Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

नेतन्याहू का सत्ता बचाने के लिए नया दांव, क्या आइज़नकोट को मंज़ूर होगा उनका ऑफ़र

Ajay Tiwari
28 November 2026 • 0 • 23
नेतन्याहू का सत्ता बचाने के लिए नया दांव, क्या आइज़नकोट को मंज़ूर होगा उनका ऑफ़र

इमेज स्रोत, Reuters

इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान अब और तेज़ हो गई है. चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बावजूद प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिशों में जुटे हैं.

इसराइली मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि उन्होंने विपक्षी नेता और प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार गादी आइज़नकोट को पीएम पद के लिए रोटेशन का प्रस्ताव दिया है.

इसके तहत पहले दो साल आइज़नकोट और अगले दो साल नेतन्याहू प्रधानमंत्री रह सकते हैं. हालांकि, कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनकी वजह से नेतन्याहू और आइज़नकोट के बीच असहमतियां बरकरार हैं.

लेकिन सवाल है कि जिस आइज़नकोट को चुनाव में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ जनादेश मिलने की बात कही जा रही है, वह आख़िर उनके साथ सरकार बनाने पर विचार क्यों करेंगे?

और क्या नेतन्याहू का यह प्रस्ताव वास्तव में सत्ता साझा करने की कोशिश है या फिर सरकार गठन की प्रक्रिया को लंबा खींचकर नए चुनाव का रास्ता तैयार करने की रणनीति?

इमेज स्रोत, Ilia YEFIMOVICH / AFP via Getty Images

टाइम्स ऑफ़ इसराइल ने बताया कि शुक्रवार रात आई एक रिपोर्ट के मुताबिक़, नेतन्याहू इस बात की घोषणा करने की तैयारी में हैं कि वह आइज़नकोट के साथ सत्ता साझा करने के लिए तैयार हैं.

हालांकि, नेतन्याहू की पार्टी लिकुड के भीतर ही इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद हैं.

इसराइल के चैनल 13 की रिपोर्ट कहती है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के बीच भी इस कदम को लेकर अलग-अलग विचार हैं.

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर के मुताबिक़, यह प्रस्ताव अनौपचारिक रूप से आइज़नकोट तक पहुंचाया गया है ताकि लिकुड (नेतन्याहू की पार्टी) सार्वजनिक तौर पर इसकी ज़िम्मेदारी लेने से बच सके.

मिडिल ईस्ट मामलों के जानकार क़मर आग़ा का मानना है कि इसराइल में मौजूदा हालात को देखते हुए नेतन्याहू और आइज़नकोट के गठबंधन वाली सरकार बनने की संभावना अधिक है.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में क़मर आग़ा ने कहा, ''इसराइल में जब भी इस तरह का संकट आता है तो 'नेशनल यूनिटी' गवर्नमेंट बनाने की कोशिश होती है. आइज़नकोट हों या नेतन्याहू, फ़लीस्तीन, ग़ज़ा, लेबनान और सीरिया के मुद्दों पर उनकी नीतियों में बहुत बड़ा अंतर नहीं है.''

इसराइल में नेशनल यूनिटी सरकार ऐसी सरकार होती है, जिसमें सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष की प्रमुख पार्टियां मिलकर काम करती हैं. आमतौर पर ऐसी सरकार का गठन युद्ध, आर्थिक संकट या किसी बड़ी राष्ट्रीय आपात स्थिति के समय किया जाता है.

इसके अलावा, जब चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता और सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गतिरोध पैदा हो जाता है, तब भी ऐसी सरकार बनाने की कोशिश की जाती है, ताकि बार-बार चुनाव कराने की नौबत न आए.

क़मर आग़ा के मुताबिक़, दोनों नेताओं के बीच असली मतभेद घरेलू राजनीति, आर्थिक स्थिति, अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी समुदाय के युवाओं की मिलिट्री सर्विस और युद्ध के बाद इसराइल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हैं.

वह कहते हैं, ''इसराइल मूल रूप से एक यहूदी राष्ट्र है. वहां की बड़ी आबादी नहीं चाहती कि अरब दलों की सरकार में कोई बड़ी भूमिका हो. अगर अरब पार्टियां समर्थन देती हैं तो उनकी कुछ शर्तें भी होंगी, जिन्हें स्वीकार करने के लिए आइज़नकोट तैयार नहीं दिखते.''

हालांकि, नेतन्याहू के लिए भी यह गठबंधन केवल प्रधानमंत्री पद बचाने का मामला नहीं है.

सत्ता से बाहर होने पर उन्हें 7 अक्तूबर के हमले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी को लेकर गंभीर सवालों का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा उनके ख़िलाफ़ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे भी उनकी स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफ़ेसर रेशमी काज़ी मानती हैं कि नेतन्याहू केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने की कोशिश नहीं कर रहे, बल्कि लिकुड पार्टी के भीतर अपनी पकड़ और इसराइल की राजनीति में अपनी केंद्रीय भूमिका भी बनाए रखना चाहते हैं.

प्रो. काज़ी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "सत्ता से बाहर होने की स्थिति में लिकुड के भीतर उनके नेतृत्व को चुनौती मिल सकती है और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठ सकती है. इसके अलावा उनके ख़िलाफ़ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमों और 7 अक्तूबर के हमले की जवाबदेही से जुड़े सवाल भी उनकी राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा सकते हैं."

नेतन्याहू सरकार स्वतंत्र जांच के बजाय ऐसी जांच के पक्ष में रही है, जिस पर सरकार का प्रभाव बना रह सके. विपक्ष का आरोप है कि स्वतंत्र जांच से नेतन्याहू और उनकी सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं.

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

दरअसल, आइज़नकोट और नेतन्याहू के बीच समझौते की सबसे बड़ी मुश्किलों में से एक 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले की जांच है.

इस हमले में इसराइल की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर नाकामी सामने आई थी. आइज़नकोट चाहते हैं कि इस घटना और उससे पहले की ख़ुफ़िया और सुरक्षा संबंधी चूकों की जांच के लिए स्वतंत्र जांच आयोग बनाया जाए.

आइज़नकोट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक एक्स पोस्ट में कहा कि उनकी पार्टी और लिकुड (नेतन्याहू की पार्टी) के बीच पिछले दो सप्ताह में पांच बार बातचीत हुई है.

उनके मुताबिक़, लिकुड ने इससे ज़्यादा बैठक करने की मांग को स्वीकार नहीं किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि लिकुड ने न तो 7 अक्तूबर के हमले की जांच के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने पर सहमति दी और न ही सरकार से कट्टरपंथी तत्वों को हटाने या सभी नागरिकों के लिए मिलिट्री सर्विस अनिवार्य करने वाले क़ानून पर चर्चा करने की इच्छा दिखाई.

आइज़नकोट ने लिखा, "लिकुड की ओर से एक ऐसी सरकार का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें मौजूदा सरकार और उसके सहयोगी दल बने रहें, लेकिन कोई वास्तविक बदलाव न हो. मैं इस तरह की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता."

आइज़नकोट के नेतृत्व वाले चार दलों के गठबंधन के पास फ़िलहाल 48 सीटें हैं. यानी बहुमत के लिए उसे 13 और सदस्यों के समर्थन की ज़रूरत है.

इसके लिए उसके पास अरब पार्टियों, अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी दलों या इन दोनों ग्रुप्स के समर्थन का विकल्प है.

लेकिन यह रास्ता भी ज़रा मुश्किल है. चुनाव के दौरान आइज़नकोट के गठबंधन में शामिल कई नेताओं ने अरब पार्टियों और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स दलों के साथ सरकार बनाने का विरोध किया था.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. पवन चौरसिया के मुताबिक़, इसराइल की अरब पार्टियों की भी सरकार में शामिल होने को लेकर बहुत अधिक दिलचस्पी नहीं रही है.

इसराइल चुनाव के दौरान डॉ. चौरसिया वहीं मौजूद थे.

वो बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहते हैं, "अरब दलों को लगता है कि सत्ता में भागीदारी मिलने के बावजूद नीतिगत स्तर पर वे कोई बड़ा बदलाव नहीं कर पाएंगी. इसराइल के इतिहास में अरब पार्टियां लंबे समय तक सरकार से बाहर रही हैं. साल 2021 में पहली बार एक अरब पार्टी ने गठबंधन सरकार में शामिल होकर सत्ता में भागीदारी की थी. हालांकि, यह सरकार ज़्यादा समय तक नहीं चल सकी थी."

लेकिन आइज़नकोट के लिए यह केवल सरकार बनाने का सवाल नहीं है, बल्कि उनकी पॉलिटिकल क्रेडिबिलिटी से भी जुड़ा है.

अगर आइज़नकोट नेतन्याहू के साथ समझौता करते हैं तो उन्हें अपने वोटर्स को यह समझाना होगा कि 7 अक्तूबर की जवाबदेही और स्वतंत्र जांच जैसे मुद्दों पर उन्होंने समझौता क्यों किया.

प्रोफ़ेसर रेशमी काज़ी कहती हैं कि ऐसी सरकार के सामने तीन प्रमुख चुनौतियां होंगी.

पहली, उसे अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ेगा. दूसरी, सुरक्षा और फ़लिस्तीन से जुड़े मुद्दों पर गठबंधन के भीतर मतभेद हो सकते हैं.

तीसरी, इसराइली समाज का एक हिस्सा अरब पार्टियों के समर्थन से बनी सरकार की वैधता पर सवाल उठा सकता है.

आइज़नकोट ने दो अन्य नेताओं एविग्डोर लिबरमैन और यायर गोलान के साथ पहले ही गठबंधन संबंधी समझौते किए हैं. उन्होंने दोनों को भरोसा दिया है कि उनकी मंज़ूरी के बिना वह नेतन्याहू के साथ एकता सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे.

इमेज स्रोत, Amir Levy/Getty Images

आइज़नकोट नेतन्याहू का ऑफ़र स्वीकार करेंगे या ठुकराएंगे, इस सवाल पर विशेषज्ञों की राय में अंतर है.

क़मर आग़ा का मानना है कि इसराइल में नेशनल यूनिटी सरकार बनने की संभावना ज़्यादा है.

उनके मुताबिक़, नेतन्याहू और आइज़नकोट के बीच नीतिगत मतभेद इतने व्यापक नहीं हैं कि उन्हें साथ आने से पूरी तरह रोक सकें.

वह कहते हैं कि ईरान को दोनों ही इसराइल के लिए एक बड़ा ख़तरा मानते हैं.

हालांकि, युद्ध को लेकर दोनों के दृष्टिकोण और उसकी टाइमिंग पर मतभेद हो सकते हैं.

क़मर आग़ा ने कहा, "अगर दोनों के बीच गठबंधन नहीं बनता है तो दोबारा चुनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसी स्थिति में नेतन्याहू कुछ और समय तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं. इसलिए आइज़नकोट को यह तय करना होगा कि वह नेतन्याहू के साथ समझौता करने का जोख़िम उठाएं या नए चुनाव की संभावना स्वीकार करें."

हालांकि, प्रो. रेशमी काज़ी फ़िलहाल आइज़नकोट की ओर से नेतन्याहू का प्रस्ताव स्वीकार किए जाने की संभावना कम मानती हैं. उनका कहना है कि 7 अक्तूबर के हमले की जांच, जवाबदेही और दोनों नेताओं के बीच आपसी भरोसे की कमी इस समझौते के रास्ते में बड़ी रुकावट है.

यिसराइल बेतेनु पार्टी के प्रमुख एविग्डोर लिबरमैन ने चेतावनी दी है कि नेतन्याहू का यह प्रस्ताव सरकार गठन की प्रक्रिया में रोड़ा डालने की रणनीति हो सकता है.

उनका आरोप है कि नेतन्याहू बातचीत को आख़िरी समय तक खींच सकते हैं और फिर किसी बहाने उसे तोड़कर देश को दोबारा चुनाव की ओर ले जा सकते हैं.

लिबरमैन का कहना है कि अगर नेतन्याहू एकता सरकार में शामिल भी होते हैं तो वह कुछ महीनों के भीतर संकट पैदा कर सकते हैं, ताकि फिर से चुनाव कराया जा सके.

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

इसराइल की मौजूदा राजनीतिक उठापटक को केवल घरेलू सत्ता संघर्ष तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता. ग़ज़ा में जारी संघर्ष के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान के साथ तनाव भी नई सरकार के गठन को प्रभावित कर सकती है.

डॉ. पवन चौरसिया का कहना है कि आइज़नकोट भी नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं, अब यदि नेतन्याहू आइज़नकोट की कैबिनेट में आ जाएं, तो इससे चौंकना नहीं चाहिए.

कमर आग़ा मानते हैं कि दोनों ही नेता ईरान को अपना दुश्मन मानते हैं, ऐसे में दोनों की सहमति की एक वजह 'ईरान का मुद्दा' भी हो सकता है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नेतन्याहू के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अच्छे संबंध हैं. यदि भविष्य में आइज़नकोट को अमेरिका की मदद की ज़रूरत पड़ती है तो नेतन्याहू इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
श्रीलंका ने तीसरी बार एशिया कप जीता, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया • दिसंबर से लागू 6 बड़े बदलाव: LPG, क्रेडिट कार्ड, टाटा मोटर्स कार, ट्रेडिंग मार्जिन, GST रजिस्ट्रेशन, पेंशन नियम • कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस पलटी, 70 से अधिक घायल, 33 को मेडिकल कॉलेज भेजा • तिलक समारोह बना रणक्षेत्र! बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • परिसीमन बिल से पहले BJP को मिली नई ताकत, लोकसभा में एक सांसद बढ़ा • बिग बॉस 20 से लव गिल बाहर, स्काउट के साथ विवाद पर सलमान ने लगाई कड़ी फटकार • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • ‘नाराज फूफा बनकर घूम रहे लोग’, भूपेन दा के गीत सुनें, सद्बुद्धि आएगी • इजरायल में एकता सरकार के प्रयास पर ठहराव, नेतन्याहू के ऑफ़र के बावजूद आइजेनकोट ने ना माना • पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया नया म्यूज़िकल बैंड “तत्सतः” – पत्नी मृदुला के साथ नई रचनात्मक यात्रा • चार राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, अन्य को सावधानी बरतनी होगी • किरेन रिजिजू ने जयराम रमेश पर 'झूठी पिक्चर' का तंज, महिला आरक्षण‑परिसीमन बिल पर बहस तेज • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • अलीगंज के युवक पर पाकिस्तान आतंकवादी से जुड़ाव का संदेह, ATS ने हिरासत में लिया • वाराणसी में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन पर विरोध, परंपरा का बलिदान नहीं • इस्राइल में नेतन्याहू-आइजेनकोट वार्ता विफल, साझा सरकार पर सहमति न होने से पीएम पद बंटवारा अटका • उत्तर प्रदेश में पुरवाई के कारण कोहरा, 10° तक तापमान गिरा, वायु गुणवत्ता बिगड़ी • आधे रात को साईं दर्शन सोसायटी में दो गुटों के बीच चाकू-कोयते से हुई हिंसा, 6 आरोपी गिरफ्तार • संसद के विशेष सत्र में सरकार पेश करेगी 3 नए बिल: लोकसभा सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन • DMK की हाँ से NDA को 353 वोट, परिसीमन बिल के पास होने की राह आसान • परिसीमन बिल से पहले पीएम मोदी की भाजपा सांसदों के साथ रणनीतिक बैठक • 11,508 शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई, टीईटी‑2026 के संशोधित परिणाम पर चुनौती • बीटेक छात्र ने कलाई काटने का प्रयास किया; बेटे की मृत्यु से माता‑पिता की हालत बिगड़ी • सर्दियों में बनाएं मसालेदार मटर की पूड़ी – आसान रेसिपी • यूपी रोडवेज बस और 16‑चक्का ट्राला की भिड़ंत • राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा "हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है • 18 लोकसभा चुनावों में 16 महिला सांसद, परिसीमन के बाद संख्या बढ़ेगी; हर बार चार तक हो सकती हैं • रामायण की हिट के बाद रवि दुबे ने पत्नी शिल्पा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, सोशल मीडिया पर चर्चा • नोएडा में बीयर की आखिरी केन को लेकर दो दोस्तों के बीच झड़प, एक ने लाइसेंसी पिस्टल से दोस्त को गोली मार दी, तुषार की मौत • साहित्य आजतक में कवियों ने प्रेम, किसान और परिवार पर भावनात्मक कविताएँ सुनाई • BJP ने राहुल गांधी पर तंज: ‘इट्स डन, ब्रो’ – स्टालिन के समर्थन के बाद • मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, इम्फाल के खुंद्राकपम मंडल के 93 कार्यकर्ता इस्तीफा • शादी सीजन में कांच की चूड़ियों को अलविदा, जेली बैंगल्स से बनाएं ट्रेंडी लुक • वंदे भारत के भोजन में लोहे का बोल्ट मिला, IRCTC ने एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना • राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच में लंबी कतारें • परिसीमन बिल पर राहुल गांधी की अपील पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.एम. स्टालिन का तीखा जवाब • सैनिक ने सिपाहियों से मारपीट के आरोप लगाए, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री की धमकी दी • चांदी की कीमतों में 29 दिन में ₹13,000 और ₹27,000 की गिरावट • भाजपा का यूपी में गरीब महिलाओं के लिए वित्तीय समर्थन • श्रीलंका ने तीसरी बार एशिया कप जीता, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया • दिसंबर से लागू 6 बड़े बदलाव: LPG, क्रेडिट कार्ड, टाटा मोटर्स कार, ट्रेडिंग मार्जिन, GST रजिस्ट्रेशन, पेंशन नियम • कानपुर हाईवे पर स्लीपर बस पलटी, 70 से अधिक घायल, 33 को मेडिकल कॉलेज भेजा • तिलक समारोह बना रणक्षेत्र! बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • परिसीमन बिल से पहले BJP को मिली नई ताकत, लोकसभा में एक सांसद बढ़ा • बिग बॉस 20 से लव गिल बाहर, स्काउट के साथ विवाद पर सलमान ने लगाई कड़ी फटकार • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • ‘नाराज फूफा बनकर घूम रहे लोग’, भूपेन दा के गीत सुनें, सद्बुद्धि आएगी • इजरायल में एकता सरकार के प्रयास पर ठहराव, नेतन्याहू के ऑफ़र के बावजूद आइजेनकोट ने ना माना • पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया नया म्यूज़िकल बैंड “तत्सतः” – पत्नी मृदुला के साथ नई रचनात्मक यात्रा • चार राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, अन्य को सावधानी बरतनी होगी • किरेन रिजिजू ने जयराम रमेश पर 'झूठी पिक्चर' का तंज, महिला आरक्षण‑परिसीमन बिल पर बहस तेज • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • अलीगंज के युवक पर पाकिस्तान आतंकवादी से जुड़ाव का संदेह, ATS ने हिरासत में लिया • वाराणसी में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन पर विरोध, परंपरा का बलिदान नहीं • इस्राइल में नेतन्याहू-आइजेनकोट वार्ता विफल, साझा सरकार पर सहमति न होने से पीएम पद बंटवारा अटका • उत्तर प्रदेश में पुरवाई के कारण कोहरा, 10° तक तापमान गिरा, वायु गुणवत्ता बिगड़ी • आधे रात को साईं दर्शन सोसायटी में दो गुटों के बीच चाकू-कोयते से हुई हिंसा, 6 आरोपी गिरफ्तार • संसद के विशेष सत्र में सरकार पेश करेगी 3 नए बिल: लोकसभा सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन • DMK की हाँ से NDA को 353 वोट, परिसीमन बिल के पास होने की राह आसान • परिसीमन बिल से पहले पीएम मोदी की भाजपा सांसदों के साथ रणनीतिक बैठक • 11,508 शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई, टीईटी‑2026 के संशोधित परिणाम पर चुनौती • बीटेक छात्र ने कलाई काटने का प्रयास किया; बेटे की मृत्यु से माता‑पिता की हालत बिगड़ी • सर्दियों में बनाएं मसालेदार मटर की पूड़ी – आसान रेसिपी • यूपी रोडवेज बस और 16‑चक्का ट्राला की भिड़ंत • राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा "हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है • 18 लोकसभा चुनावों में 16 महिला सांसद, परिसीमन के बाद संख्या बढ़ेगी; हर बार चार तक हो सकती हैं • रामायण की हिट के बाद रवि दुबे ने पत्नी शिल्पा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, सोशल मीडिया पर चर्चा • नोएडा में बीयर की आखिरी केन को लेकर दो दोस्तों के बीच झड़प, एक ने लाइसेंसी पिस्टल से दोस्त को गोली मार दी, तुषार की मौत • साहित्य आजतक में कवियों ने प्रेम, किसान और परिवार पर भावनात्मक कविताएँ सुनाई • BJP ने राहुल गांधी पर तंज: ‘इट्स डन, ब्रो’ – स्टालिन के समर्थन के बाद • मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, इम्फाल के खुंद्राकपम मंडल के 93 कार्यकर्ता इस्तीफा • शादी सीजन में कांच की चूड़ियों को अलविदा, जेली बैंगल्स से बनाएं ट्रेंडी लुक • वंदे भारत के भोजन में लोहे का बोल्ट मिला, IRCTC ने एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना • राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच में लंबी कतारें • परिसीमन बिल पर राहुल गांधी की अपील पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.एम. स्टालिन का तीखा जवाब • सैनिक ने सिपाहियों से मारपीट के आरोप लगाए, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री की धमकी दी • चांदी की कीमतों में 29 दिन में ₹13,000 और ₹27,000 की गिरावट • भाजपा का यूपी में गरीब महिलाओं के लिए वित्तीय समर्थन •