Thursday, 22 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

काकोरी ट्रेन लूट की पूरी कहानी, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था

Ajay Tiwari
22 October 2026 • 0 • 37
काकोरी ट्रेन लूट की पूरी कहानी, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था

इमेज स्रोत, Indian Railway

(यह स्टोरी बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पेज पर 22 अक्तूबर 2024 को अशफ़ाक़उल्ला ख़ां की जयंती पर प्रकाशित हुई थी जिसे यहां फिर से प्रकाशित किया जा रहा है.)

1925 आते-आते आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे क्रांतिकारियों की माली हालत ख़राब हो चुकी थी. वो पाई-पाई के मोहताज हो चुके थे.

किसी के पास साबुत कपड़े तक नहीं थे. उन पर काफ़ी कर्ज़ हो चुका था.

लोगों से ज़बरदस्ती पैसा वसूलने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचा था.

उन्होंने महसूस किया कि अगर लूटना है तो फिर सरकारी ख़ज़ाना क्यों न लूटा जाए.

राम प्रसाद बिस्मिल अपनी आत्मकथा में लिखते हैं कि उन्होंने ग़ौर किया था कि गार्ड के डिब्बे में रखे लोहे के संदूक में टैक्स का पैसा होता है.

उन्होंने लिखा है, “एक दिन मैंने लखनऊ स्टेशन पर देखा कि गार्ड के डिब्बे से कुली लोहे के संदूक को उतार रहे हैं. मैंने नोट किया कि उसमें न तो ज़ंजीर थी और न ही ताला जड़ा हुआ था. मैंने उसी समय तय किया कि मैं इसी पर हाथ मारूँगा.”

इमेज स्रोत, Sri Ganesh Prakashan

इस मिशन के लिए बिस्मिल ने नौ क्राँतिकारियों को चुना, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी, अशफ़ाक़उल्ला ख़ां, मुकुंदी लाल, मन्मथनाथ गुप्त, मुरारी शर्मा, बनवारी लाल और चंद्रशेखर आज़ाद.

सरकारी धन लूटने के लिए बिस्मिल ने काकोरी को चुना जो कि लखनऊ से आठ किलोमीटर दूर शाहजहाँपुर रेलवे रूट पर एक छोटा-सा स्टेशन था.

सब लोग पहले एक टोही मिशन पर काकोरी गए. आठ अगस्त, 1925 को इन्होंने ट्रेन लूटने की एक नाकाम कोशिश की.

राम प्रसाद बिस्मिल लिखते हैं, “हम लोग लखनऊ की छेदीलाल धर्मशाला के अलग-अलग कमरों में ठहरे हुए थे. पहले से तय समय पर हम लोग लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचना शुरू हो गए. जैसे ही हम प्लेटफ़ॉर्म पर घुसे हमने देखा कि एक ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म छोड़ रही है. हमने पूछा ये कौन सी ट्रेन है? पता चला कि ये 8 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन है जिस पर हम सवार होने वाले थे. हम सब 10 मिनट देरी से स्टेशन पहुंचे थे. हम निराश होकर धर्मशाला लौट आए.”

इमेज स्रोत, India Post

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अगले दिन दोपहर यानी 9 अगस्त को ये सभी लोग फिर काकोरी के लिए निकले. उनके पास चार माउज़र पिस्तौलें और रिवॉल्वर थे. अशफ़ाक़ ने बिस्मिल को समझाने की कोशिश की, “राम एक बार फिर से सोच लो. ये सही समय नहीं है. चलो वापस लौट चलें.”

बिस्मिल ने उन्हें ज़ोर से डाँटा, “अब कोई बात नहीं करेगा.” जब अशफ़ाक़ को लग गया कि उनके नेता पर किसी बात का असर नहीं होगा, उन्होंने एक अनुशासित सिपाही की तरह उनका साथ देने का फ़ैसला किया.

तय हुआ कि सभी लोग शाहजहाँपुर से ट्रेन पर चढ़ेंगे और काकोरी के पास पहले से तय स्थान तक जाएंगे. वहाँ पर गाड़ी की चेन खींची जाएगी और गार्ड के केबिन में पहुंच कर रुपयों से भरे संदूक पर कब्ज़ा कर लिया जाएगा.

राम प्रसाद बिस्मिल अपनी आत्मकथा में लिखते हैं, “हमने ये तय किया था कि हम किसी को शारीरिक नुक़सान नहीं पहुंचाएंगे. मैं ट्रेन में ही ऐलान कर दूँगा कि हम यहाँ अवैध तरीक़े से हासिल किए गए सरकारी धन को हासिल करने आए हैं. ये भी तय हुआ कि हम में तीन लोग जिन्हें हथियार चलाने आते थे, गार्ड के केबिन के पास खड़े होंगे और रुक-रुक कर फ़ायर करेंगे ताकि कोई केबिन तक पहुंचने की हिम्मत न कर सके.”

इमेज स्रोत, PIB

चंद्रशेखर आज़ाद ने सवाल किया, अगर किसी वजह से चेन खींचने के बावजूद अगर ट्रेन नहीं रुकी तो हम क्या करेंगे?

इस संभावना से निपटने के लिए बिस्मिल ने समाधान दिया, “हम ट्रेन में फ़र्स्ट और सेकेंड क्लास दोनों डिब्बों में चढ़ेंगे. अगर एक बार चेन खींचने से ट्रेन नहीं रुकती तो दूसरी टीम अपने डिब्बे में चेन खींच कर ट्रेन का रुकना सुनिश्चित करेगी.”

नौ अगस्त को सभी लोग शाहजहाँपुर स्टेशन पहुंच गए. ये सभी लोग स्टेशन अलग-अलग दिशाओं से आए थे और उन्होंने एक दूसरे की तरफ़ देखा तक नहीं था. सबने रोज़मर्रा के कपड़े पहन रखे थे और अपने हथियार कपड़ों के अंदर छिपा रखे थे. उन्होंने डिब्बों में वो जगह ली जो चेन के बिल्कुल नज़दीक थी ताकि उन्हें ट्रेन रुकने पर नीचे उतरने में ज़्यादा समय न लगे.

राम प्रसाद बिस्मिल अपनी आत्मकथा में लिखते हैं कि जैसे ही ट्रेन ने सीटी दी और स्टेशन से आगे बढ़ने लगी. “मैंने अपनी आँखें बंद कीं और गायत्री मंत्र का जाप करने लगा. जैसे ही मुझे काकोरी स्टेशन का साइनबोर्ड दिखाई दिया, मेरी साँसें तेज़ हो गईं और मेरा दिल तेज़ी से धड़कने लगा. अचानक ज़ोर की आवाज़ हुई और ट्रेन उसी जगह पर रुक गई जहां हमने तय किया था.”

बिल्कुल सटीक जगह पर चेन खींची गई थी.

बिस्मिल लिखते हैं, “मैंने तुरंत अपनी पिस्टल निकाल ली और चिल्लाकर कहा, शांत रहिए. डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. हम सिर्फ़ सरकार से वो धन लेने आए हैं जो हमारा है. अगर आप अपनी सीट पर बैठे रहेंगे तो आपको कोई नुक़सान नहीं पहुंचाया जाएगा.’’

इमेज स्रोत, Raj Kamal

ट्रेन रोकने से पहले एक और ड्रामा हुआ. अशफ़ाक़, राजेंद्र लाहिड़ी और सचींद्र बख्शी ने सेकेंड क्लास के टिकट खरीदे थे.

सचींद्रनाथ बख़्शी अपनी किताब ‘मेरा क्रांतिकारी जीवन’ में लिखते हैं, ‘मैंने अशफ़ाक़ से धीमे से पूछा ‘मेरा ज़ेवरों का डिब्बा कहाँ है?’ अशफ़ाक़ ने फ़ौरन जवाब दिया, ‘अरे वो तो हम काकोरी में भूल आए.’

अशफ़ाक़ के बोलते ही बख्शी ने ट्रेन की चेन खींच दी. राजेंद्र लाहिड़ी ने भी दूसरी तरफ़ से चेन खींची. तीनों जल्दी से नीचे उतरे और काकोरी की तरफ़ चलने लगे. थोड़ी दूर चलने पर ट्रेन का गार्ड दिखाई दिया. उसने पूछा चेन किसने खींची है?

फिर उसने हमें वहीं रुकने का इशारा किया. उन्होंने जवाब दिया कि ज़ेवर का डिब्बा काकोरी में छूट गया है. हम उसे लेने जा रहे हैं.

बख्शी आगे लिखते हैं, “तब तक हमारे सारे साथी ट्रेन से उतर कर वहाँ पहुंच चुके थे. हमने पिस्तौलों से हवा में गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं. तभी मैंने देखा कि गार्ड ट्रेन चलाने के लिए हरी बत्ती दिखा रहा है. मैंने उसके सीने पर पिस्टल लगा दी और उसके हाथ से बत्ती छीन ली. उसने हाथ जोड़कर कहा- मेरी जान बख़्श दीजिए. मैंने उसे धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया.”

इमेज स्रोत, Unistarbooks

अशफ़ाक़ ने गार्ड से कहा, अगर आप हमारे साथ सहयोग करेंगे तो आपको नुक़सान नहीं पहुंचाया जाएगा.

बिस्मिल लिखते हैं, “हमारे साथियों ने थोड़ी-थोड़ी देर पर हवा में गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं. रुपयों से भरा लोहे का संदूक़ काफ़ी भारी था. हम उसे लेकर भाग नहीं सकते थे इसीलिए अशफ़ाक़ उसे एक हथौड़े से तोड़ने लगे. कई प्रयासों के बाद वो कामयाब नहीं हुए.”

सभी लोग अशफ़ाक़ की तरफ़ रुकी हुई साँसों से देख रहे थे. तभी वहाँ एक ऐसी घटना हुई जिसने वहाँ मौजूद क्रांतिकारियों की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी.

इमेज स्रोत, Photo Division

दो डिब्बे पहले ट्रेन का एक यात्री अहमद अली अपने डिब्बे से नीचे उतरा और गार्ड के केबिन की तरफ़ बढ़ने लगा. इन लोगों ने ये उम्मीद नहीं की थी कि कोई शख़्स ऐसा करने की भी जुर्रत करेगा.

दरअसल, अहमद महिला डिब्बे की तरफ़ बढ़ रहा था जहाँ उसकी पत्नी बैठी हुई थी. चूँकि ट्रेन रुकी हुई थी उसने सोचा कि नीचे उतरकर पत्नी का हालचाल ले लिया जाए. उसको ये बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि ट्रेन में क्या हो रहा है?

बिस्मिल लिखते हैं, “मुझे सारा माजरा समझने में ज़्यादा देर नहीं लगी लेकिन मेरे दूसरे साथी चीज़ों का उतनी तेज़ी से आकलन नहीं कर पाए. मन्मथनाथ बहुत उत्साही थे लेकिन उन्हें हथियार चलाने का अधिक अनुभव नहीं था. जैसे ही उन्होंने उस शख़्स को केबिन की तरफ़ आते देखा उन्होंने उसको निशाने पर ले लिया. मैं उनसे कुछ कहता इससे पहले मन्मथ ने अपनी पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया. अहमद अली को गोली लगी और वो वहीँ ज़मीन पर गिर गए.”

इस बीच अशफ़ाक़ संदूक़ को तोड़ने में व्यस्त थे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी. अंतत: बिस्मिल ने हथौड़ा सँभाला और संदूक़ के ताले पर पूरी ताक़त से वार किया. ताला टूट कर नीचे गिर गया. सारे रुपयों को निकाल कर चादरों में बाँधा गया लेकिन इस बीच एक और मुसीबत आ खड़ी हुई.

दूर से एक ट्रेन आने की आवाज़ सुनाई दी. सबको डर था कि सामने से आती हुई ट्रेन का ड्राइवर ये नज़ारा देख कर शक न करे. लुट रही ट्रेन के मुसाफ़िर भी अपनी जगह से हिलने-डुलने लगे थे.

उस समय कोई भी मुसाफ़िर ट्रेन से उतर कर भाग सकता था लेकिन किसी ने ऐसा सोचने की हिम्मत नहीं की. इस बीच बिस्मिल अपनी लोडेड माउज़र हवा में लहराते रहे.

बाकी साथियों से उन्होंने अपने हथियार छिपा लेने के लिए कहा. अशफ़ाक़ से उन्होंने अपना हथौड़ा नीचे फेंक देने के लिए कहा. वो ट्रेन पंजाब मेल थी. वो बिना रुके आगे बढ़ गई.

ऑपरेशन के पूरा होने में आधे घंटे का भी समय नहीं लगा.

बिस्मिल लिखते हैं, “मुझे महसूस हुआ कि सभी को एक मासूम व्यक्ति की जान जाने का गहरा अफ़सोस था. उसकी ग़लती यही थी कि वो ग़लत समय पर ग़लत जगह पर था. मन्मथनाथ को बहुत रंज था कि उन्होंने एक निर्दोष आदमी पर गोली चला दी थी. उनकी आँखें सूजकर लाल हो गईं थीं. वो रो रहे थे.”

बिस्मिल ने बढ़कर मन्मथ को गले लगा लिया.

इमेज स्रोत, Social Media/X

इस लूट का पूरे भारत पर ज़बरदस्त असर पड़ा. जैसे ही ये समाचार फैला कि उत्तर प्रदेश में ट्रेन पर एक सफल हमला हुआ है, लोग इस हमले की वजह पूछने लगे.

बिस्मिल लिखते हैं कि जैसे ही लोगों को पता चला कि इस हमले में बहुत कम लोग शामिल थे और इसका उद्देश्य सिर्फ़ सरकारी ख़ज़ाने को लूटना था, वो हमारे साहस से बहुत प्रभावित हुए. उन्हें ये बात भी पसंद आई कि हमने ट्रेन से सरकारी पैसे के अलावा कुछ भी नहीं लूटा था.

बिस्मिल ने लिखा है, “भारत के अधिकतर अख़बारों ने हमें देश का हीरो करार दिया. अगले कई हफ़्तों में युवाओं में हमसे जुड़ने की होड़ लग गई. इस घटना को लोगों ने एक साधारण लूट की तरह नहीं लिया. इसको एक ऐसी घटना के तौर पर लिया गया जिसने भारत में आज़ादी की लड़ाई को एक बड़े कैनवास पर स्थापित कर दिया.”

इमेज स्रोत, Social Media/X

जगह छोड़ने से पहले सभी लोगों ने उसका पूरा मुआयना किया कि कहीं कोई चीज़ छूट तो नहीं गई है. इतनी मेहनत करने के बाद उस लोहे के संदूक़ से उन्हें सिर्फ़ पाँच हज़ार रुपए ही मिले.

गोमती नदी के किनारे कुछ मील चलकर वो लखनऊ शहर में दाख़िल हुए.

मन्मथनाथ गुप्त ने अपनी किताब ‘दे लिव्ड डेंजेरसली’ में लिखा, “हम चौक की तरफ़ से लखनऊ में दाख़िल हुए. ये लखनऊ का रेड लाइट इलाक़ा था जो हमेशा जागता रहता था. चौक में दाख़िल होने से पहले आज़ाद ने सारे पैसे और हथियार बिस्मिल को सौंप दिए. आज़ाद ने सुझाव दिया कि क्यों न हम पार्क की बेंचों पर सो जाएँ. आख़िर हमने पार्क में ही एक पेड़ के नीचे अपनी आँखें मूँदने की कोशिश की. भोर होते ही चिड़ियाँ चहचहाने लगीं और हमारी आँख खुल गई.”

जैसे ही वे पार्क से बाहर निकले अख़बार हॉकर का शोर सुनाई दिया, ‘काकोरी में डकैती, काकोरी में डकैती.’ उन्होंने आँखों ही आँखों में एक दूसरे को देखा. कुछ ही घंटों के अंदर ये ख़बर हर जगह फैल गई थी.

इमेज स्रोत, People's Publishing House

उस समय सबको लगा कि उन्होंने अपनी तरफ़ से घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं छोड़ा है. लेकिन उनको ये अंदाज़ा ही नहीं था कि ट्रेन के पास हो रही अफ़रा-तफ़री के बीच वो वहाँ एक चादर छोड़ आए थे. उस चादर पर शाहजहाँपुर के एक धोबी का निशान था.

यहाँ से पुलिस को अंदाज़ा हुआ कि कहीं-न-कहीं लूट में शामिल कुछ लोगों का संबंध शाहजहाँपुर से है. पुलिस शाहजहाँपुर में उस धोबी को ढूंढ निकालने में कामयाब हो गई.

वहाँ से उसे पता चला कि ये चादर हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचआरए) के एक सदस्य की है.

यही नहीं इन क्राँतिकारियों के कुछ साथियों ने भी उनके साथ छल किया. राम प्रसाद बिस्मिल लिखते हैं, “दुर्भाग्यवश हमारे बीच भी एक साँप रह रहा था. वो उस शख़्स का बहुत क़रीबी दोस्त था जिस पर मैं संगठन में आँख मूँद कर विश्वास करता था. मुझे बाद में पता चला कि ये शख़्स न सिर्फ़ काकोरी टीम की गिरफ़्तारी बल्कि पूरे संगठन को नेस्तानबूद करने के लिए ज़िम्मेदार था.”

बिस्मिल ने अपनी आत्मकथा में इस शख़्स का नाम नहीं लिया है लेकिन प्राची गर्ग अपनी किताब ‘काकोरी द ट्रेन रॉबरी देट शुक द ब्रिटिश राज’ में लिखती हैं, “बनवारी लाल भार्गव एचआरए के सदस्य थे. काकोरी डकैती में भी उनकी भूमिका हथियार सप्लाई करने की थी. बाद में चले मुकदमे में फाँसी से बचने और सरकार से मिली आर्थिक सहायता के एवज़ में सरकारी गवाह बन गए थे.”

इमेज स्रोत, Srishti Publishers

सरकार ने काकोरी हमले में शामिल लोगों की गिरफ़्तारी के लिए 5000 रुपये का इनाम रखा. इससे संबंधित इश्तेहार सभी रेलवे स्टेशन और थानों पर चिपकाए गए.

काकोरी कांड के तीन महीने के अंदर एक एक करके इसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों की गिरफ़्तारी शुरू हो गई.

इस ऑपरेशन में सिर्फ़ 10 लोग शामिल थे लेकिन 40 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

अशफ़ाक़, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, बनारसी लाल और कई अन्य व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया. सिर्फ़ चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस गिरप़्तार नहीं कर पाई.

सबसे बाद में राम प्रसाद बिस्मिल गिरफ़्तार हुए. कानपुर से छपने वाले अखबार ‘प्रताप’ की सुर्ख़ी थी ‘भारत के नौ रत्न गिरफ़्तार.’

इस अख़बार के संपादक थे गणेश शंकर विद्यार्थी. इन सब पर न सिर्फ़ डकैती बल्कि हत्या का भी मुक़दमा चला.

अप्रैल, 1927 में मुक़दमे का फ़ैसला सुनाया गया. अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह और राम प्रसाद बिस्मिल को फाँसी की सज़ा सुनाई गई. पूरे भारत में इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए.

मदनमोहन मालवीय, मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना इन क्रांतिकारियों के समर्थन में उतर आए.

केंद्रीय असेंबली ने वायसराय से अपील की कि इनके मत्यु दंड को उम्र कैद में बदल दिया जाए लेकिन उन्होंने इस माँग को ठुकरा दिया.

इमेज स्रोत, @bjp4india

19 दिसंबर, 1927 को राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर,रोशन सिंह को मलाका जेल और अश्फ़ाक उल्लाह खां को फ़ैज़ाबाद जेल में में फाँसी दी गई. राजेंद्र लाहिड़ी को इससे दो दिन पहले 17 दिसंबर को गोंडा जेल में फाँसी पर चढ़ाया गया.

फाँसी से दो दिन पहले उन्होंने अपनी आत्मकथा पूरी की.

मन्मथनाथ गुप्त चूंकि 18 वर्ष के नहीं हुए थे इसलिए उन्हें केवल 14 साल की सज़ा सुनाई गई.

इमेज स्रोत, Ananya Prakashan

सन 1937 में उन्हें रिहा कर दिया गया. रिहा होने के बाद उन्होंने सरकार के ख़िलाफ़ लिखना शुरू कर दिया.

सन 1939 में उन्हें फिर गिरफ़्तार कर लिया गया और आज़ादी से एक साल पहले सन 1946 में उनकी रिहाई हुई.

उन्होंने कुछ समय अंडमान की सेल्यूलर जेल में भी बिताया. 26 अक्तूबर, 2000 को उन्होंने अंतिम साँस ली

भूल सुधार- इस रिपोर्ट में फाँसी की तारीख़ को लेकर सही जानकारी अपडेट की गई है.

हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों के तबादले पर 4 जनवरी तक रोक • राफेल मरीन के समुद्री परीक्षण शुरू, भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत के लिए तैयारी की • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां धमाका करेगी मेगा बजट फिल्म? देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली • कंचननगर में महिला ने पति की हत्या कर बक्से में पैक किया, प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाना बनाया • सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की, प्रियंका गांधी की तस्वीरें दिखीं • काकोरी ट्रेन लूट की पूरी कहानी, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था • उत्तराखंड के नीचे फँसी टेक्टोनिक प्लेट: 8.1 तीव्रता वाले भूकंप का संभावित खतरा • जापान में होटल स्टाफ पर छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक को वापस भेजा, खेल से भी रोका गया • पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने इस्तीफा दिया, बदायूं में राजनीतिक हलचल • सभी बच्चों के नाम तक याद नहीं रहते', 58 बच्चों के पिता मोहम्मद सादिक की कहानी • आईसीएआई सीए रिजल्ट 2026: सितंबर सत्र के नतीजे घोषित, कैसे चेक करें परिणाम? टॉपर लिस्ट में कितनों ने बनाई जगह? • भोपाल में छत पर टहलते हुए सायरा खान के पैर में गोली लगी, पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच • टेढ़ी बगिया चौराहे पर पुलिस ने डंडा चलाया, 50 मीटर के भीतर वाहनों को हटाने का आदेश • चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा • सिंघाड़े के आटे से बनाएं लौकी के पराठे – नाश्ते का नया विकल्प • खुलते ही शेयर बाजार में धड़ाम, सेंसेक्स‑निफ्टी में भारी गिरावट, मारुति‑टाटा स्टील‑पावरग्रिड‑बीईएल सहित कई बड़े स्टॉक्स बिखरते दिखे • दुल्हन ने दूल्हे को नशे की गोलियाँ देकर गहने चुरा लिए, मामला पुलिस जांच में • किचन में खाना बनाती बहन को देखकर भाई ने हैवान बना, गोली मार दी; परिवार में शोक • अली ख़ामेनेई की वसीयत अभी तक क्यों नहीं जारी हुई? • सीए इंटर सितंबर 2026 की टॉपर लिस्ट जारी: मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी अव्वल, देखें पूरी मेधा सूची • द राइज ऑफ ए लीजेंड की एडवांस बुकिंग 7 करोड़ से ऊपर, प्रीमियम टिकटों की कीमतें तेज़ी से बढ़ी • सैनी ने केजरीवाल‑मान पर चुनौती दी, राहुल गांधी पर भी कड़ा तंज • स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल, 1.35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान • बिहार के ऋतिक की लक्ज़री लाइफ़स्टाइल और टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तारी पर चर्चा • कन्नौज में खेत में मिली 53 वर्षीय वृद्धा का शव, पति पर हत्या का आरोप • कर्ज पूरा चुकाने के बावजूद 2 लाख रुपये की वसूली का दबाव, टाटा कैपिटल पर 15 हजार रुपये जुर्माना • राधा का नाम टाइगर श्रॉफ केस में, शूटरों को तमंचा-कारतूस पहुँचाने का आरोप • मतदाता सूची में गड़बड़ी: पीलीभीत में एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम, कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल • अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने परिवार के साथ ताजमहल की सुबह की सुन्दरता देखी • Gen Z की खुशी में गिरावट: नई अमेरिकी सर्वे में जीवन संतुष्टि और डिप्रेशन का आंकड़ा • दिल्ली‑एनसीआर में किन गाड़ियों पर है रोक और फेज‑वार पाबंदियां • गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन: पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर चर्चा करते हुए बधाई दी • अफ़ग़ानिस्तानः 58 बच्चों के इस पिता की कहानी देखिए • एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान • कुमार विश्वास के 'रावण तांडव' के लिरिक्स पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस • शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अलीम को हराकर गोल्ड जिंदा किया • रोडवेज में टिकट जाँच का चकमा: छह यात्रियों को टिकट मिला, पर केवल तीन ही रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्व को चूना • फ्रांस में कर्फ्यू के दौरान भारतीय दूतावास ने यात्रियों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने का आग्रह किया • उन्नाव में पत्नी ने पति को सिलबट्टे से मारा: घटना का खुलासा • विदेशी पढ़ाई के बाद युवा स्कॉलर्स की भारत वापसी, IIT‑IIM में युवा फैकल्टी का बढ़ता दबदबा • एसआईआर कार्य में लगे अधिकारियों के तबादले पर 4 जनवरी तक रोक • राफेल मरीन के समुद्री परीक्षण शुरू, भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत के लिए तैयारी की • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां धमाका करेगी मेगा बजट फिल्म? देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली • कंचननगर में महिला ने पति की हत्या कर बक्से में पैक किया, प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाना बनाया • सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की, प्रियंका गांधी की तस्वीरें दिखीं • काकोरी ट्रेन लूट की पूरी कहानी, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था • उत्तराखंड के नीचे फँसी टेक्टोनिक प्लेट: 8.1 तीव्रता वाले भूकंप का संभावित खतरा • जापान में होटल स्टाफ पर छेड़छाड़ के आरोप में पैरा तैराक को वापस भेजा, खेल से भी रोका गया • पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने इस्तीफा दिया, बदायूं में राजनीतिक हलचल • सभी बच्चों के नाम तक याद नहीं रहते', 58 बच्चों के पिता मोहम्मद सादिक की कहानी • आईसीएआई सीए रिजल्ट 2026: सितंबर सत्र के नतीजे घोषित, कैसे चेक करें परिणाम? टॉपर लिस्ट में कितनों ने बनाई जगह? • भोपाल में छत पर टहलते हुए सायरा खान के पैर में गोली लगी, पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच • टेढ़ी बगिया चौराहे पर पुलिस ने डंडा चलाया, 50 मीटर के भीतर वाहनों को हटाने का आदेश • चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा • सिंघाड़े के आटे से बनाएं लौकी के पराठे – नाश्ते का नया विकल्प • खुलते ही शेयर बाजार में धड़ाम, सेंसेक्स‑निफ्टी में भारी गिरावट, मारुति‑टाटा स्टील‑पावरग्रिड‑बीईएल सहित कई बड़े स्टॉक्स बिखरते दिखे • दुल्हन ने दूल्हे को नशे की गोलियाँ देकर गहने चुरा लिए, मामला पुलिस जांच में • किचन में खाना बनाती बहन को देखकर भाई ने हैवान बना, गोली मार दी; परिवार में शोक • अली ख़ामेनेई की वसीयत अभी तक क्यों नहीं जारी हुई? • सीए इंटर सितंबर 2026 की टॉपर लिस्ट जारी: मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी अव्वल, देखें पूरी मेधा सूची • द राइज ऑफ ए लीजेंड की एडवांस बुकिंग 7 करोड़ से ऊपर, प्रीमियम टिकटों की कीमतें तेज़ी से बढ़ी • सैनी ने केजरीवाल‑मान पर चुनौती दी, राहुल गांधी पर भी कड़ा तंज • स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल, 1.35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान • बिहार के ऋतिक की लक्ज़री लाइफ़स्टाइल और टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तारी पर चर्चा • कन्नौज में खेत में मिली 53 वर्षीय वृद्धा का शव, पति पर हत्या का आरोप • कर्ज पूरा चुकाने के बावजूद 2 लाख रुपये की वसूली का दबाव, टाटा कैपिटल पर 15 हजार रुपये जुर्माना • राधा का नाम टाइगर श्रॉफ केस में, शूटरों को तमंचा-कारतूस पहुँचाने का आरोप • मतदाता सूची में गड़बड़ी: पीलीभीत में एक ही एपिक नंबर पर अलग-अलग नाम, कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल • अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने परिवार के साथ ताजमहल की सुबह की सुन्दरता देखी • Gen Z की खुशी में गिरावट: नई अमेरिकी सर्वे में जीवन संतुष्टि और डिप्रेशन का आंकड़ा • दिल्ली‑एनसीआर में किन गाड़ियों पर है रोक और फेज‑वार पाबंदियां • गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन: पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा और माओवाद पर चर्चा करते हुए बधाई दी • अफ़ग़ानिस्तानः 58 बच्चों के इस पिता की कहानी देखिए • एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान • कुमार विश्वास के 'रावण तांडव' के लिरिक्स पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस • शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अलीम को हराकर गोल्ड जिंदा किया • रोडवेज में टिकट जाँच का चकमा: छह यात्रियों को टिकट मिला, पर केवल तीन ही रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्व को चूना • फ्रांस में कर्फ्यू के दौरान भारतीय दूतावास ने यात्रियों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने का आग्रह किया • उन्नाव में पत्नी ने पति को सिलबट्टे से मारा: घटना का खुलासा • विदेशी पढ़ाई के बाद युवा स्कॉलर्स की भारत वापसी, IIT‑IIM में युवा फैकल्टी का बढ़ता दबदबा •