Tuesday, 10 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे?

Ajay Tiwari
10 November 2026 • 0 • 31
ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे?

इमेज स्रोत, BBC Video

चेतावनी: इस रिपोर्ट में आपत्तिजनक भाषा और यौन हिंसा का विवरण है.

उस महिला ने एक ड्रग डीलर से चरस ख़रीदी थी. इसके बावजूद उसने पुलिस को फ़ोन करने का फ़ैसला किया.

इसकी वजह वह पर्ची थी, जो सामान देते समय कम उम्र के एक लड़के ने चुपचाप उसे थमा दी थी. उस पर्ची पर लिखा था, "हमें बंधक बनाकर रखा गया है और मदद चाहिए. हमारी उम्र 15 साल है."

यह घटना 2022 में फ्रांस के मार्से शहर के एक रिहायशी इलाक़े में हुई थी.

इस साल की शुरुआत में फ्रांस की एक अदालत को बताया गया कि पर्ची देने वाला किशोर उन दो लड़कों में से एक था, जिन्हें एक गिरोह ने बंधक बना रखा था.

दोनों लड़के पैसे कमाने के लिए ख़ुद उस गिरोह के पास गए थे. वे जानते थे कि उन्हें ग़ैरक़ानूनी काम करना होगा.

एक लड़के को पैसों का हिसाब रखने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. दूसरा फ्रैस-वैलन इलाक़े की सड़कों पर ड्रग्स बेचता था.

लेकिन जल्द ही गिरोह के सरगनाओं ने उन पर कमाई में हुई कमी के लिए ज़िम्मेदार होने का आरोप लगा दिया.

अदालत को बताया गया कि इसके बाद दोनों लड़कों को लगातार पीटा गया.

उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए कैमरे के सामने बिना कपड़ों के नाचने को मजबूर किया गया. एक लड़के के साथ बलात्कार भी किया गया.

महिला को पर्ची देने के कुछ घंटे बाद दोनों लड़कों ने दूसरी मंज़िल की खिड़की से भागने की कोशिश की. इस दौरान वे घायल हो गए.

एक लड़का भागने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया. उसे पीटा गया और चाकू से हमला किया गया, लेकिन वह बच गया.

इस मामले में कई गिरफ़्तारियां हुईं. लड़कों को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाले एक व्यक्ति के फ़ोन में कई और युवकों की तस्वीरें मिलीं. इन तस्वीरों में वे भी इसी तरह परेशान और घायल दिखाई दे रहे थे.

दोनों किशोरों के साथ हुई घटनाओं के मामले में छह लोगों को कड़ी सज़ाएं सुनाई गई हैं.

इमेज स्रोत, Social media

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

इन लड़कों की कहानी दिखाती है कि फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्से के कुछ इलाक़ों पर ड्रग गिरोहों की पकड़ कितनी मज़बूत है.

समुद्र किनारे की संस्कृति, सड़कों पर बनी कलाकृतियां और हिप-हॉप संगीत मार्से को पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय बनाते हैं.

लेकिन शहर के मुख्य इलाक़ों से बाहर निकलते ही एक अलग दुनिया दिखाई देती है.

कई महीनों की कोशिश के बाद बीबीसी की टीम इस ख़तरनाक दुनिया के भीतर पहुंच सकी.

बंदरगाह वाले इस शहर के ग़रीब इलाक़ों और ऊंची आवासीय इमारतों के आसपास ड्रग गिरोहों का दबदबा है. पुलिस भी इन इलाक़ों में बहुत सावधानी से दाख़िल होती है.

हमने देखा कि बेरहम गिरोह आसानी से पैसा कमाने का लालच देकर मुश्किल हालात में रह रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं.

लेकिन बाद में यही युवा ड्रग्स बेचने, हिंसा और शोषण की ऐसी दुनिया में फंस जाते हैं, जिससे निकलना बेहद मुश्किल होता है.

हमने यह भी देखा कि गिरोह सोशल मीडिया के ज़रिए हत्या करने वालों की भर्ती कैसे करते हैं.

हमने हिंसा की इस दुनिया में फंसे कई युवकों से बात की.

कई हत्याओं में शामिल होने के अभियुक्त गिरोह के एक सदस्य ने जेल से बताया कि कैसे उसके 'बेरहम स्वभाव' ने उसे गिरोह में ऊंचा दर्जा हासिल करने में मदद की.

मार्से का सबसे ताक़तवर गिरोह 'डीज़ेड माफ़िया' है.

इलाक़ों पर कब्ज़े को लेकर हुई हिंसक लड़ाई में जीत के बाद यह गिरोह फ़्रांस के सबसे ख़तरनाक आपराधिक संगठनों में शामिल हो गया.

'डीज़ेड' अल्जीरिया का आधिकारिक इंटरनेट डोमेन कोड है.

गिरोह के संस्थापकों में से एक फ़्रांसीसी-अल्जीरियाई नागरिक मेहदी लारिबी हैं. उन्हें इस साल की शुरुआत में फ़्रांस के गिरफ़्तारी वॉरंट के आधार पर हिरासत में लिया गया था.

फ़्रांस की ड्रग तस्करी विरोधी इकाई के प्रमुख दिमित्री ज़ूलास के मुताबिक़, यह गिरोह 2023 में तेज़ी से चर्चा में आया.

उनका कहना है कि यह पहला फ़्रांसीसी गिरोह था, जिसने अपनी बदनामी का इस्तेमाल अपने फ़ायदे के लिए किया. उसने सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी किए और ख़ुद को एक ब्रांड की तरह पेश किया.

गिरोह का सबसे हालिया बयान जुलाई में सामने आया.

ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी कि गिरोह पास के एक शहर के मेयर को निशाना बना सकता है. इसके बाद मेयर को पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी.

ऑनलाइन जारी किए गए वीडियो में काले कपड़े पहने छह नक़ाबपोश लोग एक मेज़ के पीछे खड़े दिखाई दिए.

उनमें से एक ने बयान पढ़ते हुए मेयर को निशाना बनाने की योजना में डीज़ेड माफ़िया का हाथ होने से इनकार किया.

फ़्रांस में ग़ैरक़ानूनी ड्रग्स का बाज़ार बढ़ने से भी इस गिरोह को तेज़ी से फैलने में मदद मिली है.

देश में पहले से ही बड़ी मात्रा में गांजा और रासायनिक नशीले पदार्थों की बिक्री होती थी. अब कोकीन की सप्लाई भी तेज़ी से बढ़ी है.

ज़ूलास के मुताबिक़, फ़्रांस में कोकीन का सेवन करने वालों की संख्या जल्द ही 20 लाख तक पहुंच सकती है. 2017 में यह संख्या छह लाख थी.

उनका कहना है कि फ़्रांस में ड्रग तस्करी का कारोबार हर साल सात अरब यूरो यानी क़रीब 5.9 अरब पाउंड का है. इसमें लगभग दो लाख लोग शामिल हैं.

ड्रग्स पहुंचाने और बेचने वालों में बड़ी संख्या बच्चों की है.

अधिकारियों का कहना है कि इस काम में पकड़े जाने वाले नाबालिगों की संख्या बढ़ रही है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, 2025 में दस हज़ार से ज़्यादा बच्चे किसी न किसी रूप में ड्रग तस्करी में शामिल थे.

डीज़ेड माफ़िया इसका एक बड़ा उदाहरण है.

ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए गिरोह को और सदस्यों की ज़रूरत है. इसका मतलब है कि उसे और बच्चों की भर्ती करनी होगी.

हमारी पड़ताल में सामने आया कि गिरोह अब फ़्रांस के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं की भर्ती कर रहा है.

उन्हें सिर्फ़ ड्रग्स बेचने के लिए ही नहीं, बल्कि अपहरण, प्रताड़ना और हत्या के लिए भी बुलाया जा रहा है.

गिरोह चलाने वाले लोग अक्सर जेल या विदेश में बैठकर इन बच्चों को नियंत्रित करते हैं.

उनकी नज़र में बच्चों को आसानी से अपराध की दुनिया में उतारा जा सकता है. ज़रूरत ख़त्म होने पर उन्हें छोड़ा भी जा सकता है.

पुलिस और जजों का कहना है कि एक बार ये बच्चे मार्से की अपराध की दुनिया में दाख़िल हो जाएं, तो उनके लिए इससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है.

इमेज स्रोत, Lea Guedj / BBC

मार्से के गिरोहों की इंसानी क़ीमत को कैरीन ब्रूयार से बेहतर बहुत कम लोग समझते हैं.

वह फ़्रांस के उत्तरी हिस्से में रहती हैं. उनका घर समुद्र किनारे बसे मार्से से देश के लगभग दूसरे छोर पर है.

उनका बेटा ह्यूगो पहली बार 15 साल की उम्र में घर से भागा था.

परिवार से झगड़े के बाद वह उत्तरी फ़्रांस के नॉर्ड इलाक़े में बसे अपने गांव से चला गया.

तीन दिन बाद पुलिस ने उसे घर से लगभग एक हज़ार किलोमीटर दूर मार्से में पकड़ा. उसके पास पैसे और गांजा था.

पुलिस उसे वापस घर ले आई.

लेकिन कई साल बाद, 2023 में ह्यूगो ने फिर दक्षिणी फ़्रांस जाने की योजना बनाई.

उसने माता-पिता से कहा कि मार्से के पास एक रेस्तरां में उसे छुट्टियों के दौरान काम मिल गया है.

कैरीन याद करती हैं, "वह लगातार मुझे अपनी ख़बर देता रहता था. उसने फ़ोन करके बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा है."

तीन सप्ताह बाद एक डॉक्टर ने कैरीन को फ़ोन किया.

कैरीन कहती हैं कि वह डॉक्टर के शब्द कभी नहीं भूल सकतीं.

डॉक्टर ने कहा, "आपका बेटा कल रात यहां लाया गया था. उसके सिर में गोली लगी है."

पुलिस का मानना है कि ह्यूगो को इलाज के लिए गिरोह के नियंत्रण वाले इलाक़े से लाया गया था.

पुलिस को शक है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ था.

वह इलाक़ा 'क्वार्तिए नॉर्ड' था.

इमेज स्रोत, Lea Guedj / BBC

क्वार्तिए नॉर्ड में डीज़ेड माफ़िया का दबदबा है.

इस इलाक़े में पहुंचने का हमारा सबसे अच्छा तरीक़ा वहां रहने वाली फ़देला उइदेफ़ की मदद लेना था.

41 साल की फ़देला चार बच्चों की मां हैं. वह हमें इलाक़ा दिखाने के लिए अपने साथ ले गईं.

एक आवासीय परिसर में घुसने के महज़ 37 सेकंड बाद हमें चारों ओर से घेर लिया गया.

जैसे ही फ़देला की प्यूज़ो कार गिरोह की चौकी के पास से गुज़री, कारों के हॉर्न बजने लगे.

चौकी पर मौजूद किशोरों ने तुरंत हमारा कैमरा देख लिया.

फ़देला ने चेतावनी दी, "रुकिए, वीडियो बनाना बंद कीजिए."

इसी बीच एक स्लेटी रंग की बड़ी गाड़ी ने हमें सड़क किनारे रुकने पर मजबूर कर दिया.

फ़देला ने सवाल पूछ रहे ड्राइवर से कहा, "मैं अपनी हाउसिंग एसोसिएशन के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही हूं."

आख़िरकार वह हमें इस शर्त पर जाने देने के लिए तैयार हुआ कि हम वीडियो बनाना बंद कर देंगे.

पुलिस की गाड़ी न होने के बावजूद उस वाहन को इतने अधिकार के साथ चलते देखना परेशान करने वाला था. उसके वहां से चले जाने पर हमें राहत मिली.

फ़देला ने बताया, "हाल के दिनों में गिरोह बहुत आक्रामक हो गए हैं. हम बस अपने युवाओं को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि यहां जो हो रहा है, वह ग़लत है."

फ़देला स्थानीय परिवारों के बीच फैले एक बड़े डर की बात कर रही थीं.

परिवारों को डर है कि बहुत ज़्यादा पैसे का लालच देकर उनके बच्चों को अपराध के रास्ते पर धकेला जा रहा है. यह रास्ता उनसे उनका बचपन और मासूमियत छीन लेता है.

पैसे के इसी लालच ने एक युवक को अपनी किशोरावस्था के कई साल डीज़ेड माफ़िया के साथ बिताने पर मजबूर कर दिया.

हमने जिन लोगों से बात की, उनकी पहचान सुरक्षित रखने पर सहमति जताई है, ताकि वे खुलकर बात कर सकें और उनकी सुरक्षा को कोई ख़तरा न हो.

इमेज स्रोत, Lea Guedj / BBC

कामिल ने हमें बताया कि गिरोह में आगे बढ़ते हुए उसे उसके नियंत्रण वाले एक इलाक़े की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मिल गई थी.

अब 20 साल के कामिल का दावा है कि वह गिरोह छोड़ चुका है.

वह हमारी मौजूदगी को लेकर बेहद शक में था. फिर भी वह यह बताने को तैयार हुआ कि गिरोह कम उम्र के सदस्यों को कैसे भर्ती करता है.

कामिल ने कहा, "वे जानते हैं कि आपके दिमाग़ में कैसे घुसना है. आप जो चाहें, वे आपको दे देते हैं."

उसके मुताबिक़, इनमें महंगी कारें, बड़े घर, ड्रग्स और यौनकर्मी शामिल हो सकते हैं.

वह कहता है, "वे जो कुछ देते हैं, उसकी वजह से आप उनके प्रति वफ़ादारी महसूस करने लगते हैं. आप आख़िर तक वहीं रहते हैं. यानी या तो मौत तक या जेल जाने तक."

कामिल ने यह भी बताया कि अगर गिरोह को किसी नए सदस्य की कोई कमज़ोरी पता चल जाए, तो वे उसका क्या करते हैं.

उसने कहा, "वे उस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाएंगे. वे तुम्हें अपना ग़ुलाम बना लेंगे. उसके बाद सब ख़त्म."

डीज़ेड माफ़िया के सदस्य 'एडम' ने हमें बताया कि वह गिरोह के उस दल का हिस्सा था, जिसे लोगों की हत्या करने की ज़िम्मेदारी दी जाती थी.

एडम उसका असली नाम नहीं है.

हमने उससे स्नैपचैट पर वीडियो कॉल के ज़रिए बात की.

वह इस समय जेल में है और मुक़दमे का इंतज़ार कर रहा है. उस पर हत्या के कई मामलों में आरोप लगाए गए हैं.

एडम ने कहा, "लोगों ने मेरा पक्का इरादा और बेरहमी देखी. बिना ऐसा चाहे मैं गिरोह में ऊपर बढ़ता गया."

"यही मेरी जगह बन गई थी और मुझे इसके साथ चलते रहना पड़ा."

बातचीत के दौरान वह मानता है कि जिन हत्याओं के आरोप उस पर लगे हैं, वे 'काफ़ी डरावनी' थीं.

उसने कहा, "दिनदहाड़े या ट्रैफ़िक जाम के बीच हमले किए जाते हैं. किसी व्यक्ति के पास जाकर उसे थप्पड़ मारने से लेकर उसकी मां के सामने उसे उठाकर ले जाने और कार में जलाने तक कुछ भी हो सकता है."

"मुझे लगता है कि ऐसे समय में भी मैं घबराता नहीं हूं और ख़ुद को संभाल लेता हूं."

हमने एडम से पूछा कि क्या ऐसी बेरहमी करते समय उसे पछतावा होता है.

उसने कहा कि वह कुछ हद तक ख़ुद को दोषी मानता है, लेकिन उसे पछतावा नहीं है.

वह कहता है, "अगर मैंने यह सब नहीं किया होता, तो मेरी जगह कोई दूसरा करता. उसके बाद उसकी जगह कोई और आ जाता. मैं इस पूरी दीवार में लगी बस एक ईंट हूं."

मार्से के बहुत से किशोरों की तरह एडम भी जानता था कि ड्रग्स की तस्करी से बहुत सारा पैसा तेज़ी से कमाया जा सकता है.

अब उसकी उम्र 20 साल से ज़्यादा है. वह मानता है कि जिस दुनिया में उसने क़दम रखा था, वह एक 'जाल' थी.

इमेज स्रोत, Marianne Baisnee / BBC

कम आय वाले लोगों के लिए बने एक आवासीय परिसर में ड्रग बेचने का एक अड्डा है. यह इलाक़ा बंद है और डीज़ेड माफ़िया के नियंत्रण में है.

वहां एक दीवार पर कोकीन, चरस और गांजे के दाम लिखे हुए हैं.

यह आवासीय परिसर ड्रग बेचने वालों के लिए किसी क़िले की तरह काम करता है.

अंदर आने और बाहर जाने के लिए केवल एक बड़ी सड़क है.

इससे गिरोह ग्राहकों की आवाजाही पर नज़र रख सकता है और पुलिस के आने का पहले से पता लगा सकता है.

इन इलाक़ों में रात के समय मशीनगनों की आवाज़ सुनाई देना आम बात है.

कई महीनों तक बातचीत करने के बाद डीज़ेड माफ़िया के विरोधी गिरोह की ओर से ड्रग बेचने का एक अड्डा संभालने वाला व्यक्ति हमसे मिलने के लिए तैयार हुआ.

हम सुबह-सुबह उस आवासीय परिसर में पहुंचे.

सुबह का वक़्त था. पक्षियों की आवाज़ सुनाई दे रही थी और बच्चे स्कूल जा रहे थे.

इस शांत माहौल को देखकर अंदाज़ा लगाना मुश्किल था कि इसी जगह पर इतने बड़े पैमाने पर ड्रग का कारोबार होता है.

'जो' बताता है कि जब वह 13 साल का था, तब हर महीने तीन हज़ार यूरो, यानी क़रीब ढाई हज़ार पाउंड कमाता था.

अब उसकी कमाई हर महीने पांच हज़ार से दस हज़ार यूरो के बीच है.

उसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी का रास्ता जैसे पहले से ही तय था. यह रास्ता अपराध की दुनिया की ओर जाता है, लेकिन इससे उसे काफ़ी पैसा भी मिल रहा है.

हमने 23 साल के 'जो' से पूछा कि क्या वह अपने गिरोह की हिंसा में मारे गए लोगों के बारे में सोचता है.

उसके जवाब से लगता है कि ड्रग तस्करी से होने वाला दर्द और तबाही अब उसके लिए इस काम का हिस्सा बन चुके हैं.

वह कंधे उचकाकर कहता है, "यह लोगों को बर्बाद कर देता है, लेकिन हम सभी अपने फ़ैसले ख़ुद लेते हैं."

ड्रग तस्करी विरोधी इकाई के प्रमुख ज़ूलास का कहना है कि 'जो' और डीज़ेड माफ़िया जैसे गिरोहों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं.

उनके मुताबिक़, इसकी वजह से सड़क हादसे होते हैं, परिवारों में हिंसा बढ़ती है, मानसिक तनाव पैदा होता है और आत्महत्याएं होती हैं.

उन्होंने कहा कि हर साल ड्रग्स की ओवरडोज़ लेने से 700 से अधिक लोगों की मौत होती है.

उनका कहना है, "यह अर्थव्यवस्था को भी बिगाड़ता है."

ज़ूलास चेतावनी देते हैं, "हम ऐसी हालत की ओर बढ़ रहे हैं, जहां पूरी आपराधिक न्याय व्यवस्था टूट सकती है."

मार्से और दूसरे शहरों में पुलिस को ड्रग गिरोहों के ख़िलाफ़ कुछ कामयाबी भी मिली है.

अपराध से जुड़ी कई गतिविधियां रोकी गई हैं. गिरोहों के कई बड़े सरगनाओं को गिरफ़्तार किया गया है और ड्रग्स बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक़, साल 2024 के बाद से डीज़ेड माफ़िया से जुड़े क़रीब एक हज़ार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इनमें से 600 लोगों को जेल भेजा गया.

लेकिन कुल मिलाकर यह लड़ाई आसान होने के बजाय और मुश्किल होती जा रही है.

इमेज स्रोत, Social media

गिरोह अपने कारोबार को नए इलाक़ों तक फैलाना चाहते हैं.

उन्हें गिरफ़्तार या मारे गए सदस्यों की जगह लेने के लिए नए लोगों की भी ज़रूरत होती है.

इसके लिए सोशल मीडिया भर्ती का एक ताक़तवर ज़रिया बन गया है.

कोविड महामारी के बाद इसका इस्तेमाल और बढ़ गया. उस दौरान सड़कों पर होने वाली ड्रग्स की बिक्री का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेट पर पहुंच गया था.

गिरोह अब पहले से बड़े इलाक़े में युवाओं की तलाश कर रहे हैं.

स्थानीय युवाओं को अपने जाल में फंसाना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि उन्हें पता है कि गिरोह में शामिल होने के बाद उनके साथ क्या हो सकता है.

अब कई बार ऐसे युवाओं को भर्ती किया जाता है, जिनका पहले अपराध से कोई संबंध नहीं रहा होता.

लेकिन उनकी ज़िंदगी में कुछ ऐसी कमज़ोरियां होती हैं, जिनका गिरोह फ़ायदा उठा सकता है. इनमें परिवार से जुड़ी मुश्किलें भी शामिल हो सकती हैं.

फ़्रांस की संगठित अपराध विरोधी इकाई के प्रमुख थिबॉ फ़ोंटेन कहते हैं, "बेरहम गिरोह इन युवाओं को भर्ती करके सीधे ख़तरे के बीच भेज देते हैं."

उनके मुताबिक़, इनमें से कई युवाओं का पहले अपराध से कोई संबंध नहीं होता. इसी वजह से पुलिस उन्हें आसानी से पकड़ लेती है.

कैरीन को आज भी नहीं पता कि उनके बेटे ह्यूगो को गोली क्यों मारी गई थी.

उनसे पूछा गया कि वह मार्से में बच्चों और युवाओं की भर्ती करने वाले गिरोहों के सरगनाओं से क्या कहना चाहेंगी.

कैरीन ने कहा, "वे परिवारों को बर्बाद कर देते हैं. छोटी बहनों, छोटे भाइयों और दादा-दादी की ज़िंदगी बर्बाद कर देते हैं."

"लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन लोगों के पास दिल है."

ह्यूगो ने जिस रेस्तरां में नौकरी मिलने की बात कही थी, वह सचमुच मौजूद था.

लेकिन वहां के कर्मचारियों ने कैरीन को बताया कि उन्होंने ह्यूगो नाम के किसी व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा था.

ऐसे में ह्यूगो की मौत का राज़ लगभग तय तौर पर मार्से के क्वार्तिए नॉर्ड इलाक़े में ही छिपा है.

अतिरिक्त रिपोर्टिंग: मैरिएन बैस्नी, लिया गुएज और पॉल प्राडिए

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
रामायण पर नितीश भारद्वाज की तीखी प्रतिक्रिया: ‘कोई भी अच्छी बात नहीं’ • कैश कैरियरों से तीन करोड़ से अधिक लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, गुजराती कारोबारियों को बनाते थे निशाना • भैया दूज पर गाँव में सड़क पर बाघ प्रकट, मचाई अफरातफरी • रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, मेहमानों की सूची और रिसेप्शन की तैयारियां जारी • अंडर‑19 एशिया कप सेमीफाइनल के चार दावेदार तय, ग्रुप‑बी में अफगानिस्तान ने चैंपियनशिप की राह पकड़ी • पटनावासियों को वाटर मेट्रो की सौगात: 50 रुपये में कर सकेंगे गंगा की सैर, कहां से कहां तक होगा परिचालन, क्या फा • हेमा मालिनी की रामायण समीक्षा: नई प्रस्तुति ने किया सरप्राइज • किराये के मकान में मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले, बेटा बचा; जांच में जुटी पुलिस • सोनिया गांधी की पुस्तक में 1984 के दंगों का खुलासा: दिल्ली में हिंसा कैसे भड़की, न्याय व्यवस्था पर सवाल • चेकिंग से पहले फोन आने का दावा: दिल्ली में प्रदूषण नियमों के बावजूद बसों का अनियमित संचालन • कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को 'रहस्यमयी विदेशी नागरिक' कहकर तीखा निशाना साधा • भाई दूज के शुभ मुहूर्त को लेकर उलझन खत्म, पंडित ने बताया सुबह का सर्वश्रेष्ठ समय • सोनिया गांधी ने बुक में बताया: दो बार कैंसर, इटली में ब्रेस्ट ट्यूमर सर्जरी • रक्षा मंत्री हेगसेथ ने महाभियोग प्रस्ताव को राजनीतिक स्टंट कहा, ट्रम्प ने दिया A+++ ग्रेड • ‘तारीफ के काबिल नहीं’, ‘रामायण’ से नाराज़, ‘महाभारत’ के कृष्ण पर गुस्सा, पहले ऑस्कर की उम्मीद जताई • सोनिया गांधी ने पहली संतान के निधन को याद किया, महरौली में दफ़नाया • अज्ञात हमलावरों ने CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ पर गोलीबारी, 8 जवानों की मौत का मामला फिर से छेड़ा • ईरान ने खुलासा किया नया अंडरग्राउंड मिसाइल शहर • जेमिमा गोल्डस्मिथ ने रसेल ब्रांड पर लगाया हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप • हर 60 दिन में होंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के तबादले, वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई • आतंकी पन्नू केस में भारत ने अमेरिका को दो टूक भेजे: आरोप मनगढ़ंत, विदेश मंत्रालय का बयान • इटावा में ट्रक‑चक्र टक्कर: तीन युवा मारे, दो बच्चे गंभीर • तीन साल में ही उखड़ गई अररिया-सिलीगुड़ी सड़क! घटिया निर्माण की जांच के लिए सांसद ने लिखा पत्र • रामायण में दशरथ का किरदार नहीं करना चाहता था • टीवी अभिनेता चेतन हंसराज ने रामायण में रावण के नाना ‘राजा माली’ का रूप धारण किया, फैंस चकित • TTE ने यात्री को 'अंगूठाछाप' कहा, निलंबित हुई • BYD ने पेश की नई लग्जरी EV: Yangwang Altior, Rolls‑Royce से मुकाबले में • पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश • सोनिया गांधी की किताब पर शरमिष्ठा मुखर्जी ने उठाया सवाल: महत्वाकांक्षा होना अपराध नहीं • यूपी के भदावर डिपो में चालक-परिचालकों ने मचाया हंगामा, कर्मचारियों में भड़क उठी नाराज़गी • हैरी बॉक्सर की अमेरिका में गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? • राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था देकर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल करेंगे • ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे? • पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, सीएम सम्राट ने क्या कहा? • देर से पहुंचने पर कंफर्म टिकट भी कैंसिल, रिफंड नहीं • विदेश मंत्रालय ने बताया: मोदी‑जेलेंस्की की बातचीत में किन‑किन मुद्दों पर चर्चा हुई • गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा • छठ पूजा के दौरान सड़क सुरक्षा हेतु अधिकारियों के अवकाश को निरस्त किया गया • सोनिया गांधी ने खोले राज: बताया दो बार किया कैंसर का सामना; बेहोशी की हालत में राजीव गांधी को किया महसूस • बांग्लादेश ने हसीना को पासपोर्ट देने से मना किया, फांसी से बचने का कोई वैध रास्ता नहीं • रामायण पर नितीश भारद्वाज की तीखी प्रतिक्रिया: ‘कोई भी अच्छी बात नहीं’ • कैश कैरियरों से तीन करोड़ से अधिक लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, गुजराती कारोबारियों को बनाते थे निशाना • भैया दूज पर गाँव में सड़क पर बाघ प्रकट, मचाई अफरातफरी • रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, मेहमानों की सूची और रिसेप्शन की तैयारियां जारी • अंडर‑19 एशिया कप सेमीफाइनल के चार दावेदार तय, ग्रुप‑बी में अफगानिस्तान ने चैंपियनशिप की राह पकड़ी • पटनावासियों को वाटर मेट्रो की सौगात: 50 रुपये में कर सकेंगे गंगा की सैर, कहां से कहां तक होगा परिचालन, क्या फा • हेमा मालिनी की रामायण समीक्षा: नई प्रस्तुति ने किया सरप्राइज • किराये के मकान में मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले, बेटा बचा; जांच में जुटी पुलिस • सोनिया गांधी की पुस्तक में 1984 के दंगों का खुलासा: दिल्ली में हिंसा कैसे भड़की, न्याय व्यवस्था पर सवाल • चेकिंग से पहले फोन आने का दावा: दिल्ली में प्रदूषण नियमों के बावजूद बसों का अनियमित संचालन • कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को 'रहस्यमयी विदेशी नागरिक' कहकर तीखा निशाना साधा • भाई दूज के शुभ मुहूर्त को लेकर उलझन खत्म, पंडित ने बताया सुबह का सर्वश्रेष्ठ समय • सोनिया गांधी ने बुक में बताया: दो बार कैंसर, इटली में ब्रेस्ट ट्यूमर सर्जरी • रक्षा मंत्री हेगसेथ ने महाभियोग प्रस्ताव को राजनीतिक स्टंट कहा, ट्रम्प ने दिया A+++ ग्रेड • ‘तारीफ के काबिल नहीं’, ‘रामायण’ से नाराज़, ‘महाभारत’ के कृष्ण पर गुस्सा, पहले ऑस्कर की उम्मीद जताई • सोनिया गांधी ने पहली संतान के निधन को याद किया, महरौली में दफ़नाया • अज्ञात हमलावरों ने CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ पर गोलीबारी, 8 जवानों की मौत का मामला फिर से छेड़ा • ईरान ने खुलासा किया नया अंडरग्राउंड मिसाइल शहर • जेमिमा गोल्डस्मिथ ने रसेल ब्रांड पर लगाया हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप • हर 60 दिन में होंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के तबादले, वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई • आतंकी पन्नू केस में भारत ने अमेरिका को दो टूक भेजे: आरोप मनगढ़ंत, विदेश मंत्रालय का बयान • इटावा में ट्रक‑चक्र टक्कर: तीन युवा मारे, दो बच्चे गंभीर • तीन साल में ही उखड़ गई अररिया-सिलीगुड़ी सड़क! घटिया निर्माण की जांच के लिए सांसद ने लिखा पत्र • रामायण में दशरथ का किरदार नहीं करना चाहता था • टीवी अभिनेता चेतन हंसराज ने रामायण में रावण के नाना ‘राजा माली’ का रूप धारण किया, फैंस चकित • TTE ने यात्री को 'अंगूठाछाप' कहा, निलंबित हुई • BYD ने पेश की नई लग्जरी EV: Yangwang Altior, Rolls‑Royce से मुकाबले में • पिता ने ले ली नौ माह के बेटे की जान!: मां बोली- गला घोंटकर मार डाला, शव दफनाया; दीवाली की रात की थी साजिश • सोनिया गांधी की किताब पर शरमिष्ठा मुखर्जी ने उठाया सवाल: महत्वाकांक्षा होना अपराध नहीं • यूपी के भदावर डिपो में चालक-परिचालकों ने मचाया हंगामा, कर्मचारियों में भड़क उठी नाराज़गी • हैरी बॉक्सर की अमेरिका में गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? • राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था देकर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल करेंगे • ड्रग बेचने से हत्या तक: फ्रांस में कैसे फंसाए जा रहे हैं बच्चे? • पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, सीएम सम्राट ने क्या कहा? • देर से पहुंचने पर कंफर्म टिकट भी कैंसिल, रिफंड नहीं • विदेश मंत्रालय ने बताया: मोदी‑जेलेंस्की की बातचीत में किन‑किन मुद्दों पर चर्चा हुई • गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा • छठ पूजा के दौरान सड़क सुरक्षा हेतु अधिकारियों के अवकाश को निरस्त किया गया • सोनिया गांधी ने खोले राज: बताया दो बार किया कैंसर का सामना; बेहोशी की हालत में राजीव गांधी को किया महसूस • बांग्लादेश ने हसीना को पासपोर्ट देने से मना किया, फांसी से बचने का कोई वैध रास्ता नहीं •