Monday, 21 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

प्रिंसेस डायना की ज़िंदगी का आख़िरी दिन कैसा था?

Ajay Tiwari
21 September 2026 0 49
प्रिंसेस डायना की ज़िंदगी का आख़िरी दिन कैसा था?

इमेज स्रोत, PA

प्रिंसेस डायना के भाई अर्ल स्पेंसर ने बीबीसी से कहा है कि मीडिया जिस तरह का बर्ताव ड्यूक और डचेस ऑफ़ ससेक्स यानी प्रिंस हैरी और मेगन के साथ कर रहा है उसने उन्हें उनकी बहन डायना, प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स के साथ हुई घटनाओं की याद दिला दी है.

उन्होंने कहा कि प्रिंस हैरी और मेगन को लेकर चल रही मीडिया कवरेज 'कैंसर जितनी ख़तरनाक' है. उन्होंने कहा कि लोगों को डायना के उदाहरण से सीखना चाहिए.

ससेक्स दंपती शाही ज़िम्मेदारियों से अलग होने के छह साल बाद हाल ही में कैलिफ़ोर्निया से ब्रिटेन लौटे हैं. वे लगातार मीडिया की आलोचना करते रहे हैं.

डायना की मौत 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार हादसे में हुई थी. आरोप है कि मीडिया उनकी कार का पीछा कर रहा था.

उनकी ज़िंदगी का आख़िरी दिन कैसा था, इस पर हमने 7 साल पहले ये कहानी की थी, जिसे फिर से प्रकाशित कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, PA

रेहान फ़ज़ल

बीबीसी हिन्दी के लिए

राजकुमारी डायना ने अपना आख़िरी दिन अपने पार्टनर डोडी अल फ़ायद की नौका के ऊपरी डेक में बिताया. नाश्ते में उन्होंने ताज़े जैम के साथ एक एक क्रोएसाँ खाया.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

साथ में डायना ने दूध वाली कॉफ़ी ली जबकि डोडी ने ब्लैक कॉफ़ी ली. उस दिन साढ़े ग्यारह बजे दोनों ने नौका छोड़ दी ताकि वो डोडी के निजी विमान से पेरिस पहुंच सकें. उनके साथ डोडी का बटलर और उनका मालिश करने वाला भी गया क्योंकि डोडी की पीठ में उस दिन काफ़ी दर्द था.

उस दिन डोडी के कैलेंडर में सिर्फ़ एक एंट्री थी. उन्हें शाम साढ़े छह बजे पेरिस में अपने पिता के होटल रिट्ज़ के नज़दीक एक ज्वैलर के पास से एक अंगूठी लेनी थी. जैसे ही वो नीचे उतरे कैमरा वालों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं. शाम को वो दोनों रिट्ज़ होटल पहुंचे. डायना अपने बाल संवारने होटल के सैलून में चली गईं और डोडी अपने ज्वैलर से मिलने चले गए.

मशहूर पत्रकार क्रिस्टोफ़र एंडरसन अपनी किताब 'द डे डायना डाइड' में लिखते हैं, "पहले वो दोनों पेरिस के रेस्तराँ 'शे बेनॉय' गए लेकिन जब वहाँ उन्होंने फोटोग्राफ़रों की भीड़ देखी तो वो लौट कर 'रिट्ज़' के डाइनिंग रूम में आ गए. वहाँ डायना ने वेजेटेबिल 'टेंपूरा' का ऑर्डर किया जब कि डोडी ने ग्रिल्ड 'टरबोट' मछली मंगवाई."

"ऑर्डर देने के तुरंत बाद वो असहज महसूस करने लगे क्योंकि कई आँखें उन्हें घूर रही थीं. उन्होंने तुरंत डायनिंग रूम छोड़ा और वेटर से कहा कि वो उनका खाना उनके इंपीरयल स्वीट में पहुंचा दें."

एंडरसन आगे लिखते हैं, "डोडी ने योजना बनाई कि उनके ड्राइवर और अंगरक्षक ये आभास देंगे कि वो आगे के गेट से बाहर निकलने वाले है जहाँ उनकी मर्सिडीज़ गाड़ियों का काफ़िला उनका इंतज़ार कर रहा है, लेकिन तभी डोडी होटल के पिछले दरवाज़े से होटल की एक दूसरी मर्सिडीज़ एस 280 में निकल जाएंगे."

डोडी की ये योजना सफल रही लेकिन उस दिन उनके ड्राइवर आनरी पॉल ने शराब पी रखी थी. उनके ख़ून में अल्कोहल की मात्रा फ़्रांस की कानूनी मान्य सीमा से तीन गुना अधिक थी. बाद में जब उनके खून की जाँच की गई तो उसमें प्रोज़ेक और टियाप्राइडल जैसी दवाओं के अंश भी मिले, जिन्हें एंटी डिप्रेसेंट के तौर पर लिया जाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

जैसे ही वो वहाँ से निकले फ़ोटोग्राफ़रों को इस बारे में हवा लग गई और वो उनके पीछे मोटरसाइकिलों पर दौड़ पड़े. उनका ड्राइवर उनको छकाते हुए एफ़िल टावर के पास 'पों दे अलमा' सुरंग के अंदर घुस गया. ठीक 12 बज कर 23 मिनट पर फ़ोटोग्राफ़रों से बच निकलने की कोशिश कर रही कार सुरंग के एक कंक्रीट खंभे से जा टकराई.

इस टक्कर से कुछ ही मिनट पहले डोडी के अंगरक्षक ट्रेवर रीस जोंस ने अपनी सीट बेल्ट पहन ली थी. उस कार में सवार चार लोगों में से एक वो ही अगले दिन की सुबह देखने के लिए ज़िंदा रहे. बाद में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "हम सेन नदी के किनारे चल रहे थे, तभी हमने एक ज़ोर का धमाका सुना. ऐसा लगा कि जैसे किसी ने बहुत नज़दीक से बंदूक से कोई फ़ायर किया और एक कार के टायरों के स्क्रेच की आवाज़ सुनाई दी."

एक दूसरे चश्मदीद ने बताया, "मैं अपनी गर्ल फ़्रेंड और तीन अन्य पर्यटकों के साथ सुरंग के द्वार पर था. ट्रैफ़िक थोड़ा धीमा हो चला था, क्योंकि वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहे थे. जैसे ही धमाका हुआ मैं और एक जर्मन पर्यटक अंदर की तरफ़ दौड़े ताकि हम कार में सवार लोगों की मदद कर सकें."

इमेज स्रोत, Getty Images

1 बज कर 20 मिनट पर एंबुलेंस वहाँ पहुंची. एंबुलेंस पर सवार थे डॉक्टर आर्नल्ड डोरोसी. उन्होंने बाद में बीबीसी को बताया, "वहाँ पर हमें कार नहीं कार का मलबा मिला. ड्राइवर और डोडी की जान जा चुकी थी. कार से 10-20 गज़ की दूरी पर एक शख़्स पड़ा हुआ था और एक मेडिकल टीम उन्हें हर संभव तरीके से मदद कर रही थी."

डोरोसी आगे बताते हैं, "जब हम वहाँ पहुंचे तो राजकुमारी ज़िंदा थीं. वो कार की पिछली सीट पर थीं और उनका आधा शरीर कार के फ़र्श और आधा शरीर कार की सीट पर था. वो करीब-करीब बेहोश थीं और कुछ कहने की कोशिश कर रही थीं."

बीबीसी ने उनसे पूछा, "क्या आप याद कर सकते हैं, डायना क्या कहने की कोशिश कर रही थीं?" डाक्टर डोरोसी का जवाब था, "ये समझना बहुत मुश्किल था लेकिन मैं साफ़ देख सकता था कि उन्हें बहुत तकलीफ़ हो रही थी. वो टूटे हुए शब्दों में कह रही थीं कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा है."

क्रिस्टोफ़र एंडरसन लिखते हैं, "अमरीकी पैरा-मैडिक्स स्कूप एंड रन यानी उठाओ और भागो तकनीक में यकीन करते हैं जबकि फ़्रेंच 'स्टे एंड प्ले' तकनीक में विश्वास करते हैं. अभी लेडी डायना रास्ते में ही थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और एंबुलेंस को रोक कर उन्हें 'एईडी' और 'सीपीआर' दिया गया."

"1 बज कर 45 मिनट पर फ़्रांस में ब्रिटेन के राजदूत माइकल रे को इस दुर्घटना की सूचना मिली. उन्होंने तुरंत महारानी के निजी सचिव रोबिन जैनव्रिन को फ़ोन कर इसके बारे में आगाह कर दिया. ठीक 2 बज कर 1 मिनट पर डायना की एंबुलेंस अस्पताल में घुसी."

इमेज स्रोत, PA

उनको देखने वाले एक और डॉक्टर डैनियल इरोड ने बताया कि पहली बार डायना के दिल की धड़कनें तब रुकीं जब उन्हें कार से उतार कर एंबुलेंस पर चढ़ाया गया. लेकिन 'कार्डियक मसाज' दिए जाने के बाद उनका दिल फिर धड़कने लगा.

एंबुलेंस में उनकी हालत फिर ख़राब हुई और डॉक्टरों ने उन पर काम करने के लिए एंबुलेंस रुकवा दी. जब वो अस्पताल पहुंचीं तो उनकी हार्ट बीट चल रही थी लेकिन जल्द ही उन्हें साँस लेने में मदद करने के लिए एक कृत्रिम उपकरण लगा दिया गया.

बाद में एंबुलेंस के ड्राइवर माइकल मेसेबियू ने जाँच दल को बताया कि वो डॉक्टरों के आदेश पर एंबुलेंस को धीरे चला रहे थे. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि डायना का रक्तचाप बहुत नीचे चला गया था और वो उनका इलाज कर रहे थे. ठीक चार बजे डॉक्टरों ने हार मान ली और राजकुमारी डायना को मृत घोषित कर दिया गया.

इमेज स्रोत, PA

उसी समय लंदन में ओल्ड बैरक्स में डायना के बटलर पॉल बरेल के घर पर टेलीफ़ोन की घंटी बजी. दूसरे छोर पर डायना की नज़दीकी दोस्त लूसिया फ़्लेचा डे लीमा थीं, जो उन्हें वॉशिंगटन, अमेरिका से फ़ोन कर रही थीं

उनके पास तत्कालीन राष्ट्रपति क्लिन्टन के चीफ़ ऑफ़ प्रोटोकॉल मेल फ़्रेंच का फ़ोन आया था कि राजकुमारी की कार का एक्सिडेंट हुआ है. लीमा के पास डायना का नया मोबाइल नंबर नहीं था. बरेल को पता था कि राजकुमारी अपने मोबाइल फ़ोन के बिना कहीं नहीं जातीं. उन्होंने उनका नंबर डायल किया. घंटी बजी लेकिन कुछ ही सेकेंडों में वो 'ऑटोमेटेड आंसरिंग सर्विस मोड' में चला गया.

इमेज स्रोत, PA

डेढ़ घंटे बाद इस बात की पुष्टि हुई कि डोडी की मृत्यु हो चुकी है. डायना की निजी सचिव जैकी एलन ने पॉल और डायना के ड्राइवर के लिए पेरिस जाने के लिए जहाज़ के टिकट बुक किए.

उस समय ब्रिटिश एयरवेज़ के लंदन के सारे दफ़्तर बंद थे. इसलिए ये टिकट एयरलाइंस के न्यूयॉर्क ऑफ़िस से बुक किए गए. सुबह चार बजे राजकुमारी डायना को मृत घोषित कर दिया गया. बरेल ने अपने घर जा कर एक बैग में अपना सामान लिया और फिर वो डायना के अपार्टमेंट चले गए.

पॉल बरेल अपनी किताब 'अ रॉयल ड्यूटी' में लिखते हैं, "मैं राजकुमारी के अपार्टमेंट के पीछे के दरवाज़े से अंदर घुसा. इसके अंदर व्याप्त सन्नाटे ने मुझे बुरी तरह से विचलित कर दिया. मैं उनकी मेज़ के पास गया. उस पर रखी तीन 'मिनिएचर' घड़ियाँ टिक-टिक कर रही थीं."

"एक बीकर में करीब दर्जन भर पेंसिलें रखी हुई थीं. एक मेमो शीट पर पत्रों में इस्तेमाल करने के लिए अच्छे शब्दों की सूची लिखी हुई थी. उन्होंने इस बात को कभी नहीं छिपाया कि उनकी अंग्रेज़ी शब्दों की 'स्पेलिंग' बहुत कमज़ोर थी. फिर मुझे वो जप माला (तस्बीह) दिखाई दी जो उन्हें मदर टेरेसा ने दी थी. वो एक छोटी सी जीसस क्राइस्ट की मूर्ति के चारों और लिपटी हुई थी."

इमेज स्रोत, Getty Images

बरेल आगे लिखते हैं, "मैंने उसे उठा कर अपनी जेब में रख लिया. उनकी ड्रेसिंग टेबल पर उनके पसंदीदा पर्फ़्यूम 'फ़ाउबर्ग 24' की आधी इस्तेमाल की हुई बोतल रखी हुई थी. बग़ल में उनका 'पेंटीन' हेयर स्प्रे, कॉटन बड्स से भरा हुआ गिलास और कई लिपस्टिक्स रखी हुई थीं. मैंने एक लिपस्टिक और एक पाउडर कॉम्पैक्ट उठा कर एक बैग में रख लिया."

पेरिस में पॉल बरेल सीधे ब्रिटिश राजदूत के घर गए. पाल बरेल लिखते हैं, "मैने राजदूत की पत्नी सिल्विया जे को एक तरफ़ ले जा कर कहा, 'मुझे चिंता है कि दुर्घटना के बाद राज कुमारी के कपड़े बहुत ख़राब हालत में होंगे. उन्हें ये कतई पसंद नहीं आएगा कि लोग उन्हें इस हालत में देखें.' सिल्विया जे मुझे अपने वार्ड रोब के सामने ले गईं और बोलीं, 'आपको इसमें जो भी ड्रेस ठीक लगे, उसे चुन लीजिए.' मैंने एक काले रंग की पोशाक चुनी. फिर मैंने उनका वरसाचे का साइज़ 9 का काले रंग का हील वाला जूता भी चुना. फिर हम दोनों अस्पताल के लिए रवाना हो गए. जैसे ही हम उसके प्रवेश द्वार पर पहुंचे. सिल्विया ने मेरा हाथ दबा कर कहा, 'बी ब्रेव."

इमेज स्रोत, Getty Images

जब पॉल बरेल को उस कमरे में ले जाया गया, जहाँ डायना का पार्थिव शरीर रखा हुआ था तो एक तरफ़ से नर्स बीट्रेस हंबर्ट ने उनका हाथ पकड़ा और दूसरी तरफ़ से डायना के ड्राइवर कोलिन ने उनकी बाँह पकड़ी.

पॉल बरेल ने लिखा, "मैंने उनको देखा. वो महिला जिसका मैंने कई सालों तक ख्याल रखा था, एक पलंग पर शाँत लेटी हुई थी. गर्दन तक उनका चेहरा एक सफ़ेद कपड़े से ढ़ंका हुआ था. मेरे आँसू निकलने लगे. मैंने कमरे में चारों तरफ़ देखा. कमरे में सिर्फ़ दो दर्जन गुलाबों का एक गुलदस्ता रखा हुआ था जो फ़्राँस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिस्का दे एस्ताँ ने भिजवाया था."

"मैंने अपने आँसू पोछे और अपनी सारी ताकत जमा कर वहाँ खड़ी नर्स बीट्रेस हंबर्ट से कहा, 'मैं राजकुमारी के पहनाने के लिए एक काली पोशाक और जूते लाया हूँ. मेरे पास उनकी एक लिपस्टिक और पाउडर भी है.' फिर मैंने अपनी जेब से मदर टेरेसा की दी हुई तस्बीह निकाल कर उनसे कहा, 'क्या आप इसे राजकुमारी के हाथों में रख देंगी?' थोड़ी देर बाद जब मैं दोबारा राजकुमारी डायना के पार्थिव शरीर के सामने गया तो मैंने उनको बिल्कुल बदले रूप में पाया.. उन्हें अब काली ड्रेस और जूते पहना दिए गए थे. उनके बाल 'ब्लो ड्राई' कर दिए गए थे और उनके हाथ में मदर टेरेसा की दी हुई तस्बीह रखी हुई थी."

इमेज स्रोत, Getty Images

इस बीच ब्रितानी काउंसल जनरल कीथ मॉस ने इस बात की मंज़ूरी दे दी कि डायना के शरीर के ऊपरी हिस्से को आँशिक रूप से इंबाब कर दिया जाए. इसकी वजह से उनके शरीर का पूरा पोस्टमॉर्टम असंभव हो गया. वजह थी शरीर को सुरक्षित रखने वाले फॉर्मलडिहाइड से बहुत सारे टेस्ट अशुद्ध हो जाते हैं.

उधर प्रिंस चार्ल्स ने महारानी के बीएई 146 रॉयल जेट में डायना की दो बहनों लेडी सारा और लेडी जेन फिलोज़ और अपने उप निजी सचिव मार्क बोलैंड के साथ उड़ान भरी.

पेरिस में लैंड करते ही उन्हें सिल्वर रंग की जैगुअर कार में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के मुख्य द्वार पर फ़्राँस के राष्ट्रपति जाक शिराक ने उनका स्वागत किया. वो उनको अस्पताल के दूसरी मंज़िल के उस कमरे तक ले गए जहाँ राजकुमारी डायना का पार्थिव शरीर रखा हुआ था.

क्रिस्टोफ़र लिखते हैं, "जब तक डायना के पार्थिव शरीर को स्लेटी रंग के ताबूत में लिटा दिया गया था. उस ताबूत में शीशे की एक खिड़की सी थी. उस ताबूत से फॉर्मलडिहाइड और गुलाब और लिली के फूलों की मिश्रित सुगंध आ रही थी."

"जैसे ही एयरकंडीशनर की हवा से डायना के बाल उड़े, चार्ल्स बहुत भावुक हो गए. उनके होठों से एक आह सी निकली. वो अपनी पूर्व सालियों की तरफ़ मुड़े जो बुरी तरह से रो रही थीं. उन्होंने उनको दिलासा दिया. फिर चार्ल्स ने बेहतरीन फ़्रेंच में उन सब डॉक्टरों को धन्यवाद दिया जिन्होंने डायना का इलाज किया था."

इमेज स्रोत, Getty Images

जब विमान ने ब्रिटेन की धरती को छुआ तो तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर वहाँ पर डायना के पार्थिव शरीर का इंतज़ार कर रहे थे.

पॉल बरेल ने लिखा, 'आठ वायुसैनिकों ने करीब करीब 'स्लो मोशन' में राजकुमारी डायना के पार्थिव शरीर को विमान से नीचे उतारा. फिर हमारी कारों का काफ़िला मध्य लंदन के लिए रवाना हुआ. सड़क के दोनों तरफ़ हर कार ड्राइवर ने अपनी कार रोक दी और अपनी कार के सामने डायना के सम्मान में सिर झुका कर खड़े हो गए. मैंने सोचा अगर डायना जीवित होतीं तो इस बारे में क्या सोचतीं ? वो शर्म से सिकुड़ते हुए कहतीं, 'ओ माई गॉड. वो मेरे लिए अपनी कार रोक रहे हैं. ओ नो !'

6 सितंबर 1997 को सुबह 9 बज कर 8 मिनट पर राजकुमारी डायना की अंतिम यात्रा शुरू हुई.

जब उनका पार्थिव शरीर लंदन की सड़कों से होकर गुज़रा तो लाखों लोग सड़कों पर उतर आए.

उन्होंने आँसू भरी आखों से लोगों के दिल पर राज करने वाली राजकुमारी को विदाई दी.

उसी दिन वेस्टमिंस्टर एबी में हुए मेमोरियल समारोह में मशहूर गायक एलटन जॉन ने उनके सम्मान में गीत गाया... 'गुड बाई इंग्लैंड्स रोज़.. यू लिव्ड यॉर लाइफ़ लाइक अ केंडल इन द विंड...'

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
जाने दीजिए...’ हाथ जोड़ती रही युवती, सरेआम लोगों ने किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल एक परीक्षा सब कुछ नहीं': आईआईटी बॉम्बे मामले के बीच आईआईटी खड़गपुर निदेशक का संदेश, छात्रों से क्या-क्या कहा? चुनाव की राह पर, जयंत चौधरी से मिले, राजनीतिक पिच पर फेंका बाउंसर, यूपी सीट से इस्तीफे की चर्चा फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल, लोगों ने CCTV खंगालने की मांग की जापान में भारत की वैभव‑अभिषेक ओपनिंग: बेसबॉल की धरा पर क्रिकेट का नया तमाशा OnePlus 16 के डिजाइन, रंग विकल्प और प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने कथा वाचक आचार्य अभिषेकाचार्य महराज ने रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुना भक्तों को किया मंत्र मुग्ध सपा के दो प्रमुख नेता अखिलेश यादव के सामने भिड़े, SP मुखिया ने कार्रवाई की; दो जिलों में खलबली सलमान खान की टिप्पणी पर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने जताई असंतोष, कारण क्या? आडवाणी, जयशंकर, केजरीवाल समेत इन हस्तियों को नोटिस, जानें क्यों? धन के प्रभाव से दिखा असर: अभिजीत दीपके ने डूसू चुनाव में लग्जरी गाड़ियों से प्रचारकों पर आरोप लगाए IIT बॉम्बे ने साहिल की मृत्यु पर सार्वजनिक माफी मांगी, प्रोफेसर पर भी कार्रवाई सियासत के रंग बदलने पर मायावती का सपा पर निशाना शुभु के निधन के बाद ऐशान्या ने जन्मदिन पर भगवान से माफी माँगी रातोंरात लगे अखिलेश-आजम-अतीक की तस्वीरों वाले पोस्टर, सुबह सपा नेताओं ने फाड़े राजस्थान के 5 निगमों में मेयर का फैसला आज: 370 पार्षद करेंगे मतदान; क्रॉस वोटिंग पर नजर ईरान के आसमान में चमकते गोलों के पीछे ड्रोन, फ्लेयर या UFO? उ.प्र. को चार भागों में बाँटने का 71 साल पुराना विचार फिर से चर्चा में 26 लाख के हिसाब पर दो निर्यातकों में विवाद: मझोला थाने में केस दर्ज, धमकी और गाली गलाैच करने का आरोप पूर्व सांसद अतीक़ अहमद की हत्या के केस में अब तक क्या हुआ? बागपत में दो दोस्तों की हत्या, गणेश मंदिर में लाशें और टाइल्स; मुख्य आरोपी महंत नरेशनाथ को कोलकाता से गिरफ्तार ईओयू की जांच में खुलासा: नीट यूजी केस से जुड़े गिरोह ने BPSSC परीक्षाओं में की सेंधमारी, जानिए कैसे जुड़ा तार? एसआईआर नोटिस से मताधिकार छीनने का प्रयास, मोदी सरकार पर निशाना चीन के वैज्ञानिकों ने 10 मीटर गहराई में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन में सफलता पाई ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के चुनाव चिह्न फ्रीज फैसले पर चुनौती दी, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? छोटी घटनाएं बड़ी न बनें', लोगों की समस्याएं सुन सीएम योगी बोले- डीएम-एसपी रखें नजर जलती चिता पर पकाया मीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ एशियाई खेलों में सुचिका तरिया पर धोखाधड़ी का आरोप: फाइनल से बाहर होने के पीछे की सच्चाई ग्रेजुएट्स के लिए 13,745 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट: वैश्विक ऊर्जा पर असर और भारत की रणनीति स्पाई मास्टर की कहानी पर्दे पर उतारेंगे करण जौहर; रॉ के पहले प्रमुख पर फिल्म का किया एलान दिल्ली के SIR में कई VIP वोटरों को नोटिस, क्या होगा उनका नाम हटना? न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, व्यापार को मिलेगी नई चाल हॉस्टल में रात को 10 छात्राओं की बाल कटवाने की घटना से सुरक्षा पर सवाल बाथरूम में 22 वर्षीय युवक की आत्मघाती मृत्यु, दूसरी FIR से नाराज भारत की चिप मैन्युफैक्चरिंग: सिर्फ उत्पादन नहीं, स्थानीय उत्पादों में भारतीय चिप्स का इस्तेमाल क्यों जरूरी? भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग भरभराकर गिरी, बाल-बाल बची लोगों की जान अगरकर और बीसीसीआई के बीच अनबन कब शुरू हुई? 2023 में बुमराह विवाद से बोर्ड से भिड़े जाने दीजिए...’ हाथ जोड़ती रही युवती, सरेआम लोगों ने किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल एक परीक्षा सब कुछ नहीं': आईआईटी बॉम्बे मामले के बीच आईआईटी खड़गपुर निदेशक का संदेश, छात्रों से क्या-क्या कहा? चुनाव की राह पर, जयंत चौधरी से मिले, राजनीतिक पिच पर फेंका बाउंसर, यूपी सीट से इस्तीफे की चर्चा फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल, लोगों ने CCTV खंगालने की मांग की जापान में भारत की वैभव‑अभिषेक ओपनिंग: बेसबॉल की धरा पर क्रिकेट का नया तमाशा OnePlus 16 के डिजाइन, रंग विकल्प और प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने कथा वाचक आचार्य अभिषेकाचार्य महराज ने रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुना भक्तों को किया मंत्र मुग्ध सपा के दो प्रमुख नेता अखिलेश यादव के सामने भिड़े, SP मुखिया ने कार्रवाई की; दो जिलों में खलबली सलमान खान की टिप्पणी पर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने जताई असंतोष, कारण क्या? आडवाणी, जयशंकर, केजरीवाल समेत इन हस्तियों को नोटिस, जानें क्यों? धन के प्रभाव से दिखा असर: अभिजीत दीपके ने डूसू चुनाव में लग्जरी गाड़ियों से प्रचारकों पर आरोप लगाए IIT बॉम्बे ने साहिल की मृत्यु पर सार्वजनिक माफी मांगी, प्रोफेसर पर भी कार्रवाई सियासत के रंग बदलने पर मायावती का सपा पर निशाना शुभु के निधन के बाद ऐशान्या ने जन्मदिन पर भगवान से माफी माँगी रातोंरात लगे अखिलेश-आजम-अतीक की तस्वीरों वाले पोस्टर, सुबह सपा नेताओं ने फाड़े राजस्थान के 5 निगमों में मेयर का फैसला आज: 370 पार्षद करेंगे मतदान; क्रॉस वोटिंग पर नजर ईरान के आसमान में चमकते गोलों के पीछे ड्रोन, फ्लेयर या UFO? उ.प्र. को चार भागों में बाँटने का 71 साल पुराना विचार फिर से चर्चा में 26 लाख के हिसाब पर दो निर्यातकों में विवाद: मझोला थाने में केस दर्ज, धमकी और गाली गलाैच करने का आरोप पूर्व सांसद अतीक़ अहमद की हत्या के केस में अब तक क्या हुआ? बागपत में दो दोस्तों की हत्या, गणेश मंदिर में लाशें और टाइल्स; मुख्य आरोपी महंत नरेशनाथ को कोलकाता से गिरफ्तार ईओयू की जांच में खुलासा: नीट यूजी केस से जुड़े गिरोह ने BPSSC परीक्षाओं में की सेंधमारी, जानिए कैसे जुड़ा तार? एसआईआर नोटिस से मताधिकार छीनने का प्रयास, मोदी सरकार पर निशाना चीन के वैज्ञानिकों ने 10 मीटर गहराई में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन में सफलता पाई ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के चुनाव चिह्न फ्रीज फैसले पर चुनौती दी, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? छोटी घटनाएं बड़ी न बनें', लोगों की समस्याएं सुन सीएम योगी बोले- डीएम-एसपी रखें नजर जलती चिता पर पकाया मीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ एशियाई खेलों में सुचिका तरिया पर धोखाधड़ी का आरोप: फाइनल से बाहर होने के पीछे की सच्चाई ग्रेजुएट्स के लिए 13,745 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट: वैश्विक ऊर्जा पर असर और भारत की रणनीति स्पाई मास्टर की कहानी पर्दे पर उतारेंगे करण जौहर; रॉ के पहले प्रमुख पर फिल्म का किया एलान दिल्ली के SIR में कई VIP वोटरों को नोटिस, क्या होगा उनका नाम हटना? न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, व्यापार को मिलेगी नई चाल हॉस्टल में रात को 10 छात्राओं की बाल कटवाने की घटना से सुरक्षा पर सवाल बाथरूम में 22 वर्षीय युवक की आत्मघाती मृत्यु, दूसरी FIR से नाराज भारत की चिप मैन्युफैक्चरिंग: सिर्फ उत्पादन नहीं, स्थानीय उत्पादों में भारतीय चिप्स का इस्तेमाल क्यों जरूरी? भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग भरभराकर गिरी, बाल-बाल बची लोगों की जान अगरकर और बीसीसीआई के बीच अनबन कब शुरू हुई? 2023 में बुमराह विवाद से बोर्ड से भिड़े