Sunday, 30 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

हेलो सरकार, हम सुरंग के आख़िर में हैं', नेपाल के हाईड्रोपावर सुरंगों में कितने लोग फंसे

Ajay Tiwari
30 August 2026 0 44
हेलो सरकार, हम सुरंग के आख़िर में हैं', नेपाल के हाईड्रोपावर सुरंगों में कितने लोग फंसे

इमेज स्रोत, PM Secretariat

चीन से सटे नेपाल के रसुवागढ़ी इलाक़े में बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम करने वाले क़रीब 1,000 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है.

नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक़, इनमें 400 से ज़्यादा लोगों के अलग-अलग परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे होने की आशंका है, जिनके लिए रेक्यू अभियान जारी है.

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन अथॉरिटी (एनडीआरआरए) ने हाइड्रोपावर परियोजनाओं से 933 लोगों से संपर्क न हो पाने की जानकारी दी है. अधिकारियों के मुताबिक़, फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है.

नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी में आई बाढ़ के कारण इलाक़े की कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम कर रहे क़रीब 1,000 लोगों से अब भी संपर्क नहीं हो पाया है.

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अलग-अलग हाइड्रोपावर परियोजनाओं के प्रमोटरों से बातचीत के बाद संपर्क से कटे और सुरंगों में फंसे लोगों का ब्योरा अपडेट किया जा रहा है.

ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहन शाक्य के मुताबिक़, अकेले कोरियाई निवेश वाली अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग में 400 से ज़्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.

शाक्य ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली से कहा, "रिपोर्ट मिली है कि हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम कर रहे 1,000 से ज़्यादा लोगों से संपर्क टूट गया है."

"अपर त्रिशूली-1 में सबसे ज़्यादा लोगों से संपर्क नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, वहां सुरंग में क़रीब 400 लोग फंसे हैं. सुरंग के बाहर मौजूद 176 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है."

इमेज स्रोत, PM Secretariat

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

परियोजना के संपर्क अफ़सर गिरी अधिकारी के मुताबिक़, परियोजना की 10 किलोमीटर लंबी सुरंग में मलबा भर जाने से बचाव अभियान प्रभावित हुआ है.

अधिकारी ने कहा, "यह ऐसी सुरंग है जिसमें दरार आई है. ऑडिट सुरंगें (आपातकालीन रास्ते) बंद नहीं हुए हैं. इसलिए अंदर ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए. अंदर खाने और पानी की कमी है. अगर समय पर बचाव किया गया तो अनुमान है कि अंदर मौजूद लोगों को बचा लिया जाएगा."

उनके मुताबिक़, गुरुवार को चार कर्मचारी ख़ुद सुरंग से बाहर आए थे. उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर क़रीब 400 लोग हैं. परियोजना अधिकारियों के मुताबिक़, उस दिन सुरंग के अंदर काम करने के लिए तैनात कर्मचारियों की संख्या भी क़रीब 400 थी.

परियोजना के संपर्क अधिकारी अधिकारी ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली को बताया कि सुरंग तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बह जाने के कारण अब चट्टान के किनारे हेलिकॉप्टर से लटककर ही सुरंग में प्रवेश किया जा सकता है.

कुल 126 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना में नेपाली कर्मचारियों के साथ कोरियाई, चीनी और भारतीय कर्मचारी भी काम कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि परियोजना में 100 चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं और उनमें से कुछ को बचा लिया गया है. अधिकारी के मुताबिक़, परियोजना में काम करने वाले 40 भारतीय और 8 कोरियाई कर्मचारियों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने बताया कि क़रीब 80 फ़ीसदी पूरी हो चुकी इस परियोजना की रोज़ाना की हाज़िरी के मुताबिक़, बाढ़ से पहले यहां 1,350 लोग काम कर रहे थे.

ऊर्जा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से अब तक 254 लोगों को बचा लिया गया है. परियोजना के संपर्क अफ़सर गिरी अधिकारी ने बताया कि बचाए गए ज़्यादातर कर्मचारी सुरंग के बाहर थे.

परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के बाहर मौजूद क़रीब 200 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है.

उन्होंने कहा कि संभावना है कि संपर्क कटे कुछ कर्मचारी परियोजना के ऊपर स्थित गांवों में चले गए हों और उनसे संपर्क नहीं हो पाया हो.

इमेज स्रोत, PM Secretariat

नेपाल के ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ के सलाहकार गणेश कार्की ने बताया कि रसुवा और नुवाकोट की परियोजनाओं समेत नौ परियोजनाओं में काम करने वाले लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है.

ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता शाक्य के मुताबिक़, रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 93 लोग लापता हैं. इसी तरह अपर त्रिशूली 3ए में 43 लोग लापता हैं और 30 लोगों के सुरंग के अंदर होने की आशंका है.

नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने बताया है कि इस परियोजना में 11 लोगों से अब संपर्क हो गया है.

जब लोग रखरखाव के लिए सुरंग के अंदर उत्पादन केंद्र की ओर जा रहे थे, उसी दौरान परियोजना में बाढ़ का पानी घुस गया.

प्राधिकरण ने कहा, "खुदाई के लिए ज़रूरी उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नेपाली सेना और कुशल कर्मचारियों समेत अन्य लोगों की मदद से भूमिगत पावर हाउस तक जाने वाली केबल सुरंग के मलबे से बंद मुहाने को खोलने का काम तेज़ी से चल रहा है."

ऊर्जा मंत्रालय ने यह भी बताया है कि अपर त्रिशूली 3बी के 158 लोगों का संपर्क टूट गया है. विद्युत प्राधिकरण ने बताया है कि इस परियोजना का कैंप जिस इलाक़े में है, वह भूस्खलन के मलबे में पूरी तरह दब गया है.

प्राधिकरण ने कहा, "बेहद मुश्किल और जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच बचाव और वहां तक पहुंचने का काम जारी है. हेलीकॉप्टर से परियोजना स्थल का लगातार हवाई निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जा रहा है. इसके अलावा खुदाई करने वाली मशीनों समेत ज़रूरी उपकरणों को हेलीकॉप्टर से मौके तक पहुंचाया गया है और काम शुरू कर दिया गया है."

ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक़, चिलिमे हाइड्रोपावर परियोजना में काम करने वाले आठ लोग लापता हैं. माना जा रहा है कि वे सुरंग के अंदर हैं.

इमेज स्रोत, BBC/AshokDahal/File

निजी ऊर्जा उत्पादकों के संगठन आईपीपीएएन के अध्यक्ष मोहन डांगी ने कहा कि लैंगटांग हाइड्रोपावर परियोजना की सुरंग में फंसे 62 लोगों में से 18 को बचा लिया गया है. उन्होंने कहा कि परियोजना से और लोगों को बचाए जाने की उम्मीद है.

नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने बताया है कि भोटेकोशी-त्रिशूली क्षेत्र में निर्माणाधीन और चालू 11 हाइड्रोपावर परियोजनाएं बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई हैं.

प्राधिकरण की सहायक कंपनियों और निजी डेवलपर्स ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुल 470 मेगावाट क्षमता वाली 15 निर्माणाधीन हाइड्रोपावर परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है.

इसी तरह अपर मेलुंग ए और मेलुंग खोला परियोजनाओं में सात-सात लोग, लैंगटांग भोटेकोशी में दो चीनी नागरिकों समेत चार लोग और सेंट्रल त्रिशूली में दो लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है.

इमेज स्रोत, PM Secretariat

एक अधिकारी चंद्रशेर राणा ने बताया कि सुरंग के मुहाने पर फंसे लोगों ने मदद मांगने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत आने वाले 'हेलो सरकार' में फ़ोन किया था.

राणा ने बताया कि 216 मेगावाट की इस परियोजना में फंसे लोगों ने मदद मांगी.

राणा ने कहा, "हम सुरंग के मुहाने पर हैं. हम हाथ उठा रहे हैं. हमें फ़ोन आया कि हेलीकॉप्टर भेजना ज़रूरी है. इसके बाद हमने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी. हमें बताया गया है कि उन्हें बचा लिया गया है."

'हेलो सरकार' कंट्रोल रूम के मुताबिक़, बुधवार सुबह 11 बजे से शुक्रवार सुबह तक 'हेलो सरकार' को 6,600 से ज़्यादा फ़ोन कॉल मिले हैं.

राणा ने कहा, "कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों को खोजने की अपील की है. कुछ लोगों ने यह भी फ़ोन करके बताया है कि उन्हें बचाव और राहत की ज़रूरत है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बारावफात पर निकाली झांकी से भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब, वीडियो वायरल, आयोजक ने माफी मांगी सोने पर विदेश से अलर्ट... एक्सपर्ट ने बताया- कहां तक जाएगा भाव यूपी के इस जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ा; 7 दिन में 14 मरीज मिले, अलर्ट पर अस्पताल नेपाल बाढ़ पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, भारत-चीन से भावुक अपील हमें राजनीति चौधरी साहब ने सिखाई, आपने नहीं, अखिलेश का नाम लिए बिना किया तीखा हमला 400 की टेक्नॉलजी ट्रांसफर करेगा रूस, भारत में ही बनेंगे 2 डिफेंस सिस्टम प्रदेश में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, सोमवार को इन 18 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; अलर्ट जारी यश की फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला कितना फायदा? पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन अब सोलर से जगमग होंगी सड़कें, CM सम्राट चौधरी ने खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने के दिए निर्देश रालोद के बिना यूपी में कोई सरकार नहीं बन सकती; लखनऊ से जयंत ने दिया सियासी संदेश मुजफ्फरपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर परवाज को ‘बेस्ट इंटरनेशनल एथलीट’ सम्मान, खान सर ने किया सम्मानित यूसरा मॉल में भीषण मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई बेहोश करके धीरेंद्र सिंह को मारी गईं थीं गोलियां, सुनसान जगह पर फेंका गया शव; ऐसे खुली पूरी कहानी आर्म्स ऐक्ट में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को फौरी राहत, पटना हाईकोर्ट से 8 सप्ताह की जमानत मिली चिराग तकरार में रोहिणी आचार्या की एंट्री, लालू की बेटी ने केंद्रीय मंत्रियों से आरक्षण पर क्या कहा? एशिया कप के पहले ही मैच में स्मृति मंधाना के साथ ये क्या हुआ? मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद का बड़ा खुलासा: तोड़फोड़ में इस्तेमाल JCB का मालिक गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तारी पाक शॉर्ट फिल्म 'दूसरी औरत' पर बवाल, इंटीमेट सीन देख भड़की आवाम 400 मिसाइल प्रणाली बढ़ाने का प्रस्ताव दिया मलाला यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबें पढ़ने पर अहमदाबाद में हंगामा, क्या है पूरा मामला यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, क्यूआर कोड से सत्यापन रक्षाबंधन पर करीब 90 लाख लोगों ने लिया फ्री बस सेवा का लाभ, 55 लाख से अधिक महिलाएं बनी लाभार्थी क्या आप अकेले खाना खाते हैं, जानिए साथ बैठकर खाने के फ़ायदे यूरोप की प्रिंसेस से निकाह करने जा रहे बिलावल! सोशल मीडिया पर शोर छोटे से घर और तबेले से निकले एक शानदार रैपर की कहानी मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम हुआ, उनके समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा? भोजपुर में नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट, पुलिस ने शुरू की छानबीन नेपाल में मलबे से शवों को इस तरह खोज रहे हैं बचाव दल के सदस्य मैं 10 सेकंड के अंतर से बची': नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से ऐसे बचे थे 900 स्कूली बच्चे नेपाल में किस वजह से आई विनाशकारी बाढ़, वैज्ञानिकों ने क्या बताया? दो महीने पुराने रेलवे ओवरब्रिज के जॉइंट्स फट गए, सड़क पर दिख रही सरिया घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह से चेहरा नोचा, 32 टांके लगे पंजाब में पाकिस्तानी आंखें: दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा आरक्षण पर चिराग और मांझी की तकरार में कूदे तेजस्वी, दोनों मंत्रियों को दे दी एक चुनौती जहानाबाद में सड़क पर पति-पत्नी का ड्रामा, जमकर चले थप्पड़ और घूंसे; 50 हजार रुपए का मामला बाढ़ में फंसे 800 लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू, तीन लोगों की मौत मुजफ्फरपुर में NEET PG परीक्षा के लिए 4 केंद्र निर्धारित ससाराम में बच्चे की मौत पर पुलिस ने जांच शुरू की हिसुआ में संगत परिसर में आयोजित हुआ अंतिम अरदास समारोह 12 लाख के सवाल तक पहुंची चाय वाले की बेटी, IFS बनने का है सपना बारावफात पर निकाली झांकी से भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब, वीडियो वायरल, आयोजक ने माफी मांगी सोने पर विदेश से अलर्ट... एक्सपर्ट ने बताया- कहां तक जाएगा भाव यूपी के इस जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ा; 7 दिन में 14 मरीज मिले, अलर्ट पर अस्पताल नेपाल बाढ़ पर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, भारत-चीन से भावुक अपील हमें राजनीति चौधरी साहब ने सिखाई, आपने नहीं, अखिलेश का नाम लिए बिना किया तीखा हमला 400 की टेक्नॉलजी ट्रांसफर करेगा रूस, भारत में ही बनेंगे 2 डिफेंस सिस्टम प्रदेश में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, सोमवार को इन 18 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; अलर्ट जारी यश की फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला कितना फायदा? पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन अब सोलर से जगमग होंगी सड़कें, CM सम्राट चौधरी ने खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने के दिए निर्देश रालोद के बिना यूपी में कोई सरकार नहीं बन सकती; लखनऊ से जयंत ने दिया सियासी संदेश मुजफ्फरपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर परवाज को ‘बेस्ट इंटरनेशनल एथलीट’ सम्मान, खान सर ने किया सम्मानित यूसरा मॉल में भीषण मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई बेहोश करके धीरेंद्र सिंह को मारी गईं थीं गोलियां, सुनसान जगह पर फेंका गया शव; ऐसे खुली पूरी कहानी आर्म्स ऐक्ट में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को फौरी राहत, पटना हाईकोर्ट से 8 सप्ताह की जमानत मिली चिराग तकरार में रोहिणी आचार्या की एंट्री, लालू की बेटी ने केंद्रीय मंत्रियों से आरक्षण पर क्या कहा? एशिया कप के पहले ही मैच में स्मृति मंधाना के साथ ये क्या हुआ? मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद का बड़ा खुलासा: तोड़फोड़ में इस्तेमाल JCB का मालिक गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तारी पाक शॉर्ट फिल्म 'दूसरी औरत' पर बवाल, इंटीमेट सीन देख भड़की आवाम 400 मिसाइल प्रणाली बढ़ाने का प्रस्ताव दिया मलाला यूसुफ़ज़ई और ऐन फ़्रैंक की किताबें पढ़ने पर अहमदाबाद में हंगामा, क्या है पूरा मामला यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, क्यूआर कोड से सत्यापन रक्षाबंधन पर करीब 90 लाख लोगों ने लिया फ्री बस सेवा का लाभ, 55 लाख से अधिक महिलाएं बनी लाभार्थी क्या आप अकेले खाना खाते हैं, जानिए साथ बैठकर खाने के फ़ायदे यूरोप की प्रिंसेस से निकाह करने जा रहे बिलावल! सोशल मीडिया पर शोर छोटे से घर और तबेले से निकले एक शानदार रैपर की कहानी मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में कार्यक्रम हुआ, उनके समर्थक और विरोधियों ने क्या-क्या कहा? भोजपुर में नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट, पुलिस ने शुरू की छानबीन नेपाल में मलबे से शवों को इस तरह खोज रहे हैं बचाव दल के सदस्य मैं 10 सेकंड के अंतर से बची': नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से ऐसे बचे थे 900 स्कूली बच्चे नेपाल में किस वजह से आई विनाशकारी बाढ़, वैज्ञानिकों ने क्या बताया? दो महीने पुराने रेलवे ओवरब्रिज के जॉइंट्स फट गए, सड़क पर दिख रही सरिया घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह से चेहरा नोचा, 32 टांके लगे पंजाब में पाकिस्तानी आंखें: दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा आरक्षण पर चिराग और मांझी की तकरार में कूदे तेजस्वी, दोनों मंत्रियों को दे दी एक चुनौती जहानाबाद में सड़क पर पति-पत्नी का ड्रामा, जमकर चले थप्पड़ और घूंसे; 50 हजार रुपए का मामला बाढ़ में फंसे 800 लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू, तीन लोगों की मौत मुजफ्फरपुर में NEET PG परीक्षा के लिए 4 केंद्र निर्धारित ससाराम में बच्चे की मौत पर पुलिस ने जांच शुरू की हिसुआ में संगत परिसर में आयोजित हुआ अंतिम अरदास समारोह 12 लाख के सवाल तक पहुंची चाय वाले की बेटी, IFS बनने का है सपना