Wednesday, 23 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

चुनाव आयोग को स्वतंत्र दिखना भी चाहिए': सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर क्या कुछ हुआ?

Ajay Tiwari
23 September 2026 0 33
चुनाव आयोग को स्वतंत्र दिखना भी चाहिए': सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर क्या कुछ हुआ?

इमेज स्रोत, ANI

केंद्रीय चुनाव आयोग और उसके चुनाव आयुक्तों की चर्चा बुधवार को सुर्ख़ियों में रही.

इसकी दो वजहें थीं- पहली अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट, और दूसरी- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट का एक फ़ैसला.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने बीते कुछ महीनों के दौरान कई मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई थी.

वहीं सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने साल 2023 में लाए गए मोदी सरकार के क़ानून को एक बड़ी बेंच को भेजने को लेकर केंद्र सरकार की याचिका पर बंटा हुआ फ़ैसला सुनाया.

साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने संसद से क़ानून बनने तक चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की एक कमिटी का गठन किया था.

इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023 बनाया था.

इसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री की ओर से नामिक केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं.

वर्तमान तीनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मोदी सरकार के कार्यकाल में 2023 के क़ानून के तहत हुई थी. नियुक्ति के लिए चयन समिति में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे.

मार्च 2024 में जब सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था, तब समिति में विपक्ष के सदस्य कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने नियुक्ति प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज की थी.

फ़रवरी 2025 में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी असहमति दर्ज की थी.

इमेज स्रोत, Getty Images

2023 में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए इसी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं.

केंद्र सरकार की मांग थी कि इन याचिकाओं को एक बड़ी बेंच को भेजा जाए.

इस मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने बंटा हुआ फ़ैसला दिया.

जस्टिस दीपंकार दत्ता ने जहां केंद्र सरकार की मांग ख़ारिज कर दी वहीं जस्टिस शर्मा का कहना था कि इसमें क़ानून को लेकर अहम सवाल शामिल हैं जिस पर एक बड़ी बेंच को फ़ैसला करना चाहिए.

क़ानूनी मामलों को कवर करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक़, बंटी हुई राय को देखते हुए, बेंच ने आदेश दिया कि इस मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाए ताकि वे विचार कर सकें कि क्या इस मुद्दे पर फ़ैसले लेने के लिए एक संविधान पीठ का गठन किया जाना चाहिए.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

बार एंड बेंच के मुताबिक़, जस्टिस दत्ता ने कहा, "हमने इन याचिकाओं को पांच दिन से ज़्यादा सुना, एक सुर में बोलने से संस्थागत एकजुटता की आवाज़ को बल मिलता है. बदकिस्मती से, हमारी राय बंटी हुई है. यह संवैधानिक स्कीम का एक बुनियादी सिद्धांत है कि शासक क़ानून से बंधे होते हैं, उससे ऊपर नहीं."

जस्टिस दत्ता ने कहा, "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र केंद्रीय चुनाव आयोग पर निर्भर करते हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग का स्वतंत्र होना ही काफी नहीं है, उसे स्वतंत्र दिखना भी चाहिए."

उन्होंने कहा कि चयन समिति में प्रधानमंत्री द्वारा नामित किए गए मंत्री से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वो अपने नामित करने वाले (प्रधानमंत्री) की बात न माने, क्योंकि सामूहिक ज़िम्मेदारी का सिद्धांत उन्हें प्रधानमंत्री का विरोध करने से रोकेगा.

जस्टिस दत्ता ने कहा, "यह उम्मीद करना बहुत दूर की कौड़ी है कि कैबिनेट का कोई मंत्री अपने नेता या सरकार से अलग राय रखेगा. कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने से वह स्वतंत्र संतुलन नहीं बन पाता जो एक निष्पक्ष चयनकर्ता बना सकता था."

क़ानूनी मामलों को कवर करने वाली एक अन्य वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक़, जस्टिस दत्ता ने यह सवाल उठाया कि क्या चयन समिति में कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने से कार्यपालिका के सामने कोई स्वतंत्र संतुलन बन पाता है.

जस्टिस दत्ता ने कहा, "ऐसे हालात में स्वतंत्र संतुलन एक निष्पक्ष चयनकर्ता बना सकता था. कैबिनेट मंत्री तो बस अपने नेता की बात ही दोहराएंगे. नतीजतन, सिलेक्शन कमिटी में विपक्ष के नेता की मौजूदगी का मकसद पूरा नहीं हो पाता और उनकी भूमिका बस दिखावे की रह जाती है."

इमेज स्रोत, ANI

वहीं जस्टिस दत्ता के उलट जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की राय रही. जस्टिस शर्मा ने कहा कि चूंकि संविधान की व्याख्या से जुड़ा एक अहम सवाल उठा है, इसलिए संविधान के आर्टिकल 145(3) के तहत एक संविधान पीठ को ही इस मामले पर आधिकारिक तौर पर फैसला करना होगा.

भले ही इस बात पर मतभेद था कि मामले की सुनवाई संविधान पीठ द्वारा की जानी चाहिए या नहीं, लेकिन दो जजों की बेंच ने आखिरकार निर्देश दिया कि देरी से बचने के लिए मामले को मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाए ताकि वे संविधान पीठ का गठन कर सकें.

बेंच ने अपने सर्वसम्मत आदेश में कहा, "दो में से कौन सी राय सही है, इस पर तीन जजों की बेंच का कोई फ़ैसला बहुत काम का नहीं होगा और इससे सिर्फ़ उन अहम मुद्दों पर फ़ैसले में देरी होगी जो उठाए गए हैं."

इस मामले की सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि साल 2023 के फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केवल क़ानूनी कमी को पूरा किया था.

उन्होंने कहा कि एक बार क़ानून बन जाने के बाद, अस्थायी न्यायिक फ़ैसले के बजाय विधायी समझ को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

इमेज स्रोत, Ishant Chauhan/Hindustan Times via Getty Images

अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने बीते कुछ महीनों के दौरान कई मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई है.

इस रिपोर्ट के बाद राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया और विपक्ष के नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कदमों को लेकर '10 महीने में 14 बार आपत्ति' दर्ज कराई.

रिपोर्ट के मुताबिक़, "ये आपत्तियां चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने, खुद को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने को लेकर दर्ज कराईं और 'अनधिकृत, गैरकानूनी' कदमों पर सवाल उठाए."

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, जून 2025 में बिहार में शुरू हुई थी लेकिन अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं.

हालांकि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उन्हें इसके ख़िलाफ़ अपील करके अपना जवाब देने का विकल्प दिया गया है. चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्षी दल पहले से सवाल उठाते रहे हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्षी दलों ने उठाई आलोचना अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के लिए आया था; पैरवी से भी किया गया इनकार सीतामढ़ी में खाद विक्रेताओं का विरोध, खरीद-बिक्री दर में अंतर से नाराज; उठाव रोकने की चेतावनी सचिन तेंदुलकर की निवेशित कंपनी Spinny का IPO, लिस्टिंग 2027 की उम्मीद म्यांमार प्रशिक्षण शिविर केस: अमेरिकी नागरिक के बाद छह यूक्रेनी नागरिकों को मिली जमानत, तय हुई राशि एफएसएसएआई ने अमेज़न, स्विगी समेत प्रमुख ई‑कॉमर्स दिग्गजों पर दंडात्मक कार्रवाई की जीएसटी 2.0 सुधारों से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में आई ऐतिहासिक तेजी यूपी में पत्नी ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पुलिस को दी सूचना, कहती हैं जान की धमकी मिली ट्रंप और जिंपिंग की मुलाकात: चीन की मांगें और भारत पर संभावित असर उड़ता तीर के ट्रेलर में पाकिस्तानियों की जासूसी, आयुष्मान की कॉमेडी भूमिका ने मचा दिया धूम पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति को गोली मारी, अपार्टमेंट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग सोने‑चांदी के दामों में अचानक भारी गिरावट, नई कीमतें सामने बंगाल में फिर चुनाव करवाने की मांग क्यों की, चुनाव आयोग मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाया? कानपुर में रविवार को 400 से अधिक बैंक शाखाएँ खुलेंगी मचान के नीचे मिले खून के धब्बे और जले अवशेष, युवक के लापता होने से हत्या की आशंका; पुलिस पहुंची लेक्चरर ने जहर पिलाकर युवती की हत्या, मामला अब हत्या के रूप में दर्ज कानपुर में सीएसए में 30,000 किसान, 200+ स्टॉल के साथ कृषि तकनीक की प्रदर्शनी डॉक्टर पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी को छत से फेंका, जहरीले इंजेक्शन का भी आरोप ग्रीन एनाकोंडा ने पानी में छिपकर कैपिबारा को निगला, शिकार की अनोखी रणनीति मुंबई की मेयर रितु तावड़े पर कोर्ट की कार्रवाई: गैरहाजिरी पर ₹300 का जुर्माना वित्त मंत्रालय 12 अक्तूबर से करेगा बैठकों का आगाज, जानें कितने दिन चलेगा सिलसिला तुकराम ने राष्ट्रपति के वीडियो से सेलिब्रिटीज को चेताया: 'प्रभाव कानून से ऊपर नहीं दायरा’ की कमाई में पीछे, ‘हनुमान अंश’ ने दिखाया दम; ‘मिर्जापुर’ समेत अन्य फिल्मों का आज का प्रदर्शन जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम: बेटे-बेटी के सामने हाइवा ने मां को कुचला; मौके पर मौत एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत ने चमत्कार किया, जापान में गूंजा नाम IIT बॉम्बे के परीक्षा केंद्र में छात्र साहिल की आत्महत्या: CCTV में प्रोफ़ेसर ने मोबाइल पकड़ा, बाद में छात्र का शव मिला जिस आंगन में लौटने का था इंतजार, वहां तिरंगे में पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर; गांव में मातम मुजफ्फरपुर में महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप: विरोध पर पति से मारपीट और गला दबाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार Mercedes‑AMG G63 Off‑Road PRO भारत में लॉन्च, V8 इंजन और हाई‑परफ़ॉर्मेंस ऑफ‑रोड फीचर्स के साथ रूस से तेल आयात पर 100% टैरिफ के ख़तरे को लेकर भारत ने जताई चिंता अयोध्या के राम मंदिर के नए CEO ने कर्मियों के लिए नई कार्यविधि तैयार की, फीडबैक के आधार पर मानक तय होंगे Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम? ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, यूपी के सूरज यादव फॉर्म‑6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयुक्तों में असहमति, विपक्ष ने किया तीखा विरोध रामाधार सिंह लोधी का निधन: पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का 88 वर्ष में देहावसान कश्मीरा शाह ने गोविंदा‑कोमल रानी के रिश्ते पर आलोचना की सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले: आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन; मनु स्मृति और आरक्षण को लेकर कही ये बात UNGA में ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रम्प के 'आतंकवादी' आरोप को खारिज करते हुए कहा: हम ही आतंकवाद के शिकार हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्षी दलों ने उठाई आलोचना अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के लिए आया था; पैरवी से भी किया गया इनकार सीतामढ़ी में खाद विक्रेताओं का विरोध, खरीद-बिक्री दर में अंतर से नाराज; उठाव रोकने की चेतावनी सचिन तेंदुलकर की निवेशित कंपनी Spinny का IPO, लिस्टिंग 2027 की उम्मीद म्यांमार प्रशिक्षण शिविर केस: अमेरिकी नागरिक के बाद छह यूक्रेनी नागरिकों को मिली जमानत, तय हुई राशि एफएसएसएआई ने अमेज़न, स्विगी समेत प्रमुख ई‑कॉमर्स दिग्गजों पर दंडात्मक कार्रवाई की जीएसटी 2.0 सुधारों से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में आई ऐतिहासिक तेजी यूपी में पत्नी ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पुलिस को दी सूचना, कहती हैं जान की धमकी मिली ट्रंप और जिंपिंग की मुलाकात: चीन की मांगें और भारत पर संभावित असर उड़ता तीर के ट्रेलर में पाकिस्तानियों की जासूसी, आयुष्मान की कॉमेडी भूमिका ने मचा दिया धूम पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति को गोली मारी, अपार्टमेंट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग सोने‑चांदी के दामों में अचानक भारी गिरावट, नई कीमतें सामने बंगाल में फिर चुनाव करवाने की मांग क्यों की, चुनाव आयोग मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाया? कानपुर में रविवार को 400 से अधिक बैंक शाखाएँ खुलेंगी मचान के नीचे मिले खून के धब्बे और जले अवशेष, युवक के लापता होने से हत्या की आशंका; पुलिस पहुंची लेक्चरर ने जहर पिलाकर युवती की हत्या, मामला अब हत्या के रूप में दर्ज कानपुर में सीएसए में 30,000 किसान, 200+ स्टॉल के साथ कृषि तकनीक की प्रदर्शनी डॉक्टर पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी को छत से फेंका, जहरीले इंजेक्शन का भी आरोप ग्रीन एनाकोंडा ने पानी में छिपकर कैपिबारा को निगला, शिकार की अनोखी रणनीति मुंबई की मेयर रितु तावड़े पर कोर्ट की कार्रवाई: गैरहाजिरी पर ₹300 का जुर्माना वित्त मंत्रालय 12 अक्तूबर से करेगा बैठकों का आगाज, जानें कितने दिन चलेगा सिलसिला तुकराम ने राष्ट्रपति के वीडियो से सेलिब्रिटीज को चेताया: 'प्रभाव कानून से ऊपर नहीं दायरा’ की कमाई में पीछे, ‘हनुमान अंश’ ने दिखाया दम; ‘मिर्जापुर’ समेत अन्य फिल्मों का आज का प्रदर्शन जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम: बेटे-बेटी के सामने हाइवा ने मां को कुचला; मौके पर मौत एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत ने चमत्कार किया, जापान में गूंजा नाम IIT बॉम्बे के परीक्षा केंद्र में छात्र साहिल की आत्महत्या: CCTV में प्रोफ़ेसर ने मोबाइल पकड़ा, बाद में छात्र का शव मिला जिस आंगन में लौटने का था इंतजार, वहां तिरंगे में पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर; गांव में मातम मुजफ्फरपुर में महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप: विरोध पर पति से मारपीट और गला दबाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार Mercedes‑AMG G63 Off‑Road PRO भारत में लॉन्च, V8 इंजन और हाई‑परफ़ॉर्मेंस ऑफ‑रोड फीचर्स के साथ रूस से तेल आयात पर 100% टैरिफ के ख़तरे को लेकर भारत ने जताई चिंता अयोध्या के राम मंदिर के नए CEO ने कर्मियों के लिए नई कार्यविधि तैयार की, फीडबैक के आधार पर मानक तय होंगे Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम? ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, यूपी के सूरज यादव फॉर्म‑6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयुक्तों में असहमति, विपक्ष ने किया तीखा विरोध रामाधार सिंह लोधी का निधन: पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का 88 वर्ष में देहावसान कश्मीरा शाह ने गोविंदा‑कोमल रानी के रिश्ते पर आलोचना की सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले: आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन; मनु स्मृति और आरक्षण को लेकर कही ये बात UNGA में ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रम्प के 'आतंकवादी' आरोप को खारिज करते हुए कहा: हम ही आतंकवाद के शिकार हैं