Friday, 27 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट

Ajay Tiwari
27 November 2026 • 0 • 21
राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

14 नवंबर 2026 की सुबह लगभग सात बजे श्रीगंगानगर कृषि मंडी के पास एक चौराहे पर खड़े होकर दूर देखने की कोशिश की, तो सड़क और आसपास की इमारतें धुंध में धुंधली दिखाई दे रही थीं.

गाड़ियों की आवाजाही जारी थी, लोग अपने काम पर जा रहे थे. लेकिन, हवा में धुएं की मोटी परत पसरी हुई थी.

यह नज़ारा कुछ वैसा ही दिखाई पड़ रहा था जैसे दिल्ली के इंडिया गेट से प्रदूषण की रिपोर्टिंग के दौरान धुआं-धुआं दिखाई पड़ता है.

कुछ देर शहर में घूमने के दौरान आंखों में जलन महसूस होने लगी.

ठीक ऐसा ही नज़ारा शहर से निकलकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बसे गांवों और खेतों में भी दिखाई दिया.

यहां से सीमा पर स्थित क्यू हेड (बीएसएफ़) पोस्ट से करीबी खेतों में दिनभर धुंध और धुएं की परत नज़र आई, जो शाम ढलते ही गहरी होने लगी थी.

भारत-पाकिस्तान सीमा और पंजाब से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर में इन दिनों प्रदूषण लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है.

दिवाली के बाद कई मौकों पर अलग-अलग एयर क्वालिटी ट्रैकिंग वेबसाइटों के आंकड़ों में श्रीगंगानगर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा है.

मीडिया रिपोर्टों और एक्यूआई डॉट इन के मुताबिक़ यहां का एक्यूआई 800 से अधिक दर्ज किया गया था. जो इन दिनों भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

श्रीगंगानगर शहर से लेकर पाकिस्तान सीमा पर भारत की पोस्ट क्यू हेड और पंजाब राज्य के फाज़िल्का ज़िले तक बीबीसी की टीम ने घूमकर देखा.

धुएं की चादर ने पूरे इलाक़े को ओढ़ा हुआ है...

सुबह के सात बजे से लेकर देपहर के दो बजे तक एक सा मौसम दिखाई पड़ता है. जैसे बादल छा रहे हों, लेकिन यह बादल नहीं बल्कि धुआं है, जिसने दुनिया में श्रीगंगानगर के नाम को चर्चाओं में ला दिया है.

शाम होते-होते फिर यह धुएं की चादर मोटी नज़र आने लगती है.

श्री गंगानगर "अन्न का कटोरा" कहलाता है. पाकिस्तान की सीमा से सटा यह ज़िला इन दिनों कपास, किन्नू और गाजर जैसी फसलों का भरपूर उत्पादन कर रहा है.

लेकिन, इन दिनों यहां खेती और समृद्धि की पहचान के साथ प्रदूषण की ज़्यादा चर्चा हो रही है.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

धुएं के कारण लोग आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत कर रहे हैं.

ज़िला अस्पताल में सुबह से ही सांस संबंधी मरीज़ों की कतारें लगना शुरू हो जाती है. डॉक्टरों के मुताबिक़ इनमें बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक है.

ज़िला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर सुरेंद्र जो कि एमडी पीडियाट्रिक्स हैं. वह बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहते हैं, "यहां 14 साल से कम उम्र के बच्चों की करीब 150 की संख्या में ओपीडी रोजाना रहती है. बीते कुछ दिनों में जुकाम, खांसी और रेस्पिरेटरी इलनेस के मामलों में दस से बारह प्रतिशत की वृद्धि हुई है."

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

ज़िला अस्पताल में ही एमडी जनरल मेडिसिन और फ़िजिशियन डॉ. अंकित लढ्ढा भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की बात कहते हैं.

उनके मुताबिक़, सांस लेने में तकलीफ़ वाले मरीजों की संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है. इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है.

डॉ. लड्ढा बताते हैं, "तापमान में गिरावट, कम ह्यूमिडिटी और प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो रही है."

शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता अस्पतालों तक पहुंच रही है. लोग इसे केवल धुंध का मौसम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मान रहे हैं.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

दस नवंबर को एक्यूआई डॉट इन वेबसाइट ने श्रीगंगानगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 821 दर्ज किया था.

वेबसाइट के मुताबिक़, उस दिन यह शहर, 50 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर था.

21 नवंबर को भी श्रीगंगानगर इस वेबसाइट की सूची में शीर्ष स्थानों पर दिखाई दिया. वेबसाइट के मुताबिक़ उस दिन शहर का एक्यूआई 506 था.

हालांकि, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इन आंकड़ों को वास्तविक स्थिति से कम मानता है और उस दौरान हुई मीडिया रिपोर्टों पर सवाल उठाता है.

बोर्ड के सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल कहते हैं कि "बोर्ड के मॉनिटरिंग स्टेशन से मिले आंकड़ों में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ है."

लेकिन, वह यह भी मानते हैं कि श्रीगंगानर में प्रदूषण मापने के लिए सिर्फ़ एक ही मॉनिटरिंग सिस्टम लगा हुआ है. इनकी संख्या ज़्यादा होने पर प्रदूषण की और बेहतर मॉनिटरिंग संभव हो पाएगी.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

जयपुर के झालाना में राज्य स्तरीय कार्यालय में हमें आंकड़े बताते हुए बोर्ड के सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल बताते हैं, "दिवाली से पहले एक्यूआई 189 था, छह नवंबर को 213, दिवाली के दिन 236 था और दिवाली के अगले दिन 350 दर्ज किया गया. इसके बाद प्रदूषण का स्तर कम होने लगा और 12 नवंबर को एक्यूआई 198 दर्ज किया गया था."

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दावा है कि इन आंकड़ों से यह कहना सही नहीं होगा कि दिवाली के बाद श्रीगंगानगर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है.

लेकिन बोर्ड के आंकड़ों और विभिन्न वेबसाइटों पर प्रदूषण के स्तर में बड़ा अंतर दिखाई देता है.

यह अंतर शहर में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल भी खड़े करता है. जबकि, ज़मीनी हालात भी ज़िले में प्रदूषण के गंभीर हालात को बता रहे हैं.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

श्रीगंगानगर के कई स्थानीय लोगों और प्रशासन का मानना है कि पंजाब में खेतों में जलाई जा रही पराली का धुआं हवा के साथ इस इलाके में पहुंचता है.

पाकिस्तान की सीमा से सटे होने के कारण सीमापार खेतों में जलने वाली पराली के धुएं की आशंका भी जताई जाती है.

स्थानीय निवासी पप्पू राम कहते हैं कि प्रदूषण के लिए पटाखों और पंजाब में जलाई जा रही पराली दोनों की भूमिका है.

उनके मुताबिक़, "प्रदूषण के कारण बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को ज़ुकाम, खांसी और नज़ला जैसी समस्याएं हो रही हैं. उनका कहना है कि उनके परिवार के सदस्य भी दवाइयां ले रहे हैं और आसपास के कई परिवारों की यही स्थिति है."

पंजाब सीमा पर साधुवाली गांव के नज़दीक सड़क किनारे किन्नू के बाग़ हैं. इनकी देखरेख करने वाले तीन वाई गांव के रहने वाले मोहन लाल भी प्रदूषण के लिए पटाखों और पराली जलाने को जिम्मेदार मानते हैं.

वह कहते हैं कि. "धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है और आंखों में जलन होती है. अगर यही स्थिति बनी रही तो लोगों को इलाज के लिए दवाइयां लेनी पड़ेंगी."

उनका आरोप है, "दिवाली की आड़ में पंजाब में पराली जला दी गई है जिसका धुआं अब हालात खराब कर रहा है."

स्थानीय निवासी करण देवी सड़क किनारे दिनभर एक बाजार में पुराने कपड़े बेचने का काम करती हैं.

वह कहती हैं, "हम तो खुले में बैठकर काम करते हैं, काम नहीं करेंगे तो भूखे मर जाएंगे. मेरे घर में सब इस धुएं के कारण बीमार पड़े हैं. सिर्फ़ मेरे ही घर में नहीं, आप कहीं भी जाएं सब इस धुएं से परेशान हैं."

वह आगे बताती हैं कि, "इसका असर काम पर भी पड़ा है, कम ही लोग हैं जो अब बाहर निकल रहे हैं."

श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव बताते हैं,, "ज़िले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ पंजाब है. दोनों ही इलाकों में धान की अच्छी खेती होती है."

वह कहते हैं, "जब इन इलाकों में पराली जलती है तो हवा के साथ धुआं श्रीगंगानगर की तरफ आ सकता है."

हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस संबंध में कोई निश्चित दावा नहीं करता.

बोर्ड के सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल ने कहा, "पंजाब में पराली जलने का प्रभाव श्रीगंगानगर पर पड़ रहा है या नहीं, इस बारे में अभी टिप्पणी करना संभव नहीं है. यह हवा की दिशा पर निर्भर करता है."

वह यह भी कहते हैं कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हवाओं के साथ धुआं उत्तर भारत के दूसरे इलाकों तक पहुंच सकता है. लेकिन इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक डेटा और विश्लेषण जरूरी है.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

श्रीगंगानगर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के पीछे मौसम के बदलाव को भी एक कारण माना जा रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "नवंबर की शुरुआत से उत्तरी राजस्थान में तापमान गिरने लगता है. इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होता है. वायुमंडल का निचला स्तर स्थिर होने लगता है और प्रदूषण के कण निचले वातावरण में जमा हो सकते हैं."

उनके मुताबिक़, "वायुमंडल के निचले स्तर में प्रदूषण, धूल और दूसरे कण फंस जाते हैं. हवा की गति कमजोर होने के कारण ये कण एक जगह से दूसरी जगह आसानी से नहीं जा पाते और ऊपरी वायुमंडल में फैल नहीं पाते."

निदेशक राधेश्याम शर्मा कहते हैं, "उत्तरी राजस्थान में हर साल सर्दियों के दौरान इस तरह का ट्रेंड देखने को मिलता है. मौसम की स्थिति प्रदूषण के कणों को वातावरण में रोक सकती है, जिससे धुंध अधिक दिखाई देती है और प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है."

लेकिन मौसम की परिस्थितियां प्रदूषण को रोकने या बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं. यह अपने आप में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान नहीं करतीं. श्रीगंगानगर में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की भूमिका जानने के लिए वैज्ञानिक जांच की ज़रूरत है

श्रीगंगानगर ज़िला कलेक्टर डॉ. अमित यादव भी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक की बात से इत्तेफाक़ रखते हैं.

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

श्रीगंगानगर के प्रदूषण को लेकर कुछ स्थानीय लोग ज़िले में संचालित ईंट भट्ठों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हैं.

बीबीसी की टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में दो दिन तक रिपोर्टिंग के दौरान सड़कों और हाईवे के किनारे ऊंची चिमनियां देखीं. ये ईंट भट्ठों की चिमनियां हैं. हालांकि, टीम के दौरे के दौरान ईंट भट्ठे बंद थे.

स्थानीय ई-रिक्शा चालक मुकेश सोनी कहते हैं कि, "यहां ईंट भट्टा बड़ी संख्या में हैं जो इस प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं. इनके धुएं के कारण ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा है."

हालांकि, हमें ईंट भट्ठे पर मिट्टी का काम करते हुए लोग तो दिखाई दिए. लेकिन, चिमनियां बंद थीं.

स्थानीय निवासी हाकिम सिंह ने साल 2019 में ईंट भट्ठों से निकलने वाले प्रदूषण के खिलाफ़ एनजीटी के भोपाल कोर्ट के सामने मामला दायर किया था. जिसके बाद कई तरह की सख्तियां और जांच एनजीटी की तरफ़ से की गई थीं.

ईंट भट्ठा मालिक और ईंट भट्ठा यूनियन के पूर्व पदाधिकारी भूपेंद्र सुथार बीबीसी से कहा, "इस केस के बाद एनजीटी ने अलग-अलग समय पर तीन बार जांच कराई थी."

उन्होंने दावा किया कि "जांच में भट्ठों से प्रदूषण सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के भीतर पाया गया था."

भूपेंद्र सुथार के मुताबिक, "श्रीगंगानगर में करीब 590 ईंट भट्ठे हैं और लगभग सवा सौ नए भट्ठे बन रहे हैं. इनके रजिस्ट्रेशन के बाद भट्ठों की संख्या बढ़ जाएगी."

हालांकि वह इन दिनों भट्ठों को प्रदूषण की वजह मानने से इनकार करते हैं और पंजाब की इंडस्ट्रीज को भी प्रदूषण का कारण बताते हैं.

श्रीगंगानगर के भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी भी कहते हैं कि, "ईंट भट्ठों को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं और उनके संचालन का समय तय किया गया है."

श्रीगंगानगर में प्रदूषण की स्थिति को लेकर अलग-अलग दावों के बीच एक अहम बात सामने आती है.

स्थानीय भाजपा विधायक भी श्रीगंगानगर के प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर करते हैं.

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक़, ज़िले में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए केवल एक मॉनिटरिंग स्टेशन है.

बोर्ड के सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल कहते हैं, "एक स्टेशन से पूरे ज़िले या शहर की औसत वायु गुणवत्ता का सही आकलन करना मुश्किल है."

उनके मुताबिक़, अगर पर्याप्त संख्या में मॉनिटरिंग स्टेशन हों तो अलग-अलग इलाकों से डेटा लेकर शहर की औसत वायु गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है.

वह मानते हैं कि प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम और जिला परिषद को सड़कों की सफाई, धूल रोकने, मैकेनिकल स्वीपर लगाने और जहां संभव हो वहां पानी का छिड़काव करने जैसे कदम उठाने चाहिए.

इसके अलावा, वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित करने जैसे उपाय भी जरूरी हैं.

लेकिन श्रीगंगानगर में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की भूमिका जानने के लिए पर्याप्त निगरानी और वैज्ञानिक विश्लेषण जरूरी है.

श्रीगंगानगर ज़िला कलेक्टर डॉ. अमित यादव कहते हैं, "प्रशासन स्थानीय स्तर पर कचरा जलाने और कृषि अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने की कोशिश कर रहा है. किसानों को कृषि अवशेष नहीं जलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है."

ज़िला कलेक्टर का कहना है, "प्रदूषण के स्थानीय कारणों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है. लेकिन अगर प्रदूषण बाहरी स्रोतों या मौसम की वजह से प्रभावित होता है तो उस पर स्थानीय प्रशासन का नियंत्रण सीमित हो सकता है."

श्रीगंगानगर में प्रदूषण को लेकर सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि हवा में मौजूद प्रदूषण के कण किन स्रोतों से आ रहे हैं और उनकी हिस्सेदारी कितनी है.

पंजाब में पराली जलाने, सीमापार से आने वाले धुएं, वाहनों, ईंट भट्ठों, स्थानीय परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग दावे हैं.

लेकिन पर्याप्त मॉनिटरिंग और वैज्ञानिक विश्लेषण के बिना किसी एक वजह को प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बताना मुश्किल है.

जब तक हवा में मौजूद प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर उन पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते. तब तक श्रीगंगानगर के लोगों के लिए साफ हवा में सांस लेना मुश्किल बना रह सकता है...

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
इंडिया ब्लॉक में दरार: शरद पवार का परिसीमन विधेयक पर समर्थन, आव्हाड के बयान से विपक्षी खेमे में हलचल • भारत में त्योहारी सीजन में ट्रैक्टर बिक्री 1 लाख यूनिट्स से ऊपर • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से दो गुना प्रधान पदों की जीत हासिल की • बॉक्स ऑफिस पर 'ये प्रेम मोल लिया' की शुरुआत: आयुष्मान-शरवरी ने पहले दिन 2.52 करोड़ कमाए • टीवीके विधायक सी अरुल विग्नेश को महिला आईएएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार • चौकी में घुसकर दरोगा की पिटाई, आरोपियों ने वर्दी से मोनोग्राम नोचा; ग्राम प्रशासक समेत चार गिरफ्तार • 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा! बिहार-झारखंड में ईओयू की छापेमारी, सरगना समेत पत्नी-बेटा गिरफ्तार • सरकारी स्कूलों के टीचर को दूसरे काम क्यों दिए जा रहे हैं? • टॉप क्रिएटर्स की कमाई और रिकॉर्ड‑ब्रेकर समय रैना • कर्ज के बोझ से प्रेरित, ड्राइवर समेत 3 ने व्यापारी को लूटा, गिरफ्तार • दिलजीत दोसांझ ने बम धमकी के बावजूद कॉन्सर्ट में फैंस को धन्यवाद दिया • यूपी में चांदी की कीमतों में फिर तेज़ी, दो दिन में 10,000 रुपये की उछाल; पुराने दाम पर बुकिंग करने वालों में उत्साह • विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष फरार; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप • साहेबगंज में अतिक्रमण अभियान पर उपद्रवियों का पथराव, जेसीबी क्षतिग्रस्त • तिरुपति मंदिर को 207 करोड़ रुपये का सोना दान करने वाले वर्द्धमान जैन कौन हैं? • पोखरण में भारत‑अमेरिका के बीच स्ट्रोब‑टैलबॉट प्रोजेक्ट रद्द, जसवंत सिंह के साथ संबंधों में नया मोड़ • एमडी गायनेकोलॉजिस्ट! डीएमआरडी की भी बनवाई थी फर्जी डिग्री, ग्वालियर से धराया • शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही 10 लाख रुपये साफ: व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल से ऐसे हो रही सेंधमारी, कैसे बचें • दिल्ली में बड़ी वारदात: बहन से बहस कर रही थी खुशी, भाई ने पहुंचकर 16 साल की लड़की की पीठ में घोंपा चाकू • सुप्रीम कोर्ट ने महादेव सट्टेबाजी एप मामले में ED को नोटिस, 15 करोड़ लेने वाले वकील को राहत नहीं दी • प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक में पहुंचे • बैंकों के लिए न्यूनतम दैनिक सीआरआर घटाकर फिर 90% हुआ; जानें 1 दिसंबर से कैसे मिलेगी बड़ी राहत • युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं होगा': नई सैन्य रणनीति पर सीडीएस का संदेश, बोले- हर मोर्चे पर लड़ने की तैयारी जरूरी • दो दोस्त लड़की को भगा कर भागे, पुलिस के फोन पर डरते हुए फंदा लगाकर एक की मौत • परिसीमन और महिला आरक्षण पर नायडू‑कुमारस्वामी ने विपक्ष से अपील: इतिहास के सही पक्ष में खड़े हों • सुप्रीम कोर्ट का फैसला विनम्रता से स्वीकार, पर साजिश के तहत फंसाया गया'; पैतृक गांव में बोले आनंद मोहन • राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट • परिसीमन से सांसदों की संख्या 815, खर्च में कितना इज़ाफ़ा? • MI के कप्तान के एलान का समय क्यों 5:45 बजे? रोहित शर्मा के नंबर और 27 नवंबर की तारीख के पीछे का रहस्य • शाहरुख‑करीना ने किया नया गाना ‘डैडी कूल’ का लॉन्च, ‘किंग’ का दूसरा ट्रैक धमाकेदार • टाटा ट्रस्ट्स पर मुकदमा: चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर बोर्ड मीटिंग तय समय पर होगी • सीतापुर में दो मोटरसाइकिल सवारों ने सराफा व्यापारी को लूटा, बाइक ओवरटेक कर गिराई, 200 ग्राम चांदी व ₹7 हज़ार नकद चुराए • एसयूवी से सात माह की बच्ची को रौंदा: मन्नतों से 15 साल बाद हुई थी इकलौती संतान; अमीरजादे ने छीन लीं खुशियां • चीन के पैनबाओबाओ तेंदुए को अब डाइट नहीं, उम्र के साथ आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान • बेगूसराय में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 साल के किशोर की मौत; एक युवक गंभीर घायल • रोहित शर्मा फिर MI के कप्तान, बुमराह ने डिप्टी ऑफर ठुकराया • एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक दिसंबर को खुलता आवेदन पोर्टल • मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, राजद ने खोला था मोर्चा • प्रदेश में बनेंगे दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पटना-दरभंगा समेत कई हवाई अड्डों का होगा विस्तार • पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 20 अप्रैल 2027 तक शुरू • इंडिया ब्लॉक में दरार: शरद पवार का परिसीमन विधेयक पर समर्थन, आव्हाड के बयान से विपक्षी खेमे में हलचल • भारत में त्योहारी सीजन में ट्रैक्टर बिक्री 1 लाख यूनिट्स से ऊपर • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से दो गुना प्रधान पदों की जीत हासिल की • बॉक्स ऑफिस पर 'ये प्रेम मोल लिया' की शुरुआत: आयुष्मान-शरवरी ने पहले दिन 2.52 करोड़ कमाए • टीवीके विधायक सी अरुल विग्नेश को महिला आईएएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार • चौकी में घुसकर दरोगा की पिटाई, आरोपियों ने वर्दी से मोनोग्राम नोचा; ग्राम प्रशासक समेत चार गिरफ्तार • 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा! बिहार-झारखंड में ईओयू की छापेमारी, सरगना समेत पत्नी-बेटा गिरफ्तार • सरकारी स्कूलों के टीचर को दूसरे काम क्यों दिए जा रहे हैं? • टॉप क्रिएटर्स की कमाई और रिकॉर्ड‑ब्रेकर समय रैना • कर्ज के बोझ से प्रेरित, ड्राइवर समेत 3 ने व्यापारी को लूटा, गिरफ्तार • दिलजीत दोसांझ ने बम धमकी के बावजूद कॉन्सर्ट में फैंस को धन्यवाद दिया • यूपी में चांदी की कीमतों में फिर तेज़ी, दो दिन में 10,000 रुपये की उछाल; पुराने दाम पर बुकिंग करने वालों में उत्साह • विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष फरार; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप • साहेबगंज में अतिक्रमण अभियान पर उपद्रवियों का पथराव, जेसीबी क्षतिग्रस्त • तिरुपति मंदिर को 207 करोड़ रुपये का सोना दान करने वाले वर्द्धमान जैन कौन हैं? • पोखरण में भारत‑अमेरिका के बीच स्ट्रोब‑टैलबॉट प्रोजेक्ट रद्द, जसवंत सिंह के साथ संबंधों में नया मोड़ • एमडी गायनेकोलॉजिस्ट! डीएमआरडी की भी बनवाई थी फर्जी डिग्री, ग्वालियर से धराया • शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही 10 लाख रुपये साफ: व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल से ऐसे हो रही सेंधमारी, कैसे बचें • दिल्ली में बड़ी वारदात: बहन से बहस कर रही थी खुशी, भाई ने पहुंचकर 16 साल की लड़की की पीठ में घोंपा चाकू • सुप्रीम कोर्ट ने महादेव सट्टेबाजी एप मामले में ED को नोटिस, 15 करोड़ लेने वाले वकील को राहत नहीं दी • प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक में पहुंचे • बैंकों के लिए न्यूनतम दैनिक सीआरआर घटाकर फिर 90% हुआ; जानें 1 दिसंबर से कैसे मिलेगी बड़ी राहत • युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं होगा': नई सैन्य रणनीति पर सीडीएस का संदेश, बोले- हर मोर्चे पर लड़ने की तैयारी जरूरी • दो दोस्त लड़की को भगा कर भागे, पुलिस के फोन पर डरते हुए फंदा लगाकर एक की मौत • परिसीमन और महिला आरक्षण पर नायडू‑कुमारस्वामी ने विपक्ष से अपील: इतिहास के सही पक्ष में खड़े हों • सुप्रीम कोर्ट का फैसला विनम्रता से स्वीकार, पर साजिश के तहत फंसाया गया'; पैतृक गांव में बोले आनंद मोहन • राजस्थानः सरहद पर बसे श्रीगंगानगर का प्रदूषण चर्चा में क्यों, क्या कह रहे हैं लोग – ग्राउंड रिपोर्ट • परिसीमन से सांसदों की संख्या 815, खर्च में कितना इज़ाफ़ा? • MI के कप्तान के एलान का समय क्यों 5:45 बजे? रोहित शर्मा के नंबर और 27 नवंबर की तारीख के पीछे का रहस्य • शाहरुख‑करीना ने किया नया गाना ‘डैडी कूल’ का लॉन्च, ‘किंग’ का दूसरा ट्रैक धमाकेदार • टाटा ट्रस्ट्स पर मुकदमा: चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर बोर्ड मीटिंग तय समय पर होगी • सीतापुर में दो मोटरसाइकिल सवारों ने सराफा व्यापारी को लूटा, बाइक ओवरटेक कर गिराई, 200 ग्राम चांदी व ₹7 हज़ार नकद चुराए • एसयूवी से सात माह की बच्ची को रौंदा: मन्नतों से 15 साल बाद हुई थी इकलौती संतान; अमीरजादे ने छीन लीं खुशियां • चीन के पैनबाओबाओ तेंदुए को अब डाइट नहीं, उम्र के साथ आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान • बेगूसराय में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 साल के किशोर की मौत; एक युवक गंभीर घायल • रोहित शर्मा फिर MI के कप्तान, बुमराह ने डिप्टी ऑफर ठुकराया • एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक दिसंबर को खुलता आवेदन पोर्टल • मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, राजद ने खोला था मोर्चा • प्रदेश में बनेंगे दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पटना-दरभंगा समेत कई हवाई अड्डों का होगा विस्तार • पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से 20 अप्रैल 2027 तक शुरू •