Wednesday, 18 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

नर्मदा के किनारे बच्चों को क्या मिला जिसका इतिहास हो सकता है लाखों साल पुराना?

Ajay Tiwari
18 November 2026 • 0 • 16
नर्मदा के किनारे बच्चों को क्या मिला जिसका इतिहास हो सकता है लाखों साल पुराना?

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari/BBC

10 नवंबर की एक सर्द सुबह थी. मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में नर्मदा नदी के किनारे बसे पतई गांव के पास पतई घाट पर अरुण नौरिया और उनके साथ के कुछ बच्चे खेलने पहुंचे थे.

खेलते हुए अरुण की नज़र ज़मीन से बाहर निकले कुछ दांतों पर पड़ी. अरुण को समझ नहीं आया कि ये किस चीज के दांत हैं. बच्चों की उत्सुकता बढ़ी और उन्होंने आसपास की मिट्टी हटानी शुरू की. कुछ ही देर में ज़मीन के नीचे एक बड़े जबड़े जैसी आकृति दिखाई दी.

अरुण और अन्य बच्चों को तो यह अंदाज़ा भी नहीं था कि वह क्या देख रहे हैं.

धीरे-धीरे बात सरकारी दफ़्तरों तक पहुंची और अब बच्चों की इस छोटी-सी खोज ने वैज्ञानिकों का ध्यान नर्मदा घाटी के उस हिस्से की ओर खींचा है, जहां लाखों साल पुराने जीवों के फॉसिल (जीवाश्म) जमीन के भीतर दबे हो सकते हैं.

शुरुआती जांच करने वाले वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि यह जबड़ा किसी प्राचीन हाथी या उस जैसे किसी जीव का है.

फ़िलहाल इसकी पहचान विलुप्त हो चुकी पैलियोलॉक्सोडॉन नमाडिकस प्रजाति के रूप में होने की संभावना जताई गई है. यह धरती पर रहने वाले सबसे विशालकाय हाथियों में से एक माने जाते हैं.

मध्य प्रदेश के डॉ. रवि उपाध्याय नर्मदा घाटी में फॉसिल और प्राचीन जीवों के अवशेषों पर शोध करते रहे हैं.

डॉ.रवि उपाध्याय, जिन्होंने इस फॉसिल की शुरुआती जांच की है, उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "ये जो फॉसिल मिला है इसकी बनावट किसी प्राचीन हाथी जैसे जीव से मेल खाती है. अभी तक बहुत ज़्यादा संभावना है कि यह पैलियोलॉक्सोडॉन नमाडिकस प्रजाति के हाथी का फॉसिल है".

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari/BBC

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस फॉसिल की लंबाई करीब 75 सेंटीमीटर और चौड़ाई 25 सेंटीमीटर है. इस फॉसिल में मोलर दांतों में सात से नौ कतारों में निशान बने हैं.

डॉ. उपाध्याय के मुताबिक, दांतों की बनावट और जबड़े का आकार किसी प्राचीन हाथी जैसे जीव की ओर इशारा करता है.

वह कहते हैं कि पैलियोलॉक्सोडॉन होने की संभावना ज्यादा है, जबकि स्टेगोडॉन (हाथी जैसा विलुप्त जीव) होने की संभावना कम है. ये दोनों ही हाथी जैसे जीवों की विलुप्त प्रजातियां हैं.

डॉ. उपाध्याय के मुताबिक, जबड़े में दांतों की कतारों को देखने से ऐसा लगता है कि यह पूरी तरह विकसित वयस्क जीव नहीं था.

वह कहते हैं, "जबड़े में दांतों को देखने पर एक तरफ छह और दूसरी तरफ सात कतारें दिखाई देती हैं. इससे लगता है कि यह कम उम्र का हाथी था. यह पूरी तरह विकसित वयस्क नहीं था."

उनके मुताबिक, जबड़े में डेंटाइन (दांत की अंदरूनी परत) भी साफ दिखाई दे रही है. दांतों की आगे की जांच से इसकी पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है.

इमेज स्रोत, Dr Ravi Upadhyaya

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

इस फॉसिल की उम्र को लेकर वैज्ञानिकों के शुरुआती अनुमान अलग-अलग हैं.

डॉ. रवि उपाध्याय का कहना है कि जिस पीली मिट्टी में यह फॉसिल मिला है, वह प्लाइस्टोसीन काल (करीब 26 लाख से 11,700 साल पहले का समय) की है. इस काल में पैलियोलॉक्सोडॉन जैसी हाथियों की प्रजातियां मौजूद थीं.

उनका शुरुआती अनुमान है कि यह फॉसिल करीब चार से पांच लाख साल पुराना हो सकता है.

वहीं, भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त जेनेटिक्स प्रोफेसर डॉ. एचके गोस्वामी का अनुमान है कि इसकी उम्र करीब सात से आठ लाख साल हो सकती है.

हालांकि, डॉ. गोस्वामी भी कहते हैं कि बिना वैज्ञानिक जांच के इसकी उम्र को लेकर कोई अंतिम दावा नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा, "यह काफी अच्छा फॉसिल है. अभी तक की जांच से लगता है कि यह करीब सात-आठ लाख साल पुराना होगा. लेकिन जब तक इसके दांतों की जांच नहीं होती, इसके शरीर की बनावट का अध्ययन नहीं किया जाता और वैज्ञानिक तरीके से इसकी उम्र पता नहीं लगाई जाती, तब तक इसका सही पता नहीं लगाया जा सकता."

फॉसिल की उम्र पता करने के लिए वैज्ञानिकों को उसके दांतों और आसपास की मिट्टी के नमूनों की जांच करनी होगी.

फॉसिल की उम्र पता करने के लिए वैज्ञानिक उसमें मौजूद चीजों और उसके आसपास की मिट्टी या चट्टानों की जांच करते हैं. इसके लिए रेडियोमेट्रिक डेटिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है.

रेडियोमेट्रिक डेटिंग में वैज्ञानिक चट्टानों में मौजूद कुछ खास पदार्थों में समय के साथ होने वाले बदलाव को मापते हैं. इससे पता चलता है कि चट्टान कितनी पुरानी है और उसके आधार पर फॉसिल की उम्र का ज़्यादा सटीक अंदाजा लगाया जाता है.

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari/BBC

वैज्ञानिकों का मानना है कि पतई घाट पर मिला यह फॉसिल अकेली खोज नहीं हो सकता. इसके आसपास का पूरा इलाका प्राचीन जीवों के अध्ययन के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

डॉ. रवि उपाध्याय के मुताबिक, मौजूदा जगह से करीब एक किलोमीटर के दायरे में जमीन की अलग-अलग परतें मौजूद हैं. इनमें अलग-अलग समय के जीवों के फॉसिल दबे हो सकते हैं.

वह कहते हैं कि नर्मदा घाटी में पहले गैंडे, दरियाई घोड़े और घोड़ों जैसे जीवों के फॉसिल मिल चुके हैं.

उनका कहना है कि अगर इस पूरे इलाके में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई की जाए तो संभव है कि मौजूदा फॉसिल से जुड़े शरीर के दूसरे हिस्से भी मिलें.

शोधकर्ताओं के मुताबिक आसपास हड्डियों के कुछ टुकड़े और कई जगहों पर खनिजों के जमावड़े के भी अंश मिले हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि क्या यहां किसी एक जीव के शरीर के हिस्से हैं या अलग-अलग प्रजातियों के फॉसिल भी मौजूद हैं.

पतई घाट पर मिले फॉसिल को लेकर डॉ. एचके गोस्वामी की दिलचस्पी सिर्फ प्राचीन जानवरों तक सीमित नहीं है. उनका कहना है कि नर्मदा घाटी मानव विकास के इतिहास को समझने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.

डॉ. गोस्वामी लंबे समय से मानव विकास के विषय में रुचि रखते हैं. उनका दावा है कि करीब 10 से 12 लाख साल पहले होमो इरेक्टस (मानव की विलुप्त प्रजाति) इस क्षेत्र में मौजूद था.

डॉ. गोस्वामी कहते हैं कि नर्मदा नदी के किनारे और खासकर इसके रेतीले इलाकों में सही तरीके से सर्वे किया जाना चाहिए.

उनका मानना है कि इससे मानव विकास के शुरुआती इतिहास से जुड़े ऐसे प्रमाण मिल सकते हैं जो अब तक सामने नहीं आए हैं.

इस खोज के बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की भोपाल स्थित चार सदस्यीय टीम ने 13 नवंबर को पतई घाट का निरीक्षण किया था.

टीम ने फॉसिल और उसके आसपास की मिट्टी की परतों का अध्ययन किया.

इस टीम के साथ मौजूद रहे रायसेन के देवरी क्षेत्र के एसडीएम अंकित जैन ने पत्रकारों को बताया कि वैज्ञानिकों ने फॉसिल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया है. टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी. इसके बाद इसकी पहचान और ऐतिहासिक महत्व के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

वहीं, मध्य प्रदेश के पुरातत्व विभाग ने भी इस फॉसिल की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है.

इस टीम में मानव विज्ञानी, जंतु विज्ञानी और दूसरे विषयों के विशेषज्ञ शामिल हैं. यह टीम फॉसिल की उम्र और पहचान का अध्ययन करने के साथ आसपास के इलाके का भी सर्वे करेगी.

फिलहाल प्रशासन ने उस जगह पर बैरिकेडिंग कर दी है जहां यह फॉसिल मिला है, ताकि लोग वहां खुदाई या किसी तरह की छेड़छाड़ न कर सकें.

डॉ. रवि उपाध्याय का कहना है कि इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के साथ यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई की जरूरत है.

उनके मुताबिक, प्रशासन को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और दूसरे वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक शोध परियोजना शुरू करनी चाहिए.

दूसरी ओर अरुण और उनके साथ मौजूद अन्य बच्चे लाखों साल पुराना फॉसिल ढूँढ़ने की बात से आगे बढ़ चुके हैं. उन्होंने खेलने के लिए दूसरी जगह की तलाश शुरू कर दी.

लेकिन उनकी ऐक्सिडेंटल डिस्कवरी ने वैज्ञानिकों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह किसी विशालकाय प्राचीन हाथी का जबड़ा है? क्या इसके आसपास उस जीव के शरीर के दूसरे हिस्से भी दबे हुए हैं? और क्या नर्मदा घाटी में अभी ऐसे कई और फॉसिल खोजे जाने बाकी हैं?

इन सवालों के जवाब आगे होने वाली वैज्ञानिक जांच और खुदाई से ही मिल सकेंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
गोरखपुर में अखिलेश यादव का PDA रथयात्रा, बीजेपी के गढ़ पर चुनौती • आईएएस शिखर अग्रवाल समेत गोयल फैशंस के निदेशकों पर शिकंजा, एसीबी में एफआईआर दर्ज • यशोभूमि‑से‑गुरुग्राम मेट्रो: DMRC के फेज‑5B में आठ नए कॉरिडोर, सात को दिल्ली सरकार की मंजूरी • ICC ने भारतीय क्रिकेटरों की मैच फीस में 35% कटौती, वेलिंगटन टेस्ट से पहले झटका • समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या; जांच के लिए खुद पहुंचे डीएसपी • संजय निषाद ने धरना जारी रखा, निषाद‑मल्लाह समाज को SC दर्जे के लिए मांग • बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, Senco Gold ज्वैलरी शोरूम से गहने‑कैश छीन लिए • हिस्ट्रीशीट खोलने से पहले व्यक्ति को आपत्ति दर्ज कराने का मौका देना जरूरी, निजता प्रभावित न हो • 10 दिन बस्ता‑कॉपी रहित स्कूल, स्मार्ट क्लास में पढ़ाई से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज • वॉयजर 1 ने अंतरिक्ष में नया रिकॉर्ड स्थापित किया: पृथ्वी से एक प्रकाश‑दिवस दूर पहला यान • कुलगाम में लश्कर के आखिरी स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने मार गिराया • अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, अमेरिकी टैरिफ ढांचे पर निर्भर • BMW की लग्जरी ब्रांड एल्पीना, 2027 में भारत में लॉन्च होगी • नालंदा में 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच महीने के बच्चे को छोड़ फरार हुआ ससुराल पक्ष • दरभंगा के गंगवारा में कैंसर अस्पताल के साथ नया सदर अस्पताल भी चलाने की मंजूरी • जिनपिंग ने ट्रम्प को टैरिफ संदेश दिया, फिर गर्मजोशी से किया स्वागत • प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने पीएम मोदी से मुलाकात की, दिल्ली में शाही मेहमान के रूप में आगमन • दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,800 कम, 22 K और 18 K की नई कीमतें • बूथों पर लौटें, कटे हुए वोट वापस लाएँ; 2027 की तैयारी में जुटें • बिहार सरकार ने जनकपुरधाम–अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी, मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया • मछुआरा समाज के आरक्षण पर गोरखपुर हाईवे पर जाम, पंकज चौधरी से वार्ता के बाद समाप्त • 500 पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने किया हवन, राजा भैया भी रहे मौजूद • क्लॉकटा नाइट राइडर्स के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर बाउंसर से चोट, रिटेन पर सवाल • बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन: सीएम सम्राट चौधरी ने क्यों किया विशेष दौरा? • हाईकोर्ट ने BMC को फटकारा: आम लोगों के लिए स्थायी सफाई व्यवस्था क्यों नहीं? • क्यों घुसा बांग्लादेश, चैलेंज पर क्या किया • UPTET‑2026 के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, आयोग ने देर शाम को किया घोषणा • UP कैबिनेट ने 281 करोड़ से नोएडा में डीप हब, लखनऊ में राज्य सहकारी महाविद्यालय और कई अन्य प्रस्ताव मंजूर किए • खेसारी लाल यादव के स्टेज पर मर्यादा‑उल्लंघन, शादीशुदा अभिनेत्री ऋतु सिंह को गले‑लगाया • यूपी कैबिनेट ने तय किया: छोटे शहरों में हवाई नेटवर्क, पर्यटन स्थल सुगम • राजा भैया की रामकथा में बीजेपी के दिग्गज, 2027 में एनडीए के साथ गठबंधन की सम्भावना? • कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लतीफ़ बट, जो कभी था कारपेंटर फिर बना कश्मीर का 'मोस्ट वॉन्टेड • छह माह बढ़ेगा ग्राम प्रशासकों का कार्यकाल, आयोग की रिपोर्ट का इंतजार; पंचायत चुनावों में ये पेच • हिमाचल में सड़क हादसे में छह युवकों और चार नाबालिगों की मौत • UP में पंचायत चुनाव टाल, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होंगे इलेक्शन; कैबिनेट ने कई विकास योजनाओं को मंजूरी • महावीरी मेला देखने गया था 19 वर्षीय रजनीश, चाकू से गोदकर हत्या; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम • 300 मीटर के दायरे में कहां दो बड़े ज्वेलर्स आए निशाने पर? छह साल के अंतराल पर 12 करोड़ की लूट • चांदी की कीमतों में तेज गिरावट: चांदी ₹2.57 लाख सस्ती, सोना भी भारी कट • नशे की बढ़ती समस्या पर पीएम मोदी ने युवा को बचाने का किया आह्वान • शुक्रवार को मांगलिक कार्यों का आरम्भ, नवबंर‑दिसंबर में विवाह के मुहूर्त • गोरखपुर में अखिलेश यादव का PDA रथयात्रा, बीजेपी के गढ़ पर चुनौती • आईएएस शिखर अग्रवाल समेत गोयल फैशंस के निदेशकों पर शिकंजा, एसीबी में एफआईआर दर्ज • यशोभूमि‑से‑गुरुग्राम मेट्रो: DMRC के फेज‑5B में आठ नए कॉरिडोर, सात को दिल्ली सरकार की मंजूरी • ICC ने भारतीय क्रिकेटरों की मैच फीस में 35% कटौती, वेलिंगटन टेस्ट से पहले झटका • समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या; जांच के लिए खुद पहुंचे डीएसपी • संजय निषाद ने धरना जारी रखा, निषाद‑मल्लाह समाज को SC दर्जे के लिए मांग • बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, Senco Gold ज्वैलरी शोरूम से गहने‑कैश छीन लिए • हिस्ट्रीशीट खोलने से पहले व्यक्ति को आपत्ति दर्ज कराने का मौका देना जरूरी, निजता प्रभावित न हो • 10 दिन बस्ता‑कॉपी रहित स्कूल, स्मार्ट क्लास में पढ़ाई से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज • वॉयजर 1 ने अंतरिक्ष में नया रिकॉर्ड स्थापित किया: पृथ्वी से एक प्रकाश‑दिवस दूर पहला यान • कुलगाम में लश्कर के आखिरी स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने मार गिराया • अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, अमेरिकी टैरिफ ढांचे पर निर्भर • BMW की लग्जरी ब्रांड एल्पीना, 2027 में भारत में लॉन्च होगी • नालंदा में 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच महीने के बच्चे को छोड़ फरार हुआ ससुराल पक्ष • दरभंगा के गंगवारा में कैंसर अस्पताल के साथ नया सदर अस्पताल भी चलाने की मंजूरी • जिनपिंग ने ट्रम्प को टैरिफ संदेश दिया, फिर गर्मजोशी से किया स्वागत • प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने पीएम मोदी से मुलाकात की, दिल्ली में शाही मेहमान के रूप में आगमन • दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,800 कम, 22 K और 18 K की नई कीमतें • बूथों पर लौटें, कटे हुए वोट वापस लाएँ; 2027 की तैयारी में जुटें • बिहार सरकार ने जनकपुरधाम–अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी, मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया • मछुआरा समाज के आरक्षण पर गोरखपुर हाईवे पर जाम, पंकज चौधरी से वार्ता के बाद समाप्त • 500 पाकिस्तानी हिंदुओं के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने किया हवन, राजा भैया भी रहे मौजूद • क्लॉकटा नाइट राइडर्स के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर बाउंसर से चोट, रिटेन पर सवाल • बिहार में नीतीश सेतु का उद्घाटन: सीएम सम्राट चौधरी ने क्यों किया विशेष दौरा? • हाईकोर्ट ने BMC को फटकारा: आम लोगों के लिए स्थायी सफाई व्यवस्था क्यों नहीं? • क्यों घुसा बांग्लादेश, चैलेंज पर क्या किया • UPTET‑2026 के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, आयोग ने देर शाम को किया घोषणा • UP कैबिनेट ने 281 करोड़ से नोएडा में डीप हब, लखनऊ में राज्य सहकारी महाविद्यालय और कई अन्य प्रस्ताव मंजूर किए • खेसारी लाल यादव के स्टेज पर मर्यादा‑उल्लंघन, शादीशुदा अभिनेत्री ऋतु सिंह को गले‑लगाया • यूपी कैबिनेट ने तय किया: छोटे शहरों में हवाई नेटवर्क, पर्यटन स्थल सुगम • राजा भैया की रामकथा में बीजेपी के दिग्गज, 2027 में एनडीए के साथ गठबंधन की सम्भावना? • कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लतीफ़ बट, जो कभी था कारपेंटर फिर बना कश्मीर का 'मोस्ट वॉन्टेड • छह माह बढ़ेगा ग्राम प्रशासकों का कार्यकाल, आयोग की रिपोर्ट का इंतजार; पंचायत चुनावों में ये पेच • हिमाचल में सड़क हादसे में छह युवकों और चार नाबालिगों की मौत • UP में पंचायत चुनाव टाल, ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के बाद होंगे इलेक्शन; कैबिनेट ने कई विकास योजनाओं को मंजूरी • महावीरी मेला देखने गया था 19 वर्षीय रजनीश, चाकू से गोदकर हत्या; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम • 300 मीटर के दायरे में कहां दो बड़े ज्वेलर्स आए निशाने पर? छह साल के अंतराल पर 12 करोड़ की लूट • चांदी की कीमतों में तेज गिरावट: चांदी ₹2.57 लाख सस्ती, सोना भी भारी कट • नशे की बढ़ती समस्या पर पीएम मोदी ने युवा को बचाने का किया आह्वान • शुक्रवार को मांगलिक कार्यों का आरम्भ, नवबंर‑दिसंबर में विवाह के मुहूर्त •