Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी?

Ajay Tiwari
29 November 2026 • 0 • 22
पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी?

इमेज स्रोत, R.SATISH BABU/AFP via Getty Images

डीलिमिटेशन बिल पर विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कवायद को लेकर कांग्रेस एक बार फिर तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ अपने रिश्तों को साधने की कोशिश में जुट गई है.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कोशिश में चेन्नई पहुंचे हैं.

संसद के विशेष सत्र में 30 नवंबर से परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है. ऐसे में लोकसभा में 22 सांसदों वाली डीएमके की भूमिका बेहद अहम हो गई है.

डीएमके पहले ही परिसीमन बिल का समर्थन करने का एलान कर चुकी है. हालांकि, कांग्रेस को अब भी उम्मीद है कि स्टालिन उनके पक्ष में या सकते हैं.

दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए. कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर अभिनेता जोसेफ़ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की सरकार का समर्थन कर दिया.

इसके बाद स्टालिन ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली.

अब परिसीमन बिल ने दोनों दलों को एक बार फिर आमने-सामने ला दिया है.

सवाल सिर्फ़ एक बिल पर समर्थन या विरोध का नहीं, बल्कि उस राजनीतिक रिश्ते का भी है, जिसने कई दशकों तक तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय की है.

इमेज स्रोत, R.Satish BABU / AFP via Getty Image

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन लंबे समय तक क़ायम रहने की एक बड़ी वजह बीजेपी का बढ़ता राजनीतिक प्रभाव भी रहा.

दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के विरोधी खेमे में रहे और विपक्षी एकजुटता की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही.

हालांकि, 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत बिगड़ गई.

कांग्रेस ने गठबंधन में ज़्यादा सीटों की मांग की, जबकि डीएमके नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं था.

बताया जाता है कि स्टालिन इस बात से भी नाराज़ थे कि राहुल गांधी ने सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान उनसे सीधे संपर्क नहीं किया.

चुनाव के बाद दोनों दलों के रास्ते पूरी तरह अलग हो गए. डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा और अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

बहुमत से कुछ सीटें पीछे रहने के बावजूद टीवीके ने सरकार बनाई. कांग्रेस के पांच विधायकों ने डीएमके का साथ छोड़कर विजय की सरकार को समर्थन दे दिया.

दक्षिण भारत की राजनीति को क़रीब से देखने वाले राजनीतिक विश्लेषक जेवीसी श्रीराम का मानना है कि कांग्रेस का टीवीके सरकार को समर्थन देना अपने आप में राजनीतिक ग़लती नहीं थी, लेकिन डीएमके से अलग होने का तरीका बेहतर हो सकता था.

बीबीसी न्यूज़ हिंदी से बातचीत में श्रीराम ने कहा, "कांग्रेस नेताओं को चुनाव के बाद डीएमके नेतृत्व से मुलाकात कर अपने फ़ैसले की जानकारी देनी चाहिए थी. इसके बजाय पार्टी ने टीवीके को समर्थन देने का फ़ैसला कर लिया, जिससे डीएमके की नाराज़गी बढ़ी."

लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार आर. कन्नन भी इस मुद्दे पर श्रीराम से मिलती-जुलती राय रखते हैं.

उनके मुताबिक़, कांग्रेस ने डीएमके से रिश्ता तोड़ने का फ़ैसला पर्याप्त राजनीतिक विचार-विमर्श के बिना किया.

डीएमके पर लिखी किताब 'द डीएमके ईयर्स' के लेखक आर. कन्नन ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी को एमके स्टालिन से मुलाकात कर पुराने गठबंधन के लिए धन्यवाद देना चाहिए था और यह बताना चाहिए था कि अब दोनों दलों के लिए अलग-अलग रास्तों पर चलना बेहतर होगा."

वो कहते हैं कि तमिलनाडु कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी डीएमके के साथ पुराने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से असंतोष जताया, जिससे दोनों दलों के बीच तल्ख़ी और बढ़ गई.

अब संसद में परिसीमन से जुड़े नए संविधान संशोधन विधेयक ने दोनों दलों को एक बार फिर अलग-अलग राजनीतिक खेमों में खड़ा कर दिया है.

दरअसल, 17 अप्रैल को पेश किए गए पिछले परिसीमन प्रस्ताव का डीएमके ने विरोध किया था.

पार्टी की मुख्य चिंता यह थी कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने पर दक्षिण भारतीय राज्यों की लोकसभा में हिस्सेदारी घट सकती है.

एमके स्टालिन ने इस बार केंद्र के सामने दो प्रमुख मांगें रखीं. पहली, लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 फ़ीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए.

दूसरी, राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात अगले 25 वर्षों तक सुरक्षित रहना चाहिए.

27 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित प्रस्ताव को मंज़ूरी दी. इसके बाद 28 नवंबर को डीएमके ने अपने सांसदों की बैठक में विधेयक का समर्थन करने का फ़ैसला किया.

पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार ने उसकी दोनों प्रमुख मांगों को संशोधित प्रस्ताव में शामिल कर लिया है.

नए प्रस्ताव के तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 फ़ीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान है. इसके साथ ही राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के अनुपात को सुरक्षित रखने और परिसीमन की प्रक्रिया को अगले 25 वर्षों तक स्थगित रखने की व्यवस्था की गई है.

आर. कन्नन का मानना है कि स्टालिन कांग्रेस नेताओं से मुलाकात तो कर सकते हैं, लेकिन उनके अनुरोध पर अपना फ़ैसला बदलने की संभावना कम है.

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि स्टालिन कांग्रेस नेतृत्व की बात मानेंगे. वह उनसे मिलकर कह सकते हैं कि अब बहुत देर हो चुकी है. उन्होंने तमिलनाडु के हितों को सुरक्षित कर लिया है और उन्हें अपने फ़ैसले पर दोबारा विचार करने की ज़रूरत नहीं दिखती."

राजनीतिक विश्लेषक जेवीसी श्रीराम भी मानते हैं कि कांग्रेस ने स्टालिन से संपर्क करने में देर कर दी. उनके मुताबिक़, कांग्रेस को परिसीमन विधेयक पर चर्चा शुरू होने से काफ़ी पहले डीएमके और शरद पवार जैसे क्षेत्रीय नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी.

श्रीराम ने कहा, "कांग्रेस के पास देने के लिए डीएमके को कुछ ख़ास नहीं है. अगर कांग्रेस टीवीके सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की पेशकश भी करती है, तब भी सरकार तुरंत गिरने वाली नहीं है, क्योंकि सीपीआई, सीपीएम और वीसीके जैसे दल उसके साथ हैं."

उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा कोशिशों को देर से उठाया गया क़दम बताते हुए कहा कि पार्टी को परिसीमन के मुद्दे की अहमियत पहले समझनी चाहिए थी.

इमेज स्रोत, ANI

डीएमके के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पार्टी भविष्य में बीजेपी के साथ राजनीतिक नज़दीकी बढ़ा सकती है?

इस पर दोनों विशेषज्ञों की राय है कि किसी विधेयक पर समर्थन और चुनावी गठबंधन को एक नज़र से नहीं देखा जाना चाहिए.

आर. कन्नन के मुताबिक़, डीएमके का फ़ैसला मुख्य रूप से तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने से जुड़ा है. इसे बीजेपी के साथ राजनीतिक नज़दीकी के संकेत के तौर पर नहीं देखना चाहिए.

कन्नन के कहते हैं, "राहुल गांधी और स्टालिन के बीच पहले व्यक्तिगत नज़दीकी भी दिखाई देती थी, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने इस रिश्ते को प्रभावित किया है. हालांकि, डीएमके का परिसीमन विधेयक को समर्थन देना बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन का संकेत नहीं माना जाना चाहिए."

उनका कहना है कि डीएमके अपने अल्पसंख्यक, ख़ासकर मुस्लिम मतदाता आधार को लेकर काफ़ी सजग है. ऐसे में पार्टी बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन करने से पहले कई बार विचार करेगी.

वहीं, जेवीसी श्रीराम का कहना है कि डीएमके और बीजेपी के बीच किसी ख़ास मुद्दे पर सहयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन निकट भविष्य में दोनों दलों के चुनावी गठबंधन की संभावना उन्हें नहीं दिखती.

इमेज स्रोत, N Thyagarajan/Hindustan Times via Getty Images

कांग्रेस और डीएमके के बीच राजनीतिक रिश्ते की कहानी कई उतार-चढ़ाव से गुज़री है.

तमिलनाडु में डीएमके के राजनीतिक उभार के साथ कांग्रेस को भी राज्य में अपनी राजनीतिक ज़मीन बचाने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की ज़रूरत महसूस होने लगी थी.

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक़, डीएमके ने 1962 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम लीग के साथ कुछ सीटों पर तालमेल किया था.

इसके बाद 1969 में कांग्रेस के विभाजन ने डीएमके और इंदिरा गांधी के बीच नज़दीकी बढ़ाने का रास्ता खोला.

इंदिरा गांधी की कांग्रेस (आर) को संसद में समर्थन की ज़रूरत थी, जबकि डीएमके के पास 25 सांसद थे. इसी राजनीतिक समीकरण के तहत दोनों दलों ने 1971 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया.

हालांकि, यह साथ लंबे समय तक क़ायम नहीं रहा. 1975 में इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल का तत्कालीन डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने विरोध किया.

इसके बाद 1977 के विधानसभा चुनाव में डीएमके ने कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ा.

1980 में दोनों दल एक बार फिर साथ आए और लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया.

लेकिन 1984 में समीकरण फिर बदल गए. इस बार डीएमके ने वामपंथी दलों, जनता पार्टी और दूसरे क्षेत्रीय दलों के साथ मोर्चा बनाया, जबकि कांग्रेस ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया.

1989 और 1991 के चुनावों में भी डीएमके कांग्रेस विरोधी खेमे में रही.

कांग्रेस और डीएमके के रिश्तों में 1997 में एक और बड़ा मोड़ आया. तत्कालीन संयुक्त मोर्चा सरकार से कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया.

उस समय एमसी जैन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट को लेकर विवाद चल रहा था. रिपोर्ट में राजीव गांधी की हत्या की जांच के संदर्भ में डीएमके नेतृत्व पर लिट्टे के प्रति कथित नरम रुख़ रखने को लेकर टिप्पणियां की गई थीं.

इस विवाद के बाद दोनों दलों के बीच दूरी और बढ़ गई.

इसके दो साल बाद डीएमके ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले बीजेपी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का फ़ैसला किया.

दरअसल, 1998 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में गठबंधन किया था.

लेकिन अप्रैल 1999 में जयललिता की पार्टी ने एनडीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया. इसके बाद वाजपेयी सरकार विश्वास मत में एक वोट से हार गई.

1999 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया.

डीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया, जबकि एआईएडीएमके कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चली गई.

इस गठबंधन के तहत डीएमके वाजपेयी सरकार का हिस्सा बनी और उसके 12 सांसद एनडीए के प्रमुख सहयोगियों में शामिल हुए.

हालांकि, 2001 के विधानसभा चुनाव तक डीएमके और बीजेपी के बीच भी दूरी बढ़ने लगी.

उस चुनाव में एआईएडीएमके ने कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

इमेज स्रोत, Getty Images

2004 के लोकसभा चुनाव से पहले डीएमके ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थामा. इसके बाद 2014 को छोड़कर दोनों दल लगभग हर लोकसभा चुनाव में साथ रहे.

2004 में यूपीए की सरकार बनने के बाद डीएमके भी केंद्र की सत्ता में शामिल हुई.

हालांकि, सरकार में हिस्सेदारी और मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच कई बार तनाव पैदा हुआ.

2004 में करुणानिधि ने अपनी पार्टी के मंत्रियों के लिए अहम मंत्रालयों की मांग की थी. कांग्रेस को गठबंधन सहयोगियों के समर्थन की ज़रूरत थी, इसलिए उसे डीएमके की मांगों पर सहमति देनी पड़ी.

2009 में हालांकि कांग्रेस ने मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अपना रुख़ सख्त रखा.

इसके बाद 2जी स्पेक्ट्रम मामले ने दोनों दलों के रिश्तों में और कड़वाहट पैदा कर दी.

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले डीएमके ने यूपीए से नाता तोड़ लिया. कांग्रेस की ओर से प्रणब मुखर्जी, ग़ुलाम नबी आज़ाद और एके एंटनी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने करुणानिधि को मनाने की कोशिश की, लेकिन एमके स्टालिन ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया.

2016 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दोनों दल फिर साथ आए. इसके बाद 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को कामयाबी मिली.

2024 के लोकसभा चुनाव में भी डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया.

लेखक आर. कन्नन इस रिश्ते के उतार-चढ़ाव को राजनीतिक मजबूरियों से जोड़कर देखते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके के बीच वास्तविक राजनीतिक नज़दीकी 1971 में शुरू हुई थी.

उनके मुताबिक़, 1998 में जैन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के बाद दोनों दलों के रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे.

हालांकि, 2004 में दोनों पार्टियों की राजनीतिक ज़रूरतों ने उन्हें फिर एक साथ ला दिया.

कन्नन कहते हैं कि 2013-14 में दोनों दल एक बार फिर अलग हुए, लेकिन जल्द ही साथ आ गए और मई 2026 के विधानसभा चुनाव तक गठबंधन जारी रहा.

इसके बाद कांग्रेस टीवीके के समर्थन में आ गई और डीएमके से फिर राहें जुदा हो गईं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
दिसंबर में बैंकों की 17‑दिन की छुट्टी, कब‑कब बंद रहेंगे शाखाएँ • मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला • आयरन की गोलियों के बावजूद हीमोग्लोबिन क्यों नहीं बढ़ता? जानिए कारण • परिसीमन बिल पर DMK के रुख को बदलने के लिए कांग्रेस ने किया स्टालिन से मिलन • क्राइस्टचर्च के 5 सबसे सफल रन चेज़: भारत के सामने 300 की चुनौती • परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी की आवास योजना पर चर्चा, राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई नेता उपस्थित • बिग बॉस 20 में लव गिल की निकासी पर सलमान खान ने दी स्काउटिंग क्लास, वीकेंड के वार में क्या खास? • भारत के एक सांसद का प्रतिनिधित्व भार 26.3 लाख, अमेरिका‑जापान‑यूरोप के आंकड़े देखें • मनी प्लांट के लिए सही दिशा: 3 गलतियाँ जो कर सकती हैं आपको कंगाल • अलग विवादों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार • डीलिमिटेशन लागू होने के बाद सांसदों-विधायकों पर कितना बढ़ जाएगा ख़र्च • दो दशक पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मझौलिया में भारी हंगामा • हिमाचल में 2 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश‑बर्फबारी की संभावना • मिर्जापुर के अभिनेता मोहित मलिक ने आर्थिक तंगी और पत्नी की मदद का खुलासा किया • परिसीमन बिल पर नायडू ने संभाला मोर्चा, NDA सांसदों को दिल्ली पहुँचने का निर्देश • सिकंदराराऊ सड़क पर तेज रफ्तार EV कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक भाग गया • लखनऊ लूटकांड में ट्विस्ट: सराफ को नहीं पता बैग में कितना सोना था, लुटेरा सिपाही भी पुलिस को लगातार दे रहा चकमा • सैमसंग का नया ह्यूमनॉइड रोबोट CES 2027 में दिखेगा, टेस्ला से होगी टक्कर • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • रांची में धोनी का नया घर, लागत अनुमान ₹40 करोड़, सुविधाओं की झलक • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • थाई वीजा मिलने पर ही जाहींवी ने दी सन्नी की लोकेशन • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • बजट सत्र से पहले बीजेपी ने सांसदों के लिए 6 डिनर कार्यक्रम आयोजित, परिसीमन बिल पर चर्चा • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • पवन सिंह ने परिवार से तोड़ दिया रिश्ता, मां व बड़े भाई को छोड़कर भावनात्मक घोषणा • लखनऊ में आरडब्ल्यूए पर मानवाधिकार आयोग ने जांच का आदेश दिया, डीएम से रिपोर्ट मांगी • संत प्रेमानंद के केली कुंज आश्रम में सन्नाटा, इंक्वायरी काउंटर बंद, भक्तों की बढ़ती चिंता • DMK ने कहा केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा परिसीमन बिल पर, INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका • आबादी के करीब पहुंचा बाघ, गन्ने के खेत में बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत • अखिलेश यादव के पहुंचते ही शादी में भीड़ उमड़ी, कई लोगों की जेब से चोरी • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि का प्रस्ताव: 824 सीटों तक बढ़ सकती है संख्या, किसे मिलेगा लाभ • दिल्ली के विश्वास नगर में ई‑रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर • दिसंबर में बैंकों की 17‑दिन की छुट्टी, कब‑कब बंद रहेंगे शाखाएँ • मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला • आयरन की गोलियों के बावजूद हीमोग्लोबिन क्यों नहीं बढ़ता? जानिए कारण • परिसीमन बिल पर DMK के रुख को बदलने के लिए कांग्रेस ने किया स्टालिन से मिलन • क्राइस्टचर्च के 5 सबसे सफल रन चेज़: भारत के सामने 300 की चुनौती • परिसीमन विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी की आवास योजना पर चर्चा, राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई नेता उपस्थित • बिग बॉस 20 में लव गिल की निकासी पर सलमान खान ने दी स्काउटिंग क्लास, वीकेंड के वार में क्या खास? • भारत के एक सांसद का प्रतिनिधित्व भार 26.3 लाख, अमेरिका‑जापान‑यूरोप के आंकड़े देखें • मनी प्लांट के लिए सही दिशा: 3 गलतियाँ जो कर सकती हैं आपको कंगाल • अलग विवादों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार • डीलिमिटेशन लागू होने के बाद सांसदों-विधायकों पर कितना बढ़ जाएगा ख़र्च • दो दशक पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मझौलिया में भारी हंगामा • हिमाचल में 2 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश‑बर्फबारी की संभावना • मिर्जापुर के अभिनेता मोहित मलिक ने आर्थिक तंगी और पत्नी की मदद का खुलासा किया • परिसीमन बिल पर नायडू ने संभाला मोर्चा, NDA सांसदों को दिल्ली पहुँचने का निर्देश • सिकंदराराऊ सड़क पर तेज रफ्तार EV कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक भाग गया • लखनऊ लूटकांड में ट्विस्ट: सराफ को नहीं पता बैग में कितना सोना था, लुटेरा सिपाही भी पुलिस को लगातार दे रहा चकमा • सैमसंग का नया ह्यूमनॉइड रोबोट CES 2027 में दिखेगा, टेस्ला से होगी टक्कर • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • रांची में धोनी का नया घर, लागत अनुमान ₹40 करोड़, सुविधाओं की झलक • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • थाई वीजा मिलने पर ही जाहींवी ने दी सन्नी की लोकेशन • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • बजट सत्र से पहले बीजेपी ने सांसदों के लिए 6 डिनर कार्यक्रम आयोजित, परिसीमन बिल पर चर्चा • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • पवन सिंह ने परिवार से तोड़ दिया रिश्ता, मां व बड़े भाई को छोड़कर भावनात्मक घोषणा • लखनऊ में आरडब्ल्यूए पर मानवाधिकार आयोग ने जांच का आदेश दिया, डीएम से रिपोर्ट मांगी • संत प्रेमानंद के केली कुंज आश्रम में सन्नाटा, इंक्वायरी काउंटर बंद, भक्तों की बढ़ती चिंता • DMK ने कहा केंद्र सरकार का समर्थन मिलेगा परिसीमन बिल पर, INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका • आबादी के करीब पहुंचा बाघ, गन्ने के खेत में बछड़े को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत • अखिलेश यादव के पहुंचते ही शादी में भीड़ उमड़ी, कई लोगों की जेब से चोरी • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि का प्रस्ताव: 824 सीटों तक बढ़ सकती है संख्या, किसे मिलेगा लाभ • दिल्ली के विश्वास नगर में ई‑रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर आग से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर •