Saturday, 28 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान

Ajay Tiwari
28 November 2026 • 0 • 33
पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान

इमेज स्रोत, Maqsood Muntazir/ Getty Images

पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए निकले बारामूला के इरफ़ान हसन शाह का शव पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में मिला.

पाकिस्तान के अधिकारियों ने नीलम नदी से मिले इरफ़ान हसन शाह के शव को मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही उनकी पत्नी और बच्चों को सौंप दिया.

प्रशासन के मुताबिक़, इरफ़ान हसन शाह भारत प्रशासित कश्मीर के बारामूला ज़िले के रहने वाले थे. वह पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में रह रही अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने की कोशिश के दौरान नीलम नदी में डूबे.

भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में रह रही इरफ़ान की पत्नी और बच्चों को पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण डिपोर्ट कर दिया था.

इसके बाद उनका परिवार मुज़फ़्फ़राबाद में रहने लगा था. हालांकि, इरफ़ान भारतीय नागरिक थे, इसलिए वह बारामूला ज़िले में ही रह गए थे.

इरफ़ान के बच्चों का दावा है कि बारामूला में रह रहे उनके पिता समय-समय पर उनसे संपर्क करते थे.

उनकी आख़िरी बार करीब 15 दिन पहले बात हुई थी. उस दौरान इरफ़ान हसन शाह ने कहा था कि तमाम रुकावटों के बावजूद वह हर हाल में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पहुंचने की कोशिश करेंगे.

परिवार का कहना है कि इसके बाद उनके पिता से कोई संपर्क नहीं हुआ. बाद में उन्हें सूचना मिली कि इरफ़ान का शव नीलम नदी से मिला है.

इरफ़ान हसन शाह का शव मिलने के बाद इस बात पर विवाद शुरू हो गया था कि भारतीय नागरिक होने के कारण उनका शव भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाए या फिर मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही उनकी पत्नी और बच्चों को.

असिस्टेंट कमिश्नर अथकमाम चौधरी बशारत ने बीबीसी उर्दू को बताया कि जम्मू कश्मीर में रह रहे इरफ़ान के भाई और बहनों की सहमति के बाद उनका शव मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही पत्नी और बच्चों को सौंप दिया गया.

असिस्टेंट कमिश्नर के मुताबिक़, जब किसी मृत व्यक्ति की पत्नी और बच्चे मौजूद हों, तो विरासत के अधिकार के लिहाज़ से वे सबसे पहले हक़दार होते हैं. इसी वजह से सभी ज़रूरी मंज़ूरी और क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक़, यह सिर्फ़ एक घटना नहीं है. यह अलग हुए एक परिवार की जुदाई, बेबसी और आख़िरी बार मिलने की चाहत की दर्दनाक कहानी है.

लेकिन सवाल यह है कि इरफ़ान हसन शाह ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में शादी कैसे की और उनका शव अधिकारियों को कैसे मिला और शव सौंपने को लेकर क्या विवाद हुआ?

इमेज स्रोत, DMA

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

23 नवंबर को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के नीलम ज़िले के अधिकारियों को सूचना मिली कि केरन इलाक़े से होकर बहने वाली नीलम नदी में एक शव दिखाई दिया है.

शुरुआत में अधिकारियों और स्थानीय लोगों को लगा कि शायद कोई अनजान व्यक्ति नदी के तेज़ बहाव का शिकार हो गया है.

नीलम ज़िले की डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रमुख अख्तर अयूब के मुताबिक़, 23 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे नीलम नदी से शव निकाला गया.

डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने शारदा क्षेत्र के 'कश्मीर बोटिंग क्लब', पाकिस्तान आर्मी की केरन यूनिट और स्थानीय पुलिस की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.

उनके मुताबिक़, मृतक की जेब से भारत सरकार का एक पहचान पत्र मिला. इस पर उस व्यक्ति का नाम और पहचान दर्ज थी. इसके बाद शव ज़िला प्रशासन को सौंप दिया गया.

जेब से मिले दस्तावेज़ों के आधार पर मृतक की पहचान भारत प्रशासित कश्मीर के बारामूला ज़िले के रफ़ियाबाद डंगीवच्छा इलाक़े के निवासी के रूप में हुई.

ज़िला प्रशासन ने लोगों को जानकारी देने के लिए इरफ़ान हसन शाह का पहचान पत्र, शव की तस्वीर और दूसरी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा कीं.

इसके बाद मुज़फ़्फ़राबाद में रह रहे उनके बच्चों और पत्नी तक यह सूचना पहुंची. बच्चों ने अधिकारियों से संपर्क किया और शव की पहचान अपने पिता के रूप में की.

इरफ़ान के परिवार और स्थानीय अधिकारियों को शक है कि वह पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए बारामूला से नीलम ज़िले तक पहुंचे थे.

संभव है कि उन्हें लगा हो कि किसी तरह नीलम नदी पार करके वह अपने परिवार तक पहुंच सकते हैं. यह नदी कुछ जगहों पर नियंत्रण रेखा का काम भी करती है.

परिवार का दावा है कि इरफ़ान ने कुछ दिन पहले हर हाल में पाकिस्तान पहुंचने की बात कही थी. परिवार और अधिकारियों को शक है कि नदी के दूसरी तरफ पहुंचने के बजाय वह तेज़ बहाव में बह गए होंगे.

इमेज स्रोत, Naseer Chaudhary

इरफ़ान हसन शाह का शव मिलने के बाद उसे परिवार को सौंपने को लेकर विवाद भी हुआ. इस वजह से शव सौंपने और अंतिम संस्कार में देरी हुई.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत दोनों देशों के नागरिकों के शवों को ज़रूरी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजा जाता है.

नीलम के डिप्टी कमिश्नर ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि नदी से शव मिलने और उसकी पहचान होने के बाद उसे प्रशासन के पास रखा गया था.

इस पर फ़ैसला होना था कि भारत-पाकिस्तान समझौते के तहत शव भारत भेजा जाएगा या फिर मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही उनकी पत्नी और बच्चों को सौंपा जाएगा.

उन्होंने बताया कि इरफ़ान के तीन बेटे और पत्नी पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुज़फ़्फ़राबाद में रहते हैं.

असिस्टेंट कमिश्नर अथकमाम चौधरी बशारत ने बीबीसी उर्दू को बताया कि भारत प्रशासित कश्मीर में रह रहे इरफ़ान के भाई और बहनों की सहमति ली गई थी. इसके बाद ज़रूरी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करके शव मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही उनकी पत्नी और बच्चों को सौंपा गया.

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक़, इस पूरी प्रक्रिया में तीन दिन लगे. इसके बाद मुज़फ़्फ़राबाद में इरफ़ान की नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई.

इमेज स्रोत, Maqsood Muntazir

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद में रह रही इरफ़ान हसन शाह की पत्नी के भाई अख्तर ने बीबीसी को बताया कि इरफ़ान साल 1992 में नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर आए थे.

"इरफ़ान हसन शाह का संबंध भारत प्रशासित कश्मीर के बारामूला ज़िले के रफ़ियाबाद डंगीवच्छा इलाके से था."

अख़्तर के मुताबिक़, इरफ़ान ने 20 साल की उम्र में साल 1992 में नियंत्रण रेखा पार की थी. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कश्मीर के मीरपुर ज़िले में पढ़ाई की. साल 1998 से 2002 के बीच उन्होंने एफए और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

"इसके बाद इरफ़ान ने शादी करने का फैसला किया और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में ही अपना घर बसा लिया. उनकी शादी मुज़फ़्फ़राबाद के चकार इलाक़े में हुई थी."

पत्नी के भाई अख़्तर के मुताबिक़, इरफ़ान साल 2008 तक पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में रहे. इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते वापस भारत प्रशासित कश्मीर चले गए. वहां उन्होंने अपनी ज़िंदगी का नया सफ़र शुरू किया.

इरफ़ान की पत्नी के एक अन्य रिश्तेदार फ़ारूक़ मीर ने बताया कि इरफ़ान ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में काफी अच्छा समय बिताया था.

"शादी के बाद उनके दो बच्चों का जन्म भी यहीं हुआ था. फ़ारूक़ के मुताबिक़, इरफ़ान अपने परिवार के साथ बहुत खुश थे."

फ़ारूक़ मीर ने बताया कि इरफ़ान के माता-पिता और भाई-बहन अब भी भारत प्रशासित कश्मीर में रहते थे. इसी वजह से पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में 16 साल बिताने के बाद उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया.

फ़ारूक़ मीर और अख़्तर ने बताया कि मार्च 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इसका असर इरफ़ान हसन शाह के परिवार पर भी पड़ा.

भारतीय सरकार ने पाकिस्तान से संबंध रखने वाले लोगों को वापस उनके देश भेजने का फैसला किया था.

परिवार के मुताबिक़, इस फ़ैसले के तहत इरफ़ान की पत्नी और उनके बेटों को भी पाकिस्तान वापस डिपोर्ट कर दिया गया. जबकि इरफ़ान भारत प्रशासित कश्मीर में ही रह गए.

इरफ़ान की पत्नी फ़िलहाल मुज़फ़्फ़राबाद में अपने भाई के साथ रहती हैं.

मुज़फ़्फ़राबाद में रहने वाले उनकी पत्नी के रिश्तेदार मकसूद मुंतज़िर ने बताया कि माता-पिता की मौत और पत्नी-बच्चों से जुदाई के कारण इरफ़ान अपने पुश्तैनी इलाक़े में अकेले रह गए थे.

"वह अक्सर इस अकेलेपन के बारे में अपनी पत्नी और बच्चों से बात करते थे."

मुंतज़िर के मुताबिक़, जब भी फ़ोन पर उनकी बात होती थी, तो बच्चों से बातचीत करने के बाद इरफ़ान और दुखी हो जाते थे. वह लगातार परिवार से मिलने के तरीकों के बारे में सोचते रहते थे.

मुंतज़िर का कहना है कि शायद इरफ़ान को लगा हो कि अगर वह नीलम नदी पार कर लें, तो दोबारा अपनी पत्नी और बच्चों से मिल सकेंगे.

इमेज स्रोत, Naseer Chaudhary

इरफ़ान शाह के शव को शुरुआत में सीएमएच अस्पताल ले जाया गया था.

जब इरफ़ान का शव पत्नी और बच्चों के घर पहुंचा, तो परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे. इसके बाद मुज़फ़्फ़राबाद की ईदगाह में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई.

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के अलग-अलग कैंपों में करीब 48 हज़ार कश्मीरी शरणार्थी रहते हैं. ये सभी ऐसे परिवार हैं, जिनके लोग नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ बंटे हुए हैं.

शरणार्थी नेता हामिद कश्मीरी ने बीबीसी को बताया कि इरफ़ान शाह उनके दोस्त थे. जब इरफ़ान पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में रहते थे, तब दोनों साथ में कारोबार करते थे.

हामिद कश्मीरी के मुताबिक़, पत्नी और बच्चों को डिपोर्ट किए जाने के बाद से इरफ़ान उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे.

हालांकि, वह ज़िंदा अपने परिवार तक नहीं पहुंच सके, लेकिन आख़िरकार उनका शव उनकी पत्नी और बच्चों तक पहुंच गया.

उन्होंने कहा कि शरणार्थी कैंप में कई परिवार इसी तरह की अनिश्चितता में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं. उन्हें नहीं पता कि अपने बिछड़े हुए परिवार के लोगों से दोबारा कब और किस हालात में मुलाक़ात हो पाएगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सुबह कोहरा, दिन में धूप, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ेगी • वाराणसी में काशी‑तमिल संगमम और बनारस बिनाले‑2026 का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे भागीदारी • डीलिमिटेशन पर दोबारा विधेयक लाने से बीजेपी को क्या फ़ायदा है? • आज दीपथून पर जलेंगे पारंपरिक दीप, बिसलेरी को मिला नया मुकदमा मंजूरी, कांग्रेस ने परिसीमन बिल पर बैठक बुलाई • जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में 3 बड़े संदूक अभी नहीं खुले, इन्वेंट्री में 100 घंटे से अधिक काम • Rights Limited ने 20 सहायक प्रबंधक (विद्युत) पदों की भर्ती खुली • मुंबई ने बुमराह से उपकप्तानी माँगी, तेज गेंदबाज ने रोहित के डिप्टी बनने से इनकार किया • क्यूबेक में सरकारी कर्मचारियों पर हिजाब प्रतिबंध बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने बिल‑21 को वैध माना • 40 वर्ष पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा: क्या वह IPL के सबसे उम्रदराज कप्तान बनेंगे? • बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार • प्रेम गोयल ने एक लाख के सवाल पर चूक, केवल 25 हजार ही जीत सके • बिहार में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित, 706 करोड़ रुपये से जमीन अधिग्रहण को मिली मंजूरी • परिसीमन मुद्दे पर विपक्ष की बिखरती एकता • बच्चों के लिए नया संविधान पुस्तक: 184 पन्नों में आसान भाषा • तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला • घर पर बनाएं शुद्ध चने का आटा, बाजार की मिलावट से बचें • भंडार तो पर्याप्त, पर चावल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? • देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्पीड मीटर में गड़बड़ी, 90 km/h दिखाते हुए 150 km/h पढ़ा गया • रियलिटी स्टार बसीर अली ने कहा: प्यार में धर्म परिवर्तन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए • कांग्रेस ने 181 सीटों के दावे से 125 तक घटा, राहुल और अखिलेश का निर्णय बकाया; मसूद ने फिर हमला किया • महिला आरक्षण के 27 वर्ष के संघर्ष का इतिहास • आकाश दीप ने NZ टेस्ट में पाँच विकेट, बुमराह का निराशाजनक 26 ओवर • रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर गॉडजिला माइनस जीरो को पीछे धकेला • अखिलेश ने बताया मुफ्त योजनाओं के लिए फंड कैसे निकालेँगे, अर्थशास्त्रियों ने क्षमता पर सवाल उठाए • आगरा में मौसम का उलटफेर: तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है, सर्दी के लिए तैयार रहें • वृश्चिक राशि वालों के लिए: अचानक धन लाभ और दिन की दिशा • पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान • एलन मस्क ने जकरबर्ग के कोविड वैक्सीन साइड‑इफ़ेक्ट के आरोपों पर “हां” कहा • प्रह्लाद चा के बबलू‑डबलू फैन, नई कहानी और नई फ़िल्म का प्रस्ताव • RSS ने दिल्ली में ‘राष्ट्र वंदनम’ कार्यक्रम आयोजित किया, पूर्व CJI जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि • पेंशनर्स ने 8वें वेतन आयोग के तहत 11 मांगें रखी • परिसीमन पर कांग्रेस ने NCP‑SP को निशाना बनाया, शरद पवार अब BJP के साथ • आज‑कल विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, 1.73 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद • भारत में 99% महिलाओं तक स्तन कैंसर स्क्रीनिंग नहीं पहुंची, कुछ क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर • ऋषभ पंत ने तोड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा • कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई: परिसीमन विधेयक से पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी, आप-द्रमुक को भी न्योता • क्विक कॉमर्स ऐप्स पर जंक फूड की भरमार, आधे से अधिक पैकेटेड आइटम में हाई फ़ैट‑शुगर‑सॉल्ट • इटली ने स्कूलों में बुर्का‑नकाब पर प्रतिबंध, विदेशी छात्रों की हिस्सेदारी 30% तक सीमित • सोनू सूद से मदद की अपील: स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझती लड़की की माँ • दुनिया के सबसे मशहूर सेल सीज़न के पीछे की कहानी, ऑफ़र्स के जाल से कैसे बचें? • सुबह कोहरा, दिन में धूप, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ेगी • वाराणसी में काशी‑तमिल संगमम और बनारस बिनाले‑2026 का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे भागीदारी • डीलिमिटेशन पर दोबारा विधेयक लाने से बीजेपी को क्या फ़ायदा है? • आज दीपथून पर जलेंगे पारंपरिक दीप, बिसलेरी को मिला नया मुकदमा मंजूरी, कांग्रेस ने परिसीमन बिल पर बैठक बुलाई • जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में 3 बड़े संदूक अभी नहीं खुले, इन्वेंट्री में 100 घंटे से अधिक काम • Rights Limited ने 20 सहायक प्रबंधक (विद्युत) पदों की भर्ती खुली • मुंबई ने बुमराह से उपकप्तानी माँगी, तेज गेंदबाज ने रोहित के डिप्टी बनने से इनकार किया • क्यूबेक में सरकारी कर्मचारियों पर हिजाब प्रतिबंध बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने बिल‑21 को वैध माना • 40 वर्ष पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा: क्या वह IPL के सबसे उम्रदराज कप्तान बनेंगे? • बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार • प्रेम गोयल ने एक लाख के सवाल पर चूक, केवल 25 हजार ही जीत सके • बिहार में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित, 706 करोड़ रुपये से जमीन अधिग्रहण को मिली मंजूरी • परिसीमन मुद्दे पर विपक्ष की बिखरती एकता • बच्चों के लिए नया संविधान पुस्तक: 184 पन्नों में आसान भाषा • तेजस्वी यादव ने बताया क्यों बुलाई गई संसद की विशेष बैठक? मोदी सरकार पर बोला हमला • घर पर बनाएं शुद्ध चने का आटा, बाजार की मिलावट से बचें • भंडार तो पर्याप्त, पर चावल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? • देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्पीड मीटर में गड़बड़ी, 90 km/h दिखाते हुए 150 km/h पढ़ा गया • रियलिटी स्टार बसीर अली ने कहा: प्यार में धर्म परिवर्तन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए • कांग्रेस ने 181 सीटों के दावे से 125 तक घटा, राहुल और अखिलेश का निर्णय बकाया; मसूद ने फिर हमला किया • महिला आरक्षण के 27 वर्ष के संघर्ष का इतिहास • आकाश दीप ने NZ टेस्ट में पाँच विकेट, बुमराह का निराशाजनक 26 ओवर • रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर गॉडजिला माइनस जीरो को पीछे धकेला • अखिलेश ने बताया मुफ्त योजनाओं के लिए फंड कैसे निकालेँगे, अर्थशास्त्रियों ने क्षमता पर सवाल उठाए • आगरा में मौसम का उलटफेर: तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है, सर्दी के लिए तैयार रहें • वृश्चिक राशि वालों के लिए: अचानक धन लाभ और दिन की दिशा • पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी मिलने की चाह, लेकिन नदी में डूब गए इरफ़ान • एलन मस्क ने जकरबर्ग के कोविड वैक्सीन साइड‑इफ़ेक्ट के आरोपों पर “हां” कहा • प्रह्लाद चा के बबलू‑डबलू फैन, नई कहानी और नई फ़िल्म का प्रस्ताव • RSS ने दिल्ली में ‘राष्ट्र वंदनम’ कार्यक्रम आयोजित किया, पूर्व CJI जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि • पेंशनर्स ने 8वें वेतन आयोग के तहत 11 मांगें रखी • परिसीमन पर कांग्रेस ने NCP‑SP को निशाना बनाया, शरद पवार अब BJP के साथ • आज‑कल विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, 1.73 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद • भारत में 99% महिलाओं तक स्तन कैंसर स्क्रीनिंग नहीं पहुंची, कुछ क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर • ऋषभ पंत ने तोड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा • कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई: परिसीमन विधेयक से पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी, आप-द्रमुक को भी न्योता • क्विक कॉमर्स ऐप्स पर जंक फूड की भरमार, आधे से अधिक पैकेटेड आइटम में हाई फ़ैट‑शुगर‑सॉल्ट • इटली ने स्कूलों में बुर्का‑नकाब पर प्रतिबंध, विदेशी छात्रों की हिस्सेदारी 30% तक सीमित • सोनू सूद से मदद की अपील: स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझती लड़की की माँ • दुनिया के सबसे मशहूर सेल सीज़न के पीछे की कहानी, ऑफ़र्स के जाल से कैसे बचें? •