Wednesday, 30 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी कौन हैं जिनको लेकर छिड़ी है बहस

Ajay Tiwari
30 September 2026 • 0 • 45
सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी कौन हैं जिनको लेकर छिड़ी है बहस

इमेज स्रोत, @DhanrajNathwani

उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी को समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर काफ़ी बहस हो रही है.

उनके पिता परिमल नाथवानी कुछ ही महीने पहले एनडीए के समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं.

अब धनराज नाथवानी को विपक्षी इंडिया गठबंधन की प्रमुख घटक पार्टी सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस वजह से सोशल मीडिया पर बहस तेज़ गई है.

अगले साल ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को अहम माना जा रहा है.

विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन को आठ सीटें और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलने की उम्मीद है.

बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में परिमल नाथवानी और प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा.

नामांकन के बाद धनराज नाथवानी ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मुझे समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूँ. सार्वजनिक जीवन के इस नए पड़ाव की ओर आज लखनऊ में माननीय अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में राज्यसभा के लिए मैंने अपना नामांकन दाखिल किया."

समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजेंद्र चौधरी ने संकेत दिया है कि पार्टी एक तीसरे उम्मीदवार को भी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा, "हम तीसरे कैंडिडेट का नाम जल्द ही घोषित करेंगे."

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है. इनमें उत्तर प्रदेश की दस सीटें और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है.

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, बसपा के रामजी और छह अन्य नेताओं का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

नामांकन बुधवार से शुरू हो गया है और मतदान 16 अक्तूबर को होगा.

इमेज स्रोत, @DhanrajNathwani

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

धनराज परिमल नाथवानी के नामांकन को राजनीतिक हलके में एक सरप्राइज़ माना जा रहा है.

पत्रकारों ने जब पूछा कि एनडीए के क़रीबी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना कितना बड़ा सरप्राइज़ है तो सपा नेता एसटी हसन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आप देखेंगे कि सरप्राइज़ होने वाले हैं. अब भी होने वाले हैं और आगे 2027 में भी होने वाले हैं. "

उन्होंने कहा, "हम उन्हें (धनराज नाथवानी) एनडीए से तोड़ कर ले आए हैं."

जब उनसे पूछा गया कि क्या सपा और बीजेपी के बीच कोई तालमेल है तो उन्होंने कहा, "सपा और बीजेपी के बीच कभी अलायंस नहीं हो सकता. ना ही पर्दे के पीछे कोई तालमेल करते हैं. अगर हम बीजेपी को तोड़ेंगे तो ये बहुत बड़ा अचीवमेंट हैं."

लेकिन धनराज नाथवानी की बीजेपी के शीर्ष नेताओं और मुकेश अंबानी के साथ क़रीबी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कुछ लोगों ने कहा है कि 'नाथवानी का उत्तर प्रदेश से कोई जुड़ाव नहीं है, फिर भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया.'

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा, "अखिलेश यादव ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. इससे दोनों के बीच नए राजनीतिक समीकरण की चर्चा शुरू हो गई है. गांधी (राहुल) ने 'मोदी के मददगारों' की सूची से मुकेश अंबानी की तस्वीर भी हटा दी है. धनराज नाथवानी अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं. वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष भी हैं."

एक अन्य पत्रकार पीयूष राय ने एक्स पर लिखा, "वह (धनराज नाथवानी) वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और उन्हें अंबानी परिवार का बेहद क़रीबी माना जाता है. वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. उन्हें 2022 में इस पद पर निर्विरोध चुना गया था. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगह यह ज़िम्मेदारी संभाली थी."

खुद को पत्रकार बताने वाले एक्स यूज़र अभिनंद मिश्रा ने एक्स पर लिखा, "सपा और बीजेपी राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग ध्रुवों पर हों, लेकिन पैसा राजनीतिक मतभेदों को पाट देता है. अगर मैं गलत नहीं हूं, तो यह पहली बार होगा जब पिता और बेटा एक ही समय में राज्यसभा के सदस्य होंगे. सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार की मां-बेटे की जोड़ी करीब एक महीने तक सदन की सदस्य रही थी."

एक अन्य सोशल मीडिया यूज़र अमित कुमार सिंधी ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी ने पहले अपने "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम से मुकेश अंबानी का पोस्टर हटा दिया. इसके बाद, अपने भाई अखिलेश यादव के जरिए राहुल गांधी ने रिलायंस बोर्ड के डायरेक्टर परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का टिकट दिलाया."

"घटनाओं के इस क्रम को देखकर मुझे मोदी जी का एक दमदार वीडियो याद आ गया. यह वीडियो आज भी उतना ही प्रासंगिक है."

उन्होंने पीएम मोदी का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने विपक्ष पर अडानी अंबानी से बड़े पैमाने पर पैसे लेने के आरोप लगाए थे.

इमेज स्रोत, @DhanrajNathwani

धनराज परिमल नाथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स के डायरेक्टर परिमल नाथवानी के बेटे हैं.

बीते जून में ही झारखंड से एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवानी ने राज्यसभा के लिए जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही परिमल नाथवानी चौथी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद पहुंचे थे.

धनराज परिमल नाथवानी के बायोडेटा के अनुसार, वह भारतीय उद्योग जगत से जुड़े स्ट्रेटेजिक लीडर हैं. वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े विभिन्न कारोबारी और संस्थागत कार्यों की देखरेख करते हैं.

वे रिलायंस कॉरपोरेट आईटी पार्क लिमिटेड के बोर्ड सदस्य हैं और जामनगर मैन्युफैक्चरिंग डिवीजनों के साथ गुजरात में रिलायंस जियो के कारोबार से जुड़े स्ट्रेटेजिक कामों की निगरानी करते हैं.

वे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के साथ रिलायंस जियो डिफ़ेंस सिस्टम लिमिटेड की गतिविधियों की भी देखरेख करते हैं.

खेल प्रशासन के क्षेत्र में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष हैं. यही एसोसिएशन नरेंद्र मोदी स्टेडियम का संचालन करती है. नाथवानी शिक्षा, पर्यावरण, वन्यजीव और विरासत से जुड़े कई संस्थानों के साथ भी जुड़े हैं.

इनमें द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के उपाध्यक्ष, गुजरात स्टेट बोर्ड फ़ॉर वाइल्डलाइफ़ के सदस्य, नाथद्वारा टेंपल बोर्ड के सदस्य और पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के सदस्य जैसी भूमिकाएं शामिल हैं.

इमेज स्रोत, @mpparimal

धनराज नाथवावानी के पिता परिमल नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स के डायरेक्टर हैं और राजनीतिक जगत में पहचान रखने वाला चेहरा हैं.

राजनीति और बिज़नेस के अलावा वह गुजरात फ़ुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर बोर्ड के सदस्य भी हैं.

70 साल के परिमल नाथवानी ने कभी मुंबई में कोल्डड्रिंक्स के बाद साबुन की फ़ैक्ट्री लगाई. वह यहीं नहीं रुके, इसके बाद 1990 के दशक में उन्होंने गुजरात के वडोदरा से 40 के क़रीब पीसीओ भी चलाए.

लेकिन कभी शेयर बाज़ार में क़िस्मत आजमाने के बाद बड़े आर्थिक नुक़सान के कारण उन्हें तनाव से भी गुजरना पड़ा. लेकिन 1997 में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक धीरूभाई अंबानी से हुई मुलाक़ात ने उनके जीवन की दिशा बदल दी.

दरअसल जामनगर भूमि अधिग्रहण नाथवानी की देखरेख में हुआ. गुजरात की इस ज़मीन पर जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी स्थापित हुई.

परिमल नाथवानी ने इसके बाद मुड़ कर नहीं देखा और इस तरह वह धीरूभाई अंबानी के काफ़ी करीब आ गए.

नाथवानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लिए काफ़ी अहमियत रखते हैं.

उनकी उद्योग संबंधित समझ के कारण उनका क़द बढ़ता गया और नाथवानी को जियो नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाने का मौका मिला.

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के पद पर कार्यरत परिमल नाथवानी पिछले तीन दशक से व्यापार, राजनीति और खेल प्रशासन में ख़ासे सक्रिय हैं.

वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के अध्यक्ष रह चुके परिमल नाथवानी ने 30 सितंबर 2011 से 15 सितंबर 2012 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
आम के पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी • विक्रमशिला सेतु पर आज रात से नो एंट्री, तीन महीने थमेगा पहिया, यात्रियों के लिए चलेगी मुफ्त जहाज सेवा • खगड़िया प्राथमिक विद्यालय हादसे पर शिक्षा मंत्री का बयान, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी • सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूरी रोक पर विचार नहीं किया • सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी कौन हैं जिनको लेकर छिड़ी है बहस • इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का हमला, बोले- नेता ही कमजोर तो कैसे पहुंचेंगे सभी • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: 1999 के बाद हैजा से सबसे ज्यादा मौतें, 90% ज्यादा मामले अकेले इन सात देशों में • नवगछिया के बीच अब जल मार्ग से आना-जाना, विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज रात में हटेगा • इरफ़ान पठान ने रवि किशन के साथ किया धूमधाम वाला डांस, फैंस में हंगामा • महाराष्ट्र सरकार ने सूखे के बीच बैंकों को लोन वसूली के निर्देश जारी किए • गोविंदा ने महाकाल की शरण ली, निजी झगड़े और फिल्म वापसी पर चर्चा • डुबई‑तेलअवीव फ़्लाइट में को‑पायलट के चाकू हमले को यात्रियों ने रोका, विमान को दुर्घटना से बचाया • बिहार के सरकारी विद्यालय में छात्रा की मौत; प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे घायल • प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी, Cupid के शेयर 20% बढ़कर ₹312 पर • दिव्या मित्तल ने नई पारी शुरू की: उत्तर प्रदेश में राजनीति का नया अध्याय • 6 अक्टूबर को विपक्ष का मार्च, राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर ममता बनर्जी की अनिश्चित प्रतिक्रिया • मुजफ्फरपुर में गंडक का पुराना तटबंध टूटा, नए इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी; मौके पर पहुंचे डीएम • केनरा बैंक लूट की जांच बिहार तक पहुंची, समस्तीपुर के बोरिया से संदिग्ध हिरासत में • बड़ायूं की गोशालाओं में गायों की मृत्यु: चारा न मिलने से सूखा चारा और पानी की कमी • चिराग पासवान बिहार सरकार को 'निकम्मा' और ख़ुद को 'शर्मिंदा' बताकर क्या हासिल करना चाहते हैं? • हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी को उम्रकैद; शव बोरे में भरकर नाले में फेंका था • एलन मस्क का AI‑आधारित हाई इनकम मॉडल: नौकरियों का भविष्य कैसे बदलेगा? • भारत की महिला हॉकी टीम ने कोरिया पर 2-0 की जीत दर्ज की, चौथे मिनट में दूसरा गोल कर बढ़त दोगुनी • मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, सिर-चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की जताई गई आशंका • मोदी सरकार ने 2.79 लाख करोड़ के पैकेज में MSP वृद्धि, PM धारा और दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दी • दुश्मन का पीछा करो, खात्मा करो – फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास के बाद कड़ी प्रतिक्रिया • मौत के बाद शरीर को सुरक्षित रखने के कैसे-कैसे तरीके, ममी से क्रायोनिक्स तक का क्या है इतिहास? • भाजपा सरकार पर बरसे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- यूपी में धर्म नहीं, जनता खतरे में है • मधुबनी में 102 किलो गांजा बरामद, 51 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देखने पर भागा था • गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच टूटा तटबंध, कई गांव हुए जलमग्न, मची अफरातफरी • ध्रुव त्रिपाठी के टिकट पर भाजपा में विरोध, संजयन त्रिपाठी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया • बारिश से रद्द सेमीफाइनल, क्या भारत सीधे फाइनल में पहुँचेगा? • राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा, पीएम मोदी को चुनाव चुराने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप • इंडियन कोस्ट गार्ड ने 526 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए, पाँच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार • नमन धीर के डाइव कैच पर विवाद, अंपायर्स ने रेफ़री को बुलाया, फिर मिला क्लीन कैच का फैसला • ललित प्रभाकर ने 'प्रहार' में कसाब का किरदार निभाया, इमरान हाशमी के साथ काम किया • बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश • लालू प्रसाद यादव ने एमएलसी चुनाव में ठोकी ताल, वार्ड पार्षद भी लड़ चुके; राजद से नहीं है इनका नाता • 2026 में सेंसेक्स 13,600 अंक नीचे, निफ्टी 14% घटा • नेपाल से बहा पानी कुशीनगर में 20 गांवों को रातों-रात डुबोया, आपदा की लहर • आम के पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी • विक्रमशिला सेतु पर आज रात से नो एंट्री, तीन महीने थमेगा पहिया, यात्रियों के लिए चलेगी मुफ्त जहाज सेवा • खगड़िया प्राथमिक विद्यालय हादसे पर शिक्षा मंत्री का बयान, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी • सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूरी रोक पर विचार नहीं किया • सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी कौन हैं जिनको लेकर छिड़ी है बहस • इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का हमला, बोले- नेता ही कमजोर तो कैसे पहुंचेंगे सभी • डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: 1999 के बाद हैजा से सबसे ज्यादा मौतें, 90% ज्यादा मामले अकेले इन सात देशों में • नवगछिया के बीच अब जल मार्ग से आना-जाना, विक्रमशिला सेतु का बेली ब्रिज रात में हटेगा • इरफ़ान पठान ने रवि किशन के साथ किया धूमधाम वाला डांस, फैंस में हंगामा • महाराष्ट्र सरकार ने सूखे के बीच बैंकों को लोन वसूली के निर्देश जारी किए • गोविंदा ने महाकाल की शरण ली, निजी झगड़े और फिल्म वापसी पर चर्चा • डुबई‑तेलअवीव फ़्लाइट में को‑पायलट के चाकू हमले को यात्रियों ने रोका, विमान को दुर्घटना से बचाया • बिहार के सरकारी विद्यालय में छात्रा की मौत; प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे घायल • प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी, Cupid के शेयर 20% बढ़कर ₹312 पर • दिव्या मित्तल ने नई पारी शुरू की: उत्तर प्रदेश में राजनीति का नया अध्याय • 6 अक्टूबर को विपक्ष का मार्च, राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर ममता बनर्जी की अनिश्चित प्रतिक्रिया • मुजफ्फरपुर में गंडक का पुराना तटबंध टूटा, नए इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी; मौके पर पहुंचे डीएम • केनरा बैंक लूट की जांच बिहार तक पहुंची, समस्तीपुर के बोरिया से संदिग्ध हिरासत में • बड़ायूं की गोशालाओं में गायों की मृत्यु: चारा न मिलने से सूखा चारा और पानी की कमी • चिराग पासवान बिहार सरकार को 'निकम्मा' और ख़ुद को 'शर्मिंदा' बताकर क्या हासिल करना चाहते हैं? • हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी को उम्रकैद; शव बोरे में भरकर नाले में फेंका था • एलन मस्क का AI‑आधारित हाई इनकम मॉडल: नौकरियों का भविष्य कैसे बदलेगा? • भारत की महिला हॉकी टीम ने कोरिया पर 2-0 की जीत दर्ज की, चौथे मिनट में दूसरा गोल कर बढ़त दोगुनी • मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, सिर-चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की जताई गई आशंका • मोदी सरकार ने 2.79 लाख करोड़ के पैकेज में MSP वृद्धि, PM धारा और दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दी • दुश्मन का पीछा करो, खात्मा करो – फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास के बाद कड़ी प्रतिक्रिया • मौत के बाद शरीर को सुरक्षित रखने के कैसे-कैसे तरीके, ममी से क्रायोनिक्स तक का क्या है इतिहास? • भाजपा सरकार पर बरसे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- यूपी में धर्म नहीं, जनता खतरे में है • मधुबनी में 102 किलो गांजा बरामद, 51 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देखने पर भागा था • गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच टूटा तटबंध, कई गांव हुए जलमग्न, मची अफरातफरी • ध्रुव त्रिपाठी के टिकट पर भाजपा में विरोध, संजयन त्रिपाठी ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया • बारिश से रद्द सेमीफाइनल, क्या भारत सीधे फाइनल में पहुँचेगा? • राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा, पीएम मोदी को चुनाव चुराने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप • इंडियन कोस्ट गार्ड ने 526 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए, पाँच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार • नमन धीर के डाइव कैच पर विवाद, अंपायर्स ने रेफ़री को बुलाया, फिर मिला क्लीन कैच का फैसला • ललित प्रभाकर ने 'प्रहार' में कसाब का किरदार निभाया, इमरान हाशमी के साथ काम किया • बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, दशहरा से पहले मदद देने के दिए निर्देश • लालू प्रसाद यादव ने एमएलसी चुनाव में ठोकी ताल, वार्ड पार्षद भी लड़ चुके; राजद से नहीं है इनका नाता • 2026 में सेंसेक्स 13,600 अंक नीचे, निफ्टी 14% घटा • नेपाल से बहा पानी कुशीनगर में 20 गांवों को रातों-रात डुबोया, आपदा की लहर •