Wednesday, 25 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मेरी बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं', पंजाब में हत्याओं से क्यों बढ़ी चिंता, क्या कहते हैं आंकड़े?

Ajay Tiwari
25 November 2026 • 0 • 23
मेरी बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं', पंजाब में हत्याओं से क्यों बढ़ी चिंता, क्या कहते हैं आंकड़े?

"बहुत डर लगता है. मेरी तीन बेटियां हैं. हमें घर से बाहर भी निकलना है, लेकिन हम ख़ुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते."

राजविंदर कौर के पति गुरसेवक सिंह की 28 अक्टूबर को पंजाब के तरन तारन ज़िले के खेमकरण में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब परिवार डरा हुआ है.

पति की हत्या के बाद राजविंदर को अपनी और अपनी तीनों बेटियों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है. लेकिन सिर्फ़ यही एक परिवार नहीं है, जो ख़ौफ़ज़दा है. पिछले कुछ महीनों के दौरान पंजाब में गोलीबारी, हत्या और गैंगस्टरों से जुड़े अपराध के कई मामले सामने आए हैं.

इनमें से कुछ मामले निजी विवाद और मामूली बहस के बाद गोलीबारी और हत्या तक पहुंच गए. व्यापारियों और कारोबारियों को फिरौती के लिए धमकियां मिलने के मामले भी सामने आए हैं.

इन घटनाओं के बाद लोग पंजाब की क़ानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

लोगों की बढ़ती चिंताओं के बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने हाल ही में दावा किया था कि राज्य में अपराध की स्थिति पड़ोसी राज्यों के मुक़ाबले बेहतर है. इस रिपोर्ट में पीड़ित परिवारों की चिंताओं और राज्य की क़ानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों पर उनका पक्ष जानने के लिए हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी.

लेकिन नेशयानी एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले बढ़े हैं.

गुरसेवक सिंह तरन तारन ज़िले के असल उत्तर गांव में रहते थे. खेमकरण में मेहंदीपुर फाटक के पास उनकी कार पर कथित तौर पर दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. कार में गुरसेवक और उनके दो साथी सवार थे.

गुरसेवक अप्रैल में अमेरिका से पंजाब लौटे थे. यहां आने के बाद उन्होंने आढ़त और खेती का काम शुरू कर दिया था. यह घटना 28 अक्टूबर को दोपहर क़रीब 12 बजे हुई. गोली लगने से गुरसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

उनके साथ कार में मौजूद हरकिरत सिंह और सजनप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस के मुताबिक़, थार गाड़ी में सवार दो लोगों ने गुरसेवक की कार का पीछा किया और उसमें बैठे लोगों पर गोलियां चला दीं.

गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें हमलावरों को कार पर लगातार गोलियां चलाते देखा जा सकता था. पुलिस का कहना है कि घटना का एक वीडियो मुख्य अभियुक्त की पत्नी ने कार के अंदर से रिकॉर्ड किया था.

लुधियाना में 'पंडित जी के छोले-कुलचे' नाम की मशहूर दुकान के मालिक कुलदीप कुमार शर्मा के 34 साल के बेटे राहुल शर्मा की भी गोली लगने से मौत हो गई थी. यह घटना 21 और 22 अक्टूबर की दरम्यानी रात एक जन्मदिन की पार्टी में हुई थी.

पार्टी लुधियाना की पक्खोवाल रोड पर दाद गांव के पास रखी गई थी. राहुल अपने दोस्त अखिल जोशी के जन्मदिन में शामिल होने गए थे. पार्टी में कथित तौर पर आठ से दस लोग मौजूद थे.

पुलिस की शुरुआती जांच और एफआईआर के मुताबिक़, राहुल को दो गोलियां लगी थीं. उन्हें इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

राहुल के पिता कुलदीप कुमार शर्मा की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने नौ लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया था.

अभियुक्तों में जन्मदिन की पार्टी रखने वाले अखिल जोशी और गगनदीप सिंह अरोड़ा उर्फ़ गगन अरोड़ा भी शामिल थे.

गगन अरोड़ा पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है.

पुलिस ने बाद में गगन, सागर और सक्षम नाम के तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया था.

तरन तारन में मारे गए गुरसेवक की पत्नी राजविंदर कौर कहती हैं, "अब बहुत असुरक्षित महसूस होता है. हम हमेशा घर में बंद नहीं रह सकते. दुनिया में रहना है और सरदार साहब के सारे काम भी संभालने हैं. डर लगा रहता है."

"वह अपनी ज़िंदगी जीने के लिए अमेरिका से पंजाब आए थे. वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहते थे. अब पछतावा होता है कि वह अमेरिका से पंजाब क्यों आए."

"जब उन पर गोलियां चलाई जा रही थीं, तो वह हमलावरों से कह रहे थे कि मेरी बात सुन लो. लेकिन अभियुक्तों ने उनकी बात नहीं सुनी."

राहुल के पिता कुलदीप शर्मा कहते हैं, "अभियुक्त बिना क़ानून के डर के गोलियां चला रहे हैं. सभी लोग डरे हुए हैं. हमें भी डर लगता है, लेकिन अब हमारा कोई क्या बिगाड़ सकता है. सब कुछ तो बिगड़ चुका है."

गुरसेवक और राहुल के परिवार उनकी मौत के लिए पंजाब की क़ानून-व्यवस्था को ज़िम्मेदार मानते हैं.

उनका कहना है कि अभियुक्तों को क़ानून का डर नहीं है. लोग खुलेआम गोलियां चला रहे हैं और हत्याएं कर रहे हैं.

39 साल की राजविंदर कौर अपने पति की हत्या के लिए सरकार को भी ज़िम्मेदार मानती हैं.

वह कहती हैं, "अगर सरकार की मंशा हो, तो ऐसा नहीं हो सकता. किसी को किसी की जान लेने का क्या हक़ है?"

राहुल की पत्नी दीपिका भी अपने पति की मौत के लिए सरकार को ज़िम्मेदार मानती हैं.

वह कहती हैं, "मेरे पति की हत्या के लिए सरकार ही ज़िम्मेदार है. अगर सरकार ने अच्छे क़ानून बनाए होते, तो ऐसा नहीं होता."

"हमारा क़सूर क्या है? हम तो इंसाफ़ मांग रहे हैं. क्या इंसाफ़ मांगना जुर्म है?"

"अगर सरकार अच्छी होती, तो अभियुक्त गोली चलाने से पहले सौ बार सोचता कि इसके बाद उसका क्या अंजाम होगा."

राहुल की 30 साल की पत्नी दीपिका शर्मा कहती हैं, "हमें उम्मीद है कि दुनिया में दस में से दो-तीन लोग तो अच्छे होंगे, जो हमें इंसाफ़ दिला सकेंगे. पुलिस ने नौ अभियुक्तों में से केवल तीन को गिरफ़्तार किया है. बाक़ी छह को अभी तक नहीं पकड़ा गया."

"पुलिस हमें यह भी नहीं बता रही कि बाक़ी अभियुक्तों को पकड़ने की कोई कोशिश की जा रही है या नहीं."

उनका आरोप है, "पुलिस अब इसे ग़लती से गोली चलने के कारण हुई मौत का मामला बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन मेरे पति की हत्या हुई है. पुलिस को हत्या की वजह की जांच करनी चाहिए और बाक़ी अभियुक्तों को गिरफ़्तार करना चाहिए."

राजविंदर कौर भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाती हैं.

वह कहती हैं, "मेरे पति की हत्या साज़िश के तहत की गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही. हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. हत्या में कुछ और अभियुक्त भी शामिल हैं. उन्हें जांच के दायरे में नहीं लाया जा रहा."

तरन तारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने गुरसेवक की हत्या के मामले में खेमकरण के रहने वाले ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह उर्फ़ कट्टा की पहचान मुख्य अभियुक्त के रूप में की थी.

उनके भाई संदीप सिंह को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया था.

पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मनजीत सिंह उर्फ़ कट्टा को 29 अक्टूबर को गिरफ़्तार कर लिया था.

पुलिस ने संदीप और मनजीत सिंह के पिता ओंकार सिंह और असल उत्तर गांव के हरप्रीत सिंह को भी अभियुक्त बनाया था. इन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

इसके अलावा मनजीत सिंह की पत्नी को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया है.

एसएसपी ने कहा, "तरन तारन में पिछले एक साल में गोलीबारी के 90 फ़ीसदी मामले सुलझा लिए गए हैं. इन मामलों में 150 से अधिक अभियुक्त गिरफ़्तार किए जा चुके हैं."

लुधियाना पुलिस के एसीपी साउथ अंग्रेज़ सिंह ने कहा, "राहुल की मौत के मामले में पुलिस मर्डर का केस दर्ज किया गया है. हम मामले की जांच के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते."

पुलिस ने इस मामले में नौ अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया था. इनमें से अब तक तीन को गिरफ़्तार किया गया है.

पिछले दस महीनों के दौरान पंजाब पुलिस के चार कर्मचारियों और होमगार्ड के एक जवान की भी हत्या हुई है.

22 फ़रवरी को गुरदासपुर के एक पुलिस थाने के अंदर एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड के जवान अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

24 मई को मजीठा में एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या की गई.

17 सितंबर को अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

11 अक्टूबर को तरन तारन ज़िले के नौशहरा पन्नूआं गांव के रहने वाले एएसआई इक़बाल सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर हुए सुखदेव सिंह का मानना है कि क़ानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में डर बढ़ने के पीछे सोशल मीडिया की भी भूमिका है.

वह कहते हैं, "हत्या की घटनाएं वीडियो में रिकॉर्ड हो जाती हैं और फिर सोशल मीडिया पर लगातार घूमती रहती हैं. इसका लोगों की सोच पर असर पड़ता है."

"इसलिए भले ही आपराधिक घटनाओं में बहुत ज़्यादा बढ़ोतरी न हुई हो, लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया है."

हालांकि, वह कहते हैं, "लूटपाट और फिरौती की घटनाओं में बढ़ोतरी होती दिखाई देती है."

सुखदेव सिंह क़ानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देते हैं, "केंद्र और राज्य की कई ख़ुफ़िया एजेंसियां सक्रिय हैं, लेकिन उनके बीच तालमेल की कमी है."

"इन एजेंसियों के बीच तालमेल के लिए लगातार बैठकें होनी चाहिए. इसके अलावा इन एजेंसियों से मिलने वाली जानकारी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए."

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 12 नवंबर को लुधियाना में राज्य की क़ानून-व्यवस्था को "चिंताजनक" बताया था.

उन्होंने कहा था कि लोग मामूली बातों पर हथियारों से इस तरह गोलियां चला रहे हैं, जैसे पटाखे चला रहे हों.

इमेज स्रोत, FB/Punjab Police India

पंजाब के डीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण सिन्हा के मुताबिक़, 'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पिछले दस महीनों में 20 नवंबर तक 1.67 लाख छापे मारे हैं.

उन्होंने बताया कि इन छापों के दौरान गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों समेत 85,598 लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

पुलिस ने गिरफ़्तार लोगों के पास से 1,497 हथियार, 4,561 ज़िंदा कारतूस, 487 मैगज़ीन, 296 धारदार हथियार और 21 हैंड ग्रेनेड बरामद किए.

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 2,231 घोषित भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया.

'गैंगस्टरों पर वार' अभियान इसी साल 20 जनवरी को शुरू किया गया था.

़, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आठ नवंबर को दावा किया था कि पंजाब बेहतर क़ानून-व्यवस्था वाले राज्यों में शामिल है.

उन्होंने अपने दावे के समर्थन में अपराध से जुड़े सरकारी आंकड़ों का हवाला दिया था.

राज्य में अपराध की घटनाओं पर पूछे गए सवालों के जवाब में डीजीपी ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक़, अपराध से जुड़े कई पैमानों पर पंजाब की स्थिति कई दूसरे राज्यों से बेहतर है.

पंजाब पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान गौरव यादव ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि अगर पंजाब की क़ानून-व्यवस्था सबसे अच्छी नहीं है, तो यह बेहतर क़ानून-व्यवस्था वाले राज्यों में ज़रूर शामिल है."

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आठ नवंबर को दावा किया था कि राज्य बेहतर क़ानून-व्यवस्था वाले राज्यों में शामिल है. उन्होंने अपने दावे के समर्थन में राष्यानी एनसीआरबी और दूसरे सरकारी स्रोतों के आंकड़े पेश किए थे.

एनसीआरबी के मुताबिक़, पंजाब में साल 2022 में हत्या की 670 घटनाएं हुई थीं. साल 2023 में यह संख्या 681 और 2024 में 762 थी.

एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक़, पंजाब में हर एक लाख लोगों पर अपराध की दर 153.8 थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 252.3 था. इसके मुक़ाबले हरियाणा में यह दर 368.5 और दिल्ली में 1,258 थी.

हिंसक अपराधों की राष्ट्रीय दर 52.9 थी, जबकि पंजाब में यह 25 थी. हरियाणा में यह दर 48.2 और दिल्ली में 57.4 थी. सार्वजनिक शांति भंग करने वाले अपराधों की दर भी पंजाब में 0.2 थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.2 था. हरियाणा में यह दर 8.7 और दिल्ली में 0.3 थी.

डीजीपी के मुताबिक़, पंजाब में हिंसक अपराधों के मामलों में चार्जशीट दाख़िल करने की दर 82 फ़ीसदी है, जो देश की सबसे ऊंची दरों में शामिल है.

हालांकि, एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक़, पंजाब में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों की संख्या बढ़ी है. साल 2022 में 591, 2023 में 638 और 2024 में 750 मामले दर्ज किए गए थे.

डीजीपी ने बताया था कि साल 2025 में पंजाब में हत्या के 652 मामले दर्ज हुए. उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 से 2026 के बीच संगठित अपराध के मामलों में क़रीब 38 फ़ीसदी की कमी आई है.

बीबीसी पंजाबी ने डीजीपी गौरव यादव से ईमेल और सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
संजय राउत ने दिया जवाब: शरद पवार एनडीए में नहीं आएंगे • काशी में अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किया, पूजा‑अर्चना में भाग लिया • प्रीत विहार के मॉल कैफ़े में पार्टी के दौरान 22 साल की युवती के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार • ब्याज दरों में 0.5% बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था पर दबाव, SBI ने चेतावनी दी • उत्तर प्रदेश में सपा‑कोंग्रेस के बीच सीट बंटवारे का टकराव, पंजाब में अकाली‑भाजपा गठबंधन की नई जटिलता • बिग बॉस में ‘जीरो’ लेकिन सुरक्षित: माही विज को लगातार एलिमिनेशन से बचाने के पीछे क्या है? • हाथी ने किया गांव में प्रवेश, ग्रामीणों ने किया परावर्तन, एक लड़के को चोट • होटल में बंधक बनी युवती को बचाने की कोशिश में भीड़ जमा, युवक छत से कूदकर फरार • पाकिस्तान ने फिर बेनकाब किया: इस्लामाबाद में जश कमांडर को कबूला‑पीओके में आतंकवादी बताया, आईएसआई के साथ तालमेल की पुष्टि • मेरी बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं', पंजाब में हत्याओं से क्यों बढ़ी चिंता, क्या कहते हैं आंकड़े? • आगरा विश्वविद्यालय में सामूहिक नकल का खुलासा, तीन कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बंद, पेपर अब अन्य कॉलेजों में लिखे जाएंगे • गुजरात में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पिता के दोस्त को गिरफ्तार • दिल्ली में 70 स्वीपिंग मशीनों की खरीद में 251 दिन की देरी, सफाई कार्य पर असर • रियाद में हूती हमले में 2 भारतीय सहित 11 लोग घायल • चीन ने शेनझोउ‑24 लॉन्च किया, पाकिस्तान के ज़ीशान अली भी तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर • कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे की गति सीमा 75 किमी/घंटा कर दी गई • विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026: डी गुकेश बनाम जावोखिर सिंदारोव, 38 चालों के बाद ड्रॉ • अमेरिकी खुफिया नेटवर्क पर बड़ा साइबर अटैक, डेटाबेस में सेंध • अमेरिका में खुफिया एजेंसियों के गैर‑गोपनीय सिस्टम पर साइबर हमला, सुरक्षा चिंताएँ बढ़ी • ट्रंप फिर से टैरिफ बम फोड़ सकते हैं: भारत समेत कई देशों पर मंडराता खतरा • बिहार में 2027 तक एआई आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर, 200 युवाओं को रोजगार • पिता की एक बात ने बदल दी ज़िंदगी: दो साल की मेहनत के बाद अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे • मदन लाल ने पंत को वनडे‑टी20 से बाहर रखने पर जताई नाराज़गी • शिमला में नवंबर का ऊँचा तापमान रिकॉर्ड तोड़ा, उत्तराखंड में ठंड का इंतजार लंबा • बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत, चार घायल • विटामिन B12 की कमी से दो‑तीहाई किशोर और आधे से अधिक वयस्क ग्रस्त, नई सर्वेक्षण रिपोर्ट • श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में पाकिस्तान से RDX की सप्लाई का खुलासा • बिहार में नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर सियासी टकराव, तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने दिया तीखा जवाब • यमुना एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा लागू, ड्राइवरों को सावधान रहने का निर्देश • पछुआ हवाओं से यूपी में पारा गिरा, 10°C से नीचे तापमान • शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई; राष्ट्रपति ओडिशा दौरे पर • उत्तराखंड में 7,400 से अधिक अनपहचाने शव: पहचान के रहस्य और सरकारी रिकॉर्ड • बांग्लादेश में 27‑28 नवम्बर को फुल लॉकडाउन, शेख हसीना की पार्टी ने रखी प्रमुख मांगें • डगआउट में ‘मारो, मारो, मारो…’ का माहौल, वैभव सूर्यवंशी ने 204 रन बनाकर भारत ए को जीत दिलाई • तुला राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन • पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर कड़ी पाबंदी, TMC ने उठाए सवाल • ड्रोन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लेज़र‑आधारित हाईवे, दुश्मन के जैमर बेअसर • सपना चौधरी ने सोशल पर पोस्ट किया 'आस्तीन का सांप'—फैंस में कयासों की लहर • गंगा जल संधि पर भारत‑बांग्लादेश विवाद: नई शर्तों की माँगें और चुनौतियाँ • केतु का 18‑महीने का गोचर: कुंभ, कन्या और कर्क को मिलेगा वित्तीय व करियर बूस्ट • संजय राउत ने दिया जवाब: शरद पवार एनडीए में नहीं आएंगे • काशी में अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किया, पूजा‑अर्चना में भाग लिया • प्रीत विहार के मॉल कैफ़े में पार्टी के दौरान 22 साल की युवती के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार • ब्याज दरों में 0.5% बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था पर दबाव, SBI ने चेतावनी दी • उत्तर प्रदेश में सपा‑कोंग्रेस के बीच सीट बंटवारे का टकराव, पंजाब में अकाली‑भाजपा गठबंधन की नई जटिलता • बिग बॉस में ‘जीरो’ लेकिन सुरक्षित: माही विज को लगातार एलिमिनेशन से बचाने के पीछे क्या है? • हाथी ने किया गांव में प्रवेश, ग्रामीणों ने किया परावर्तन, एक लड़के को चोट • होटल में बंधक बनी युवती को बचाने की कोशिश में भीड़ जमा, युवक छत से कूदकर फरार • पाकिस्तान ने फिर बेनकाब किया: इस्लामाबाद में जश कमांडर को कबूला‑पीओके में आतंकवादी बताया, आईएसआई के साथ तालमेल की पुष्टि • मेरी बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं', पंजाब में हत्याओं से क्यों बढ़ी चिंता, क्या कहते हैं आंकड़े? • आगरा विश्वविद्यालय में सामूहिक नकल का खुलासा, तीन कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बंद, पेपर अब अन्य कॉलेजों में लिखे जाएंगे • गुजरात में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पिता के दोस्त को गिरफ्तार • दिल्ली में 70 स्वीपिंग मशीनों की खरीद में 251 दिन की देरी, सफाई कार्य पर असर • रियाद में हूती हमले में 2 भारतीय सहित 11 लोग घायल • चीन ने शेनझोउ‑24 लॉन्च किया, पाकिस्तान के ज़ीशान अली भी तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर • कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे की गति सीमा 75 किमी/घंटा कर दी गई • विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026: डी गुकेश बनाम जावोखिर सिंदारोव, 38 चालों के बाद ड्रॉ • अमेरिकी खुफिया नेटवर्क पर बड़ा साइबर अटैक, डेटाबेस में सेंध • अमेरिका में खुफिया एजेंसियों के गैर‑गोपनीय सिस्टम पर साइबर हमला, सुरक्षा चिंताएँ बढ़ी • ट्रंप फिर से टैरिफ बम फोड़ सकते हैं: भारत समेत कई देशों पर मंडराता खतरा • बिहार में 2027 तक एआई आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर, 200 युवाओं को रोजगार • पिता की एक बात ने बदल दी ज़िंदगी: दो साल की मेहनत के बाद अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे • मदन लाल ने पंत को वनडे‑टी20 से बाहर रखने पर जताई नाराज़गी • शिमला में नवंबर का ऊँचा तापमान रिकॉर्ड तोड़ा, उत्तराखंड में ठंड का इंतजार लंबा • बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत, चार घायल • विटामिन B12 की कमी से दो‑तीहाई किशोर और आधे से अधिक वयस्क ग्रस्त, नई सर्वेक्षण रिपोर्ट • श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में पाकिस्तान से RDX की सप्लाई का खुलासा • बिहार में नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर सियासी टकराव, तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने दिया तीखा जवाब • यमुना एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा लागू, ड्राइवरों को सावधान रहने का निर्देश • पछुआ हवाओं से यूपी में पारा गिरा, 10°C से नीचे तापमान • शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई; राष्ट्रपति ओडिशा दौरे पर • उत्तराखंड में 7,400 से अधिक अनपहचाने शव: पहचान के रहस्य और सरकारी रिकॉर्ड • बांग्लादेश में 27‑28 नवम्बर को फुल लॉकडाउन, शेख हसीना की पार्टी ने रखी प्रमुख मांगें • डगआउट में ‘मारो, मारो, मारो…’ का माहौल, वैभव सूर्यवंशी ने 204 रन बनाकर भारत ए को जीत दिलाई • तुला राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन • पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर कड़ी पाबंदी, TMC ने उठाए सवाल • ड्रोन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लेज़र‑आधारित हाईवे, दुश्मन के जैमर बेअसर • सपना चौधरी ने सोशल पर पोस्ट किया 'आस्तीन का सांप'—फैंस में कयासों की लहर • गंगा जल संधि पर भारत‑बांग्लादेश विवाद: नई शर्तों की माँगें और चुनौतियाँ • केतु का 18‑महीने का गोचर: कुंभ, कन्या और कर्क को मिलेगा वित्तीय व करियर बूस्ट •