Monday, 12 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

प्रदर्शनों में नाराज़गी केवल चुनाव आयोग से है या मोदी सरकार के रवैये से?

Ajay Tiwari
12 October 2026 • 0 • 14
प्रदर्शनों में नाराज़गी केवल चुनाव आयोग से है या मोदी सरकार के रवैये से?

इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images

2026 में युवाओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों का दायरा सिर्फ़ रोज़गार या परीक्षा तक सीमित नहीं रहा है.

परीक्षा और नौकरी के सवालों से शुरू हुए युवा आंदोलनों के बाद अब मतदाता सूची और चुनाव आयोग को लेकर भी युवा समूहों और विपक्षी दलों के प्रदर्शन हो रहे हैं.

आज का सवाल यह है कि युवा किन मुद्दों पर सड़क पर आ रहा है और क्यों?

क्या रोज़गार की चिंता धीरे-धीरे संस्थाओं पर भरोसे की चिंता में बदल रही है? क्या परीक्षा में निष्पक्षता का सवाल और चुनाव में निष्पक्षता का सवाल, दोनों के पीछे व्यवस्था से न्याय मिलने के भरोसे का सवाल है?

या फिर विश्लेषक अलग-अलग मुद्दों और अलग-अलग आंदोलनों को जोड़कर एक बड़ी कहानी बना रहे हैं, जबकि ज़मीन पर तस्वीर इतनी सीधी नहीं है?

सवाल सरकार के लिए भी है. क्या हर विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक लामबंदी या विपक्षी राजनीति के चश्मे से देखना पर्याप्त है?

या सरकार को यह भी पूछना होगा कि अगर लाखों युवा किसी व्यवस्था की विश्वसनीयता और उस पर अपने भरोसे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो उस व्यवस्था में ऐसा क्या बदला जाए, जिससे सिर्फ़ नियम ही नहीं, बल्कि भरोसा भी बहाल हो?

सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी है कि उन्हें इतने सालों से जो जनसमर्थन हासिल रहा है, क्या उसका आधार खिसक रहा है? आगे जो युवा मतदाता के रूप में आने वाले हैं, क्या उन्हें जोड़ना बीजेपी के लिए एक चुनौती साबित हो रही है?

इन सब पहलुओं की पड़ताल के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़्म मुकेश शर्मा ने बात की सीएसडीएस से जुड़े राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रोफे़सर गौरव वल्लभ और राजनीतिक विश्लेषक नीरजा चौधरी से.

इमेज स्रोत, ANI

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

नौकरियों और दूसरे विषयों को लेकर युवाओं के सामने जो समस्याएं हैं, वे अचानक पैदा नहीं हुई हैं. ये पिछले 10-15 साल या उससे भी पहले से बनी रही हैं. लेकिन आज एक के बाद एक आंदोलन हो रहे हैं. इसे युवाओं के संदर्भ में देखें तो क्या बदलाव हुआ है या क्या बदल रहा है?

इस सवाल के जवाब में संजय कुमार बताते हैं कि पिछले 30-35 साल से नियमित रूप से किए जाने वाले सर्वेक्षणों के दौरान एक सवाल ज़रूर पूछा जाता है कि आपके सामने या देश के सामने सबसे बड़ी समस्या क्या है?

वह कहते हैं कि आमतौर पर हर सर्वे में बेरोज़गारी एक बड़ी समस्या बनकर दिखाई पड़ती है.

युवा इस सवाल के जवाब में यही कहते हैं कि बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या है.

इसलिए यह कहना ठीक है कि अचानक ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसके कारण दिल्ली की सड़कों और देश के अलग-अलग शहरों में इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन दिखाई पड़ रहा है.

संजय कुमार के अनुसार, युवाओं के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और देश की आम जनता को भी कहीं न कहीं यह अहसास होने लगा कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है.

इसी का नतीजा है कि आज दिल्ली और दूसरे शहरों की सड़कों पर जनता का आक्रोश दिखाई पड़ रहा है.

लेकिन सत्ताधारी बीजेपी से जुड़े प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ कहते हैं कि सरकार असहमति का स्वागत करती है. छात्रों के मुद्दे थे. सरकार ने उन्हें सुना और स्वीकार किया. कुछ मुद्दे वास्तविक थे, उनके समाधान के लिए सशक्त समिति बनाई और उन्हें हल करने का संकल्प लिया.

इसके साथ ही वह कहते हैं कि कुछ राजनीतिक पार्टियाँ उस असहमति के ऊपर सवार होकर अपने राजनीतिक उल्लू सीधे करना चाहती हैं.

"ध्यान रहे, ये भारत के युवा हैं. ये सब जानते हैं. ये कभी भी निराश और कुंठित लोगों को आगे बढ़ाने वाले नहीं हैं. जो लोग भारत की प्रगति में अवरोध पैदा करना चाहते हैं, हमें उन सभी दिमाग़ी नक्सलियों से भी सावधान रहना है."

राजनीतिक विश्लेषक नीरजा चौधरी को लगता है कि परिस्थितियां करवट ले रही हैं. वह कहती हैं कि वाजपेयी के ज़माने से मध्यम वर्ग भारतीय जनता पार्टी का पक्का समर्थक रहा है. अब वहाँ असंतोष दिखाई दे रहा है. नरेंद्र मोदी अपने आप में एक परिघटना रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कोई निर्णायक मोड़ आ रहा है.

उनके अनुसार यह मुद्दा लोगों को बहुत परेशान कर रहा है. अगर उनका वोट देने का हक़ उनसे छीन लिया जाता है, उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाते हैं, तो ग़रीबों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत जो चीज़ें मिलती हैं, वे भी ख़त्म हो जाएंगी. उनके लिए यह दोहरा प्रहार हुआ.

"इसका मतलब यह हुआ कि अगर मुझे तकलीफ़ है, पीड़ा है और मुझे वह नहीं मिल रहा है जो मुझे मिलना चाहिए, तो मैं अपनी सरकार बदलने के लिए वोट भी नहीं दे पाऊँगी. समाज के आख़िरी तबके में यह शक पैदा होना, यह बेचैनी होना कि हमारे मतदान के अधिकार को लेकर कुछ ठीक नहीं हो रहा है, लोगों को परेशान कर रहा है."

इमेज स्रोत, Ritesh Shukla/Getty Images

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों को लेकर सरकार की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिशों पर सवाल उठ रहे हैं एक लोकतांत्रिक देश में यह कितना जायज़ है?

इस पर गौरव वल्लभ कहते हैं कि किसी भी युवा को अपनी असहमति दर्ज कराने का पूरा अधिकार है. उसके लिए मुद्दे उठाइए, रचनात्मक चर्चा और बहस कीजिए और अपने विचार दीजिए. सरकार भी उन बातों पर अमल करेगी.

"मैं किसी के लिए कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूँ. मैं तो सीजेपी के बच्चों से भी कहना चाहता हूँ कि आपने अपनी चिंताएँ उठाईं, हमने आपको बुलाकर आपकी बात सुनी. अब आप भारत-विरोधी ताक़तों को अपने मंच पर मत आने दीजिए."

एसआईआर के विरोध को लेकर वह कहते हैं कि इस पर सर्वोच्च न्यायालय भी सुनवाई कर रहा है. चुनाव आयोग राजनीतिक दलों की बात सुनने के लिए तैयार है.

"लेकिन आप रोज़ दोपहर का खाना खाकर, कनॉट प्लेस के पाँच सितारा और अच्छे रेस्तराँ में भोजन करके सड़कों पर निकल जाएँ और अराजकता फैलाएँ. संवैधानिक संस्थाओं के लिए आप अपशब्द कहें और उन्हें कमज़ोर करें. लेकिन यह सब क्यों किया जा रहा है? उनका संवैधानिक संस्थाओं से कोई लेना-देना नहीं है. वे लोकतंत्र को कमज़ोर करना चाहते हैं."

नीरजा चौधरी इस पूरे प्रकरण को अलग तरह से देखती हैं. वह कहती हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के जून-जुलाई में हुए प्रदर्शनों और 20 जुलाई को संसद के सामने जिस तरह हिंसा हुई, उसके बाद सरकार को लेकर जो डर था, वह ख़त्म होता जा रहा है.

लोगों के साथ अब विपक्षी पार्टियाँ, ख़ास तौर पर कांग्रेस, जुड़ती चली जा रही हैं.

राहुल गांधी हिरासत में लिए जाने के लिए तैयार हैं और सड़कों पर लेट रहे हैं. विपक्ष की दूसरी पार्टियाँ भी उतर रही हैं.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खेमों से दूर नवीन पटनायक का बीजू जनता दल भी इसमें शामिल हुआ. अरविंद केजरीवाल की पार्टी, जो विपक्षी गठबंधन इंडिया से अलग हो गई थी, वह भी शामिल हुई.

इस तरह कारवाँ बनता चला जा रहा है.

हालांकि संजय कुमार इस मामले को अलग तरह से देखते हैं. वह कहते हैं कि इस वक़्त ये मुद्दे हैं. लेकिन जब चुनाव आ जाएगा, तो यही पार्टियाँ विरोध प्रदर्शन से हटकर चुनाव में व्यस्त हो जाएँगी, क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना है.

जब उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों के चुनाव आएँगे, तो ये मुद्दे धीरे-धीरे पीछे चले जाएँगे और उस समय चुनाव के मुद्दे हावी हो जाएंगे.

उस वक़्त ऐसे कई मतदाता हो सकते हैं, जो इस समय विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं और बीजेपी के ख़िलाफ़ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन चुनाव के दिन हो सकता है कि वे सिर्फ़ इसी मुद्दे पर वोट न करें.

उनके सामने कई और मुद्दे होंगे और वोट देने का मन बनाते समय हो सकता है कि वे दूसरे मुद्दों के आधार पर अपना वोट देने का निर्णय लें.

इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images

इस समय जो माहौल है, उसे सरकार-विरोधी माहौल के तौर पर देखा जाए या व्यवस्था-विरोधी माहौल के तौर पर?

इस सवाल के जवाब में संजय कुमार कहते हैं, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि ये प्रदर्शन सरकार के कामकाज़ के ख़िलाफ़ हैं, क्योंकि कोई ऐसा संकेत मुझे दिखाई नहीं पड़ता जिससे लगे कि लोग सरकार के कामकाज़ से नाराज़ हैं. दूसरी बात यह है कि क्या संस्थाओं से नाराज़गी है? संस्थाएँ तो कई हैं. देश को चलाने के लिए तमाम तरह की संस्थाएँ होती हैं. लेकिन अगर कोई नाराज़गी दिखाई पड़ती है, तो सिर्फ़ एक ही संस्था है और वह है चुनाव आयोग."

"कुल मिलाकर नाराज़गी सिर्फ एक ही बात से है कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने का जो काम किया, क्या वह ठीक से हुआ या नहीं? सारा आक्रोश और सारी नाराज़गी सिर्फ़ चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ दिखाई पड़ती है, न कि सरकार के कामकाज़ से या किसी अन्य संस्था से."

हालांकि नीरजा चौधरी को लगता है कि इन प्रदर्शनों का असर व्यापक हो सकता है क्योंकि प्रदर्शन करने वाली पीढ़ी अलग है.

वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह नई पीढ़ी, ख़ास तौर पर शिक्षित मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग, सवाल करना सीख गई है. वह सवाल कर रही है. वह बेपरवाह है और स्थापित मान्यताओं को चुनौती देती है. लेकिन आरएसएस, बीजेपी और एबीवीपी से जुड़े जो नौजवान हैं, शायद उन्हें सवाल करने का प्रशिक्षण नहीं मिला है. उन्हें सवाल करना सिखाया नहीं जाता. जो तय लाइन है, उसी का पालन कीजिए."

"कॉकरोच जनता पार्टी के इन नौजवानों को सुनिए. वे कह रहे हैं कि हमें अपने भविष्य की फ़िक्र है. हमें देश के भविष्य के बारे में सोचना है. इसीलिए हम बाहर निकलेंगे. हिरासत में लिया जाता है तो लिया जाए. सरकार जो करना चाहती है, करे. हम अपनी आवाज़ उठाने वाले हैं. हम वोट की पवित्रता के लिए लड़ेंगे."

सीजेपी शिक्षा, स्वास्थ्य और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही है. अभी यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक दबाव समूह है. इसमें विपक्षी पार्टियाँ जुड़ गई हैं.

तो इसका क्या असर होगा?

नीरजा चौधरी कहती हैं, "मुझे लगता है कि इसका असर सभी संस्थाओं पर पड़ेगा. जैसे-जैसे लोग शांतिपूर्वक सड़कों पर उतरते हैं, नौकरशाह भी सावधान हो जाते हैं, राजनीतिक पार्टियाँ भी सावधान हो जाती हैं और न्यायपालिका भी शायद इस बात को लेकर सतर्क हो जाती है कि उसकी भूमिका क्या है."

"ये सब प्रक्रियाएँ समानांतर चल रही हैं. यह सब कहाँ जाकर रुकेगा, आज कहना बहुत मुश्किल है. आज बीजेपी के लिए यह बहुत बड़ी समस्या बन गई है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
‘दृश्यम 3’ ने 300 करोड़ का मुक़ाम हासिल किया, ‘हनुमान अंश’ में फिर से तेज़ी का संकेत • सऊदी के रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर हमला, टर्मिनल‑4 में लगी आग, क्रूज़ मिसाइल नष्ट, मेट्रो के दो स्टेशन बंद • बीजेपी विधायक की कार से मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा • सूर्यकांत से राहुल गांधी की मुलाकात रद्द, SIAR और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने की योजना • विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राजीव चौक सहित 6 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश‑निकास बंद • तेलंगाना में बेटे ने माँ पर डीजल डाल कर आग लगाई, 40 साल की महिला की मौत • दम्माम एयरपोर्ट पर भी हुआ हूती समूह का हमला, सऊदी में सुरक्षा चिंताएं बढ़ी • सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘प्रेयसी’ में ‘सम्पात’ शब्द का प्रयोग • खर्च नियंत्रण के सुझाव और राशिफल जानकारी • खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PTI के कई नेताओं को हिरासत, एक पूर्व CM को नजरबंद • यूपी दरोगा भर्ती‑2025: हाईकोर्ट ने सभी आपत्तियों को खारिज कर नियुक्ति प्रक्रिया को मंजूरी दी • बीजेपी ने यूपी के SC मोर्चे में बड़े पदस्थापनों की घोषणा • ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी राइडरों के बीच ऑर्डर को लेकर झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल • CJP ने पुलिस को 24 घंटे में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख देने का अल्टीमेटम, नहीं मिली तो फिर से कार्रवाई • INDIA ब्लॉक का दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP ने दी आखिरी चेतावनी; 6 मेट्रो स्टेशन बंद • किचन में तेल की चिकनाई से बचें: आसान सफाई के 7 स्मार्ट टिप्स • दिल्ली‑NCR में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश, ठंडक में बढ़ोतरी • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोसमी में घर तोड़ने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की • दिल्ली‑NCR में बारिश, इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, एमपीएससी विवाद में तुकाराम बने नए सचिव • Pakistan में शहबाज शरीफ का बड़ा एक्शन, लगा आपातकाल • पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं किया, तिल का ताड़ बना रहा है • दिल्ली मेट्रो ने 10 घंटे के लिये छह स्टेशन बंद किए • मैदान के बाहर मंधाना की नई पारी, सचिन ने किया स्वागत • फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती पर Fortuner ने रौंदा, 80 वर्षीय महिला की मौत • फरीदाबाद में 'गुलेल गैंग' के 7 सदस्यों पर डकैती के आरोप, पुलिस ने किया एनकाउंटर • कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने बर्थडे पर दिखाया बोल्ड लुक • गुजरात में नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा पोस्टर को लेकर विवाद • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा: ‘अब नेहरू या गांधी नहीं, हमें अपना नेता चाहिए’ • तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या: ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से लौटते समय गोली मारकर हत्या • वसील जाफर ने विराट कोहली के अचानक संन्यास पर तोड़ी चुप्पी • अक्टूबर में 7 राशियों के लिए करियर और वित्तीय अवसर, 26 दिन बचे • बिस्वजीत की बेटी पल्लवी ने रेखा के किसिंग सीन पर की टिप्पणी, चुप्पी तोड़ी • कांग्रेस मुख्यालय में दो गुटों के बीच जूते‑चप्पल की मार, सुरक्षा ने किया कड़ा जवाब • दिल्ली में आज 30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने सावधानी बरतने की सलाह दी • IndiGo की दिल्ली‑चेन्नई उड़ान में डिवाइस से धुआँ निकला, यात्रियों में हल्की असुविधा • तुला, मकर, कुंभ में सफलता की संभावना, अटके कामों का समाधान • दम्माम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्फोट: हवाई यात्रा में बदलाव • नाना की पोस्ट‑मार्टम रिपोर्ट सामने, मौत के कारण में खुलासा • कानपुर में पानी लेने के बहाने होटल में घुसे तीन बदमाश, संचालक की चेन और रुद्राक्ष माला चोरी • गाज़ा में तीन साल बाद समुद्र के किनारे बच्चे बचाव कार्य में जुटे, संघर्ष की परछाई में आशा की किरण • ‘दृश्यम 3’ ने 300 करोड़ का मुक़ाम हासिल किया, ‘हनुमान अंश’ में फिर से तेज़ी का संकेत • सऊदी के रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर हमला, टर्मिनल‑4 में लगी आग, क्रूज़ मिसाइल नष्ट, मेट्रो के दो स्टेशन बंद • बीजेपी विधायक की कार से मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा • सूर्यकांत से राहुल गांधी की मुलाकात रद्द, SIAR और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने की योजना • विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राजीव चौक सहित 6 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश‑निकास बंद • तेलंगाना में बेटे ने माँ पर डीजल डाल कर आग लगाई, 40 साल की महिला की मौत • दम्माम एयरपोर्ट पर भी हुआ हूती समूह का हमला, सऊदी में सुरक्षा चिंताएं बढ़ी • सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘प्रेयसी’ में ‘सम्पात’ शब्द का प्रयोग • खर्च नियंत्रण के सुझाव और राशिफल जानकारी • खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PTI के कई नेताओं को हिरासत, एक पूर्व CM को नजरबंद • यूपी दरोगा भर्ती‑2025: हाईकोर्ट ने सभी आपत्तियों को खारिज कर नियुक्ति प्रक्रिया को मंजूरी दी • बीजेपी ने यूपी के SC मोर्चे में बड़े पदस्थापनों की घोषणा • ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी राइडरों के बीच ऑर्डर को लेकर झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल • CJP ने पुलिस को 24 घंटे में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख देने का अल्टीमेटम, नहीं मिली तो फिर से कार्रवाई • INDIA ब्लॉक का दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP ने दी आखिरी चेतावनी; 6 मेट्रो स्टेशन बंद • किचन में तेल की चिकनाई से बचें: आसान सफाई के 7 स्मार्ट टिप्स • दिल्ली‑NCR में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश, ठंडक में बढ़ोतरी • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोसमी में घर तोड़ने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की • दिल्ली‑NCR में बारिश, इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, एमपीएससी विवाद में तुकाराम बने नए सचिव • Pakistan में शहबाज शरीफ का बड़ा एक्शन, लगा आपातकाल • पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं किया, तिल का ताड़ बना रहा है • दिल्ली मेट्रो ने 10 घंटे के लिये छह स्टेशन बंद किए • मैदान के बाहर मंधाना की नई पारी, सचिन ने किया स्वागत • फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती पर Fortuner ने रौंदा, 80 वर्षीय महिला की मौत • फरीदाबाद में 'गुलेल गैंग' के 7 सदस्यों पर डकैती के आरोप, पुलिस ने किया एनकाउंटर • कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने बर्थडे पर दिखाया बोल्ड लुक • गुजरात में नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा पोस्टर को लेकर विवाद • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा: ‘अब नेहरू या गांधी नहीं, हमें अपना नेता चाहिए’ • तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या: ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से लौटते समय गोली मारकर हत्या • वसील जाफर ने विराट कोहली के अचानक संन्यास पर तोड़ी चुप्पी • अक्टूबर में 7 राशियों के लिए करियर और वित्तीय अवसर, 26 दिन बचे • बिस्वजीत की बेटी पल्लवी ने रेखा के किसिंग सीन पर की टिप्पणी, चुप्पी तोड़ी • कांग्रेस मुख्यालय में दो गुटों के बीच जूते‑चप्पल की मार, सुरक्षा ने किया कड़ा जवाब • दिल्ली में आज 30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने सावधानी बरतने की सलाह दी • IndiGo की दिल्ली‑चेन्नई उड़ान में डिवाइस से धुआँ निकला, यात्रियों में हल्की असुविधा • तुला, मकर, कुंभ में सफलता की संभावना, अटके कामों का समाधान • दम्माम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्फोट: हवाई यात्रा में बदलाव • नाना की पोस्ट‑मार्टम रिपोर्ट सामने, मौत के कारण में खुलासा • कानपुर में पानी लेने के बहाने होटल में घुसे तीन बदमाश, संचालक की चेन और रुद्राक्ष माला चोरी • गाज़ा में तीन साल बाद समुद्र के किनारे बच्चे बचाव कार्य में जुटे, संघर्ष की परछाई में आशा की किरण •