Friday, 20 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

शी जिनपिंग ने एपीईसी समिट में क्या पुतिन की उपेक्षा की?

Ajay Tiwari
20 November 2026 • 0 • 13
शी जिनपिंग ने एपीईसी समिट में क्या पुतिन की  उपेक्षा की?

इमेज स्रोत, Getty Images

जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिणी चीन के शहर शेनझेन में एशिया पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन यानी एपीईसी शिखर सम्मेलन में पहुँचे, तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ख़ुद उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

लेकिन इससे पहले जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुँचे थे, तो उनके स्वागत की ज़िम्मेदारी शी जिनपिंग के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ और कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल काई ची ने निभाई.

हॉन्ग कॉन्ग के प्रमुख मीडिया आउटलेट साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ''आख़िरी बार किसी चीनी राष्ट्राध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर विमान के पास जाकर किसी विदेशी नेता का स्वागत 1959 में किया था.''

''उस समय चीन के सर्वोच्च नेता माओत्से तुंग बीजिंग एयरपोर्ट पर सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव का स्वागत करने पहुँचे थे. ख्रुश्चेव की यह यात्रा गोपनीय थी और उस समय दोनों देशों के बीच रणनीतिक अविश्वास का माहौल था.''

एससीएमपी ने लिखा है, ''लेकिन इस बार नज़ारा बिल्कुल अलग था. जब ट्रंप एयर फोर्स वन की सीढ़ियों से नीचे उतरे, तो दुनिया के दो सबसे ताक़तवर देशों के नेताओं ने कैमरों के सामने एक-दूसरे को गले लगाया. शी जिनपिंग की ओर से सार्वजनिक रूप से इस तरह का स्नेह दिखाना बेहद दुर्लभ है.''

''इसके बाद चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी वायुसेना की अगस्त फर्स्ट एरोबैटिक टीम के पांच J-10C लड़ाकू विमानों ने एयरपोर्ट के ऊपर से उड़ान भरी. विमानों ने आसमान में रंगीन धुएं की लकीरें छोड़ीं. चीन इस संदेश को साफ़ तौर पर देना चाहता है कि ट्रंप को दिया गया असाधारण सम्मान, पारस्परिक सम्मान के सिद्धांत के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन था.''

इमेज स्रोत, Getty Images

क्या इसका मतलब यह है कि शी जिनपिंग के लिए ट्रंप की अहमियत पुतिन से ज़्यादा है, जिन्हें वे अपना 'पुराना दोस्त' कहते हैं?

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार रहे एंटोन गेराशचेंको ने एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग और ट्रंप के गले मिलने वाली तस्वीर के साथ पुतिन के स्वागत में खड़े चीन के एक जूनियर अधिकारी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''चीन में पुतिन को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया.''

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

''रूसी राष्ट्रपति का स्वागत चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के प्रमुख काई ची ने किया. काई ची की लंबाई पुतिन से 20 सेंटीमीटर ज़्यादा है. पुतिन उनके सामने ऐसे दिखे जैसे किसी अधीनस्थ देश के नेता हों. उन्हें उनकी हैसियत दिखा दी गई.''

एंटोन ने लिखा है, ''जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एपीईसी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शेनझेन पहुँचे, तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ख़ुद उनका स्वागत करने पहुँचे. रूस के सहयोगी होने के बावजूद पुतिन को ट्रंप की तुलना में काफ़ी कम स्तर का स्वागत मिला. यह बीजिंग की ओर से साफ़ संकेत था कि चीन के साथ रिश्तों में रूस की स्थिति अधीनस्थ साझेदार की है. रूस के सरकारी प्रचार तंत्र और मीडिया संस्थानों ने इस मुलाक़ात के दृश्य दिखाने से परहेज किया. उन्होंने सिर्फ़ पुतिन के विमान के उतरने का फुटेज प्रसारित किया.''

ट्रंप के प्रति शी जिनपिंग का गर्मजोशी भरा स्वागत यह दिखाता है कि चीन, वॉशिंगटन के साथ अपने रिश्तों को संभालने के लिए कितना गंभीर है.

अमेरिकी अख़बार वॉल सचीफ़ थॉमस ग्रोव ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है, ''चीन अमेरिका का सबसे बड़ा रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसकी अर्थव्यवस्था रूस के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा बड़ी है. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद चीन ने मॉस्को को आर्थिक मदद देकर उसे बड़ा सहारा दिया है. लेकिन इस मुलाक़ात से यह भी स्पष्ट हुआ कि बीजिंग अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से फ़ैसले लेता है, न कि सिर्फ़ पुतिन के कूटनीतिक एजेंडे के मुताबिक़ चलता है.''

थॉमस ने लिखा है,''पुतिन के लिए इस शिखर सम्मेलन से कोई बड़ी नीतिगत उपलब्धि हासिल नहीं हुई, लेकिन इससे इसका राजनीतिक महत्व कम नहीं हो जाता. रूस में इस सम्मेलन को बड़े पैमाने पर प्रचारित किया गया और मीडिया में इसे व्यापक कवरेज मिली.''

''इसने पुतिन को यह दिखाने का मौक़ा दिया कि कमज़ोर स्थिति के बावजूद वे कूटनीतिक स्तर पर सामरिक सफलता हासिल कर सकते हैं. ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ बैठे पुतिन की तस्वीरें और ट्रंप का सार्वजनिक रूप से रूसी राष्ट्रपति को गले लगाना क्रेमलिन के लिए एक मज़बूत प्रतीक बन गया. इससे यह संदेश देने में मदद मिली कि वैश्विक मामलों में रूस की अहमियत अब भी बरकरार है.''

इमेज स्रोत, Getty Images

राजनीतिक विश्लेषक और पुतिन के पूर्व भाषण लेखक अब्बास गल्यामोव ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, "पुतिन की वापसी और इस बैठक का संभव हो पाना लगभग पूरी तरह ट्रंप की वजह से है. जब दुनिया के सबसे ताक़तवर देश का राष्ट्रपति आपके साथ बराबरी का व्यवहार कर रहा हो, तो किसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग रखना मुश्किल हो जाता है."

गल्यामोव ने कहा, "पुतिन के शासन में रूस अब सोवियत संघ के और क़रीब होता जा रहा है. वह सामरिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, लेकिन रणनीतिक रूप से उसका पतन जारी है."

हालांकि, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि कूटनीति में दिखावे और प्रतीकों का महत्व ज़रूर होता है, लेकिन इनसे हमेशा नीतियों में किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं मिलता.

अमेरिकी अख़बार द फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर से यूरेशिया ग्रुप के वरिष्ठ विश्लेषक डॉमिनिक चिउ ने कहा, "हमें इस घटनाक्रम को बहुत ज़्यादा महत्व नहीं देना चाहिए और न ही यह निष्कर्ष निकालना चाहिए कि बीजिंग, मॉस्को की क़ीमत पर वॉशिंगटन की तरफ़ झुक रहा है. इस अंतर के पीछे चीन की कूटनीतिक रणनीति है."

डॉमिनिक चिउ के मुताबिक़, शी जिनपिंग का ख़ुद ट्रंप का स्वागत करने पहुँचना इस बात का संकेत हो सकता है कि चीन, अमेरिका के साथ स्थिर संबंध बनाए रखना चाहता है. यह ट्रंप की उस प्रवृत्ति को भी ध्यान में रखकर किया गया स्वागत हो सकता है, जिसमें वे सम्मान और सकारात्मक सार्वजनिक छवि को काफ़ी महत्व देते हैं.

यह अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से किए गए स्वागत का जवाब भी था. सितंबर में अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर शी जिनपिंग का स्वागत करने के लिए ट्रंप ख़ुद पहुँचे थे.

उन्होंने कहा कि चीन और रूस की साझेदारी पहले से काफ़ी मज़बूत और स्थापित है. शी जिनपिंग और पुतिन एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और दोनों नेताओं की मुलाक़ातें ट्रंप के साथ उनकी मुलाक़ातों के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा बार हुई हैं.

चिउ ने कहा, "अगर कुछ है तो शी जिनपिंग और पुतिन के बीच शायद यह अनकही समझ है कि दोनों को ट्रंप के साथ अपने रिश्तों को सावधानी से संभालने की ज़रूरत है. भले ही इसके लिए उन्हें एक-दूसरे की तरफ़ से अपेक्षाकृत कम औपचारिक स्वागत स्वीकार करना पड़े."

स्टिमसन सेंटर में चाइना प्रोग्राम की निदेशक युन सन का भी मानना है कि स्वागत के इस अंतर से चीन और रूस के रिश्तों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा, "चीन को अमेरिका और रूस दोनों की ज़रूरत है, लेकिन अलग-अलग वजहों से. अमेरिका के साथ रिश्तों को संभालने की ज़रूरत है, जबकि रूस चीन का साझेदार है. इसकी तुलना सेब और संतरे से करने जैसी है."

ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के वरिष्ठ फेलो रायन हास ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, "शी जिनपिंग ने ख़ुद को इस पूरे आयोजन के केंद्र में रखा. उन्होंने महाशक्तियों के बीच एक निर्णायक भूमिका निभाई और इस बैठक के आयोजक बने. इस आयोजन की तस्वीरें शी जिनपिंग की राजनीतिक स्थिति को और मज़बूत करेंगी. बीजिंग का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के साथ जारी नाजुक शांति और स्थिरता को बनाए रखना है. इसलिए शी जिनपिंग ट्रंप के प्रति सम्मान दिखाने के तरीक़े तलाशेंगे.''

उन्होंने कहा कि शी ने ख़ुद को महाशक्तियों के बीच एक केंद्रीय भूमिका निभाने वाले नेता और बैठक बुलाने वाले प्रमुख व्यक्ति के रूप में पेश किया.

बैठक के बाद तीनों देशों की ओर से जारी 'शांति की घोषणा' में चीन के कई पुराने रुख़ शामिल थे. इनमें संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की चीन की मांग भी शामिल है.

चीन की रेनमिन यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के निदेशक वांग यीवेई ने कहा, "रणनीतिक सहमति बनाकर ये देश व्यापक बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दे सकते हैं और वैश्विक व्यवस्था तथा मूल्यों को नए सिरे से आकार देने की दिशा तय कर सकते हैं."

इमेज स्रोत, Getty Images

बुधवार रात आयोजित स्वागत समारोह से पहले तीनों नेता एक-एक करके ग्रुप फोटो के लिए पहुँचे. वे एक बड़े हॉल से होते हुए शी जिनपिंग का अभिवादन करने आए.

शी जिनपिंग के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी. उन्होंने बारी-बारी से सभी नेताओं से हाथ मिलाया और उनके हाव-भाव में ज़्यादा बदलाव नहीं दिखा.

इसके उलट, ट्रंप ने शी जिनपिंग से मुलाक़ात के दौरान ज़्यादा समय लिया. हाथ मिलाने के बाद वे कैमरों के सामने शी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कुछ देर तक रुके.

पुतिन के साथ उनकी मुलाक़ात काफ़ी तेज़ी से ख़त्म हुई. शी जिनपिंग ने हल्की मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, कैमरों की तरफ़ मुड़े और फिर मुलाक़ात ख़त्म हो गई.

ग्रुप फोटो से ठीक पहले पुतिन ने ट्रंप से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात पूरी नहीं हो पाई. ट्रंप और शी जिनपिंग दोनों ने उस जगह की तरफ इशारा किया जहाँ पुतिन को खड़ा होना था. शी जिनपिंग की पत्नी दोनों नेताओं के बीच खड़ी थीं.

सरकारी मेहमानों के स्वागत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक विला के कमरे में तीनों नेता गोलमेज पर बैठे थे. शी जिनपिंग के बाईं तरफ़ ट्रंप और दाईं तरफ़ पुतिन बैठे थे.

शी जिनपिंग ने कहा, "मुझे शेनझेन में राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने की ख़ुशी है."

चीन के मुताबिक़, तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का समर्थन करने पर सहमति जताई. इन तीनों देशों के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता है.

इसके अलावा, ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु हथियारों से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए बातचीत जारी रखने पर भी सहमति बनी.

अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ''शेनझेन में ट्रंप ने रूस को फिर से दुनिया की प्रमुख महाशक्तियों के समूह में शामिल करने की कोशिश जारी रखी है. उन्होंने पुतिन को अपना दोस्त बताया और ज़ोर देकर कहा कि तीनों नेता चाहते हैं कि युद्ध जल्द ख़त्म हो. हालांकि, बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दोहराया कि वह यूक्रेन के साथ बातचीत नहीं करेंगे.''

अपने संबोधन में पुतिन ने कहा, "हमारे देश सिर्फ़ इस वजह से एकजुट नहीं हैं कि वे दूसरे विश्व युद्ध में विजयी रहे देश हैं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साझा ज़िम्मेदारी भी हमें एक साथ जोड़ती है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
कृति सेनन ने कबीर के जन्मदिन पर प्यारभरा पोस्ट किया, फैंस में शादी की चर्चा • कांग्रेस ने राजस्थान में सहप्रभारी सचिव पदों पर बड़े फेरबदल किए • सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां: अभिनेत्री ने बेटे का स्वागत किया, पहली तस्वीर साझा की • आजम खां के बयान पर ब्रजेश पाठक का करारा पलटवार; बोले- सपा पूरी ताकत लगा ले, जनता स्वीकार नहीं करेगी • सुप्रीम कोर्ट ने अलग सुनवाई से इनकार किया, चुनाव आयुक्त नियुक्ति पर पांच जजों की बेंच करेगी समीक्षा • कल ‘नीतीश सेतु’ का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, गंगा पर बने 9.76 किमी लंबे पुल से क्या फायदा होगा? • फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क बंद करने पर रोक, निगम ने लगाया लाल निशान; तीन दिन का अल्टीमेटम • अकेले रह रहे 100 बुजुर्ग साइबर ठगों के निशाने पर, वीडियो कॉल पर वर्दी दिखा करते हैं डिजिटल अरेस्ट • विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का रास्ता साफ, 90 फीसदी जमीन सौंपी, 21 नवंबर को शिलान्यास संभव • सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार • बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान बना हुआ अखाड़ा • बांग्लादेशः हिंसा में सत्तारूढ़ पार्टी के दो नेताओं की मौत, हसीना की पार्टी पर साज़िश का आरोप • JPMorgan Chase पर साइबर हमला, ग्राहक डेटा का जोखिम • गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान: हर जरूरतमंद को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, 150 लोगों की समस्याएँ सुनीं • प्रदूषण के बीच घर की हवा साफ़ करने में कितने असरदार हैं इनडोर प्लांट्स? • सिलहट में विदेश राज्य मंत्री के घर के बाहर आग, कोई नुकसान नहीं • एंटीलिया में ईशा अंबानी की फूलों से सजी घुमावदार टेबल ने विदेशी मेहमानों को चकित किया • रेलवे में ग्रुप टिकट बुकिंग आसान हुई: शादी, स्कूल‑टूर एवं तीर्थयात्रा के लिए नये नियम और आवेदन प्रक्रिया • मोकामा फोरलेन पर चलती ट्रक में पीछे से टकराई कार; एक की मौत, दो की हालत गंभीर • ग्लोबल बैंकिंग पर बड़ा साइबर हमला: जेपी मॉर्गन, वीजा व मास्टरकार्ड के ग्राहकों के डेटा लीक; जानिए खातों पर असर • साई पल्लवी के दम पर नई स्पाई थ्रिलर का अनोखा अनुभव • एंथ्रोपिक के IPO से सैकड़ों नए करोड़पति, रियल एस्टेट और परोपकार पर लग रहे हैं निवेश • IT शेयरों की चाल से सेंसेक्स हरे निशान में, निफ्टी 25,500 के ऊपर • लूसिया की एंट्री क्यों ख़ास है, गेमिंग की दुनिया में महिला किरदारों की कितनी जगह? • 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ • दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, यशस्वी‑राहुल के अर्धशतक से न्यूजीलैंड पर बढ़त की चुनौती • यूपी में बी.एस.सी छात्रा की दुखद मृत्यु, अख़बार वितरित करते हुए दुर्घटना में हुई जान-माल का नुकसान • शी जिनपिंग ने एपीईसी समिट में क्या पुतिन की उपेक्षा की? • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर 333 सीटों से बड़ी बढ़त बनाई • यूपी में आज़म खान का बड़ा दावा: ईडी ने वारंट नहीं दिया, अब अंगूठे के निशान पर होगी कानूनी टक्कर • सोना‑चांदी के दामों में भारी गिरावट, सोना 70 हज़ार रुपये सस्ता, चांदी 1 किग्रा अब 1.46 लाख • खाटूश्यामजी में भोजनालय में लगी भीषण आग, भक्तों में हड़कंप • राजा भैया ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया • कांग्रेस सांसद ने सराज को बाहर रखने पर तंज: ‘नाम सराज है, यही क्या कम है?’ • सास की जिद ने घातक असर: बहू की शिकायत पर पुलिस भी हैरान, शादी टूटने के कगार पर • राजस्थान में BJP को बड़ा झटका, मंत्री के पूरे परिवार को पंचायत चुनाव में हार • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव और नदवां में शादी की तैयारियाँ • ममूटी और साई पल्लवी की ‘ऑपरेशन एम’ पर समीक्षा: कहानी और अभिनय पर राय • घर के पीछे तालाब में मिला भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव, 31 वर्ष की आयु में मृत्यु, परिवार में उथल-पुथल • बिहार कांग्रेस में फेरबदल: तीन नए एआईसीसी सचिव नियुक्त, अजय पासवान और गुंजन पटेल को भी मिली नई जिम्मेदारी • कृति सेनन ने कबीर के जन्मदिन पर प्यारभरा पोस्ट किया, फैंस में शादी की चर्चा • कांग्रेस ने राजस्थान में सहप्रभारी सचिव पदों पर बड़े फेरबदल किए • सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां: अभिनेत्री ने बेटे का स्वागत किया, पहली तस्वीर साझा की • आजम खां के बयान पर ब्रजेश पाठक का करारा पलटवार; बोले- सपा पूरी ताकत लगा ले, जनता स्वीकार नहीं करेगी • सुप्रीम कोर्ट ने अलग सुनवाई से इनकार किया, चुनाव आयुक्त नियुक्ति पर पांच जजों की बेंच करेगी समीक्षा • कल ‘नीतीश सेतु’ का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, गंगा पर बने 9.76 किमी लंबे पुल से क्या फायदा होगा? • फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क बंद करने पर रोक, निगम ने लगाया लाल निशान; तीन दिन का अल्टीमेटम • अकेले रह रहे 100 बुजुर्ग साइबर ठगों के निशाने पर, वीडियो कॉल पर वर्दी दिखा करते हैं डिजिटल अरेस्ट • विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का रास्ता साफ, 90 फीसदी जमीन सौंपी, 21 नवंबर को शिलान्यास संभव • सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार • बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान बना हुआ अखाड़ा • बांग्लादेशः हिंसा में सत्तारूढ़ पार्टी के दो नेताओं की मौत, हसीना की पार्टी पर साज़िश का आरोप • JPMorgan Chase पर साइबर हमला, ग्राहक डेटा का जोखिम • गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान: हर जरूरतमंद को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, 150 लोगों की समस्याएँ सुनीं • प्रदूषण के बीच घर की हवा साफ़ करने में कितने असरदार हैं इनडोर प्लांट्स? • सिलहट में विदेश राज्य मंत्री के घर के बाहर आग, कोई नुकसान नहीं • एंटीलिया में ईशा अंबानी की फूलों से सजी घुमावदार टेबल ने विदेशी मेहमानों को चकित किया • रेलवे में ग्रुप टिकट बुकिंग आसान हुई: शादी, स्कूल‑टूर एवं तीर्थयात्रा के लिए नये नियम और आवेदन प्रक्रिया • मोकामा फोरलेन पर चलती ट्रक में पीछे से टकराई कार; एक की मौत, दो की हालत गंभीर • ग्लोबल बैंकिंग पर बड़ा साइबर हमला: जेपी मॉर्गन, वीजा व मास्टरकार्ड के ग्राहकों के डेटा लीक; जानिए खातों पर असर • साई पल्लवी के दम पर नई स्पाई थ्रिलर का अनोखा अनुभव • एंथ्रोपिक के IPO से सैकड़ों नए करोड़पति, रियल एस्टेट और परोपकार पर लग रहे हैं निवेश • IT शेयरों की चाल से सेंसेक्स हरे निशान में, निफ्टी 25,500 के ऊपर • लूसिया की एंट्री क्यों ख़ास है, गेमिंग की दुनिया में महिला किरदारों की कितनी जगह? • 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ • दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, यशस्वी‑राहुल के अर्धशतक से न्यूजीलैंड पर बढ़त की चुनौती • यूपी में बी.एस.सी छात्रा की दुखद मृत्यु, अख़बार वितरित करते हुए दुर्घटना में हुई जान-माल का नुकसान • शी जिनपिंग ने एपीईसी समिट में क्या पुतिन की उपेक्षा की? • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर 333 सीटों से बड़ी बढ़त बनाई • यूपी में आज़म खान का बड़ा दावा: ईडी ने वारंट नहीं दिया, अब अंगूठे के निशान पर होगी कानूनी टक्कर • सोना‑चांदी के दामों में भारी गिरावट, सोना 70 हज़ार रुपये सस्ता, चांदी 1 किग्रा अब 1.46 लाख • खाटूश्यामजी में भोजनालय में लगी भीषण आग, भक्तों में हड़कंप • राजा भैया ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया • कांग्रेस सांसद ने सराज को बाहर रखने पर तंज: ‘नाम सराज है, यही क्या कम है?’ • सास की जिद ने घातक असर: बहू की शिकायत पर पुलिस भी हैरान, शादी टूटने के कगार पर • राजस्थान में BJP को बड़ा झटका, मंत्री के पूरे परिवार को पंचायत चुनाव में हार • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव और नदवां में शादी की तैयारियाँ • ममूटी और साई पल्लवी की ‘ऑपरेशन एम’ पर समीक्षा: कहानी और अभिनय पर राय • घर के पीछे तालाब में मिला भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव, 31 वर्ष की आयु में मृत्यु, परिवार में उथल-पुथल • बिहार कांग्रेस में फेरबदल: तीन नए एआईसीसी सचिव नियुक्त, अजय पासवान और गुंजन पटेल को भी मिली नई जिम्मेदारी •