Sunday, 29 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

वह पायलट जिसने अनजाने में ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया

Ajay Tiwari
29 November 2026 • 0 • 18
वह पायलट जिसने अनजाने में ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया

यह कहानी उस विमान की है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसने ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया था.

मई 1996 में एक विमान अफ़ग़ानिस्तान से सूडान की राजधानी खार्तूम के लिए रवाना हुआ.

11 सितंबर, 2001 के हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर एरियाना अफ़ग़ान एयरलाइंस के पूर्व पायलट मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी पश्तो को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि ओसामा बिन लादेन इसी उड़ान से सूडान से अफ़ग़ानिस्तान आया था.

हालांकि, उस समय उन्हें पता नहीं था कि अल-कायदा का प्रमुख भी विमान में सवार था.

याद रहे कि ओसामा बिन लादेन चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा का प्रमुख था. उस पर 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमलों की साज़िश रचने का आरोप था.

मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान वह मारा गया था.

बीबीसी से बातचीत में मोहम्मद उमर अफ़ज़ल ने उस उड़ान का पूरा ब्योरा दिया, जिसके बारे में उनका दावा है कि बाद में उन्हें पता चला कि उसमें ओसामा बिन लादेन भी सवार था.

मोहम्मद उमर अफ़ज़ल बताते हैं कि इस उड़ान के कप्तान सैयद नबी आग़ा थे, जिनका अब निधन हो चुका है. इस विमान को सूडान की सरकार ने चार्टर किया था.

"विमान दोपहर तीन या चार बजे बगराम से रवाना हुआ और जलालाबाद पहुंचा. योजना पेशावर से आ रहे सूडानी यात्रियों को उनके देश ले जाने की थी."

मोहम्मद उमर को पहली बार इस उड़ान के असामान्य होने का अंदाज़ा तब हुआ, जब विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुआ.

उन्होंने बताया कि उड़ान का कॉल साइन FG602 था. आमतौर पर इस कॉल साइन का इस्तेमाल जेद्दा जाने वाली उड़ानों के लिए किया जाता था.

कॉल साइन विमानन क्षेत्र में किसी उड़ान की पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाला एक ख़ास कोड या नाम होता है. इसके जरिए एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर और पायलट एक-दूसरे से संपर्क करते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, जब विमान सऊदी हवाई क्षेत्र में दाख़िल हुआ और उन्होंने एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल से संपर्क किया और सऊदी अधिकारियों ने उतरने का निर्देश दिया.

चालक दल ने जवाब दिया, "नहीं, हम खार्तूम जा रहे हैं."

विमान को तुरंत आगे बढ़ने की अनुमति देने के बजाय सऊदी अधिकारियों ने उसे हवा में ही इंतज़ार करने को कहा.

उनके मुताबिक़, विमानन की भाषा में इसे 'होल्डिंग पैटर्न' कहा जाता है. इसमें विमान एक तय घेरे में चक्कर लगाता रहता है. सऊदी अधिकारियों ने कहा, "यह उड़ान संख्या जेद्दा के लिए आरक्षित है, लेकिन आप सूडान जा रहे हैं."

मोहम्मद उमर अफ़ज़ल का कहना है कि विमान क़रीब सात मिनट या शायद इससे कुछ ज़्यादा समय तक हवा में रुका रहा और 360 डिग्री का एक चक्कर पूरा किया. इसके बाद सऊदी अधिकारियों ने उनसे दोबारा संपर्क किया और विमान को खार्तूम की ओर आगे बढ़ने की अनुमति दे दी.

इसके बाद जब विमान सूडान पहुंचा, तो वहां भी कुछ असामान्य घटनाएं हुईं. विमान को पार्किंग के लिए एक सैन्य क्षेत्र में ले जाया गया, जहां सैन्यकर्मी और सादे कपड़ों में कुछ लोग मौजूद थे.

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, खार्तूम पहुंचने पर चालक दल के सदस्यों के पासपोर्ट की जांच नहीं हुई और न ही उनसे कोई पूछताछ की गई. उन्हें सीधे होटल ले जाया गया.

अगली सुबह 10 बजे, जब चालक दल के सदस्य नाश्ता कर चुके थे, तो उन्हें बताया गया, "नीचे आ जाइए, अफ़ग़ान राजदूत हमसे मिलेंगे."

अफ़ग़ान राजदूत ने चालक दल को बताया कि चार लोगों के लिए वीज़ा जारी किए गए हैं और करीब 11 टन यानी 11,000 किलोग्राम सामान अफ़ग़ानिस्तान ले जाना है.

उन्होंने कहा, "जब वे तैयार हो जाएंगे, तो आपको बता दिया जाएगा. इसके बाद आप उड़ान भरेंगे."

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल ने बीबीसी को बताया कि विमान का चालक दल क़रीब चार दिन तक खार्तूम में रुका रहा. इसके बाद वे वापसी की तैयारी के लिए हवाई अड्डे पहुंचे.

हालांकि, विमान में सवार होने पर उन्हें एक और हैरानी हुई.

अफगान राजदूत ने उन्हें बताया था कि चार लोगों के लिए वीजा जारी किए गए हैं, "लेकिन जब हम विमान में चढ़े, तो वह यात्रियों से भरा हुआ था."

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल का कहना है कि यह स्थिति उनके लिए हैरान करने वाली थी. साथ ही, यह हवाई यात्रा की सामान्य प्रक्रिया के भी ख़िलाफ़ थी.

उन्होंने बीबीसी को बताया, "सच कहूं तो, यह एक असामान्य स्थिति थी. हम सोच रहे थे कि जब हम विमान में चढ़ेंगे, तो उसमें चार लोग बैठे होंगे और बाकी का विमान खाली होगा, जिसमें कार्गो के निचले हिस्से में 11 टन माल भरा होगा."

उनके मुताबिक़, चालक दल के सदस्य बोइंग 727 विमान के पिछले दरवाज़े से अंदर दाख़िल हुए. वहां सीढ़ियां भी लगी थीं. लेकिन विमान के अंदर पहुंचते ही वे हैरान रह गए.

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक, पिछली सीटों के पास किताबें और कंप्यूटर रखे हुए थे. विमान में चार से छह महिलाएं भी थीं और यात्रियों की कुल संख्या करीब 95 थी.

यह संख्या पहले बताई गई संख्या से कहीं ज़्यादा थी. जब चालक दल ने इस पर आपत्ति जताई, तो चार्टर करने वाली कंपनी के कोऑर्डिनेटर ने जवाब दिया, "हमने इस विमान को किराए पर लिया है और इसके लिए भुगतान किया है. हम क्या ले जा रहे हैं, यह हमारा काम है. आपको सिर्फ़ विमान उड़ाना है."

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, चालक दल ने इस स्थिति पर चिंता जताई और अफ़ग़ान राजदूत से संपर्क करने की मांग की. हालांकि, उन्हें बताया गया कि विमान किराए पर लिया गया है और उसे उड़ाना उनकी ज़िम्मेदारी है.

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्य यात्रियों की पहचान नाम से नहीं करते, बल्कि सिर्फ़ उनकी संख्या की पुष्टि करते हैं. इसलिए उनके लिए यह जानना संभव नहीं था कि विमान में कौन-कौन सवार था.

इमेज स्रोत, Natalie Behring-Chisholm/Getty Images

वापसी की यात्रा में विमान दुबई में कुछ देर रुकने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के लिए रवाना हुआ. मोहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक, विमान को बगराम में उतरना था. लेकिन जब उन्होंने काबुल से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि विमान का गंतव्य बदल दिया गया है.

कंट्रोल टावर से संदेश मिला, "आपको काबुल में उतरने की अनुमति नहीं है. आपको इसके बजाय जलालाबाद में उतरना होगा."

मोहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, जब विमान जलालाबाद में उतरा, तो यात्रियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे.

उन्होंने बताया, "अफगानों के अलावा अरब देशों के लोग भी थे. मैंने जमीयत-ए-इस्लामी, हिज्ब-ए-इस्लामी और दूसरे संगठनों के लोगों को देखा."

"जब यात्री विमान से उतरे, तो हर तरफ ख़ुशी का माहौल था. लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे थे, बधाई दे रहे थे और कुछ लोग तो खुशी से रो भी रहे थे."

उस समय तक चालक दल को यह पता नहीं था कि विमान में कौन लोग सवार थे. मुहम्मद उमर अफ़ज़ल का दावा है कि उन्हें कई साल बाद पता चला कि उस विमान में सवार यात्रियों में ओसामा बिन लादेन भी शामिल था.

उनका कहना है कि तालिबान के काबुल पर क़ब्ज़ा करने के बाद उन्होंने काबुल, कंधार, दुबई, शारजाह और जलालाबाद के बीच नियमित व्यावसायिक उड़ानें फिर से शुरू कर दी थीं.

उस समय एरियाना के तीन या चार बोइंग 727 विमान रोज़ इन मार्गों पर उड़ान भरते थे.

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, एक दिन वह अपने साथी कप्तान सैयद नबी के साथ उड़ान पर थे. तभी सैयद नबी ने उनसे कहा, "उमर, मुझे तुम्हें कुछ बताना है."

सैयद नबी ने कहा, "क्या तुम्हें पता है कि सूडान से लाए गए विमान में कौन-कौन लोग सवार थे?"

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल का कहना है कि उन्होंने जवाब दिया, "मुझे क्या पता?" इस पर सैयद नबी ने कहा, "वही व्यक्ति, वही आदमी, उसी उड़ान में था."

अफ़ज़ल बताते हैं कि उन्होंने हैरानी से पूछा, "कैप्टन, आपको यह कैसे पता चला?" इस पर सैयद नबी ने जवाब दिया, "मौलवी मंसूर ने खुद मुझे बताया था."

पहले तालिबान शासन के दौरान मौलवी मंसूर नागरिक उड्डयन मंत्री थे.

मुहम्मद उमर अफ़ज़ल के मुताबिक़, मौलवी मंसूर के सैयद नबी आग़ा के साथ करीबी संबंध थे. उन्होंने सैयद नबी से कहा था, "तुम लोग ही उसे (ओसामा बिन लादेन को) अफ़ग़ानिस्तान लाए थे."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार के मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में महिला मरीज की मृत्यु पर परिजनों का हंगामा • रामगढ़ में सड़क दुर्घटना: 13 की मौत, 20 घायल • 25 साल की अवनीत कौर का इमरान हाशमी के साथ बॉल्ड डांस, सोशल मीडिया पर उठी तेज़ी से आलोचना • ईरान ने मस्क की स्टारलिंक से अमेरिका‑इज़राइल पर किए ड्रोन हमले, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा • झारखंड के रामगढ़ में रांची‑पटना हाईवे पर टक्कर, 13 मौतें, जिनमें 4 बच्चे • रामायण बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, धुरंधर‑2 को पीछे छोड़ा • डीलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में दरार: भारत के गठबंधन पर दोहरा असर? • पश्चिम चंपारण में 19.39 किग्रा हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार • भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची • बिहार में सुबह कोहरा, तापमान 10° तक गिरा; पटना में 2 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान • मेष, मिथुन और कर्क के लिए दिन की झलक • रिषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड, 'हनुमान अंश' के निर्देशक ने भी सम्मानित • नॉर्डिक गोल्ड से बनते सुनहरे सिक्के: सोना नहीं, फिर भी चमक में बराबर • सलमान ने बिग बॉस 20 में स्काउट OP को लांछन लगाया, बहन लव गिल की रक्षा की • बीजेपी गठबंधन से क्या पंजाब में बदलेंगे चुनावी समीकरण?- द लेंस • जनकपुर से अयोध्या तक तिलक यात्रा: राम-सीता विवाह के मंगल गीत गूंजे • 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर; सेक्टरवार खाका तैयार, पढ़ें प्लान • भारत में डिजिटल समाचार: मोबाइल ऐप्स से ताज़ा ख़बरें पाएं • पत्नी ने गेमर्स को बुलाकर रात भर खेलते पति को हराया • लाइसेंस निलंबित अस्पतालों की फार्मेसी में दवाएं बिकती रही • स्कूल संचालक का पूरा परिवार खत्म, शव पर रोने के लिए अब गांव और रिश्तेदार • सिराज को क्यों नहीं चुना गया? कोच गौतम का निर्णय विवादास्पद • कैलिफ़ोर्निया में 5.0 तीव्रता वाला भूकंप, 2014 के बाद सबसे बड़ा झटका • मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा: डीएमके व एनसीपी‑एसपी को नए साल से पहले मंत्री पद का भरोसा • परिसीमन बिल पर सियासी नंबर गेम में नया मोड़ • हूती समूह ने फिर सऊदी अरब के प्रमुख स्थल, एयरपोर्ट‑रिफाइनरी पर बड़े हमले किए • करियर में लाभ और धन लाभ के योग • सर्दी के साथ कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल‑तराई के जिलों में विशेष अलर्ट • ईरान ने स्टारलिंक से अमेरिकी सेना पर ड्रोन हमले चलाए, रिपोर्ट • दिसंबर में औली की बर्फीली सैर: 6 अनिवार्य जगहें और 5 एडवेंचर एक्टिविटीज • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 146 रन से पीछे छोड़कर 36/1 पर बढ़त बनाई, बुमराह ने लाथम को पवेलियन भेजा • सोना ₹68,000 सस्ता, चांदी हाई से ₹2.67 लाख कम – लेटेस्ट रेट • कानपुर में एचबीटीयू के बीटेक छात्र की फंदा लगाकर आत्महत्या, कोई नोट नहीं मिला • कुर्सी खाली होने के पीछे: डील और दांव की कहानी • दरोगा ने झूठी एफआईआर रची, मानवाधिकार आयोग ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया • वह पायलट जिसने अनजाने में ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया • म्यांमार में सैन्य हवाई हमलों से शादी स्थल व स्कूल में दर्जनों की मौत • काम में सफलता के लिए अपनाएँ ये आसान ज्योतिष उपाय • कपिल देव ने सिराज को नज़रअंदाज़ करने पर जताई असंतुष्टि, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल • रूस के हमलों में 10 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, मॉस्को ने एक रात में 1200 से अधिक ड्रोन गिराए का दावा • बिहार के मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में महिला मरीज की मृत्यु पर परिजनों का हंगामा • रामगढ़ में सड़क दुर्घटना: 13 की मौत, 20 घायल • 25 साल की अवनीत कौर का इमरान हाशमी के साथ बॉल्ड डांस, सोशल मीडिया पर उठी तेज़ी से आलोचना • ईरान ने मस्क की स्टारलिंक से अमेरिका‑इज़राइल पर किए ड्रोन हमले, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा • झारखंड के रामगढ़ में रांची‑पटना हाईवे पर टक्कर, 13 मौतें, जिनमें 4 बच्चे • रामायण बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, धुरंधर‑2 को पीछे छोड़ा • डीलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में दरार: भारत के गठबंधन पर दोहरा असर? • पश्चिम चंपारण में 19.39 किग्रा हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार • भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची • बिहार में सुबह कोहरा, तापमान 10° तक गिरा; पटना में 2 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान • मेष, मिथुन और कर्क के लिए दिन की झलक • रिषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड, 'हनुमान अंश' के निर्देशक ने भी सम्मानित • नॉर्डिक गोल्ड से बनते सुनहरे सिक्के: सोना नहीं, फिर भी चमक में बराबर • सलमान ने बिग बॉस 20 में स्काउट OP को लांछन लगाया, बहन लव गिल की रक्षा की • बीजेपी गठबंधन से क्या पंजाब में बदलेंगे चुनावी समीकरण?- द लेंस • जनकपुर से अयोध्या तक तिलक यात्रा: राम-सीता विवाह के मंगल गीत गूंजे • 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर; सेक्टरवार खाका तैयार, पढ़ें प्लान • भारत में डिजिटल समाचार: मोबाइल ऐप्स से ताज़ा ख़बरें पाएं • पत्नी ने गेमर्स को बुलाकर रात भर खेलते पति को हराया • लाइसेंस निलंबित अस्पतालों की फार्मेसी में दवाएं बिकती रही • स्कूल संचालक का पूरा परिवार खत्म, शव पर रोने के लिए अब गांव और रिश्तेदार • सिराज को क्यों नहीं चुना गया? कोच गौतम का निर्णय विवादास्पद • कैलिफ़ोर्निया में 5.0 तीव्रता वाला भूकंप, 2014 के बाद सबसे बड़ा झटका • मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा: डीएमके व एनसीपी‑एसपी को नए साल से पहले मंत्री पद का भरोसा • परिसीमन बिल पर सियासी नंबर गेम में नया मोड़ • हूती समूह ने फिर सऊदी अरब के प्रमुख स्थल, एयरपोर्ट‑रिफाइनरी पर बड़े हमले किए • करियर में लाभ और धन लाभ के योग • सर्दी के साथ कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल‑तराई के जिलों में विशेष अलर्ट • ईरान ने स्टारलिंक से अमेरिकी सेना पर ड्रोन हमले चलाए, रिपोर्ट • दिसंबर में औली की बर्फीली सैर: 6 अनिवार्य जगहें और 5 एडवेंचर एक्टिविटीज • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 146 रन से पीछे छोड़कर 36/1 पर बढ़त बनाई, बुमराह ने लाथम को पवेलियन भेजा • सोना ₹68,000 सस्ता, चांदी हाई से ₹2.67 लाख कम – लेटेस्ट रेट • कानपुर में एचबीटीयू के बीटेक छात्र की फंदा लगाकर आत्महत्या, कोई नोट नहीं मिला • कुर्सी खाली होने के पीछे: डील और दांव की कहानी • दरोगा ने झूठी एफआईआर रची, मानवाधिकार आयोग ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया • वह पायलट जिसने अनजाने में ओसामा बिन लादेन को सूडान से अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया • म्यांमार में सैन्य हवाई हमलों से शादी स्थल व स्कूल में दर्जनों की मौत • काम में सफलता के लिए अपनाएँ ये आसान ज्योतिष उपाय • कपिल देव ने सिराज को नज़रअंदाज़ करने पर जताई असंतुष्टि, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल • रूस के हमलों में 10 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, मॉस्को ने एक रात में 1200 से अधिक ड्रोन गिराए का दावा •