Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता

Ajay Tiwari
16 November 2026 • 0 • 16
न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता

इमेज स्रोत, Hannah Peters/Getty Images

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँच मैचों की वनडे सिरीज़ भारत ने 3-1 से जीत ली है. लेकिन इस जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठ रहे हैं.

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चौथे वनडे में मिली करारी हार के बाद बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर चिंता जताई थी. अब भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी गंभीर की चिंता को सही बताया है.

13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे में भारतीय टीम सिर्फ़ 89 रन पर ऑलआउट हो गई थी. न्यूज़ीलैंड ने ये मुक़ाबला 244 रन से जीता. इसके दो दिन बाद भारत ने पाँचवाँ वनडे 22 रन से जीतकर सिरीज़ अपने नाम कर ली, लेकिन इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाज़ केवल 209 रन बना सके.

ये प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि 2027 में वनडे विश्व कप खेला जाना है. टूर्नामेंट की मेज़बानी दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. गंभीर का मानना है कि न्यूज़ीलैंड में बल्लेबाज़ों को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, वे विश्व कप में मिलने वाली चुनौतियों से काफ़ी मिलती-जुलती हो सकती हैं.

इमेज स्रोत, Michael Bradley / AFP via Getty Images

13 नवंबर को बे ओवल में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए थे.

न्यूज़ीलैंड की ओर से विल यंग ने 108 गेंदों में 125 रन की पारी खेली. टिम साइफ़र्ट ने 58 और फ़िन एलन ने 41 रन बनाए.

334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही.

न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट पर शून्य रन हो गया.

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी पाँच रन बनाकर आउट हो गए और भारत ने सिर्फ़ नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए.

ईशान किशन ने 27 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई.

मैट हेनरी ने 27 रन देकर छह विकेट लिए. वनडे क्रिकेट में रनों के अंतर से ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार थी.

इमेज स्रोत, Ayush Kumar/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

चौथे वनडे में मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारतीय बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर खुलकर बात की.

गंभीर ने कहा कि जब कोई टीम लगभग 90 रन पर ऑलआउट हो जाती है, तो चिंता होना स्वाभाविक है.

उनके मुताबिक़, सबसे बड़ी परेशानी सिर्फ़ कम रन बनाना नहीं थी, बल्कि जिस तेज़ी से भारतीय टीम ने अपने विकेट गंवाए, वह ज़्यादा चिंता की बात थी.

गंभीर ने कहा कि भारत को न्यूज़ीलैंड जैसी परिस्थितियों में मानसिक और तकनीकी, दोनों स्तरों पर बेहतर तैयारी करनी होगी.

उन्होंने पहले 10 ओवरों की अहमियत पर भी ज़ोर दिया. गंभीर के मुताबिक़, भारतीय पिचों पर बल्लेबाज़ी के लिए शुरुआती 10 से 15 ओवर अक्सर आसान होते हैं, लेकिन न्यूज़ीलैंड में यही समय सबसे मुश्किल हो सकता है.

गंभीर ने ये भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी गेंद को इस हद तक मुश्किल नहीं माना जाना चाहिए कि बल्लेबाज़ उसका सामना ही न कर सकें. उनके मुताबिक़, मैट हेनरी ने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों को उसका सामना करने में सक्षम होना चाहिए था.

इमेज स्रोत, Hannah Peters/Getty Images

गौतम गंभीर की चिंता सिर्फ़ चौथे वनडे में 89 रन पर ऑलआउट होने को लेकर नहीं थी.

उन्होंने सिरीज़ के दूसरे वनडे का भी उदाहरण दिया.

सात नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए बारिश से प्रभावित मुक़ाबले में भारत को 135 रन के लक्ष्य का पीछा करना था,

भारत ने ये मैच डकवर्थ-लुईस-स्टर्न यानी डीएलएस नियम के तहत चार रन से जीता था.

गंभीर ने कहा कि केवल एक मैच में हारने की वजह से बल्लेबाज़ी की कमज़ोरी पर बात नहीं हो रही है. इससे पहले जीते गए मैच में भी सात विकेट गिर जाना चिंता की बात थी.

उनके बयान से स्पष्ट था कि भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों में लगातार विकेट गिरने की समस्या का समाधान ढूँढना होगा.

इमेज स्रोत, Ranjith Kumar/NurPhoto via Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँचवें वनडे में भारत की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर और टीम के कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी बल्लेबाज़ी को लेकर गौतम गंभीर की चिंता से सहमति जताई.

सोनी स्पोर्ट्स पर शास्त्री ने कहा, "गंभीर ने सही कहा था कि न्यूज़ीलैंड की परिस्थितियाँ दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले अगले विश्व कप के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हैं."

शास्त्री ने कहा कि भविष्य में भारतीय बल्लेबाज़ों से बेहतृर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उनके मुताबिक़, बल्लेबाज़ों को मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाना होगा और खेल के ऐसे दौर से निकलना सीखना होगा, जब गेंदबाज़ हावी हों.

उन्होंने कहा कि हर मैच में 300 या 320 रन बनाने के लक्ष्य के साथ नहीं उतरा जा सकता.

शास्त्री के मुताबिक़, कुछ पिचों पर 260 या 270 रन भी मैच जिताने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं.

उनकी इस टिप्पणी का मतलब था कि वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज़ों को परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति बदलनी होगी.

जहाँ पिच पर तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही हो, वहाँ तेज़ी से रन बनाने के बजाय विकेट बचाकर लंबी साझेदारियाँ करना ज़्यादा अहम हो सकता है.

इमेज स्रोत, Joe Allison/Getty Images

न्यूज़ीलैंड दौरे पर भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन आँकड़ों में भी दिखाई देता है.

पूरी वनडे सिरीज़ में भारत का कोई भी बल्लेबाज़ कुल 100 रन के आँकड़े तक नहीं पहुँच सका.

सिरीज़ में गेंद की शुरुआती स्विंग और सीम मूवमेंट के सामने दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

भारत के लिए एक और चिंता घरेलू और विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी के प्रदर्शन का अंतर है.

चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के बाद खेले गए मैचों में भारत के मिडिल ऑर्डर ने (चौथे से सातवें नंबर के बल्लेबाज) घरेलू मैदानों पर 12 मैचों में 47.75 की औसत और 110.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

इसके उलट विदेशी मैदानों पर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ों ने 11 मैचों में सिर्फ़ 24.64 के औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 79.58 रहा.

ये आँकड़े घरेलू और विदेशी परिस्थितियों में भारत के मध्यक्रम के प्रदर्शन में बड़ा अंतर दिखाते हैं.

इमेज स्रोत, Sanka VIDANAGAMA / AFP via Getty Images

गौतम गंभीर और रवि शास्त्री जहाँ न्यूज़ीलैंड में बल्लेबाज़ी की मुश्किलों को 2027 विश्व कप की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने थोड़ा अलग नज़रिया रखा है.

सिरीज़ जीतने के बाद अय्यर ने कहा कि न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका की परिस्थितियों की सीधे तौर पर तुलना नहीं की जा सकती.

उनके मुताबिक़, दोनों जगह मौसम और खेल की परिस्थितियाँ अलग हो सकती हैं.

अय्यर ने ये भी माना कि न्यूज़ीलैंड में गेंदबाज़ों को मदद मिली और दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल रहा.

हालाँकि उन्होंने ज़ोर दिया कि टीम का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य सिरीज़ जीतना था और भारत उसे हासिल करने में कामयाब रहा.

अय्यर के मुताबिक़, इस दौरे से हर खिलाड़ी को सीखने का मौक़ा मिलेगा और अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से खेल में बदलाव करना ज़रूरी है.

इमेज स्रोत, Joe Allison/Getty Images

गौतम गंभीर को नौ जुलाई 2024 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.

उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली थी, जिनके कार्यकाल में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप जीता था.

गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने अब तक तीन बड़े टूर्नामेंट जीते हैं. इनमें 2025 की चैंपियंस ट्रॉफ़ी, 2025 का एशिया कप और 2026 का टी20 विश्व कप शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Johan Rynners-ICC/ICC via Getty Images

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ जीतने के बावजूद भारत के सामने कई सवाल हैं.

सबसे बड़ा सवाल विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन को लेकर है. न्यूज़ीलैंड में तेज़ गेंदबाज़ों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ जिस तरह जल्दी-जल्दी आउट हुए, उसने 2027 विश्व कप की तैयारियों पर चर्चा तेज़ कर दी है.

दूसरा सवाल बल्लेबाज़ी क्रम के संतुलन और विकल्पों को लेकर है. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ आख़िरी दो वनडे में शुभमन गिल और केएल राहुल के नहीं खेलने से टीम के शीर्ष क्रम में बदलाव करना पड़ा.

तीसरी चुनौती फ़ील्डिंग की है. सिरीज़ में छूटे कैच और दूसरी ग़लतियों ने दिखाया कि भारत को इस क्षेत्र में भी सुधार करने की ज़रूरत है.

हालाँकि न्यूज़ीलैंड दौरे से भारतीय गेंदबाज़ी के लिए सकारात्मक संकेत भी मिले हैं. अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और दूसरे तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन ने दिखाया कि टीम में मुश्किल परिस्थितियों में मुक़ाबले को अपने पक्ष में करने की क्षमता है.

गौतम गंभीर और रवि शास्त्री की टिप्पणियाँ इसी बात की ओर इशारा करती हैं कि 2027 विश्व कप में सफल होने के लिए केवल बड़े स्कोर करना ही काफ़ी नहीं होगा. टीम को मुश्किल पिचों पर विकेट बचाने, परिस्थितियों के मुताबिक़ बल्लेबाज़ी करने और फ़ील्डिंग में मौक़ों का फ़ायदा उठाने पर भी काम करना होगा.

भारत न्यूज़ीलैंड से वनडे सिरीज़ जीतकर लौटा है, लेकिन अगला विश्व कप जीतने की उसकी तैयारियाँ कितनी मज़बूत हैं, इसका जवाब आने वाले मैचों में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन से ही मिलेगा.

इमेज स्रोत, Christiaan Kotze / AFP via Getty Images

न्यूज़ीलैंड में भारतीय बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन को लेकर गौतम गंभीर की चिंता की एक वजह 2027 का वनडे विश्व कप भी है. ये टूर्नामेंट दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले कहा था कि वहाँ की परिस्थितियाँ उन दूसरे देशों के मुक़ाबले दक्षिण अफ़्रीका से ज़्यादा मिलती-जुलती हैं, जहाँ भारत को खेलना है.

गिल के मुताबिक़, साल के इस समय न्यूज़ीलैंड का मौसम भी दक्षिण अफ़्रीका में विश्व कप के दौरान मिलने वाली संभावित परिस्थितियों के क़रीब हो सकता है.

दक्षिण अफ़्रीका की पिचों पर मिलने वाली तेज़ी और उछाल का ज़िक्र वहाँ के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने भी किया है.

कॉनराड ने कहा था कि दक्षिण अफ़्रीका की पिचें पारंपरिक रूप से तेज़ गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल रही हैं और उन पर उछाल मिलता है.

हालाँकि कॉनराड ने ये भी कहा कि हाल के दिनों में जोहॉन्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर स्पिन गेंदबाज़ों को भी कुछ मदद मिली है.

आईसीसी के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक़, दक्षिण अफ़्रीका के आठ मैदानों पर 2027 विश्व कप के मैच खेले जाएँगे.

भारतीय टीम सात अक्तूबर 2027 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना पहला ग्रुप मैच खेलेगी. इसके बाद दस अक्तूबर को जोहॉन्सबर्ग में पाकिस्तान से उसका मुक़ाबला होगा.

ऐसे में अलग-अलग परिस्थितियों के मुताबिक़ बल्लेबाज़ी करना भारतीय टीम की तैयारियों का एक अहम पहलू होगा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कानपुर में पाँच लोगों की मौत, फंदा मारने वाले पकड़े गए • लखनऊ में स्वच्छ वायु का विरोधाभास: 60 लाख की आबादी पर केवल 6 ACUI सेंटर, हवा 38% अधिक जहरीली • बदले की भावना में SKY! 29 गेंदों में 82 रन, गेंदबाजों को धूल चटा दी • 10 मिनट में मेडिकल स्टोर से लाकर दे दी 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी, हुआ प्रदर्शन • छठ के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां ने लगाई डांट, नाराज 19 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान • कॉग्निजेंट भर्ती में बदलाव: 20% ज्यादा फ्रेशर्स को हायर करेगी • कांग्रेस ने यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग के लिए ‘सॉफ्ट + हार्ड’ रणनीति अपनाई • कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लतीफ़ भट का सर्च ऑपरेशन में एनकाउंटर • उप. में फाइनेंसकर्मी की हत्या: पुलिस ने बयान दिया "दुश्मन को मार दिया, मदद आने वालों को नहीं छोड़ेगा • निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज • न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता • अनंत सिंह और परिवार की संपत्ति: सोना, जमीन, घोड़े और बेटी की रॉयल शादी • डेंटल सर्जन और वैज्ञानिक-बी समेत कई पदों पर भर्ती, भरी जाएंगी 13 रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन? • बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी • राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सवालों की सूची जमा की, चुनाव आयुक्तों से हलफनामे की मांग • पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम • राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा • महाराष्ट्रः अदानी के 5,675 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट 56.75 करोड़ का कैसे हो गया? कंपनी ने क्या कहा? • उत्तरी भारत सहित चार राज्यों में स्वगणना शुरू, नाम कैसे दर्ज होगा और छूट जाने पर क्या होगा? • थोक महंगाई 12.29% पर, ईंधन एवं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव • U19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत पर पाकिस्तानी सितारों की टिप्पणी और दोनों टीमों का जश्न • छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर • सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व सीटों के रोटेशन पर स्पष्ट कहा: किसी को विशेष सीट आरक्षित रखने का अधिकार नहीं • श्रृंगानगर ट्रेक ब्लास्ट केस में पुलिस ने रामसिंहपुर स्टेशन के पास जिंदा बम बरामद किया • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में गायक की अनोखी कहानी • छठ के समापन पर 16 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सामाजिक बुराइयों के प्रतीक रावण का दहन • PM मोदी का फिलीपींस दौरा: मनीला एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर • बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार के लिए कट्टर यहूदी पार्टियों को शामिल करने की मांग की • छठ की रात दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बड़े भाई के बाद छोटे भाई ने भी गंवाई जान • छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत • बोलकर ही काम, लॉन्च कब? • हिंदुस्तानी लड़कियाँ अबू बकर से क्यों मोहित • फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की पहली पोस्ट: सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट कर नए गाने पर दिया अपडेट, जानें कब होगा रिलीज? • अमित शाह ने याद किया 'दादा' अजित पवार: उनका जाना महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति • बीजेपी का मथुरा महामंथन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि एजेंडा शीर्ष पर, बड़े फैसले की उम्मीद • वायुसेना के एयर चीफ ने सेना को हनी ट्रैप से बचाने के उपाय सुझाए • यूपी के सबसे प्रदूषित शहर रहे गजरौला और मुरादाबाद, देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पीतल नगरी • कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच टकराव, दो आतंकियों की मौत की सूचना • दुबई के समुद्र तट पर गूंजे छठी मैया के गीत, बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोगों ने मनाया महापर्व • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-राज्य से विशेष नशा मामलों की अदालतें बनाने का आग्रह किया • कानपुर में पाँच लोगों की मौत, फंदा मारने वाले पकड़े गए • लखनऊ में स्वच्छ वायु का विरोधाभास: 60 लाख की आबादी पर केवल 6 ACUI सेंटर, हवा 38% अधिक जहरीली • बदले की भावना में SKY! 29 गेंदों में 82 रन, गेंदबाजों को धूल चटा दी • 10 मिनट में मेडिकल स्टोर से लाकर दे दी 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी, हुआ प्रदर्शन • छठ के पारण का खाना नहीं बनाने पर मां ने लगाई डांट, नाराज 19 वर्षीय बेटी ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान • कॉग्निजेंट भर्ती में बदलाव: 20% ज्यादा फ्रेशर्स को हायर करेगी • कांग्रेस ने यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग के लिए ‘सॉफ्ट + हार्ड’ रणनीति अपनाई • कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड लतीफ़ भट का सर्च ऑपरेशन में एनकाउंटर • उप. में फाइनेंसकर्मी की हत्या: पुलिस ने बयान दिया "दुश्मन को मार दिया, मदद आने वालों को नहीं छोड़ेगा • निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज • न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ जीतकर भी क्यों परेशान हैं गौतम गंभीर, शास्त्री ने भी जताई चिंता • अनंत सिंह और परिवार की संपत्ति: सोना, जमीन, घोड़े और बेटी की रॉयल शादी • डेंटल सर्जन और वैज्ञानिक-बी समेत कई पदों पर भर्ती, भरी जाएंगी 13 रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन? • बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी • राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सवालों की सूची जमा की, चुनाव आयुक्तों से हलफनामे की मांग • पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम • राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया 'वोट चोर-गद्दी छोड़' का नारा • महाराष्ट्रः अदानी के 5,675 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट 56.75 करोड़ का कैसे हो गया? कंपनी ने क्या कहा? • उत्तरी भारत सहित चार राज्यों में स्वगणना शुरू, नाम कैसे दर्ज होगा और छूट जाने पर क्या होगा? • थोक महंगाई 12.29% पर, ईंधन एवं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव • U19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत पर पाकिस्तानी सितारों की टिप्पणी और दोनों टीमों का जश्न • छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर • सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व सीटों के रोटेशन पर स्पष्ट कहा: किसी को विशेष सीट आरक्षित रखने का अधिकार नहीं • श्रृंगानगर ट्रेक ब्लास्ट केस में पुलिस ने रामसिंहपुर स्टेशन के पास जिंदा बम बरामद किया • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में गायक की अनोखी कहानी • छठ के समापन पर 16 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सामाजिक बुराइयों के प्रतीक रावण का दहन • PM मोदी का फिलीपींस दौरा: मनीला एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर • बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार के लिए कट्टर यहूदी पार्टियों को शामिल करने की मांग की • छठ की रात दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बड़े भाई के बाद छोटे भाई ने भी गंवाई जान • छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत • बोलकर ही काम, लॉन्च कब? • हिंदुस्तानी लड़कियाँ अबू बकर से क्यों मोहित • फायरिंग की घटना के बाद टाइगर की पहली पोस्ट: सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट कर नए गाने पर दिया अपडेट, जानें कब होगा रिलीज? • अमित शाह ने याद किया 'दादा' अजित पवार: उनका जाना महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति • बीजेपी का मथुरा महामंथन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि एजेंडा शीर्ष पर, बड़े फैसले की उम्मीद • वायुसेना के एयर चीफ ने सेना को हनी ट्रैप से बचाने के उपाय सुझाए • यूपी के सबसे प्रदूषित शहर रहे गजरौला और मुरादाबाद, देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पीतल नगरी • कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच टकराव, दो आतंकियों की मौत की सूचना • दुबई के समुद्र तट पर गूंजे छठी मैया के गीत, बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोगों ने मनाया महापर्व • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-राज्य से विशेष नशा मामलों की अदालतें बनाने का आग्रह किया •