Monday, 28 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Ajay Tiwari
28 September 2026 • 0 • 11
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

इमेज स्रोत, ANI

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सोमवार को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए.

चुनाव आयोग में कामकाज को लेकर इंडियन एक्स्प्रेस की एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की थी. इस मामले में सीजेपी ने दो अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में आयोग की ओर से लिए गए फ़ैसलों को लेकर 14 बार आपत्तियां जताई थीं.

और उनका कहना था कि इस दौरान लिए गए अहम फ़ैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया था.

इसके बाद चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फ़ैसले सर्वसम्मति से हुए हैं.

हालांकि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग फिर भी नहीं थमी.

सोमवार को दिल्ली, पटना, इलाहाबाद, जयपुर, हैदराबाद, श्रीनगर समेत देश के कई शहरों में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर कई दर्शन हुए. यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया जहां दायर एक याचिका में ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग की गई है.

वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर दो अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की सूचना देने के लिए सोमवार को आइसा की अध्यक्ष नेहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचा.

सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने इस प्रदर्शन के बारे में एक्स पर लिखा, "2 अक्तूबर को सीजेपी मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' करेगी." उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को दोहराया है.

जबकि रविवार को गुवाहाटी में हिरासत में लिए गए और फिर सोमवार को रिहा किए गए सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा, गेंद अब सीजेपी के पाले में है."

दरअसल सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देने के लिए बीते शनिवार यानी 26 सितंबर तक इस्तीफ़ा देने की मांग की थी.

इमेज स्रोत, ANI

सोमवार को देश के कई शहरों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा समाजवादी पार्टी, सीपीआई और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.

दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा ने आरोप लगाया, "केंद्र में बीजेपी की सरकार सिर्फ वोट चोरी की वजह से बची हुई है. ज्ञानेश कुमार इसे बचाने का काम करते आए हैं और कर रहे हैं."

भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा, "हम राहुल गांधी के सिपाही हैं. देश की आज़ादी के लिए हमारे महान नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया. उन्होंने अपना ख़ून और अपनी ज़िंदगी कुर्बान कर दी. लोकतंत्र को बचाने के लिए हम अपने ख़ून की आख़िरी बूंद तक कुर्बान कर देंगे. हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, इस देश के नागरिक हैं, सच्चे भारतीय हैं, देशभक्त भारतीय हैं..."

इमेज स्रोत, ANI

तेलंगाना के हैदराबाद में इंदिरा गांधी प्रतिमा से लेकर चुनाव आयोग के कार्यलय तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला.

जयपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ रैली निकाली.

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "ज्ञानेश कुमार वोट चोरी कर रहे हैं, क रिपोर्ट के आधार पर ये सब उजागर हो चुका है. चुनाव आयोग को बचाने के लिए मोदी जी ने क़ानून बनाया है. ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के एक एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं."

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

इसी तरह गुवाहाटी के मानबेंद्र सरमा कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र के पुणे में, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी प्रदर्शन हुए.

इमेज स्रोत, ANI

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी प्रदर्शन हुआ. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे.

कर्नाटक के हासन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस के सांसद श्रेयस एम पटेल ने कहा, "बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिया. हमारे लोकतंत्र और वोट देने के अधिकार की गारंटी हमारे संविधान में दी गई है. हमें चिंता है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और सरकार के प्रभाव में काम कर रहा है."

"हम इसलिए चिंतित हैं, क्योंकि चुनाव आयोग के दो अधिकारियों ने आयोग के भीतर चल रही गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या आयोग का कामकाज निष्पक्ष और पारदर्शी है."

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज में ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

इलाहाबाद में सिविल सोसाइटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी और बर्ख़ास्तगी को लेकर पत्थर गिरजाघर स्थित सिविल लाइंस में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

मानवाधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज़ (पीयूसीएल) ने एक बयान जारी कर 'प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं को बचाने' की अपील की.

सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर अपने हमले तेज़ कर दिए.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, "देशभर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की ओर से वोट चोरी किए जाने और विशेष रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया."

उन्होंने दावा किया, "मतदाता सूची से 13.30 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल के अनुभव को देखते हुए, अगर ये लोग ट्रिब्यूनल में अपील करते हैं, तो 91 फ़ीसदी अपीलों को मंज़ूरी मिलने और उनके नाम मतदाता सूची में बहाल होने की संभावना है."

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "देशभर में यह विरोध प्रदर्शन जारी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश को धोखा दिया है. चुनावी जनादेश की चोरी की जा रही है. एसआईआर पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी है. फ़ॉर्म 6 में संशोधन के लिए इसे संसद में लाना ज़रूरी है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इसलिए एसआईआर ग़ैरक़ानूनी हो जाता है. अगर एसआईआर ग़ैरक़ानूनी है, तो नाम जोड़ने और हटाने की सभी प्रक्रियाएं भी ग़ैरक़ानूनी हैं."

उन्होंने कहा, "देशभर में ग़ुस्सा है. हर कोई विरोध प्रदर्शन करना चाहता है. देश को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार को पद से हटा दिया जाना चाहिए."

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ़्तार करने की मांग की.

कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया, "ज्ञानेश कुमार ने जनता के वोट चुराकर लोकतंत्र की हत्या की है. 'वोट चोर' ज्ञानेश को गद्दी छोड़नी होगी और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए."

इमेज स्रोत, Getty Images

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि वो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंज़ूरी के बिना चुनाव आयोग के नाम पर फ़ैसले ले रहे हैं.

लाइव लॉ ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग की गई है.

बार एंड बेंच के मुताबिक़ राकेश कुमार सिंह की याचिका में 'क्वो वारंटो' की रिट की मांग की गई है. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त से यह बताने को कहा गया है कि उन्होंने किस अधिकार के तहत ऐसे फै़सले लिए और अब भी ले रहे हैं, जैसे कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग को मिले सामूहिक निर्णय लेने के अधिकार का इस्तेमाल वह अकेले करने के हकदार हों.

भारतीय संविधान के प्रावधानों के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट में 5 तरीके के रिट दायर की जा सकती हैं. इनमें 'क्वो वारंटो' भी शामिल है.

यह रिट मुख्य रूप से तब जारी की जाती है जब कोई व्यक्ति बिना अधिकार के किसी सार्वजनिक पद पर क़ब्ज़ा कर लेता है.

भारत में चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं.

फिलहाल ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जबकि सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी दो अन्य चुनाव आयुक्त हैं.

जब तीनों के बीच किसी मुद्दे पर सहमति नहीं होती है, तो फै़सला बहुमत के आधार पर लिया जाना होता है.

भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का बचाव किया है. रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "संवैधानिक रूप से चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है. उनके इस्तीफ़े की मांग करना और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना अपने आप में लोकतांत्रिक मूल्यों के ख़िलाफ़ है."

उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रेसीडेंट पंकज चौधरी ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों, डॉ. एसएस संधू और विवेक जोशी ने 26 सितंबर को बैठक की और एक साझा प्रेस बयान जारी किया. इसमें साफ़ किया गया कि देशभर में चल रही एसआईआर समेत सभी बड़े फ़ैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं. चाहे 24 जून, 2025 का मूल आदेश हो या 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े अलग-अलग चरणों का कार्यक्रम, आयोग ने सभी फ़ैसले पूरी सहमति से लिए हैं. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई, 2026 को इस प्रक्रिया को क़ानूनी तौर पर सही माना था. इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आरोप लगा रहा है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
भारत के एशियाड 2026 में एथलीट्स की प्रमुख प्रतियोगिताएँ: साबले, गुलवीर, बॉक्सिंग और शूटिंग • मोरिंगा‑आंवला की 'हेयर टॉफी' से बालों का पोषण बढ़ाएँ • अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध • AI को लेकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा क्या बोले? • बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल: नया भवन तैयार, फिर भी जर्जर भवन में इलाज; सुविधाओं को लेकर नाराजगी • इंटीमेट सीन की लीक से डर: राधिका मदान ने शेयर किया भयावह अनुभव, विजय वर्मा ने बताया कैसे संभालते हैं • UP 2027 चुनाव में अमित शाह और सुनील बंसल का अनुभव ही कुंजी, कहते हैं पूर्व मंत्री संजीव बालियान • अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, बझौआ प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई पर संकट • ट्रैफ़िक चालान को बिजली के बिल में शामिल करने पर किया जाए विचार'- सुप्रीम कोर्ट • केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर सड़कों की खराबी और थप्पड़ मामले में बर्खास्तगी की मांग की • कौन है वह क्रिकेटर जो सारा गुरपाल को मैसेज कर रहा है? सहवाग ने बताई पहचान, अटकलें तेज़ • IIT Bombay में प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर भूख हड़ताल जारी रहेगी: साहिल के पिता का बयान • रजिस्ट्रार पति-पत्नी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, कैश, जेवर के अलावा क्या-क्या मिले? • 1 अक्टूबर से 10 बड़े बदलाव: LPG से ATM, टीवी‑एसी महंगे • अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ में मालाबार हिल में लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा • करोड़ों फ़ॉलोअर्स वाले दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल स्टार, जानिए कैसे और कितना कमाते हैं? • नौ हजार टन तेल से लदे जहाज़ का डूबना रोका, 23 कर्मियों की जान बची • तालिबान ने पाकिस्तान के राइफल‑मशीनगन के जखीरे पर किया घात, 28 ISIS लड़ाके मारे • सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन मामले में 92 गवाहों के मुकरने पर कड़ी प्रतिक्रिया, 22 आरोपी को नोटिस • टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत • गंडक नदी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, रात में 50 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका; सीएम ने दिए निर्देश • शैली सिंह की लंबी कूद में विवाद: अंजू बॉबी जॉर्ज ने माप पर सवाल उठाया, एएफआई को खेल पंचाट के लिए भेजा • यूपी में चंद्रशेखर ने मायावती के बयान पर किया तीखा टिप्पणी: ‘जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलती है’ • डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी: बिहार बोर्ड ने जारी किया डीएलएड का परीक्षाफल, यहां चेक करें परिणाम • 1100 महिलाएं लीं शपथ, सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रिश्वत के • उसे एक थप्पड़ पड़ा तो सब आ गए, मुझे पीटा-घसीटा तब...': सामने आया वो जिसकी साहेब सिंह ने की थी पिटाई, वीडियो • 75 लीटर विदेशी शराब के मामले में नेहा झा को जमानत, 25 दिन बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ • अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल • दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज किया, AAP विधायक जरनैल सिंह पर भी FIR • दो महीने तक झेलती रही कथित शोषण, मौका मिलते ही थाने पहुंची नाबालिग; छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार • यूपी में सिपाही भर्ती: केवल भूतपूर्व सैनिक ही दे सकेंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की • बसकटवा जंगल में बेहोश मिली महिला, शरीर पर चोट के निशान; कई दिनों से थी लापता • धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन करने की मांग, अशोक चौधरी ने मोदी सरकार को पत्र भेज क्या कहा? • अपार्टमेंट का पिलर टूटते ही लोग भागे, ईंट लगाकर दिया सहारा; एनडीआरएफ ने 25 परिवारों को बाहर निकाला • बारिश से 56 मौतों के बीच यूपी में अनोखा मामला: 'इंद्रदेव' के खिलाफ की शिकायत, लिखा- बिना सूचना क्यों बरस रहे? • टाटा संस के IPO को रोकने के लिए पुनर्गठन योजना • सामने आई पानी भरने की वजह, बिजली की लाइन ऊपर करने के बजाय नीचे किया गया एक्सप्रेसवे का लेवल • मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर • सऊदी अरब की जेल में बंद पंजाब के बलजिंदर सिंह की मौत की सज़ा बरक़रार, परिवार ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार • ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा • भारत के एशियाड 2026 में एथलीट्स की प्रमुख प्रतियोगिताएँ: साबले, गुलवीर, बॉक्सिंग और शूटिंग • मोरिंगा‑आंवला की 'हेयर टॉफी' से बालों का पोषण बढ़ाएँ • अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध • AI को लेकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा क्या बोले? • बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल: नया भवन तैयार, फिर भी जर्जर भवन में इलाज; सुविधाओं को लेकर नाराजगी • इंटीमेट सीन की लीक से डर: राधिका मदान ने शेयर किया भयावह अनुभव, विजय वर्मा ने बताया कैसे संभालते हैं • UP 2027 चुनाव में अमित शाह और सुनील बंसल का अनुभव ही कुंजी, कहते हैं पूर्व मंत्री संजीव बालियान • अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, बझौआ प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई पर संकट • ट्रैफ़िक चालान को बिजली के बिल में शामिल करने पर किया जाए विचार'- सुप्रीम कोर्ट • केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर सड़कों की खराबी और थप्पड़ मामले में बर्खास्तगी की मांग की • कौन है वह क्रिकेटर जो सारा गुरपाल को मैसेज कर रहा है? सहवाग ने बताई पहचान, अटकलें तेज़ • IIT Bombay में प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर भूख हड़ताल जारी रहेगी: साहिल के पिता का बयान • रजिस्ट्रार पति-पत्नी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, कैश, जेवर के अलावा क्या-क्या मिले? • 1 अक्टूबर से 10 बड़े बदलाव: LPG से ATM, टीवी‑एसी महंगे • अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ में मालाबार हिल में लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा • करोड़ों फ़ॉलोअर्स वाले दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल स्टार, जानिए कैसे और कितना कमाते हैं? • नौ हजार टन तेल से लदे जहाज़ का डूबना रोका, 23 कर्मियों की जान बची • तालिबान ने पाकिस्तान के राइफल‑मशीनगन के जखीरे पर किया घात, 28 ISIS लड़ाके मारे • सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन मामले में 92 गवाहों के मुकरने पर कड़ी प्रतिक्रिया, 22 आरोपी को नोटिस • टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत • गंडक नदी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, रात में 50 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका; सीएम ने दिए निर्देश • शैली सिंह की लंबी कूद में विवाद: अंजू बॉबी जॉर्ज ने माप पर सवाल उठाया, एएफआई को खेल पंचाट के लिए भेजा • यूपी में चंद्रशेखर ने मायावती के बयान पर किया तीखा टिप्पणी: ‘जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलती है’ • डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी: बिहार बोर्ड ने जारी किया डीएलएड का परीक्षाफल, यहां चेक करें परिणाम • 1100 महिलाएं लीं शपथ, सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रिश्वत के • उसे एक थप्पड़ पड़ा तो सब आ गए, मुझे पीटा-घसीटा तब...': सामने आया वो जिसकी साहेब सिंह ने की थी पिटाई, वीडियो • 75 लीटर विदेशी शराब के मामले में नेहा झा को जमानत, 25 दिन बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ • अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल • दिल्ली पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज किया, AAP विधायक जरनैल सिंह पर भी FIR • दो महीने तक झेलती रही कथित शोषण, मौका मिलते ही थाने पहुंची नाबालिग; छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार • यूपी में सिपाही भर्ती: केवल भूतपूर्व सैनिक ही दे सकेंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की • बसकटवा जंगल में बेहोश मिली महिला, शरीर पर चोट के निशान; कई दिनों से थी लापता • धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन करने की मांग, अशोक चौधरी ने मोदी सरकार को पत्र भेज क्या कहा? • अपार्टमेंट का पिलर टूटते ही लोग भागे, ईंट लगाकर दिया सहारा; एनडीआरएफ ने 25 परिवारों को बाहर निकाला • बारिश से 56 मौतों के बीच यूपी में अनोखा मामला: 'इंद्रदेव' के खिलाफ की शिकायत, लिखा- बिना सूचना क्यों बरस रहे? • टाटा संस के IPO को रोकने के लिए पुनर्गठन योजना • सामने आई पानी भरने की वजह, बिजली की लाइन ऊपर करने के बजाय नीचे किया गया एक्सप्रेसवे का लेवल • मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर • सऊदी अरब की जेल में बंद पंजाब के बलजिंदर सिंह की मौत की सज़ा बरक़रार, परिवार ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार • ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा •