Tuesday, 10 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी?

Ajay Tiwari
10 November 2026 • 0 • 34
सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी?

इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH/AFP via Getty Images

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का हवाला देते हुए लिखा है, "मेरे मन से अचानक संदेह के आख़िरी अंश भी दूर हो गए. मैंने ख़ुद को यह कहते हुए सुना कि 'सोनिया, ख़ुद के प्रति ईमानदार रहो. तुम हमेशा से यह जानती थीं. बस, इसे छोड़ दो.'

उन्होंने अपनी किताब में उस दौर के कई पलों को याद किया है, जिन पर काफ़ी चर्चा हो रही है.

दरअसल, साल 2004 में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के सियासी समीकरण में एक बड़ा बदलाव आया था.

उस समय सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व कर रही थीं और यह भी चर्चा चल रही थी कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बन सकती हैं.

उस वक़्त कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाह रहे थे. दूसरी तरफ़, चुनावों में सत्ता से बाहर हुई बीजेपी और उसके कई नेता इस बात का विरोध कर रहे थे.

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराने के बाद उस वक़्त भी कहा था कि उन्होंने "अंतरात्मा की आवाज़" पर यह फ़ैसला लिया.

हालाँकि, मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बीजेपी और उस वक़्त विपक्ष के कई नेता आरोप लगाते रहे कि यूपीए की सरकार 10 जनपथ यानी सोनिया गांधी के आवास से चल रही है.

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में चल रही यूपीए की सरकार के दौरान सोनिया गांधी यूपीए की अध्यक्ष थीं.

उस दौरान सामाजिक और आर्थिक विकास के कामों और नीतियों पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का भी गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व सोनिया गांधी कर रही थीं.

हालाँकि, सोनिया गांधी ने स्पष्ट तौर पर इस बात को ख़ारिज किया है कि सरकार के कामकाज में उनका कोई दख़ल था.

अंग्रेज़ी अख़बार हिन्दुस्तान टाइम्स की एक ख़बर के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में उस दौरान सत्ता के कई समीकरणों पर टिप्पणी की है और कहा है कि उन्हें कभी सरकारी फ़ाइल नहीं दिखाई गई.

इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP via Getty Images

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने अपनी यादों में कहा है कि यूपीए के समय में सत्ता का साफ़ बँटवारा था, जिसमें मनमोहन सिंह सरकार चला रहे थे और वह कांग्रेस का नेतृत्व कर रही थीं.

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (सीपीपी) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने गांधी ने 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में अपनी यादों में बताया है कि यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) के समय में उन्हें कभी सरकारी फाइलें नहीं दिखाई गईं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार बनाने पर अपने इनपुट दिए ताकि जो लोग सालों से पार्टी की सेवा कर रहे थे, उनका ध्यान रखा जा सके.

लेकिन उनका कहना है कि पीएमओ से फाइलें मंगाने के जो आरोप उन्होंने लगाए थे, वे "ग़लत इरादे से और पूरी तरह से झूठे" थे.

हिन्दुस्तान टाइम्स के के मुताबिक़ उन्होंने किताब में यह भी बताया कि उन्होंने अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ - साल 2004 के आम चुनाव के नतीजे से कुछ महीने पहले ही तय कर लिया था कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी, बच्चों ने सुरक्षा की वजह से इस पर ज़ोर दिया.

इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH/AFP via Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

अंग्रेज़ी अख़बार इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक़ सोनिया गांधी ने लिखा, "चुनाव से कुछ महीने पहले, मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने के बारे में बात की थी. उनमें से एक ने मुझसे सीधे पूछा कि अगर हमारी पार्टी जीत जाती है तो क्या मैं यह पद स्वीकार करूँगी. मैंने कहा 'बिल्कुल नहीं.' मैंने लगभग गुस्से में कहा था."

"उन्होंने मुझ पर ज़ोर दिया, 'क्या तुम्हें पक्का यकीन है तो मैंने जोर देकर कहा कि 'मैं बहुत साफ़ हूँ. न तो राहुल और न ही प्रियंका को लगा कि मुझे प्रधानमंत्री बनना चाहिए. वे अपनी दादी की हत्या और अपने पिता की बेरहमी से हुई हत्या के सदमे से गुज़रे थे. उनके मन में, उस पद पर होना असल में बढे हुए ख़तरे से जुड़ा था. वे राहत महसूस कर रहे थे और मैं भी हल्का महसूस कर रहा था, क्योंकि मैंने पहली बार इस सवाल पर अपनी बात ज़ोर से कही थी."

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ सोनिया गांधी ने लिखा है, "पूरे चुनाव के दौरान, जब भी मुझसे पब्लिक में यह सवाल पूछा जाता था कि प्रधानमंत्री कौन होगा तो मैं कोई पक्का जवाब नहीं देती थी. मुझे बस अंदर से पता था कि पिछली कांग्रेस सरकारों की विरासत को आगे बढ़ाने वाला कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे सरकार में लंबा अनुभव हो और ईमानदारी का बेदाग रिकॉर्ड हो."

इमेज स्रोत, SEBASTIAN D'SOUZA/AFP via Getty Images

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने जुलाई 2003 में शिमला में हुई कांग्रेस की एक तनावपूर्ण बैठक के बारे में भी लिखा है.

उस समय दूसरे सहयोगियों के साथ गठबंधन करने को लेकर पार्टी के भीतर असहमति थी. इस दौरान उन्होंने ख़ुद को इस चर्चा से बाहर पाया.

वह लिखती हैं, "मैंने पूछा कि वे क्या चर्चा कर रहे हैं. तो थोड़ी झिझक के साथ मुझे जवाब मिला कि वे चर्चा कर रहे हैं कि चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा."

हैरान सोनिया गांधी कहती हैं कि उन्हें "दुख" हुआ कि उनकी पार्टी के साथियों ने उन्हें बाहरी समझा और यह संदेश दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वह चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी.

लेकिन सोनिया गांधी के नेतृत्व में चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया. साल 2004 के चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की हार ने कई लोगों को चौंका दिया था. ख़ासकर बीजेपी इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं कर रही थी, जो उसे सत्ता से बाहर कर दें.

उस वक़्त एनडीए सरकार ने 'इंडिया शाइनिंग' और 'फ़ील गुड' के नारे दिए थे. इन्हीं नारों के बीच लोकसभा चुनाव तय समय से क़रीब छह महीने पहले कराए गए थे और बीजेपी ने यह बड़ा दांव खेला था.

उसका यह दांव पूरी तरह असफल रहा, लेकिन अब परीक्षा की बारी कांग्रेस और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी की थी. एक तरफ़ बीजेपी सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठा रही थी, वहीं सोनिया गांधी के कांग्रेस का नेतृत्व संभालने के बाद पार्टी पहली बार केंद्र की सत्ता के क़रीब पहुँची थी.

इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP via Getty Images

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, साल 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद के हालात के बारे में सोनिया गांधी अपनी किताब में लिखती हैं, "अब मैं उलझन में थी. उन पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति, जो मेरे मना करने से दुखी और निराश होंगे, और उन लोगों के प्रति भी, जिन्होंने हमें अपना वोट दिया था. मेरे इमोशंस पल-पल बदल रहे थे. एक मिनट मैं साफ़ थी, अगले ही पल मैं उलझ गई."

"अलायंस के नेताओं के साथ एक बैठक तय हुई थी. वे अगली दोपहर मेरे घर आने वाले थे. उन्होंने मेरे सहयोगी नेताओं को भरोसा दिलाया था कि वे मुझे मना लेंगे. अगले दिन मेरे घर के सबसे आख़िरी हिस्से में बने राजीव के कॉन्फ्रेंस रूम में अलायंस के कुछ नेताओं के साथ बैठक चल रही थी. वे मुझे अपने प्रस्ताव पर सहमत होने के लिए कह रहे थे. जैसे ही चर्चा ख़त्म हुई, मैंने हिम्मत जुटाकर अपनी बात कही."

"उनमें हंगामा मच गया. वे खड़े होकर मेरी तरफ़ बढ़े. मैं भी खड़ी हो गई. उन्होंने मुझे घेर लिया. उनमें से एक ने कहा, 'हम यह नहीं मानेंगे.' दूसरे ने कहा, 'मैडम, आप यह फ़ैसला नहीं ले सकतीं.'"

"उनका लहजा ज़ोरदार, लगभग ग़ुस्से वाला था. 'हम नहीं मानेंगे.' मैं हिल गई. मुझे लगा कि मुझ पर कोई हावी हो गया है. मैं धीरे से बुदबुदाई, 'ठीक है.' इकट्ठा हुए नेता मेरी बात पूरी होने का इंतज़ार भी नहीं करते. वे एक-एक करके मुझे बधाई देने लगते हैं."

"'वह मान गई हैं, वह मान गई हैं,' कोई कहता है. मैं बस वहीं खड़ी रहती हूँ, सुन्न. आगे कुछ कह नहीं पाती. नेता संतुष्ट होकर चले जाते हैं."

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया का ज़िक्र किया है.

सोनिया गांधी लिखती हैं, "राहुल गरजे, 'आपने हाँ कहा?' मैंने जवाब दिया, 'वे मेरी बात नहीं सुनेंगे. मैं यह नहीं करना चाहती, तुम्हें पता है कि मैं नहीं करना चाहती. मुझ पर दबाव डाला जा रहा था.' उन्होंने पूछा, 'आप पर दबाव डाला जा रहा है और हमारा क्या?' वह ग़ुस्से से भरा चेहरा लिए चले गए."

सोनिया गांधी ने लिखा, "प्रियंका ने कहा, 'देखो, माँ, आप हमेशा से इस बारे में स्पष्ट रही हैं. इसमें ज़बरदस्ती मत कीजिए. आपने जो तय किया है, वही कीजिए.' उनकी आँखें लाल थीं और मुझे भी रोने का मन कर रहा था."

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने लिखा, "मेरे मन में बार-बार यह बात आ रही थी कि मेरे कामों के दूरगामी नतीजे होंगे, न सिर्फ़ मेरी पार्टी के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए. हमें मज़बूत और क़ाबिल सरकार की ज़रूरत थी, ताकि भारत को बाँटने वाली राजनीति से दूर रखा जा सके. किसी भी चीज़ से ज़्यादा, हमें विकास और तरक़्क़ी की ज़रूरत थी."

"राजनीति में मेरा आना इस यक़ीन से हुआ था कि आरएसएस और उसके कई कट्टर धड़ों की ओर से चलाई जा रही बीजेपी अगर सत्ता में आई, तो समुदायों के बीच झगड़े को बढ़ावा देगी और संविधान को ख़त्म कर देगी."

सोनिया गांधी लिखती हैं, "मुझे अच्छी तरह पता था कि अगर मैंने मान लिया, तो वे जो शोर मचा रहे हैं और चुनाव अभियान के दौरान जो प्रोपेगैंडा फैलाया है, वह कम नहीं होगा. बीजेपी और उसके साथी पक्का मेरे 'विदेशी मूल' को एक मुद्दे के तौर पर इस्तेमाल करेंगे. वे भावनाओं को भड़काएंगे और ऐसी तबाही मचाएंगे, जो पिछले और आने वाले सालों की हर अच्छी चीज़ को दबा देगी. मैं प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए कैसे मान सकती थी? नहीं, कभी नहीं."

इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH/AFP via Getty Images

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी पहले भी इस ओर इशारा कर चुके हैं कि गांधी परिवार उन्हें प्रधानमंत्री बनाने को लेकर हिचकिचा रहा था, जबकि वह यूपीए कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ मंत्री थे.

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक़, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताया है कि साल 2010 में, यूपीए के दोबारा सत्ता में आने के एक साल बाद, मुखर्जी ने उन्हें प्रधानमंत्री बदलने का सुझाव दिया था.

उन्होंने किताब में लिखा, "उन्होंने मुझे यह सुझाव देकर चौंका दिया कि शायद अब शीर्ष पर बदलाव का समय आ गया है. मैंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के तौर पर समझा. मैंने धीरे से बात बदल दी. हालाँकि, वह निराश हुए होंगे, लेकिन उन्होंने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि उनके मन में मेरे ख़िलाफ़ कुछ था."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए पैसे कौन लौटाएगा?: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप व बैंकों से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश • हैरी बॉक्सर की अमेरिका में गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम आकांक्षा पर बेटी शर्मिष्ठा का जवाब • केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकालीन बंद, बाबा केदार की चल विग्रह डोली का प्रवेश • तीन साल में ही उखड़ गई अररिया-सिलीगुड़ी सड़क! घटिया निर्माण की जांच के लिए सांसद ने लिखा पत्र • आपातकाल में संजय गांधी का योगदान, मेनका से शादी के बाद भाइयों में दूरी • दो महीने पहले मिली थी नौकरी, दीपावली पर घर पहुंची इंजीनियर की अर्थी; कंपनी पर गंभीर आरोप • न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा • डायसन का नया 2‑इन‑1 फैन: सर्दी में हीटर, गर्मी में कूलर • भाई दूज के शुभ मुहूर्त को लेकर उलझन खत्म, पंडित ने बताया सुबह का सर्वश्रेष्ठ समय • 27 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत; आधा दर्जन घायल • क्या सच में दिमाग में खून का बहाव माप सकता है टेंपल डिवाइस? डॉक्टरों ने उठाए सवाल • सोनिया गांधी ने खोले राज: बताया दो बार किया कैंसर का सामना; बेहोशी की हालत में राजीव गांधी को किया महसूस • 20 नवंबर से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, मैरिज हॉल में बुकिंग हुई शुरू • बेटी के साथ 'इश्क' का डायलॉग बोलकर ट्रोल हुईं हसीन जहां, सोशल मीडिया पर बहस; फॉलोअर्स ने दी ये नसीहत • दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू, 500 रुपये में 40‑मिनट की सफारी • उत्तरी प्रदेश में गॉवर्धन की आस्था की लहर, एटा में पति की हत्या, आगरा में फायरिंग; ब्रज की 5 प्रमुख खबरें • पंजाब के AAP नेता ने दिल्ली में हाज़िरी दी, टिकट कटने का डर और अगले 10 दिनों में संभावित दूसरी सूची • दिवाली नहीं मनाई, परिवार ने धर्म परिवर्तन की तैयारी • दिवाली 2026 पर यश ने फैंस को धन्यवाद कहा, शाहिद-मीरा ने बच्चों की तस्वीरें साझा की; सेलिब्रिटीज़ ने मनाया त्योहार • रसेल ब्रांड की रेप सजा सुनते ही पीड़िताएं रो पड़ीं • जेनसन हुआंग की जासूस गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर और मेगास्पीड पर अमेरिकी जांच • जेमिमा गोल्डस्मिथ ने रसेल ब्रांड पर लगाया हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप • अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने बिल्डिंग गार्ड के निधन पर शोक व्यक्त किया • दिल्ली में गोवा सा आनंद: यमुना में क्रूज सैर, म्यूजिकल फाउंटेन और फूड कोर्ट; नए टूरिस्ट स्पॉट की पूरी जानकारी • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के लिए ससुराल में बनवाया नया महल जैसा घर • बिहार में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित; देखें लिस्ट • किसी के लिए मज़ा और किसी के लिए सज़ा • सपनों के घर का वादा, गेस्टहाउस में दरिंदगी: पीएम आवास योजना पर लूट का आरोप • चौड़ीकरण का काम सुस्त, नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; धूल के गुबार से राहगीर परेशान • कानपुर में थार से टक्कर, 50 वर्षीय संतोष सिंह की मौत; आरोपी को दिवाली पर ही जमानत • JLR ने BYD की नई SUV Ti 7 पर डिफेंडर की नकल का आरोप, नीदरलैंड्स में दो दफ्तरों में छापेमारी • सोनिया गांधी ने बुक में बताया: दो बार कैंसर, इटली में ब्रेस्ट ट्यूमर सर्जरी • यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग • छठ पर दिल्ली‑पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, सुबह दिल्ली से शाम को पटना, सीटें अभी बुक करें • पवन कल्याण की तीन शादियाँ टूटीं, अब अन्ना कोनिडेला के साथ अलग होने का फैसला • अगरा में 31 फीट ऊँचा गोवर्धन महाराज का पुतला, 400 किग्रा गोबर से बना • चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश: रिटायर सरकारी अधिकारियों पर भी चुनावी आचार संहिता लागू • सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी? • बॉल टैम्परिंग विवाद में फिर ख्वाजा के दावों पर बढ़ा उलझाव, प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ • डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए पैसे कौन लौटाएगा?: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप व बैंकों से मांगा जवाब, दिए ये निर्देश • हैरी बॉक्सर की अमेरिका में गिरफ्तारी: मुंबई पुलिस को कब मिलेगी कस्टडी? • सोनिया गांधी की किताब में प्राणब मुखर्जी की पीएम आकांक्षा पर बेटी शर्मिष्ठा का जवाब • केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकालीन बंद, बाबा केदार की चल विग्रह डोली का प्रवेश • तीन साल में ही उखड़ गई अररिया-सिलीगुड़ी सड़क! घटिया निर्माण की जांच के लिए सांसद ने लिखा पत्र • आपातकाल में संजय गांधी का योगदान, मेनका से शादी के बाद भाइयों में दूरी • दो महीने पहले मिली थी नौकरी, दीपावली पर घर पहुंची इंजीनियर की अर्थी; कंपनी पर गंभीर आरोप • न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा • डायसन का नया 2‑इन‑1 फैन: सर्दी में हीटर, गर्मी में कूलर • भाई दूज के शुभ मुहूर्त को लेकर उलझन खत्म, पंडित ने बताया सुबह का सर्वश्रेष्ठ समय • 27 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत; आधा दर्जन घायल • क्या सच में दिमाग में खून का बहाव माप सकता है टेंपल डिवाइस? डॉक्टरों ने उठाए सवाल • सोनिया गांधी ने खोले राज: बताया दो बार किया कैंसर का सामना; बेहोशी की हालत में राजीव गांधी को किया महसूस • 20 नवंबर से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, मैरिज हॉल में बुकिंग हुई शुरू • बेटी के साथ 'इश्क' का डायलॉग बोलकर ट्रोल हुईं हसीन जहां, सोशल मीडिया पर बहस; फॉलोअर्स ने दी ये नसीहत • दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू, 500 रुपये में 40‑मिनट की सफारी • उत्तरी प्रदेश में गॉवर्धन की आस्था की लहर, एटा में पति की हत्या, आगरा में फायरिंग; ब्रज की 5 प्रमुख खबरें • पंजाब के AAP नेता ने दिल्ली में हाज़िरी दी, टिकट कटने का डर और अगले 10 दिनों में संभावित दूसरी सूची • दिवाली नहीं मनाई, परिवार ने धर्म परिवर्तन की तैयारी • दिवाली 2026 पर यश ने फैंस को धन्यवाद कहा, शाहिद-मीरा ने बच्चों की तस्वीरें साझा की; सेलिब्रिटीज़ ने मनाया त्योहार • रसेल ब्रांड की रेप सजा सुनते ही पीड़िताएं रो पड़ीं • जेनसन हुआंग की जासूस गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर और मेगास्पीड पर अमेरिकी जांच • जेमिमा गोल्डस्मिथ ने रसेल ब्रांड पर लगाया हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप • अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने बिल्डिंग गार्ड के निधन पर शोक व्यक्त किया • दिल्ली में गोवा सा आनंद: यमुना में क्रूज सैर, म्यूजिकल फाउंटेन और फूड कोर्ट; नए टूरिस्ट स्पॉट की पूरी जानकारी • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के लिए ससुराल में बनवाया नया महल जैसा घर • बिहार में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित; देखें लिस्ट • किसी के लिए मज़ा और किसी के लिए सज़ा • सपनों के घर का वादा, गेस्टहाउस में दरिंदगी: पीएम आवास योजना पर लूट का आरोप • चौड़ीकरण का काम सुस्त, नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य; धूल के गुबार से राहगीर परेशान • कानपुर में थार से टक्कर, 50 वर्षीय संतोष सिंह की मौत; आरोपी को दिवाली पर ही जमानत • JLR ने BYD की नई SUV Ti 7 पर डिफेंडर की नकल का आरोप, नीदरलैंड्स में दो दफ्तरों में छापेमारी • सोनिया गांधी ने बुक में बताया: दो बार कैंसर, इटली में ब्रेस्ट ट्यूमर सर्जरी • यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग • छठ पर दिल्ली‑पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, सुबह दिल्ली से शाम को पटना, सीटें अभी बुक करें • पवन कल्याण की तीन शादियाँ टूटीं, अब अन्ना कोनिडेला के साथ अलग होने का फैसला • अगरा में 31 फीट ऊँचा गोवर्धन महाराज का पुतला, 400 किग्रा गोबर से बना • चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश: रिटायर सरकारी अधिकारियों पर भी चुनावी आचार संहिता लागू • सोनिया गांधी ने पीएम पद क्यों ठुकराया और उनकी किस बात पर नाराज़ हो गए थे राहुल गांधी? • बॉल टैम्परिंग विवाद में फिर ख्वाजा के दावों पर बढ़ा उलझाव, प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ •