Thursday, 27 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
INDIA

नेपाल महाजलप्रलय... जब हिमालय दरका और भोटेकोशी बन गई मौत का सैलाब- 5 पॉइंट्स

Ajay Tiwari
27 August 2026 0 26
नेपाल महाजलप्रलय... जब हिमालय दरका और भोटेकोशी बन गई मौत का सैलाब- 5 पॉइंट्स

नेपाल में अचानक एक बड़ी त्रासदी आई, जिसने कुछ ही घंटों में पहाड़ों से लेकर बस्तियों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया. नेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा से लगे रसुवा और नुवाकोट जिलों में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने घरों, होटलों, सड़कों, पुलों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान पहुंचाया. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में 163 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. इनमें मानसरोवर यात्रा और ट्रैकिंग पर निकले कमोबेश 140 भारतीय तीर्थयात्री भी शामिल हैं.

यह सामान्य बाढ़ नहीं थी. पहाड़ों में अचानक आई जलधारा, मलबे, भूस्खलन और नदी के तेज बहाव ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि कई इलाके कुछ ही देर में मलबे के ढेर में बदल गए. आइए, 5 पॉइंट में समझें नेपाल में हुई इस खौफनाक तबाही की पूरी कहानी.

1. तिब्बत में भूकंप, ग्लेशियर टूटा और भोटेकोशी बनी मौत का सैलाब

इस महातबाही की शुरुआत नेपाल से नहीं, बल्कि तिब्बत के ऊंचे बर्फीले पहाड़ों से हुई. जियोलॉजिस्ट और सैटेलाइट डेटा के मुताबिक, 26 अगस्त की सुबह 8:37 बजे तिब्बत क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप के झटके से ल्हेंदे नदी के कैचमेंट इलाके में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गया.

लाखों टन बर्फ, पानी और मलबा पहाड़ से नीचे आया. इससे पहाड़ों के बीच कुछ समय के लिए पानी और मलबे का बड़ा जमाव बन गया. पानी का दबाव बढ़ने के बाद यह प्राकृतिक बांध टूट गया. करीब सुबह 9 बजे मलबे से भरा सैलाब नेपाल की भोटेकोशी नदी में पहुंच गया.

इसके बाद भोटेकोशी नदी का रूप पूरी तरह बदल गया. आम दिनों में संकरी दिखने वाली यह नदी कई जगह अपने सामान्य पाट से 8 से 10 गुना तक चौड़ी हो गई. पानी मटमैला था, क्योंकि उसमें सिर्फ पानी नहीं बल्कि भारी गाद, पत्थर, कंक्रीट और पेड़ों का मलबा भी बह रहा था. कई जगह करीब 30 फीट तक ऊंची लहरें उठने की बात सामने आई. रसुवागढ़ी और स्याफ्रुबेसी के आसपास नदी का यह रौद्र रूप किनारे की बस्तियों को अपनी चपेट में ले गया.

2. नुवाकोट में बस्तियां बनीं मलबे का ढेर, घरों में घुसा 6 फीट तक कीचड़

रसुवा से नीचे आने पर भोटेकोशी का पानी त्रिशूली नदी तंत्र से जुड़ता है. इसके आसपास नुवाकोट जिला आता है, जिसकी आबादी करीब 2.7 लाख है. यह इलाका नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिहाज से बेहद अहम है. इसलिए यहां बाजार, होटल, घर और दूसरी व्यावसायिक इमारतें बड़ी संख्या में मौजूद हैं. त्रिशूली बाजार और बेत्रावती इस तबाही से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल रहे.

अचानक आए पानी और मलबे ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया. पानी की रफ्तार करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई गई. निचले इलाकों में देखते ही देखते पानी भर गया. कई बहुमंजिला घरों के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पानी और कीचड़ में डूब गए. जान बचाने के लिए लोग तीन और चार मंजिला इमारतों की छतों पर पहुंच गए. जिन बाजारों में कुछ घंटे पहले तक दुकानें, होटल और लोगों की आवाजाही थी, वहां अब कीचड़ और मलबा जमा था.

कई घरों के अंदर करीब 6 फीट तक गाढ़ी गाद और कीचड़ भर गया. बेडरूम, किचन और दूसरे कमरों में रखा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया. कई परिवारों के सामने एक साथ घर, सामान और रोजी-रोटी गंवाने का संकट खड़ा हो गया.

3. ताश के पत्तों की तरह ढहे घर, 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स तबाह

फ्लैश फ्लड के दौरान सिर्फ पानी का दबाव ही इमारतों के लिए खतरा नहीं बनता. पानी के साथ भारी पत्थर, मिट्टी, पेड़ और गाद बहने से उसका असर कई गुना बढ़ जाता है. तेज बहाव नदी किनारे की मिट्टी को काट देता है. इससे इमारतों की नींव कमजोर हो सकती है और पूरा ढांचा अचानक गिर सकता है.

स्याफ्रुबेसी और त्रिशूली बाजार के आसपास भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया. इस पूरे कॉरिडोर में 60 से ज्यादा पक्के बहुमंजिला मकान और होटल ढहकर नदी की धारा में समा गए. कई घर अपनी जगह से 10 से 15 मीटर तक खिसक गए और बाद में मलबे में बदल गए. तबाही का असर नेपाल के हाइड्रोपावर सेक्टर पर भी पड़ा

चिलिमे, रसुवागढ़ी और त्रिशूली-3A समेत करीब 13 बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स बाढ़ से प्रभावित हुए. कई पावरहाउस और 220-kV सबस्टेशन पानी में डूब गए. कई जगह बिजली के बड़े ट्रांसमिशन टावर भी बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गए. इसके चलते मध्य नेपाल और काठमांडू के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और ब्लैकआउट हो गया.

4. भूस्खलन ने काटा संपर्क, मितेरी पुल और सड़कें भी तबाह

नेपाल में तबाही सिर्फ नदी के किनारे तक सीमित नहीं रही. तेज बहाव ने पहाड़ों के निचले हिस्सों की मिट्टी और चट्टानों को भी काट दिया. जब पहाड़ का आधार कमजोर हुआ तो ऊपरी हिस्सों से मिट्टी और चट्टानें नीचे गिरने लगीं. इससे कई जगह बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ. नतीजा यह हुआ कि सड़कें बंद हो गईं. कई प्रभावित इलाकों का संपर्क बाकी हिस्सों से टूट गया.

नेपाल और चीन को जोड़ने वाला ऐतिहासिक मितेरी पुल यानी फ्रेंडशिप ब्रिज भी इस आपदा की चपेट में आया. इसके अलावा गल्छी-नुवाकोट-रसुवा राजमार्ग पर 50 से ज्यादा जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ. कई सड़कों पर कई टन वजनी पत्थर और मलबा जमा हो गया

टिमुरे इलाके में सेना का हेलीपैड भी भूस्खलन की चपेट में आकर बुरी तरह प्रभावित हुआ. इसका सीधा असर राहत और बचाव अभियान पर पड़ा. नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल के हेलीकॉप्टर को प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हुई. कई जगह हेलीकॉप्टर के लिए जमीन पर उतरना संभव नहीं था. सड़कें बंद होने से प्रभावित लोगों तक खाना, पानी, दवाइयां और दूसरी जरूरी राहत सामग्री पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन गया.

5. पानी उतरा तो सामने आया असली खौफ, मलबे में दबे वाहन और लापता लोग

गुरुवार की सुबह कुछ इलाकों में पानी का स्तर 3 से 4 फीट तक कम हुआ. इसके बाद जो तस्वीर सामने आई, वह और भी डरावनी थी. जहां पहले सड़कें, बस स्टॉप, दुकानें और हरे-भरे खेत दिखाई देते थे, वहां अब 5 से 8 फीट तक गहरी गाद, मलबा और नुकीले पत्थर जमा थे. इस मलबे में चीन से आयात किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रिक वाहन और सामान से लदे कंटेनर ट्रक भी पलटे या दबे दिखाई दिए. नेपाल पुलिस और सेना की टीमें लगातार मलबा हटाकर लोगों और शवों की तलाश कर रही हैं.

कई शव बहकर नीचे के जिलों, खासकर धादिंग और चितवन, तक पहुंचने की खबर है. वहीं, 750 से ज्यादा लोगों के लापता होने से चिंता और बढ़ गई है. इनमें 133 से ज्यादा भारतीय तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो मानसरोवर यात्रा और ट्रैकिंग के लिए नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में गए थे. जिंदा बचे लोगों के सामने भी मुश्किलें कम नहीं हैं. हजारों लोगों के घर तबाह हो गए हैं. उनके पास रहने के लिए सुरक्षित छत नहीं है. पहाड़ों के पारंपरिक पानी के स्रोतों में भी मिट्टी और मलबा मिलने से साफ पानी का संकट पैदा हो गया है.

मानवीय संकट को देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपात कदम उठाए हैं और तीन दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं. भारत ने भी नेपाल की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया है. काठमांडू के रास्ते 10 टन से ज्यादा मानवीय सहायता और मेडिकल टीमें प्रभावित इलाकों की ओर भेजे जाने की बात सामने आई है. (Photos

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बर्डफ़ाई डिस्काउंट कोड: साइटवाइड पर 15% की छूट मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स की पुरानी संरचनाएं होंगी ध्वस्त, पटना के दिल को लेकर क्या है प्लान ब्रिटेन के आश्रय होटलों से लापता हुए चालीस बच्चों का अब तक पता नहीं चला है सितंबर 2026 में 15% की छूट भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' के गायक हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या साइबर ठगी के नए तरीके: व्हाट्सएप लिंक, एपीके फाइल और मनोवैज्ञानिक ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें किरेन रिजिजू ने वायरल अरुणाचल गर्ल टिंकल को वीडियो कॉल कर कहा, 'पूरा भारत तुमसे प्यार करता है आइसलैंडिक झरने के ऊपर रंगीन अरोरा तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना, कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार सैमसंग गैलेक्सी S27 के लीक हुए CAD रेंडर से डिज़ाइन, कलरवे का पता चला; गैलेक्सी S26 के समान हो सकता है पिच, छोटे कमरे, तूफान... एशियन गेम्स से पहले टेंशन में भारत-PAK टीम बेंगलुरु का पहला टोल फ्लाईओवर: अधिकतम टोल अवधि 32 वर्ष तय की गई उच्च न्यायालय द्वारा बेदखली की कार्यवाही को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्र ने दिल्ली रेस क्लब की भूमि पर कब्ज़ा कर लिया प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. शिव कुमार, भव्य समारोह में हुआ नागरिक अभिनंदन एनवीडिया निवेशक सावधान रहें: उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही की कमाई के बाद कंपनी ने 2 जोखिमों को चिह्नित किया नेपाल फ्लैश फ्लड में जो जगह सबसे ज्यादा वायरल हुई... वहां ऐसे थे हालात SC द्वारा 4,655 करोड़ रुपये के लीज रेंट अवलोकन को वापस लेने के बाद बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग में उछाल आया FD मैच्योरिटी से पहले तोड़ने जा रहे हैं? पैसा निकालने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें डिंपल यादव के 'महिला कार्ड' को काउंटर करने उतरीं BJP की 4 महिला नेता यूके का पहला सॉना थिएटर स्विमवीयर पहने दर्शकों को आकर्षित करता है सद्गुरु लापता कैलाश तीर्थयात्रियों की तलाश के लिए तिब्बत के बाढ़ प्रभावित ग्यारोंग तक पहुंच चाहते हैं ये 19 स्टॉक 5 वर्षों में टेनबैगर्स में बदल गए: अगला खोजने के लिए पीटर लिंच के नियम वीडी सतीसन सरकार के 100 दिन पूरे: बड़े दावे, कल्याण प्रयास और... विवाद | केरल समाचार हिमनद ढहने से भारी बाढ़ आई, जिससे नेपाल और तिब्बत में सैकड़ों लोग मारे गए या लापता हो गए 53 रुपये के शेयर पर अभी से 44 रुपये का फायदा, दांव लगाने का आखिरी मौका स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स में फिर से एकजुट हुए क्योंकि इंग्लैंड की जोड़ी को विशेष चित्र मिला अमेरिका की कूटनीति के बावजूद इजराइल ने सीरिया, लेबनान पर हमले जारी रखे हैं यूपी में सत्ताईस की तैयारी पर भारी न पड़ जाए गुटबाजी, नेताओं-कार्यकर्ताओं के भिड़ंत से सकते में भाजपा अकाल मौतों से दहशत में यूपी का यह गांव, रास्तों को सीलकर पूजा-पाठ और सामूहिक यज्ञ झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब नेपाल में बाढ़ से पहले और बाद में: सैटेलाइट तस्वीरें विनाश के पैमाने को दिखाती हैं ACME सोलर होल्डिंग्स ने IIFCL से 1,571 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट फंडिंग हासिल की है रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं, राखी की परंपरा से जुड़ी क्या कहानियां हैं और इनका मतलब कैसे बदला? प्रेमिका ने कोर्ट में फर्जी कागज पेश कर दिला दी लूट के आरोपी प्रेमी को जमानत, रिपोर्ट हुई दर्ज बिहार में नई डिजिटल समाचार ऐप 'अमर उजाला' से मिलेगी 24/7 ताज़ा खबरें सिंगापुर में $490 मिलियन की मध्यस्थता चुनौती हारने के बाद टाटा पावर के शेयरों में 4% की गिरावट आई। मामला किस बारे में है? यूएस एफडीए ने ऐतिहासिक अग्नाशय कैंसर की दवा रासोनके को मंजूरी दी: यहां बताया गया है कि इसकी कीमत आपको कितनी होगी सलौना स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस में भीड़, यात्रियों ने मांगी अतिरिक्त कोच रेलवे ट्रैक पर पानी आया तो तुरंत रोक देंगे ट्रेन, नेपाल में बाढ़ के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट रक्षाबंधन से पहले नौकरी छीनने पर गुस्से में फैक्ट्री कर्मचारी ने सुरक्षा सुपरवाइज़र पर गोली चलाई, FIR दर्ज बर्डफ़ाई डिस्काउंट कोड: साइटवाइड पर 15% की छूट मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स की पुरानी संरचनाएं होंगी ध्वस्त, पटना के दिल को लेकर क्या है प्लान ब्रिटेन के आश्रय होटलों से लापता हुए चालीस बच्चों का अब तक पता नहीं चला है सितंबर 2026 में 15% की छूट भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' के गायक हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या साइबर ठगी के नए तरीके: व्हाट्सएप लिंक, एपीके फाइल और मनोवैज्ञानिक ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें किरेन रिजिजू ने वायरल अरुणाचल गर्ल टिंकल को वीडियो कॉल कर कहा, 'पूरा भारत तुमसे प्यार करता है आइसलैंडिक झरने के ऊपर रंगीन अरोरा तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना, कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार सैमसंग गैलेक्सी S27 के लीक हुए CAD रेंडर से डिज़ाइन, कलरवे का पता चला; गैलेक्सी S26 के समान हो सकता है पिच, छोटे कमरे, तूफान... एशियन गेम्स से पहले टेंशन में भारत-PAK टीम बेंगलुरु का पहला टोल फ्लाईओवर: अधिकतम टोल अवधि 32 वर्ष तय की गई उच्च न्यायालय द्वारा बेदखली की कार्यवाही को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्र ने दिल्ली रेस क्लब की भूमि पर कब्ज़ा कर लिया प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. शिव कुमार, भव्य समारोह में हुआ नागरिक अभिनंदन एनवीडिया निवेशक सावधान रहें: उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही की कमाई के बाद कंपनी ने 2 जोखिमों को चिह्नित किया नेपाल फ्लैश फ्लड में जो जगह सबसे ज्यादा वायरल हुई... वहां ऐसे थे हालात SC द्वारा 4,655 करोड़ रुपये के लीज रेंट अवलोकन को वापस लेने के बाद बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग में उछाल आया FD मैच्योरिटी से पहले तोड़ने जा रहे हैं? पैसा निकालने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें डिंपल यादव के 'महिला कार्ड' को काउंटर करने उतरीं BJP की 4 महिला नेता यूके का पहला सॉना थिएटर स्विमवीयर पहने दर्शकों को आकर्षित करता है सद्गुरु लापता कैलाश तीर्थयात्रियों की तलाश के लिए तिब्बत के बाढ़ प्रभावित ग्यारोंग तक पहुंच चाहते हैं ये 19 स्टॉक 5 वर्षों में टेनबैगर्स में बदल गए: अगला खोजने के लिए पीटर लिंच के नियम वीडी सतीसन सरकार के 100 दिन पूरे: बड़े दावे, कल्याण प्रयास और... विवाद | केरल समाचार हिमनद ढहने से भारी बाढ़ आई, जिससे नेपाल और तिब्बत में सैकड़ों लोग मारे गए या लापता हो गए 53 रुपये के शेयर पर अभी से 44 रुपये का फायदा, दांव लगाने का आखिरी मौका स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स में फिर से एकजुट हुए क्योंकि इंग्लैंड की जोड़ी को विशेष चित्र मिला अमेरिका की कूटनीति के बावजूद इजराइल ने सीरिया, लेबनान पर हमले जारी रखे हैं यूपी में सत्ताईस की तैयारी पर भारी न पड़ जाए गुटबाजी, नेताओं-कार्यकर्ताओं के भिड़ंत से सकते में भाजपा अकाल मौतों से दहशत में यूपी का यह गांव, रास्तों को सीलकर पूजा-पाठ और सामूहिक यज्ञ झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब नेपाल में बाढ़ से पहले और बाद में: सैटेलाइट तस्वीरें विनाश के पैमाने को दिखाती हैं ACME सोलर होल्डिंग्स ने IIFCL से 1,571 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट फंडिंग हासिल की है रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं, राखी की परंपरा से जुड़ी क्या कहानियां हैं और इनका मतलब कैसे बदला? प्रेमिका ने कोर्ट में फर्जी कागज पेश कर दिला दी लूट के आरोपी प्रेमी को जमानत, रिपोर्ट हुई दर्ज बिहार में नई डिजिटल समाचार ऐप 'अमर उजाला' से मिलेगी 24/7 ताज़ा खबरें सिंगापुर में $490 मिलियन की मध्यस्थता चुनौती हारने के बाद टाटा पावर के शेयरों में 4% की गिरावट आई। मामला किस बारे में है? यूएस एफडीए ने ऐतिहासिक अग्नाशय कैंसर की दवा रासोनके को मंजूरी दी: यहां बताया गया है कि इसकी कीमत आपको कितनी होगी सलौना स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस में भीड़, यात्रियों ने मांगी अतिरिक्त कोच रेलवे ट्रैक पर पानी आया तो तुरंत रोक देंगे ट्रेन, नेपाल में बाढ़ के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट रक्षाबंधन से पहले नौकरी छीनने पर गुस्से में फैक्ट्री कर्मचारी ने सुरक्षा सुपरवाइज़र पर गोली चलाई, FIR दर्ज