Friday, 11 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

हिंदू मंदिरों के पैसे के प्रबंधन पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने जारी किए निर्देश

Ajay Tiwari
10 September 2026 0 33
हिंदू मंदिरों के पैसे के प्रबंधन पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने जारी किए निर्देश

इमेज स्रोत, Getty Images

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सभी मंदिरों के लिए एकीकृत और केंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली बनाने के निर्देश दिए हैं. यह व्यवस्था भविष्य में देश भर के धार्मिक स्थलों के लिए एक मानक बन सकती है.

मंदिर के दान से 8,750 रुपये की चोरी से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा, "मंदिर का धन सामान्य धन नहीं है. यह एक ट्रस्ट की संपत्ति है, जो श्रद्धालुओं की आस्था से एकत्र होती है, और देवता एवं संस्था के लिए सुरक्षित रखी जाती है."

न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज ने अपने 118 पन्नों के फ़ैसले में 53 पन्ने केवल निर्देशों के लिए समर्पित किए हैं.

उन्होंने ई-गवर्नेंस विभाग और हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग को निर्देश दिए हैं कि मंदिरों की धनराशि और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एक "एकीकृत रियल-टाइम प्रणाली" लागू की जाए.

अदालत की यह चिंता ऐसे समय में सामने आई है जब राम मंदिर को दिए गए दान की राशि के कथित दुरुपयोग के आरोप भी लगे थे.

अयोध्या में दान की चोरी का मामला सामने आने के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने जुलाई में निर्देश जारी किए थे.

इन निर्देशों में मंदिरों के धन की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्था लागू करने की बात कही गई थी.

फ़ैसले में कहा गया, "मंदिर में रसीद काउंटर संभालने वाला व्यक्ति भरोसे की ज़िम्मेदारी निभाता है. श्रद्धालु और संस्था दोनों उसकी ईमानदारी पर निर्भर करते हैं."

फ़ैसले में आगे कहा गया, "जब ऐसा व्यक्ति मंदिर के संग्रहित धन को अपने इस्तेमाल में लेता हुआ पाया जाता है, तो यह गंभीर कदाचार है. इसकी गंभीरता धनराशि की मात्रा में नहीं, बल्कि भरोसा तोड़ने में है."

इमेज स्रोत, Arijit Sen/Hindustan Times via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

राजेश नायक एक सहायक क्लर्क थे, जिन्हें 11 साल बाद पदोन्नति देकर सेकंड डिविज़न क्लर्क बनाया गया था.

उन पर उडुपी ज़िले के ब्रह्मावर तालुक स्थित श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में दान की राशि के लिए डुप्लिकेट रसीदें जारी करने का आरोप लगा था.

23 से 25 अगस्त 2018 के बीच उन्होंने मंदिर के आईटी प्रशासक की आईडी और पासवर्ड का ग़लत इस्तेमाल किया. उन पर मंदिर में "भरोसे का उल्लंघन करने और धन के दुरुपयोग" का आरोप लगाया गया.

उनके ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409, 468, 471, 420 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था. नायक ने अपनी सेवा से बर्ख़ास्तगी के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में अपील की थी.

न्यायमूर्ति सुंदराज ने कहा, "यह मामला दिखाता है कि मंदिरों का धन कितनी आसानी से ग़बन किया जा सकता है. साथ ही, ऐसे ग़लत कामों का पता लगाना और उन्हें साबित करना कितना मुश्किल हो सकता है."

उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी संयोग से सामने आई थी.

मैन्युअल मिलान के दौरान एक ही नंबर की दो रसीदें मिल गई थीं और यह घटना के कई दिन बाद पता चला था.

फ़ैसले में कहा गया कि जब जांच इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तक पहुंची, तो सर्वर में डुप्लिकेट रसीदों की छपाई से जुड़ा कोई डेटा नहीं मिला. यह भी तय नहीं किया जा सका कि बैकअप डेटा हटाया गया था या नहीं.

इसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के आरोप को पूरी तरह साबित नहीं किया जा सका. फ़ैसले में कहा गया, "कम धनराशि होने से बेईमानी कोई छोटी बात नहीं बन जाती."

न्यायमूर्ति गोविंदराज ने सुझाव दिया है कि नई प्रणाली मंदिर की हर तरह की आय और हर तरह के ख़र्च को कवर करे.

इसमें पूजा और सेवा की रसीदें शामिल हों. विशेष दर्शन और प्रवेश शुल्क का रिकॉर्ड भी इसमें रखा जाए. हुण्डी और अन्य दान को भी इस प्रणाली में दर्ज किया जाए.

प्रसाद, अन्नदान, लड्डू और अन्य वस्तुओं की बिक्री से होने वाली आय भी इसमें शामिल हो. कल्याण मंडप शुल्क, मुंडन, वाहन पूजा और प्रकाशनों से होने वाली कमाई का भी रिकॉर्ड रखा जाए.

पट्टों, किराये और बंदोबस्ती संपत्तियों से होने वाली आय भी इसमें दर्ज हो. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मंदिर के धन का कोई भी स्रोत इस व्यवस्था की निगरानी से बाहर न रहे.

जज ने कहा कि हर रसीद केवल इसी प्रणाली के माध्यम से जारी की जानी चाहिए. हर रसीद पर मशीन की बनाए एक एंट्री, क्रमवार और दोबारा न दोहरायी जाने वाली सीरियल नंबर की होनी चाहिए.

प्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि पहले से मौजूद किसी नंबर वाली दूसरी रसीद जारी ही न की जा सके.

फ़ैसले में कहा गया कि अगर किसी वास्तविक कारण से रसीद दोबारा छापना आवश्यक हो, तो उस पर साफ़ और प्रमुख रूप से "डुप्लीकेट, रीप्रिंट" लिखा होना चाहिए. यह शब्द इस तरह छपे हों कि उन्हें छिपाया न जा सके और न ही उन्हें हल्का या अस्पष्ट छापा जा सके.

इमेज स्रोत, Getty Images

ऐसी दोबारा छपाई केवल दर्ज कारण और किसी पर्यवेक्षक की स्वतंत्र अनुमति के बाद ही होनी चाहिए. साथ ही, रसीद दोबारा छापने वाले ऑपरेटर की पहचान और समय स्वतः रिकॉर्ड होना चाहिए.

फ़ैसले में कहा गया कि हर रसीद पर एक प्रिंटिड क्यूआर कोड होना चाहिए. श्रद्धालु उसे स्कैन करके या उसका इस्तेमाल करके केंद्रीय सर्वर से यह सत्यापित कर सकें कि रसीद असली है और यूनीक है.

इससे नकली या डुप्लिकेट रसीद का पता श्रद्धालु काउंटर पर ही लगा सकेंगे.

फ़ैसले में यह भी कहा गया है कि हर लेनदेन बनने के साथ ही केंद्रीय सर्वर को भेज दिया जाए. इससे कोई भी रिकॉर्ड तैयार होने के बाद चुपचाप बदला, मिटाया या उसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी.

फ़ैसले में कहा गया कि अगर नेटवर्क कनेक्टिविटी चली जाए तो ऑफ़लाइन दर्ज की गईं एंट्रीज़, कनेक्शन बहाल होने पर खुद ही सिंक्रोनाइज़ हो जाएं. ऑफ़लाइन अवधि को भी जांच के लिए चिह्नित किया जाए.

फ़ैसले में कहा गया कि इस सुरक्षा उपाय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौजूदा मामले की तरह इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड कभी ग़ायब न हो. इससे ग़लत काम और उसे छिपाने की किसी भी कोशिश का पता लगाने के लिए हमेशा डिजिटल सबूत उपलब्ध रहेंगे.

फ़ैसले में कहा गया, "नक़दी, चढ़ावे या क़ीमती वस्तुओं को संभालने वाले हर कर्मचारी को फ़िडेलिटी गारंटी बॉन्ड या बीमा के दायरे में रखा जाना चाहिए. जहां नियम इसकी मांग करते हों, वहां कर्मचारी को सुरक्षा राशि भी जमा करनी चाहिए, ताकि उसकी बेईमानी से होने वाले किसी भी नुक़सान की भरपाई की जा सके."

नक़दी, यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, टैप-एंड-पे, एनएफ़सी सक्षम उपकरणों या किसी अन्य स्वीकृत इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम से होने वाले सभी संग्रह को रियल-टाइम में रिकॉर्ड किया जाना चाहिए.

इन सभी लेनदेन की जानकारी केंद्रीय लेखा प्रणाली में दिखाई देनी चाहिए.

हर शिफ़्ट के अंत में और प्रत्येक दिन के समापन पर प्रणाली विस्तृत मिलान विवरण तैयार करे. इसमें कुल लेनदेन की संख्या, विभिन्न मदों के तहत एकत्र राशि, भुगतान का माध्यम, लंबित लेनदेन, रद्द की गई रसीदें, राशि वापसी और अंतिम शेष राशि का ब्यौरा होना चाहिए.

किसी भी कमी, अतिरिक्त राशि, गड़बड़ी, डुप्लिकेट लेनदेन, देरी से की गई एंट्री या बिना वजह के अंतर की पहचान यह सिस्टम स्वतः करे.

ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत सत्यापन के लिए नामित पर्यवेक्षण अधिकारी को भेजी जानी चाहिए.

संस्था द्वारा एकत्र की गई हर राशि को निर्धारित बैंक खाते में तुरंत जमा किया जाना चाहिए. सामान्य तौर पर यह राशि उसी कार्य दिवस में जमा होनी चाहिए. अगर ऐसा करना व्यावहारिक रूप से संभव न हो, तो इसे अगले कार्य दिवस में जमा किया जाना चाहिए.

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

न्यायमूर्ति गोविंदराज ने कहा है कि हर मंदिर की सभी अचल संपत्तियों और बंदोबस्ती की ज़मीनों का पूरा डिजिटाइज्ड रजिस्टर रखा जाए.

इसमें ज़मीन का क्षेत्रफल, सीमाएं, स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज़ और जहां संभव हो, संपत्ति का जियोटैग भी दर्ज किया जाए.

उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की नियमित निगरानी की जाए. इससे अतिक्रमण का जल्द पता लगाया जा सकेगा और उस पर बिना देरी कार्रवाई की जा सकेगी.

प्रणाली में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि किसी भी निर्धारित संदिग्ध स्थिति के पैदा होते ही रियल-टाइम अलर्ट जारी हो.

यह अलर्ट संस्था के कार्यकारी अधिकारी, संबंधित सहायक आयुक्त, उप आयुक्त और केंद्रीय निगरानी प्रकोष्ठ को भेजा जाए.

फ़ैसले में कहा गया है कि आयुक्त और उप आयुक्तों के लिए एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड बनाया जाए. इसमें किसी एक काउंटर या किसी एक संस्था के स्तर तक जाकर जानकारी देखने की सुविधा हो.

इससे हर मंदिर की वित्तीय गतिविधियां निगरानी करने वाले अधिकारियों को रियल-टाइम में दिखाई देंगी.

प्रणाली का समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए. यह ऑडिट किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराया जाए.

ऑटोमैटिक ऑडिट रिपोर्ट कम से कम महीने में एक बार तैयार की जानी चाहिए.

फ़ैसले में कहा गया है कि ऑडिट केवल औपचारिकता बनकर नहीं रहना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
विनोद साहनी हत्याकांड: ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट घेरा मेरे साथ सोना है तो डमी लाओ': खुशी मुखर्जी ने कास्टिंग काउच को दिए जोरदार जवाब AI से बना फर्जी पहचान पत्र, पुलिस ने कोर्ट में दायर किया मामला: उद्देश्य क्या था? पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक के आरोप पर रिजवान‑इमाम पर चार घंटे की पूछताछ कानपुर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर हाईकोर्ट ने केडीए से जवाब तलब किया बिजीपी ने पूर्व IAS कमिश्नर देबाशीष शर्मा को नगांव उपचुनाव का टिकट दिया गोपालगंज में गंडक नदी पर 288 लीटर शराब लदी नाव जब्त, तस्कर कार्रवाई में फरार विजय माल्या को राहत नहीं: ईडी ने हाईकोर्ट में कहा, कर्ज वसूली से आरोप खत्म नहीं होते; जानिए क्या है पूरा मामला गोपालगंज में जिला नागरिक परिषद ने आपदा प्रबंधन और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की पीजी संचालकों सुधांशु और शुभम त्यागी को कोर्ट ने भेजा दो दिन की पुलिस हिरासत में 1 लाख रुपये के निवेश से 2 करोड़ रुपये से अधिक, विजय केडिया के पास 130,000 शेयर LG स्मार्ट टीवी की निगरानी पर सवाल: क्या आपका टीवी आपके डेटा को रिकॉर्ड कर रहा है? बीपी इंटर स्कूल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला कार्यक्रम RJD ने बिहार विधान परिषद चुनाव में 6 उम्मीदवार घोषित किए, संजीव एवं दिलीप को पटना सीट पर टिकट 6 साल की पोती से घिनौनी हरकत करने वाले 75 साल के दादा को 20 साल की कैद NSE IPO की लिस्टिंग कहाँ होगी? CEO आशीष चौहान ने दिया जवाब, GMP 200 रुपये से ऊपर FASTag यूज़र्स अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे बैंक, OneTag से आसान ट्रांसफर PSU Gujarat Alkalies & Chemicals ने 1 शेयर पर ₹17.70 डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 18‑सितंबर 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी 0 रन, दोनों पारियों में विकेट... मानव सुथार ने बनाया इतिहास गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस 14‑15 सितंबर को पुराने मार्ग से निकलेगा ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन में, डॉक्टर से राष्ट्रपति तक का सफर आश्रम पद्धति स्कूल के बडे़ बाबू निलंबित, बैठी  विभागीय जांच; छात्रों का बवाल पड़ा भारी खुशी मुखर्जी ने सौर्यकुमार यादव को किया ‘मिसबिहेव’? ट्रोलिंग के बीच नई ऐप का एलान बाढ़ का कहर, गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न; हजारों बीघा फसल पानी में डूबी भोजपुर में बाढ़ से हुई मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजा व राहत सामग्री की मांग पर प्रदर्शन पितृपक्ष के पहले भक्ति के रंग में रंग रहा गयाधाम: दीवारों पर जीवंत हुई रामायण, सनातन संस्कृति की दिख रही झलक इंजीनियर राजेंद्र कुमार पर SVU ने 16 भूखंडों की जांच, दो ठेकेदारों को गिरफ्तार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किए छह उम्मीदवार, किसे-कहां से दिया टिकट? यूपी में विशेष शिक्षक भर्ती की इस शर्त को हाई कोर्ट ने ठहराया सही, याचिका खारिज शनि‑चंद्रमा के विष योग से कर्क, वृश्चिक और मकर राशि में मिल सकता है सौभाग्य ब्लैक सी में भारतीय जहाजों की सुरक्षा और 100 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य: मोदी-पुतिन बैठक के प्रमुख निष्कर्ष रोहतास के SP ने जनता दरबार में 35 शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को निर्देश दिए हवा में फेल हुआ विमान का इंजन: 40 यात्रियों में मची खलबली, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; जानें पूरा मामला राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर के BRA विश्वविद्यालय में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण किया, पार्क‑IT सेल का उद्घाटन किया आरोपी बांग्लादेशी नागरिक की गUILT प्लीज खारिज, अदालत ने जारी किया सख्त आदेश आ गया यूपी लेखपाल भर्ती का रिजल्ट, अगले दौर के लिए 28409 अभ्यर्थी चयनित, कितनी गई कटऑफ? भाजपा यूपी में कई मौजूदा विधायकों के काट सकती है टिकट, आंतरिक सर्वे में ठीक नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी सऊदी ने ट्रम्प को दो बार मदद की मांग की, लेकिन राष्ट्रपति ने कहा 'ना विनोद साहनी हत्याकांड: ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट घेरा मेरे साथ सोना है तो डमी लाओ': खुशी मुखर्जी ने कास्टिंग काउच को दिए जोरदार जवाब AI से बना फर्जी पहचान पत्र, पुलिस ने कोर्ट में दायर किया मामला: उद्देश्य क्या था? पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक के आरोप पर रिजवान‑इमाम पर चार घंटे की पूछताछ कानपुर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर हाईकोर्ट ने केडीए से जवाब तलब किया बिजीपी ने पूर्व IAS कमिश्नर देबाशीष शर्मा को नगांव उपचुनाव का टिकट दिया गोपालगंज में गंडक नदी पर 288 लीटर शराब लदी नाव जब्त, तस्कर कार्रवाई में फरार विजय माल्या को राहत नहीं: ईडी ने हाईकोर्ट में कहा, कर्ज वसूली से आरोप खत्म नहीं होते; जानिए क्या है पूरा मामला गोपालगंज में जिला नागरिक परिषद ने आपदा प्रबंधन और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की पीजी संचालकों सुधांशु और शुभम त्यागी को कोर्ट ने भेजा दो दिन की पुलिस हिरासत में 1 लाख रुपये के निवेश से 2 करोड़ रुपये से अधिक, विजय केडिया के पास 130,000 शेयर LG स्मार्ट टीवी की निगरानी पर सवाल: क्या आपका टीवी आपके डेटा को रिकॉर्ड कर रहा है? बीपी इंटर स्कूल में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला कार्यक्रम RJD ने बिहार विधान परिषद चुनाव में 6 उम्मीदवार घोषित किए, संजीव एवं दिलीप को पटना सीट पर टिकट 6 साल की पोती से घिनौनी हरकत करने वाले 75 साल के दादा को 20 साल की कैद NSE IPO की लिस्टिंग कहाँ होगी? CEO आशीष चौहान ने दिया जवाब, GMP 200 रुपये से ऊपर FASTag यूज़र्स अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे बैंक, OneTag से आसान ट्रांसफर PSU Gujarat Alkalies & Chemicals ने 1 शेयर पर ₹17.70 डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 18‑सितंबर 15 लाख होगा 10 ग्राम सोना! इस वजह से आएगी गोल्ड में तूफानी तेजी 0 रन, दोनों पारियों में विकेट... मानव सुथार ने बनाया इतिहास गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस 14‑15 सितंबर को पुराने मार्ग से निकलेगा ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन में, डॉक्टर से राष्ट्रपति तक का सफर आश्रम पद्धति स्कूल के बडे़ बाबू निलंबित, बैठी  विभागीय जांच; छात्रों का बवाल पड़ा भारी खुशी मुखर्जी ने सौर्यकुमार यादव को किया ‘मिसबिहेव’? ट्रोलिंग के बीच नई ऐप का एलान बाढ़ का कहर, गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न; हजारों बीघा फसल पानी में डूबी भोजपुर में बाढ़ से हुई मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजा व राहत सामग्री की मांग पर प्रदर्शन पितृपक्ष के पहले भक्ति के रंग में रंग रहा गयाधाम: दीवारों पर जीवंत हुई रामायण, सनातन संस्कृति की दिख रही झलक इंजीनियर राजेंद्र कुमार पर SVU ने 16 भूखंडों की जांच, दो ठेकेदारों को गिरफ्तार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए घोषित किए छह उम्मीदवार, किसे-कहां से दिया टिकट? यूपी में विशेष शिक्षक भर्ती की इस शर्त को हाई कोर्ट ने ठहराया सही, याचिका खारिज शनि‑चंद्रमा के विष योग से कर्क, वृश्चिक और मकर राशि में मिल सकता है सौभाग्य ब्लैक सी में भारतीय जहाजों की सुरक्षा और 100 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य: मोदी-पुतिन बैठक के प्रमुख निष्कर्ष रोहतास के SP ने जनता दरबार में 35 शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को निर्देश दिए हवा में फेल हुआ विमान का इंजन: 40 यात्रियों में मची खलबली, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; जानें पूरा मामला राज्यपाल ने मुजफ्फरपुर के BRA विश्वविद्यालय में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण किया, पार्क‑IT सेल का उद्घाटन किया आरोपी बांग्लादेशी नागरिक की गUILT प्लीज खारिज, अदालत ने जारी किया सख्त आदेश आ गया यूपी लेखपाल भर्ती का रिजल्ट, अगले दौर के लिए 28409 अभ्यर्थी चयनित, कितनी गई कटऑफ? भाजपा यूपी में कई मौजूदा विधायकों के काट सकती है टिकट, आंतरिक सर्वे में ठीक नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी सऊदी ने ट्रम्प को दो बार मदद की मांग की, लेकिन राष्ट्रपति ने कहा 'ना