Monday, 23 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं?

Ajay Tiwari
23 November 2026 • 0 • 29
यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं?

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

जब एलिज़ाबेथ और टॉम विलकॉक्स को एहसास हुआ कि वे अपने और अपने दो बच्चों के लिए मनचाहा घर कभी नहीं ख़रीद पाएंगे, तो उन्होंने एक बड़ा जोखिम उठाने का फ़ैसला किया.

उन्होंने सोचा कि वे छोटे बच्चों वाले किसी दूसरे जोड़े को ढूंढेंगे, जो उनके लिए बिल्कुल अजनबी हों. फिर उन्हें प्रस्ताव देंगे कि वे मिलकर एक प्रॉपर्टी ख़रीदें और उसमें साथ रहें.

कनाडा के वैंकूवर में रहने वाले विलकॉक्स दंपति एक ऐसा घर ख़रीदना चाहते थे, जिसके पीछे खुली जगह हो और जहां उनके बच्चे खेल सकें. वैंकूवर में मकानों की क़ीमतें लंबे समय से कनाडा के सबसे महंगे शहरों में शुमार रही हैं.

हेल्थकेयर सेक्टर में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाली एलिज़ाबेथ कहती हैं, "हम ऐसा घर चाहते थे, जिसके पीछे इतनी जगह हो कि वहां ट्रैम्पोलिन रखा जा सके. घर ऐसी जगह भी हो, जहां पैदल आसानी से आया-जाया जा सके. लेकिन हम इसे ख़रीदने का ख़र्च नहीं उठा सकते थे."

उनका बजट 10 लाख कनाडाई डॉलर (करीब सात लाख अमेरिकी डॉलर या पांच लाख ब्रिटिश पाउंड) था. इस बजट में वे ज़्यादा से ज़्यादा बालकनी वाला एक छोटा अपार्टमेंट ही ख़रीद सकते थे.

तभी एलिज़ाबेथ के मन में एक दूसरे परिवार के साथ मिलकर घर ख़रीदने का विचार आया.

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

2023 में विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों ने मिलकर छह बेडरूम वाला एक अलग घर ख़रीदा. इस घर के पीछे एक बगीचा भी है और इसकी क़ीमत 18 लाख 50 हज़ार कनाडाई डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) थी.

दोनों परिवारों ने घर ख़रीदने के लिए 2 लाख 50 हज़ार कनाडाई डॉलर (करीब 1 करोड़ 60 लाख) की डाउन पेमेंट आधी-आधी दी. वे हर महीने मॉर्गेज यानी होम लोन की 3,900 कनाडाई डॉलर की किस्त भी बराबर बांटते हैं.

इसके अलावा, बिजली-पानी के बिल और घर की मरम्मत जैसे दूसरे ख़र्च भी दोनों परिवार आधे-आधे उठाते हैं.

एलिज़ाबेथ का कहना है कि इस व्यवस्था से दोनों परिवारों के हज़ारों नहीं, बल्कि "दसियों हज़ार डॉलर" बच रहे हैं.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जो पहले से अनजान लोगों के साथ मिलकर घर ख़रीद रहे हैं. लेकिन पारिमल गोसाई का कहना है कि टोरंटो में घरों की ऊंची क़ीमतों के कारण इसमें लोगों की दिलचस्पी काफ़ी बढ़ी है.

गोसाई कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में हस्मेट्स ऐप और वेबसाइट के संस्थापक और सीईओ हैं. यह ऐप और वेबसाइट उन लोगों को आपस में जोड़ती है, जो किसी अनजान व्यक्ति के साथ मिलकर घर ख़रीदने की संभावना तलाश रहे हैं.

उनका कहना है, "इसे एक वित्तीय संबंध के तौर पर देखा जा सकता है और इससे भावनाएं बीच में नहीं आतीं."

दुनिया के दूसरे हिस्सों में यह चलन कितना आम है, यह साफ़ नहीं है. ब्रिटेन की मॉर्गेज ब्रोकर कंपनी एलएंडसी के डेविड हॉलिंगवर्थ कहते हैं कि उन्होंने खुद ऐसा मामला नहीं देखा है, लेकिन उनका मानना है कि ब्रिटेन में भी ऐसा होता है. हालांकि, उनके मुताबिक यह चलन "बहुत सीमित" है.

वह कहते हैं, "मुझे याद है कि कोविड-19 महामारी से पहले लंदन के एक पब में ऐसा ही एक कार्यक्रम हुआ था. यह स्पीड डेटिंग जैसा था, जहां घर ख़रीदने के इच्छुक लोग किसी अनजान व्यक्ति के साथ जोड़ी बनाने आए थे. हालांकि, यह कितना कामयाब रहा, मुझे नहीं पता."

इमेज स्रोत, Elizabeth Wilcox

तीन साल बाद भी विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों का कहना है कि साथ रहने का उनका फ़ैसला अब तक अच्छा काम कर रहा है.

दोनों परिवारों के पास रहने के लिए कुछ निजी जगहें हैं, जैसे उनकी अपनी रसोई. लेकिन घर के बेसमेंट में बने बड़े लिविंग रूम का इस्तेमाल दोनों परिवार मिलकर करते हैं. इस कमरे के एक कोने में होम जिम है. इसके अलावा, दोनों परिवार एक साझा फ़्रीज़र भी इस्तेमाल करते हैं.

एलिज़ाबेथ कहती हैं, "अगर कोई बताता है कि वह बेसमेंट में कसरत करने जा रहा है, तो हम समझ जाते हैं कि कुछ देर तक वहां नहीं जाना है. इस बात को लेकर कभी कोई परेशानी नहीं हुई."

एश्ले भी मानती हैं कि उन्हें साथ रहने में कोई दिक़्क़त नहीं होती. वह कहती हैं, "शायद यह हमारा ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास था, लेकिन मुझे और मेरे पति को लगता था कि हम ऐसे लोग हैं, जो अजनबियों के साथ भी रह सकते हैं."

इमेज स्रोत, Sabrina Bowman

टोरंटो में फ्रीलांस बिज़नेस कंसल्टेंट सबरीना बोमन 2018 से दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक घर की मालकिन हैं. जब उन्होंने घर ख़रीदने के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए और वहां रहने आईं, तब वह उन दो लोगों में से एक को जानती तक नहीं थीं.

सबरीना अपनी आर्थिक स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी साझा नहीं करना चाहतीं. हालांकि, उनका कहना है कि तीनों ने अपनी-अपनी आमदनी के हिसाब से घर की डाउन पेमेंट और मॉर्गेज की किस्तें बांटने का फ़ैसला किया था.

उनका कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद होने पर खुलकर बातचीत करके उसे शुरुआत में ही सुलझाया जा सकता है. वह कहती हैं, "हमारे लिए यह ज़रूरी है कि घर में जो कुछ भी होता है, उस पर बातचीत करने के लिए एक तय व्यवस्था हो."

तीनों नियमित रूप से घर के मामलों पर बैठक करते हैं. इन बैठकों में घर के कामों की ज़िम्मेदारी, पैसों से जुड़े मुद्दों, जन्मदिन मनाने और आपसी मतभेदों पर चर्चा होती है.

सबरीना कहती हैं, "यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग किसी ऐसी बात के बारे में भी ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं, जिसे कहने में उन्हें झिझक हो सकती है. फिर हम मिलकर उस समस्या का हल निकालते हैं."

सबरीना के टोरंटो वाले घर और वैंकूवर में विलकॉक्स और पुलमैन परिवारों के साझा घर, दोनों के लिए क़ानूनी समझौते किए गए हैं. इन समझौतों में यह तय किया गया है कि अगर कोई अपना हिस्सा बेचकर घर छोड़ना चाहे, तो क्या प्रक्रिया होगी.

दोनों घरों के समझौतों में घर छोड़ने के लिए पहले से उचित समय पर सूचना देने की शर्त रखी गई है. सबरीना के घर के मामले में यह भी तय है कि घर छोड़ने वाला व्यक्ति अपना हिस्सा बेचने से पहले वहां रह रहे बाकी लोगों को उसे ख़रीदने का पहला मौक़ा देगा.

टोरंटो की रियल एस्टेट वकील तान्या वॉकर कहती हैं कि इस तरह के क़ानूनी समझौते होना बहुत ज़रूरी है. वह कहती हैं, "आपके पास ऐसा समझौता होना चाहिए, जो क़ानूनी तौर पर बाध्यकारी हो. सिर्फ़ ईमेल और फ़ेसबुक संदेशों के भरोसे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि विवाद होने पर इन सबको इकट्ठा करना और उनका रिकॉर्ड रखना मुश्किल हो सकता है."

वहीं, वैंकूवर में एलिज़ाबेथ कहती हैं कि दोनों परिवारों ने अभी यह तय नहीं किया है कि वे कितने समय तक इस घर में रहेंगे. वह कहती हैं, "हम सभी इस व्यवस्था और इस जगह से बहुत ख़ुश हैं, इसलिए यहां से जाना मुश्किल होगा."

वह कहती हैं, "बच्चों को पहली बार ट्रैम्पोलिन पर उछलते-कूदते या अपने हरे-भरे छोटे से बगीचे में गोल-गोल दौड़ते हुए देखना कैसा लगा, इसे पैसों में नहीं आंका जा सकता."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
व्हाट्सएप वेब के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी: क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए हर सवाल का जवाब • हाई से ₹2.67 लाख सस्ती चांदी, अभी भी खरीदारी का मौका • KBC 18 में भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ की जीत हासिल, 7 करोड़ के सवाल की दहलीज पर • अनंत सिंह की बेटी पिया ने पहना गुलाबी लहंगा, भव्य तैयारियों से छा गई • जेनसन हुआंग की वापसी पर बोर्ड ने फिर से उन्हें सीईओ और अध्यक्ष बनाया • अमेठी में धर्मांतरण धोखा: प्रलोभन व फंडिंग से चल रहा नेटवर्क, 10 गिरफ्तार • क्रांति देवी की प्रधानी में फुलेरा में शराबबंदी? गजब अंदाज में खुली रिंकी-सचिव जी की पोल • कानपुर में मजदूर द्वारा लगाए फंदे में शहीद, परिवार में हड़कंप • पंचायत' सीरीज के पांचवें सीजन के ट्रेलर लॉन्च में घोषणा • विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण अब खुला, अंतिम तिथि 26 नवंबर • एफएसएसएआई का बड़ा छापा: बिसलेरी के बाद सभी दिग्गज ब्रांड्स के सैंपल जब्त, जानिए क्या जानकारी दी गई • पुलिस वाहन से टक्कर के बाद शराब लूट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित • शेषनाग झील के पास जेसीबी खुदाई पर बवाल, बीआरओ ने दिया स्पष्टीकरण • यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं? • नाहिद इस्लाम ने भारत के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की, पीएम रहमान से मुलाक़ात के बाद और क्या बोले? • एवेंजर्स डूम्सडे का नया ट्रेलर रिलीज, हर गलती का होगा हिसाब • सपा‑कांग्रेस की पहली सीट‑शेयरिंग बैठक 15 मिनट में समाप्त, कांग्रेस ने 80 सीटें घटाईं • अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, पढ़ते ही खिल उठेगा चेहरा! • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी से शेयरों में 30% उछाल • दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा: पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, बाइक लूटकर भागा हमलावर; हुआ एनकाउंटर • CM सम्राट ने तेजस्वी यादव की सीट के लिये मंत्री रामकृपाल को कुर्सी खाली करवाई • 15 ओवरों में 5 विकेट दूर थी जीत, फिर भी न्यूज़ीलैंड को क्यों नहीं हरा पाया भारत • विदेशी फूलों से सजा हल्दी मंच, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही • रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास तीन एटीएम में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी • बिसलेरी पानी में ब्रोमेट और PAHs के पाए जाने पर उठे सवाल • प्रधानमंत्री मोदी लोकनिवास में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व शबद कीर्तन में शामिल • कन्नौज में ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, दो वाहनों के बीच टक्कर • इंडोनेशिया ने मिसाइल बनाने के लिए बांग्लादेश जा रही खेप को रोका, चीन के साथ कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता • सासनी में गंदे नाले की बदबू से जीवन दुष्कर, स्कूल‑कॉलेज और कई बस्तियों पर गंभीर असर • जेनसन हुआंग की वापसी पर Nvidia के शेयर 30% उछले, US बाजार में उत्साह • यूपी में सीट बंटवारे पर भाजपा का नया प्लान: जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका • विद्यापति महोत्सव में कवियों का सजा मंच, सुनने वाले नहीं जुटे; खाली रहीं कुर्सियां • टाटा संस की बोर्ड बैठक स्थगित, लिस्टिंग व RBI निर्देश पर विवाद जारी • लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, तिगरी गंगा मेले में भीड़ बढ़ते ही जीरो ट्रैफिक लागू • सात फेरों से पहले दूल्हा फरार, एक लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी; पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्में • विदेशी फूलों से सजा पंडाल, अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ और हेलिपैड • सहारा नपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सीओ को हटाया, 19 वीडियो हटाने के लिए एक्स को लिखा पत्र • ताजमहल में CISF और बिहार के पर्यटकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का हल्दी समारोह, पूरे परिवार ने साझा किया उत्सव • जेनसन हुआंग फिर से एनवीडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ बनाए गए • व्हाट्सएप वेब के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी: क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए हर सवाल का जवाब • हाई से ₹2.67 लाख सस्ती चांदी, अभी भी खरीदारी का मौका • KBC 18 में भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ की जीत हासिल, 7 करोड़ के सवाल की दहलीज पर • अनंत सिंह की बेटी पिया ने पहना गुलाबी लहंगा, भव्य तैयारियों से छा गई • जेनसन हुआंग की वापसी पर बोर्ड ने फिर से उन्हें सीईओ और अध्यक्ष बनाया • अमेठी में धर्मांतरण धोखा: प्रलोभन व फंडिंग से चल रहा नेटवर्क, 10 गिरफ्तार • क्रांति देवी की प्रधानी में फुलेरा में शराबबंदी? गजब अंदाज में खुली रिंकी-सचिव जी की पोल • कानपुर में मजदूर द्वारा लगाए फंदे में शहीद, परिवार में हड़कंप • पंचायत' सीरीज के पांचवें सीजन के ट्रेलर लॉन्च में घोषणा • विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण अब खुला, अंतिम तिथि 26 नवंबर • एफएसएसएआई का बड़ा छापा: बिसलेरी के बाद सभी दिग्गज ब्रांड्स के सैंपल जब्त, जानिए क्या जानकारी दी गई • पुलिस वाहन से टक्कर के बाद शराब लूट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित • शेषनाग झील के पास जेसीबी खुदाई पर बवाल, बीआरओ ने दिया स्पष्टीकरण • यहाँ कुछ लोग क्यों अजनबियों के साथ घर ख़रीद रहे हैं? • नाहिद इस्लाम ने भारत के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की, पीएम रहमान से मुलाक़ात के बाद और क्या बोले? • एवेंजर्स डूम्सडे का नया ट्रेलर रिलीज, हर गलती का होगा हिसाब • सपा‑कांग्रेस की पहली सीट‑शेयरिंग बैठक 15 मिनट में समाप्त, कांग्रेस ने 80 सीटें घटाईं • अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, पढ़ते ही खिल उठेगा चेहरा! • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी से शेयरों में 30% उछाल • दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा: पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, बाइक लूटकर भागा हमलावर; हुआ एनकाउंटर • CM सम्राट ने तेजस्वी यादव की सीट के लिये मंत्री रामकृपाल को कुर्सी खाली करवाई • 15 ओवरों में 5 विकेट दूर थी जीत, फिर भी न्यूज़ीलैंड को क्यों नहीं हरा पाया भारत • विदेशी फूलों से सजा हल्दी मंच, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही • रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास तीन एटीएम में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी • बिसलेरी पानी में ब्रोमेट और PAHs के पाए जाने पर उठे सवाल • प्रधानमंत्री मोदी लोकनिवास में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व शबद कीर्तन में शामिल • कन्नौज में ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, दो वाहनों के बीच टक्कर • इंडोनेशिया ने मिसाइल बनाने के लिए बांग्लादेश जा रही खेप को रोका, चीन के साथ कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता • सासनी में गंदे नाले की बदबू से जीवन दुष्कर, स्कूल‑कॉलेज और कई बस्तियों पर गंभीर असर • जेनसन हुआंग की वापसी पर Nvidia के शेयर 30% उछले, US बाजार में उत्साह • यूपी में सीट बंटवारे पर भाजपा का नया प्लान: जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा मौका • विद्यापति महोत्सव में कवियों का सजा मंच, सुनने वाले नहीं जुटे; खाली रहीं कुर्सियां • टाटा संस की बोर्ड बैठक स्थगित, लिस्टिंग व RBI निर्देश पर विवाद जारी • लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, तिगरी गंगा मेले में भीड़ बढ़ते ही जीरो ट्रैफिक लागू • सात फेरों से पहले दूल्हा फरार, एक लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी; पुलिस की मौजूदगी में हुई रस्में • विदेशी फूलों से सजा पंडाल, अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ और हेलिपैड • सहारा नपुर में ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सीओ को हटाया, 19 वीडियो हटाने के लिए एक्स को लिखा पत्र • ताजमहल में CISF और बिहार के पर्यटकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का हल्दी समारोह, पूरे परिवार ने साझा किया उत्सव • जेनसन हुआंग फिर से एनवीडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ बनाए गए •