Wednesday, 18 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

बेटी की शादी में चार लाख मेहमानों के आने का दावा करने वाले अनंत सिंह के पास कितनी संपत्ति है?

Ajay Tiwari
18 November 2026 • 0 • 47
बेटी की शादी में चार लाख मेहमानों के आने का दावा करने वाले अनंत सिंह के पास कितनी संपत्ति है?

इमेज स्रोत, ANI

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है. यह शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (बाढ़) में होगी.

नदवां गांव पटना शहर से क़रीब 65 किलोमीटर दूर है. अनंत सिंह ने ख़ुद दावा किया है कि शादी में बतौर मेहमान क़रीब चार लाख लोग आएंगे. फ़िलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं.

अनंत सिंह ने शादी के बारे में कहा है, "चार लाख से तो स्टार्टिंग (शुरुआत) है. अगर और लोग भी आएंगे तो उनके खाने का भी इंतज़ाम किया जाएगा. हमने इस शादी का न्योता हिंदुस्तान और पाकिस्तान में सबको भेजा है."

इस शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को थार गाड़ी दी जाएगी. घुड़दौड़ प्रतियोगिता की घोषणा अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने ख़ुद सोशल मीडिया पर की थी, जिसकी पुष्टि बाद में अनंत सिंह ने भी की.

इस बात की भी चर्चा है कि अनंत सिंह अपने दामाद ऋषिकेश को एक क़ीमती गाड़ी देने वाले हैं. हालांकि, ऋषिकेश के पिता रण विजय कुमार ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है.

ऋषिकेश पटना के बिहटा स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले हैं. परिवार के मुताबिक़, ऋषिकेश ने अमेरिका से एमबीए किया है.

अपने वन-लाइनर्स के लिए मशहूर अनंत सिंह से पत्रकार बार-बार शादी में आने वाले मेहमानों की सूची पूछ रहे हैं.

इस सवाल पर अनंत सिंह पत्रकारों से कहते नज़र आ रहे हैं, "यहां सिनेमा जैसा टिकट नहीं लेना है, आप सब शादी में आइए."

हालांकि, एक मीडिया इंटरव्यू में जब अनंत सिंह से शादी पर होने वाले ख़र्च के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे दोस्त और चाहने वाले सारा इंतज़ाम करते हैं. हम ख़ुद कुछ नहीं करते हैं. कोई शामियाना का ख़र्चा उठा लेगा, कोई कुछ और कर देगा. मेरे दोस्त पूरे देश में हैं."

अनंत सिंह शादी पर ख़र्च के सवाल को टाल गए. लेकिन शादी पर हो रहे ख़र्च ने इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है कि अनंत सिंह की कुल संपत्ति कितनी है?

चुनाव आयोग में दाख़िल हलफ़नामे के मुताबिक़, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के पास कुल 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है.

इमेज स्रोत, Ranjan kumar

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

65 साल के अनंत सिंह साल 2005 से मोकामा से लगातार विधायक हैं. सिर्फ़ कुछ समय के लिए उनकी पत्नी नीलम देवी इस सीट से विधायक रही थीं.

साल 2025 में विधानसभा चुनाव के दौरान दाख़िल हलफ़नामे के मुताबिक़, अनंत सिंह के पास 26 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 13 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है.

नक़दी की बात करें तो अनंत सिंह के पास 15 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 34 लाख रुपये हैं. अनंत सिंह के पटना और बाढ़ में पांच बैंक खाते हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 12 बैंक खाते हैं.

अनंत सिंह ने अपने हलफ़नामे में चार आश्रितों का ज़िक्र किया है, जिनमें उनकी बेटी शिवांगी सिंह का नाम भी शामिल है. शिवांगी सिंह की शादी हो रही है और उनके नाम पर कोई बैंक खाता नहीं है, जबकि अन्य तीन आश्रितों के पास बैंक खाते हैं.

हलफ़नामे के अनुसार, अनंत सिंह के पास दर्प कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी में 34.375 फ़ीसदी शेयर हैं, जिनकी क़ीमत क़रीब 10.18 करोड़ रुपये है. वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और एसएसजीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के शेयर हैं, जिनका ख़रीद मूल्य 21 लाख 50 हज़ार रुपये है.

नीलम देवी ने लाइफ़ इंश्योरेंस में 37 लाख रुपये से ज़्यादा का निवेश किया है.

हलफ़नामे के मुताबिक़, अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को आठ करोड़ 37 लाख रुपये का क़र्ज़ दिया है, जबकि दूसरे लोगों को तीन करोड़ 75 लाख रुपये दिए हैं. वहीं, नीलम देवी ने भी 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ दिया है. यानी इस दंपती ने कुल 22 करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ दिया है.

अनंत सिंह के पास तीन करोड़ रुपये से ज़्यादा क़ीमत की गाड़ियां हैं. इनमें 48 लाख रुपये की टोयोटा फ़ॉर्च्यूनर भी शामिल है, जिसे साल 2024 में ख़रीदा गया था.

अनंत सिंह के पास साल 2013 में ख़रीदी गई महिंद्रा एक्सयूवी 500 और साल 2015 में ख़रीदी गई दो करोड़ 70 लाख रुपये की लैंड क्रूज़र भी है. वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा थार और फ़ॉर्च्यूनर सिग्मा है. अनंत सिंह और नीलम देवी के पास कुल चार करोड़ रुपये से ज़्यादा क़ीमत की गाड़ियां हैं.

हलफ़नामे के मुताबिक़, अनंत सिंह के पास 150 ग्राम सोना है, जिसकी क़ीमत क़रीब 15 लाख रुपये है. वहीं, नीलम देवी के पास तक़रीबन 700 ग्राम सोना और छह किलो चांदी है, जिसकी क़ीमत 71 लाख रुपये से ज़्यादा है

इमेज स्रोत, Seetu

अनंत सिंह की अचल संपत्ति 11 करोड़ रुपये की है, जबकि नीलम देवी के पास 49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

अनंत सिंह की खेती योग्य ज़मीन की क़ीमत 15 लाख रुपये है, जबकि नीलम देवी के पास इस तरह की ज़मीन की क़ीमत छह करोड़ रुपये से ज़्यादा है. अनंत सिंह के पास ग़ैर-खेती योग्य ज़मीन सिर्फ़ अपने गांव नदवां में है, जिसकी क़ीमत एक करोड़ रुपये से ज़्यादा है. वहीं, नीलम देवी के पास पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, बिरला मंदिर और बोरिंग कैनाल रोड के अलावा उत्तर प्रदेश के जीबी नगर में भी ज़मीन है.

कमर्शियल बिल्डिंग की बात करें तो अनंत सिंह के पास फ़्रेज़र रोड पर हसन मंज़िल है, जिसकी मौजूदा क़ीमत तक़रीबन 10 करोड़ रुपये है. वहीं, नीलम देवी के पास पटना के पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा और दक्षिणी कृष्णापुरी में संपत्ति है. इसके अलावा बाढ़ के बेरहना और गुरुग्राम में उनका एक दफ़्तर भी है, जिसकी क़ीमत 13 करोड़ 90 लाख रुपये है.

अनंत सिंह के पास अपने पैतृक गांव नदवां में रिहाइशी इमारत है. नीलम देवी के पास पटना के बोरिंग रोड पर 5,700 वर्ग फ़ुट का एक फ़्लैट और दिल्ली के जीके में 2,100 वर्ग फ़ुट का फ़्लैट है. इन दोनों की क़ीमत तीन करोड़ रुपये से ज़्यादा है.

अनंत सिंह ने इस हलफ़नामे में अपना पेशा समाजसेवा, बिज़नेस और खेती बताया है. उन्होंने अपनी पत्नी नीलम देवी का पेशा भी यही बताया है. आय के स्रोत के तौर पर मकान के किराये का भी ज़िक्र किया गया है.

हलफ़नामे में अनंत सिंह पर दो करोड़ रुपये और उनकी पत्नी पर 23 करोड़ रुपये से ज़्यादा का क़र्ज़ भी बताया गया है. अनंत सिंह ने कार ख़रीदने के लिए दो करोड़ रुपये का लोन लिया है. वहीं, उनकी पत्नी ने कार लोन के साथ-साथ कृषि लोन भी लिया है.

इसके अलावा, नीलम देवी ने अनंत सिंह से आठ करोड़ रुपये और राजनंदिनी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से 12 करोड़ रुपये से ज़्यादा का लोन लिया है. अनंत सिंह ने भी इस कंपनी से 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया है.

अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले लंबित हैं. इनमें हत्या, हत्या की धमकी, अपराधियों को संरक्षण देने और अपहरण जैसे गंभीर मामले शामिल हैं.

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को आगामी एक दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है. अदालत ने अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की वजह से उन्हें चार हफ़्ते की मोहलत दी थी. इसके बाद अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और वह सरेंडर करेंगे.

यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में दिया था. दुलारचंद यादव की हत्या साल 2025 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी.

मोकामा के स्थानीय पत्रकार अनुभव कुमार बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताते हैं, "अनंत सिंह और नीलम देवी के पांच बच्चे हैं. तीन बेटे और दो बेटियां. ये छोटी बेटी है जिनकी शादी हो रही है. इससे पहले बड़ी बेटी की शादी भी इतनी धूमधाम से हुई थी. उनकी शादी एक सरकारी अधिकारी से हुई थी. लेकिन तब सोशल मीडिया इस कदर हावी नहीं था इसलिए शादी उतनी लाइमलाइट में नहीं आई."

ख़ुद अनंत सिंह भी सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी की शादी को लेकर हो रही चर्चा की वजह से चिढ़े हुए दिख रहे हैं. इस दौरान कई बार वह पत्रकारों से कहते दिख रहे हैं कि वह कुछ नया नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी में भी घुड़दौड़ प्रतियोगिता करवाई थी और पहले स्थान पर आने वाले विजेता को गाड़ी दी थी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कहा: भारत, ब्राज़ील और फ्रांस में युवा निराशा व बेरोज़गारी एक जैसी • PM मोदी से मिलेंगे प्रिंस विलियम; योगी के गढ़ में अखिलेश का कार्यक्रम और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक • कानपुर में इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग: 12 कर्मचारी घायल • आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले टीमों ने चौंकाने वाले 10 रिटेंशन निर्णय लिए • अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी की मृत्यु, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल • हनुमान फेम की होने वाली दुल्हन मौर्या का परिचय • iCloud और Apple Pay में आई रुकावट: अपडेट के बाद सेवाएँ फिर से चालू • 20 से अधिक ड्रमों में धमाका, 100 फीट ऊंची उठीं लपटें, जहरीले धुएं से सांसें फूलीं, ऐसा था मंजर • सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग पर राहुल गांधी ने कौन से किस्से सुनाए? • पाकिस्तान ने भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, भारत ने SAFF चैम्पियनशिप में 2-1 से जीत दर्ज की • छठ महापर्व में मल्लिक समाज की अहम भूमिका, मूर्ति विसर्जन पर 300 लोगों का सम्मान • सोनीपत में तहसील कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते पकड़ा • विधायक ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर ‘हिमाचल ON SALE’ का आरोप, जमीन‑संपत्ति मामलों में सवाल उठाए • प्रसव के बाद महिला की मृत्यु पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने तोड़फोड़, सड़क जाम • 500 रुपये के टिकट से पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने जीते 12 करोड़ • Nvidia के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा CEO नहीं बनाया, नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू • कांग वेई के डेटा सेंटर साम्राज्य और उनकी पत्नी पर जासूसी के आरोप • चक्रवात 'अकवान' बुधवार को दिशा बदल सकता है, आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तटों पर चेतावनी जारी • भाजपा का 2027 यूपी चुनावी एजेंडा: राम‑कृष्ण, हिंदुत्व और मथुरा मंदिर • वृंदावन में बांके बिहारी के नए मंदिर के लिये 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, योजना का खुलासा • राहुल गांधी का अमेरिका में भाषण: भारत आर्थिक संकट में, यूएस तकनीकी चुनौतियों से जूझ रहा • कुलगाम में लतीफ़ भट को सरेंडर का अल्टीमेटम, मस्जिद में छिपे मास्टरमाइंड पर सुरक्षा बलों की दबावपूर्ण कार्रवाई • शी जिनपिंग व पुतिन के साथ ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक • रात 1 बजे महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन पहुँचाई अजीब घटना • कंगना को राहत या मुश्किलें: किसानों के अपमान केस में अंतिम बहस, 1 दिसंबर को फैसला • चीन की 'एआई वंडरलैंड' में पहुंचे ट्रंप-पुतिन समेत दुनिया के कई नेता, जानिए क्यों खास है यह शहर • रामायण ने 13वें दिन 1,483.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ा • बोलने से डरते थे लोगों के भाई-भतीजों ने मिलकर किया हत्याकांड; खुली वजह • अखिलेश यादव करेंगे गोरखपुर में 20 किमी रोड शो, तिवारी हाता में भी रुकेंगे • चांदी की कीमत में तीव्र गिरावट, ₹6000 से सस्ती; सोना भी 10 g में ₹3000 कम • बेटी की शादी में चार लाख मेहमानों के आने का दावा करने वाले अनंत सिंह के पास कितनी संपत्ति है? • डॉयचे बैंक के लीक दस्तावेजों से उजागर हुए राज: अरबपतियों से एपस्टीन तक, जांच में नए खुलासे • साइबेरिया में रूसी सैन्य मालवाहक विमान का हादसा, सभी 19 मृत • अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ियों से NSA, बैंकिंग और विमानन पर पड़ा असर • पुराना तौलिया न फेंकें, दोबारा उपयोग के 7 तरीके • अमित शाह और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा • नोरा फतेही‑मिथुन चक्रवर्ती का 42‑साल का अंतर, जेलर 2 के डांस सीक्वेंस ने मचाई धूम • सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 25350 के नीचे; भारतीय शेयर बाजार में गिरावट • कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों की फिर मुठभेड़, लतीफ भट की संभावित मौजूदगी • कुलगाम में लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने सरेंडर करने का आग्रह किया, वह बोला- अल्लाह से मिलना है • राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कहा: भारत, ब्राज़ील और फ्रांस में युवा निराशा व बेरोज़गारी एक जैसी • PM मोदी से मिलेंगे प्रिंस विलियम; योगी के गढ़ में अखिलेश का कार्यक्रम और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक • कानपुर में इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग: 12 कर्मचारी घायल • आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले टीमों ने चौंकाने वाले 10 रिटेंशन निर्णय लिए • अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी की मृत्यु, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी घायल • हनुमान फेम की होने वाली दुल्हन मौर्या का परिचय • iCloud और Apple Pay में आई रुकावट: अपडेट के बाद सेवाएँ फिर से चालू • 20 से अधिक ड्रमों में धमाका, 100 फीट ऊंची उठीं लपटें, जहरीले धुएं से सांसें फूलीं, ऐसा था मंजर • सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग पर राहुल गांधी ने कौन से किस्से सुनाए? • पाकिस्तान ने भारतीय टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, भारत ने SAFF चैम्पियनशिप में 2-1 से जीत दर्ज की • छठ महापर्व में मल्लिक समाज की अहम भूमिका, मूर्ति विसर्जन पर 300 लोगों का सम्मान • सोनीपत में तहसील कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते पकड़ा • विधायक ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर ‘हिमाचल ON SALE’ का आरोप, जमीन‑संपत्ति मामलों में सवाल उठाए • प्रसव के बाद महिला की मृत्यु पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने तोड़फोड़, सड़क जाम • 500 रुपये के टिकट से पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने जीते 12 करोड़ • Nvidia के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा CEO नहीं बनाया, नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू • कांग वेई के डेटा सेंटर साम्राज्य और उनकी पत्नी पर जासूसी के आरोप • चक्रवात 'अकवान' बुधवार को दिशा बदल सकता है, आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तटों पर चेतावनी जारी • भाजपा का 2027 यूपी चुनावी एजेंडा: राम‑कृष्ण, हिंदुत्व और मथुरा मंदिर • वृंदावन में बांके बिहारी के नए मंदिर के लिये 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, योजना का खुलासा • राहुल गांधी का अमेरिका में भाषण: भारत आर्थिक संकट में, यूएस तकनीकी चुनौतियों से जूझ रहा • कुलगाम में लतीफ़ भट को सरेंडर का अल्टीमेटम, मस्जिद में छिपे मास्टरमाइंड पर सुरक्षा बलों की दबावपूर्ण कार्रवाई • शी जिनपिंग व पुतिन के साथ ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक • रात 1 बजे महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन पहुँचाई अजीब घटना • कंगना को राहत या मुश्किलें: किसानों के अपमान केस में अंतिम बहस, 1 दिसंबर को फैसला • चीन की 'एआई वंडरलैंड' में पहुंचे ट्रंप-पुतिन समेत दुनिया के कई नेता, जानिए क्यों खास है यह शहर • रामायण ने 13वें दिन 1,483.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ा • बोलने से डरते थे लोगों के भाई-भतीजों ने मिलकर किया हत्याकांड; खुली वजह • अखिलेश यादव करेंगे गोरखपुर में 20 किमी रोड शो, तिवारी हाता में भी रुकेंगे • चांदी की कीमत में तीव्र गिरावट, ₹6000 से सस्ती; सोना भी 10 g में ₹3000 कम • बेटी की शादी में चार लाख मेहमानों के आने का दावा करने वाले अनंत सिंह के पास कितनी संपत्ति है? • डॉयचे बैंक के लीक दस्तावेजों से उजागर हुए राज: अरबपतियों से एपस्टीन तक, जांच में नए खुलासे • साइबेरिया में रूसी सैन्य मालवाहक विमान का हादसा, सभी 19 मृत • अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ियों से NSA, बैंकिंग और विमानन पर पड़ा असर • पुराना तौलिया न फेंकें, दोबारा उपयोग के 7 तरीके • अमित शाह और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा • नोरा फतेही‑मिथुन चक्रवर्ती का 42‑साल का अंतर, जेलर 2 के डांस सीक्वेंस ने मचाई धूम • सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 25350 के नीचे; भारतीय शेयर बाजार में गिरावट • कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों की फिर मुठभेड़, लतीफ भट की संभावित मौजूदगी • कुलगाम में लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने सरेंडर करने का आग्रह किया, वह बोला- अल्लाह से मिलना है •