Tuesday, 13 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मच्छर, हाथी, मांकड़...गुजरात में ऐसे सरनेम कहाँ से आए?

Ajay Tiwari
13 October 2026 • 0 • 38
मच्छर, हाथी, मांकड़...गुजरात में ऐसे सरनेम कहाँ से आए?

इमेज स्रोत, Getty Images

कुछ दिन पहले फ़्लाईदुबई एयरलाइन के विमान में हुई एक घटना के बाद गुजरात मूल के कैप्टन स्मित मच्छर काफ़ी चर्चा में आए.

उनकी 'बहादुरी' के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनके सरनेम 'मच्छर' की भी चर्चा हुई.

वैसे गुजरात में ऐसे कई सरनेम मिलते हैं, जो जानवरों या कीड़े-मकोड़ों के नाम पर हैं. राज्य में घोड़ा, मच्छर, हाथी, वाघ, मांकड़, पोपट, बिच्छू और शियाल जैसे सरनेम काफ़ी आम हैं.

इनके अलावा कीड़ी, चकली, तितोड़ी, बकरी, मकोड़ी और तीतर जैसे सरनेम भी मिलते हैं. लेकिन सवाल यह है कि जानवरों और कीड़े-मकोड़ों के नाम वाले ये सरनेम कहां से आए और समाज में कैसे प्रचलित हुए?

इमेज स्रोत, Getty Images

समाजशास्त्र में एक मान्यता है, जिसे 'टोटेमिज़्म' कहा जाता है. पुराने समय में लोग अलग-अलग समूहों और क़बीलों में रहते थे. उस समय हर समूह अपनी पहचान के लिए किसी पक्षी या जानवर का निशान रखता था. अंग्रेज़ी में इसे 'टोटेम' कहते हैं.

अमेरिका, अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई समुदायों में यह परंपरा थी.

इसी आधार पर एक अनुमान लगाया जाता है कि जानवरों, कीड़ों या पक्षियों के नाम पर पड़े ये सरनेम बहुत पुराने समय से चले आ रहे होंगे.

प्रोफ़ेसर विनोदिनी नीलकंठ ने 'गुजराती अटकों का इतिहास' नाम की एक किताब लिखी है. इसे गुजरात वर्नाक्युलर सोसाइटी ने प्रकाशित किया है.

इस किताब में वह लिखती हैं, "अगर ये सरनेम टोटेम से आए हैं तो घोड़ा, हाथी या वाघ जैसे सरनेम के मामले में ऐसा हो सकता है. लेकिन कीड़ी, मकोड़ी, मांकड़ या मच्छर जैसे सरनेम के मामले में ऐसा नहीं हो सकता. इसकी वजह ये है कि इन्हें मिट्टी, पत्थर या लकड़ी पर आसानी से नहीं बनाया जा सकता."

वह आगे बताती हैं, "गुजराती सरनेम इसी परंपरा से आए हैं, यह बात सही नहीं लगती. गुजराती सरनेम के इतिहास की जांच करने पर पता चलता है कि वे पांच, सात या दस पीढ़ियों से ज़्यादा पुराने नहीं हैं."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

जाने-माने समाजशास्त्री विद्युत जोशी कहते हैं, "इस तरह के सरनेम ज़्यादातर गुजरात के वडनगर नागर समुदाय में मिलते हैं. ये लोग वडनगर और जूनागढ़ में रहते हैं. हालांकि, ऐसे सरनेम ज़्यादातर जूनागढ़ के नागर समुदाय में दिखाई देते हैं."

वह कहते हैं, "माना जाता है कि ये सरनेम एक-दूसरे का मज़ाक उड़ाने से बने. वडनगर के नागर लोग जूनागढ़ के नवाबों के राजकाज में किसी न किसी तरह का काम करते थे. उनके बीच काफ़ी खींचतान और मज़ाक होता था. माना जाता है कि ये सरनेम भी आपसी मज़ाक से ही पड़े."

विद्युत जोशी आगे बताते हैं, "वे राजकाज से जुड़े थे, इसलिए अपने काम में बुद्धि का ज़्यादा इस्तेमाल करते थे. पुराने समय में नागर समुदाय के लोगों के बारे में माना जाता था कि वे हंसी-मज़ाक करने वाले होते हैं. मिसाल के लिए, कोई उनसे पूछता कि आज खाने में क्या बना है तो वे कहते, कृष्णवली और चंद्रकला. जबकि असल में खिचड़ी और प्याज़ बने होते थे."

"वे ज़िंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज़ में लेने के लिए जाने जाते थे. इसलिए ऐसे सरनेम आपसी मज़ाक से बने हो सकते हैं."

प्रोफ़ेसर नीलकंठ लिखती हैं, "ऐसा भी संभव है कि ये अनोखे सरनेम रिश्तेदारों और समधियों ने मज़ाक में रखे हों. हमने ऐसे सरनेम वाले लोगों से ख़ुद बात की है. लेकिन ज़्यादातर परिवारों को भी अपने सरनेम के बारे में बहुत कम जानकारी है. उनके पास जो जानकारी है, वह भी केवल अनुमान है. उसका कोई सबूत नहीं है."

प्रोफ़ेसर विनोदिनी नीलकंठ अपने शोध के आधार पर कहती हैं, "ये सभी सरनेम एक-दूसरे से अलग-अलग बने हैं और इनके बनने की वजहें भी अलग हैं. हाथी और वाघ सरनेम गुजराती हिंदुओं में मिलते हैं, लेकिन दोनों सरनेम बनने की वजहें बिल्कुल अलग हैं."

समाजशास्त्री गौरांग जानी कहते हैं, "साहित्यकार रणजीतराम वावाभाई ने एक बार कहा था कि गुजरात में जितनी जातियां और समुदाय हैं, उतने शायद कहीं और नहीं होंगे. हमारे यहां समुदायों और सरनेम में बहुत विविधता है."

वह कहते हैं, "कारोबारी संस्कृति की वजह से हमारे यहां कई सरनेम व्यापार से जुड़े हैं. जैसे, दलाल, ब्रोकर और लाडवावाला. उस समय बातचीत और संपर्क के साधन बहुत कम थे. इसलिए समुदाय और पेशे की पहचान बताने के लिए ऐसे सरनेम रखे जाते थे. गुजरात में गांवों के नाम पर भी सरनेम रखे गए हैं. जैसे सोजित्रा. हालांकि, इस तरह के सरनेम ज़्यादातर सौराष्ट्र में ही मिलते हैं."

प्रोफ़ेसर नीलकंठ लिखती हैं, "घोड़ा सरनेम काठियावाड़ के नागर समुदाय में मिलता है. हालांकि, इसकी शुरुआत को लेकर कई अनुमान हैं. काठियावाड़ में घोड़ाद्रा नाम का एक गांव है और घोड़ासर नाम के कई तालाब हैं. हो सकता है कि इसी वजह से यह सरनेम पड़ा हो."

"कहा भी यही जाता है कि उस समय नागर समुदाय के लोगों का शरीर इतना मज़बूत होता था कि वे घोड़ासर तालाब के गहरे पानी में भी घोड़े की तरह एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच जाते थे. इसलिए उन नागरों को घोड़ा कहा जाने लगा."

इसी तरह पोपट सरनेम पारसी और हिंदू, दोनों समुदायों में मिलता है.

प्रोफ़ेसर नीलकंठ इसके पीछे पोपट जैसी नाक या पोपट की तरह रटा हुआ ज्ञान हासिल करने जैसी वजहें बताती हैं.

मच्छर सरनेम के बारे में वह लिखती हैं, "माना जाता है कि यह सरनेम काठियावाड़ का है. हो सकता है कि किसी परिवार में कोई व्यक्ति बहुत ईर्ष्या करने वाला रहा हो और ऊपर से ग़ुस्से से भरा रहता हो. इसलिए लोगों ने उसे 'मत्सर' नाम दे दिया हो. यह भी हो सकता है कि परिवार जिस गली में रहता था, वहां बहुत मच्छर होते हों. इसलिए उन्हें मच्छरवाला कहा जाने लगा हो."

इमेज स्रोत, Tristan Fewings/Getty Images for Sotheby's

मांकड़ भी एक काफ़ी प्रचलित सरनेम है. यह सरनेम काठियावाड़ के नागर समुदाय और मुसलमानों में भी मिलता है. गुजराती शब्द मांकड़ का अर्थ होता है - खटमल.

इसके बारे में वह लिखती हैं, "इस सरनेम वाले लोगों ने इसकी जड़ें ऋषि मार्कंडेय से जोड़ी हैं. यह भी हो सकता है कि मच्छर की तरह मांकड़ वाले इलाक़े में रहने वाले लोगों को मांकड़ कहा जाने लगा हो. किसी व्यक्ति का स्वभाव मांकड़ की तरह परेशान करने वाला हो और वह दूसरों को चैन से न बैठने देता हो तो उसे भी मांकड़ नाम दिया गया हो."

इसी तरह वाघ सरनेम के पीछे वह वाघेश्वर मेहता नाम के एक प्रमुख व्यक्ति को वजह मानती हैं. उनके प्रभाव के कारण पूरा परिवार वाघ के नाम से पहचाना जाने लगा.

समाजशास्त्री गौरांग जानी कहते हैं, "मच्छर, हाथी और घोड़ा जैसे सरनेम मुख्य रूप से तीन समुदायों में मिलते हैं. ये समुदाय नागर, लोहाणा और ब्रह्मक्षत्रिय हैं. अब इस तरह के सरनेम बहुत कम देखने को मिलते हैं. ये सभी सरनेम सौराष्ट्र के इलाक़ों में ही मिलते हैं. दूसरे समुदायों के मुक़ाबले नागर समुदाय के लोगों ने अपने ये सरनेम बदले भी नहीं हैं."

वह कहते हैं, "सौराष्ट्र में 200 से ज़्यादा रियासतें थीं. हर रियासत की अपनी पहचान थी. इन रियासतों में काम करने वाले लोगों के सरनेम भी उनकी अलग-अलग पहचान बताते थे. नागर समुदाय के लोग मुग़ल शासन के दौरान राजकाज में बहुत ज़्यादा शामिल थे. वे दीवान भी रहे. हो सकता है कि इसी वजह से उन्होंने ऐसे सरनेम रखे हों."

इमेज स्रोत, Central Press/Getty Images

मांकड़ सरनेम वाले मशहूर लोगों की बात करें तो इनमें सबसे पहले वीनू मांकड़ का नाम आता है.

वीनू मांकड़ को भारतीय क्रिकेट के शुरुआती स्थापित ऑलराउंडरों में गिना जाता है.

साल 1947-48 में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वीनू मांकड़ ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ बिल ब्राउन को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट किया था. उनके सरनेम के आधार पर ही क्रिकेट में इस तरह से आउट करने को 'मांकडिंग' कहा जाने लगा.

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी निरुपमा मांकड़ का भी यही सरनेम है. वह 1965 से 1978 के बीच भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रही थीं.

मांकड़ सरनेम वाले मशहूर लोगों में गुजराती साहित्यकार और उपन्यासकार मोहम्मद मांकड़ भी शामिल हैं. उन्हें साहित्य गौरव पुरस्कार और रणजीतराम सुवर्ण चंद्रक से सम्मानित किया जा चुका है.

हाथी सरनेम वाले जाने-माने लोगों में कांग्रेस के सौराष्ट्र के नेता जयसुखलाल हाथी शामिल हैं. वह लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा वह पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल भी रहे थे.

घोड़ा सरनेम भी काफ़ी जाना-पहचाना है. महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता और पूर्व विधायक अमित घोड़ा, कृष्णा घोड़ा और गुजरात के फ़िल्म निर्माता अभिलाष घोड़ा भी यही सरनेम रखते हैं.

पोपट सरनेम वाले लोगों में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता अपर्णा पोपट और गुजराती मूल के ब्रिटिश राजनेता डोलर पोपट शामिल हैं.

गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद भारतीबेन शियाल भी इसी तरह का सरनेम रखती हैं.

पारसी सरनेम: दारूवाला, पीठावाला, बूमला, गोटला, पापड़खाऊं, भाजीखाऊं, मसालावाला, पाववाला, नारियलवाला, बेकरीवाला और अंडावाला.

पेशे से जुड़े सरनेम: इंजीनियर, घड़ियाली, ज़वेरी, कापड़िया, गांधी, मर्चेंट, दलाल, वकील, सुतरिया, सुथार और लुहार.

जगह या गांव के नाम पर रखे गए सरनेम: खंभाता, सोजित्रा, घोघावाला, पारडीवाला, भरूचा, संजाणा, सूरती और अहमदाबादी.

गुजराती हिंदुओं में इस्तेमाल होने वाले मुसलमानों से जुड़े सरनेम: बख़्शी, मुंशी, बादशाह, नवाब, इनामदार, क़ाज़ी और सूबेदार.

समुदायों के नाम से बने सरनेम: कड़िया, कंसारा, काछिया, खमार, घांची, दर्जी, प्रजापति, भरवाड़, रबारी, मोची और सोनी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, हाथरस में 49,700 परीक्षार्थी होंगे शामिल, यहां देखें स्कीम • दशहरा लंबा वीकेंड, गाड़ी चलाने से पहले करें ये तैयारियाँ • IMF ने भारत की GDP ग्रोथ को 7% तक बढ़ाया, चीन‑US‑UK पीछे रहेंगे • सीएम योगी बरेली पहुंचे, 68 हजार प्रहरियों को मानदेय बढ़ाने की घोषणा • रनजी ट्रॉफी के बीच भारत‑ए दौरे से टीम इंडिया की तैयारी पर सवाल • वृद्धाश्रम के शौचालय में फंदे से लटका बुजुर्ग का शव मिला, गले में फूलों की माला • यूपी चुनाव के दहलीज पर: नेता परिवारों की नई पीढ़ी तैयार, SP और BJP के टिकटों की लंबी सूची • पंजाब के मनसा में एंटी‑ड्रग कार्यकर्ता परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या, पुलिस व राजनीति में उठे सवाल • राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, क्या हैं इस राजनीति के मायने? • उत्तर प्रदेश में शहरी सड़कों पर दुर्घटनाएँ: एक्सप्रेसवे से भी अधिक मौतें, आठ महीनों में 173 की मृत्यु • पीलीभीत तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत आठ लोग हिरासत में, लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद • मौसम के बदलाव से गले में संक्रमण, नाक-कान में खुजली, बुखार से शरीर कमजोर; SN में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी • सऊदी राजपरिवार बंकर में, रियाद में सुरक्षा खतरे बढ़े • पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, विवाद की साक्षी वीडियो • दृश्यम 3 ने विश्व बॉक्स‑ऑफ़ में 500 करोड़ के करीब पहुँचकर 'हनुमान अंश' को मजबूती से पीछे छोड़ा • तबादले की अफवाह पर विराम, कहा- न ट्रांसफर हुआ, न एफडीए से हटाया गया • झोला उठाने का वक्त आ गया: कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई आँकड़ों के लिए हमला किया, आईएमएफ रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया • लखनऊ के अपार्टमेंट में शिवा शर्मा की मौत: अंडरवियर, यौन वर्धक दवाओं और सफेद ऑडी से जुड़े नए सवाल • एपल वेलकम होम इवेंट आज: होमपैड डिस्प्ले से लेकर नई 4के टीवी तक, कंपनी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा? • हांगझोऊ में चीन की बेटियों ने 100 पदक हासिल किए, अब जापान में भी दिखाने का समय • सीईसी के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बैरिकेड तोड़ा, जेनुई प्रकरण पर भाजपा ने हल्लाबोल किया • अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आरम्भ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ और लखनऊ ने जीत दर्ज • मंतर में सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया • इश्क में हारकर चुनी मौत: प्रेमिका के मामा, माता-पिता की प्रताड़ना के बाद युवक का शव मिला • बिहार में चाय बनाने वाली महिला के घर में सिलेंडर का विस्फोट, दो घर जल गए • विधानसभा अध्यक्ष का फैसला बरकरार, एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे के मामले में उच्च न्यायालय ने क्या कहा? • आगरा के शाहदरा कट पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए जुटे • 2026 में धनतेरस कब है? सही तिथि और शुभ मुहूर्त जानिए • क्यों दुर्गा की सवारी हैं ये जंगली जानवर? • सऊदी अरब पर हूतियों के हमले रोकने में अमेरिका मदद क्यों नहीं कर रहा, ये हैं चार कारण • फ्रांस में छात्र विरोधों के पीछे इस्लामी‑वामपंथी नेटवर्क, भारत अगला लक्ष्य • 35 कॉकपिट तक भारतीय अधिकारियों को नहीं दी पहुंच, 2008 के Su-30 अभ्यास की याद दिलाई • समुद्री लुटेरों के झंडे से जोकर के मेकअप तक; विरोध में ऐसे प्रतीकों का इस्तेमाल क्यों करते जेन जी? • एआरटीओ दफ्तर में दलालों का राज, शाम ढलते ही शुरू होता है उगाही का खेल, स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा • भारतीय शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 22,450 पार • मच्छर, हाथी, मांकड़...गुजरात में ऐसे सरनेम कहाँ से आए? • गांधीनगर नगर निगम चुनाव: BJP ने 44 में से 38 सीटें जीती, कांग्रेस बढ़ी, AAP का खाता नहीं खुला • अमित शाह ने बिम्सटेक बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर दो टूक, भारत की नशा‑रोधी रणनीति पर प्रकाश डाला • परविंदर झोटा की हत्या से पहले नशा‑विरोधी कार्यकर्ताओं की पाँच मौतें • लखनऊ में आधी रात को छापेमारी, 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार • 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, हाथरस में 49,700 परीक्षार्थी होंगे शामिल, यहां देखें स्कीम • दशहरा लंबा वीकेंड, गाड़ी चलाने से पहले करें ये तैयारियाँ • IMF ने भारत की GDP ग्रोथ को 7% तक बढ़ाया, चीन‑US‑UK पीछे रहेंगे • सीएम योगी बरेली पहुंचे, 68 हजार प्रहरियों को मानदेय बढ़ाने की घोषणा • रनजी ट्रॉफी के बीच भारत‑ए दौरे से टीम इंडिया की तैयारी पर सवाल • वृद्धाश्रम के शौचालय में फंदे से लटका बुजुर्ग का शव मिला, गले में फूलों की माला • यूपी चुनाव के दहलीज पर: नेता परिवारों की नई पीढ़ी तैयार, SP और BJP के टिकटों की लंबी सूची • पंजाब के मनसा में एंटी‑ड्रग कार्यकर्ता परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या, पुलिस व राजनीति में उठे सवाल • राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, क्या हैं इस राजनीति के मायने? • उत्तर प्रदेश में शहरी सड़कों पर दुर्घटनाएँ: एक्सप्रेसवे से भी अधिक मौतें, आठ महीनों में 173 की मृत्यु • पीलीभीत तिहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत आठ लोग हिरासत में, लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद • मौसम के बदलाव से गले में संक्रमण, नाक-कान में खुजली, बुखार से शरीर कमजोर; SN में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी • सऊदी राजपरिवार बंकर में, रियाद में सुरक्षा खतरे बढ़े • पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, विवाद की साक्षी वीडियो • दृश्यम 3 ने विश्व बॉक्स‑ऑफ़ में 500 करोड़ के करीब पहुँचकर 'हनुमान अंश' को मजबूती से पीछे छोड़ा • तबादले की अफवाह पर विराम, कहा- न ट्रांसफर हुआ, न एफडीए से हटाया गया • झोला उठाने का वक्त आ गया: कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई आँकड़ों के लिए हमला किया, आईएमएफ रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया • लखनऊ के अपार्टमेंट में शिवा शर्मा की मौत: अंडरवियर, यौन वर्धक दवाओं और सफेद ऑडी से जुड़े नए सवाल • एपल वेलकम होम इवेंट आज: होमपैड डिस्प्ले से लेकर नई 4के टीवी तक, कंपनी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा? • हांगझोऊ में चीन की बेटियों ने 100 पदक हासिल किए, अब जापान में भी दिखाने का समय • सीईसी के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बैरिकेड तोड़ा, जेनुई प्रकरण पर भाजपा ने हल्लाबोल किया • अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आरम्भ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ और लखनऊ ने जीत दर्ज • मंतर में सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया • इश्क में हारकर चुनी मौत: प्रेमिका के मामा, माता-पिता की प्रताड़ना के बाद युवक का शव मिला • बिहार में चाय बनाने वाली महिला के घर में सिलेंडर का विस्फोट, दो घर जल गए • विधानसभा अध्यक्ष का फैसला बरकरार, एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे के मामले में उच्च न्यायालय ने क्या कहा? • आगरा के शाहदरा कट पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए जुटे • 2026 में धनतेरस कब है? सही तिथि और शुभ मुहूर्त जानिए • क्यों दुर्गा की सवारी हैं ये जंगली जानवर? • सऊदी अरब पर हूतियों के हमले रोकने में अमेरिका मदद क्यों नहीं कर रहा, ये हैं चार कारण • फ्रांस में छात्र विरोधों के पीछे इस्लामी‑वामपंथी नेटवर्क, भारत अगला लक्ष्य • 35 कॉकपिट तक भारतीय अधिकारियों को नहीं दी पहुंच, 2008 के Su-30 अभ्यास की याद दिलाई • समुद्री लुटेरों के झंडे से जोकर के मेकअप तक; विरोध में ऐसे प्रतीकों का इस्तेमाल क्यों करते जेन जी? • एआरटीओ दफ्तर में दलालों का राज, शाम ढलते ही शुरू होता है उगाही का खेल, स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा • भारतीय शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 22,450 पार • मच्छर, हाथी, मांकड़...गुजरात में ऐसे सरनेम कहाँ से आए? • गांधीनगर नगर निगम चुनाव: BJP ने 44 में से 38 सीटें जीती, कांग्रेस बढ़ी, AAP का खाता नहीं खुला • अमित शाह ने बिम्सटेक बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर दो टूक, भारत की नशा‑रोधी रणनीति पर प्रकाश डाला • परविंदर झोटा की हत्या से पहले नशा‑विरोधी कार्यकर्ताओं की पाँच मौतें • लखनऊ में आधी रात को छापेमारी, 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार •