Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

भारत की 'तमाशा क्वीन' की कहानी, जिस पर बनी है श्रद्धा कपूर की फ़िल्म 'ईथा

Ajay Tiwari
28 November 2026 • 0 • 48
भारत की 'तमाशा क्वीन' की कहानी, जिस पर बनी है श्रद्धा कपूर की फ़िल्म 'ईथा

इमेज स्रोत, Prodip Guha/Getty Images

महाराष्ट्र के लोक रंगमंच की सबसे महान कलाकारों में से एक, विठाबाई नारायणगांवकर को मंच से दूर रखने वाली बहुत कम चीजें थीं. यहां तक कि उनके बच्चे का जन्म भी उन्हें मंच से दूर नहीं रख सका.

1960 के दशक में, गायिका, नर्तकी और तमाशा मंडली की प्रमुख विठाबाई महाराष्ट्र राज्य के एक गांव शिखर शिंगणापुर में प्रस्तुति दे रही थीं, तभी उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

उनकी बेटी और वरिष्ठ लोक कलाकार मंगला बनसोडे ने बीबीसी मराठी को बताया, "वह चुपचाप मंच के पीछे बने एक अस्थायी तंबू में चली गईं, जबकि हममें से बाक़ी लोग प्रस्तुति जारी रखे हुए थे."

बाहर बेचैन दर्शक लगातार चिल्ला रहे थे, "विठा कहां है?"

जब विठाबाई मंच पर लौटीं, तो उनकी गोद में उनका नवजात बेटा था, जो उनके आठ बच्चों में सातवां था.

इमेज स्रोत, Pradnya Daya Pawar

बनसोडे ने याद करते हुए बताया, "दर्शक स्तब्ध रह गए, लेकिन वे चुपचाप यह कहते हुए चले गए कि 'हम आपका कार्यक्रम बाद में देखेंगे'."

बेबाक और हाजिरजवाब विठाबाई ने दशकों तक पूरे महाराष्ट्र के दर्शकों को मंत्रमुग्ध रखा.

इसी वजह से उन्हें 'तमाशा सम्राज्ञी' की उपाधि मिली, जिसका अर्थ है तमाशा की महारानी.

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

तमाशा महाराष्ट्र का पारंपरिक घुमंतू लोक रंगमंच है.

अब, उनकी मृत्यु के दो दशक से भी अधिक समय बाद, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक बॉलीवुड म्यूज़िकल फ़िल्म 'ईथा' बनाई गई है, जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

यह फ़िल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईथा', योगीराज बागुल की मराठी पुस्तक पर आधारित है, जिसमें विठाबाई के जीवन के बारे में बताया गया है.

भक्ति कविता में मौजूद 'तमाशा' समय के साथ संगीत, नृत्य, हास्य और नाटक के जीवंत मिश्रण के रूप में विकसित हुआ.

इसका केंद्र लावणी है, जो गीत और नृत्य की एक परंपरा है. इसमें अश्लीलता से लेकर राजनीतिक रूप से तीखी टिप्पणियों तक वाले छंद ढोलकी नामक ताल वाद्य की थाप पर प्रस्तुत किए जाते हैं.

'ईथा' तमाशा के गोल्डन टाइम की दुनिया को जीवंत करती है. श्रद्धा कपूर ने इससे पहले कभी लावणी नहीं की थी. उन्होंने नृत्य सीखने के दौरान चार-चार किलोग्राम वजन के घुंघरू पहने.

कपूर ने एक प्रचार कार्यक्रम में याद करते हुए कहा, "तमाशा कलाकारों का जीवन बहुत कठिन रहा है, इसलिए उनके नृत्य में आपको दर्द के साथ-साथ खुशी भी दिखाई देती है."

इमेज स्रोत, ANI

विठाबाई सहित तमाशा के कई कलाकार वंचित जातियों से आते थे. उनकी कला बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता था.

'ईथा' इस इतिहास के कितने हिस्से को पर्दे पर उतार पाएगी, इस पर बहस जारी है.

उतेकर का कहना है कि यह कोई बायोपिक नहीं है, लेकिन मुख्य किरदार का नाम विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के बजाय विठाबाई भाऊ गावकर रखने के उनके फैसले की आलोचना हुई है.

आलोचकों के अनुसार, विठाबाई के इतिहास का एक बड़ा हिस्सा उनके नाम में ही समाहित था. 'मांग' शब्द उन्हें ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़ित दलित समुदाय से जोड़ता था, जबकि 'नारायणगांवकर' उनके परिवार की नारायणगांव से जुड़ी जड़ों को दर्शाता था.

ये दोनों ही नाम उस तमाशा मंडली के नाम में शामिल थे, जो उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली थी—भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर तमाशा मंडल.

विठाबाई जाति और तमाशा कलाकारों को झेलनी पड़ने वाली बेइज्जती के बारे में खुलकर बोलती थीं. ये विषय उनके गीतों में भी सामने आते थे.

इतिहासकार शैलजा पाइक द्वारा दर्ज 1960 के दशक की एक लावणी में उन्होंने पुरुषों को अश्लील इशारे करने के लिए फटकार लगाई थी.

उन्होंने उन्हें याद दिलाया था कि वह अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए नृत्य करती हैं, उन्हें खुश करने के लिए नहीं.

यह वह आजीविका थी, जो उन्हें अपने परिवार में पीढ़ियों से चले आ रहे कलाकारों की परंपरा से विरासत में मिली थी.

अपने बेटे की तरह विठाबाई का जन्म भी 1935 में एक तमाशा प्रस्तुति के दौरान हुआ था.

उनकी मां शांता ने गर्भावस्था के दौरान भी अपने पति भाऊ की मंडली के साथ यात्राएं जारी रखी थीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

विठाबाई आठ साल की उम्र में एक नाटक मंडली से जुड़ गईं और 13 साल की उम्र में अपने पिता की मंडली में शामिल हो गईं.

जल्द ही वह मंडली की प्रमुख कलाकार बन गईं. उनके पिता और सह-प्रमुख बापू की लगातार जल्दी-जल्दी मृत्यु हो जाने के बाद उन्होंने अपने पति और चचेरे भाई के साथ मंडली की जिम्मेदारी संभाल ली.

लोक कला की विद्वान सुखदा खांडगे के अनुसार, उनका करियर तमाशा के स्वर्णिम दौर में फला-फूला. उस समय प्रस्तुतियां अधिक भव्य और विस्तृत होने लगी थीं और उनमें पौराणिक कथाओं, इतिहास और समकालीन जीवन को शामिल किया जाने लगा था.

खांडगे ने बचपन में विठाबाई को मंच पर प्रस्तुति देते हुए देखा था.

उन्हें उनकी चमकती आंखें और प्रभावशाली व्यक्तित्व आज भी याद हैं. वह अपने पैरों की तरह ही चेहरे के भावों से भी उतनी ही प्रभावशाली अभिव्यक्ति देती थीं.

इमेज स्रोत, Pradnya Daya Pawar

विठाबाई की प्रसिद्धि महाराष्ट्र की सीमाओं से भी आगे पहुंच गई थी.

बनसोडे के अनुसार, 1962 में चीन के साथ भारत के युद्ध के दौरान विठाबाई ने नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी में सैनिकों के लिए प्रस्तुति दी थी.

यह क्षेत्र अब अधिकांशतः अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा है. उन्होंने बच्चे को जन्म देने के महज तीन महीने बाद कड़ाके की ठंड में भी प्रस्तुति दी थी.

साल 1996 में एक सम्मेलन में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़ित महार और मांग समुदायों के सैनिकों से मुलाकात को याद किया था.

उन्होंने कहा था, "हमारे महार-मांग सैनिकों से देश की रक्षा के लिए लड़ने और अपनी जान कुर्बान करने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन यही लोग हमारे दूल्हे को गांव के प्रवेश द्वार से गुजरने तक की अनुमति नहीं देते थे."

राज कपूर सहित कई बड़े फिल्म निर्माताओं के प्रस्तावों और मराठी सिनेमा में भूमिकाएं मिलने के बावजूद विठाबाई ने रंगमंच छोड़ने से इनकार कर दिया.

बनसोडे के अनुसार, विठाबाई का मानना था कि फिल्मों से मिलने वाली प्रसिद्धि का लाभ केवल उन्हें मिलेगा, जबकि उनकी तमाशा मंडली लगभग 50 परिवारों का सहारा थी.

दर्शकों के साथ उनके रिश्ते में एक कोमलता भी थी.

योगीराज बागुल ने विठाबाई के जीवन पर लिखी अपनी पुस्तक में, जिसने 'ईथा' को प्रेरित किया, 1971 में दिवाली के दौरान मुंबई में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र किया है.

बारिश की आशंका के बावजूद दर्शक टिकट खरीदने पर अड़े रहे. उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम रद्द हो गया, तो टिकट के पैसे विठाबाई के लिए उनकी भाऊबीज की भेंट होंगे. भाऊबीज भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित एक त्योहार है.

जब बारिश शुरू हुई, तो लोग "भाऊबीज, भाऊबीज" के नारे लगाते हुए वहां से चले गए.

किसी ने भी अपने पैसे वापस नहीं मांगे.

लेकिन विठाबाई की आर्थिक स्थिति उनकी प्रसिद्धि के अनुरूप नहीं रही.

परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके पति मारुति सावंत ने मंडली के वित्त का ठीक से प्रबंधन नहीं किया और विठाबाई के नाम पर कर्ज लेते रहे.

1982 में जब विठाबाई ने उन्हें छोड़ दिया, तब तक वह भारी कर्ज में डूब चुकी थीं.

बागुल ने एक मराठी दैनिक में 1986 में प्रकाशित एक लेख का भी जिक्र किया है, जिसमें खुलासा हुआ था कि तमाशा की महारानी अब सार्वजनिक बसों में सफर कर रही थीं और सस्ते ठिकानों पर रह रही थीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

जनता के समर्थन के बावजूद विठाबाई को 1990 में अपनी तमाशा मंडली बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

इसी वर्ष उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था, जो भारत में प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है.

विठाबाई ने तमाशा कलाकारों के लिए सरकारी पेंशन की सफलतापूर्वक मांग उठाई थी. लेकिन मराठी लेखिका प्रज्ञा दया पवार के अनुसार, आज भी कई ऐसी कठिनाइयां मौजूद हैं, जिनका सामना विठाबाई ने अपने जीवन में किया था.

वह कहती हैं कि तमाशा मंडलियां साल में लगभग आठ महीने सफर में बिताती हैं. इस दौरान कलाकारों को अपने बच्चों का पेट भरने और उन्हें शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

सरकारी सहायता के बावजूद कई कलाकार आज भी निजी साहूकारों के कर्ज में डूबे हुए हैं.

जनवरी 2002 में अपनी मृत्यु तक विठाबाई की आर्थिक परेशानियां जारी रहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जिस पुणे के अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई थी, उनके परिवार के लोग वहां के 5,900 रुपये के बिल में से केवल 4,000 रुपये ही चुका पाए थे.

उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने मिलकर उनका पार्थिव शरीर नारायणगांव पहुंचाने के लिए पैसे जुटाए.

इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनके नाम पर एक आजीवन उपलब्धि पुरस्कार शुरू किया.

इमेज स्रोत, ANI

'ईथा' अब विठाबाई को उस नई पीढ़ी से परिचित करा सकती है, जिसने उन्हें कभी मंच पर प्रस्तुति देते हुए नहीं देखा. हालांकि, उनके नाम में किए गए बदलावों ने कुछ लोगों को असहज कर दिया है.

मराठी लेखिका प्रज्ञा दया पवार का तर्क है कि विठाबाई की जाति के उल्लेख को हटाने से उन कठिनाइयों पर पर्दा पड़ने का खतरा है, जिनका उन्होंने सामना किया था.

वह कहती हैं, "इससे उस सामाजिक पहचान, संघर्ष और प्रतिरोध को मिटा दिया जाता है, जिसने उनकी असाधारण यात्रा को आकार दिया था. इस तरह एक असाधारण कलाकार की कहानी को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित कर दिया जाता है."

लेकिन बनसोडे, जिन्होंने कई वर्षों तक अपनी मां के साथ मंच पर प्रस्तुति दी, कहती हैं कि इस फिल्म को लेकर जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है.

वह कहती हैं, "नाम से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे बस इस बात पर गर्व है कि मेरी मां के बारे में एक फिल्म बनाई जा रही है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
105 वर्षों का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, कई पीढ़िया गुजरीं लेकिन भव्यता वैसी ही; एक साल में उमड़े 13 लाख लोग • जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू: भव्य तिलकोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • सैनिक ने सिपाहियों से मारपीट के आरोप लगाए, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री की धमकी दी • ‘जान’ से ट्रेजडी क्वीन तक, यादों का सफर • वंदे भारत के भोजन में लोहे का बोल्ट मिला, IRCTC ने एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना • सलमान खान ने 'मातृभूमि' का नया गाना 'रंग केसरी' रिलीज किया, एक्शन मोड में दिखे • स्टील नल की सफ़ेद पपड़ी हटाएँ: घर के 3 आसान उपाय • DMK की हाँ से NDA को 353 वोट, परिसीमन बिल के पास होने की राह आसान • इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी पर चुटीली टिप्पणी, कहा 'यूपी का आदमी दरी बिछा देगा • शराबी पिता ने ढाई साल के बेटे को पटक कर मार डाला, पहले पत्नी पर भी हमला • संसद के विशेष सत्र में सरकार पेश करेगी 3 नए बिल: लोकसभा सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन • ट्रैक्टरों की रेस में हार गईं चार जिंदगियां: आगे निकलने की सनक पड़ी भारी, पत्नी और बेटे को खोकर टूट गए जॉनसन • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • शेख हसीना ने 1971 की जंग याद दिलाते हुए कहा, "PAK सेना की ठोकरें खानी पड़तीं • शेख़ हसीना की वापसी की चर्चा के बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ये क्या हो रहा है? • राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच में लंबी कतारें • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • छोटे भाई ने बड़े भाई की साली से मिलने के बाद ग्रामीणों ने शादी करवाई • मंदिर में चालीसा बंद कराने पर बवाल, युवक ने महंत की पत्नी से की अपमानजनक व्यवहार • उत्तर प्रदेश में पुरवाई के कारण कोहरा, 10° तक तापमान गिरा, वायु गुणवत्ता बिगड़ी • तिलक समारोह बना रणक्षेत्र! बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार • मंत्री मयंकेश्वर ने समाजवादी पार्टी को चोरों और डकैतों की पार्टी कहा • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • भाजपा का यूपी में गरीब महिलाओं के लिए वित्तीय समर्थन • बिना हवाई अड्डे और अपनी मुद्रा के, फिर भी दुनिया के सबसे धनी सुंदर देश • चांदी की कीमतों में 29 दिन में ₹13,000 और ₹27,000 की गिरावट • इजरायल में एकता सरकार के प्रयास पर ठहराव, नेतन्याहू के ऑफ़र के बावजूद आइजेनकोट ने ना माना • नीता अंबानी की डांस प्रस्तुति पर मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी की भावुक प्रतिक्रिया • एक झटके में उजड़ गई परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत • 14 साल के बच्चे की आंख से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड • सर्दियों में बनाएं मसालेदार मटर की पूड़ी – आसान रेसिपी • इस्राइल में नेतन्याहू-आइजेनकोट वार्ता विफल, साझा सरकार पर सहमति न होने से पीएम पद बंटवारा अटका • मणिपुर में भाजपा को बड़ा झटका: 93 नेता-कार्यकर्ता एक साथ पार्टी छोड़कर चले • यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचेगी, परिसीमन से नहीं बदलेगी स्थिति • कॉमेडियन भुवन बाम के खिलाफ वडोदरा में अश्लील हरकतों की FIR दर्ज • बीयर की आखिरी केन पर विवाद से हुआ हत्या: 25 वर्षीय सौरभ शर्मा ने 21 वर्षीय तुषार ठाकुर को गोली मार दी • खेलों का महाकुंभ! 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दिसंबर से मार्च तक होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन • चौकी से 200 मीटर दूर महिला ने सिपाही को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी; मंत्री का नाम लेकर धमकाया, वीडियो • सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान • 105 वर्षों का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, कई पीढ़िया गुजरीं लेकिन भव्यता वैसी ही; एक साल में उमड़े 13 लाख लोग • जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू: भव्य तिलकोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • सैनिक ने सिपाहियों से मारपीट के आरोप लगाए, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री की धमकी दी • ‘जान’ से ट्रेजडी क्वीन तक, यादों का सफर • वंदे भारत के भोजन में लोहे का बोल्ट मिला, IRCTC ने एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना • सलमान खान ने 'मातृभूमि' का नया गाना 'रंग केसरी' रिलीज किया, एक्शन मोड में दिखे • स्टील नल की सफ़ेद पपड़ी हटाएँ: घर के 3 आसान उपाय • DMK की हाँ से NDA को 353 वोट, परिसीमन बिल के पास होने की राह आसान • इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी पर चुटीली टिप्पणी, कहा 'यूपी का आदमी दरी बिछा देगा • शराबी पिता ने ढाई साल के बेटे को पटक कर मार डाला, पहले पत्नी पर भी हमला • संसद के विशेष सत्र में सरकार पेश करेगी 3 नए बिल: लोकसभा सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन • ट्रैक्टरों की रेस में हार गईं चार जिंदगियां: आगे निकलने की सनक पड़ी भारी, पत्नी और बेटे को खोकर टूट गए जॉनसन • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • शेख हसीना ने 1971 की जंग याद दिलाते हुए कहा, "PAK सेना की ठोकरें खानी पड़तीं • शेख़ हसीना की वापसी की चर्चा के बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ये क्या हो रहा है? • राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच में लंबी कतारें • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • छोटे भाई ने बड़े भाई की साली से मिलने के बाद ग्रामीणों ने शादी करवाई • मंदिर में चालीसा बंद कराने पर बवाल, युवक ने महंत की पत्नी से की अपमानजनक व्यवहार • उत्तर प्रदेश में पुरवाई के कारण कोहरा, 10° तक तापमान गिरा, वायु गुणवत्ता बिगड़ी • तिलक समारोह बना रणक्षेत्र! बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार • मंत्री मयंकेश्वर ने समाजवादी पार्टी को चोरों और डकैतों की पार्टी कहा • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • भाजपा का यूपी में गरीब महिलाओं के लिए वित्तीय समर्थन • बिना हवाई अड्डे और अपनी मुद्रा के, फिर भी दुनिया के सबसे धनी सुंदर देश • चांदी की कीमतों में 29 दिन में ₹13,000 और ₹27,000 की गिरावट • इजरायल में एकता सरकार के प्रयास पर ठहराव, नेतन्याहू के ऑफ़र के बावजूद आइजेनकोट ने ना माना • नीता अंबानी की डांस प्रस्तुति पर मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी की भावुक प्रतिक्रिया • एक झटके में उजड़ गई परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत • 14 साल के बच्चे की आंख से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड • सर्दियों में बनाएं मसालेदार मटर की पूड़ी – आसान रेसिपी • इस्राइल में नेतन्याहू-आइजेनकोट वार्ता विफल, साझा सरकार पर सहमति न होने से पीएम पद बंटवारा अटका • मणिपुर में भाजपा को बड़ा झटका: 93 नेता-कार्यकर्ता एक साथ पार्टी छोड़कर चले • यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचेगी, परिसीमन से नहीं बदलेगी स्थिति • कॉमेडियन भुवन बाम के खिलाफ वडोदरा में अश्लील हरकतों की FIR दर्ज • बीयर की आखिरी केन पर विवाद से हुआ हत्या: 25 वर्षीय सौरभ शर्मा ने 21 वर्षीय तुषार ठाकुर को गोली मार दी • खेलों का महाकुंभ! 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दिसंबर से मार्च तक होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन • चौकी से 200 मीटर दूर महिला ने सिपाही को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी; मंत्री का नाम लेकर धमकाया, वीडियो • सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान •