Sunday, 30 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
INDIA

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट: सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार

Ajay Tiwari
29 August 2026 0 26
नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट: सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

नेपाल-तिब्बत सीमा से करीब 45 किमी दूर है नुवाकोट और इसके बाद गल्छी बाजार। कभी यह इलाका पयर्टन का एक अहम केंद्र था। जलप्रलय ने यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। जिस बाजार में कभी लोगों की आवाजाही, दुकानों की रौनक और घरों में परिवारों की हंसी गूंजती थी, वहां अब चारों तरफ मलबा, कीचड़ और तबाही का मंजर है। किसी की दुकान बह गई, किसी का घर मलबे में दब गया। किसी मां की आंखें अपने बेटे को तलाश रही हैं तो किसी बच्चे के सामने अपने परिवार के बिछड़ने का सदमा है। बाढ़ का पानी उतर गया लेकिन लोगों के दिलों में जमा डर और दर्द अभी कम नहीं हुआ है।

तिनका-तिनका जोड़कर लोगों ने जिस आशियाने को खड़ा किया वह पलक झपकते ही बाढ़ के आगोश में समा गया। गल्छी बाजार के रहने वाले कृष्ण प्रसाद अधिकारी बेहद भावुक नजर आए। अपनी बेटी को पानी लाकर देने के बाद कहते हैं कुछ खा लो...अब तो जाे होना था हो गया। कृष्ण प्रसाद ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह सवा दस बजे के करीब पानी बड़ी तेजी से बढ़ा। कुछ समझ पाते कि बाढ़ का पानी रौद्र रूप लेकर बाजार की ओर बढ़ा लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पानी दुकानों और मकानों में घुस गया। किसी तरह हम लोग सुरक्षित निकले। दुकान का सामान सब बह गया। घर में मलबा भर गया। तेज बहाव अपने साथ सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें बहाकर ले गया। गांव से पांच लोग लापता हैं, बचे हैं या नहीं...कुछ पता नहीं लगा।

यहीं के विकास श्रेष्ठ दर्द भरी दास्तान सुनाते हुए सुबकने लगते हैं। बोले, कर्ज लेकर दुकान में सामान भरा था। अपनी आंखों के सामने जमा-पूंजी को पानी में बहता देखते रह गए। पड़ोसी घर के एक युवक को बहते देखा पर कुछ न कर सके। लहरें इतनी तेज थीं कि कोई रास्ता नहीं था। इससे बड़ा दुभार्ग्य मेरे लिए क्या होगा?

घरों में कुछ बचा ही नहीं...बस जिंदा हैं यादें नोवाकोट में बाढ़ अपने साथ सिर्फ सामान ही बचाकर नहीं ले गई बल्कि लोगों के सपने भी बह गए। कमरों में कीचड़ और मलबा भरा है। कहीं टूटी चारपाइयां पड़ी हैं तो कहीं बिखरे बर्तन और कपड़ों के बीच लोग अपने सामान को तलाश रहे हैं। जिन घरों को बनाने में परिवारों ने वर्षों की कमाई लगा दी, वे कुछ ही घंटों में रहने लायक नहीं रह गए। यहां के सुर्दशन मलबे के बीच खड़े होकर अपने घर की ओर देखते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। उनके सामने वर्षों की मेहनत का घर अब पहचान में नहीं आ रहा। बच्चों के कपड़े, किताबें, बर्तन और घर का सामान सब कीचड़ में दब चुका है। सवाल एक ही है, अब जिंदगी दोबारा कहां से शुरू होगी?

रोजी-रोटी की चिंता...अपनों को गंवाने का गम त्रासदी में लोगों ने अपनों को खो दिया। गल्छी बाजार में करीब 70 परिवार की बस्ती भी है। यहां रोजी-रोटी की चिंता है और अपनों को गंवाने का गम। अभी तक शव नहीं मिले। यहां के राखू बताते हैं, जब पानी तेज से बढ़ रहा था तो भतीजा सामान निकालने चला गया। उसे मना किया पर बोला, कुछ सामान तो निकाल लें। बहाव इतना तेज था कि सामान के साथ वह बह गया। अब वह कहां है, जिंदा है या नहीं, हमें कुछ पता नहीं। यह कहते हुए वे सुबकने लगे। बोले-अगर इस दुनिया में नहीं है, यह पता चल जाता तो हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर देते।

पानी उतरने के बाद असली तबाही सामने आई। लोग अपने घरों और दुकानों के आसपास जमा मलबा हटाने में जुटे हैं। कोई टूटा हुआ सामान निकाल रहा है तो कोई मलबे के नीचे दबे जरूरी कागजात और सामान को तलाश रहा है। चेहरों पर थकान है और आंखों में भविष्य को लेकर चिंता भी। रात होते ही प्रभावित परिवारों की चिंता और बढ़ जाती है। जिन घरों की छतें बची हैं, वे भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। बच्चों को लेकर अभिभावक परेशान हैं। खाने-पीने की सामग्री, साफ पानी और सुरक्षित ठिकाने की जरूरत सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

अब राहत के साथ पुनर्वास की दरकार जल प्रलय के बाद प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत के साथ लंबे समय तक चलने वाले पुनर्वास की जरूरत है। हालांकि, नगर पालिका की ओर से लोगों को भोजन, पानी, दवाइयों और सुरक्षित आश्रय की सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

पुल टूटा तो रिश्ते, रोजगार और रोटी...सब हुए दूर जलप्रलय के बाद उतराई त्रिशूली नदी का बहाव शनिवार को कुछ कम हो गया है। कई परिवार घरों की ओर लौटने लगे हैं पर आगे की राह आसान नहीं है। बाढ़ के पीछे छूटी तबाही ने जिंदगी को फिर एक नई मुश्किल में डाल दिया है। घरों में कीचड़ भरा है, सामान बह चुका है। जरेखेत बरगापुल, गजुरी, फुर्के खोला सहित 12 पुल बह गए हैं। इसके चलते रिश्ते, रोजगार और रोटी सब दूर हो गए हैं। जिंदगी की असली जंग अब शुरू हुई है और वह है दो जून की रोटी का जुगाड़।

कहीं चूल्हा नहीं है तो कहीं राशन नहीं है। बाढ़ के दौरान लोगों ने किसी तरह अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। अब जब पानी कम हुआ है तो सामने भूख का संकट खड़ा दिख रहा है। गजुरी के एमनाथ भंडारी ने दर्द बयां करते हुए कहा कि बाढ़ के समय तो लगा था कि पानी उतरते ही सब ठीक हो जाएगा लेकिन पुल बह जाने से अब बाजार जाना भी मुश्किल है। घर में जो थोड़ा-बहुत अनाज था, वह खत्म होने के कगार पर है। बच्चों के लिए खाना जुटाना सबसे बड़ी चिंता है।

एक-दूसरे तक पहुंचना मुश्किल पुल टूटने के कारण जरूरत पर एक-दूसरे तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बीमार और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी है। किसी को इलाज की जरूरत पड़ जाए तो उसे सुरक्षित तरीके से दूसरी तरफ ले जाना चुनौती बन गया है। कुबूत की सिनी मेहताना ने बताया कि घर में कुछ खाने को नहीं बचा है। झूले वाले पुल से आई हूं और केला खरीद कर ले जा रही हूं। सुना है कि नगर पालिका की ओर से राशन बंटने वाला है। मिल जाए तो घर का चूल्हा जल जाएगा। बड़े तो किसी तरह बर्दाश्त कर लेंगे पर बच्चों को क्या कहकर बहलाएं।

स्कूल कैसे जाएंगे, खाना कहां खाएंगे बच्चे खाली घरों और टूटे रास्तों को देखकर सवाल कर रहे हैं कि अब स्कूल कैसे जाएंगे और खाना कहां से आएगा। महिलाओं के सामने परिवार के लिए भोजन जुटाने की चिंता है। बुजुर्गों को आने-जाने की चिंता सता रही है। दुकानदारों की दुकानें बंद हैं और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने रोजगार का संकट है।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हादसा, भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत अमेरिकी शेयरों में बढ़त रही क्योंकि वार्श ने मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित रखा हाइवे पर गड्ढे में गिरने से महिला की मौत; बेटे के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी, परिवार में मातम वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्ज़ा करने के अमेरिकी समझौते के पीछे क्या है? विश्व समाचार आज लाइव अपडेट: ईरान ने 'अन्यायपूर्ण' अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया कश्मीर की खबरों के दो दशकों के साक्षी बशारत मसूद को मिला रमनाथ गोयनका जर्नलिज़्म अवॉर्ड हाईकोर्ट ने बंगलूरू पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया: हिंदू संगठन के नेता को उडुपी से क्यों लाया गया, सीसीटीवी पर सवाल हल ने विंगर बहोया के लिए फ्रैंकफर्ट के साथ समझौते पर सहमति जताई अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता में 27 वर्ष, रमनाथ गोएंका पुरस्कार विजेता आरएसएस स्वयंसेवक के मानहानि मामले में कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे, एक और को जमानत मिल गई टखने के लिगामेंट में चोट के कारण 2026 सीज़न समाप्त होने के बाद नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों से बाहर हो गए जन्माष्टमी 2026 की तिथि, पूजा‑व्रत समय और पारण की सही जानकारी फ्लू पर अलर्ट, अस्पतालों में अलग काउंटर; डिप्टी CM ने दवा-बेड-ऑक्सीजन को लेकर किया सतर्क नेपाल में एक्सप्रेस | मिट्टी में दबे घर, खेत-बगीचे नष्ट: 'अब हमारे पास कुछ नहीं बचा रेलवे ने पटरियों के नीचे छिपी खामियों का पता लगाने का किया इंतजाम, ‘एक्स-रे’ करेगा ये रडार कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी 275 भारतीय अब भी लापता, 108 का रेस्क्यू; टनल ऑपरेशन में जुटी भारतीय टीमें वन नेशन ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सीक्रेट हार्बर उपचुनाव पर जीत का दावा किया है हम पहेलियाँ सुलझाना बंद क्यों नहीं कर सकते - और AI अभी भी उन्हें सेट क्यों नहीं कर सकता क्राइम ब्रांच करेगी जांच, शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार खिताब की लड़ाई में हर्गोविक के खिलाफ खुद को मुक्का मारा हम्फ्रीज़ को हंगेरियन डार्ट्स ट्रॉफी से जल्दी बाहर होना पड़ा मैं गेम्सकॉम में छह बार जा चुका हूं - इस साल इसी बात ने मुझे उत्साहित किया 108 भारतीयों को बचाया गया, 275 लापता; सरकार काठमांडू, चीन के साथ राहत कार्यों का समन्वय कर रही है बाढ़ के बाद पनबिजली क्षमता प्रभावित, नेपाल भारत से अग्रिम बिजली आयात चाहता है प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे खराब टीम के लिए यह बुरा नहीं है' - हल की बेहतरीन शुरुआत नॉर्वे के राजा हेराल्ड का 89 वर्ष की आयु में निधन एशियाई खेलों से चूकेंगे नीरज चोपड़ा टखने के लिगामेंट के फटने के कारण डायमंड लीग यूपी में 30 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी सिक्योरिटी कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर आतंकवाद से मुक्ति के लिए पीएम का प्रयास सरकारी स्कूल में मिले 6 महीने पुराने एक्सपायर्ड मसाले, CJP ने उठाया सवाल पश्चिम एशिया में तनाव: नेतन्याहू वेस्ट बैंक हिंसा पर क्यों उग्र, गाजा-हमास और ईरान-अमेरिका समीकरण में क्या बदलाव? वित्तीय पत्रकारिता के दिग्गज जॉर्ज मैथ्यू: RBI, बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर के सबसे विश्वसनीय स्वर नेपाल में 275 भारतीय अभी भी लापता, मरने वालों की संख्या 675 हुई वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी महिला और एनबीसी न्यूज़ टीम पर कथित तौर पर हमला किया गया डुबॉइस का दोबारा मैच 17 अक्टूबर को लंदन में होगा शेफ़लर और मैक्लेरॉय के प्रभाव से होवलैंड टूर चैम्पियनशिप में सबसे आगे है थाने में बिगड़ती तबीयत वाला लड़का, अस्पताल में नहीं बचे ट्रम्प ने 'इतिहास के सबसे बड़े तेल सौदे' की घोषणा की, जिससे वेनेजुएला के 65 अरब बैरल भंडार पर अमेरिकी बहुमत का नियंत्रण हो जाएगा दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हादसा, भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत अमेरिकी शेयरों में बढ़त रही क्योंकि वार्श ने मुद्रास्फीति पर ध्यान केंद्रित रखा हाइवे पर गड्ढे में गिरने से महिला की मौत; बेटे के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी, परिवार में मातम वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्ज़ा करने के अमेरिकी समझौते के पीछे क्या है? विश्व समाचार आज लाइव अपडेट: ईरान ने 'अन्यायपूर्ण' अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया कश्मीर की खबरों के दो दशकों के साक्षी बशारत मसूद को मिला रमनाथ गोयनका जर्नलिज़्म अवॉर्ड हाईकोर्ट ने बंगलूरू पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया: हिंदू संगठन के नेता को उडुपी से क्यों लाया गया, सीसीटीवी पर सवाल हल ने विंगर बहोया के लिए फ्रैंकफर्ट के साथ समझौते पर सहमति जताई अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता में 27 वर्ष, रमनाथ गोएंका पुरस्कार विजेता आरएसएस स्वयंसेवक के मानहानि मामले में कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे, एक और को जमानत मिल गई टखने के लिगामेंट में चोट के कारण 2026 सीज़न समाप्त होने के बाद नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों से बाहर हो गए जन्माष्टमी 2026 की तिथि, पूजा‑व्रत समय और पारण की सही जानकारी फ्लू पर अलर्ट, अस्पतालों में अलग काउंटर; डिप्टी CM ने दवा-बेड-ऑक्सीजन को लेकर किया सतर्क नेपाल में एक्सप्रेस | मिट्टी में दबे घर, खेत-बगीचे नष्ट: 'अब हमारे पास कुछ नहीं बचा रेलवे ने पटरियों के नीचे छिपी खामियों का पता लगाने का किया इंतजाम, ‘एक्स-रे’ करेगा ये रडार कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी 275 भारतीय अब भी लापता, 108 का रेस्क्यू; टनल ऑपरेशन में जुटी भारतीय टीमें वन नेशन ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सीक्रेट हार्बर उपचुनाव पर जीत का दावा किया है हम पहेलियाँ सुलझाना बंद क्यों नहीं कर सकते - और AI अभी भी उन्हें सेट क्यों नहीं कर सकता क्राइम ब्रांच करेगी जांच, शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार खिताब की लड़ाई में हर्गोविक के खिलाफ खुद को मुक्का मारा हम्फ्रीज़ को हंगेरियन डार्ट्स ट्रॉफी से जल्दी बाहर होना पड़ा मैं गेम्सकॉम में छह बार जा चुका हूं - इस साल इसी बात ने मुझे उत्साहित किया 108 भारतीयों को बचाया गया, 275 लापता; सरकार काठमांडू, चीन के साथ राहत कार्यों का समन्वय कर रही है बाढ़ के बाद पनबिजली क्षमता प्रभावित, नेपाल भारत से अग्रिम बिजली आयात चाहता है प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे खराब टीम के लिए यह बुरा नहीं है' - हल की बेहतरीन शुरुआत नॉर्वे के राजा हेराल्ड का 89 वर्ष की आयु में निधन एशियाई खेलों से चूकेंगे नीरज चोपड़ा टखने के लिगामेंट के फटने के कारण डायमंड लीग यूपी में 30 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी सिक्योरिटी कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर आतंकवाद से मुक्ति के लिए पीएम का प्रयास सरकारी स्कूल में मिले 6 महीने पुराने एक्सपायर्ड मसाले, CJP ने उठाया सवाल पश्चिम एशिया में तनाव: नेतन्याहू वेस्ट बैंक हिंसा पर क्यों उग्र, गाजा-हमास और ईरान-अमेरिका समीकरण में क्या बदलाव? वित्तीय पत्रकारिता के दिग्गज जॉर्ज मैथ्यू: RBI, बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर के सबसे विश्वसनीय स्वर नेपाल में 275 भारतीय अभी भी लापता, मरने वालों की संख्या 675 हुई वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी महिला और एनबीसी न्यूज़ टीम पर कथित तौर पर हमला किया गया डुबॉइस का दोबारा मैच 17 अक्टूबर को लंदन में होगा शेफ़लर और मैक्लेरॉय के प्रभाव से होवलैंड टूर चैम्पियनशिप में सबसे आगे है थाने में बिगड़ती तबीयत वाला लड़का, अस्पताल में नहीं बचे ट्रम्प ने 'इतिहास के सबसे बड़े तेल सौदे' की घोषणा की, जिससे वेनेजुएला के 65 अरब बैरल भंडार पर अमेरिकी बहुमत का नियंत्रण हो जाएगा