Friday, 23 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं

Ajay Tiwari
23 October 2026 • 0 • 36
राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'फेल्ड प्रोडक्ट' कहा है.

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, "पार्टी के नेता की साल भर में जितनी बार लॉन्चिंग होती है, उतनी श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती."

नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि जब दुनिया 'नई व्यवस्था' की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग 'अव्यवस्था' का सपना देख रहे हैं और भारत की वैश्विक छवि को ख़राब करना चाहते हैं.

गुरुवार को ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने नई दिल्ली में यमुना से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन करते हुए राहुल गांधी के विदेश दौरों पर तंज़ करते हुए कहा, "मैं जनता के बीच रहता हूं, इसलिए हर छह माह में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता."

नरेंद्र मोदी और अमित शाह का एक ही दिन यानी गुरुवार को राहुल गांधी पर ये 'डबल अटैक' था. इस डबल अटैक की पृष्ठभूमि में कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हाल ही में हुआ प्रोटेस्ट है.

लेकिन इस साल हुए दो प्रमुख प्रोटेस्ट का चेहरा अभिजीत दीपके और नेहा बोरा भी रहे हैं.

ऐसे में ये सवाल अहम है कि मोदी और शाह सिर्फ़ राहुल गांधी को ही निशाना क्यों बना रहे हैं? क्या ये उनकी 'कांग्रेस मुक्त भारत' मुहिम का हिस्सा है और क्या इन बयानों के ज़रिए भारतीय डायस्पोरा (प्रवासी समुदाय) को भी कोई संकेत दिया जा रहा है?

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी पर आरोप लगाती रही है कि वो विदेश में भारत की छवि ख़राब कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक निजी टीवी के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे.

उन्होंने इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, "पता नहीं कांग्रेस कब तक अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी. कांग्रेस का ये परिवार उनकी पार्टी के लिए बोझ बन चुका है. कांग्रेस को लाइमलाइट में सिर्फ़ एक नेता को रखना है और ऐसा करके कांग्रेस अपने युवा सांसदों के साथ अन्याय कर रही है."

अपने इस संबोधन में नरेंद्र मोदी ने ये भी जताने की कोशिश की कि उनकी सरकार किसी तरह के आंदोलन के ख़िलाफ़ नहीं है.

मोदी ने कहा, "कांग्रेस के चलते सरकार के ईमानदार आलोचकों का भी नुकसान हो रहा है. ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. जो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में दब जा रही है. कांग्रेस वो परजीवी बन गई है, जो किसी और को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती. कांग्रेस पर दिमागी नक्सल का दबदबा है. पहले ये लोग जंगल का विनाश करते थे, अब देश का सर्वनाश कर रहे हैं."

इमेज स्रोत, ANI

गुरुवार को ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, "बीजेपी की सरकार लगातार चुनकर आ रही है, तो इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. ये लोग वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं. ये लोग कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हैं, लेकिन अगले 30 साल तक हमारी सरकार बनेगी."

अमित शाह ने केरल, तेलंगाना, हिमाचल और तमिलनाडु का ज़िक्र करते हुए कहा, "जहां कांग्रेस या उसके सहयोग से सरकार बन जाती है, वहां चुनाव आयोग अच्छा हो जाता है, लेकिन जहां हार जाते हैं, वहां आयोग ख़राब हो जाता है. ये लोग आस-पास के प्रदेशों से कैडर इकट्ठा करके जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते."

इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images

नरेंद्र मोदी और अमित शाह आख़िर हाल के दिनों में हुए आंदोलनों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर इतने हमलावर क्यों हैं? और मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ राहुल गांधी जितने ही मुखर अभिजीत दीपके, नेहा बोरा और दूसरे युवा नेताओं पर क्यों चुप हैं.

इस सवाल के जवाब अलग-अलग विश्लेषकों से राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष होने से लेकर जेन-ज़ी की हाल के दिनों में दिखाई गई एकजुट ताकत तक में मिलते हैं.

वरिष्ठ पत्रकार सबा नकवी बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहती हैं, "राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, वो चुनावी राजनीति में हैं. जबकि अभिजीत दीपके अभी सिर्फ़ एक इंफ्लुएंसर जैसी भूमिका में हैं. उन्होंने कहा है कि वो अभी चुनाव नहीं लड़ेंगे. नेहा की बात करें, तो उनका जुड़ाव एक पॉलिटिकल पार्टी से है, लेकिन वो स्टूडेंट पॉलिटिक्स में हैं."

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी भी कहते हैं, "ज़ाहिर तौर पर राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के पॉलिटिकल राइवल हैं, सीजेपी या नेहा नहीं. इसलिए राजनीतिक ताकत में इज़ाफ़ा या कमी अपने पॉलिटिकल राइवल पर निशाना साधकर ही होगी. अभिजीत दीपके और नेहा पर चुप रहकर बीजेपी किसी भी तरह के नुकसान से बचना चाहती है."

विजय कहते हैं, "अभी जेन-ज़ी का माहौल है. जेन-ज़ी के साथ विवाद में गए, तो हो सकता है कि भविष्य में वैचारिक स्तर पर सीजेपी कांग्रेस के ज़्यादा करीब आ सकती है. बीजेपी अभी सीजेपी को उसके हनीमून पीरियड में ही ख़ुश रखना चाहती है, जो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से शुरू हुआ है. नेहा बोरा पर हमला करके सरकार जेन-ज़ी की नाराज़गी मोल नहीं लेगी."

वहीं अख़बार दमें सहायक संपादक अरविंद शर्मा कहते हैं, "अपने प्रतिद्वंद्वी को इग्नोर करना, कभी-कभी रणनीति का हिस्सा होता है. मोदी जी भी वही कर रहे हैं, दीपके और नेहा पर साइलेंट रहकर. उनको इग्नोर किया जा रहा है, ताकि उनका भाव न बढ़े."

नेहा बोरा छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ये छात्र संगठन सीपीआई (माले) से जुड़ा हुआ है.

पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य बीबीसी से कहते हैं कि सरकार स्ट्रैटिजी के तहत ऐसा कर रही है. वो कहते हैं, "मोदी और शाह जनता के आंदोलन से डरे हुए हैं. ये लोग जेन-ज़ी की ताकत से डरते हैं. अभी मोहन भागवत का पूरा भाषण भी नौजवानों के ख़िलाफ़ था. डरी सरकार की यही स्ट्रैटजी है."

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

लेकिन क्या ये सिर्फ़ पॉलिटिकल राइवलरी है या कांग्रेस मुक्त भारत के बीजेपी के घोषित उद्देश्य की तरफ़ बढ़ाया गया एक रूटीन कदम है?

समाजशास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेंद्र कहते हैं, "कांग्रेस कमज़ोर ही सही, लेकिन उसकी पूरे भारत में उपस्थिति है. एसआईआर के मुद्दे पर सबसे ज़्यादा मोबिलाइज़ेशन कांग्रेस का रहा है. ऐसे में आंदोलनों का सबसे ज़्यादा फ़ायदा अगर किसी को मिलेगा, तो कांग्रेस को मिलेगा. वहां अभी एक ही नेता है, राहुल गांधी. इसलिए राहुल पर आक्रामक होकर और अभिजीत-नेहा पर एक कदम पीछे हटकर बीजेपी अपने बड़े एजेंडे पर काम कर रही है. यानी कांग्रेस मुक्त के ज़रिए विपक्ष मुक्त भारत बनाना."

लेकिन गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 'ईमानदार आलोचकों' शब्द का इस्तेमाल करते हुए आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति भी दिखाई. इसको कैसे देखा जाना चाहिए?

इस सवाल पर विजय त्रिवेदी कहते हैं, "सरकार दबाव में दिखती है. सरकार की कोशिश है कि आंदोलन का कोई बड़ा संगठित स्वरूप तैयार न हो. लेकिन छिटपुट आंदोलनों से सरकार को कोई दिक्कत नहीं है."

वहीं समाजशास्त्री पुष्पेंद्र कहते हैं कि सरकार लगातार आंदोलन को नकार रही है, लेकिन मोदी सरकार तीन आंदोलनों में बैकफुट पर भी आई.

वो कहते हैं, "सरकार बौखलाई हुई है. एक आंदोलन ख़त्म होता है, दूसरा शुरू हो जाता है. सीएए, किसान और स्टूडेंट पेपर लीक प्रोटेस्ट में सरकार को पीछे हटना पड़ा. सच्चाई ये है कि कोई आंदोलन सफल हो या असफल, वो नए आंदोलन के लिए स्पेस तैयार करता है और किसी भी सरकार को जन आंदोलन पसंद नहीं है."

इमेज स्रोत, Sajjad HUSSAIN / AFP via Getty Images

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने 'भारत की छवि ख़राब करने का आरोप' लगाया. वहीं अमित शाह ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी की.

आम लोगों में भी राहुल गांधी की विदेश यात्राएं चर्चा में रहती हैं.

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी कहते हैं, "जैसे अभी सरकार दबाव में थी, उसी वक़्त जब राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो आंदोलनों को झटका लगता है. वहीं दूसरी तरफ़ सरकार को राहुल गांधी के मूवमेंट के बारे में जानकारी होती है, लेकिन वो इस तरह का राजनीतिक माहौल तैयार करती है कि राहुल गांधी एक नॉन-सीरियस नेता हैं. राहुल गांधी और उनकी टीम को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए."

लेकिन इस पूरी बहस में पुष्पेंद्र भारतीय डायस्पोरा का ज़िक्र लाते हैं.

वो कहते हैं, "मोदी को ये क्रेडिट जाता है कि उन्होंने ये साबित कर दिया कि कैसे डायस्पोरा भारत की अंदरूनी राजनीति को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने इसको चैनलाइज़ किया और फंडिंग को नया उछाल दिया. चाइनीज़ डायस्पोरा के बाद इंडियन डायस्पोरा सबसे बड़ा है, ऐसे में मोदी को उसका बड़ा फ़ायदा भी हुआ. लेकिन बीते कुछ सालों में राहुल ने इस डायस्पोरा को पंक्चर भी किया है."

पुष्पेंद्र कहते हैं, "राहुल गांधी की विदेश यात्राएं बुरी नहीं हैं. ख़ामी इस बात में है कि उनकी टीम उनकी यात्राओं के बारे में ठीक से कम्युनिकेट नहीं कर पा रही है, जैसा मोदी की यात्राओं का कम्युनिकेशन होता है. कम्युनिकेशन में गैप के चलते कंफ्यूज़न होता है और राहुल गांधी की एक नॉन-सीरियस नेता की छवि बनती है, जो बीजेपी संगठन की 24 घंटे काम करने वाली छवि के बरक्स कहीं स्टैंड नहीं करती."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नोएडा में 13‑वर्षीय छात्रा 21वीं मंजिल से कूदी, माँ की डांट के बाद • जालंधर वेस्ट में स्कूल जाने वाले दो बच्चों पर ऑटो ने कुचल दिया, वीडियो में दिखी लापरवाही • उत्तराखंड के CM ने दलेर मेहंदी को फोन करके विवाद सुलझाने की पहल की • चांद की बर्थडे पार्टी में खून खराबा, पहले खिलाया फिर पिलाया; साहिल के इनकार से बिगड़ी बात • बाजार में 7 लाख करोड़ की सफ़ाई, फेमस स्टॉक्स 17% तक गिरे: 3 मुख्य कारण • श्रद्धा को जमानत नहीं मिली, पुलिस घटना का पुनर्निर्माण करेगी • नारायणपुर छंगा में कूड़ेदान विवाद से लाठी-डंडे: गर्भवती महिला समेत आठ लोगों के सिर फूटे • रश्मिका ने विजय की 3 बेशकीमती रिंग्स दिखाईं, कीमत का अनुमान 30 लाख रुपये • IIM की डिग्री छोड़ 5,000 रुपये से बेकरी शुरू, शार्क टैंक में मिला 1 करोड़ का निवेश • सीवान के आलमापुर में पटाखों के विस्फोट से 4 मौत, दो घंटे तक लगातार ध्वनि • जॉर्डन के कराक में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर गोलीबारी, 7 की मौत, 10 घायल • मीका सिंह ने मंत्री की ओर से माफी माँगी, दलेर मेहंदी को समर्थन जताया • बजाज पल्सर NS200 का भारत में नया लॉन्च: TFT कंसोल और दमदार फीचर्स का पूरा अवलोकन • पीवी सिंधु के शानदार बंगले की झलक, महाभारत‑थीम वाले चेस बोर्ड की खास बात • परविंदर अवाना को BCCI ने जूनियर क्रिकेट चयन समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया • कांग्रेस ने 175 से 200 सीटों पर लड़ने का लक्ष्य तय किया, सपा नेतृत्व को उम्मीदवार सूची सौंपे • अलीगढ़ का नया 60 टन लोहे का प्रवेश द्वार: 200 किलोग्राम के ताले और 1.68 लाख LED लाइटें • बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' 350 करोड़ के करीब, 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने लाखों में कमाई, 'दृश्यम 3' का कलेक्शन • MEA ने ITBP के बयान पर दी स्पष्ट टिप्पणी: चीनी सेना के नियम‑उल्लंघन से LAC पर तनाव बढ़ता है • क्या यह इंसानों में नई महामारी का कारण बन सकता है? • ट्रैक्टर ने बाइक सवार बेटे की जान ली, मां गंभीर रूप से घायल • मुजफ्फरपुर में चुनावी बूथ पर टकराव, पुलिस ने शांत किया • पीलीभीत में वोटर लिस्ट में 10,000 अनधिकृत बदलाव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे यूपी में जांच का आदेश • हाथरस में 120 किमी का सफर: बसों की कमी से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी • चांदी के भाव रिकॉर्ड हाई से 2.25 लाख रुपये नीचे, अभी खरीदने का अच्छा समय • रैलिंग से लटकी रह गई बाइक: 11 दिसंबर को जानी थी बरात, उससे पहले उठी अर्थी, ओवरब्रिज से गिरकर मामा-भांजे की मौत • शिक्षक एवं स्नातक सीटों पर 60.80% और 39.81% वोट, 9 जिलों में मतगणना पूरी • टूटी मटकी से सस्ते में बनाएं खूबसूरत मिनी गार्डन • कांग्रेस नेता ने बैलेट से वोट डालने पर वोट चोरी का दावा किया, बिहार MLC चुनाव में विवाद • ड्राइविंग लाइसेंस में नया कलर कोड: भारतीय व विदेशी नागरिकों के लिए अलग पहचान • यूपी टीजीटी भर्ती का इंतज़ार समाप्त, 17,735 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन एवं परीक्षा का समय सारणी • चेहरे की तस्वीर से पता चलेगा रोगी कितने दिन तक जीवित रहेगा • जेलर 2 के प्रीमियर पर राष्ट्रगान के स्थान पर फिल्मी गाने का बजना, तमिलनाडु में बवाल • सीआईडी अधिकारी बनकर 25 लाख के जेवर ठगे, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमा दी पत्थर भरी पोटली • भारत ने एशियन गेम्स में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया: एक दिन में नौ स्वर्ण पदक, रिकॉर्ड तोड़ा • जॉर्डन के कराक में चर्च में गोलीबारी, अंतिम संस्कार में 7 मौतें • राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं • अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला: वोट चोरी सिखाने के लिए यूनिवर्सिटी खोलें • मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा और बनाने के उपकरण बरामद • ब्रिटेन पर मंडरा रहा कोई बड़ा खतरा? सरकार ने लोगों को चेतावनी दी, कहा‑ घर में तीन दिन का आपातकालीन सामान रखें • नोएडा में 13‑वर्षीय छात्रा 21वीं मंजिल से कूदी, माँ की डांट के बाद • जालंधर वेस्ट में स्कूल जाने वाले दो बच्चों पर ऑटो ने कुचल दिया, वीडियो में दिखी लापरवाही • उत्तराखंड के CM ने दलेर मेहंदी को फोन करके विवाद सुलझाने की पहल की • चांद की बर्थडे पार्टी में खून खराबा, पहले खिलाया फिर पिलाया; साहिल के इनकार से बिगड़ी बात • बाजार में 7 लाख करोड़ की सफ़ाई, फेमस स्टॉक्स 17% तक गिरे: 3 मुख्य कारण • श्रद्धा को जमानत नहीं मिली, पुलिस घटना का पुनर्निर्माण करेगी • नारायणपुर छंगा में कूड़ेदान विवाद से लाठी-डंडे: गर्भवती महिला समेत आठ लोगों के सिर फूटे • रश्मिका ने विजय की 3 बेशकीमती रिंग्स दिखाईं, कीमत का अनुमान 30 लाख रुपये • IIM की डिग्री छोड़ 5,000 रुपये से बेकरी शुरू, शार्क टैंक में मिला 1 करोड़ का निवेश • सीवान के आलमापुर में पटाखों के विस्फोट से 4 मौत, दो घंटे तक लगातार ध्वनि • जॉर्डन के कराक में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर गोलीबारी, 7 की मौत, 10 घायल • मीका सिंह ने मंत्री की ओर से माफी माँगी, दलेर मेहंदी को समर्थन जताया • बजाज पल्सर NS200 का भारत में नया लॉन्च: TFT कंसोल और दमदार फीचर्स का पूरा अवलोकन • पीवी सिंधु के शानदार बंगले की झलक, महाभारत‑थीम वाले चेस बोर्ड की खास बात • परविंदर अवाना को BCCI ने जूनियर क्रिकेट चयन समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया • कांग्रेस ने 175 से 200 सीटों पर लड़ने का लक्ष्य तय किया, सपा नेतृत्व को उम्मीदवार सूची सौंपे • अलीगढ़ का नया 60 टन लोहे का प्रवेश द्वार: 200 किलोग्राम के ताले और 1.68 लाख LED लाइटें • बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' 350 करोड़ के करीब, 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने लाखों में कमाई, 'दृश्यम 3' का कलेक्शन • MEA ने ITBP के बयान पर दी स्पष्ट टिप्पणी: चीनी सेना के नियम‑उल्लंघन से LAC पर तनाव बढ़ता है • क्या यह इंसानों में नई महामारी का कारण बन सकता है? • ट्रैक्टर ने बाइक सवार बेटे की जान ली, मां गंभीर रूप से घायल • मुजफ्फरपुर में चुनावी बूथ पर टकराव, पुलिस ने शांत किया • पीलीभीत में वोटर लिस्ट में 10,000 अनधिकृत बदलाव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे यूपी में जांच का आदेश • हाथरस में 120 किमी का सफर: बसों की कमी से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी • चांदी के भाव रिकॉर्ड हाई से 2.25 लाख रुपये नीचे, अभी खरीदने का अच्छा समय • रैलिंग से लटकी रह गई बाइक: 11 दिसंबर को जानी थी बरात, उससे पहले उठी अर्थी, ओवरब्रिज से गिरकर मामा-भांजे की मौत • शिक्षक एवं स्नातक सीटों पर 60.80% और 39.81% वोट, 9 जिलों में मतगणना पूरी • टूटी मटकी से सस्ते में बनाएं खूबसूरत मिनी गार्डन • कांग्रेस नेता ने बैलेट से वोट डालने पर वोट चोरी का दावा किया, बिहार MLC चुनाव में विवाद • ड्राइविंग लाइसेंस में नया कलर कोड: भारतीय व विदेशी नागरिकों के लिए अलग पहचान • यूपी टीजीटी भर्ती का इंतज़ार समाप्त, 17,735 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन एवं परीक्षा का समय सारणी • चेहरे की तस्वीर से पता चलेगा रोगी कितने दिन तक जीवित रहेगा • जेलर 2 के प्रीमियर पर राष्ट्रगान के स्थान पर फिल्मी गाने का बजना, तमिलनाडु में बवाल • सीआईडी अधिकारी बनकर 25 लाख के जेवर ठगे, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमा दी पत्थर भरी पोटली • भारत ने एशियन गेम्स में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया: एक दिन में नौ स्वर्ण पदक, रिकॉर्ड तोड़ा • जॉर्डन के कराक में चर्च में गोलीबारी, अंतिम संस्कार में 7 मौतें • राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं • अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला: वोट चोरी सिखाने के लिए यूनिवर्सिटी खोलें • मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा और बनाने के उपकरण बरामद • ब्रिटेन पर मंडरा रहा कोई बड़ा खतरा? सरकार ने लोगों को चेतावनी दी, कहा‑ घर में तीन दिन का आपातकालीन सामान रखें •