Friday, 13 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा?

Ajay Tiwari
13 November 2026 • 0 • 51
लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा?

इमेज स्रोत, Anayat Ali

जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहली बार बड़ा चुनाव होने जा रहा है. हिल काउंसिल के चुनावों की घोषणा के बाद सीमावर्ती इलाक़े में तनाव बढ़ गया है.

इन चुनावों को टालने की मांग को लेकर लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने राजधानी लेह के नांगवांग दोरजे स्तोबदान पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

वहीं, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की अपील पर इस हफ़्ते की शुरुआत में कारगिल ज़िले में पूरी तरह बंद रखा गया.

दोनों संगठन लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली की मांग कर रहे हैं. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ उनकी बातचीत पिछले महीने रुक गई थी.

दोनों संगठनों ने प्रशासन से चुनाव टालने की अपील की है. उनका कहना है कि सर्दियां शुरू हो गई हैं और ठंडे रेगिस्तानी इलाक़े से कुछ लोग दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं.

दरअसल, ये चुनाव 21 नवंबर को होंगे. वहीं, मुख्य सचिव का कहना है चुनाव की पूरी प्रक्रिया 8 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी.

दिसंबर में यहां कुछ जगहों पर तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे तक चला जाता है.

एलएबी के को-चैयरमेन चेरिंग दोरजे लाक्रुक ने प्रदर्शन स्थल पर जाते समय बीबीसी से बात की.

उन्होंने दावा किया कि कड़ाके की ठंड के कारण लद्दाख की कम से कम 25 प्रतिशत आबादी कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में जा चुकी है.

उन्होंने आरोप लगाया, "बातचीत फिर से शुरू करने के बजाय सरकार जल्दबाज़ी में चुनाव कराना चाहती है. अगर लोग ही चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे तो ऐसे चुनाव का क्या मतलब है?"

एलएबी का कहना है, "सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि उसे पता है कि लोग उन्हें वोट नहीं देंगे. यह चुनाव में गड़बड़ी करने का साफ़ मामला है."

लद्दाख से लोकसभा सांसद हाजी मोहम्मद हनीफ़ा जान ने भी हिल काउंसिल चुनाव स्थगित करने की मांग की है.

इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

इस बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर भी लेह के ज़िला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं.

11 नवंबर को जारी आदेश में वांगचुक को किसी भी अनधिकृत रैली, जुलूस या सार्वजनिक सभा के आयोजन या उसमें भाग लेने से परहेज़ करने को कहा गया है.

आदेश में कहा गया है कि उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि से बचना होगा, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने या जारी चुनावी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो.

हालांकि, वांगचुक ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें लद्दाख के मुद्दों पर आवाज़ उठाने से रोका जा रहा है और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित किया जा रहा है.

वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है.

उन्होंने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वांगचुक ने कहा है कि उन्हें सरकार ने घर पर रहने की सलाह दी है.

वांगचुक ने कहा कि उन्होंने पिछले साल लेह में हुई मौतों की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में देरी और कड़ाके की सर्दी के बीच जल्दबाजी में काउंसिल चुनाव कराने को लेकर सवाल उठाए थे.

उन्होंने दावा किया कि पूरे लद्दाख में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

इमेज स्रोत, ANI

लद्दाख में पहले लेह और कारगिल ज़िलों में दो ऑटोनॉमस हिल काउंसिल्स काम करती थीं. दोनों काउंसिल्स में 26-26 निर्वाचन क्षेत्र थे. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग कर लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इन काउंसिल्स के कुछ अधिकार कम हो गए.

लेह हिल काउंसिल का पांच साल का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2025 को ख़त्म हो गया था. वहीं, कारगिल हिल काउंसिल को पिछले महीने कुछ अहम पार्षदों के इस्तीफ़े के बाद समय से पहले भंग कर दिया गया.

लद्दाख में चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं तय करने का काम चल रहा था. इसकी अधिसूचना 5 नवंबर को जारी की गई. इसके तहत लद्दाख में छह नए ज़िले बनाए गए हैं, जिससे ज़िलों की कुल संख्या आठ हो गई है. वहीं, निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है.

इस सीमा तय करने की प्रक्रिया के बाद चुनाव कराने का रास्ता भी साफ़ हो गया है.

पंचायत और नगर परिषद चुनावों का कार्यक्रम 26 अक्तूबर को घोषित होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी. ये चुनाव 21 नवंबर को होंगे.

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने एक बयान में कहा, "कुल 192 पंचायत हलक़ों में से 55 सरपंच बिना मुक़ाबले चुने जा चुके हैं, जबकि बाक़ी 137 सीटों पर चुनाव होंगे. इसी तरह, 1428 पंच उम्मीदवारों में से 1186 बिना मुक़ाबले चुने जा चुके हैं."

चुनावों के लिए नामांकन दाख़िल करने की आख़िरी तारीख़ 17 नवंबर 2026 है. 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 नवंबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे.

मुख्य सचिव कुंद्रा ने कहा, "चुनाव की पूरी प्रक्रिया 8 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी." उन्होंने इसे "लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम क़दम" बताया.

बीजेपी ने भी चुनावों का समर्थन किया है और लोगों से इसमें "बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने" की अपील की है.

हिल काउंसिल चुनावों की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब एलएबी और केडीए के संयुक्त संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच 22 अक्तूबर से बातचीत रुकी हुई है. इससे लद्दाख में राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है.

दोनों संगठनों ने आरोप लगाया है कि गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति अपने पहले किए गए वादों से पीछे हट रही है. वहीं, वे लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने समेत दूसरी संवैधानिक सुरक्षा की मांग पर क़ायम हैं.

केडीए के वरिष्ठ सदस्य सज्जाद कारगिली ने परिसीमन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लद्दाख के नए चुनावी नक़्शे को तैयार करने से पहले संबंधित पक्षों और स्थानीय लोगों से पर्याप्त विचार-विमर्श नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से संगठन एक स्वतंत्र परिसीमन आयोग गठित करने की मांग कर रहा है. उन्होंने बताया कि केडीए ने एलएबी के अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन दिया है.

लद्दाख गोम्पा एसोसिएशन और अंजुमन इमामिया समेत कई बड़े सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी एलएबी के धरने को समर्थन दिया है.

कारगिली ने कहा कि एलएबी और केडीए मिलकर बातचीत फिर से शुरू करने और नई शराब नीति को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं.

मुख्य सचिव कुंद्रा ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए अपने बयान में कहा है कि शराब नीति की समीक्षा "चुनाव ख़त्म होने के बाद लोगों से व्यापक बातचीत करके की जाएगी."

मुख्य सचिव कुंद्रा ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा है कि शराब नीति की चुनाव संपन्न होने के बाद व्यापक विचार-विमर्श के ज़रिए समीक्षा की जाएगी.

हालांकि, उनके बयान में केंद्र सरकार के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया.

लेह एपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे लाक्रुक ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन पर पिछले साल लेह में हुई हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाया है.

24 सितंबर को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे.

पिछले साल मारे गए पांच आम नागरिकों में सेना के रिटायर्ड जवान त्सेवांग थारचिन भी शामिल थे. उनके बेटे मेफाम खासदुप ने 12 नवंबर को एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने अपने पिता के लिए न्याय और उनकी "दर्दनाक मौत" के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देने की मांग की.

उन्होंने कहा, "हमने न्यायिक आयोग की रिपोर्ट नहीं देखी है. मैं गोली चलाने का आदेश देने वालों के लिए कड़ी सज़ा चाहता हूं. मेरे पिता ने लद्दाख के लिए अपनी जान दी. हम लद्दाख के लिए न्याय और सुरक्षा चाहते हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
86 वर्षीय पूर्व भाजपा विधायक ने जमीन मुआवजे के लिये चक्कर काटे, CM योगी से उम्मीदें जताई • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • कालीनों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बार‑बार बदलता नाम • भारत का चौंकाने वाला असफलता: रोहित, विराट और सैयद यदव ने बिना रन के शुरुआती तीन विकेट गिरे • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • लगातार बढ़ती धूल और जहर से भरा हॉटस्पॉट • इंदौर के बाद अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भी नहीं सुनाई देंगे यह गाने, DCPO ने पुलिस से लगाई गुहार • सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा अज्ञात व्यक्ति: घटना पर सवाल • अलीगढ़ में एयरोसोल प्रदूषण का स्तर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से ऊपर – एक्यूआई 629 • एनसीपी के गुटों के विलय पर चर्चा: सुनेत्रा पवार के घर पर विधायक मिले • बाजार में अचानक गिरावट: 2 लाख करोड़ का नुकसान, स्टॉक क्यों बिखरे? • छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें • एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन, लखनऊ में पंकज चौधरी ने बुलाई बैठक, सीएम योगी भी शामिल • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • राघोपुर‑बिदुपुर पुल को नाम मिला ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने घोषणा; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • अतरौली में संदीप सिंह की सगाई की तैयारियाँ तेज, गांव में न्योता और मुनादी का माहौल • गणित शिक्षक के साथ पिज़्ज़ा पार्टी के बाद कोचिंग सेंटर में हुई हत्या • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • जयपुर में इतिहास‑शूटर विजय बाजिया की हत्या, छह साल पुरानी बदला‑रंजिश का खुलासा • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएँ अभी भी बाधित, नई सुधार उपाय भी नहीं चल पाए • सुरक्षा कर्मियों ने फैन को पिच पर घुसते देख गिरा कर पकड़ा, विराट कोहली ने देखा • माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज में AI एजेंट का हाथ? अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • शरद कपूर के संघर्ष पर फैंस नाराज़, बॉलीवुड से मदद की गुहार • स्पाइसजेट की गंभीर वित्तीय‑संचालन संकट: उड़ानें रद्द, बेड़ा घटा, वेतन नहीं • आतंकियों ने आर्मर‑पियर्सिंग गोलियों से बुलेट‑प्रूफ जैकेट फाड़ा, नई जानकारी सामने • गंगा में डूबे दो किशोर, एक को बचाया; दूसरे की तलाश जारी • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • असम के काजीरंगा के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर से 15 से अधिक लोगों की मौत • रणबीर कपूर पर 'बीफ खाने वाले की मां' के ताने, रामायण की चुनौतियाँ • 8‑वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिला; घर की महिला फरार, माँ ने बताया घटना • 1.60 लाख वेतन वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू, भरी जाएंगी 143 रिक्तियां, कौन भर सकता है फॉर्म • पीएम मोदी की अपील का असर: लद्दाख की वादियों में उमड़े सैलानी, 10 महीने में 66 फीसदी बढ़े; टूटा रिकॉर्ड • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • मेरठ में योगी और ओवैसी की रैलियों से पश्चिमी यूपी में राजनीति का ताप बढ़ेगा • असम के काजीरंगा में ट्रक‑ट्रैवलर टक्कर, 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका • 86 वर्षीय पूर्व भाजपा विधायक ने जमीन मुआवजे के लिये चक्कर काटे, CM योगी से उम्मीदें जताई • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • कालीनों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बार‑बार बदलता नाम • भारत का चौंकाने वाला असफलता: रोहित, विराट और सैयद यदव ने बिना रन के शुरुआती तीन विकेट गिरे • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • लगातार बढ़ती धूल और जहर से भरा हॉटस्पॉट • इंदौर के बाद अहमदाबाद कॉन्सर्ट में भी नहीं सुनाई देंगे यह गाने, DCPO ने पुलिस से लगाई गुहार • सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा अज्ञात व्यक्ति: घटना पर सवाल • अलीगढ़ में एयरोसोल प्रदूषण का स्तर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से ऊपर – एक्यूआई 629 • एनसीपी के गुटों के विलय पर चर्चा: सुनेत्रा पवार के घर पर विधायक मिले • बाजार में अचानक गिरावट: 2 लाख करोड़ का नुकसान, स्टॉक क्यों बिखरे? • छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें • एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन, लखनऊ में पंकज चौधरी ने बुलाई बैठक, सीएम योगी भी शामिल • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • राघोपुर‑बिदुपुर पुल को नाम मिला ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने घोषणा; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन • अतरौली में संदीप सिंह की सगाई की तैयारियाँ तेज, गांव में न्योता और मुनादी का माहौल • गणित शिक्षक के साथ पिज़्ज़ा पार्टी के बाद कोचिंग सेंटर में हुई हत्या • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • जयपुर में इतिहास‑शूटर विजय बाजिया की हत्या, छह साल पुरानी बदला‑रंजिश का खुलासा • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएँ अभी भी बाधित, नई सुधार उपाय भी नहीं चल पाए • सुरक्षा कर्मियों ने फैन को पिच पर घुसते देख गिरा कर पकड़ा, विराट कोहली ने देखा • माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज में AI एजेंट का हाथ? अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • शरद कपूर के संघर्ष पर फैंस नाराज़, बॉलीवुड से मदद की गुहार • स्पाइसजेट की गंभीर वित्तीय‑संचालन संकट: उड़ानें रद्द, बेड़ा घटा, वेतन नहीं • आतंकियों ने आर्मर‑पियर्सिंग गोलियों से बुलेट‑प्रूफ जैकेट फाड़ा, नई जानकारी सामने • गंगा में डूबे दो किशोर, एक को बचाया; दूसरे की तलाश जारी • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • असम के काजीरंगा के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर से 15 से अधिक लोगों की मौत • रणबीर कपूर पर 'बीफ खाने वाले की मां' के ताने, रामायण की चुनौतियाँ • 8‑वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिला; घर की महिला फरार, माँ ने बताया घटना • 1.60 लाख वेतन वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू, भरी जाएंगी 143 रिक्तियां, कौन भर सकता है फॉर्म • पीएम मोदी की अपील का असर: लद्दाख की वादियों में उमड़े सैलानी, 10 महीने में 66 फीसदी बढ़े; टूटा रिकॉर्ड • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • मेरठ में योगी और ओवैसी की रैलियों से पश्चिमी यूपी में राजनीति का ताप बढ़ेगा • असम के काजीरंगा में ट्रक‑ट्रैवलर टक्कर, 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका •