Monday, 12 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

प्रदर्शन मना है! जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटाने पर उठे सवाल

Ajay Tiwari
12 October 2026 • 0 • 35
प्रदर्शन मना है! जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटाने पर उठे सवाल

इमेज स्रोत, Getty Images

क़रीब साढ़े तीन दशक से देश भर के आंदोलनों के लिए केंद्र रहा दिल्ली का जंतर-मंतर अब विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह नहीं रहा.

इसकी जगह सरकार ने तीन जगहें निर्धारित की हैं. ये हैं- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान.

सरकार का ये फ़ैसला ऐसे समय आया है जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने के लिए सोमवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का रुख़ किया था.

इससे पहले ही दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की ओर से एक बयान जारी कर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह से हटा देने की सूचना दी गई.

हालांकि सीजेपी ने सरकार के ताज़ा फ़ैसले को अस्वीकार्य बताते हुए इसे 'लोगों के विरोध प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला' करार दिया है.

सीजेपी के सौरव दास ने कहा है कि प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए उसने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले दो अक्तूबर से जंतर-मंतर छावनी बना हुआ है.

बीते 10 अक्तूबर को सीजेपी के प्रदर्शन के बाद यह सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि निर्धारित की गई जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त मिलनी चाहिए.

इससे पहले पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाए जाने को लेकर जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटी थी और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें और हिंसा हुई थी.

इस बार जब सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया और वामपंथी छात्र संगठनों और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने दो से 10 अक्तूबर तक आंदोलन चलाने की बात कही थी, जिसके बाद जंतर मंतर को पूरी तरह बंद कर दिया गया.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है.

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से 11 अक्तूबर को जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, "केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विरोध प्रदर्शनों के लिए वैकल्पिक स्थानों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की थी. नई व्यवस्था समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर लागू की गई है."

ताज़ा आदेश में कहा गया है कि समिति ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को विरोध प्रदर्शन के लिए नई जगह अधिसूचित किए जाने की सिफ़ारिश की है.

इसमें कहा गया है, "इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी. यह 28 अप्रैल 2022 को जारी पूर्व के स्टैंडिंग ऑर्डर संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन है."

ये तीनों स्थान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हैं. इनके तय होने से प्रदर्शन अब संसद के आसपास के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र से दूर होंगे. रामलीला मैदान दिल्ली के बीच है, जबकि बुराड़ी मैदान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और सीबीडी मैदान पूर्वी दिल्ली में है.

रामलीला मैदान जंतर-मंतर से करीब 3 किलोमीटर दूर है. इस वजह से यह अन्य दोनों स्थानों के मुकाबले जंतर-मंतर के अधिक क़रीब है. बुराड़ी मैदान जंतर-मंतर से लगभग 21 किलोमीटर दूर है, जबकि सीबीडी मैदान इससे 13 किलोमीटर दूर है.

रामलीला मैदान में राजनीतिक रैलियों और जन आंदोलनों का लंबा इतिहास रहा है. इनमें 1975 में जयप्रकाश नारायण की रैली और 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुआ भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शामिल हैं. जबकि बुराड़ी मैदान तब चर्चा में आया जब 2020 में किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को वहां जाने के लिए कहा गया था.

इमेज स्रोत, ANI

केंद्रीय गृह मंत्रालय के ताज़ा फ़ैसले को लेकर सीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने इसे तानाशाही कदम बताया है और कहा है, "आज मोदी ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया. कल वे लोकतंत्र को ही सूची से हटा देंगे."

"तानाशाह की समस्या कभी विरोध प्रदर्शन की जगह नहीं थी. समस्या तो लोगों के विरोध करने के विचार से ही थी."

बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रही वामपंथी छात्र संगठन आइसा की नेता नेहा बोरा की टीम ने एक्स पर लिखा, "हम अपने जंतर-मंतर के लिए लड़ेंगे! यह सिर्फ़ एक जगह नहीं है, बल्कि लोगों की आवाज़ है. और हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकेगा!"

सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए एक्स पर लिखा, "नरेंद्र मोदी जंतर-मंतर से क्यों डरे हुए हैं? जंतर-मंतर भारत के लोगों का है. क्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत के लोगों से सलाह-मशविरा किया? क्या किसी हितधारक से चर्चा की गई? क्या किसी संगठन से सलाह ली गई?"

"लिखकर ले लीजिए, जिस तरह वे लोगों के जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों की सूची से हटा रहे हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री जल्द ही भारत से लोकतंत्र को भी हटा देंगे. यह कदम उसी दिशा में बढ़ाया गया है."

सौरव दास ने आगे लिखा, "हम इस मनमाने फ़ैसले को स्वीकार नहीं करते. यह लोगों के विरोध प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला है. अब पूरा देश जंतर-मंतर बन रहा है!"

सीजेपी की लीगल सेल की प्रमुख रत्ना सिंह ने एक्स पर लिखा, "हर जगह जंतर-मंतर योजना! लोग जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आते हैं, लेकिन सरकार जवाब में उसी जगह को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा देती है. पहले अनुमति लेने का खेल था. अब जब लोग अपनी आवाज उठाने के लिए जगह मांग रहे हैं, तो विरोध प्रदर्शन की जगह ही उनसे छीनी जा रही है."

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने एक्स पर लिखा, "यह साफ़ है कि सरकार विरोध प्रदर्शनों को दिल्ली के बाहरी इलाक़ों में भेजना चाहती है. वे बड़े प्रदर्शनों के लिए रामलीला मैदान में भी अनुमति नहीं देंगे. यह दुर्भावनापूर्ण और गैरक़ानूनी है."

"वे विरोध प्रदर्शन के लिए जगह तय नहीं कर सकते. शांतिपूर्ण तरीक़े से इकट्ठा होना और विरोध प्रदर्शन करना लोगों का मौलिक अधिकार है. सरकार लोगों को केवल 'निर्धारित स्थानों' तक सीमित नहीं कर सकती."

इमेज स्रोत, Getty Images

वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन ने जंतर-मंतर के इतिहास पर बीबीसी के लिए एक लेख लिखा था. उसके मुताबिक़, 1960 के दशक के उत्तरार्ध से 1980 के दशक तक बोट क्लब भारत का विशाल लोकतांत्रिक आवाज़ का केंद्र था.

साल 1993 के बाद के दौर में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच विरोध-प्रदर्शनों को राजपथ (अब कर्तव्य पथ) से हटाकर दूसरी जगह भेजना शुरू कर दिया गया और उसी समय जंतर-मंतर एक बीच का रास्ता बनकर उभरा. यह संसद भवन के पास था, लेकिन बहुत ज़्यादा पास भी नहीं; सबके सामने, लेकिन नियंत्रण में रहने लायक.

31 जनवरी 2003 के दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग ऑर्डर संख्या 309 का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार ने 2015 में लोकसभा को बताया था कि जंतर मंतर पर पाँच हजार से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए और वहाँ प्रदर्शनकारियों के वाहन लाने की अनुमति नहीं है.

संसद मार्ग पुलिस थाने के अभिलेखों के आधार पर उनके अध्ययन में दर्ज़ है कि जनवरी 2006 से अगस्त 2010 के बीच जंतर मंतर पर कम से कम 13,118 धरने और 5,491 प्रदर्शन, रैलियाँ और जुलूस हुए.

अकेले 2010 के पहले आठ महीनों में करीब डेढ़ लाख लोगों ने विभिन्न प्रदर्शनों में भाग लिया और कानून के उल्लंघन के आरोप में 12 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था.

जंतर मंतर कुछ आंदोलनों के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है, जैसे 1990 के दशक के नर्मदा बचाओ आंदोलन, 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन, 2012 में निर्भया आंदोलन, 2015 में न रैंक, वन पेंशन की मांग वाला आंदोलन, 2017 में तमिलनाडु के किसानों का आंदोलन आदि.

इसके बाद अक्तूबर 2017 में ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन रोकने और उन्हें रामलीला मैदान स्थानांतरित करने का आदेश दिया.

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा और 23 जुलाई 2018 को मजदूर किसान शक्ति संगठन बनाम भारत संघ मामले में कोर्ट ने शांतिपूर्ण सभा के संवैधानिक अधिकार और निवासियों के अधिकारों के बीच संतुलन पर बल दिया.

कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक राजधानी को निषेधाज्ञा के स्थायी किले में नहीं बदला जा सकता; लेकिन विरोध की स्वतंत्रता भी दूसरे नागरिकों के जीवन को अनिश्चितकाल के लिए नष्ट करने का लाइसेंस नहीं है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
24 साल की युवा ने बनाई DNA डेटा स्टोरेज स्टार्टअप, अब अमेरिका में विस्तार • राहुल गांधी ने संसद‑सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर चुनाव आयोग को चुनौती दी • अभिषेक मनु सिंहवी ने बताया: जब याचिका ही दायर थी तो CJI से मुलाकात की चिट्ठी क्यों लिखी गई • सिमरिया कल्पवास मेले से पहले संतों की मांग, रिफाइनरी के दो संयंत्र हटाएं, बुनियादी सुविधाएं दें • डिलीवरी रोबोट पर लोगों का गुस्सा, क्या इंसान‑रोबोट सह-अस्तित्व संभव है? • 50 साल की पटौदी परिवार की बेटी अभी तक अविवाहित, शादी के बारे में खुली बात • विराट‑अनुष्का ने मुंबई के वर्सोवा में 44 करोड़ में 3 लग्जरी फ्लैट खरीदे • नानी के सिर पर चाकू का 20 से ज्यादा वार; क्यों नाती के सिर पर खून हुआ सवार? बिहार में वारदात • सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के लिए जुटे विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता, कैसी है तैयारी? • बिना लक्षणों के बढ़ती है ऑस्टियोपेनिया की समस्या, हड्डियों को कर देती है खोखला • दिल्ली में वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने की अफवाहें: BCCI ने किया खंडन • यूपी पेट 2026 की सिटी स्लिप जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा – अपने शहर का पता कैसे करें • सीएम सम्राट चौधरी आज करने वाली हैं बड़ी घोषणा, पहली बार खुद PC में रहेंगे मुख्यमंत्री • पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने विदेश‑फंडेड विरोधों का आरोप, CJP पर की कड़ी निंदा • सीजेपी अब आगे क्या करेगी, सौरव दास ने बीबीसी को बताया • एएमयू में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव: शेरवानी परंपरा फिर से जागेगी • सोना गिरवी रखकर पैसे दिए': तीन गुजरातियों के इथियोपिया में 'अपहरण' का क्या था मामला • जंतर‑मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाया, धरना अब रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड में • छह साल के अंतराल के बाद फिर से अभिनय में लौटेंगी, नई हंसल मेहता सीरीज में • जयंत चौधरी ने जताया 'किसी ऐरे-गैरे के आगे नहीं झुकेंगे', जैंगारा में रालोद की ताकत दिखाई • Gen Z के रिज्यूमे में 5 आम गलतियों से बचें, नौकरी पाएं आसानी से • सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद? • नौरता परंपरा का संकुचन: गांवों में अब भी उमंगें • दोस्ती तोड़ी तो चाकू से गोद डाला, खून से लथपथ वैष्णवी तड़पती रही; बहन को अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया • राहुल गांधी ने दिल्ली चलो मार्च से पहले सरकार पर निशाना साधा: 10 प्रमुख बिंदु • पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या: फरीदाबाद में अंतिम संस्कार • फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस • भिंड में बुजुर्ग पर हनीट्रैप, ब्लैकमेल के आरोप में तीन गिरफ्तार • त्योहारों से पहले महंगाई में तेज़ उछाल, कीमतों में बढ़ोतरी का असर • राहुल गांधी ने नेहा बोरा‑प्रियंका गांधी की ढाल बनाकर कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च में भीड़ को संभाला • ‘फोर्स 3’ के सेट पर बाल‑बाल बचे, ‘दृश्यम’ के फेम अभिनेता ने बताया कैसे बचाई जान • BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी के पुतले पर बवाल • फाल्गुनी पाठक के गरबा कार्यक्रम की टिकेट कीमत पर विवाद, नवरात्रि उत्सव में चर्चा • डायन बताकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, मौत के बाद आरोपियों के घर पर शव रखकर प्रदर्शन; छह लोगों पर केस • जुड़वा बच्चों से दूरी बनाते हुए एक्ट्रेस दर्द में, सर्दी‑कोल्ड के कारण स्वास्थ्य कारणों से दूर • दो दशकों में कई आंदोलन‑स्थल • बरेली में एयर शो कल से: ध्रुव हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा आसमान, करतब दिखाएगी सारंग टीम • सब्जियों के दाम और ग्रामीण महंगाई ने बजट बिगाड़ा: सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.54% पर • आत्ममंथन करे कांग्रेस', दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव • 10वीं के छात्र का कम नंबर के बाद परिवार के डाटा साझा करने से हुआ दुःखद निधन • 24 साल की युवा ने बनाई DNA डेटा स्टोरेज स्टार्टअप, अब अमेरिका में विस्तार • राहुल गांधी ने संसद‑सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर चुनाव आयोग को चुनौती दी • अभिषेक मनु सिंहवी ने बताया: जब याचिका ही दायर थी तो CJI से मुलाकात की चिट्ठी क्यों लिखी गई • सिमरिया कल्पवास मेले से पहले संतों की मांग, रिफाइनरी के दो संयंत्र हटाएं, बुनियादी सुविधाएं दें • डिलीवरी रोबोट पर लोगों का गुस्सा, क्या इंसान‑रोबोट सह-अस्तित्व संभव है? • 50 साल की पटौदी परिवार की बेटी अभी तक अविवाहित, शादी के बारे में खुली बात • विराट‑अनुष्का ने मुंबई के वर्सोवा में 44 करोड़ में 3 लग्जरी फ्लैट खरीदे • नानी के सिर पर चाकू का 20 से ज्यादा वार; क्यों नाती के सिर पर खून हुआ सवार? बिहार में वारदात • सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के लिए जुटे विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता, कैसी है तैयारी? • बिना लक्षणों के बढ़ती है ऑस्टियोपेनिया की समस्या, हड्डियों को कर देती है खोखला • दिल्ली में वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने की अफवाहें: BCCI ने किया खंडन • यूपी पेट 2026 की सिटी स्लिप जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा – अपने शहर का पता कैसे करें • सीएम सम्राट चौधरी आज करने वाली हैं बड़ी घोषणा, पहली बार खुद PC में रहेंगे मुख्यमंत्री • पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने विदेश‑फंडेड विरोधों का आरोप, CJP पर की कड़ी निंदा • सीजेपी अब आगे क्या करेगी, सौरव दास ने बीबीसी को बताया • एएमयू में आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव: शेरवानी परंपरा फिर से जागेगी • सोना गिरवी रखकर पैसे दिए': तीन गुजरातियों के इथियोपिया में 'अपहरण' का क्या था मामला • जंतर‑मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाया, धरना अब रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड में • छह साल के अंतराल के बाद फिर से अभिनय में लौटेंगी, नई हंसल मेहता सीरीज में • जयंत चौधरी ने जताया 'किसी ऐरे-गैरे के आगे नहीं झुकेंगे', जैंगारा में रालोद की ताकत दिखाई • Gen Z के रिज्यूमे में 5 आम गलतियों से बचें, नौकरी पाएं आसानी से • सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद? • नौरता परंपरा का संकुचन: गांवों में अब भी उमंगें • दोस्ती तोड़ी तो चाकू से गोद डाला, खून से लथपथ वैष्णवी तड़पती रही; बहन को अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया • राहुल गांधी ने दिल्ली चलो मार्च से पहले सरकार पर निशाना साधा: 10 प्रमुख बिंदु • पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या: फरीदाबाद में अंतिम संस्कार • फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस • भिंड में बुजुर्ग पर हनीट्रैप, ब्लैकमेल के आरोप में तीन गिरफ्तार • त्योहारों से पहले महंगाई में तेज़ उछाल, कीमतों में बढ़ोतरी का असर • राहुल गांधी ने नेहा बोरा‑प्रियंका गांधी की ढाल बनाकर कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च में भीड़ को संभाला • ‘फोर्स 3’ के सेट पर बाल‑बाल बचे, ‘दृश्यम’ के फेम अभिनेता ने बताया कैसे बचाई जान • BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी के पुतले पर बवाल • फाल्गुनी पाठक के गरबा कार्यक्रम की टिकेट कीमत पर विवाद, नवरात्रि उत्सव में चर्चा • डायन बताकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, मौत के बाद आरोपियों के घर पर शव रखकर प्रदर्शन; छह लोगों पर केस • जुड़वा बच्चों से दूरी बनाते हुए एक्ट्रेस दर्द में, सर्दी‑कोल्ड के कारण स्वास्थ्य कारणों से दूर • दो दशकों में कई आंदोलन‑स्थल • बरेली में एयर शो कल से: ध्रुव हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा आसमान, करतब दिखाएगी सारंग टीम • सब्जियों के दाम और ग्रामीण महंगाई ने बजट बिगाड़ा: सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.54% पर • आत्ममंथन करे कांग्रेस', दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव • 10वीं के छात्र का कम नंबर के बाद परिवार के डाटा साझा करने से हुआ दुःखद निधन •