Thursday, 26 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जला, क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?

Ajay Tiwari
26 November 2026 • 0 • 20
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जला, क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?

इमेज स्रोत, screengrab

मदुरै के ज़िलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया है. आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपस्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया.

हालांकि, मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए हर संभव क़दम उठाए थे.

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने चेतावनी दी है, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करने से इनकार करने के लिए टीवीके सरकार को नतीजे भुगतने होंगे."

क्या आदेश पर अमल न करने के कारण टीवीके सरकार को क़ानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? क़ानूनी विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है?

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै ज़िले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के दिन एक बार दीपक जलाने की सशर्त अनुमति दी थी.

हालांकि, कार्तिगई दीपम के दिन पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया. मंदिर प्रशासन ने उचिप पिल्लयार मंडपम में कार्तिगई दीपम जलाया, जहां आम तौर पर दीपक जलाया जाता है.

अदालत के आदेश का जान-बूझकर उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए वकील रामसुप्पु ने बुधवार (25 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर की.

यह याचिका मदुरै के ज़िलाधिकारी, मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त और तिरुपरनकुंद्रम सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के कार्यकारी अधिकारी के ख़िलाफ़ दायर की गई है.

याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उस पर अमल करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट को दिए गए आश्वासन की पूरी तरह अनदेखी की.

इससे पहले, बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार और विपुल पंचोली की पीठ के सामने तिरुपरनकुंद्रम मामले की सुनवाई हुई.

इमेज स्रोत, TWITTER/H.RAJA

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाया गया.

उन्होंने उस समय मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से अदालत में एक बयान पेश किया. उन्होंने कहा कि वह यह बयान इसलिए पेश कर रहे हैं, ताकि विरोधी पक्ष के इस मुद्दे को उठाने से पहले अदालत को इसकी जानकारी हो.

बयान में मदुरै के ज़िलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए हर संभव क़दम उठाए थे.

ज़िलाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने दीपक जलाने जाने वाले लोगों के नाम नहीं दिए थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि दीपक जलाने की व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए थे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चूंकि मंदिर हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के नियंत्रण में है, इसलिए विभाग के आयुक्त से ज़रूरी क़दम उठाना सुनिश्चित करने को कहा गया था.

ज़िलाधिकारी ने कहा कि ट्रस्टी बोर्ड ने बताया था कि मंदिर में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला लिया गया था.

उन्होंने कहा, "इसी वजह से दीपक जलाने के लिए जाने वाले लोगों के नामों की सिफ़ारिश नहीं की गई."

ज़िलाधिकारी ने यह भी कहा कि दीपक नहीं जलाए जाने के लिए वह माफ़ी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन ने मंदिर की अनुमति से 'दीपक रखने की जगह' पर दीपक जलाने की हर संभव कोशिश की थी.

हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि "दीपक नहीं जलाना अदालत के आदेश का उल्लंघन था."

याचिकाकर्ता के वकील ने यह भी दलील दी कि "उचिप पिल्लयार मंदिर के पास जलाए गए दीपक को वहां से ले जाकर दीपस्तंभ पर जलाया जाना चाहिए था."

उन्होंने अदालत से इस मामले में पहल करने और अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया.

तिरुपरनकुंद्रम का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है. कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दलों ने पहाड़ी की चोटी पर दीपक नहीं जलाने के फ़ैसले का स्वागत किया है.

हालांकि, तमिलनाडु बीजेपी के नेता एन नागेंद्रन ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने उपचुनावों में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने और सत्ता में बने रहने के लिए न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान नहीं किया.

तमिलनाडु बीजेपी की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा है कि क़ानून मंत्री का सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर अमल किए बिना काम करना निंदनीय है.

मद्रास हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ वकीलों में से एक राममूर्ति कहते हैं, "तिरुपरनकुंद्रम दीपम के मुद्दे में मुझे संवैधानिक व्यवस्था का पतन दिखाई देता है. 20 नवंबर को जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि एक बार दीपक जलाया जा सकता है. हालांकि, मंत्री सीटीआर निर्मलकुमार और वन्नियारसु पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाने का विरोध कर रहे थे."

"जब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने कहा था कि वे संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. लेकिन इसके बजाय उन्होंने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है. इसे असंवैधानिक माना जा सकता है."

इमेज स्रोत, ANI

वरिष्ठ वकील केएम विजयन कहते हैं, "सरकार को इस मामले में किसी बड़ी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. अदालत के आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना का नोटिस जारी किया जाएगा. सरकार इस पर सफ़ाई देगी. इस मामले में सज़ा मिलने की संभावना कम है."

"हमें यह देखना होगा कि अदालत के आदेश पर अमल करने को लेकर सरकार का क्या रुख़ है. पिछले दस साल तक तिरुपरनकुंद्रम की ज़्यादा चर्चा नहीं हुई. अब हर चीज़ को राजनीति के नज़रिए से देखा जा रहा है."

इसी तरह की राय रखने वाले वरिष्ठ वकील सत्यचंद्रन कहते हैं, "अदालत में प्रक्रियागत समस्याओं के कारण उस याचिका पर सुनवाई नहीं हुई. इसके लिए तमिलनाडु सरकार को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. इससे अदालत की अवमानना की कार्रवाई किए जाने की संभावना कम हो जाती है."

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सत्यचंद्रन ने कहा, "नियमों के मुताबिक़, फ़ैसला सिर्फ़ मंदिर प्रशासन को लेना है. यह नहीं कहा जा सकता कि इससे संविधान की अवमानना हुई है. सार्वजनिक व्यवस्था अलग है. क़ानून-व्यवस्था अलग है. सार्वजनिक व्यवस्था का मतलब बड़े दंगे होने से रोकना है. तिरुपरनकुंद्रम मामले में यह कहने का कोई आधार नहीं है कि संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है."

इमेज स्रोत, FaceBook

अदालत की अवमानना से जुड़ा टीआर धनंजय बनाम वासुदेवन का मामला अहम माना जाता है. 1995 में कर्नाटक में शहरी विकास सचिव रहे वासुदेवन के ख़िलाफ़ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया था.

बेंगलुरु नगर निगम में डीआर धनंजय की पदोन्नति से जुड़े अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए आईएएस अधिकारी वासुदेवन के ख़िलाफ़ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "सरकारी अधिकारी होने के बावजूद क़ानून के सामने सभी बराबर हैं."

अदालत ने आदेश का उल्लंघन करना क़ानून के शासन के ख़िलाफ़ बताते हुए उन्हें एक महीने की जेल की सज़ा सुनाई थी.

सत्यचंद्रन ने तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक एच राजा के ख़िलाफ़ दायर अदालत की अवमानना के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा, "इस एक मामले को छोड़ दें, तो हाल के वर्षों में अदालत की अवमानना के बारे में ज़्यादा बात नहीं हुई है."

जस्टिस सीटी सेल्वम और निर्मल कुमार की पीठ ने अपने स्तर पर अदालत की अवमानना के मामले पर सुनवाई शुरू की थी.

22 अक्तूबर 2018 को एच राजा मद्रास हाई कोर्ट में ख़ुद पेश हुए और ग़ुस्से और भावनाओं में बहकर बोलने के लिए माफ़ी मांगी.

इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने अदालत की अवमानना का मामला बंद कर दिया. इसका ज़िक्र करते हुए सत्यचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट में मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से दाख़िल माफ़ीनामे का हवाला दिया.

उन्होंने कहा, "एच राजा के माफ़ी मांगने के बाद अदालत की अवमानना का मामला बंद कर दिया गया था. यही बात मदुरै के ज़िलाधिकारी पर भी लागू होती है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
भाजपा ने वॉर रूम तैयार किया, धामी सरकार के पाँच साल के कार्यों की रिपोर्ट आज जारी • तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जला, क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार? • शाहजहांपुर में इंजीनियर की आत्महत्या: लाइसेंस पिस्टल से लगी गोली, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में थे • हाई स्पीड रेल से हवाई यात्रा पर हो सकती है चुनौती: क्या ट्रेनें प्लेन की जगह लेंगी? • तमिलनाडु के सीएम विजय ने एलके सुधीश की बेटी की शादी में रॉयल ब्लू लुक में भाग लिया • फवाद खान की पत्नी सदफ: फैशन वर्ल्ड की डिजाइनर और बिजनेसवुमन • बीडीए की तीन बड़ी टाउनशिप पर शासन की सीधी नजर, हर महीने देना होगा प्रगति और खर्च का हिसाब • नई हिन्दी समाचार ऐप से मिलें भारत की ताज़ा ख़बरें, राजनीति से लेकर खेल तक • मथुरा में ट्रैक्टर से टकराने पर कार उलटी, छह युवक घायल • सोना‑चांदी के दाम में गुरुवार को तेज़ी • पंजाब में वायु प्रदूषण बढ़ा: खन्ना की हवा सबसे खराब, पराली जलाने से स्थिति बिगड़ी • बरेली में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, परीक्षा 14‑18 और 21 दिसंबर • ढकपुरा में पानी, निकासी और रोशनी की कमी: 6 साल बाद भी बुनियादी सुविधाएं अनुत्तरित • अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़ का अराजक दृश्य, पत्तल हवा में उछालने पड़े • पाकिस्तान के एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली ने स्पेस में पहले दिन क्या कुछ किया? • 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से पहले BPMS की 6% वेतन वृद्धि, 50% DA मर्जर और अन्य मांगें • किसान आंदोलन के छः वर्ष पूरे: 100 स्थानों पर प्रदर्शन, टिकरी से जंतर मंतर तक मार्च की तैयारी, दिल्ली में धारा 163 का इशारा • लखनऊ में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को मिली नहीं अनुमति, पार्टी अभी भी मार्च निकालेगी • ट्रम्प का दोहरा टैरिफ खेल: भारत के लिए 17% या 25% शुल्क, ट्रेड डील पर दबाव • UP पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी रोया: "मैं चोर नहीं हूं साहब! • राइजिंग स्टार एशिया कप: 28 छक्के जड़कर वैभव ने रचा इतिहास, पर संजय मांजरेकर ने क्यों कहा- फैंस यही नहीं चाहते? • हिमांशु भाऊ गैंग ने रोहतक में 4 युवकों की हत्या की ज़िम्मेदारी ली, आगे की हिंसा की धमकी • एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, दो मजदूरों की मौत • इकरा हसन ने कहा, राहुल गांधी को सपा के सहयोग से ही नेता प्रतिपक्ष मिला; कांग्रेस को अलायंस पर पुनर्विचार करना चाहिए • 28 साल बाद सिपाही की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने सरकार को 20 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश • ट्रंप के टैरिफ़ लगाने को कैसे देख रहे हैं एक्सपर्ट, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या पड़ेगा असर? • भारत की एशिया कप यात्रा: वैभव की तूफानी फॉर्म से श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में प्रवेश • भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान • TVS परिवार में बेटी ने पिता और बेटे के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर किया मामला • संविधान दिवस पर यूपी में सपा, कांग्रेस, बीजेपी के बड़े‑बड़े कार्यक्रम – चुनावी महाभारत का नया मोड़ • भारत में खुलने जा रहा एपल का सातवां स्टोर: दक्षिण के इस मेट्रो शहर में होगा शुभारंभ, जानें ओपनिंग तारीख और समय • कश्मीर और लद्दाख की अल्पाइन झीलों तक पहुँचने वाले शख़्स कौन हैं? • सपा सांसद एस.पी. सिंह ने कहा, कांग्रेस को 35‑40 से अधिक सीटें नहीं मिलनी चाहिए • चंद्रशेखर की रैली, दलित‑मुस्लिम जुटान पर सबकी नजर • ट्रंप पर नागरिकता नियम बदलने के प्रयास पर अदालत ने रोक लगाई • हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली • सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश, पांच कानूनी प्रश्न उठाए • ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा के खिलाफ नस्लीय अपमान, "तुमसे बदबू आती है" – घटना के बाद की कार्रवाई • रोहतक के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध गोलीबारी: चार की मौत, सन्नी गैंग पर हमला • भाजपा ने वॉर रूम तैयार किया, धामी सरकार के पाँच साल के कार्यों की रिपोर्ट आज जारी • तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जला, क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार? • शाहजहांपुर में इंजीनियर की आत्महत्या: लाइसेंस पिस्टल से लगी गोली, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में थे • हाई स्पीड रेल से हवाई यात्रा पर हो सकती है चुनौती: क्या ट्रेनें प्लेन की जगह लेंगी? • तमिलनाडु के सीएम विजय ने एलके सुधीश की बेटी की शादी में रॉयल ब्लू लुक में भाग लिया • फवाद खान की पत्नी सदफ: फैशन वर्ल्ड की डिजाइनर और बिजनेसवुमन • बीडीए की तीन बड़ी टाउनशिप पर शासन की सीधी नजर, हर महीने देना होगा प्रगति और खर्च का हिसाब • नई हिन्दी समाचार ऐप से मिलें भारत की ताज़ा ख़बरें, राजनीति से लेकर खेल तक • मथुरा में ट्रैक्टर से टकराने पर कार उलटी, छह युवक घायल • सोना‑चांदी के दाम में गुरुवार को तेज़ी • पंजाब में वायु प्रदूषण बढ़ा: खन्ना की हवा सबसे खराब, पराली जलाने से स्थिति बिगड़ी • बरेली में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, परीक्षा 14‑18 और 21 दिसंबर • ढकपुरा में पानी, निकासी और रोशनी की कमी: 6 साल बाद भी बुनियादी सुविधाएं अनुत्तरित • अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़ का अराजक दृश्य, पत्तल हवा में उछालने पड़े • पाकिस्तान के एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली ने स्पेस में पहले दिन क्या कुछ किया? • 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से पहले BPMS की 6% वेतन वृद्धि, 50% DA मर्जर और अन्य मांगें • किसान आंदोलन के छः वर्ष पूरे: 100 स्थानों पर प्रदर्शन, टिकरी से जंतर मंतर तक मार्च की तैयारी, दिल्ली में धारा 163 का इशारा • लखनऊ में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को मिली नहीं अनुमति, पार्टी अभी भी मार्च निकालेगी • ट्रम्प का दोहरा टैरिफ खेल: भारत के लिए 17% या 25% शुल्क, ट्रेड डील पर दबाव • UP पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी रोया: "मैं चोर नहीं हूं साहब! • राइजिंग स्टार एशिया कप: 28 छक्के जड़कर वैभव ने रचा इतिहास, पर संजय मांजरेकर ने क्यों कहा- फैंस यही नहीं चाहते? • हिमांशु भाऊ गैंग ने रोहतक में 4 युवकों की हत्या की ज़िम्मेदारी ली, आगे की हिंसा की धमकी • एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: गेहूं से लदी मैक्स पिकअप पलटी, दो मजदूरों की मौत • इकरा हसन ने कहा, राहुल गांधी को सपा के सहयोग से ही नेता प्रतिपक्ष मिला; कांग्रेस को अलायंस पर पुनर्विचार करना चाहिए • 28 साल बाद सिपाही की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने सरकार को 20 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश • ट्रंप के टैरिफ़ लगाने को कैसे देख रहे हैं एक्सपर्ट, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या पड़ेगा असर? • भारत की एशिया कप यात्रा: वैभव की तूफानी फॉर्म से श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में प्रवेश • भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान • TVS परिवार में बेटी ने पिता और बेटे के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर किया मामला • संविधान दिवस पर यूपी में सपा, कांग्रेस, बीजेपी के बड़े‑बड़े कार्यक्रम – चुनावी महाभारत का नया मोड़ • भारत में खुलने जा रहा एपल का सातवां स्टोर: दक्षिण के इस मेट्रो शहर में होगा शुभारंभ, जानें ओपनिंग तारीख और समय • कश्मीर और लद्दाख की अल्पाइन झीलों तक पहुँचने वाले शख़्स कौन हैं? • सपा सांसद एस.पी. सिंह ने कहा, कांग्रेस को 35‑40 से अधिक सीटें नहीं मिलनी चाहिए • चंद्रशेखर की रैली, दलित‑मुस्लिम जुटान पर सबकी नजर • ट्रंप पर नागरिकता नियम बदलने के प्रयास पर अदालत ने रोक लगाई • हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली • सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने में सरेंडर करने का आदेश, पांच कानूनी प्रश्न उठाए • ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा के खिलाफ नस्लीय अपमान, "तुमसे बदबू आती है" – घटना के बाद की कार्रवाई • रोहतक के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध गोलीबारी: चार की मौत, सन्नी गैंग पर हमला •