Saturday, 07 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

जब जहांगीर ने अहमदाबाद को कहा था 'गर्दाबाद' और 'जहन्नुमाबाद', क्या थी इसकी वजह?

Ajay Tiwari
06 November 2026 • 0 • 52
जब जहांगीर ने अहमदाबाद को कहा था 'गर्दाबाद' और 'जहन्नुमाबाद', क्या थी इसकी वजह?

इमेज स्रोत, Getty Images

"इस शहर के संस्थापक को इस जगह में ऐसा कौन सा सौंदर्य दिखाई दिया कि उन्होंने यहां शहर बसाया? इसके अलावा, दूसरे बादशाहों ने भी यहां अपनी ज़िंदगी के कीमती साल कैसे बिताए होंगे? यह मेरी कल्पना से भी परे है. यहां गर्म हवाएं चलती हैं और पानी की कमी रहती है."

"मैं इस शहर को गर्दाबाद (धूल से भरा शहर) तो कह ही चुका हूं. इसकी हवा भी धूल से भरी हुई है. यहां का पानी बेहद ख़राब है और पीने लायक नहीं है."

"शहर के पास बहने वाली नदी मानसून को छोड़कर बाकी समय सूखी रहती है. कुओं का पानी ज़्यादातर खारा है. तालाबों का पानी धोबियों ने कपड़े धो-धोकर छाछ जैसा बना दिया है."

"संपन्न लोगों के घरों में टांके होते हैं. वे बरसात का पानी जमा करके पूरे साल इस्तेमाल करते हैं. ऐसा पानी, जिसमें बाहर की हवा न लगी हो, सेहत के लिए नुक़सानदेह है."

"शहर के बाहर की ज़मीन हरियाली की बजाय कांटों (थोर) से ढकी हुई है. इन कांटों के ऊपर से बहने वाली हवा का असर सब जानते हैं. मैं इस शहर को पहले गर्दाबाद कह चुका हूं और अब समझ नहीं पा रहा कि इसे क्या कहूं."

"मैं इसे शमुमिस्तान कहूं, या बीमारीस्तान कहूं, या फिर ज़ुकुमदार (कांटों का शहर) कहूं, या फिर जहन्नुमाबाद (नरक का शहर)? क्योंकि ये सभी नाम इस पर ठीक बैठते हैं."

ये शब्द जहांगीर ने अपनी आत्मकथा 'तुज़ुक-ए-जहांगीरी', यानी 'जहांगीरनामा' में लिखे हैं.

आज अहमदाबाद अपनी समृद्ध विरासत, भव्य स्थापत्य और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में सम्मानित स्थान रखता है.

लेकिन मुग़ल बादशाह जहांगीर के साथ इस शहर में ऐसा क्या हुआ था कि उन्होंने इसे इतने नकारात्मक नाम दे दिए?

आख़िर क्यों जहांगीर ने 'तुज़ुक-ए-जहांगीरी' में अहमदाबाद के प्रति अपना गुस्सा और नफ़रत खुलकर ज़ाहिर की?

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

जहांगीर बादशाह के समय अहमदाबाद में 8 सूबेदार नियुक्त किए गए थे. सूबेदार मुक़र्रब ख़ान के समय जहांगीर बादशाह ने गुजरात का दौरा किया था.

वे मालवा से खंभात होते हुए अहमदाबाद आने वाले थे. हिजरी सन 1027, यानी साल 1617 के दिसंबर महीने में लगभग 30 तारीख़ के आसपास, बादशाह का क़ाफ़िला खंभात में समुद्र की सैर करने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था.

पांच दिन की यात्रा के बाद उनका क़ाफ़िला अहमदाबाद पहुंचा. शहर में प्रवेश का मुहूर्त अगले दिन था, इसलिए उन्होंने कांकरिया तालाब के पास डेरा डाला.

जहांगीर लिखते हैं, "कांकरिया तालाब के अंदर का बाग़ उजड़ गया था और इमारतें गिर चुकी थीं. इसलिए सफ़ी ख़ान ने उनकी मरम्मत करवाई."

कांकरिया की बनावट बादशाह को बहुत पसंद आई. लेकिन नगीनावाड़ी के पुल के पास तालाब के किनारे 'तबक़ात-ए-अकबरी' के लेखक और प्रसिद्ध बख्शी निज़ामुद्दीन अहमद ख़ान का बाग़ था.

जहांगीर लिखते हैं कि उसके पेड़ भी काट दिए गए थे.

अगले दिन जब उन्होंने अहमदाबाद में प्रवेश किया, तो रास्ते में उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

जहांगीर लिखते हैं, "कांकरिया से भद्र तक पूरे रास्ते में केवल धूल ही धूल थी. मुख्य सड़क चौड़ी और विशाल थी, लेकिन दुकानों का रूप-रंग सड़क की शोभा के अनुरूप नहीं था. मकान लकड़ी के बने हुए थे और सड़क की ओर बने उनके खंभे पतले और कमज़ोर थे."

इमेज स्रोत, Photo by Burstein Collection/Corbis/VCG via Getty Images

अहमदाबाद पहुंचने के बाद जहांगीर ने अपने बेटे शाहजहां का 27वां जन्मदिन मनाया.

जहांगीर को अहमदाबाद पसंद नहीं आया. इसलिए उन्होंने मालवा होते हुए आगरा जाने का विचार किया. 10 फ़रवरी 1618 को उन्होंने अहमदाबाद छोड़ दिया.

लेकिन जब बादशाह का काफ़िला मालवा की सीमा तक पहुंचा, तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई.

उन्होंने दोबारा अहमदाबाद लौटने का फ़ैसला किया. मालवा की सीमा से झालोद होते हुए वे फिर अहमदाबाद पहुंच गए. 17 अप्रैल 1618 को उन्होंने दोबारा शहर में प्रवेश किया.

उस समय उनका अहमदाबाद प्रवास लंबा था. लेकिन उसी दौरान शहर में एक बीमारी फैल गई थी.

जहांगीर लिखते हैं, "अहमदाबाद में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति रहा होगा जिसे यह बीमारी न हुई हो. अच्छी बात यह थी कि इससे मरने वालों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ी थी."

जहांगीर को भी बुख़ार हो गया था. उस समय अहमदाबाद में रहने वाले यूरोपीय लोग भी इसकी चपेट में आ गए थे.

इस बीमारी के दर्द और कमज़ोरी से परेशान होकर जहांगीर ने अहमदाबाद के प्रति अपना गुस्सा और नाराज़गी ज़ाहिर की.

उन्होंने अहमदाबाद को गर्दाबाद, जहन्नुमाबाद और शमुमिस्तान जैसे उपनाम दिए.

इमेज स्रोत, Getty Images

'जहांगीरनामा' में दिए गए विवरण के अनुसार, जहांगीर का प्रकृति प्रेम और पशु-पक्षियों के बारे में उनका गहरा ज्ञान आश्चर्यजनक था.

उन्होंने चित्रकारों को प्रोत्साहित किया था और वे स्वयं भी एक कुशल चित्रकार थे. इसके अलावा, उन्हें संगीत और बाग़-बगीचों का भी शौक था.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंसेज़ ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रकाशित और एमए अल्वी एवं ए. रहमान की लिखी किताब "जहांगीर - द नेचुरलिस्ट" में अहमदाबाद में उनके किए एक प्रयोग का उल्लेख मिलता है.

इसमें बताया गया है कि जहांगीर ने अहमदाबाद और महेमदाबाद की हवा और पानी की तुलना करने के लिए एक प्रयोग किया था.

इसमें दर्ज है, "अहमदाबाद और महेमदाबाद के वातावरण की मानव स्वास्थ्य के लिए उपयुक्तता जांचने के लिए यह प्रयोग किया गया था. जहांगीर लिखते हैं, 'निःसंदेह महेमदाबाद का पानी और हवा, अहमदाबाद के पानी और हवा जैसे नहीं हैं. इस बात की जांच करने के लिए मैंने सख़्त आदेश दिया कि कांकरिया तालाब के किनारे एक भेड़ की खाल उतारकर उसे लटका दिया जाए.''

"साथ ही, ऐसी ही एक भेड़ महेमदाबाद में भी लटकाई जाए, ताकि दोनों स्थानों की हवा में मौजूद अंतर का पता चल सके. अहमदाबाद में 7 घड़ी समय बीतने के बाद भेड़ को लटकाया गया."

"जब दिन की केवल 3 घड़ी बाकी रह गई थी, तब उसका शरीर इतना बदलकर सड़ चुका था कि उसके पास से गुज़रना भी मुश्किल हो गया था. दूसरी ओर, महेमदाबाद में सुबह लटकाई गई भेड़ के शरीर में शाम तक कोई बदलाव नहीं आया था. रात का डेढ़ पहर बीतने के बाद ही उसमें सड़न शुरू हुई थी."

"संक्षेप में कहें तो अहमदाबाद में भेड़ का शरीर 8 घंटे में सड़ गया था, जबकि महेमदाबाद में उसे सड़ने में 14 घंटे लगे थे." (Rogers, Vol. II, London, 1914, p. 33)

इतिहासकार रत्नमणिराव भीमराव की लिखित और गुजरात साहित्य सभा की ओर से प्रकाशित पुस्तक 'गुजरातनुं पाटनगर-अहमदाबाद' में लिखा गया है कि जहांगीर की नाराज़गी अहमदाबाद शहर से नहीं, बल्कि इस बात से थी कि इस जगह पर शहर क्यों बसाया गया.

रत्नमणिराव लिखते हैं, "एक विदेशी यात्री ने भी लिखा है कि अहमदाबाद की सड़कें धूलभरी थीं. लेकिन 18वीं सदी तक इस शहर की आलोचना करने वाला कोई नहीं मिलता."

"अबुल फ़ज़ल लिखते हैं कि पाटण से वडोदरा तक का पूरा इलाक़ा एक बाग़ जैसा दिखाई देता था. जहांगीर के बाद आने वाले यात्री अहमदाबाद को एक विशाल उद्यान बताते हैं."

"सुल्तान महमूद बेगड़ा को अच्छी हवा और बड़े बाग़-बगीचों का बहुत शौक था. वे गर्मियों में चांपानेर से विशेष रूप से अहमदाबाद आते थे."

"इन सभी बातों से ऐसा लगता है कि बादशाह ने अहमदाबाद की जो आलोचना की थी, वह संभवतः उनकी बीमारी की वजह से थी."

वे आगे लिखते हैं, "ऐसा भी नहीं है कि जहांगीर ने अहमदाबाद में आनंद नहीं लिया. उसी दौरान एक दिन बहुत तेज़ बारिश हुई थी और साबरमती नदी में बाढ़ आ गई थी."

"उस बाढ़ में कई मकान भी गिर गए थे. जहांगीर ने भी लिखा है कि अहमदाबाद के लोग कहते थे कि इससे पहले इतनी बारिश कभी नहीं हुई थी. जहांगीर ने अहमदाबाद में अच्छा समय भी बिताया था."

"कांकरिया उनकी पसंदीदा जगहों में से एक प्रतीत होती है. एक बार शब-ए-बरात की रात उन्होंने कांकरिया के आसपास रोशनी करने का आदेश दिया था और आतिशबाज़ी भी करवाई थी."

"बादशाह को इसमें इतना आनंद आया कि उन्होंने अगले दिन भी रोशनी करवाई. उसी अवसर पर उन्होंने कांकरिया के किनारे रहने वाले एक संन्यासी से मुलाक़ात की थी और उनसे बातचीत भी की थी."

ब्रिटिश यात्री थॉमस रो का उल्लेख करते हुए रत्नमणिराव लिखते हैं, "वे जहांगीर के अहमदाबाद आने पर उनसे मिलने गए थे. उस समय बादशाह शहर के एक बाग़ में महिलाओं के साथ नदी किनारे बैठे थे. बादशाह से मुलाक़ात नहीं हो पाई और मुझे भद्र महल में बुलाया गया. जब मैं महल पहुंचा, तब बादशाह वहां नहीं थे."

इमेज स्रोत, Getty Images

2 सितंबर 1618 को बादशाह का काफ़िला फिर रवाना हुआ और एक बार फिर कांकरिया तालाब के किनारे रुका. रत्नमणिराव लिखते हैं कि उसी समय बादशाह ने अपना 50वां जन्मदिन वहीं मनाया था.

उस समय इस्लाम का पवित्र महीना रमज़ान चल रहा था. इसलिए जहांगीर ने अहमदाबाद के विद्वानों को बुलाकर रोज़ा खोला था. रत्नमणिराव यह भी लिखते हैं कि उस दिन मोतियों और सोने के फूल भी बिखेरे गए थे.

जहांगीर ने कांकरिया में चार दिन तक प्रवास किया था. उन्होंने अहमदाबाद में लगभग नौ महीने तक निवास किया था.

इसी वर्ष जहांगीर ने अपने पुत्र शाहजहां को अहमदाबाद का सूबेदार नियुक्त किया था. अहमदाबाद में अपने प्रवास के दौरान जहांगीर ने सिक्के भी ढलवाए थे.

उस समय राज्य का प्रशासन उनकी पत्नी नूरजहां के हाथों में था. इसलिए कहा जाता है कि उन सिक्कों पर यह शब्द भी लिखे गए थे- "राज्य के तेरहवें वर्ष में जहांगीर की पत्नी नूरजहां, अहमदाबाद की महिला सूबेदार."

अहमदाबाद के कालूपुर में स्थित टकसाल जहांगीर के समय की बनी हुई मानी जाती है.

जहांगीर के इस प्रवास के दौरान शाहजहां की आयु 27 वर्ष थी. उन्होंने अपनी युवावस्था का बेहतरीन समय अहमदाबाद में बिताया था. लेकिन तीन वर्ष बाद शाहजहां ने अपने ही पिता के ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में 15 झोपड़ियों पर आग, दमकल ने दो घंटे में नियंत्रण किया • तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे नाबालिग भाइयों को कुचला, एक की मौत एक गंभीर; लोगों ने किया सड़क जाम • उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने दीपावली मनाई, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक • दिवाली से पहले दिल्ली‑एनसीआर की धुंध: क्यों है इतनी ख़राब हवा और कब सुधरेगी? • जेएनयू में खूनी संघर्ष: छात्र पर चापड़ से सिर-चेहरे पर वार, एक आंख की रोशनी गई; हिंसा की वजह लड़की से दोस्ती • अलीगढ़ में मंदिर के छोटे नोटों को बड़े नोटों में बदलने के बहाने 10 लाख रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश • प्रदेश के इस गांव में जले 11 लाख से अधिक दीप, सीएम सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास पर किए बड़े एलान • अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत, KBC 18 की शूटिंग में रुकावट • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियाँ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित • पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाने का दावा- राहुल गांधी ने उठाया सवाल, तेल कंपनियों ने क्या कहा? • जिन लोगों ने राम को अपमानित किया, वे अयोध्या आएंगे पर पहले संतों से माफी माँगनी होगी • साहब! मेरी जमीन बचा लीजिए... कागजों में मेरी, कब्जा दूसरे कर रहे • मां लक्ष्मी के श्राप से आज भी पढ़े‑लिखे लोग झेल रहे संघर्ष • जुए पर झगड़े में रिटायर्ड सैनिक के घर पर हमला, पिता-पुत्र को गोली लगी • गिल ने कहा, भारत ने DLS से 4 रन से NZ को हराया • शमी के संन्यास पर भावुक हुआ टेस्ट जगत: हर्षा भोगले से लेकर मनोज तिवारी तक ने दी विदाई, क्या बोले? • दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग का समय: 8 नवंबर को बाजार खुलेगा 2:20‑3:30 बजे • लूट के बाद महिला पर हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, शॉल से गला कसा – पूरी कहानी • अलग दुर्घटनाओं से तीन की मौत, दो घायल; चालक फरार • पूर्व CM अखिलेश ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो पर शिकायत दर्ज • अंबानी परिवार की माँ लक्ष्मी से जुड़ी 3 प्रमुख मान्यताएँ • पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी: बरेली ओमेक्स टाउनशिप पर संभावित असर • धनतेरस पर दो मंदिरों में चोरी, कहीं 200 साल पुरानी मूर्तियां गायब तो कहीं दानपात्र साफ • दीपिका की ड्रेस पर बवाल क्यों? BJP नेता ने दी बायकॉट की चेतावनी, कहा- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं • फरीदाबाद में हाई‑प्रोफ़ाइल हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार, सिंगापुर से लौटे शख्स पर गोली • 30 लाख दियों से रोशन रामनगरी ने नया रिकॉर्ड बनाया • नदावां गांव में मोकामा विधायक अनंत सिंह के संकट से मुक्ति हेतु अखंड रामायण व सुंदरकांड पाठ • आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त • दीपावली कल, लक्ष्मी पूजन का यह मुर्हूत सर्वश्रेष्ठ, 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में जहर, AQI 369 तक गिरा • रामभक्तों पर गोली चलाने वाले माफी माँग कर अयोध्या आएँ • डंपर ने मोपेड सवार नाना‑नातिन को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार • दिवाली पार्टी के बाद अनन्या पांडे और अक्षय कुमार के बेटे आरव की डेटिंग पर चर्चा • प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर 2' का एलान किया, नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म का सीक्वल कब आएगा • IPL 2027 नीलामी से पहले बड़े बदलाव: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप मुंबई में • प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएँ दीं, फिर जवानों से मिलने का वादा किया • राहुल गांधी ने कांग्रेस के साथ पीएम मोदी को बहस के लिए चुनौती दी, विश्लेषक बोले रणनीति प्रभावी • जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश • सोनिया गांधी ने इमरजेंसी, संजय गांधी और बाबरी मस्जिद पर क्या कहा? • कपिल सिब्बल ने माँगी बिना रुकावट के पीएम मोदी और राहुल गांधी की बहस; गृह मंत्री से पूछे गए सवाल • जबलपुर की गाजी नगर झुग्गी बस्ती में 15 झोपड़ियों पर आग, दमकल ने दो घंटे में नियंत्रण किया • तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे नाबालिग भाइयों को कुचला, एक की मौत एक गंभीर; लोगों ने किया सड़क जाम • उपराष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने दीपावली मनाई, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक • दिवाली से पहले दिल्ली‑एनसीआर की धुंध: क्यों है इतनी ख़राब हवा और कब सुधरेगी? • जेएनयू में खूनी संघर्ष: छात्र पर चापड़ से सिर-चेहरे पर वार, एक आंख की रोशनी गई; हिंसा की वजह लड़की से दोस्ती • अलीगढ़ में मंदिर के छोटे नोटों को बड़े नोटों में बदलने के बहाने 10 लाख रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश • प्रदेश के इस गांव में जले 11 लाख से अधिक दीप, सीएम सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास पर किए बड़े एलान • अमिताभ बच्चन की अचानक बिगड़ी तबीयत, KBC 18 की शूटिंग में रुकावट • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियाँ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित • पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाने का दावा- राहुल गांधी ने उठाया सवाल, तेल कंपनियों ने क्या कहा? • जिन लोगों ने राम को अपमानित किया, वे अयोध्या आएंगे पर पहले संतों से माफी माँगनी होगी • साहब! मेरी जमीन बचा लीजिए... कागजों में मेरी, कब्जा दूसरे कर रहे • मां लक्ष्मी के श्राप से आज भी पढ़े‑लिखे लोग झेल रहे संघर्ष • जुए पर झगड़े में रिटायर्ड सैनिक के घर पर हमला, पिता-पुत्र को गोली लगी • गिल ने कहा, भारत ने DLS से 4 रन से NZ को हराया • शमी के संन्यास पर भावुक हुआ टेस्ट जगत: हर्षा भोगले से लेकर मनोज तिवारी तक ने दी विदाई, क्या बोले? • दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग का समय: 8 नवंबर को बाजार खुलेगा 2:20‑3:30 बजे • लूट के बाद महिला पर हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा, शॉल से गला कसा – पूरी कहानी • अलग दुर्घटनाओं से तीन की मौत, दो घायल; चालक फरार • पूर्व CM अखिलेश ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो पर शिकायत दर्ज • अंबानी परिवार की माँ लक्ष्मी से जुड़ी 3 प्रमुख मान्यताएँ • पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी: बरेली ओमेक्स टाउनशिप पर संभावित असर • धनतेरस पर दो मंदिरों में चोरी, कहीं 200 साल पुरानी मूर्तियां गायब तो कहीं दानपात्र साफ • दीपिका की ड्रेस पर बवाल क्यों? BJP नेता ने दी बायकॉट की चेतावनी, कहा- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं • फरीदाबाद में हाई‑प्रोफ़ाइल हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार, सिंगापुर से लौटे शख्स पर गोली • 30 लाख दियों से रोशन रामनगरी ने नया रिकॉर्ड बनाया • नदावां गांव में मोकामा विधायक अनंत सिंह के संकट से मुक्ति हेतु अखंड रामायण व सुंदरकांड पाठ • आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त • दीपावली कल, लक्ष्मी पूजन का यह मुर्हूत सर्वश्रेष्ठ, 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व • दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में जहर, AQI 369 तक गिरा • रामभक्तों पर गोली चलाने वाले माफी माँग कर अयोध्या आएँ • डंपर ने मोपेड सवार नाना‑नातिन को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार • दिवाली पार्टी के बाद अनन्या पांडे और अक्षय कुमार के बेटे आरव की डेटिंग पर चर्चा • प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर 2' का एलान किया, नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म का सीक्वल कब आएगा • IPL 2027 नीलामी से पहले बड़े बदलाव: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप मुंबई में • प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएँ दीं, फिर जवानों से मिलने का वादा किया • राहुल गांधी ने कांग्रेस के साथ पीएम मोदी को बहस के लिए चुनौती दी, विश्लेषक बोले रणनीति प्रभावी • जुए के अड्डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, छह गिरफ्तार; अब मास्टरमाइंड की तलाश • सोनिया गांधी ने इमरजेंसी, संजय गांधी और बाबरी मस्जिद पर क्या कहा? • कपिल सिब्बल ने माँगी बिना रुकावट के पीएम मोदी और राहुल गांधी की बहस; गृह मंत्री से पूछे गए सवाल •