में नारियल तेल से संबंधित 16 क्लिनिकल अध्ययनों के नतीजों का संयुक्त विश्लेषण किया गया.

इसमें पाया गया कि अन्य वनस्पति तेलों की तुलना में नारियल तेल का इस्तेमाल करने वालों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर औसतन 10.47 mg/dL बढ़ा था. वहीं, HDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर 4 mg/dL बढ़ा था.

इसी तरह, 2020 में प्रकाशित एक कोक्रेन रिव्यू में यह जांच की गई कि क्या संतृप्त वसा का सेवन कम करने से हृदय रोग का खतरा घटता है.

इस समीक्षा में 15 अध्ययनों के 56,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया.

इसमें पाया गया कि संतृप्त वसा का सेवन कम करने से हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कुल हृदय संबंधी बीमारियों की घटनाओं में 17 प्रतिशत की कमी आई. हालांकि, कुल मृत्यु दर में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया.

इमेज स्रोत, Getty Images

एलडीएल ख़ून में कोलेस्ट्रॉल को शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक पहुंचाने वाला एक प्रकार का लिपोप्रोटीन कण है.

हमारे शरीर की कोशिकाओं के कामकाज के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी होता है. कोशिकाओं की बाहरी झिल्ली बनाने और कुछ हार्मोन के उत्पादन के लिए इसकी आवश्यकता होती है.

लेकिन जब रक्त में एलडीएल कणों की मात्रा अधिक हो जाती है, तो वे रक्त वाहिकाओं की दीवारों में वसा के जमाव (प्लेक) का कारण बन सकते हैं. इससे रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं और हृदय तक रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.

इस वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

2017 में 'यूरोपीय हार्ट जर्नल' में प्रकाशित यूरोपियन एथेरोस्क्लेरोसिस सोसाइटी की एक शोध रिपोर्ट ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी बीमारियों के बीच संबंध की पुष्टि की थी.

इमेज स्रोत, Getty Images

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2023 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी व्यक्ति की प्रतिदिन की कुल कैलोरी में संतृप्त वसा की मात्रा 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए.

डब्ल्यूओएचओ के अनुसार, वसायुक्त मांस, मक्खन, नारियल तेल, घी और पशु वसा में पाए जाने वाले संतृप्त वसा की तुलना में मछली, एवोकाडो, मेवे, सूरजमुखी, सोयाबीन, कैनोला और जैतून के तेल में पाए जाने वाले असंतृप्त वसा का सेवन बेहतर है.

डॉ. मोहन कहते हैं, "तेल खरीदते समय मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले मूंगफली के तेल और तिल के तेल का विकल्प चुना जा सकता है. साथ ही, तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करना भी महत्वपूर्ण है."

वे आगे कहते हैं, "पॉलीअनसैचुरेटेड फैट वाले सूरजमुखी के तेल का भी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. जहां तक संभव हो, पाम ऑयल जैसे तेलों की जगह दूसरे विकल्प अपनाना बेहतर है."

इमेज स्रोत, Getty Images

डॉ. मोहन यह भी सलाह देते हैं कि तेल में बने खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने और एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तहत काम करने वाला राष्ट्रीय पोषण संस्थान भी अपने आहार संबंधी दिशा-निर्देशों में इस बात पर जोर देता है.

वे कहते हैं, "तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया होती है और ऐसे यौगिक बन सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए जरूरत के मुताबिक ही तेल का इस्तेमाल करें और अगर तेल बच जाए, तो उसे फेंक दें."

डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि तेल के चुनाव के साथ-साथ हमें अपने संपूर्ण खान-पान और जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बालेन शाह ने पहली विदेश यात्रा में भारत को चुना, चीन से दूरी बनाते हुए • जिंक, पोटाश और डीएपी के नकली खाद पर जांच जारी • सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह आईसीयू में भर्ती, स्थिति चिंताजनक; सेहत पर डॉक्टर क्या बोले? • कानपुर में शादी का दिखावा कर शारीरिक शोषण का मामला, FIR दर्ज • स्पाइसजेट की उड़ानों पर संकट के बादल: पायलटों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, डीजीसीए से की सख्त कार्रवाई की मांग • सहारा नपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सीओ को हटाया, 19 वीडियो हटाने के लिए एक्स को लिखा पत्र • चावल के निर्यात पर 20% शुल्क लगाएगी सरकार?: बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, क्या-क्या चुनौतियां? • NVIDIA में जेनसन हुआंग की फिर से CEO नियुक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों के बाद बोर्ड ने दिया भरोसा • यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं? • दो किशोरियों की संदिग्ध मृत्यु, पिता हिरासत में, माँ लापता – पूर्वी चंपारण • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के उत्सव: हल्दी में रंगबाज अंदाज़, दामाद को 3 करोड़ की डिफेंडर • पुलिस वाहन से टक्कर के बाद शराब लूट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित • विद्यापति महोत्सव में कवियों का सजा मंच, सुनने वाले नहीं जुटे; खाली रहीं कुर्सियां • सागरिका घाटगे ने भाई की शादी में डस्टी पिंक सिल्क साड़ी में महारानी जैसा लुक दिया • जेनसन हुआंग की वापसी पर Nvidia के शेयर 30% उछले, US बाजार में उत्साह • जेनसन हुआंग फिर से एनवीडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ बनाए गए • लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, तिगरी गंगा मेले में भीड़ बढ़ते ही जीरो ट्रैफिक लागू • लंदन जाने से रोके गए कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास, ऑक्सफोर्ड में देना था भाषण • एवेंजर्स डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर जारी, स्टीव रोजर्स और एक्स‑मेन की एंट्री के साथ • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी से शेयरों में 30% उछाल • इंडोनेशिया ने मिसाइल बनाने के लिए बांग्लादेश जा रही खेप को रोका, चीन के साथ कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता • सुप्रीम कोर्ट ने 100‑वर्षीय मस्जिद के गिराने के केस में हाईकोर्ट को सुनवाई के लिए कहा, सीजीआई ने प्रतिक्रिया दी • विदेशी फूलों से सजा हल्दी मंच, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही • लाहौर के सुरताल अकादमी के बच्चे सोशल मीडिया पर धूम मचाए • पीएम मोदी ने गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते के प्रतीक तोहफे दिए • चीन का भारत को बड़ा संकेत: भारतीय कारोबारियों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान करने को तैयार; क्या सुधरेंगे रिश्ते? • आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरें साझा कीं, 10 साल की शादी पर चर्चा • DNEG के VFX कलाकार ने 4.6 वर्ष बिना वेतन वृद्धि के काम किया, फिर नौकरी से निकाला गया • सांगा पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में पुलिस ने FIR दायर • वियतनामी भिक्षु वैन लुओंग लिएम का निधन, 20 वर्ष से बोधगया में • दो चरणों में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं, पहला चरण 11 जनवरी से शुरू होगा • हाई से ₹2.67 लाख सस्ती चांदी, अभी भी खरीदारी का मौका • वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ से भारत के WTC फाइनल की राह में नया मोड़ • यूपी में सीट बंटवारे पर भाजपा का नया प्लान: जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका • श्लोका अंबानी ने इंडो‑वेस्टर्न लुक में छाया, काव्या‑अनिरुद्ध के रिसेप्शन में चमके • इमरान ने जेनेलिया के ईयरिंग्स होंठों से निकाले, दर्शकों ने कहा‑ "चीप स्टंट • नाहिद इस्लाम ने भारत के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की, पीएम रहमान से मुलाक़ात के बाद और क्या बोले? • DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित: आय से 80 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाई • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में थार‑थी घुड़दौड़, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 से अधिक व्यंजन • PM मोदी ने बालेन शाह को वाराणसी की शॉल, गंगाजल और रामायण पेंटिंग उपहार में दी • बालेन शाह ने पहली विदेश यात्रा में भारत को चुना, चीन से दूरी बनाते हुए • जिंक, पोटाश और डीएपी के नकली खाद पर जांच जारी • सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह आईसीयू में भर्ती, स्थिति चिंताजनक; सेहत पर डॉक्टर क्या बोले? • कानपुर में शादी का दिखावा कर शारीरिक शोषण का मामला, FIR दर्ज • स्पाइसजेट की उड़ानों पर संकट के बादल: पायलटों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, डीजीसीए से की सख्त कार्रवाई की मांग • सहारा नपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सीओ को हटाया, 19 वीडियो हटाने के लिए एक्स को लिखा पत्र • चावल के निर्यात पर 20% शुल्क लगाएगी सरकार?: बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, क्या-क्या चुनौतियां? • NVIDIA में जेनसन हुआंग की फिर से CEO नियुक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों के बाद बोर्ड ने दिया भरोसा • यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं? • दो किशोरियों की संदिग्ध मृत्यु, पिता हिरासत में, माँ लापता – पूर्वी चंपारण • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के उत्सव: हल्दी में रंगबाज अंदाज़, दामाद को 3 करोड़ की डिफेंडर • पुलिस वाहन से टक्कर के बाद शराब लूट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित • विद्यापति महोत्सव में कवियों का सजा मंच, सुनने वाले नहीं जुटे; खाली रहीं कुर्सियां • सागरिका घाटगे ने भाई की शादी में डस्टी पिंक सिल्क साड़ी में महारानी जैसा लुक दिया • जेनसन हुआंग की वापसी पर Nvidia के शेयर 30% उछले, US बाजार में उत्साह • जेनसन हुआंग फिर से एनवीडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ बनाए गए • लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, तिगरी गंगा मेले में भीड़ बढ़ते ही जीरो ट्रैफिक लागू • लंदन जाने से रोके गए कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास, ऑक्सफोर्ड में देना था भाषण • एवेंजर्स डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर जारी, स्टीव रोजर्स और एक्स‑मेन की एंट्री के साथ • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी से शेयरों में 30% उछाल • इंडोनेशिया ने मिसाइल बनाने के लिए बांग्लादेश जा रही खेप को रोका, चीन के साथ कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता • सुप्रीम कोर्ट ने 100‑वर्षीय मस्जिद के गिराने के केस में हाईकोर्ट को सुनवाई के लिए कहा, सीजीआई ने प्रतिक्रिया दी • विदेशी फूलों से सजा हल्दी मंच, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही • लाहौर के सुरताल अकादमी के बच्चे सोशल मीडिया पर धूम मचाए • पीएम मोदी ने गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते के प्रतीक तोहफे दिए • चीन का भारत को बड़ा संकेत: भारतीय कारोबारियों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान करने को तैयार; क्या सुधरेंगे रिश्ते? • आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरें साझा कीं, 10 साल की शादी पर चर्चा • DNEG के VFX कलाकार ने 4.6 वर्ष बिना वेतन वृद्धि के काम किया, फिर नौकरी से निकाला गया • सांगा पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में पुलिस ने FIR दायर • वियतनामी भिक्षु वैन लुओंग लिएम का निधन, 20 वर्ष से बोधगया में • दो चरणों में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं, पहला चरण 11 जनवरी से शुरू होगा • हाई से ₹2.67 लाख सस्ती चांदी, अभी भी खरीदारी का मौका • वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ से भारत के WTC फाइनल की राह में नया मोड़ • यूपी में सीट बंटवारे पर भाजपा का नया प्लान: जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका • श्लोका अंबानी ने इंडो‑वेस्टर्न लुक में छाया, काव्या‑अनिरुद्ध के रिसेप्शन में चमके • इमरान ने जेनेलिया के ईयरिंग्स होंठों से निकाले, दर्शकों ने कहा‑ "चीप स्टंट • नाहिद इस्लाम ने भारत के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की, पीएम रहमान से मुलाक़ात के बाद और क्या बोले? • DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित: आय से 80 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाई • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में थार‑थी घुड़दौड़, 4 लाख मेहमानों के लिए 150 से अधिक व्यंजन • PM मोदी ने बालेन शाह को वाराणसी की शॉल, गंगाजल और रामायण पेंटिंग उपहार में दी •