Saturday, 26 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है?

Ajay Tiwari
26 September 2026 • 0 • 47
विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है?

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत में चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेद की रिपोर्ट की चर्चा विदेशी मीडिया में भी हो रही है.

भारत के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में आयोग की ओर से लिए गए फ़ैसले को लेकर 14 बार आपत्तियां जताई थीं.

अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ दोनों चुनाव आयुक्तों का कहना था कि इस दौरान लिए गए अहम फ़ैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया था.

'इंडियन एक्सप्रेस' की इस रिपोर्ट के बाद पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चर्चा में हैं.

वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस पर टिप्पणियां छप रही हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

अमेरिकी अख़बार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने 'इंडियन एक्सप्रेस' की इस रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए लिखा है, ''भारत के चुनाव आयोग ने ऐसी चीज़ों को तेज़ी से लागू किया, जिनसे करोड़ों लोगों के मतदान से वंचित होने का ख़तरा पैदा हो गया. इसी दौरान तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने इन क़दमों की क़ानूनी वैधता को लेकर आपत्ति जताई थी. बुधवार को भारत के एक प्रमुख अख़बार में प्रकाशित एक सनसनीखेज रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.''

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, ''भारत में विपक्षी दल अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं कि वो मतदान प्रक्रिया पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल अपनी भारतीय जनता पार्टी की सत्ता मज़बूत करने के लिए करते हैं. लेकिन यह रिपोर्ट पहली बार चुनाव व्यवस्था के भीतर से उठ रही गंभीर आपत्तियां के संकेत दे रही है.''

न्यूयॉर्क टाइम्स लिखता है, ''अख़बार की जांच का मुख्य फ़ोकस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) नाम की प्रक्रिया पर था. यह प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी. इसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की कोशिश के तौर पर पेश किया गया था. लेकिन शुरुआत से ही इसे गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा.''

''यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इसमें काफ़ी अव्यवस्था रही है और देश के सबसे ग़रीब लोगों पर ऐसे दस्तावेज जमा करने का बोझ पड़ा है, जिनकी ज़रूरतें कई बार एक-दूसरे से मेल नहीं खातीं. इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में एक बेहद कड़े मुकाबले वाले चुनाव से पहले, जिसमें मोदी की पार्टी ने सत्तारूढ़ दल को हरा दिया, मतदाता सूची के संशोधन के दौरान लाखों लोगों के नाम हटा दिए गए थे.''

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'ब्लूमबर्ग' ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए लिखा है, ''एसआईआर में योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाने और इससे चुनावी नतीजों पर असर पड़ने की आशंका ने इस प्रक्रिया को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है.''

ब्लूमबर्ग ने लिखा, ''सितंबर के अंत में इस मुद्दे पर फिर सवाल उठे, जब अख़बार ' इंडियन एक्सप्रेस' ने ख़बर दी कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने दस महीने की अवधि में कम से कम 14 बार इस प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने चिंता जताई थी. चुनाव आयोग ने इस ख़बर का खंडन किया है.''

''हाल में चुनाव आयोग के भीतर से कथित असहमति की ख़बरों ने चुनावों की निगरानी करने वाली इस संस्था पर और सवाल खड़े किए हैं. पिछले एक साल में राज्य विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की लगातार जीत के बाद मतदाता सूची की सफाई का मुद्दा राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील हो गया है.''

''अप्रैल में पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मतदाता सूची से क़रीब 90 लाख नाम हटाए गए थे. इसके बाद बीजेपी ने पहली बार पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत हासिल की. पिछले साल बिहार में भी विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था. वहां भी बीजेपी और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने जीत हासिल की.''

''बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया है. राजनीतिक विश्लेषकों में भी इस बात पर मतभेद है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर एसआईआर का कितना असर पड़ा.''

''द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट आयोग के आंतरिक रिकॉर्ड और उन अधिकारियों के इंटरव्यू पर आधारित थी, जिनकी पहचान अख़बार ने जाहिर नहीं की. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज कराई. इनमें मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने के साथ मतदाता सूची के प्रबंधन वाले सिस्टम के बढ़ते केंद्रीकरण को लेकर चिंताएं शामिल थीं.''

ब्लूमबर्ग ने लिखा, ''दोनों आयुक्तों ने यह भी कहा कि कुछ फ़ैसले लिए गए और आदेश जारी किए गए, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह बेहद गंभीर मुद्दा है. यह हमारे लोकतंत्र के लिए घातक है."

इमेज स्रोत, Getty Images

ब्रिटिश अख़बार 'फ़ाइनेंशियल टाइम्स' ने 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट आने के बाद ज्ञानेश कुमार और सरकार के ख़िलाफ़ होने वाले प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग की है.

अख़बार लिखता है, ''भारत में पुलिस ने कई शहरों में आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की. पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया. ये लोग देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे. आरोप है कि चुनाव आयोग ने ग़लत तरीक़े से लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं.''

फ़ाइनैंशियल टाइम्स ने लिखा, ''इन प्रदर्शनों का आह्वान विपक्षी कांग्रेस पार्टी और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने किया था. उनका आरोप है कि पिछले एक साल में मतदाता सूचियों से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने से राजनीतिक मुक़ाबले का संतुलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में झुक गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव आयोग ने किसी भी ग़लत काम से इनकार किया है.''

''कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा कि आज नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने वोट के मौलिक अधिकार को छीने जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त की सुनियोजित हरकतों के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे."

एफ़टी ने लिखा है, ''जून 2025 में शुरू हुए देशव्यापी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान क़रीब 13 करोड़ लोगों के नाम शुरुआती वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इनमें से कई लोगों ने नाम हटाए जाने के ख़िलाफ़ अपील की, जिसके बाद उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल किए गए. हालांकि, अब तक अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया गया है कि कितने लोगों के नाम वास्तव में मतदाता सूची से हटे हैं.''

अख़बार ने लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2029 तक लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन अगले साल भारत का सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव उनकी लोकप्रियता के लिए अहम राजनीतिक टेस्ट होंगे.''

''सरकार का कहना है कि मतदाता वोटर लिस्ट का रिवीजन एक सामान्य प्रक्रिया है. इसका मक़सद वोटर लिस्ट को अपडेट रखना और जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनका इससे नाम हटाना है.''

इमेज स्रोत, Getty Images

क़तर के न्यूज आउटलेट 'अल जज़ीरा' ने चुनाव आयोग से जुड़ी ख़बर प्रकाशित होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए लिखा है 'कॉकरोच' पार्टी के युवा आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त शनिवार तक इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो वह देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा.

''जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के बाद प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दिया था. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी के लिए सबसे बड़े राजनीतिक झटकों में से एक था.''

''मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में राज्य चुनाव कार्यालयों के बाहर विरोध मार्च निकालने की घोषणा की. पार्टी ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, उन्हें पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की.''

'अल जज़ीरा' ने लिखा, ''विपक्षी दल लंबे समय से चुनाव आयोग पर आरोप लगाते रहे हैं कि उसने बिना किसी सूचना के लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए और बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए बिना उचित सत्यापन के नए मतदाताओं के नाम जोड़ दिए.''

''बीजेपी ने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह लगातार चुनाव हारने के कारण आयोग के ख़िलाफ़ बदनाम करने का अभियान चला रहा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा कि भारत का चुनाव आयोग या भारत की कोई भी संवैधानिक संस्था किसी तानाशाही शासन के अधीन नहीं है."

इमेज स्रोत, Getty Images

जर्मनी के प्रसारक डीडब्ल्यू ने भी भारत के चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की ख़बरों को लेकर बढ़ते विवाद का ज़िक्र किया है.

डीडब्ल्यू ने लिखा है कि शुक्रवार को दिल्ली में विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारी जुटे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़ की मांग की.

गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देने के लिए 48 घंटे का समय दिया था. पार्टी ने चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया तो वह जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन समेत देशभर में आंदोलन शुरू करेगी.

शुक्रवार को सीपीआई (एमएल) लिबरेशन लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, आइसा की नेता नेहा बोरा ( जो जंतर-मंतर पर हुए पहले प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठी थीं) , वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी और प्रदर्शनकारियों को निर्धारित प्रदर्शन स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया. मौके पर पहुंचने के कुछ ही मिनटों के भीतर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया.

डीडब्ल्यू से बात करते हुए नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर "वोट चोरी" करने और लोकतंत्र के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया.

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

दीपांकर भट्टाचार्य ने डीडब्ल्यू से कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को ख़त्म किया जाना चाहिए और कई राज्यों में नए सिरे से चुनाव कराए जाने चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कबड्डी में गोल्ड, भारत ने ईरान से 2018 का बदला पूरा किया, 'वंदे मातरम' गूँज उठा • नागालैंड में शराबबंदी के बावजूद मिलावटी शराब से 19 मौतें, विशेष जांच टीम ने कार्यवाही शुरू • कोहली ने गिल की कप्तानी पर तारीफ जताई, भविष्य में कप्तानी जारी रहने का विश्वास जताया • हिमाचल के हिमालय से लेकर उत्तर प्रदेश की सड़कों तक मौसम में बदलाव • चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा? • महाराष्ट्र में बारिश के बावजूद सूखे की स्थिति बनी, 358 में से 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसान फसल बर्बादी से परेशान • MLC चुनाव से पहले जन सरज के संस्थापक PK को झटका, भूषण झा ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव की घोषणा • करण अर्जुन' के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था? • बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई के दौरान मिला स्लैब, नीचे कुआँ हो सकता है, तीन फुट तक खोदा गया; और कुछ नहीं मिला • मोदी समेत विश्व के प्रमुख नेता यूएन महासभा में क्यों अनुपस्थित रहे • कोमल रानी ने गोविंदा की पत्नी सुनीता पर आरोप लगाए: ‘पति को जान से मारने की कोशिश’ • सेना ने रात में लड़ाई के लिए 2220 AK‑47 पर थर्मल साइट लगाई • किसी की नजरों को मिला सुकून, कोई देख रहा अपनों की राह • राहुल गांधी की anti‑incumbency रणनीति पर सवाल, चुनाव में प्रो‑incumbency की बढ़ती भूमिका • टाटा एरिस पर 20 टन मलबा गिराया, सेफ्टी टेस्ट में कार बेमिसाल रही • ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना: मां बचाने की कोशिश में इंजीनियर बेटे की जान, अग्निकांड में मारे गए नौ लोगों की पहचान हुई • पोखर में मिला आधा शरीर, परिवार में हताशा, पुलिस ने शुरू की जांच • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की केजिया लिज मेजो निभाएंगी माता सीता, रवि किशन करेंगे भगवान श्रीराम का किरदार • पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला • अमेरिका जाकर भी शी जिनपिंग यूएन महासभा नहीं गए, क्या है इसके पीछे की रणनीति? • आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?- द लेंस • हिमाचल की चार बेटियों ने बढ़ाया मान, कबड्डी में टीम को दिलाया सोना, जानें इनके बारे में • कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व • रेनॉल्ट का नया हाइब्रिड डस्टर: 2026 में लॉन्च होने वाली धांसू SUV • कासिम बसीर मिसाइल के बाद अमेरिकी नौसेना ने 1,200 किमी दूर हटकर ओमान की खाड़ी में अपनी बड़ी नौकाओं को हटाया • ट्रंप‑जिनपिंग शिखर सम्मेलन: चाय के साथ व्यापार समझौते, ताइवान‑ईरान मुद्दों पर असहमति बनी • विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है? • बक्सर में आंधी‑बारिश से गिरे विशाल पेड़, सड़कें जाम और बिजली‑पानी की कमी • एशियाड में महिला कबड्डी: भारत ने 16 वर्षों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते • स्कूटी टक्कर के बाद छात्र पर लोहे की रॉड से सिर पर चोट, फिर बेरहमी से पीटने की घटना • एक वर्ष बाद पुलिस की अनदेखी पर सवाल • हरिद्वार में देर रात पुलिस-क्रिमिनल संघर्ष: एक पैर में गोली, दूसरा फटा • तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान 13 की मौत, एक सब‑इंस्पेक्टर समेत • युवक के कथित धमकी से पिता ने भी धमकी दी • PM आवास में CM योगी का प्रधानमंत्री मोदी से एक घंटे का मिलन • गोविंदा की रूममेट कोमल रानी ने सुनीता पर तीखा जवाब, वैवाहिक विवाद फिर तिव्र • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाड में स्वर्ण पदक से ईरान पर मात दी • बैंक कर्मचारियों की 28‑30 सितंबर की तीन‑दिन की हड़ताल: कारण और ग्राहकों पर प्रभाव • यूपी में आरबीएस कॉलेज की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन, डिजिटल रिकॉर्डिंग नवंबर से शुरू, खर्च 40-50 लाख रुपये • कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ • कबड्डी में गोल्ड, भारत ने ईरान से 2018 का बदला पूरा किया, 'वंदे मातरम' गूँज उठा • नागालैंड में शराबबंदी के बावजूद मिलावटी शराब से 19 मौतें, विशेष जांच टीम ने कार्यवाही शुरू • कोहली ने गिल की कप्तानी पर तारीफ जताई, भविष्य में कप्तानी जारी रहने का विश्वास जताया • हिमाचल के हिमालय से लेकर उत्तर प्रदेश की सड़कों तक मौसम में बदलाव • चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा? • महाराष्ट्र में बारिश के बावजूद सूखे की स्थिति बनी, 358 में से 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसान फसल बर्बादी से परेशान • MLC चुनाव से पहले जन सरज के संस्थापक PK को झटका, भूषण झा ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव की घोषणा • करण अर्जुन' के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था? • बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई के दौरान मिला स्लैब, नीचे कुआँ हो सकता है, तीन फुट तक खोदा गया; और कुछ नहीं मिला • मोदी समेत विश्व के प्रमुख नेता यूएन महासभा में क्यों अनुपस्थित रहे • कोमल रानी ने गोविंदा की पत्नी सुनीता पर आरोप लगाए: ‘पति को जान से मारने की कोशिश’ • सेना ने रात में लड़ाई के लिए 2220 AK‑47 पर थर्मल साइट लगाई • किसी की नजरों को मिला सुकून, कोई देख रहा अपनों की राह • राहुल गांधी की anti‑incumbency रणनीति पर सवाल, चुनाव में प्रो‑incumbency की बढ़ती भूमिका • टाटा एरिस पर 20 टन मलबा गिराया, सेफ्टी टेस्ट में कार बेमिसाल रही • ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना: मां बचाने की कोशिश में इंजीनियर बेटे की जान, अग्निकांड में मारे गए नौ लोगों की पहचान हुई • पोखर में मिला आधा शरीर, परिवार में हताशा, पुलिस ने शुरू की जांच • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की केजिया लिज मेजो निभाएंगी माता सीता, रवि किशन करेंगे भगवान श्रीराम का किरदार • पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला • अमेरिका जाकर भी शी जिनपिंग यूएन महासभा नहीं गए, क्या है इसके पीछे की रणनीति? • आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?- द लेंस • हिमाचल की चार बेटियों ने बढ़ाया मान, कबड्डी में टीम को दिलाया सोना, जानें इनके बारे में • कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व • रेनॉल्ट का नया हाइब्रिड डस्टर: 2026 में लॉन्च होने वाली धांसू SUV • कासिम बसीर मिसाइल के बाद अमेरिकी नौसेना ने 1,200 किमी दूर हटकर ओमान की खाड़ी में अपनी बड़ी नौकाओं को हटाया • ट्रंप‑जिनपिंग शिखर सम्मेलन: चाय के साथ व्यापार समझौते, ताइवान‑ईरान मुद्दों पर असहमति बनी • विदेशी मीडिया में भारत के चुनाव आयोग की चर्चा किस रूप में हो रही है? • बक्सर में आंधी‑बारिश से गिरे विशाल पेड़, सड़कें जाम और बिजली‑पानी की कमी • एशियाड में महिला कबड्डी: भारत ने 16 वर्षों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते • स्कूटी टक्कर के बाद छात्र पर लोहे की रॉड से सिर पर चोट, फिर बेरहमी से पीटने की घटना • एक वर्ष बाद पुलिस की अनदेखी पर सवाल • हरिद्वार में देर रात पुलिस-क्रिमिनल संघर्ष: एक पैर में गोली, दूसरा फटा • तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान 13 की मौत, एक सब‑इंस्पेक्टर समेत • युवक के कथित धमकी से पिता ने भी धमकी दी • PM आवास में CM योगी का प्रधानमंत्री मोदी से एक घंटे का मिलन • गोविंदा की रूममेट कोमल रानी ने सुनीता पर तीखा जवाब, वैवाहिक विवाद फिर तिव्र • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाड में स्वर्ण पदक से ईरान पर मात दी • बैंक कर्मचारियों की 28‑30 सितंबर की तीन‑दिन की हड़ताल: कारण और ग्राहकों पर प्रभाव • यूपी में आरबीएस कॉलेज की पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन, डिजिटल रिकॉर्डिंग नवंबर से शुरू, खर्च 40-50 लाख रुपये • कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ •