Monday, 19 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

मस्जिद में 'अनैतिक हरकत' पर कपल को मौत की सज़ा के मामले में बांग्लादेश ने सऊदी अरब से मांगा जवाब

Ajay Tiwari
19 October 2026 • 0 • 36
मस्जिद में 'अनैतिक हरकत' पर कपल को मौत  की सज़ा के मामले में बांग्लादेश ने सऊदी अरब से मांगा जवाब

इमेज स्रोत, HASSAN AMMAR/AFP via Getty Image

मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक' हरकतें करने के आरोप में दो बांग्लादेशी कपल को मौत की सज़ा दिए जाने के बाद बांग्लादेश ने सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले पर विस्तार से जवाब मांगा है.

लेकिन सवाल यह है कि क्या सऊदी अरब ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की जानकारी उनके परिवारों या दूतावास को नहीं देकर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया?

यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सऊदी अरब क़ानूनी रूप से बांग्लादेश को इस मामले में सफ़ाई देने के लिए बाध्य है और दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के शव बांग्लादेश कैसे पहुंचेंगे?

जेद्दाह स्थित बांग्लादेशी दूतावास के सूत्रों ने पुष्टि की है कि सऊदी अधिकारियों ने दोनों नागरिकों की हिरासत, मुक़दमे की सुनवाई और उन्हें मौत की सज़ा दिए जाने के बारे में दूतावास को कोई जानकारी नहीं दी थी.

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सऊदी अरब बांग्लादेश की ओर से मांगे गए जवाब को देने के लिए क़ानूनी रूप से बाध्य है या नहीं.

बांग्लादेश के पूर्व राजदूत हुमायूं कबीर का कहना है कि अगर किसी नागरिक को विदेश में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो वह अपने देश के दूतावास से संपर्क करने और मदद मांगने का अनुरोध कर सकता है.

उन्होंने बीबीसी बांग्ला को बताया, "हमें नहीं पता कि इस मामले में क्या हुआ.चूंकि मुक़दमे की सुनवाई सऊदी अरब की अपनी क़ानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए वहां के अधिकारियों पर बांग्लादेश को इसकी जानकारी देने की कोई क़ानूनी बाध्यता नहीं है. हालांकि, अगर बांग्लादेश इस बारे में जानकारी मांगता है, तो संभव है कि सऊदी अधिकारी जवाब दें."

इमेज स्रोत, Getty Images

विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के परिवारों और बांग्लादेशी दूतावास को जानकारी दिए बिना सज़ा पर अमल करके सऊदी अरब ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

सऊदी अरब वियना कन्वेंशन का सदस्य है. देश ने 1981 में राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए थे. इसे वियना प्रोटोकॉल भी कहा जाता है.

इस प्रोटोकॉल के अनुच्छेद 36 के मुताबिक़, अगर किसी विदेशी नागरिक को गिरफ़्तार किया जाता है या हिरासत में लिया जाता है, तो उसके अनुरोध पर बिना देरी किए उसके देश के दूतावास को इसकी जानकारी देना ज़रूरी है.

ब्रिटेन में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क़ानून के विशेषज्ञ डॉ. रेहान रशीद का कहना है, "अब तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को अपील की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौत की सज़ा दी गई. यानी यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई थी."

उन्होंने बीबीसी बांग्ला से बात करते हुए कहा, "बांग्लादेशी दूतावास को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए थी. यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि दूतावास को तब तक कुछ पता ही न चले, जब तक संबंधित व्यक्ति या सऊदी अधिकारी उसे जानकारी न दें, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया एक दिन में पूरी नहीं हुई थी."

उनका कहना है, "वियना कन्वेंशन के मुताबिक़, दोनों नागरिकों को बार-बार यह जानकारी भी दी जानी चाहिए थी कि क्या वे कांसुलर सहायता लेना चाहते हैं या नहीं. अगर वे यह सहायता नहीं लेना चाहते थे, तो इसके लिए सऊदी अधिकारियों को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता."

इमेज स्रोत, Aditya Irawan/NurPhoto via Getty Images

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बुधवार को देश के गृह मंत्रालय के हवाले से दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर दी.

ख़बर के मुताबिक, मक्का की एक मस्जिद में अनैतिक और अश्लील हरकतें करने के आरोप में सऊदी सुरक्षा बलों ने दोनों को गिरफ़्तार किया था.

यह ख़बर सामने आने के बाद जेद्दाह स्थित बांग्लादेशी वाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को सऊदी विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर घटना की विस्तृत जानकारी मांगी.

वहीं, बांग्लादेशी दूतावास के सूत्रों का कहना है कि सऊदी अधिकारियों ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी, मुक़दमे की सुनवाई और सज़ा के बारे में दूतावास को कोई जानकारी नहीं दी थी.

सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने दूतावास के ज़रिए इस बात की पुष्टि भी नहीं की कि दोनों व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक थे.

हालांकि, वियना कन्वेंशन के तहत किसी भी देश के नागरिक को हिरासत में लेने या जेल में रखने पर संबंधित देश के दूतावास को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए.

बीआरएसी के इमिग्रेशन विभाग के प्रमुख शरीफुल हसन का कहना है कि सऊदी अरब ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया है.

राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन 1961 में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर अलग-अलग देशों के बीच हुआ एक समझौता है. इसमें राजनयिकों के कामकाज और व्यवहार से जुड़े नियम तय किए गए हैं.

इस कन्वेंशन में दिए गए नियमों के तहत अलग-अलग देशों में दूसरे देशों के राजनयिक मिशन या प्रतिनिधि नियुक्त किए जाते हैं.

दुनिया के 180 से ज़्यादा देशों की ओर से इस समझौते की पुष्टि किए जाने के बाद यह अंतरराष्ट्रीय कांसुलर कानून और कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़े नियमों का एक अहम आधार बन गया है.

इस कन्वेंशन का अनुच्छेद 36 किसी दूसरे देश में गिरफ़्तार या हिरासत में लिए गए नागरिक को अपने देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने और क़ानूनी मदद पाने का अधिकार देता है.

इसके तहत कांसुलर विभाग के अधिकारी हिरासत में लिए गए व्यक्ति से मिल सकते हैं, बातचीत कर सकते हैं और उसके संपर्क में रह सकते हैं. उस व्यक्ति की इच्छा पर उसके लिए क़ानूनी प्रतिनिधि का इंतज़ाम भी किया जा सकता है.

इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty Images

डॉ. रेहान रशीद का कहना है कि बांग्लादेश और सऊदी अरब, दोनों ने वियना कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए हैं.

इसलिए किसी विदेशी नागरिक को हिरासत में लिए जाने पर दोनों देशों को इसके प्रावधानों का पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा, "हिरासत में लिए गए लोगों को कांसुलर सहायता पाने के उनके अधिकार के बारे में बताया जाना चाहिए. सऊदी अरब के पास इसका सबूत होना चाहिए कि ऐसा किया गया था या नहीं."

वियना कन्वेंशन का अनुच्छेद 36 मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों के कांसुलर और क़ानूनी अधिकारों की गारंटी देता है. यानी किसी विदेशी नागरिक को हिरासत में लिए जाने पर उसके देश की कांसुलर सेवा को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए.

कांसुलर अधिकारी अपने देश के नागरिक से बात कर सकते हैं और उसके लिए ज़रूरी क़ानूनी मदद का इंतज़ाम कर सकते हैं.

बीआरएसी के इमिग्रेशन विभाग के प्रमुख शरीफुल हसन ने कहा, "लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ. सऊदी अरब पहले भी बांग्लादेशी नागरिकों के साथ ऐसा कर चुका है. मेरा सवाल यह है कि अगर ये दोनों अमेरिकी नागरिक होते, तो क्या सऊदी अरब उनके साथ भी ऐसा ही करता?"

बांग्लादेश के पूर्व राजदूत हुमायूं कबीर का कहना है, "अगर किसी देश में कोई विदेशी नागरिक किसी अपराध में शामिल होता है, तो उस देश की घरेलू कानूनी प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं आती. न ही कानूनन यह ज़रूरी है कि वह संबंधित नागरिक के दूतावास को इसकी जानकारी दे."

उन्होंने बीबीसी बांग्ला से बात करते हुए कहा, "हालांकि, कई देशों में अधिकारी किसी विदेशी नागरिक को हिरासत में लेने पर उसके दूतावास को इसकी जानकारी दे देते हैं. इसी तरह, अगर कोई देश अपने नागरिक की गिरफ्तारी या हिरासत के बारे में जानकारी मांगता है, तो संबंधित देश उसे यह जानकारी दे देता है. लेकिन इस मामले में ऐसी कोई कानूनी बाध्यता नहीं है."

इमेज स्रोत, Getty Images

ढाका में विदेश मंत्रालय और जेद्दाह स्थित बांग्लादेशी मिशन के राजनयिक सूत्रों का कहना है कि सऊदी अधिकारियों ने अब तक उन दो बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जिन्हें मौत की सज़ा दी जा चुकी है.

इसके चलते किसी को नहीं पता कि दोनों के शव कहां हैं और उन्हें बांग्लादेशी अधिकारियों को कैसे और कब सौंपा जाएगा.

दूसरी ओर, बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दिए जाने के कारण दूतावास दोनों नागरिकों के परिवारों से संपर्क करने या उन्हें कोई जानकारी देने में भी असमर्थ है.

अगर परिवार के लोग अनुरोध करते हैं, तो दूतावास उनकी इच्छा के मुताबिक शवों को वापस बांग्लादेश लाने में मदद करता है.

शरीफुल हसन ने कहा, "लेकिन इस मामले में सऊदी अधिकारियों ने न तो दूतावास से संपर्क किया और न ही परिवार के किसी सदस्य से. यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों नागरिकों को अपना बचाव करने का मौका मिला था या नहीं."

उनके मुताबिक, "विदेशी नागरिक होने के नाते उन्हें कांसुलर सहायता के तहत अपने दूतावास के ज़रिए कानूनी मदद पाने का अधिकार था. लेकिन सऊदी अरब ने इस मामले में किसी को भी जानकारी नहीं दी."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
OTT पर नई फिल्में और सीरीज: ‘गजब रात’, ‘सूमो दीदी’ समेत • यूपी में नालों, झाड़ियों और कुएँ में मिलीं प्रख्यात दवाओं के अवशेष, अब राजस्थान‑मध्यप्रदेश में गोदामों की खोज • 90 दिन पहले बुकिंग संभव, रोज़ाना 2000 पास तक • सेंसेक्स 76 अंक गिरा, निफ्टी 23,150 से नीचे • झारखंड में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, 5 नाबालिग हिरासत में • कन्नौज में भीड़ न जुट पाने पर अखिलेश यादव ने किया पार्टी इकाई का भंग • मुंबई‑कोटा 15 घंटे में: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर फडणवीस ने कहा, हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे • राजगीर में विजयादशमी पर जू एवं नेचर सफारी बंद, लगातार दो दिन नहीं मिलेगी एंट्री • बिना लाइसेंस के व्यापार का दशकों पुराना मामला, मंडी अधिकारियों पर भी सवाल; सरकार ने रिपोर्ट मांगी • महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग: हलवा, पूड़ी, काले चने और नारियल की रेसिपी • टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद संदिग्धों की पहचान: CCTV में दिखे दो शूटर, अंधेरी स्टेशन से बाइक जब्त • शाहरुख के सामने जींस फाड़ने के बाद, निर्देशक से झगड़े में बॉबी को बना दिया भगत सिंह • सलमान खान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग: 8 साल में धमकियों और हमलों की टाइमलाइन • मस्जिद में 'अनैतिक हरकत' पर कपल को मौत की सज़ा के मामले में बांग्लादेश ने सऊदी अरब से मांगा जवाब • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी केस में हमलावरों की तस्वीरें सामने, बाइक बरामद, CM ने सुरक्षा का आश्वासन दिया • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मांगों पर सलमान खान का ठोस इन्कार • Greater Noida में पाँच परिवार के सदस्यों की मौत: मोबाइल रिकॉर्डिंग से उजागर हुई दुर्घटना • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: 45 मिनट इंतजार, रेकी और कोटा से गिरफ्तार शूटर • गन्ने के इथेनॉल पर पेट्रोल मिश्रण में रोक, मक्का और टूटे चावल पर भी निर्णय • कन्या पूजन का आखिरी शुभ मुहूर्त: अब देर नहीं, अभिजीत या चौघड़िया समय में करें पूजा • पटना में तेज़ गति से हुई दुर्घटना: स्कॉर्पियो ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया • पहली तस्वीर में दिखे कच्चे प्लास्टर और खरोंच • गावस्कर ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रमबद्धता पर सवाल उठाया: 8वें स्थान तक बल्लेबाजी से गेंदबाज कमजोर • कानपुर एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दो की मौत, दो घायल • AC के फैन मोड से हवा साफ़, बिना खर्च के एयर प्यूरीफायर जैसा प्रभाव • कोटा से टाइगर श्रॉफ के हमले के तीन संदिग्ध गिरफ्तार • ‘यह क्या हो रहा है’, शत्रुघ्न सिन्हा पर हमले की खबर से हैरान • बुजुर्ग को CPR से बचाते सिपाही, पत्नी की 'आलू मत उठाओ' वाली टिप्पणी वायरल • OpenAI का ह्यूमनॉइड रोबोट: 2027 में पहला डेमो, क्या होगा वास्तविक काम? • पुतिन ने ट्रम्प‑जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, मुलाकात कब होगी? • 10,000 रुपये की किस्त के दावों का सत्य • एएमयू चुनाव के बाद जामिया मिल्लिया में छात्र आंदोलन को नई दिशा मिली • बुर्का बैन के बाद से ही सुलग रही थी गुस्से की आग, फ्रांस का छात्र आंदोलन कैसे बना उग्र प्रदर्शन? • जेलर 2 ने धुरंधर 2 को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया • श्रद्धा दुबे ने पुलिस को दी चुनौती, बिल्डिंग के CCTV फुटेज दिखाने को कहा • बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के काफिले पर रिमोट‑कंट्रोल बम से हमला किया • नेहरू‑गांधी और यादव को नेता नहीं बनाएंगे', 'अब्दुल दरी' नहीं बिछाएंगे, खुद लीडर बनेंगे • मां दुर्गा की मूर्तियों में वेश्यालय की मिट्टी का रहस्य • मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पर पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथियों के आगमन से हलचल • OTT पर नई फिल्में और सीरीज: ‘गजब रात’, ‘सूमो दीदी’ समेत • यूपी में नालों, झाड़ियों और कुएँ में मिलीं प्रख्यात दवाओं के अवशेष, अब राजस्थान‑मध्यप्रदेश में गोदामों की खोज • 90 दिन पहले बुकिंग संभव, रोज़ाना 2000 पास तक • सेंसेक्स 76 अंक गिरा, निफ्टी 23,150 से नीचे • झारखंड में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, 5 नाबालिग हिरासत में • कन्नौज में भीड़ न जुट पाने पर अखिलेश यादव ने किया पार्टी इकाई का भंग • मुंबई‑कोटा 15 घंटे में: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर फडणवीस ने कहा, हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे • राजगीर में विजयादशमी पर जू एवं नेचर सफारी बंद, लगातार दो दिन नहीं मिलेगी एंट्री • बिना लाइसेंस के व्यापार का दशकों पुराना मामला, मंडी अधिकारियों पर भी सवाल; सरकार ने रिपोर्ट मांगी • महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग: हलवा, पूड़ी, काले चने और नारियल की रेसिपी • टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद संदिग्धों की पहचान: CCTV में दिखे दो शूटर, अंधेरी स्टेशन से बाइक जब्त • शाहरुख के सामने जींस फाड़ने के बाद, निर्देशक से झगड़े में बॉबी को बना दिया भगत सिंह • सलमान खान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग: 8 साल में धमकियों और हमलों की टाइमलाइन • मस्जिद में 'अनैतिक हरकत' पर कपल को मौत की सज़ा के मामले में बांग्लादेश ने सऊदी अरब से मांगा जवाब • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी केस में हमलावरों की तस्वीरें सामने, बाइक बरामद, CM ने सुरक्षा का आश्वासन दिया • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मांगों पर सलमान खान का ठोस इन्कार • Greater Noida में पाँच परिवार के सदस्यों की मौत: मोबाइल रिकॉर्डिंग से उजागर हुई दुर्घटना • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: 45 मिनट इंतजार, रेकी और कोटा से गिरफ्तार शूटर • गन्ने के इथेनॉल पर पेट्रोल मिश्रण में रोक, मक्का और टूटे चावल पर भी निर्णय • कन्या पूजन का आखिरी शुभ मुहूर्त: अब देर नहीं, अभिजीत या चौघड़िया समय में करें पूजा • पटना में तेज़ गति से हुई दुर्घटना: स्कॉर्पियो ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया • पहली तस्वीर में दिखे कच्चे प्लास्टर और खरोंच • गावस्कर ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रमबद्धता पर सवाल उठाया: 8वें स्थान तक बल्लेबाजी से गेंदबाज कमजोर • कानपुर एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दो की मौत, दो घायल • AC के फैन मोड से हवा साफ़, बिना खर्च के एयर प्यूरीफायर जैसा प्रभाव • कोटा से टाइगर श्रॉफ के हमले के तीन संदिग्ध गिरफ्तार • ‘यह क्या हो रहा है’, शत्रुघ्न सिन्हा पर हमले की खबर से हैरान • बुजुर्ग को CPR से बचाते सिपाही, पत्नी की 'आलू मत उठाओ' वाली टिप्पणी वायरल • OpenAI का ह्यूमनॉइड रोबोट: 2027 में पहला डेमो, क्या होगा वास्तविक काम? • पुतिन ने ट्रम्प‑जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव, मुलाकात कब होगी? • 10,000 रुपये की किस्त के दावों का सत्य • एएमयू चुनाव के बाद जामिया मिल्लिया में छात्र आंदोलन को नई दिशा मिली • बुर्का बैन के बाद से ही सुलग रही थी गुस्से की आग, फ्रांस का छात्र आंदोलन कैसे बना उग्र प्रदर्शन? • जेलर 2 ने धुरंधर 2 को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया • श्रद्धा दुबे ने पुलिस को दी चुनौती, बिल्डिंग के CCTV फुटेज दिखाने को कहा • बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के काफिले पर रिमोट‑कंट्रोल बम से हमला किया • नेहरू‑गांधी और यादव को नेता नहीं बनाएंगे', 'अब्दुल दरी' नहीं बिछाएंगे, खुद लीडर बनेंगे • मां दुर्गा की मूर्तियों में वेश्यालय की मिट्टी का रहस्य • मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पर पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथियों के आगमन से हलचल •