लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, आखिर वो दिन आ ही गया. यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो गई है. इसी के साथ पूरा माहौल टॉक्सिक हो गया है. इंटरनेट पर हर तरफ साउथ के सुपरस्टार यश का भौकाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यू देखने को मिल रहे हैं. किसी को फिल्म बहुत अच्छी लगी है, तो किसी ने इसे टॉर्चर कहा है. जनता की आवाज इंटरनेट पर फिल्म को लेकर क्या कह रही है, चलिए जानते हैं.
टॉक्सिक को मिल रहा कैसा रिस्पॉन्स? टॉक्सिक के हिंदी शोज ज्यादातार थियेटर्स में 9 बजे से शुरू हुए. वहीं साउथ में इसके अर्ली मॉर्निंग शोज चलाए गए. लोगों में यश की 4 साल के बाद आई फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का क्रेज दिखा. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक्शन, यश की धांसू एंट्री और इंटीमेट सीन्स वायरल होने लगे.
इस बीच X पर बहस देखने को मिली. कुछ यूजर्स ने इसका निगेटिव रिव्यू किया. फिल्म को टॉर्चर और बुरे सपने की तरह बताया. एक यूजर ने कहा कि मूवी में सेक्सुअल कंटेंट की भरमार है. लेकिन कहानी नही है. दूसरे यूजर ने टॉक्सिक को यश के फिल्मी करियर की डिजास्टर मूवी बताया. कुछ यूजर्स ने फिल्म को महाबोरिंग का टैग दिया है.
हालांकि निगेटिव रिव्यू को लेकर आरोप लगा कि तेलुगू मीडिया की तरफ से टॉक्सिक के निगेटिव रिव्यूज को फैलाया जा रहा है. ताकि फिल्म की इमेज को डैमेज किया जा सके. कुछ ने कहा कि टॉक्सिक के खिलाफ कई साइट्स फेक कैंपेन चला रही हैं.
Okay, so there’s a **lot of fake-review campaign stuff** floating around from the Telugu media side, along with all these negative posts on X. At this point, we know where some of this is coming from. 😭 **Bhai, pehle proper film toh dekh lo!** 🤦♂️#Toxic #ToxicMovie #YashBOSS pic.twitter.com/ognc7iUUxO
First half: Style over substance. Screenplay is clumsy and feels like bits and pieces. Sexuality and violence are more than the content. Everything feels artificial. Only positive so far is cinematography which feels fresh. Boring first half🙂 Bookmark my tweet! 2/5#toxic https://t.co/B4gYfh6LzX pic.twitter.com/AGxfjfWnXg
#Toxic A Decent Watch With Some Highs & Lows! The film has some genuinely impressive visuals and a strong production scale, with Yash carrying several moments effortlessly. The world and presentation are ambitious, and a few action sequences land well on the big screen. But the…
Story? Missing. Character development? Missing. Screenplay? Barely there. But hey, who needs any of that when you can throw in stylish fights and slow-mo every five seconds? And the BGM is absolutely unbearable 🤢#ToxicReview #yash #Toxic pic.twitter.com/It5MTQYuZA
#Toxic A Fairy Tale That Turns Into a Complete Nightmare for Everyone! A technically sound film buried under chaotic writing and exhausting execution. There are barely any proper character introductions, the narrative has no clear flow, and the screenplay gets confusing enough…
हालांकि कई लोगों ने मूवी की तारीफ भी की है. उन्होंने यश के काम को पसंद किया है. राया के रोल में उनका स्वैग दमदार लगा है. एक यूजर ने कहा कि फिल्म का हर एक सीन हॉलीवुड लेवल का है.
Extraordinary film by Yash 1st half is good but 2nd half and climax vere level Each scene is like hollywood Rating ⭐⭐⭐1/2 Don't watch this telugu reviews Go and experience the cinema #toxic #toxicthemovie #toxicmovie#yash
#ToxicReview : INTERVAL : Magnificent MASSIEST INTERVAL SEQUENCE 💥🔥🔥 -Yash has GODLY Screen Presence, He is just owning the Silver Screen so casually. The Biggest Asset of Toxic is YASH !!!!! - The Production value of Toxic is INSANE, I’m genuinely impressed, Every frame…
यश की फैंस से अपील यश ने टॉक्सिक की टीम की तरफ से पोस्ट लिखकर फैंस से अपील की. उन्होंने सबसे फिल्म के स्पॉयलर्स को शेयर ना करने की विनती की. यश ने लिखा- ये हमारे लिए बस एक फिल्म नहीं है. ये कई सालों की मेहनत, जुनून और भावनाओं का नतीजा है. टॉक्सिक की दुनिया के एक-एक फ्रेम, एक-एक सीन और हर छोटी-बड़ी चीज को चॉइस के साथ तैयार किया है. फिल्म को बनाने वाले और रिलीज करने वाले हर टेक्नीशियन, कलाकार और क्रू मेंबर की इच्छा है कि दर्शकों को भी इसे देखने का वैसा ही एक्सपीरियंस मिले, जैसा हमने सोचा है.
''जनता से बस एक गुजारिश है- प्लीज थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें. कहानी के अहम हिस्से या स्पॉयलर्स भी शेयर न करें. ऐसे में दूसरे का फिल्म देखने का मजा खराब हो सकता है. हम चाहते हैं लोग इसे जुनून और एक्साइटमेंट के साथ थियेटर्स में देखें.''
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!