Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल

Ajay Tiwari
29 November 2026 • 0 • 43
मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल

इमेज स्रोत, Imran Qureshi

बेंगलुरु में आईजीपी रैंक के पुलिस अधिकारी बदमाशों के घर जा रहे हैं. वे उन्हें अपराध की गतिविधियां जारी न रखने की चेतावनी दे रहे हैं और उनके परिवार के सदस्यों से भी उन्हें काबू में रखने की अपील कर रहे हैं.

बदमाशों के घर के दरवाज़े पर आईजीपी रैंक के अधिकारियों का पहुंचना एक असामान्य नज़ारा है. इसकी वजह बेंगलुरु पुलिस कमिश्नरेट को पांच हिस्सों में बांटा जाना है.

शहर में एंटी-राउडी स्क्वाड यानी बदमाशों पर नज़र रखने वाली पुलिस टीम कई दशकों से मौजूद है. लेकिन इस बार फ़र्क यह आया है कि कर्नाटक सरकार ने इस व्यवस्था को और मज़बूत किया है.

पहले इस टीम की कमान किसी डीसीपी या एसीपी रैंक के अधिकारी के पास होती थी. लेकिन अब यह सीधे एडीजीपी यानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के नियंत्रण में है.

पुलिस की इस नई रणनीति में सख़्ती और नरमी, दोनों की झलक देखने को मिली.

पूर्वी बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर डॉ. पीएस हर्षा ने एक बदमाश की मां के सामने हाथ जोड़कर कहा, "मैं आपसे गुज़ारिश कर रहा हूं कि आप उसे समझाइए."

इसके बाद उन्होंने बदमाश की ओर मुड़कर कहा कि उसे अपना रवैया सुधारना होगा और नियमित रूप से पुलिस थाने में हाज़िरी लगानी होगी.

ऐसा नहीं करने पर उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, "फिर उसके साथ अलग तरह से पेश आया जाएगा.''

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

डॉ. हर्षा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "पहले हमारे पुलिसकर्मी उनके घरों पर सिर्फ़ हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज़ों की तलाशी लेने जाते थे. लेकिन अब हमने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है.''

''हम यह भी देखते हैं कि वे कौन-से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, ऑनलाइन यूपीआई से किसे पैसे भेज रहे हैं या किससे पैसे ले रहे हैं, उनके फ़ोन से क्या जानकारी मिलती है और उनके साथी कौन हैं. इस तरह हम किसी बदमाश की पूरी गतिविधियों का 360 डिग्री आकलन करते हैं."

आमतौर पर पुलिस के सबसे निचले स्तर के अधिकारी यानी सब-इंस्पेक्टर या कॉन्स्टेबल बदमाशों के घर जाकर उन्हें थाने बुलाते थे. वहां उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने पेश होना होता था.

लेकिन मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से नई व्यवस्था के तहत गठित बेंगलुरु पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बाद स्थिति बदल गई है.

अब पांचों कमिश्नरेट में आईजीपी या डीआईजी रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है.

डॉ. हर्षा ने कहा, "हम जमीनी स्तर पर जा रहे हैं. हमारी रणनीति दो हिस्सों में बंटी है. एक तरफ़ हम इन परिवारों की महिलाओं को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उनकी मदद करेंगे और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे. दूसरी तरफ़ बदमाशों के मन में क़ानून का डर पैदा करना चाहते हैं. किसी के लिए भी अपराध करना मजबूरी नहीं होना चाहिए."

इमेज स्रोत, Imran Qureshi

ज़्यादातर बदमाश संगठित गिरोहों का हिस्सा होते हैं. ये गिरोह संदिग्ध रियल एस्टेट सौदों, रंगदारी, सेक्सटॉर्शन और अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों में शामिल होते हैं.

पुलिस ने पांचों डिवीज़न में एक ही दिन में 149 ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की, जिनके नाम राउडी शीटर के तौर पर दर्ज हैं. सिर्फ़ पूर्वी डिवीज़न में ऐसे 300 से ज़्यादा लोग हैं.

नई व्यवस्था में एंटी-राउडी स्क्वाड और ट्रैफ़िक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हेमंत निम्बालकर ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा "सड़क पर चलने वाले आम आदमी, सड़क पर चलने वाली लड़की, छोटे-छोटे कारोबार करने वाले लोग और अपनी पूंजी लगाकर छोटी-छोटी साइटों पर घर बनाने वाले लोग, इन सभी पर ऐसे लोगों का असर पड़ता है."

"ये लोग ऊंची ब्याज दरों पर पैसे का कारोबार भी चलाते हैं. समाज पर इनका किसी न किसी तरह असर पड़ता है. ऐसे लोगों को क़ानून के दायरे में लाना बहुत ज़रूरी है. इसी मक़सद से एंटी-राउडी स्क्वाड का गठन किया गया है."

इमेज स्रोत, Imran Qureshi

डॉ. हर्षा ने राउडी शीटर शिवराज की मां दुर्गम्मा से कहा, "हम यहां आकर आपको परेशान नहीं करना चाहते. उसे क़ानून का पालन करना चाहिए और उससे भटकना नहीं चाहिए. अगर वह क़ानून तोड़ेगा, तो हम कार्रवाई करेंगे. उसे गिरफ़्तार करके जेल भेजेंगे. क्या आप समझ रही हैं? आपको हमें इस नालायक के बारे में जानकारी देनी होगी."

उन्होंने दुर्गम्मा को अपनी सेहत का ख़्याल रखने की सलाह भी दी.

उन्होंने कहा, "आपको सामान्य और सम्मानजनक ज़िंदगी जीने के लिए सरकार से जिस भी मदद की ज़रूरत हो, उसे दिलाने में हम आपकी मदद करेंगे. आपको सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है. आप अच्छी ज़िंदगी जी सकती हैं और कुछ अच्छा काम कर सकती हैं."

डॉ. हर्षा ने आगे कहा, "उसे ऐसे झमेलों में पड़ने की क्या ज़रूरत है? क्या आप मेरी बात सुन रही हैं? उसका चेहरा देखिए. फ़िलहाल मैं इस मामले में किसी और तरह से कार्रवाई नहीं कर रहा हूं. मेरी बात सुनिए, माँ जी. रोइए मत. मैं आपसे बहुत सम्मान के साथ यह गुज़ारिश कर रहा हूं."

इसके बाद उन्होंने दुर्गम्मा के सामने दोबारा हाथ जोड़कर यही बात कही.

दुर्गम्मा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "यह अच्छी बात है. उन्होंने उसे बहुत अच्छी सलाह दी. उन्होंने मेरे बेटे को सही रास्ते पर चलने के लिए कहा है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सही रास्ते पर रहे.

''मैं बहुत ख़ुश हूं. वह यहां आए और एक मार्गदर्शक की तरह हमें बहुत अच्छी सलाह दी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह ग़लत रास्ते पर जाता है, तो मुझे फ़ोन कर देना. बस इतना कहना कि हमारे 'साहब' का फ़ोन आया है."

उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं ऐसा ज़रूर करूंगी. मैं इसके लिए उनकी बहुत आभारी हूं. मैं हमेशा उन लोगों का हौसला बढ़ाती हूं जो बच्चों को सही रास्ते पर लाने में मदद करते हैं. जिस दिन वह जेल से बाहर आया था, उसके बाद से हमने उसे देखभाल के लिए गायें भी दी हैं. मैंने उससे कहा है कि उसे कहीं और नहीं जाना चाहिए. उसे यहीं, मेरी आंखों के सामने रहना चाहिए."

दुर्गम्मा पुराने एचएएल हवाई अड्डे के पास एक निजी अस्पताल में मरीज़ों की देखभाल का काम करती थीं. इसी दौरान उन्हें अपने पति पर हुए हमले की ख़बर मिली थी.

उन्होंने कहा, "उन लोगों ने मेरे पति पर हमला किया था, जिन्होंने मेरे बेटे और उसके साथियों पर हमला करने के लिए एक गिरोह बनाया था."

उनके पति उस हमले में लगी चोटों से कभी उबर नहीं पाए. यह हमला उनके बेटे शिवराज के एक दोस्त के साथ हुए झगड़े के बाद किया गया था.

इमेज स्रोत, Imran Qureshi

34 साल के शिवराज ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "2013 में एक दिन मेरे दोस्त का रास्ता विरोधी गिरोह की कार ने रोक दिया था. इसके बाद यह मामला दो गिरोहों की लड़ाई में बदल गया. 2014 में पुलिस ने मेरे नाम से 'राउडी शीट' खोल दी. 2015 में हमने अपने दोस्त पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद विरोधी गिरोह के एक सदस्य ने मेरे साथी की जान लेने की कोशिश की."

उन्होंने कहा, "हमने 2016 में इसका जवाब दिया. इसके बाद हमें जेल भेज दिया गया. जब मैं जेल से बाहर आया, तो मुझे पता चला कि दूसरे गिरोह के एक सदस्य के पिता ने मेरे पिता पर हमला किया था. मैं हत्या और हत्या की कोशिश के मामलों में नियमित रूप से अदालत में पेश होता हूं."

शिवराज अपनी मां के साथ करीब दो दर्जन गायों, बकरियों और मुर्गियों की देखभाल करता है.

हालांकि, पुलिस के कुछ रिटायर्ड अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था में एंटी-राउडी स्क्वाड को फिर से सक्रिय करने में कुछ भी नया नहीं है.

लेकिन रिटायर्ड आईजीपी (इंटेलिजेंस) गोपाल होसुर ने बताया कि बदमाशों पर लगाम लगाना क्यों ज़रूरी है.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "कई लोगों को लग सकता है कि छोटे-मोटे बदमाश सिर्फ़ अपने इलाके में परेशानी पैदा करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. जैसे-जैसे उनका हौसला बढ़ता है, वे ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों में शामिल होने लगते हैं. कभी-कभी ये गतिविधियां देश की सीमाओं से भी बाहर तक पहुंच जाती हैं."

उन्होंने अपना एक अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब मैं मंगलुरु में डीआईजी था, तब एक बदमाश दुबई भाग गया था. वह मंगलुरु के एक बिल्डर की हत्या करने वाला था. ग़नीमत रही कि हमें हमले से कुछ मिनट पहले ही उस बिल्डर को बचाने में कामयाब रहे."

इमेज स्रोत, Imran Qureshi

बदमाशों के ख़िलाफ़ पुलिस की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं. ख़ास तौर पर इसलिए क्योंकि पुलिस अधिकारी उनके घरों पर छापे मार रहे हैं और परिवार की महिलाओं से बात कर रहे हैं.

राज्य के पूर्व सरकारी वकील वेंकटेश बीटी ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई को लेकर क़ानून क्या कहता है.

उन्होंने कहा, "अगर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की बात है, तो राउडी तत्वों से बॉन्ड भरवाया जा सकता है. हर कमिश्नर एक मजिस्ट्रेट भी होता है, यानी वह कार्यकारी मजिस्ट्रेट की भूमिका निभाता है. आम तौर पर ऐसे लोगों को दफ़्तर, थाने या कमिश्नर के दफ़्तर में बुलाकर यह कार्रवाई की जा सकती है."

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन उनके घर जाकर परिवार की महिलाओं को बताना कि वे इन लोगों को ठीक से रखें और इस तरह उन्हें डराना, यह अलग बात है. यहां इस्तेमाल किए गए शब्द और बातचीत का तरीक़ा डराने वाला है. सवाल यह नहीं है कि पुलिस की मंशा अच्छी है या बुरी. सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई क़ानूनी दायरे में रहकर की जा रही है. इस मामले में पुलिस क़ानूनी दायरे से कुछ बाहर गई है."

हालांकि, डॉ. हर्षा ने बदमाशों के घर जाकर उनके परिवार की महिलाओं से बात करने के पीछे अपना मक़सद साफ़ किया.

उन्होंने कहा, "कल मैंने एक माताजी के सामने हाथ जोड़कर उनसे गुज़ारिश की कि आप उसे 24 घंटे देखती हैं. दिन में 14 घंटे तो वह आपकी नज़र के सामने रहता है. आप उससे पूछिए कि वह कहां जा रहा है, क्या कर रहा है, उसकी कमाई कहां से आ रही है और वह जो चीज़ें ला रहा है, वे कहां से ला रहा है."

उन्होंने कहा, "हमने उन माताजी को यह भी बताया कि अगर किसी दूसरे के घर को लूटकर आपका चूल्हा जल रहा है, तो यह सही बात नहीं है."

अब सवाल यह है कि बेंगलुरु में बदमाशों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई ये छापेमारी कुछ दिनों की मुहिम साबित होगी या पुलिस इसे लगातार जारी रखेगी.

हेमंत निम्बालकर ने कहा, "यह ट्रेलर है या पूरी फ़िल्म, यह तो पता नहीं. लेकिन यह एक लंबी सिरीज़ होगी. यह न तो एक दिन का कार्यक्रम है और न ही 30 सेकंड का ट्रेलर या दो घंटे की फ़िल्म. यह लंबी सिरीज़ होगी और इसी तरह आगे चलती रहेगी."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
खेलों का महाकुंभ! 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दिसंबर से मार्च तक होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन • एक झटके में उजड़ गई परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत • सलमान खान ने 'मातृभूमि' का नया गाना 'रंग केसरी' रिलीज किया, एक्शन मोड में दिखे • पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम में क्यों मचा बवाल? भाजपा दफ्तर के पास भी पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल • ऑस्ट्रेलिया‑इंग्लैंड टी20 में मार्श के शतक के बाद ओवर्टन से भिड़े, वाइड पर विवाद • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • बजट सत्र से पहले बीजेपी ने सांसदों के लिए 6 डिनर कार्यक्रम आयोजित, परिसीमन बिल पर चर्चा • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • 105 वर्षों का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, कई पीढ़िया गुजरीं लेकिन भव्यता वैसी ही; एक साल में उमड़े 13 लाख लोग • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचेगी, परिसीमन से नहीं बदलेगी स्थिति • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • मंत्री मयंकेश्वर ने समाजवादी पार्टी को चोरों और डकैतों की पार्टी कहा • सरकार को भरोसा, परिसीमन बिल को 370 सांसदों के समर्थन से लोकसभा में पास होगा • दिसंबर से लागू 6 बड़े बदलाव: LPG, क्रेडिट कार्ड, टाटा मोटर्स कार, ट्रेडिंग मार्जिन, GST रजिस्ट्रेशन, पेंशन नियम • बस के इंजन से उठीं लपटें: बिहार के एनएच-22 पर अचानक आग का गोला बनी यात्री बस, बाल-बाल बचे 30 से अधिक लोग • शेख हसीना ने 1971 की जंग याद दिलाते हुए कहा, "PAK सेना की ठोकरें खानी पड़तीं • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • छोटे भाई ने बड़े भाई की साली से मिलने के बाद ग्रामीणों ने शादी करवाई • अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा? • पटना में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी, यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर हुई भीड़भाड़ • इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी पर चुटीली टिप्पणी, कहा 'यूपी का आदमी दरी बिछा देगा • आयरन की गोलियों के बावजूद हीमोग्लोबिन क्यों नहीं बढ़ता? जानिए कारण • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • अनुप्रिया पटेल ने 2027 चुनाव के लिए सपा पर चेतावनी दी, बहुरुपियों से सावधान रहने का आग्रह • बिना हवाई अड्डे और अपनी मुद्रा के, फिर भी दुनिया के सबसे धनी सुंदर देश • बीयर की आखिरी केन पर विवाद से हुआ हत्या: 25 वर्षीय सौरभ शर्मा ने 21 वर्षीय तुषार ठाकुर को गोली मार दी • शेख़ हसीना की वापसी की चर्चा के बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ये क्या हो रहा है? • ट्रैक्टरों की रेस में हार गईं चार जिंदगियां: आगे निकलने की सनक पड़ी भारी, पत्नी और बेटे को खोकर टूट गए जॉनसन • जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू: भव्य तिलकोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • 14 साल के बच्चे की आंख से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड • खेलों का महाकुंभ! 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दिसंबर से मार्च तक होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन • एक झटके में उजड़ गई परिवार की खुशियां, बस की टक्कर से दो मासूम बहनों की मौत • सलमान खान ने 'मातृभूमि' का नया गाना 'रंग केसरी' रिलीज किया, एक्शन मोड में दिखे • पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम में क्यों मचा बवाल? भाजपा दफ्तर के पास भी पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल • ऑस्ट्रेलिया‑इंग्लैंड टी20 में मार्श के शतक के बाद ओवर्टन से भिड़े, वाइड पर विवाद • सैमसंग कर रहा ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की तैयारी: जनवरी 2027 में उठेगा पर्दा, टेस्ला के ऑप्टिमस से होगी सीथी टक्कर • बजट सत्र से पहले बीजेपी ने सांसदों के लिए 6 डिनर कार्यक्रम आयोजित, परिसीमन बिल पर चर्चा • मेरी बात सुनिए, माँ जी', अपराधियों को रोकने के लिए बेंगलुरु पुलिस ऐसा क्या कर रही, जिस पर उठ रहे सवाल • महिला की संदिग्ध मृत्यु पर दहेज हत्या का आरोप, पति एवं ससुरालीजनों पर एफआईआर • 105 वर्षों का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, कई पीढ़िया गुजरीं लेकिन भव्यता वैसी ही; एक साल में उमड़े 13 लाख लोग • परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस‑झामुमो में बढ़ी टकराव, मुख्यमंत्री के फैसले पर नज़र • यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचेगी, परिसीमन से नहीं बदलेगी स्थिति • सरकारी अधिकारी का दावा: 371 सांसदों का समर्थन, फिर भी विपक्ष परिसीमन को रोक सकता है • वीकएंड में भी धीमी रही 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गन मास्टर जी9' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार; तीसरे दिन की कमाई कम • ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री, लेकिन 21 मिनट पहले ही निकल गई गाड़ी; स्टेशन पर मचा हड़कंप • मंत्री मयंकेश्वर ने समाजवादी पार्टी को चोरों और डकैतों की पार्टी कहा • सरकार को भरोसा, परिसीमन बिल को 370 सांसदों के समर्थन से लोकसभा में पास होगा • दिसंबर से लागू 6 बड़े बदलाव: LPG, क्रेडिट कार्ड, टाटा मोटर्स कार, ट्रेडिंग मार्जिन, GST रजिस्ट्रेशन, पेंशन नियम • बस के इंजन से उठीं लपटें: बिहार के एनएच-22 पर अचानक आग का गोला बनी यात्री बस, बाल-बाल बचे 30 से अधिक लोग • शेख हसीना ने 1971 की जंग याद दिलाते हुए कहा, "PAK सेना की ठोकरें खानी पड़तीं • हाईकोर्ट ने यूपी मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल उठाए, जांच का आदेश दिया • छोटे भाई ने बड़े भाई की साली से मिलने के बाद ग्रामीणों ने शादी करवाई • अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा? • पटना में BJP कार्यालय पर पत्थरबाजी, यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर हुई भीड़भाड़ • इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी पर चुटीली टिप्पणी, कहा 'यूपी का आदमी दरी बिछा देगा • आयरन की गोलियों के बावजूद हीमोग्लोबिन क्यों नहीं बढ़ता? जानिए कारण • बिहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गमले में डूबकर एक वर्षीय बच्चे की मृत्यु, दिव्यांग मां का इकलौता सहारा छिना • पांच दशक की दोस्ती, फिर तल्ख़ी और अब मनाने की कोशिश, क्या फिर बढ़ेगी नज़दीकी? • अनुप्रिया पटेल ने 2027 चुनाव के लिए सपा पर चेतावनी दी, बहुरुपियों से सावधान रहने का आग्रह • बिना हवाई अड्डे और अपनी मुद्रा के, फिर भी दुनिया के सबसे धनी सुंदर देश • बीयर की आखिरी केन पर विवाद से हुआ हत्या: 25 वर्षीय सौरभ शर्मा ने 21 वर्षीय तुषार ठाकुर को गोली मार दी • शेख़ हसीना की वापसी की चर्चा के बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ये क्या हो रहा है? • ट्रैक्टरों की रेस में हार गईं चार जिंदगियां: आगे निकलने की सनक पड़ी भारी, पत्नी और बेटे को खोकर टूट गए जॉनसन • जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू: भव्य तिलकोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ • उत्तर प्रदेश में ठंड‑कोहरा अलर्ट, परिसीमन बिल पर राजनीतिक टकराव और दहेज में खिलौना कार की रोचक घटना • बिहार बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिवारों ने पुलिस से गुहार लगाई • सरिया की कीमत गिरने से घर बनवाने का खर्च घटा, अब सस्ते में घर बनाना आसान • OTT प्लेटफ़ॉर्म ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज़ से रोकने का निर्णय लिया • लोन वादे पर ठगी, 10 हजार रुपये की चोरी और पुलिस जांच में जुटी • 14 साल के बच्चे की आंख से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड •