Sunday, 25 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

वो बहुत गुड लुकिंग थे', सोनिया गांधी ने एक्स पर साझा कीं राजीव गांधी की यादें तो लोगों ने क्या कहा?

Ajay Tiwari
24 October 2026 • 0 • 42
वो बहुत गुड लुकिंग थे', सोनिया गांधी ने एक्स पर साझा कीं राजीव गांधी की यादें तो लोगों ने क्या कहा?

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

कैंब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में शुरू हुई प्रेम कहानी की यादों के साथ सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपना डेब्यू किया.

अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके साथ बिताए शुरुआती दिनों को याद किया.

10 नवंबर को अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के रिलीज होने से पहले सोनिया ने एक्स पर डेब्यू के दौरान अपने पति राजीव गांधी के साथ यादों को साझा किया.

अपनी नई किताब के पन्ने पलटतीं सोनिया गांधी तस्वीरों के सेक्शन को दिखाते हुए कहती हैं, "वास्तव में वे(राजीव) बहुत हैंडसम थे. मगर मुझे उनकी जेंटलनेस छू गई."

वो आगे कहती हैं, "इंग्लैंड में तब खाना उतना स्वादिष्ट नहीं लगता था, न आज की तरह बहुत से रेस्टोरेंट हुआ करते थे. तो मैं इटैलियन फ़ूड के स्वाद के करीब का खाना तलाशती रहती. उस दौर में हम दोस्तों ने मिलकर एक ग्रीक रेस्टोरेंट खोजा, जहां यूरोपियन और इंडियन स्डूटेंट्स खाने आते थे. वहीं पर मेरी राजीव से मेरी मुलाक़ात हुई."

एक्स पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने राजीव गांधी से कैंब्रिज में अपनी पहली मुलाकात की यादों को साझा किया.

सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन पर मीडिया से बहुत कम चर्चा की है. मगर उनका निजी जीवन कई तरीके से चर्चा का विषय बनता रहा है.

इमेज स्रोत, Daniel SIMON/Gamma-Rapho via Getty Images

अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' की लॉन्चिंग से पहले उन्होंने अपने जीवन के बारे में वीडियो के जरिए बात की है.

वे राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाक़ात के बारे में कहती हैं, "पहली मुलाक़ात में ही मुझे ऐसा अहसास हो गया था कि ये कोई ऐसा शख़्स है जिसके साथ मैं रहना पसंद करूंगी. और वाकई मुझे पता लगा कि उनके पास ही कुछ वैसा ही अहसास था."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है कि जब मैं उनसे पहली बार मिली तो एक कॉमन फ़्रेंड ने हमारी जानपहचान कराई थी. और फिर हम दोस्त बन गए, फिर हम दोस्तों की पार्टियों में जाने लगे, इधर-उधर की जगहें घूमने जाने लगे. हम एक वेलेंटाइन पार्टी में भी गए, जहां बहुत से स्टूडेंट्स थे. वह बहुत सौम्य दिखने वाले व्यक्ति थे. वास्तव में वे बहुत गुडलुकिंग थे मगर उनमें वो जो जेंटलनेस थी, उसने जैसे मुझे छू लिया. तो उस अहसास को मैं कभी नहीं भूलती जब मैं उसने पहली बार मिली और प्रभावित हुई."

ग़ौरतलब है कि एक्स पर आने से दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर भी सोनिया गांधी ने दस्तक दी थी. वहां उन्होंने अपनी किताब के फर्स्ट लुक से जुड़ी एक रील डाली थी, जिसे अब तक 5.7 मिलियन यूज़र देख चुके हैं.

इमेज स्रोत, Social Media

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

79 वर्षीय सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी. इसे अमेरिका में अल्फ्रेड ए नॉफ़ और ब्रिटेन में विलियम कॉलिन्स प्रकाशित करेंगे.

भारत में पब्लिश होने से पहले ही इस किताब की काफ़ी चर्चा हो रही है.

अल्फ्रेड ए नॉफ़ के ज़रिए जारी एक बयान में सोनिया गांधी ने कहा है कि वो चाहती हैं कि यह संस्मरण "मेरे दिल के उस सफ़र की गवाही बने, जिसमें मेरी ज़िंदगी की ख़ुशियाँ और गहरी निराशा शामिल रही हैं."

विलियम कॉलिन्स के मुताबिक़, किताब की शुरुआत 1965 में कैंब्रिज से होती है. उस समय 19 साल की इतालवी छात्रा सोनिया मैनो राजीव गांधी के प्यार में पड़ जाती हैं.

प्रकाशकों के मुताबिक़, किताब के इस हिस्से में सोनिया गांधी अपनी ज़िंदगी को बड़े गर्मजोशी और बेबाकी के अंदाज़ में देखती हैं.

उनकी ज़िंदगी की शुरुआत इटली के एक छोटे शहर में उनके बचपन से होती है. इसके बाद वह अप्रत्याशित रूप से भारतीय राजनीति के केंद्र तक पहुंचीं.

हालांकि उनका निजी ज़िंदगी बेहद दुख और उतार-चढ़ाव से भरी रही है. सुरक्षा गार्डों ने जब उनकी सास इंदिरा गांधी को गोली मारी, तो सोनिया गांधी उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं.

सात साल बाद, एक आत्मघाती हमलावर ने उनके पति राजीव गांधी की हत्या कर दी. इसके बाद सोनिया गांधी उनके शव को घर लेकर आई थीं.

एक्स पर डेब्यू करने के कुछ ही घंटों में सोनिया गांधी के लगभग 22 हजार फॉलोअर्स हो गए.

कई नेता और पत्रकार उनकी ओर से राजीव गांधी के साथ बिताए दिनों की याद साझा करने पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, '' सोनिया जी और राजीव जी की प्रेम कहानी 'मिडसमर नाइट ड्रीम'. खूबसूरत, सुकून भरी और इतनी मुकम्मल कि यक़ीन करना मुश्किल हो. लेकिन फिर त्रासदी के एक काले बादल ने सब कुछ बिखेर दिया.''

'' फिर भी, असहनीय दुख के बीच ज़िम्मेदारी, कर्तव्य, वफ़ादारी और त्याग का संकल्प बना रहा. सोनिया जी अब एक्स से जुड़ गई हैं. उन्होंने अपने पति राजीव गांधी जी से शुरुआती मुलाक़ातों के कुछ खूबसूरत क़िस्से साझा किए हैं.''

''अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव'में भी उन्होंने प्रेम, बिछड़ने के दर्द और अटूट संकल्प की इस कहानी में अपने दिल की और भी गहरी भावनाएं उड़ेल दी हैं। यह एक ऐसी कहानी है, जो इतनी शिद्दत से कही गई है कि उसे भुला पाना मुश्किल है.''

केरल में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोनिया गांधी के वीडियो पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि "प्रेम, कर्तव्य और दृढ़ता से भरी आपकी यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है. 10 नवंबर को हम सब आपके और राजीव जी के साझा किए उस अनमोल संसार की झलक पाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे."

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने लिखा, "सोनिया जी से कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है और हर मुलाकात के बाद मैं हमेशा उनकी आत्मीयता और गरिमा से प्रभावित होकर लौटी हूँ. जिस तरह उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए जीत और हार, दोनों को समान गरिमा और संयम के साथ स्वीकार किया है, वह बेहद प्रेरणादायक है."

साथ ही उन्होंने लिखा, "इतनी निरंतर नफरत और विरोध का सामना करने के बावजूद जिस ईमानदारी, सौम्यता, प्रेम और उदारता के साथ सोनिया गांधी ने अपनी जीवन यात्रा को साझा किया है, वह उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाता है."

एक टीवी पत्रकार अजय कुमार ने सोनिया गांधी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने लिखा, ''यह एक सुखद बदलाव है कि राष्ट्रीय स्तर का कोई भारतीय राजनेता अपने निजी जीवन, रिश्तों, प्रेम और परिवार से जुड़ी बातें सार्वजनिक रूप से साझा कर रहा है. किन्हीं वजहों से भारतीय राजनीति में निजी भावनाओं और स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन या स्वीकारोक्ति बहुत कम देखने को मिलती है.''

इमेज स्रोत, Robert Nickelsberg/Liaison

राजीव और सोनिया की कैंब्रिज की मुलाक़ातों का ज़िक्र मशहूर पत्रकार रशीद किदवई ने सोनिया पर लिखी जीवनी में भी किया है.

बीबीसी के एक लेख के मुताबिक़, रशीद किदवई बताते हैं, "वर्सिटी रेस्तरां में रोज़ कैंब्रिज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का जमावड़ा लगता था. वो सब बियर पिया करते थे. उनमें से राजीव अकेले थे जो बियर को हाथ भी नहीं लगाते थे. तभी सोनिया की नज़र उस लंबे, काली आँखों और मोहक मुस्कान वाले मासूम लड़के पर पड़ी."

"दोनों तरफ़ आकर्षण बराबर का था. राजीव ने पहली बार एक नैपकिन पर उनके सौंदर्य पर एक कविता लिखकर एक वेटर के ज़रिए सोनिया की तरफ़ भिजवाई थी. सोनिया उसे पाकर थोड़ी असहज हुई थीं लेकिन राजीव के एक जर्मन दोस्त ने, जो सोनिया को भी जानते थे, एक संदेशवाहक की भूमिका को बख़ूबी निभाया."

रशीद किदवई बताते हैं, "दिलचस्प बात ये है कि राजीव ने आख़िर तक सोनिया को नहीं बताया कि वो भारत की प्रधानमंत्री के बेटे हैं. बहुत समय बाद एक अख़बार में इंदिरा गांधी की तस्वीर छपी. तब राजीव गाँधी ने सोनिया से कहा कि ये उनकी माँ की तस्वीर है."

"तब कैंब्रिज में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र ने उन्हें बताया कि इंदिरा भारत की प्रधानमंत्री हैं. तब जाकर सोनिया को पहली बार पता चला कि वो कितने महत्वपूर्ण शख़्स से इश्क फ़रमा रही हैं."

इमेज स्रोत, GERARD FOUET/AFP via Getty Images

राजीव गांधी के जीवन पर किताब लिखने वाले अश्वनी भटनागर ने बीबीसी को बताया था कि जब राजीव गांधी इंजीनियरिंग का ट्राइपोस कोर्स करने कैंब्रिज गए तो वहाँ 1965 में उनकी मुलाक़ात इटली में पैदा हुईं सोनिया गाँधी से हुई थी.

वो दोनों एक ग्रीक रेस्तराँ में जाया करते थे.

अश्विनी भटनागर बताते हैं, "राजीव ने रेस्तराँ के मालिक चार्ल्स एन्टनी को मनाया कि वो उन्हें सोनिया की बग़ल वाली मेज़ पर बिठा दें. एक अच्छे ग्रीक व्यापारी की तरह चार्ल्स ने उनसे इस काम के लिए दोगुने पैसे वसूले."

"बाद में उन्होंने राजीव गाँधी पर सिमी गरेवाल की बनाई फ़िल्म में कहा कि 'मैंने पहले किसी को इतने अधिक प्यार में नहीं देखा.''

जब राजीव कैंब्रिज में पढ़ते थे तो अपना ख़र्चा चलाने के लिए वो आइसक्रीम बेचा करते थे और सोनिया से मिलने साइकिल पर जाया करते थे. हालांकि उनके पास एक पुरानी फॉक्सवैगन हुआ करती थी जिसके पेट्रोल का ख़र्चा उनके दोस्त 'शेयर' करते थे."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
चंदौली के गंगा तट पर एयर शो समाप्त, पीएम मोदी ने दी सलामी • सम्राट चौधरी ने बेगूसराय को बिहार की इंडस्ट्रियल कैपिटल कहा, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की सराहना • बाइक की चाबी काउंटर पर जमा करने को कहा तो भड़के साथी, 22 साल के युवक की कर दी हत्या; दो गिरफ्तार • वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सोमवार को स्कूल-कार्यालय बंद • नौ वर्षीय लड़की पर मांझे ने हमला कर गला घोंट लिया • गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह की भाजपा पर टिप्पणी पर जताया गुस्सा, संवाद की आवश्यकता पर बल दिया • ऋषिकेश‑कर्णप्रयाग रेल लाइन: 12 स्टेशन, 28 सुरंगें और 57 पुलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र को जोड़ेंगे • पति की मौत के बाद पत्नी पर दोस्त के साथ फरार होने का आरोप, भाई ने पुलिस को बताया पूरा मामला • खेत विवाद के बाद फायरिंग की सूचना से हड़कंप, कई थानों की पुलिस तैनात; हिरासत में लिए गए लोग • चैरी के Omoda 5 में रियर एक्सल टूटने से 8,878 कारों का रीकॉल, चेयरमैन ने माफी मांगी • मुजफ्फरपुर में 28 वर्षीय युवक की मौत, जहरीली शराब की आशंका पर पुलिस ने की छापेमारी • अमित मिश्रा ने 1.5 साल के डिप्रेशन के दर्द को उजागर किया • पश्चिम बर्धमान में टूरिस्ट बस और ट्रक के टकराव से कई गंभीर चोटें • हरमनप्रीत कौर‑दीप्ति शर्मा की शतकीय साझेदारी से भारत ने जिम्बाब्वे को 328/6 से हराया • वंदे भारत पर एंटरटेनमेंट: पुराने गानों से जेन‑जी के ट्रेंडिंग ट्रैक्स तक • पूर्व केरल राज्यपाल ने पीएससी चेयरमैन के हटाने का प्रस्ताव रखा, राष्ट्रपति को पत्र में उठाए आरोप • बरेली में आईवीआरआई के डॉग शो में श्वानों का शानदार प्रदर्शन • बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना में गलती की गुंजाइश नहीं, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश • खड़गे की पीएम के पिता पर टिप्पणी पर BJP ने तेज़ी से प्रतिक्रिया, अमित शाह ने कहा 'मर्यादा टूट गई • लाइक पर लॉन्ग‑प्रेस से भेजें 1 डॉलर की टिप • उदि‍ती सिंह ने कर्न वाही के साथ टूटे रिश्ते की वजह बताई, अब संभावित क्रिकेटर डेट की अटकलें • पोलियो को क्यों माना जाता है इतना खतरनाक, कैसे फैलता है ये संक्रमण? जानिए इस साल कितने मामले • स्टार की पत्नी पर हार्ट सर्जरी, अभिनेता के आँसू • सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, शव बक्से में बंद, बेटी लापता: इटावा मामला खुला • करवा चौथ 2026 का शुभ मुहूर्त: 1 घंटा 18 मिनट, चाँद का दर्शन कब? • फूलगोभी‑हरी मिर्च का मिक्स अचार: सर्दियों का नया चटपटा स्वाद • मॉदीजी ने एयर शो की तारीफ की, यूपी में वाल्मीकि जयंती पर पब्लिक हॉलीडे, काले कपड़े की परंपरा में नया रिवाज़ • 283 बार सिर मुंडाकर बने 'बापूजी' – 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बनाया अमित भट्ट को स्टार • 500 करोड़ की ऑडियो क्लिप वास्तविक, सरकार छिपा रही है सच्चाई • मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, नौ घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर • दूसरे के बिजली कनेक्शन बिल आपके मोबाइल पर आने पर घर बैठे हटाएं नंबर • कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक अजमेर‑सियालदह एक्सप्रेस कुछ दिनों में रद्द • पटना हाईकोर्ट का निर्देश: जमानत याचिकाओं पर दो महीने में फैसला जरूरी, सुनवाई टालने के लिए बतानी होगी ठोस वजह • परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच, अभ्यर्थियों के बेल्ट‑कुंडल उतारे, डीएम‑एसएसपी ने निरीक्षण • एएमयू छात्रसंघ चुनाव में बिहार के तीन छात्रों की दावेदारी, उपाध्यक्ष पद पर दो छात्राओं का मुकाबला • प्रदेश में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, सीएम बिठूर में देंगे योजनाओं का तोहफा; सार्वजनिक अवकाश की घोषणा • छोटे से घर में रहने वाले जादूगर साहिल, जो दुनिया भर में मैजिक शो करना चाहते हैं • शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर • समस्तीपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली वारदात के आरोपी समेत पांच कुख्यात गिरफ्तार, चार फरार • मुंबई में 100 फीट गहरा बुलेट ट्रेन स्टेशन, 7 किमी समुद्र के नीचे सुरंग तैयार • चंदौली के गंगा तट पर एयर शो समाप्त, पीएम मोदी ने दी सलामी • सम्राट चौधरी ने बेगूसराय को बिहार की इंडस्ट्रियल कैपिटल कहा, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की सराहना • बाइक की चाबी काउंटर पर जमा करने को कहा तो भड़के साथी, 22 साल के युवक की कर दी हत्या; दो गिरफ्तार • वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सोमवार को स्कूल-कार्यालय बंद • नौ वर्षीय लड़की पर मांझे ने हमला कर गला घोंट लिया • गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह की भाजपा पर टिप्पणी पर जताया गुस्सा, संवाद की आवश्यकता पर बल दिया • ऋषिकेश‑कर्णप्रयाग रेल लाइन: 12 स्टेशन, 28 सुरंगें और 57 पुलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र को जोड़ेंगे • पति की मौत के बाद पत्नी पर दोस्त के साथ फरार होने का आरोप, भाई ने पुलिस को बताया पूरा मामला • खेत विवाद के बाद फायरिंग की सूचना से हड़कंप, कई थानों की पुलिस तैनात; हिरासत में लिए गए लोग • चैरी के Omoda 5 में रियर एक्सल टूटने से 8,878 कारों का रीकॉल, चेयरमैन ने माफी मांगी • मुजफ्फरपुर में 28 वर्षीय युवक की मौत, जहरीली शराब की आशंका पर पुलिस ने की छापेमारी • अमित मिश्रा ने 1.5 साल के डिप्रेशन के दर्द को उजागर किया • पश्चिम बर्धमान में टूरिस्ट बस और ट्रक के टकराव से कई गंभीर चोटें • हरमनप्रीत कौर‑दीप्ति शर्मा की शतकीय साझेदारी से भारत ने जिम्बाब्वे को 328/6 से हराया • वंदे भारत पर एंटरटेनमेंट: पुराने गानों से जेन‑जी के ट्रेंडिंग ट्रैक्स तक • पूर्व केरल राज्यपाल ने पीएससी चेयरमैन के हटाने का प्रस्ताव रखा, राष्ट्रपति को पत्र में उठाए आरोप • बरेली में आईवीआरआई के डॉग शो में श्वानों का शानदार प्रदर्शन • बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना में गलती की गुंजाइश नहीं, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश • खड़गे की पीएम के पिता पर टिप्पणी पर BJP ने तेज़ी से प्रतिक्रिया, अमित शाह ने कहा 'मर्यादा टूट गई • लाइक पर लॉन्ग‑प्रेस से भेजें 1 डॉलर की टिप • उदि‍ती सिंह ने कर्न वाही के साथ टूटे रिश्ते की वजह बताई, अब संभावित क्रिकेटर डेट की अटकलें • पोलियो को क्यों माना जाता है इतना खतरनाक, कैसे फैलता है ये संक्रमण? जानिए इस साल कितने मामले • स्टार की पत्नी पर हार्ट सर्जरी, अभिनेता के आँसू • सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, शव बक्से में बंद, बेटी लापता: इटावा मामला खुला • करवा चौथ 2026 का शुभ मुहूर्त: 1 घंटा 18 मिनट, चाँद का दर्शन कब? • फूलगोभी‑हरी मिर्च का मिक्स अचार: सर्दियों का नया चटपटा स्वाद • मॉदीजी ने एयर शो की तारीफ की, यूपी में वाल्मीकि जयंती पर पब्लिक हॉलीडे, काले कपड़े की परंपरा में नया रिवाज़ • 283 बार सिर मुंडाकर बने 'बापूजी' – 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बनाया अमित भट्ट को स्टार • 500 करोड़ की ऑडियो क्लिप वास्तविक, सरकार छिपा रही है सच्चाई • मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, नौ घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर • दूसरे के बिजली कनेक्शन बिल आपके मोबाइल पर आने पर घर बैठे हटाएं नंबर • कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक अजमेर‑सियालदह एक्सप्रेस कुछ दिनों में रद्द • पटना हाईकोर्ट का निर्देश: जमानत याचिकाओं पर दो महीने में फैसला जरूरी, सुनवाई टालने के लिए बतानी होगी ठोस वजह • परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच, अभ्यर्थियों के बेल्ट‑कुंडल उतारे, डीएम‑एसएसपी ने निरीक्षण • एएमयू छात्रसंघ चुनाव में बिहार के तीन छात्रों की दावेदारी, उपाध्यक्ष पद पर दो छात्राओं का मुकाबला • प्रदेश में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, सीएम बिठूर में देंगे योजनाओं का तोहफा; सार्वजनिक अवकाश की घोषणा • छोटे से घर में रहने वाले जादूगर साहिल, जो दुनिया भर में मैजिक शो करना चाहते हैं • शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर • समस्तीपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली वारदात के आरोपी समेत पांच कुख्यात गिरफ्तार, चार फरार • मुंबई में 100 फीट गहरा बुलेट ट्रेन स्टेशन, 7 किमी समुद्र के नीचे सुरंग तैयार •