Thursday, 29 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं?

Ajay Tiwari
29 October 2026 • 0 • 50
मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं?

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

चिताओं पर लेटी महिलाएं और सूली पर लटके लोग, कुछ समय पहले मध्य प्रदेश से आई इन तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान खींचा था.

अब इसी आंदोलन के कुछ प्रदर्शनकारियों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है. इनमें 25 साल की दिव्या अहिरवार भी शामिल हैं, जो क़रीब एक महीने से जेल में हैं.

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले की पुलिस के मुताबिक़, 28 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान दिव्या अहिरवार और 12 अन्य लोगों ने पुलिसकर्मी भूपाल सिंह भदौरिया की गर्दन दबाई और उन्हें जान से मारने की कोशिश की.

ये सभी लोग केन-बेतवा परियोजना के बाद अब पन्ना ज़िले की मझगांव बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के साथ 'चिता आंदोलन' कर रहे थे.

इस मामले में दिव्या अहिरवार और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इनमें हत्या की कोशिश, दंगा करने और आपराधिक धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं. दिव्या क़रीब एक महीने से जेल में हैं.

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

दिव्या के अलावा इस मामले की एफ़आईआर में कुल 13 लोगों के नाम हैं. इनमें आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अमित भटनागर, हिसाबी राजपूत और प्रभावित परिवार के सदस्य दीपक द्विवेदी भी शामिल हैं.

दिव्या की वकील अंजना कुररिया ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि ज़िला अदालत ने उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है.

बचाव पक्ष ने अदालत में वीडियो फ़ुटेज और अख़बारों की कटिंग समेत कई चीज़ें पेश की थीं.

वकील के मुताबिक़, "अदालत ने आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए ज़मानत देने से इनकार कर दिया."

वकील ने 27 अक्तूबर को इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी.

पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "पुलिस ने क़ानून के मुताबिक़ कार्रवाई की है और जांच तेज़ी से जारी है."

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जुटाए जा रहे सबूतों की जानकारी फ़िलहाल सार्वजनिक नहीं की जा सकती.

आख़िर इस साल अप्रैल में 'चिता आंदोलन' के बाद चर्चा में आईं दिव्या और अन्य लोगों पर हत्या की कोशिश का मुक़दमा कैसे दर्ज हुआ और दिव्या की गिरफ़्तारी पर क्या सवाल उठ रहे हैं?

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

दिव्या की वकील अंजना कुररिया ने एफ़आईआर में कई ख़ामियां होने और पुलिस पर झूठी एफ़आईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, "एफ़आईआर में एक पुलिसकर्मी की हत्या की कोशिश का ज़िक्र है. हालांकि, इस कथित घटना में दिव्या की क्या भूमिका है, यह कहीं नहीं लिखा है."

उन्होंने दावा किया कि जिस अभियुक्त पर दिव्या की तुलना में ज़्यादा गंभीर आरोप लगे हैं उसे 10 दिन में ही ज़मानत मिल गई जबकि दिव्या अब भी जेल में हैं.

पन्ना पुलिस की ओर से दर्ज एफ़आईआर में लिखा गया है कि 28 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या की कोशिश के मामले में फ़रार अभियुक्त दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत बनहरीकला गांव आए हैं.

दिव्या अहिरवार, हिसाबी राजपूत, अमित भटनागर और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मई 2026 में पुलिस पर पथराव और हत्या की कोशिश का मामला छतरपुर के किशनगढ़ थाने में दर्ज हुआ था.

'चिता आंदोलन' का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने कहा, "देखिए, हम लोग सितंबर की शुरुआत से बनहरीकला गांव में मझगांव बांध से प्रभावित परिवारों के हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं."

"इस दौरान कई बार पुलिस और प्रशासन यहां आया. ऐसे में पुलिस का यह कहना कि मुख़बिर के माध्यम से सूचना मिली, भद्दे मज़ाक जैसा लगता है."

अमित ने आगे कहा, "दूसरी बात यह है कि दिव्या और हम लोगों पर किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज है. इस एफ़आईआर के बाद भी हम लोग किशनगढ़ थाना क्षेत्र में ही प्रदर्शन करते रहे हैं."

"तो सवाल यह उठता है कि पुलिस तब तक क्या कर रही थी?"

अंजना ने पुलिस पर बदला लेने की भावना से काम करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "पुलिस दिव्या को जेल में रखकर बाक़ी आंदोलनकारियों की हिम्मत तोड़ना चाहती है. यह पुलिस को मिले अधिकारों का सरासर दुरुपयोग है."

"हमने अब इस मामले को हाई कोर्ट के सामने रखा है."

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

इस पूरे मामले पर जब बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने पन्ना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता नायडू से सवाल किए, तो उन्होंने कहा, "पुलिस ने क़ानून और तय प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की है."

उन्होंने आगे कहा, "एफ़आईआर सार्वजनिक दस्तावेज़ है और उसके तथ्यों को पढ़कर समझा जा सकता है."

उन्होंने यह भी कहा, "मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जुटाए जा रहे सबूत सार्वजनिक नहीं किए जा सकते."

पुलिस अधीक्षक ने अपने जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया कि एफ़आईआर में नामज़द बाक़ी लोगों के ख़िलाफ़ अब तक क्या कार्रवाई हुई है.

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि दिव्या की गिरफ़्तारी और हिरासत के संबंध में पुलिस को अब तक ऐसे कौन-से सबूत मिले हैं, जिनके कारण पुलिस ने उनकी ज़मानत याचिका का विरोध किया है.

दूसरी ओर, दिव्या की मां गोरीबाई अहिरवार और उनका परिवार दिव्या की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है.

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

दिव्या की मां ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से फ़ोन पर बातचीत में कहा कि उनकी बेटी ग़रीबों और मज़दूरों के लिए आवाज़ उठा रही थी और उसने कुछ ग़लत नहीं किया है.

बात करते हुए वह रो पड़ीं.

उन्होंने बताया कि दिव्या के पिता की साल 2013 में मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने मज़दूरी करके अपने पांच बच्चों को पाला और पढ़ाया.

दिव्या की मां के मुताबिक़, उनकी बेटी घर की होनहार लड़की रही है.

जब दिव्या ने पहली बार चुनाव लड़ने की बात कही, तो उन्हें हैरानी हुई थी.

वह कहती हैं, "भैया, मेरा परिवार इतना ग़रीब था कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे घर का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है."

"मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वोट डालने जाने पर हम लोगों की गिनती होती है या नहीं."

लेकिन दिव्या ने चुनाव लड़ा और पार्षद बनीं.

उनकी मां के मुताबिक़, इसके बाद से वह अपने इलाक़े के परेशान और शोषित लोगों की मदद करने लगीं.

दिव्या की मां ने कहा, "मैं रो रही हूं क्योंकि बेटी से प्रेम है. मैं अपनी बेटी को नहीं देख पा रही हूं. मेरी बेटी को जेल में बहुत समय हो गया है."

"मुझे उसके लिए डर भी लगता है कि कहीं उसे कुछ न हो जाए. अपने बच्चे को जेल में देखना किसी मां के लिए आसान नहीं है."

"लेकिन मैं उसका पूरा समर्थन करूंगी. उसके हर फ़ैसले के साथ खड़ी हूं क्योंकि वह कुछ भी ग़लत नहीं कर रही है."

इमेज स्रोत, Vishnukant Tiwari

पन्ना और छतरपुर क्षेत्र में बांध परियोजनाओं से प्रभावित परिवार लंबे समय से मुआवज़े और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं.

आंदोलन में शामिल लोगों का आरोप है कि बांध में पानी भरने और घरों के डूब क्षेत्र में आने के बावजूद कई परिवारों को पूरा मुआवज़ा नहीं मिला है.

उनका यह भी कहना है कि प्रशासन ने पहले जो आश्वासन दिए थे, वे पूरे नहीं हुए.

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि मुआवज़े के वितरण में अनियमितताएं हुई हैं.

उनका आरोप है कि कई योग्य परिवारों को उचित मुआवज़ा नहीं मिला और प्रभावित लोगों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई.

दिव्या के अलावा इस मामले में दर्ज एफ़आईआर में मझगांव बांध परियोजना से प्रभावित एक परिवार के सदस्य दीपक द्विवेदी का नाम भी है.

दीपक ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि उनके जैसे सैकड़ों परिवार लंबे समय से मुआवज़े और पुनर्वास के मुद्दे पर सरकार और प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है.

दीपक ने भी पुलिस पर फ़र्ज़ी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, "पुलिस के मुताबिक़, जिस वक़्त घटना हुई, उस समय न तो मैं और न ही अमित भटनागर घटनास्थल पर मौजूद थे."

"इसके बावजूद हम दोनों के नाम एफ़आईआर में दर्ज किए गए हैं. अब इससे बड़ा सबूत इस मामले के फ़र्ज़ी होने का क्या होगा?"

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा कि पुलिस ने दिव्या को निशाना बनाकर गिरफ़्तार किया है.

उन्होंने दावा किया, "एफ़आईआर में नामज़द 13 लोगों में से आठ लोग ख़ुद अपनी गिरफ़्तारी देने पुलिस के पास गए थे."

"लेकिन पुलिस ने हम लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की और बाद में हमें छोड़ दिया, जबकि दिव्या अब भी जेल में हैं."

बीएनएसएस की धारा 170 पुलिस को किसी अपराध को रोकने के लिए कुछ परिस्थितियों में गिरफ़्तार करने का अधिकार देती है. यह पुरानी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के समकक्ष है.

एक अन्य प्रभावित ग्रामीण गया सिंह कोंदर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "सर, दिक़्क़त यह है कि हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं."

"हम अपनी ख़ुशी के लिए नहीं, बल्कि अपने हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. हम लोग हटने वाले नहीं हैं, इसलिए अब हम सरकार और अफ़सरों को खटक रहे हैं."

दिव्या की गिरफ़्तारी के बाद भी पन्ना में मुआवज़े और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का आंदोलन जारी है.

दिव्या अहिरवार और इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है.

मंगलवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और सीपीआई(एम) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात और अमित भटनागर ने पन्ना जेल में दिव्या अहिरवार से मुलाकात की.

इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उनसे मिल चुके हैं.

वृंदा करात और अमित भटनागर ने दिव्या से मुलाकात के बाद कहा कि दिव्या ने कहा है कि वह जेल से भी विस्थापित परिवारों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
ऑकलैंड में शुबम गिल ने आजमाया नया ‘टेम्पल’ डिवाइस: विशेषताएँ और उपयोग • आंदोलन रत छात्रों के साथ धरने पर बैठे एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल • 18 वर्षीय युवक 19वीं मंजिल से गिरकर मरे, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में चर्चा • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर एंटीलिया, बुर्ज खलीफा और मरीन ड्राइव पर जियो का जश्न • मजिस्ट्रेट के आदेश पर एएमयू प्रोफेसर की पत्नी की कब्र खोदी जा रही, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद • सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार में पारदर्शिता पर टिप्पणी की, महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज • चांदी के भाव MCX पर फिसले, वैश्विक स्तर पर भी बिकवाली की लहर • दिवाली और छठ पर जगमग रहेगा पूरा प्रदेश, 24 घंटे मिलेगी बिजली; शटडाउन-कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने दी हिदायत • कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट हमले में जान बचाई, सिर की गंभीर चोट के बाद सर्जरी की कहानी • नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ तोड़ा, अभिजीत वंजारी का बयान • सपा का मुस्लिम कार्ड उलटा, बरेली‑मुरादाबाद में बीजेपी ने करारी मात दी • बिहार में भूमिहार, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण: MLC चुनाव में जातीय समीकरण स्पष्ट • डिजिटल धोखाधड़ी में बैंकों को होगा जवाबदेह; व्हाट्सएप ने 9,400 खाते ब्लॉक किए • गाजियाबाद में जिम ट्रेनर ने पत्नी के पति पर चाकू हमला किया, सीसीटीवी फुटेज सामने • दिल्ली के व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली पर जताई आपत्ति, त्योहारी सीजन में व्यापार की सुरक्षा की अपील • बिहार में तकनीकी नवाचार के लिए टेककनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ • EICMA 2026 में दिखेगा देशी बाइक्स का दबदबा: हिमालयन 750 से लेकर एक्सपल्स 421 तक हो सकती है पेश, क्या होगा खास? • सेंसेक्स 900 अंक पार, 5 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू बढ़ोतरी, इन शेयरों में रैली • शिवसेना विधायक के विवादास्पद बयान पर किसान समुदाय में आक्रोश • अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी की इटली में सगाई, रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें वायरल • फिजिकल टेस्ट का परिणाम घोषित, पेपर-II के लिए कितने उम्मीदवार सफल • प्रेमिका ने करवाचौथ का व्रत रखा, प्रेमी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, कहा‑सहमति से शादी होगी • पश्चिमी यूपी में BJP का सुपरहिट, बाकी क्षेत्रों में SP ने किया कब्जा • मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं? • लखनऊ में पीईटी परीक्षा: कक्षा 1‑12 के सभी स्कूलों में छुट्टी, 45 केंद्रों पर दो पालियों में 40,000 अभ्यर्थी • गंभीर की 16‑सदस्यीय सपोर्ट टीम, हर खिलाड़ी की तैयारी में छुपी मेहनत • जिला जेल से फरार कैदी शेरू नौ महीने बाद गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा; साथी की तलाश जारी • यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा • वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त, सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल • चुनाव ने समाज के गहरे मतभेद उजागर किए, अरब पार्टियों ने दिखाया अपना दम • स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला, ATS के हत्थे चढ़ा अंकित, दूसरे मामले में सूरज भी अरेस्ट • ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न • 31 अक्टूबर को गुजरात में एकता दिवस परेड में लाडपुर के आशुतोष कोबरा यूनिट की अगुवाई • चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी • सात साल लिव‑इन, तीन बच्चों के बाद सलमान की पहचान उजागर • करवा चौथ पर चांद कब दिखेगा: 2026 की समय‑सारणी • ट्रंप ने 5,000 डॉलर का वादा किया, मार‑ए‑लागो पर मजाक • बरेली में करवाचौथ पर शोक में डूबे युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, अस्पताल में उपचार जारी • भाजपा ने विपक्ष के SIR आरोपों पर जवाब दिया, सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया • बरेली में अमर उजाला के सद्भावना रथ से शहर में भाईचारा फैलाने का प्रयास • ऑकलैंड में शुबम गिल ने आजमाया नया ‘टेम्पल’ डिवाइस: विशेषताएँ और उपयोग • आंदोलन रत छात्रों के साथ धरने पर बैठे एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल • 18 वर्षीय युवक 19वीं मंजिल से गिरकर मरे, प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में चर्चा • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर एंटीलिया, बुर्ज खलीफा और मरीन ड्राइव पर जियो का जश्न • मजिस्ट्रेट के आदेश पर एएमयू प्रोफेसर की पत्नी की कब्र खोदी जा रही, हत्या के आरोप से बढ़ा विवाद • सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार में पारदर्शिता पर टिप्पणी की, महुआ मोइत्रा की याचिका खारिज • चांदी के भाव MCX पर फिसले, वैश्विक स्तर पर भी बिकवाली की लहर • दिवाली और छठ पर जगमग रहेगा पूरा प्रदेश, 24 घंटे मिलेगी बिजली; शटडाउन-कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने दी हिदायत • कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट हमले में जान बचाई, सिर की गंभीर चोट के बाद सर्जरी की कहानी • नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ तोड़ा, अभिजीत वंजारी का बयान • सपा का मुस्लिम कार्ड उलटा, बरेली‑मुरादाबाद में बीजेपी ने करारी मात दी • बिहार में भूमिहार, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण: MLC चुनाव में जातीय समीकरण स्पष्ट • डिजिटल धोखाधड़ी में बैंकों को होगा जवाबदेह; व्हाट्सएप ने 9,400 खाते ब्लॉक किए • गाजियाबाद में जिम ट्रेनर ने पत्नी के पति पर चाकू हमला किया, सीसीटीवी फुटेज सामने • दिल्ली के व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली पर जताई आपत्ति, त्योहारी सीजन में व्यापार की सुरक्षा की अपील • बिहार में तकनीकी नवाचार के लिए टेककनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ • EICMA 2026 में दिखेगा देशी बाइक्स का दबदबा: हिमालयन 750 से लेकर एक्सपल्स 421 तक हो सकती है पेश, क्या होगा खास? • सेंसेक्स 900 अंक पार, 5 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू बढ़ोतरी, इन शेयरों में रैली • शिवसेना विधायक के विवादास्पद बयान पर किसान समुदाय में आक्रोश • अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी की इटली में सगाई, रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें वायरल • फिजिकल टेस्ट का परिणाम घोषित, पेपर-II के लिए कितने उम्मीदवार सफल • प्रेमिका ने करवाचौथ का व्रत रखा, प्रेमी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, कहा‑सहमति से शादी होगी • पश्चिमी यूपी में BJP का सुपरहिट, बाकी क्षेत्रों में SP ने किया कब्जा • मध्य प्रदेश के 'चिता आंदोलन' से चर्चा में आईं दिव्या अहिरवार कौन हैं? • लखनऊ में पीईटी परीक्षा: कक्षा 1‑12 के सभी स्कूलों में छुट्टी, 45 केंद्रों पर दो पालियों में 40,000 अभ्यर्थी • गंभीर की 16‑सदस्यीय सपोर्ट टीम, हर खिलाड़ी की तैयारी में छुपी मेहनत • जिला जेल से फरार कैदी शेरू नौ महीने बाद गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से दबोचा; साथी की तलाश जारी • यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा • वाराणसी में आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त, सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल • चुनाव ने समाज के गहरे मतभेद उजागर किए, अरब पार्टियों ने दिखाया अपना दम • स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला, ATS के हत्थे चढ़ा अंकित, दूसरे मामले में सूरज भी अरेस्ट • ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न • 31 अक्टूबर को गुजरात में एकता दिवस परेड में लाडपुर के आशुतोष कोबरा यूनिट की अगुवाई • चक्रवाती तूफान अर्नब का असर: बरेली में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी • सात साल लिव‑इन, तीन बच्चों के बाद सलमान की पहचान उजागर • करवा चौथ पर चांद कब दिखेगा: 2026 की समय‑सारणी • ट्रंप ने 5,000 डॉलर का वादा किया, मार‑ए‑लागो पर मजाक • बरेली में करवाचौथ पर शोक में डूबे युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, अस्पताल में उपचार जारी • भाजपा ने विपक्ष के SIR आरोपों पर जवाब दिया, सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया • बरेली में अमर उजाला के सद्भावना रथ से शहर में भाईचारा फैलाने का प्रयास •