Tuesday, 13 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

टाइटैनिक पर सवार इकलौता काला यात्री कौन था?

Ajay Tiwari
13 October 2026 • 0 • 41
टाइटैनिक पर सवार इकलौता काला यात्री कौन था?

इमेज स्रोत, Handout

10 अप्रैल 1912 को उस समय का सबसे आधुनिक जहाज़ अपनी पहली यात्रा पर इंग्लैंड के साउथैम्प्टन से रवाना हुआ.

न्यूयॉर्क जा रहे आरएमएस टाइटैनिक पर 2,201 लोग सवार थे. चार दिन बाद उत्तरी अटलांटिक महासागर में यह जहाज़ एक हिमखंड से टकराया और डूब गया.

टाइटैनिक की यह कहानी अनगिनत बार और कई तरीक़ों से बताई जा चुकी है. उस दौर की अख़बारी रिपोर्टों से लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो की बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म तक, इस हादसे पर बहुत कुछ लिखा और दिखाया गया.

लेकिन इस हादसे में मारे गए क़रीब 1,500 लोगों में शामिल एक शख़्स की कहानी लंबे समय तक लगभग भुला दी गई. फिर एक दिन एक समाजशास्त्री लिवरपूल के एक संग्रहालय पहुंचीं और उनकी नज़र इस कहानी पर पड़ी.

इमेज स्रोत, National Museums Liverpool

उनका नाम जोसेफ़ फ़िलिप लेमर्सियर लारोश था. टाइटैनिक की पहली यात्रा पर सवार यात्रियों में वह इकलौते काले व्यक्ति थे, जिनका दस्तावेज़ों में ज़िक्र मिलता है.

लेकिन वह कौन थे? किस्मत ने ऐसे कौन से मोड़ लिए कि 25 साल के लारोश अपने परिवार के साथ व्हाइट स्टार लाइन के उस जहाज़ पर पहुंच गए, जिसके बारे में कहा जाता था कि वह डूब ही नहीं सकता?

लारोश का जन्म 1886 में हैती के कैप-हैतीयन में हुआ था.

वह हैती के पहले सम्राट जाँ-जाक देसालिन के परपोते थे. देसालिन ने फ़्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के ख़िलाफ़ हैती की आज़ादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था.

लारोश एक रसूखदार और संपन्न परिवार में बड़े हुए. 15 साल की उम्र में वह एक शिक्षक के साथ फ़्रांस पहुंचे, ताकि यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकें.

फ़्रांस पहुंचने के क़रीब 11 साल बाद टाइटैनिक हादसे में लारोश की मौत हो गई. दस्तावेज़ों के मुताबिक़, वह इस जहाज़ पर सवार इकलौते काले यात्री थे.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

लंबे समय तक भुला दी गई लारोश की कहानी आख़िरकार तब सामने आई, जब डॉक्टर कारलेट नॉरवुड को लिवरपूल के मैरीटाइम म्यूज़ियम की यात्रा के दौरान उनके बारे में पता चला.

वॉशिंगटन डीसी में जन्मीं नॉरवुड ने इसके बाद लारोश की ज़िंदगी पर काम शुरू किया. दो साल पहले उन्होंने लारोश पर एक नाटक लिखा और उसका निर्देशन भी किया.

17 अक्तूबर को लिवरपूल में पहली बार इस नाटक का मंचन होना है. इससे पहले नॉरवुड ने बीबीसी से लारोश के जीवन की जटिल कहानी साझा की.

यह कहानी एक रसूखदार परिवार से शुरू होती है, एक साहस भरी प्रेम कहानी से गुज़रती है और आख़िर में एक त्रासदी पर ख़त्म होती है.

लारोश 1901 में फ़्रांस पहुंचे थे. उस समय फ़्रांसीसी उपनिवेशों में गुलामी ख़त्म हुए मुश्किल से 50 साल हुए थे.

उन्होंने पेरिस के पास बोवे में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई की और इंजीनियर बने.

नॉरवुड कहती हैं, "1900 के दशक की शुरुआत में फ़्रांस में किसी काले व्यक्ति के लिए हालात बेहद नस्लवादी थे."

"उस समय फ़्रांस में लोग सचमुच मानते थे कि काले लोगों की पूंछ होती है."

"उन्हें वहां नस्ल के कारण काफ़ी तनाव और भेदभाव का सामना करना पड़ा."

उस दौर के फ़्रांस में अलग-अलग नस्लों के किसी जोड़े के सामने कई मुश्किलें आ सकती थीं.

इसके बावजूद लारोश की मुलाक़ात जूलियट लाफ़ार्ग से हुई. वह एक श्वेत फ़्रांसीसी महिला थीं. दोनों ने शादी कर ली.

नॉरवुड उनके बारे में कहती हैं, "उस समय किसी काले व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध रखने का साहस दिखाने वाली वह ज़रूर एक असाधारण महिला रही होंगी."

"केवल इतना ही नहीं, उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया क्योंकि दोनों उनके पिता के साथ रहते थे."

इमेज स्रोत, Public Domain

" ये बात तो तय है कि लाफ़ार्ग के परिवार ने उनके रिश्ते का साथ दिया था. क्योंकि इसका ज़िक्र उस पत्र में मिलता है, जो लाफ़ार्ग ने लारोश के बारे में अपने पिता को लिखा था और जो आज भी सुरक्षित है."

"उनके पिता के लिए लारोश की त्वचा के रंग से ज़्यादा अहम यह था कि वह पढ़े-लिखे थे."

दोनों की दो बेटियां हुईं. उनके नाम सिमोन मैरी ऐन आंद्रे लारोश और लुईज़ लारोश थे. सिमोन का जन्म 1909 और लुईज़ का जन्म 1910 में हुआ था.

हालांकि, कुछ समय बाद ही लारोश ने अपने परिवार के साथ अपने देश हैती लौटने की योजना बना ली.

नॉरवुड कहती हैं, "लारोश अपनी डिग्री हासिल करने में कामयाब रहे, लेकिन उनके लिए नौकरी कर पाना बड़ा मुश्किल था."

"उन्हें अक्सर नौकरी से निकाल दिया जाता था. नौकरी मिलने पर भी उन्हें नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता था."

परिवार ने 1912 के आख़िर में फ़्रांस छोड़ने की योजना बनाई थी. लेकिन जब लाफ़ार्ग अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं तो उन्होंने जल्दी जाने का फ़ैसला किया.

नॉरवुड बताती हैं, "वह नहीं चाहते थे कि उनका बच्चा फ़्रांस में पैदा हो और वहीं बड़ा हो."

"वह हैती लौटना चाहते थे. वह अपनी मां के बेहद क़रीब थे और उन्हें उनकी बहुत याद आती थी."

नॉरवुड के मुताबिक़, हालांकि लाफ़ार्ग अपने पिता को फ़्रांस में छोड़कर जाने को लेकर चिंतित थीं.

लेकिन उस समय हैती के राष्ट्रपति और जोसेफ़ के चाचा सिनसिनैटस लेकोंत ने उनके लिए गणित के शिक्षक की नौकरी का इंतज़ाम कर दिया. इसके बाद परिवार ने हैती लौटने का फ़ैसला कर लिया.

इमेज स्रोत, Photo12/Universal Images Group via Getty Images

लेकिन यह परिवार टाइटैनिक पर कैसे पहुंचा?

फ़्रांस से तय समय से पहले निकलने के फ़ैसले से लेकर दूसरे जहाज़ के टिकट और टाइटैनिक पर सवार होने से लगभग चूक जाने तक, नॉरवुड कहती हैं, "उन्हें उस जहाज़ पर होना ही नहीं था."

"लारोश की मां ने परिवार के लिए एसएस फ़्रांस जहाज़ के फ़र्स्ट क्लास टिकट भेजे थे."

"लेकिन जब उन्हें पता चला कि एसएस फ़्रांस में बच्चे उनके साथ बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे तो उन्होंने फ़र्स्ट क्लास के वे टिकट बदलकर टाइटैनिक के सेकंड क्लास के टिकट ले लिए."

किस्मत ने दूसरी बार उस समय करवट ली, जब परिवार उस जहाज़ पर सवार होने जा रहा था, जिसका सफ़र तबाही में ख़त्म होने वाला था.

टाइटैनिक को फ़्रांस के शेरबुर्ग बंदरगाह पर रुकना था. लेकिन वह इतना बड़ा था कि बंदरगाह तक नहीं आ सकता था.

इसलिए शेरबुर्ग से सवार होने वाले यात्रियों को एसएस नोमैडिक नाम के छोटे जहाज़ से टाइटैनिक तक पहुंचाया गया.

नॉरवुड कहती हैं, "उन्हें एक नाव से जहाज़ तक जाना पड़ा."

"जिस नाव पर वे सवार थे, उसके इंजन में ख़राबी आ गई और वे टाइटैनिक पर चढ़ने से लगभग चूक गए."

"यह सचमुच किस्मत की कहानी है."

इमेज स्रोत, Handout

14 अप्रैल 1912 की रात क़रीब 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक हिमखंड से टकरा गया.

लारोश ने अपनी पत्नी को जगाया. दोनों ने कुछ क़ीमती सामान इकट्ठा किया और सो रही बेटियों को गोद में लेकर जहाज़ के सबसे ऊपरी डेक पर पहुंचे.

गर्भवती लाफ़ार्ग और दोनों बच्चियों को लाइफ़बोट में जगह मिल गई. अगले दिन आरएमएस कारपैथिया ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया.

मगर जोसेफ़ के साथ क्या हुआ, यह कभी पता नहीं चला.

नॉरवुड के लिए लारोश की कहानी को "बिना कुछ बढ़ा-चढ़ाकर" बताने की अहमियत केवल एक व्यक्ति का इतिहास जानने तक सीमित नहीं है.

वह कहती हैं, "यह कहानी हर किसी को अपनी ओर खींचती है क्योंकि यह टाइटैनिक की विरासत का हिस्सा है."

"लेकिन हममें से बहुत से काले लोग अपना इतिहास नहीं जानते."

"गुलामी की उस व्यवस्था की वजह से कोई रिकॉर्ड नहीं रखे गए, जिसमें इंसानों को संपत्ति समझा जाता था."

"इसलिए हमें अपने अतीत और अपनी पहचान के बारे में बहुत कम जानकारी है."

नॉरवुड आगे कहती हैं, "लारोश की कहानी बताती है कि काले लोगों की ऐसी अहम कहानियां भी मौजूद हैं और हमारी पहचान केवल गुलामी तक सीमित नहीं है."

"ऐसे लोग भी थे, जो आगे बढ़ रहे थे और बेहद कामयाब थे."

"यह कहानी हमें अपने अतीत से जोड़ती है."

"ज़रूरी नहीं कि हमारा जोसेफ़ लारोश से कोई रिश्ता हो, लेकिन हम उनसे जुड़ाव महसूस कर सकते हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बाबिता की मालकिन मुन्मुन दत्ता ने नवरात्रि पर किया घर में पूजन, करोड़ों की आलीशान घर की झलकें • बिथूर बूथ में 65.37% मतदाता टर्नओवर, फर्जी मतदान के आरोप पर समर्थकों में चर्चा • केशव एक दूसरे पर हुए हमलावर, डिप्टी सीएम ने कहा- सपा प्रमुख की भाषा खराब; हुआ पलटवार भी • दिल्ली में CM का विरोध, अपने कर्नाटक में वही मुद्दा, लोगों को हिरासत में • इमरान हाशमी के स्टंट पर हादसा: SUV हवा में पलटकर वैन पर गिरी • नीला ड्रम केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान और प्रेमी को आज मिली सजा • कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के कारण दुकानों की दिवाली बिक्री पर भारी धक्का • कानपुर में डेंगू के मामले 202 तक, 13 नई महिलाएं भी संक्रमित • बीसीसीआई और हितधारकों के बीच बैठक क्यों टली? • बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ महिलाओं की गिरफ्तारी: 9 महीने में 600, 8 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त • 14 साल पहले छह हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा था, अब पूर्व पेशकार को हुई तीन साल की जेल • पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा ऑटो, युवती समेत दो की मौत • 16 साल पुराने दुष्कर्म-हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 50 हजार रुपये जुर्माना • वैशाली में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत, 20 सवार थे भोज पर • ममता बनर्जी पर युवा महिला ने चाकू लेकर हमला किया, साड़ी खींची • सहारनपुर के डीआईजी व एसपी पर पत्र; न्यायालय ने सख्त कार्रवाई की • सपा ने चुनाव आयोग के साथ मतदाता सूची की खामियों को रोज़ उजागर करने का फैसला किया • JNU प्रोफ़ेसर बिमोल अकोइजम ने यौन उत्पीड़न आरोपों को खारिज किया, बर्ख़ास्तगी नोटिस पर की तीखी प्रतिक्रिया • ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर जारी, 23 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर • लापरवाही से बच्चे की किडनी खराब, डायलिसिस ज़रूरी – पिता ने दूसरे अस्पताल में जाँच कराई, रिपोर्ट सामान्य निकली • आरटीओ में डीटीसी निरीक्षण, बाबू के कामकाज पर चर्चा, आवेदकों से सीधे बातचीत में समस्याएँ ज्ञात • बीएसएससी पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव समेत 30 पर आरोप तय, पूर्व अध्यक्ष का भी चार्जशीट में नाम • सऊदी‑नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना में बड़ा हवाई हमला, 950 हूती मारे, रियाद में ड्रोन रोके • मेरे कोच में लोग शराब पी रहे हैं'- हिमश्री ने आख़िरी कॉल में परिवार को बताया, फिर क्या हुआ? • UN ने भारत के लड़कियों के शिक्षा‑सुधार और बाल विवाह मुक्त अभियान की सराहना की • समस्तीपुर में बनेगा 110 फीट ऊंचा दुर्गापूजा पंडाल, 26 फीट की होंगी मां दुर्गा; वृंदावन की झांकी भी सजेगी • गयाजी में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कारोबारी को छुड़ाने के लिए भिड़े ग्रामीण • दीया जलाने के दौरान गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग झुलसे; महिलाओं-बच्चों की संख्या ज्यादा • सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रंका पर जंतर मंतर प्रदर्शन के बाद FIR और हिरासत • अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित • किशोरावस्था के पुराने केस पर नहीं छिन सकता भविष्य? हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती रद्द करने का आदेश पलटा • बायसी से रेफर नवजात की पूर्णिया जीएमसीएच में मौत, परिजनों का आरोप- बुजुर्ग की पर्ची पर चलता रहा इलाज • यूपी में अक्तूबर के विशेष अभियान से नए मतदाता बनने का अवसर • दूसरे कॉरिडोर के भूमिगत खंड की डाउनलाइन पर पहली बार मेट्रो ट्रेन चली • कोल्हापुर में 1000 फीट गहरी खाई में मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश, बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार • दिवाली की सफाई में थकान नहीं, अपनाएँ ये स्मार्ट और किफ़ायती ट्रिक्स • साइबर ठगों ने बीडीओ अशोक कुमार को बनाया निशाना, परिचितों को भेजे पैसे मांगने वाले मैसेज • BJP टिकट न मिलने पर विजय मीणा की भावुक अपील, मां की दावेदारी पर रोते हुए बोले ‘मैं भीख मांगता हूँ’ • बागपत के वीर लव सांगवान का पहाड़ी से गिरने पर निधन, इकलौते बेटे की मृत्यु से हुआ गहरा शोक • ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष स्थान सुरक्षित किया, दक्षिण अफ़्रीका को पीछे छोड़ते हुए • बाबिता की मालकिन मुन्मुन दत्ता ने नवरात्रि पर किया घर में पूजन, करोड़ों की आलीशान घर की झलकें • बिथूर बूथ में 65.37% मतदाता टर्नओवर, फर्जी मतदान के आरोप पर समर्थकों में चर्चा • केशव एक दूसरे पर हुए हमलावर, डिप्टी सीएम ने कहा- सपा प्रमुख की भाषा खराब; हुआ पलटवार भी • दिल्ली में CM का विरोध, अपने कर्नाटक में वही मुद्दा, लोगों को हिरासत में • इमरान हाशमी के स्टंट पर हादसा: SUV हवा में पलटकर वैन पर गिरी • नीला ड्रम केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान और प्रेमी को आज मिली सजा • कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के कारण दुकानों की दिवाली बिक्री पर भारी धक्का • कानपुर में डेंगू के मामले 202 तक, 13 नई महिलाएं भी संक्रमित • बीसीसीआई और हितधारकों के बीच बैठक क्यों टली? • बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ महिलाओं की गिरफ्तारी: 9 महीने में 600, 8 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त • 14 साल पहले छह हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा था, अब पूर्व पेशकार को हुई तीन साल की जेल • पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा ऑटो, युवती समेत दो की मौत • 16 साल पुराने दुष्कर्म-हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 50 हजार रुपये जुर्माना • वैशाली में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत, 20 सवार थे भोज पर • ममता बनर्जी पर युवा महिला ने चाकू लेकर हमला किया, साड़ी खींची • सहारनपुर के डीआईजी व एसपी पर पत्र; न्यायालय ने सख्त कार्रवाई की • सपा ने चुनाव आयोग के साथ मतदाता सूची की खामियों को रोज़ उजागर करने का फैसला किया • JNU प्रोफ़ेसर बिमोल अकोइजम ने यौन उत्पीड़न आरोपों को खारिज किया, बर्ख़ास्तगी नोटिस पर की तीखी प्रतिक्रिया • ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर जारी, 23 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर • लापरवाही से बच्चे की किडनी खराब, डायलिसिस ज़रूरी – पिता ने दूसरे अस्पताल में जाँच कराई, रिपोर्ट सामान्य निकली • आरटीओ में डीटीसी निरीक्षण, बाबू के कामकाज पर चर्चा, आवेदकों से सीधे बातचीत में समस्याएँ ज्ञात • बीएसएससी पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव समेत 30 पर आरोप तय, पूर्व अध्यक्ष का भी चार्जशीट में नाम • सऊदी‑नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना में बड़ा हवाई हमला, 950 हूती मारे, रियाद में ड्रोन रोके • मेरे कोच में लोग शराब पी रहे हैं'- हिमश्री ने आख़िरी कॉल में परिवार को बताया, फिर क्या हुआ? • UN ने भारत के लड़कियों के शिक्षा‑सुधार और बाल विवाह मुक्त अभियान की सराहना की • समस्तीपुर में बनेगा 110 फीट ऊंचा दुर्गापूजा पंडाल, 26 फीट की होंगी मां दुर्गा; वृंदावन की झांकी भी सजेगी • गयाजी में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कारोबारी को छुड़ाने के लिए भिड़े ग्रामीण • दीया जलाने के दौरान गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग झुलसे; महिलाओं-बच्चों की संख्या ज्यादा • सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रंका पर जंतर मंतर प्रदर्शन के बाद FIR और हिरासत • अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित • किशोरावस्था के पुराने केस पर नहीं छिन सकता भविष्य? हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती रद्द करने का आदेश पलटा • बायसी से रेफर नवजात की पूर्णिया जीएमसीएच में मौत, परिजनों का आरोप- बुजुर्ग की पर्ची पर चलता रहा इलाज • यूपी में अक्तूबर के विशेष अभियान से नए मतदाता बनने का अवसर • दूसरे कॉरिडोर के भूमिगत खंड की डाउनलाइन पर पहली बार मेट्रो ट्रेन चली • कोल्हापुर में 1000 फीट गहरी खाई में मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश, बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार • दिवाली की सफाई में थकान नहीं, अपनाएँ ये स्मार्ट और किफ़ायती ट्रिक्स • साइबर ठगों ने बीडीओ अशोक कुमार को बनाया निशाना, परिचितों को भेजे पैसे मांगने वाले मैसेज • BJP टिकट न मिलने पर विजय मीणा की भावुक अपील, मां की दावेदारी पर रोते हुए बोले ‘मैं भीख मांगता हूँ’ • बागपत के वीर लव सांगवान का पहाड़ी से गिरने पर निधन, इकलौते बेटे की मृत्यु से हुआ गहरा शोक • ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष स्थान सुरक्षित किया, दक्षिण अफ़्रीका को पीछे छोड़ते हुए •