Wednesday, 25 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

दुनियाभर में घरों का संकट: किराए पर रहने के लिए भी जगह ढूंढना मुश्किल

Ajay Tiwari
25 November 2026 • 0 • 23
दुनियाभर में घरों का संकट: किराए पर रहने के लिए भी जगह ढूंढना मुश्किल

नाइजीरिया के लागोस शहर में जोशुआ आइक एगेसी जिस किराये के मकान में रहते थे, एक दिन उस पर उसे तोड़े जाने का निशान लगा दिया गया.

33 साल के जोश एक कलाकार और डिज़ाइनर हैं. उन्होंने उसी शहर में किराये पर दूसरी जगह तलाशनी शुरू की. लेकिन जिस अजा इलाक़े में वह रहते थे, वहां मकानों का किराया तेज़ी से बढ़ रहा था और मकान तलाशने वालों के बीच कड़ी होड़ थी.

उन्हें अपने काम के लिए किफ़ायती किराये पर कोई जगह नहीं मिली.

आख़िरकार जोश ने लागोस राज्य के द्वीपीय गांव तारक्वा बे में अपना घर और स्टूडियो बनाने का फ़ैसला किया. इस गांव तक केवल नाव से पहुंचा जा सकता है.

पूरी ज़िंदगी लागोस में बिताने वाले जोश कहते हैं, "यहां आने की सबसे बड़ी वजह यही थी कि मुझे अपने पैसे के बदले बेहतर जगह मिल रही थी. यह जगह बड़ी है और लागोस के मुक़ाबले बहुत कम ख़र्च में मिल गई."

जोश इस मुश्किल का सामना करने वाले अकेले व्यक्ति नहीं हैं. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन-हैबिटैट की हालिया रिपोर्ट ने इसे 'दुनियाभर में घरों का संकट' बताया है.

रहने का बढ़ता ख़र्च और आम लोगों की पहुंच से बाहर होते मकान कई देशों में युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहे हैं. स्पेन में तो इस मुद्दे के कारण 29 नवंबर को समय से पहले चुनाव कराने की नौबत आ गई.

लागोस में जोश तीन बेडरूम वाले फ़्लैट के लिए सालाना आठ लाख नायरा यानी क़रीब 600 डॉलर किराये के तौर पर देते थे.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

लेकिन जब उन्होंने दूसरी जगह तलाशनी शुरू की, तो पता चला कि एजेंसी की फ़ीस और दूसरी सेवाओं का ख़र्च मिलाकर एक कमरे वाले स्टूडियो फ़्लैट के लिए क़रीब 40 लाख नायरा ख़र्च करने पड़ेंगे.

पिछले साल उन्होंने आख़िरकार एक ऐसी जगह पांच साल के लिए पट्टे पर ली, जो उनके लिए काफ़ी सस्ती थी.

जोश का नया घर एक इमारत की दूसरी मंज़िल पर है. इमारत के नीचे एक चर्च है.

वह अभी इस जगह को रहने लायक बना रहे हैं. इसके लिए वह पहले इस्तेमाल हो चुकी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे नाव से वहां लाना पड़ता है.

जगह के एक कोने में उनका टेंट लगा है, जिसमें वह सोते हैं. घर में नल का पानी नहीं आता और बिजली के लिए वह जेनरेटर का इस्तेमाल करते हैं.

उनकी योजना छत का काम पूरा करने, ऊपर एक और कमरा बनाने, सोलर पैनल लगाने और इस्तेमाल करने लायक बाथरूम और शौचालय तैयार करने की है.

लेकिन यहां घर बनाना आसान नहीं है.

जोश कहते हैं, "बारिश बहुत बड़ी समस्या रही है. इससे मेरी कुछ निर्माण सामग्री ख़राब हो गई. समुद्र से आने वाला खारा पानी भी मेरे सामान और औज़ारों पर असर डालता है. उनमें जंग लगने लगती है."

"बारिश के मौसम में यह जगह मच्छरों के पनपने का ठिकाना बन गई थी."

धूप भी उनके लिए परेशानी बनती है.

वह कहते हैं, "अभी मेरी छत पूरी तरह ढकी नहीं है, इसलिए धूप से मेरी त्वचा झुलस जाती है."

जोश का मानना है कि अगले दो से तीन साल में और लोग लागोस छोड़कर आसपास के इलाक़ों में रहने लगेंगे.

वह कहते हैं, "लोग किसी भी जगह की मनमानी क़ीमत लगा देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि लोग रहने की जगह के लिए परेशान हैं."

इमेज स्रोत, Yuri CORTEZ / AFP via Getty Images

थिंक टैंक हाउसिंग फ़ाइनेंस अफ़्रीका के आंकड़ों के मुताबिक़, हाल के वर्षों में लागोस राज्य के लेक्की और इकेजा जैसे इलाक़ों में किराये 200 फ़ीसदी से ज़्यादा बढ़े हैं.

लागोस राज्य के उप-गवर्नर डॉक्टर कादरी ओबाफ़ेमी हमज़त ने हाल ही में युवाओं को सलाह दी थी कि वे अपने माता-पिता या रिश्तेदारों के साथ रहें, दूसरे लोगों के साथ मिलकर मकान किराये पर लें या अपनी आमदनी का 40 फ़ीसदी से ज़्यादा हिस्सा किराये पर ख़र्च न करें.

इस सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा अधिकार कार्यकर्ता अदारामोये माइकल लेनिन ने कहा, "आज बहुत से युवा पहले से ही इसी तरह रह रहे हैं."

लेनिन यूथ राइट्स कैंपेन के राष्ट्रीय संयोजक हैं. यह समूह आवास समेत कई मुद्दों पर अभियान चलाता है.

उन्होंने बीबीसी से कहा कि आज के हालात "नाइजीरिया में आवास के मुद्दे की वर्षों तक अनदेखी किए जाने का नतीजा हैं."

वह कहते हैं, "इस संकट से निपटने के लिए सरकार को स्पष्ट इरादे के साथ क़दम उठाने होंगे. उसे लोगों के लिए घर बनाने और उनकी क़ीमत कम रखने की ज़रूरत है."

नाइजीरिया की सरकार का कहना है कि लोगों को घर उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है.

लागोस से बीबीसी के माकुओची ओकाफोर के मुताबिक़, सरकार ने पिछले हफ़्ते लोगों को संपत्ति निवेश कोष से जोड़ने के लिए कुछ क़दमों की घोषणा की है. सरकार का कहना है कि इससे नाइजीरिया के लोगों के लिए घर ख़रीदना आसान होगा.

सरकार ने यह भी कहा है कि वह देश में कम क़ीमत वाले और अधिक संख्या में सरकारी घर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है.

इमेज स्रोत, Europa Press via Getty Images

जोश की कहानी केवल लागोस तक सीमित नहीं है.

अमीर और कम आमदनी वाले, दोनों तरह के देशों में लोगों के लिए रहने की जगह तलाशना मुश्किल हो रहा है.

हाल में यूरोप के कई देशों में प्रदर्शन हुए. घरों के अधिकार के लिए काम करने वाले समूह और मज़दूर संगठन किराये पर नियंत्रण लगाने और घर पाने के अधिकार की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं.

फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम, स्पेन, इटली, पुर्तगाल और ग्रीस के कार्यकर्ताओं, संगठनों और मज़दूर संघों ने 20 से 22 नवंबर के बीच प्रदर्शन किए. इनमें कुछ मांगें सीधे घरों से जुड़ी थीं.

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 87 साल की मैरिकारमेन अबास्कल को सितंबर में उनके घर से निकाल दिया गया था. उनके घर से निकाले जाने की इस घटना ने पूरे स्पेन में विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक विवाद को जन्म दिया.

अबास्कल उस घर में 70 साल से ज़्यादा समय से रह रही थीं.

उनके पिता ने 1956 में मैड्रिड के बीचोंबीच रेटिरो इलाक़े में वह फ़्लैट किराये पर लिया था. माता-पिता की मौत के बाद अबास्कल उसी घर की किरायेदार बनी रहीं. उस दौरान किराया बढ़ाने पर एक सीमा लागू थी.

साल 2018 में अरबागेस्टियोन नाम की एक छोटी निवेश कंपनी ने यह फ़्लैट ख़रीद लिया.

इसके बाद कंपनी ने फ़्लैट का मासिक किराया 500 यूरो यानी क़रीब 550 डॉलर से बढ़ाकर 2,650 यूरो कर दिया.

बाद में कंपनी ने किराया घटाकर 1,650 यूरो करने की पेशकश की. लेकिन यह रक़म भी अबास्कल को हर महीने मिलने वाली पेंशन से 300 यूरो ज़्यादा थी.

इसी दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वह समझौते पर दस्तख़त नहीं कर सकीं.

सात अक्टूबर को उनकी मौत हो गई. कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घर से निकाले जाने के कारण उनकी मौत समय से पहले हुई.

प्रॉपर्टी वेबसाइट आइडियलिस्ता के मुताबिक़, पिछले एक दशक में मैड्रिड में किराया 100 फ़ीसदी से ज़्यादा बढ़ा है.

स्पेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक़, मैड्रिड में नए किराया समझौतों के तहत साल 2024 में किराये में 9.2 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई. यह 2023 में हुई बढ़ोतरी के दोगुने से भी ज़्यादा थी.

यूरोपीय संघ की परिषद के मुताबिक़, पिछले 10 साल में यूरोपीय संघ में घरों की क़ीमत औसतन 60 फ़ीसदी बढ़ी है. हर 10 लोगों में से एक व्यक्ति समय पर किराया या होम लोन की किस्त नहीं चुका पाता.

ये आंकड़े बताते हैं कि यह समस्या व्यापक है.

इमेज स्रोत, Anindito Mukherjee/Bloomberg via Getty Images

भारत में भी बहुत से युवाओं के लिए अपनी आमदनी से घर का ख़र्च उठाना मुश्किल हो रहा है.

प्रियंका दिल्ली में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती हैं. वह कहती हैं कि दिल्ली में घर ख़रीदना उनके बजट से बाहर है, इसलिए वह किराये के घर में रहती हैं. लेकिन किराया भी लगातार बढ़ रहा है.

उन्होंने बीबीसी से कहा, "मिसाल के तौर पर, जिस दो बेडरूम वाले घर का किराया पहले 20 हज़ार रुपये था, अब वैसे ही घर के लिए क़रीब 35 से 40 हज़ार रुपये देने पड़ रहे हैं."

उनके मुताबिक़, पिछले कुछ वर्षों में क़ीमतें "दोगुनी हो गई हैं."

वह कहती हैं, "ख़ासकर कोविड महामारी के बाद मैंने देखा है कि लोग बड़े शहरों की ओर आ रहे हैं."

इमेज स्रोत, Getty Images

यूएन-हैबिटैट की हाल में जारी 'वर्ल्ड सिटीज़ रिपोर्ट 2026' के मुताबिक़, दुनिया में 1.1 अरब से ज़्यादा लोग अनौपचारिक बस्तियों या झुग्गियों में रहते हैं. यानी दुनिया का हर आठवां व्यक्ति इन बस्तियों में रहता है.

कम से कम 3.4 अरब लोग ऐसे घरों में रह रहे हैं, जो रहने के लिहाज़ से उपयुक्त नहीं हैं.

रिपोर्ट के लेखकों में शामिल डॉक्टर परोज बनर्जी कहती हैं, "घर हमेशा से एक मुद्दा रहा है, लेकिन अब दुनिया में हालात टूटने की कगार तक पहुंच गए हैं."

रिपोर्ट के मुताबिक़, इस संकट की कोई एक वजह नहीं है. घरों की बढ़ती क़ीमतें, जो आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, लोगों का अपनी जगह से विस्थापित होना, अनौपचारिक बस्तियां और जलवायु से जुड़े ख़तरे, ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हैं.

दुनिया में एक सामान्य घर ख़रीदने के लिए अब औसतन 11 साल की आमदनी ख़र्च करनी पड़ती है.

उत्पीड़न, संघर्ष, हिंसा और प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपना घर छोड़ने वालों की संख्या भी बढ़ रही है.

कई विकासशील इलाक़ों में 80 फ़ीसदी तक घर अनौपचारिक बस्तियों में हैं.

यूएन-हैबिटैट की रिपोर्ट कहती है कि दुनियाभर में आबादी की तुलना में घरों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है. लेकिन यह बढ़ोतरी हर जगह बराबर नहीं हुई.

दुनिया के कई हिस्सों में नए घरों का निर्माण ज़रूरत के मुताबिक़ नहीं हो पाया.

परिवारों का आकार छोटा होने और अकेले रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से भी घरों की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, बड़ी संख्या में घर ख़ाली पड़े हैं या उनका पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो रहा है. इससे भी समस्या बढ़ी है.

संयुक्त राष्ट्र की 'वर्ल्ड अर्बनाइज़ेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2025' रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनिया की 8.2 अरब आबादी में से 45 फ़ीसदी लोग शहरों में रहते थे.

साल 2050 तक आबादी में होने वाली नई बढ़ोतरी का दो-तिहाई हिस्सा शहरों में होने का अनुमान है. बाक़ी एक-तिहाई बढ़ोतरी का ज़्यादातर हिस्सा छोटे शहरों और क़स्बों में होगा.

लोग आम तौर पर शहरों और क़स्बों में अपने काम की जगह के पास रहना चाहते हैं. इससे घरों की मांग बढ़ती है और ज़मीन महंगी हो सकती है.

यूएन-हैबिटैट की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमीर देशों में 1950 के दशक के बाद घरों की क़ीमत में हुई बढ़ोतरी का 80 फ़ीसदी हिस्सा ज़मीन महंगी होने की वजह से हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़्रीकी देशों के शहरी इलाक़ों में भी ज़मीन की क़ीमत आम चीज़ों और सेवाओं की क़ीमतों के मुक़ाबले ज़्यादा तेज़ी से बढ़ी है.

ज़मीन की बढ़ती क़ीमत निवेशकों को अपनी ओर खींचती है.

डॉक्टर बनर्जी कहती हैं, "ज़मीन अब मुनाफ़ा कमाने के लिए एक बहुत अहम संपत्ति बनती जा रही है."

वह कहती हैं, "घरों का आम लोगों की पहुंच से बाहर होना इस कहानी का केवल एक हिस्सा है. घरों को समाज की ज़रूरत के रूप में देखने की सोच लगभग ख़त्म हो रही है. अब इन्हें तेज़ी से एक संपत्ति या ख़रीदने-बेचने की चीज़ के रूप में देखा जा रहा है."

यूएन-हैबिटैट की रिपोर्ट के मुताबिक़, 1980 के दशक के बाद बैंकिंग के नियमों में ढील और निवेश पर कम पाबंदियों के चलते घरों को वित्तीय संपत्ति के तौर पर देखा जाने लगा.

सरकारों ने भी कम क़ीमत वाले घर बनाने से दूरी बना ली और उनका ध्यान लोगों के लिए होम लोन की उपलब्धता बढ़ाने पर चला गया.

घर से जुड़ी व्यवस्थाओं की वैश्विक सलाहकार डॉक्टर ऑर्ना रोज़ेनफ़ेल्ड बीबीसी से कहती हैं कि सरकारों ने यह मान लिया कि "बाज़ार घर उपलब्ध करा देगा, लेकिन बाज़ार ज़ाहिर तौर पर उसी को घर देता है, जो सबसे ज़्यादा क़ीमत चुका सके."

कुछ देशों में बड़े निवेश संस्थानों के पास बड़ी संख्या में घर हैं.

इन निवेशकों में पेंशन फंड भी शामिल हो सकते हैं. इन संस्थानों का मक़सद अपने निवेशकों के लिए पैसा कमाना होता है, लेकिन उनकी वजह से किराया भी बढ़ सकता है.

ये सभी बातें एक-दूसरे को बढ़ावा देती हैं. रोज़गार की तलाश में ज़्यादा लोग शहरों में आते हैं. इससे ज़मीन की उपलब्धता कम होती है और उसकी क़ीमत बढ़ती जाती है. इसके बाद निवेशक भी इन जगहों का रुख़ करते हैं. इससे किराया बढ़ सकता है और अमीर-ग़रीब के बीच का अंतर और गहरा हो सकता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

डॉक्टर रोज़ेनफ़ेल्ड का मानना है कि कई देशों को केंद्र सरकारों और शहरों के बीच के रिश्ते पर नए सिरे से विचार करना होगा.

वह कहती हैं कि सवाल केवल सलाह-मशविरे का नहीं है. यह भी तय होना चाहिए कि घर बनाने का अधिकार, पैसा और ज़रूरी संसाधन किसके पास होंगे.

उनके मुताबिक़, ज़्यादा घर बनाने की ज़िम्मेदारी स्थानीय सरकारों को उठानी चाहिए.

निजी क्षेत्र में कम क़ीमत वाली निर्माण सामग्री और फ़ैक्टरी में पहले से तैयार किए गए ढांचों पर काम हुआ है. इनका मक़सद घर बनाने की लागत कम करना है.

थ्री-डी प्रिंटिंग से घर बनाना भी एक नया तरीक़ा है. इससे निर्माण में लगने वाला समय काफ़ी कम हो जाता है और ख़र्च भी घट सकता है.

लेकिन सरकारी और निजी घरों के अलावा एक तीसरा रास्ता भी है. इसे हाउसिंग को-ऑपरेटिव यानी आवास सहकारी समितियां कहते हैं.

हाउसिंग को-ऑपरेटिव में लोगों का एक समूह मिलकर घरों का नक्शा तैयार करता है, उनका निर्माण करता है, उनका मालिक बनता है और उनमें साथ रहता है.

घर बनाने का ख़र्च, उनकी देखरेख और उनसे जुड़े फ़ैसले भी सभी सदस्य मिलकर करते हैं.

इन सहकारी समितियों का मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफ़ा कमाना नहीं होता. इसलिए वे अपने सदस्यों को लंबे समय तक कम क़ीमत पर सुरक्षित घर उपलब्ध करा सकती हैं.

स्विट्ज़रलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्न के एक अध्ययन के मुताबिक़, सहकारी समितियों के घरों का किराया देश के बाज़ार के औसत किराये से क़रीब 20 फ़ीसदी कम है.

हाउसिंग को-ऑपरेटिव के आंकड़े जुटाने वाली संस्था स्विसकोहाउसिंग के मुताबिक़, 2015 से 2025 के बीच ज़्यूरिख़ में बाज़ार का किराया औसतन 25 से 35 फ़ीसदी बढ़ा.

इसी दौरान सहकारी समितियों के घरों का किराया केवल पांच से आठ फ़ीसदी बढ़ा.

ज़्यूरिख़ दुनिया के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है. इसके बावजूद वहां हाउसिंग को-ऑपरेटिव के घरों का किराया स्विट्ज़रलैंड के बाज़ार के औसत किराये से कम है.

इमेज स्रोत, Paola Pabon and Santiago Beaumé/Bé Estudio

उरुग्वे में 1960 के दशक से हाउसिंग को-ऑपरेटिव बन रहे हैं और इनका विस्तार हो रहा है. देश के पांच फ़ीसदी परिवार इनमें रहते हैं.

स्विट्ज़रलैंड की ईटीएच ज़्यूरिख़ यूनिवर्सिटी में किफ़ायती घरों की विशेषज्ञ डॉक्टर जेनिफ़र डूने बैरेनस्टीन ने बीबीसी से कहा, "यह एक बेहद सक्रिय और महत्वपूर्ण सामाजिक आंदोलन है."

वह कहती हैं, "इन सहकारी समितियों की ख़ास बात यह है कि इनमें घर बाज़ार में मुनाफ़ा कमाने की चीज़ नहीं होते."

यह बाज़ार की अटकलबाज़ी पर आधारित घरों के मॉडल से अलग, बिना मुनाफ़े वाला मॉडल है. इसलिए समय के साथ इनमें किराया ज़्यादा स्थिर रहता है.

वह कहती हैं, "इन घरों की क़ीमत इनके इस्तेमाल में है, बाज़ार में नहीं."

लेकिन हाउसिंग को-ऑपरेटिव बनाना आसान नहीं होता.

इनके सदस्यों को ख़ुद संगठित होकर पैसे का इंतज़ाम करना होता है और लोकतांत्रिक तरीक़े से फ़ैसले लेने होते हैं. इसलिए इन्हें बनाने में अक्सर लंबा समय लगता है.

इसके लिए लोगों के बीच काफ़ी सहयोग और तकनीकी जानकारी की ज़रूरत होती है. इनका ढांचा जटिल होने के कारण अक्सर कानूनी सलाह और विवाद सुलझाने में मदद की भी ज़रूरत पड़ती है.

डॉक्टर डूने बैरेनस्टीन कहती हैं, "सहकारी समितियों के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और उन्हें काम करने लायक साधनों की ज़रूरत होती है."

उनके मुताबिक़, सरकारों को पैसे और ज़मीन तक पहुंच बनाने में मदद करनी होगी. ऐसे नियम भी होने चाहिए, जो इन सहकारी समितियों को मुनाफ़ा कमाने के लिए घरों की ख़रीद-बिक्री करने से रोकें.

वह कहती हैं, "ऐसे समुदायों की भी ज़रूरत है, जो इस मॉडल को अपनाएं और इसके लिए लड़ें."

उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में ऐसा ही एक हाउसिंग को-ऑपरेटिव कपड़ा मज़दूरों के संघ ने 1972 में बनाया था. इसमें एक साथ बने 30 छोटे मकान हैं.

कुछ अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि निजी क्षेत्र भी लोगों के लिए असरदार तरीक़े से घर बना सकता है. लेकिन इसके लिए कंपनियों को प्रोत्साहन देना होगा, पाबंदियां कम करनी होंगी और उन पर पड़ने वाला बोझ घटाना होगा.

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर एडवर्ड ग्लेसर ने प्रोफ़ेसर जोसेफ़ ग्युर्को के साथ 2018 में लिखे एक शोधपत्र में कहा था, "जब अमेरिका के किसी बड़े शहरी इलाक़े में घरों की सप्लाई पर बहुत ज़्यादा नियम लागू होते हैं, तो वहां घरों की क़ीमत ज़्यादा होती है."

लेकिन लागोस में अपना घर बना रहे जोश इस समस्या को अलग नज़रिए से देखते हैं.

वह कहते हैं, "कोई न कोई व्यक्ति हमेशा मांगी गई क़ीमत चुकाने को तैयार रहेगा. मुझे लगता है कि यही अपने आप में एक ऐसी समस्या है, जिसे हम नागरिक अकेले ठीक नहीं कर सकते."

"घर की क़ीमत उसकी असल क़ीमत के मुताबिक़ होनी चाहिए. उसे उस जगह और आसपास के माहौल की क़ीमत के हिसाब से भी तय होना चाहिए."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अनंत सिंह की बेटी की शादी पर घुड़दौड़ देखे हजारों लोग, 33 kV टावर पर चढ़े दर्शक • बाराबंकी में तेज़ रफ्तार बाइकों का टकराव, सीतापुर के पशु व्यापारी की मौत, तीन घायल • कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; 'जय श्रीराम' से गूंजी रामनगरी • भाजपा विधायक की 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो' पंक्ति के बाद, सपा ने नौ वर्ष बाद टिकट दिया • यश माहेश्वरी पर छठ टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने FIR की माँग, LJP ने भी दायर करने का आग्रह • सीआरपीएफ जवान की पत्नी रिंकू देवी की संदिग्ध मृत्यु पर पति और ससुर गिरफ्तार • BSRTC आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, पाँच मांगों के साथ निगम बंदी का आह्वान • भारत और नेपाल का संयुक्त सैन्यअभ्यास, सेना के जवान 8 दिसंबर तक सीखेंगे युद्ध और बचाव के गुर • सुबह दुकान लगाने पहुंची महिला ने टेंपो में औंधे मुंह पड़ा देखा व्यक्ति, पास जाकर जांच की तो निकला शव • इमरान मसूद ने कहा, ‘मायावती बड़ी नेता, हमारे साथ रहें’ • खड़गपुर हाट के पास हाईवा ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत: इलाज कराने जा रहे थे • सोने की कीमत ₹1.20 लाख पर, आगे गिरावट या तेजी? जानिए क्या होगा • शिवांगी रिषिकेश की शादी: 4 लाख मेहमानों की भीड़, 300 चूल्हों पर खाना • कुकी‑नगा समुदायों ने क्रिसमस पर संघर्ष विराम की माँग की, क्या हिंसा से प्रभावित परिवारों को सहायता मिलेगी? • सिर में चोट लगने से गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; दो साल पहले किया था प्रेम विवाह • मजबूरी में पोर्न, अब OTT में कमाई – शेक्सपियर त्रिपाठी की नई कहानी • बरेली में तीन महीने में 282 नवजातों की मौत, जन्म समय ऑक्सीजन की कमी को प्रमुख कारण बताया • ऑस्कर की रेस में शामिल रणबीर कपूर की फिल्म, 'द ओडिसी' 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला • क्या एआई ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगा सकता है? शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल • दुनियाभर में घरों का संकट: किराए पर रहने के लिए भी जगह ढूंढना मुश्किल • मोदी कैबिनेट ने असम में नया ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट, चेन्नई के पास कंटेनर टर्मिनल सहित कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर किए • 57 साल की उम्र में बोल्ड आउटफिट पर ट्रोल हुईं 'आशिकी' की अनु अग्रवाल • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; लोगों ने किया सड़क जाम • 100 साल बाद नागा पूर्वजों के 39 अवशेष लौट आए, ब्रिटेन से नगालैंड में स्वागत • सीतामढ़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते युवक गिरफ्तार; मिठाई दुकान पर पकड़ा • बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में प्रवेश पर रोक, नमाज़ तक नहीं होगी अनुमति • खेत में काम कर रहे परिवार पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलसे • सेनको गोल्ड लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, 11 और अपराधियों की तलाश तेज • कर्नाटक के मुख्यमंत्री जापान में निवेश चर्चा में, 800 करोड़ से अधिक निवेश का लक्ष्य • एक कैमरे ने कैसे खोला राजीव गांधी हत्याकांड का राज़ • सरकार ने 54000 करोड़ की छह यूरिया परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्यों अहम हैं ये फैसले • एयर प्यूरिफ़ायर लेते हुए इन बातों का ध्यान रखें • इस शहर में एनआईए की छापेमारी, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी शिक्षक की पत्नी-बेटे से पूछताछ • टाटा संस के आईपीओ पर शापूर मिस्त्री ने पीएम मोदी से दो बार दखल की अपील की • फ्लिपकार्ट में बड़ा बदलाव: 11 साल बाद सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति का इस्तीफा; जानिए अंतरिम कमान किसे सौंपी गई • कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी गुलजार रहा चौबारी मेला, नखासा में बिके आठ घोड़े • अखिलेश यादव‑इमरान मसूद के बीच 20 साल की टकराव से यूपी गठबंधन पर संकट • राष्ट्र निर्माण पर जोर: राजनाथ सिंह ने कलबुर्गी रैली में दिया संदेश, राहुल गांधी पर भी करीबी निगाह • वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी? • टीवीएस में उत्तराधिकार विवाद: वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी पहुंचीं हाईकोर्ट, संपत्तियों में मांगा बराबर हक • अनंत सिंह की बेटी की शादी पर घुड़दौड़ देखे हजारों लोग, 33 kV टावर पर चढ़े दर्शक • बाराबंकी में तेज़ रफ्तार बाइकों का टकराव, सीतापुर के पशु व्यापारी की मौत, तीन घायल • कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; 'जय श्रीराम' से गूंजी रामनगरी • भाजपा विधायक की 'ज्योति से ज्योति जलाते चलो' पंक्ति के बाद, सपा ने नौ वर्ष बाद टिकट दिया • यश माहेश्वरी पर छठ टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने FIR की माँग, LJP ने भी दायर करने का आग्रह • सीआरपीएफ जवान की पत्नी रिंकू देवी की संदिग्ध मृत्यु पर पति और ससुर गिरफ्तार • BSRTC आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, पाँच मांगों के साथ निगम बंदी का आह्वान • भारत और नेपाल का संयुक्त सैन्यअभ्यास, सेना के जवान 8 दिसंबर तक सीखेंगे युद्ध और बचाव के गुर • सुबह दुकान लगाने पहुंची महिला ने टेंपो में औंधे मुंह पड़ा देखा व्यक्ति, पास जाकर जांच की तो निकला शव • इमरान मसूद ने कहा, ‘मायावती बड़ी नेता, हमारे साथ रहें’ • खड़गपुर हाट के पास हाईवा ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत: इलाज कराने जा रहे थे • सोने की कीमत ₹1.20 लाख पर, आगे गिरावट या तेजी? जानिए क्या होगा • शिवांगी रिषिकेश की शादी: 4 लाख मेहमानों की भीड़, 300 चूल्हों पर खाना • कुकी‑नगा समुदायों ने क्रिसमस पर संघर्ष विराम की माँग की, क्या हिंसा से प्रभावित परिवारों को सहायता मिलेगी? • सिर में चोट लगने से गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; दो साल पहले किया था प्रेम विवाह • मजबूरी में पोर्न, अब OTT में कमाई – शेक्सपियर त्रिपाठी की नई कहानी • बरेली में तीन महीने में 282 नवजातों की मौत, जन्म समय ऑक्सीजन की कमी को प्रमुख कारण बताया • ऑस्कर की रेस में शामिल रणबीर कपूर की फिल्म, 'द ओडिसी' 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला • क्या एआई ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगा सकता है? शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल • दुनियाभर में घरों का संकट: किराए पर रहने के लिए भी जगह ढूंढना मुश्किल • मोदी कैबिनेट ने असम में नया ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट, चेन्नई के पास कंटेनर टर्मिनल सहित कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर किए • 57 साल की उम्र में बोल्ड आउटफिट पर ट्रोल हुईं 'आशिकी' की अनु अग्रवाल • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; लोगों ने किया सड़क जाम • 100 साल बाद नागा पूर्वजों के 39 अवशेष लौट आए, ब्रिटेन से नगालैंड में स्वागत • सीतामढ़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते युवक गिरफ्तार; मिठाई दुकान पर पकड़ा • बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में प्रवेश पर रोक, नमाज़ तक नहीं होगी अनुमति • खेत में काम कर रहे परिवार पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलसे • सेनको गोल्ड लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, 11 और अपराधियों की तलाश तेज • कर्नाटक के मुख्यमंत्री जापान में निवेश चर्चा में, 800 करोड़ से अधिक निवेश का लक्ष्य • एक कैमरे ने कैसे खोला राजीव गांधी हत्याकांड का राज़ • सरकार ने 54000 करोड़ की छह यूरिया परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए क्यों अहम हैं ये फैसले • एयर प्यूरिफ़ायर लेते हुए इन बातों का ध्यान रखें • इस शहर में एनआईए की छापेमारी, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के आरोपी शिक्षक की पत्नी-बेटे से पूछताछ • टाटा संस के आईपीओ पर शापूर मिस्त्री ने पीएम मोदी से दो बार दखल की अपील की • फ्लिपकार्ट में बड़ा बदलाव: 11 साल बाद सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति का इस्तीफा; जानिए अंतरिम कमान किसे सौंपी गई • कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी गुलजार रहा चौबारी मेला, नखासा में बिके आठ घोड़े • अखिलेश यादव‑इमरान मसूद के बीच 20 साल की टकराव से यूपी गठबंधन पर संकट • राष्ट्र निर्माण पर जोर: राजनाथ सिंह ने कलबुर्गी रैली में दिया संदेश, राहुल गांधी पर भी करीबी निगाह • वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी? • टीवीएस में उत्तराधिकार विवाद: वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी पहुंचीं हाईकोर्ट, संपत्तियों में मांगा बराबर हक •