Friday, 23 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

भारत चीन बॉर्डर पर आमने-सामने की स्थिति जारी', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

Ajay Tiwari
23 October 2026 • 0 • 38
भारत चीन बॉर्डर पर आमने-सामने की स्थिति जारी', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के बयान को लेकर कांग्रेस और विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है.

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को कहा था, "पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी, जब अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर दोनों पक्ष (भारत और चीन) आमने-सामने आ गए. यह स्थिति अब भी जारी है."

इस साल जुलाई में उत्तर-पूर्वी सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हुई है.

जुलाई के अंत से अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, "प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मोदी सरकार चीन के आगे झुक गई है.

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि 'देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री को जवाब देना चाहिए.'

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने भी शत्रुजीत कपूर के बयान को साझा करते हुए सरकार पर तंज़ किया है.

सोशल मीडिया पर भी आईटीबीपी डीजी के बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बॉर्डर की स्थिति पर अपनी राय दे रहे हैं.

इमेज स्रोत, @ITBP_official

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

आईटीबीपी के जवानों के लिए हर साल आयोजित होने वाले सम्मान समारोह 'हिमवीर सम्मान समारोह' में गुरुवार को आईडीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सीमा पर जारी टकराव के दौरान आईटीबीपी के कमांडो सक्रिय रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 'चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली आने के दौरान भी ये झड़पें जारी थीं.'

उन्होंने शौर्य कमांडो टीमों के 'असाधारण काम' की सराहना की.

उन्होंने कहा, "हमारी नई गठित शौर्य कमांडो टीमों ने इसमें शानदार भूमिका निभाई. आईटीबीपी का गठन पहाड़ी इलाकों में गुरिल्ला बल के रूप में हुआ था और 2004 में हमें चीन से लगी सीमा की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई."

राजस्थान के अलवर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज (सीटीसी) में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आईटीबीपी जिन हथियारों का इस्तेमाल करती है, वे 50 साल पुराने हैं और उनका आधुनिकीकरण ज़रूरी है.

ड्रोन और ड्रोन-रोधी तकनीक में निवेश करने और उसे विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए आईटीबीपी प्रमुख ने कहा कि पारंपरिक तरीकों से चीन का मुक़ाबला करना शायद संभव न हो, क्योंकि उसने अपने हथियारों और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में काफ़ी निवेश किया है.

उन्होंने कहा, "अब पारंपरिक तरीकों से चीन का मुकाबला करना मुश्किल होगा, क्योंकि चीन ने अपने सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण में भारी निवेश किया है और वह आगे निकल गया है. लेकिन ड्रोन के ज़रिए छोटे देश बड़े देशों से लड़ सकते हैं, जैसा कि हमने रूस-यूक्रेन और ईरान-अमेरिका संघर्षों में देखा है. रूस हर महीने रोज़ाना 10,000 से 15,000 सैनिकों की कुर्बानी दे रहा है."

कपूर 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

कांग्रेस ने आईटीबीपी प्रमुख के बयान के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर तीख़ा हमला बोला है और आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा है, 'इस साल जुलाई से ही चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबरें आ रही हैं, लेकिन मोदी सरकार इन ख़बरों को दबाने में लगी रही.'

कांग्रेस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, "यहां तक कि चीन को 'लाल आंख' दिखाने की जगह नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हंसी ठिठोली करते नज़र आए, ब्रिक्स सम्मेलन में."

"एक तरफ चीन हमारे सैनिकों के साथ झड़प कर रहा था, दूसरी तरफ मोदी चीन के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे थे. ये हमारे सैनिकों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. मोदी ने हर बार हमारे सैनिकों को अकेला छोड़ दिया है, देश के साथ गद्दारी की है, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया."

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "जहां एक तरफ़ चीन के सामने घुटने टेकने वाले प्रधानमंत्री की ओर से लगातार रियायतें देने का सिलसिला जारी है, इसी बीच आईटीबीपी के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए के साथ भारतीय सीमा के भीतर हालिया टकरावों में आईटीबीपी के प्रदर्शन की सराहना की है, जो बिल्कुल सही भी है. लेकिन प्रधानमंत्री और उनका पूरा तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है."

जयराम ने लिखा, "ताकसिंग में टकराव के बाद पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश के वाचा और दमाई में कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई. स्थानीय लोगों ने बताया है कि लद्दाख की तरह एक बार फिर गश्त के कुछ प्वाइंट हमारे हाथ से निकल गए हैं."

"चीन अरुणाचल प्रदेश के हमारे शहरों के नाम बदलता जा रहा है और 60,000 मेगावाट का एक बाँध बना रहा है, जो हमारी पारिस्थितिकी और जल सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा है."

"भारत आज भी 19 जून 2020 को चीन को दी गई प्रधानमंत्री की उस कुख्यात क्लीन चिट की क़ीमत चुका रहा है. हमारे 20 बहादुर जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था- 'ना कोई वहाँ हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्ज़े में है.'"

"पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भी कहा था है कि लद्दाख में चीनी घुसपैठ के दौरान उन्हें केवल यही निर्देश मिला था, "जो उचित समझो वो करो." 4 जुलाई 2025 को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य अभियान में चीन की भूमिका कितनी व्यापक और गहराई तक फैली हुई थी."

"लेकिन 25 अगस्त 2026 को पूर्व चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने सार्वजनिक रूप से लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के खुलासों का खंडन किया और उसके कुछ ही समय बाद आरएसएस/बीजेपी के इकोसिस्टम के एक प्रमुख थिंक टैंक की कमान संभाल ली."

"देश सवाल पूछ रहा है- सीमा पर जारी तनाव के बावजूद चीन के प्रति यह नरमी और आर्थिक मोर्चे पर बढ़ती निर्भरता आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है? देश को 56 इंच की छाती के खोखले दावे नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्पष्ट जवाब चाहिए."

हाल के समय में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलनों का चेहरा बने सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने आईटीबीपी प्रमुख के ताज़ा बयान को लेकर तंज़ किया है.

दीपके ने एक्स पर लिखा, "हां, क्योंकि जिन सुरक्षा बलों को हमारी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए, उन्हें नागरिकों को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है."

"मोदी अपने ही देश के नागरिकों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय सुरक्षा को जोख़िम में डाल रहे हैं. प्राथमिकता हमारी सीमाओं की सुरक्षा होनी चाहिए, न कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए दिल्ली को किले में तब्दील करना."

एक्टिविस्ट गुरमेहर कौर ने एक्स पर लिखा, "चीन की पीएलए हमसे बहुत आगे है. हम उसका मुकाबला नहीं कर पाएंगे. आईटीबीपी के महानिदेशक के इस बयान के बाद, लाल आंखें दिखाने और 56 इंच के सीने की बातें कहां रह गईं? खोखले दावों और 2020 में चीन को दी गई उस विवादित क्लीन चिट के पीछे की हक़ीक़त साफ है."

"अरुणाचल प्रदेश में गश्त वाले ठिकाने गंवाए. 112 अरब डॉलर का रिकॉर्ड व्यापार घाटा, जिससे हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रभावित हो रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शीर्ष सैन्य अधिकारी या तो बिना स्पष्ट दिशा के हैं या एक-दूसरे के बयानों का खंडन कर रहे हैं. शर्मनाक है."

द हिंदू की एक रिपोर्ट में कहा गया है है कि जुलाई के आख़िर से भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश में ताक्सिंग के पास असाफिला इलाक़े में गतिरोध जारी है.

अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, "चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ऊंचाई वाले इलाक़े में तंबू लगाए हैं. ये तंबू ऊपरी सुबनसिरी ज़िले के ताक्सिंग सर्कल में माजा कंपनी के ऑपरेटिंग बेस के पास, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत की धारणा के मुताबिक, उससे 6 से 7 किलोमीटर के भीतर हैं."

भारत ने 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए शी जिनपिंग की मेज़बानी की थी और दोनों पक्षों ने तनाव कम करने की बात की थी.

इमेज स्रोत, PIB/Anadolu via Getty Images

चीन, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताता है. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन मुद्दा सुलझ नहीं पाया है.

दोनों देशों के बीच 3,500 किलोमीटर (2,174 मील) लंबी सीमा है. सीमा विवाद के कारण दोनों देश 1962 में युद्ध के मैदान में भी आमने-सामने खड़े हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सीमा पर मौजूद कुछ इलाक़ों को लेकर विवाद है जो कभी-कभी तनाव की वजह बनता है.

अरुणाचल प्रदेश को समाहित करते हुए भारत की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है. अंतरराष्ट्रीय मानचित्रों में अरुणाचल को भारत का हिस्सा माना गया है. चीन, तिब्बत के साथ अरुणाचल प्रदेश पर भी दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत कहता है.

शुरू में अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी हिस्से तवांग को लेकर चीन दावा करता था. यहां भारत का सबसे विशाल बौद्ध मंदिर है.

चीन और भारत के बीच मैकमोहन रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा माना जाता है लेकिन चीन इसे ख़ारिज करता है. चीन का कहना है कि तिब्बत का बड़ा हिस्सा भारत के पास है.

हर बार भारत चीन की आपत्ति को ख़ारिज करता रहा है. चीन अरुणाचल प्रदेश में 90 हज़ार वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर अपना दावा करता है जबकि भारत कहता है कि चीन ने पश्चिम में अक्साई चिन का बड़े हिस्से पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर रखा है.

1950 के दशक के आख़िर में तिब्बत को अपने में मिलाने के बाद चीन ने अक्साई चिन के क़रीब 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर इलाक़ों को अपने अधिकार में कर लिया था. ये इलाक़े लद्दाख से जुड़े थे. चीन ने यहां नेशनल हाइवे 219 बनाया जो उसके पूर्वी प्रांत शिन्जियांग को जोड़ता है. भारत इसे अवैध क़ब्ज़ा मानता है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
वैभव सूर्यवंशी को कब तक बेंच पर रखा जाएगा? रणजी में खेलने का विकल्प • हिमाचल में कर्मचारियों को दिवाली पर 5% डीए, क्लास‑4 कर्मियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त • कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 'सम्मानजनक सीटों पर ही समझौता' कहा, कई मुद्दों पर दी स्पष्ट राय • साइबर हमलों की लहर ने इंटरनेट को हिला दिया • उपजिला जेल में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर की पहली रात: नींद न आई, मच्छरों से परेशान • 2027 में जयपुर की 300‑वर्षीय वर्षगांठ पर नेशनल जियोग्राफिक की बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टॉप 25 में शामिल • सिर्फ 7 रुपये की लॉटरी से बिमला देवी को मिला 1 करोड़ का इनाम • आरबीआई 2027 भर्ती कैलेंडर: ग्रेड‑ए, ग्रेड‑बी और अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा की समय‑सीमा • आईटीबीपी प्रमुख का खुलासा: अरुणाचल में अभी भी चीनी सेना के साथ आमना-सामना • भारत का रियल एस्टेट बाजार 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है • ‘हनुमान अंश’ की सफलता से बढ़ेगी बॉलीवुड में संतों पर आधारित फ़िल्में • यूपी चुनाव से पहले सहयोगियों के बदले तेवर, शाह पर मंथन • बिहार विधान परिषद निर्वाचन के मतदान के दौरान हंगामा: मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक, लगाई कड़ी फटकार • डॉ. मदन मोहन झा ने डाला वोट, बोले- हैट्रिक लगेगी या नहीं, फैसला शिक्षक मतदाता करेंगे • राजस्थान कांग्रेस में टिकट वितरण पर उबाल, सीताराम लांबा ने संगठनों के दफ़्तरों पर ताला लगाने की पुकार की • मुरादाबाद मंडल में 11 बजे तक 13.71 फीसदी मतदान, शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह • चुनाव से पाँच दिन पूर्व नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में सुरक्षा कदम उठाए, नई जंग के संकेत • जेरार्ड कुशनर पर दो अरब डॉलर के गुप्त खातों के आरोप, यूएई‑सऊदी से लेनदेन का दावा • शमोंडा वायरस से पहली बार इंसान की मौत, फ्रांस में रोगी का निधन • घट गईं लोमड़ियाँ लेकिन छह गुना बढ़ गए मोर, तमिलनाडु में ये बदलाव कैसे और क्यों आया? • जाट समाज, गन्ने की अर्थव्यवस्था और किसान राजनीति का संगम • कल का दिन 8 राशियों के लिए खास, पैसा कमाने के नए मौके! पढ़ें राशिफल • इस्राइल में आईडीएफ ने कहा: ईरान पर हमला अभी आवश्यक नहीं • शुरुआती बढ़त खोकर सेंसेक्स 730 अंक गिरा, निफ्टी 22,450 के नीचे फिसला; कारण क्या? • विजयीपुर ब्लॉक में मतदान पर बवाल, सपा और भाजपा आमने-सामने, फर्जी वोट डलवाने का आरोप, डीएम-एसपी पहुंचे • ‘सोशल मीडिया से प्लेइंग‑XI नहीं चुन सकते’ – कोचक का वैभव सूर्यवंशी पर दो‑टूक • फूंक में गंवाई जिंदगी! सांप के डसने से गर्भवती चंपा की मौत, मां की ममता से महरूम हुए चार मासूम • 75 साल के दूल्हे से रीना का यूटर्न, बोली- उस बुड्ढे से कभी नहीं करूंगी शादी, व्यूज के लिए रचा था नाटक • 3,554 मतदाता कर रहे मतदान, कोचाधामन में सबसे ज्यादा 852 वोटर • हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 5% DA बढ़ोतरी और क्लास IV को 10,000 रुपये दिवाली बोनस • ‘सिस्टम से भरोसा उठाया, इस्लाम अपनाऊँगा’ – MLC मतदान के बीच सपा प्रत्याशी ने रोते हुए गंभीर आरोप लगाए • भारत चीन बॉर्डर पर आमने-सामने की स्थिति जारी', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई • एशियन पैरा गेम्स 2026: क्या बनेगा भारत का सबसे सफल अभियान? 2023 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गोल्ड और 5 पदक दूर देश • कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेटा स्मार्ट ग्लास पहने उद्योगपति पर स्टिंग ऑपरेशन की कोशिश का आरोप • ब्रेक डांस झूले से गिरीं लोग, पुलिस ने हंगामे को नियंत्रित किया • सपा के आकाश अग्रवाल ने लखनऊ में इस्लाम कबूल करने का वादा किया, आगरा में हार से आँसू बहाए • 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा: जानें कब निकलेगा चांद और क्या है खीर रखने का समय व नियम • मेरठ की हवा में घुला जहर: 6 दिन में AQI 81 से 281 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी; ग्रैप लागू • स्कूल जा रहे शिक्षक की ट्रक टक्कर में मौत, शिक्षा जगत में शोक • सुप्रीम कोर्ट में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने की मांग पर सुनवाई • वैभव सूर्यवंशी को कब तक बेंच पर रखा जाएगा? रणजी में खेलने का विकल्प • हिमाचल में कर्मचारियों को दिवाली पर 5% डीए, क्लास‑4 कर्मियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त • कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 'सम्मानजनक सीटों पर ही समझौता' कहा, कई मुद्दों पर दी स्पष्ट राय • साइबर हमलों की लहर ने इंटरनेट को हिला दिया • उपजिला जेल में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर की पहली रात: नींद न आई, मच्छरों से परेशान • 2027 में जयपुर की 300‑वर्षीय वर्षगांठ पर नेशनल जियोग्राफिक की बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टॉप 25 में शामिल • सिर्फ 7 रुपये की लॉटरी से बिमला देवी को मिला 1 करोड़ का इनाम • आरबीआई 2027 भर्ती कैलेंडर: ग्रेड‑ए, ग्रेड‑बी और अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा की समय‑सीमा • आईटीबीपी प्रमुख का खुलासा: अरुणाचल में अभी भी चीनी सेना के साथ आमना-सामना • भारत का रियल एस्टेट बाजार 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है • ‘हनुमान अंश’ की सफलता से बढ़ेगी बॉलीवुड में संतों पर आधारित फ़िल्में • यूपी चुनाव से पहले सहयोगियों के बदले तेवर, शाह पर मंथन • बिहार विधान परिषद निर्वाचन के मतदान के दौरान हंगामा: मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक, लगाई कड़ी फटकार • डॉ. मदन मोहन झा ने डाला वोट, बोले- हैट्रिक लगेगी या नहीं, फैसला शिक्षक मतदाता करेंगे • राजस्थान कांग्रेस में टिकट वितरण पर उबाल, सीताराम लांबा ने संगठनों के दफ़्तरों पर ताला लगाने की पुकार की • मुरादाबाद मंडल में 11 बजे तक 13.71 फीसदी मतदान, शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह • चुनाव से पाँच दिन पूर्व नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में सुरक्षा कदम उठाए, नई जंग के संकेत • जेरार्ड कुशनर पर दो अरब डॉलर के गुप्त खातों के आरोप, यूएई‑सऊदी से लेनदेन का दावा • शमोंडा वायरस से पहली बार इंसान की मौत, फ्रांस में रोगी का निधन • घट गईं लोमड़ियाँ लेकिन छह गुना बढ़ गए मोर, तमिलनाडु में ये बदलाव कैसे और क्यों आया? • जाट समाज, गन्ने की अर्थव्यवस्था और किसान राजनीति का संगम • कल का दिन 8 राशियों के लिए खास, पैसा कमाने के नए मौके! पढ़ें राशिफल • इस्राइल में आईडीएफ ने कहा: ईरान पर हमला अभी आवश्यक नहीं • शुरुआती बढ़त खोकर सेंसेक्स 730 अंक गिरा, निफ्टी 22,450 के नीचे फिसला; कारण क्या? • विजयीपुर ब्लॉक में मतदान पर बवाल, सपा और भाजपा आमने-सामने, फर्जी वोट डलवाने का आरोप, डीएम-एसपी पहुंचे • ‘सोशल मीडिया से प्लेइंग‑XI नहीं चुन सकते’ – कोचक का वैभव सूर्यवंशी पर दो‑टूक • फूंक में गंवाई जिंदगी! सांप के डसने से गर्भवती चंपा की मौत, मां की ममता से महरूम हुए चार मासूम • 75 साल के दूल्हे से रीना का यूटर्न, बोली- उस बुड्ढे से कभी नहीं करूंगी शादी, व्यूज के लिए रचा था नाटक • 3,554 मतदाता कर रहे मतदान, कोचाधामन में सबसे ज्यादा 852 वोटर • हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 5% DA बढ़ोतरी और क्लास IV को 10,000 रुपये दिवाली बोनस • ‘सिस्टम से भरोसा उठाया, इस्लाम अपनाऊँगा’ – MLC मतदान के बीच सपा प्रत्याशी ने रोते हुए गंभीर आरोप लगाए • भारत चीन बॉर्डर पर आमने-सामने की स्थिति जारी', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई • एशियन पैरा गेम्स 2026: क्या बनेगा भारत का सबसे सफल अभियान? 2023 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गोल्ड और 5 पदक दूर देश • कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेटा स्मार्ट ग्लास पहने उद्योगपति पर स्टिंग ऑपरेशन की कोशिश का आरोप • ब्रेक डांस झूले से गिरीं लोग, पुलिस ने हंगामे को नियंत्रित किया • सपा के आकाश अग्रवाल ने लखनऊ में इस्लाम कबूल करने का वादा किया, आगरा में हार से आँसू बहाए • 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा: जानें कब निकलेगा चांद और क्या है खीर रखने का समय व नियम • मेरठ की हवा में घुला जहर: 6 दिन में AQI 81 से 281 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी; ग्रैप लागू • स्कूल जा रहे शिक्षक की ट्रक टक्कर में मौत, शिक्षा जगत में शोक • सुप्रीम कोर्ट में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने की मांग पर सुनवाई •