Thursday, 05 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Gaya

मिडर्टम इलेक्शन में हार के बाद क्या ट्रंप को महाभियोग के ज़रिए हटाना आसान हो गया है?

Ajay Tiwari
05 November 2026 • 0 • 17
मिडर्टम इलेक्शन में हार के बाद क्या ट्रंप को महाभियोग के ज़रिए हटाना आसान हो गया है?

इमेज स्रोत, Getty Images

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन वाले इस साल की शुरुआत रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं को चेतावनी देते हुए की थी.

छह जनवरी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के रिपब्लिकन सांसदों से ट्रंप ने कहा था, "आपको मिडटर्म इलेक्शन जीतने ही होंगे. अगर हम मिडटर्म इलेक्शन नहीं जीतते हैं, तो वे मुझे महाभियोग के ज़रिए पद से हटाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेंगे."

अब रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म इलेक्शन हार गई है. डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. यहाँ तक कि टेक्सस, साउथ कैरोलाइना और कंसास जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन के मज़बूत गढ़ माने जाने वाले राज्यों में भी सीनेट की सीटें जीत लीं.

हालांकि, इससे पहले भी डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग चला चुकी है, लेकिन तब भी उन्हें राष्ट्रपति पद पर बने रहने से नहीं रोका जा सका था.

चुनाव से पहले सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के साथ 53 सदस्य थे, जबकि डेमोक्रेट्स के पक्ष में 47 सीनेटर थे.

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल 435 सीटों में से 367 के नतीजे घोषित हो चुके हैं.

डेमोक्रेट्स इनमें से 218 सीटें जीत चुके हैं, जिससे सदन में उनका बहुमत सुनिश्चित हो गया है. चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के पास 218-214 के बेहद मामूली अंतर से बहुमत था.

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल करने के बाद डेमोक्रेट्स को ट्रंप प्रशासन के सदस्यों, जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, के ख़िलाफ़ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का अधिकार मिल जाएगा.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेटिक सांसदों की ओर से लाए गए महाभियोग के दो प्रस्तावों का सामना करना पड़ा था. हालांकि, दोनों ही बार वे सीनेट में आरोपों से बरी हो गए थे.

लेकिन सिर्फ महाभियोग चलाने से ट्रंप को राष्ट्रपति पद से नहीं हटाया जा सकेगा. इसके लिए सीनेट में होने वाली अगली सुनवाई में उन्हें दोषी ठहराना होगा, जिसके लिए मौजूद सीनेटरों के दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन ज़रूरी है. इसका मतलब है कि सीनेट में केवल बहुमत हासिल कर लेने से डेमोक्रेट्स ट्रंप को पद से नहीं हटा सकते.

फ़िलहाल ऐसे कोई संकेत भी नहीं हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप के ख़िलाफ़ तीसरी बार महाभियोग लाने की योजना बनाई है.

कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने से डेमोक्रेट्स को ट्रंप के विधायी एजेंडे पर व्यापक नियंत्रण और कार्यपालिका के कामकाज की जांच करने के लिए निगरानी की पर्याप्त शक्तियां भी मिल जाएंगी.

इससे ट्रंप प्रशासन के लिए अपने कार्यकाल के आख़िरी दो वर्षों में नए क़ानूनों और नीतियों को आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस का नियंत्रण हासिल किया, तो वह हर बिल पर वीटो कर देंगे.

क्या मिडटर्म इलेक्शन नतीजों ने ट्रंप के ख़िलाफ़ एक और महाभियोग का रास्ता खोल दिया है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें.

सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि किसी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जितने बहुमत की ज़रूरत होती है, उससे कहीं ज़्यादा बहुमत सीनेट में उन्हें दोषी ठहराकर पद से हटाने के लिए ज़रूरी होता है.

महाभियोग किसी इंडाइटमेंट की तरह होता है. इसके तहत किसी फेडरल पदाधिकारी पर अपराध करने के आरोपों को औपचारिक रूप से मंज़ूरी दी जाती है.

महाभियोग के प्रस्ताव यानी आरोपों को सीनेट में सुनवाई शुरू होने से पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में साधारण बहुमत से पारित होना ज़रूरी है.

जब किसी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग की सुनवाई होती है, तो सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसकी अध्यक्षता करते हैं.

अगर सीनेट में दो-तिहाई बहुमत राष्ट्रपति को दोषी ठहराने के पक्ष में मतदान करता है, तभी उन्हें पद से हटाया जा सकता है. कुछ मामलों में इसका मतलब यह भी होता है कि संबंधित व्यक्ति भविष्य में कभी किसी सरकारी पद पर नहीं रह सकता.

क्या डेमोक्रेट्स ने ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के लिए पर्याप्त सीटें जीत ली हैं?

इसका जवाब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हाँ है.

चार नवंबर की दोपहर तक डेमोक्रेट्स 237 सीटें जीत चुके थे, जो साधारण बहुमत के लिए ज़रूरी 218 सीटों से ज़्यादा हैं. इसका मतलब है कि अगर सभी डेमोक्रेट सांसद महाभियोग के प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करते हैं, तो इसे पारित कराया जा सकता है.

लेकिन यह महाभियोग का सिर्फ़ पहला क़दम है. यह समझना भी ज़रूरी है कि क्या सीनेट में पर्याप्त बहुमत मिल सकता है, जिससे राष्ट्रपति को दोषी ठहराकर पद से हटाया जा सके.

सीनेट में महाभियोग की सुनवाई के दौरान किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिए दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन ज़रूरी होता है.

अभी सभी सीटों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं. लेकिन अगर जिन सीटों पर नतीजे आने बाक़ी हैं, उन सभी पर डेमोक्रेट्स जीत भी जाते हैं, तब भी वे 67 वोटों के ज़रूरी आंकड़े से पीछे रहेंगे. यह आकलन इस आधार पर है कि सभी सीनेटर अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे.

इमेज स्रोत, Getty Images

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा है कि उनकी पार्टी का ध्यान महंगाई और आम लोगों के लिए जीवनयापन की लागत कम करने पर रहेगा.

न्यूयॉर्क से सांसद जेफ्रीज जनवरी में नई कांग्रेस के कार्यभार संभालने पर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अगले स्पीकर बन सकते हैं.

चार नवंबर को उन्होंने कहा था, "हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के किसी भी सदस्य ने मुझसे महाभियोग के बारे में बात नहीं की है."

उन्होंने कहा कि पार्टी का ध्यान आम लोगों के लिए जीवनयापन की लागत कम करने के साथ-साथ जवाबदेही तय करने पर भी रहेगा.

उन्होंने कहा, "हाउस डेमोक्रेट्स ऐसी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे, जो नियंत्रण से बाहर हो चुकी कार्यपालिका पर निगरानी रखेगी और सत्ता के संतुलन को सुनिश्चित करेगी."

जब यह स्पष्ट होने लगा कि डेमोक्रेट्स फिर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल कर लेंगे, तो हाउस ओवरसाइट कमिटी में डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष सदस्य सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने जांच शुरू करने का वादा किया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने वकीलों को तैयार रखिए."

बहुमत मिलने का मतलब है कि डेमोक्रेट्स के पास समन जारी करने और अवमानना की कार्रवाई करने की शक्तियां होंगी. इसके ज़रिए वे ट्रंप प्रशासन और उनके परिवार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांग सकते हैं.

महाभियोग का सामना करने की आशंका सिर्फ़ ट्रंप को ही नहीं है. मिडटर्म इलेक्शन के लिए संसद के अवकाश पर जाने से पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के ख़िलाफ़ भी महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया गया था.

इमेज स्रोत, Getty Images

ट्रंप के ख़िलाफ़ अब तक दो बार महाभियोग चलाया जा चुका है, लेकिन दोनों ही बार सीनेट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था.

दिसंबर 2019 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग के दो आरोपों को मंज़ूरी दी थी.

पहला आरोप सत्ता के दुरुपयोग का था. इसमें कहा गया था कि ट्रंप ने यूक्रेन के अधिकारियों से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की जांच करने के लिए कहा था.

दूसरा आरोप कांग्रेस की जांच में बाधा डालने का था. ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने इस मामले की जांच में रुकावट पैदा की.

फ़रवरी 2020 में सीनेट ने राष्ट्रपति को आरोपों से बरी कर दिया. यूटा से रिपब्लिकन सीनेटर मिट रोमनी अपनी पार्टी की लाइन से हटकर ट्रंप को दोषी ठहराने के पक्ष में मतदान करने वाले एकमात्र रिपब्लिकन सांसद थे.

जनवरी 2021 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक बार फिर ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया. इस बार उन पर छह जनवरी 2021 को अमेरिकी कैपिटल में हुई घटनाओं के संबंध में "विद्रोह के लिए उकसाने" का आरोप लगाया गया था.

इस दौरान 10 रिपब्लिकन सांसदों ने अपनी पार्टी का रुख़ छोड़कर डेमोक्रेट्स के साथ ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग के समर्थन में मतदान किया.

इन 10 सांसदों में से अब केवल दो ही पद पर बने हुए हैं. इनमें से एक ने कहा है कि वह 2026 में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाकी सांसद या तो कांग्रेस से रिटायर हो गए या अपने चुनाव हार गए.

सीनेट में महाभियोग की सुनवाई ट्रंप के राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद हुई थी. कुछ रिपब्लिकन सांसदों का मानना था कि चूंकि ट्रंप अब सत्ता में नहीं हैं, इसलिए उनके ख़िलाफ़ सुनवाई की ज़रूरत नहीं है.

सीनेट में बहुमत ने ट्रंप को दोषी ठहराने के पक्ष में मतदान किया. इस दौरान सात रिपब्लिकन सांसदों ने अपनी पार्टी की लाइन से हटकर डेमोक्रेट्स का समर्थन किया.

हालांकि, 57 के मुकाबले 43 वोटों का यह परिणाम दोषी ठहराने के लिए ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत से कम था.

चूंकि सीनेट ने ट्रंप को आरोपों से बरी कर दिया था, इसलिए उन्हें भविष्य में दोबारा सरकारी पद संभालने से रोकने के लिए मतदान की नौबत ही नहीं आई.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, 15 लाख लेकर फरार हुए आरोपी, सैकड़ों शिकार • जॉर्जिया के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुने गए जोत सिंह बनें पहले भारतीय‑अमेरिकी और सिख‑अमेरिकी विधायक • रणबीर कपूर के 'रामायण: पार्ट 1' ने थिएटरों में भीड़ जुटाई, यश रावण के दम पर हुई चर्चा • एनसीआर में हवा बेहद खराब: इंडिया गेट पर AQI 399, नोएडा‑गाजियाबाद में भी गंभीर स्तर • रिपब्लिकन पार्टी की हार के पीछे पाँच प्रमुख कारण • डेमोक्रेट्स की बढ़त के बाद चीन ने दिया बयान • अमेरिका ने ईरान के तेल जहाजों में मदद करने वाली भारतीय‑तुर्की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए • अयोध्या में दीपोत्सव आज से: अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक, पांच दिन तक परंपरा के रंग • तेलंगाना में बाढ़ के पानी से झील उफन गई, SDRF की नावें उलटीं, 10 बचावकर्मी डूबे • छिपे मिलते थे प्रेमी‑प्रेमिका, परिवार ने कराई शादी • मेटा इंडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री के लिए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की • अमित शाह का हरियाणा दौरा: करनाल और अंबाला में कार्यक्रम, पंजाब पर प्रभाव • देहरादून में भारी वाहनों का कहर, आशारोड़ी इलाके में गंभीर समस्या • एक हफ्ते में रूस‑यूक्रेन युद्ध समाप्त हो सकता है, तीन देशों के बीच बातचीत शुरू • घायल मनोज ने मां को बताया गोली, अस्पताल में दम तोड़ दिया • कोहली ने बनाया नया ‘महारिकॉर्ड’, SENA देशों में 50+ औसत के साथ इतिहास रचा • मिडटर्म चुनाव हार पर ट्रंप का बयान • रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज: 'विदेश यात्राएँ बंद करें, तभी जीत सम्भव • तेलंगाना ACB ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की, कई मामलों में सीज़ • हरियाणा हाईकोर्ट ने अरावली पहाड़ियों के संरक्षण हेतु खनन पर रोक लगाई • फ्लोरिडा में सिटीबैंक ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर गोलीबारी, संदिग्ध समेत दो की मौत • हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज, दिवाली जेल में मनाएंगे • नेशनल कॉन्फ्रेंस में बागी विधायक की तीसरी गुप्त बैठक, उमर अब्दुल्ला सरकार पर बढ़ता दबाव • छोटी और बड़ी दिवाली दोनों 8 नवंबर को, तिथियों का कन्फ्यूजन खत्म • डेमोक्रेटिक बहुमत से अमेरिकी मिडटर्म चुनाव, ईरान ने दोबारा हमले पर कड़ी चेतावनी दी • मिडटर्म चुनाव की हार से ट्रम्प‑वेंस के बीच दरार, अमेरिकी सियासत में बड़ा बदलाव • अमेरिका में ट्रम्प को चुनावी झटके के बाद ईरान ने दी कड़ी चेतावनी: युद्ध नहीं हुआ तो परिणाम भुगतना पड़ेगा • मेघालय में भाजपा की बढ़ती शक्ति, 10 विधायक होने पर कैबिनेट में मांगी एक और सीट • पुलिस सब‑इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तालाब में कूदने की कोशिश, लेकिन विजिलेंस टीम ने पकड़ा • विदेशी बाजार में धूम मचा रही अलवर की मिल्क केक, 3‑4 चम्मच घी, नींबू का रस और इलायची पाउडर से बनती है • अमेरिका ने भारतीय दंपती पर प्रतिबंध लगाया, ईरान को तेल प्रतिबंधों से बचाने का आरोप • आज रोजगार मेले का आयोजन, 600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी • बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के ‘क्राइम है, अपराध नहीं’ बयान पर प्रशांत किशोर ने किया तीखा तंज • सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने दलेर मेहंदी पर तंज, मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन • एएमयू और वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव: आज मतदान, शाम को मतगणना, नतीजे देर रात तक • अयोध्या में दीपोत्सव, हरियाणा में शाह की रैली, ट्रंप ने ईरान युद्ध को हार का कारण कहा • लखनऊ में व्यापारी शिवा शर्मा की हत्या: श्रद्धा और साथियों द्वारा घिनौना टॉर्चर, 6 घंटे की पूछताछ में खुलासा • विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: शतकों से विश्व चैम्पियन तक के रिकॉर्ड • बैलेट पेपर से वोटों की गिनती में अमेरिका की तेज़ी का रहस्य • ‘दौड़ जा…’ मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिली विराट कोहली, अब 38 साल की उम्र में ‘किंग’ • बिहार में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, 15 लाख लेकर फरार हुए आरोपी, सैकड़ों शिकार • जॉर्जिया के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुने गए जोत सिंह बनें पहले भारतीय‑अमेरिकी और सिख‑अमेरिकी विधायक • रणबीर कपूर के 'रामायण: पार्ट 1' ने थिएटरों में भीड़ जुटाई, यश रावण के दम पर हुई चर्चा • एनसीआर में हवा बेहद खराब: इंडिया गेट पर AQI 399, नोएडा‑गाजियाबाद में भी गंभीर स्तर • रिपब्लिकन पार्टी की हार के पीछे पाँच प्रमुख कारण • डेमोक्रेट्स की बढ़त के बाद चीन ने दिया बयान • अमेरिका ने ईरान के तेल जहाजों में मदद करने वाली भारतीय‑तुर्की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए • अयोध्या में दीपोत्सव आज से: अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक, पांच दिन तक परंपरा के रंग • तेलंगाना में बाढ़ के पानी से झील उफन गई, SDRF की नावें उलटीं, 10 बचावकर्मी डूबे • छिपे मिलते थे प्रेमी‑प्रेमिका, परिवार ने कराई शादी • मेटा इंडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री के लिए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की • अमित शाह का हरियाणा दौरा: करनाल और अंबाला में कार्यक्रम, पंजाब पर प्रभाव • देहरादून में भारी वाहनों का कहर, आशारोड़ी इलाके में गंभीर समस्या • एक हफ्ते में रूस‑यूक्रेन युद्ध समाप्त हो सकता है, तीन देशों के बीच बातचीत शुरू • घायल मनोज ने मां को बताया गोली, अस्पताल में दम तोड़ दिया • कोहली ने बनाया नया ‘महारिकॉर्ड’, SENA देशों में 50+ औसत के साथ इतिहास रचा • मिडटर्म चुनाव हार पर ट्रंप का बयान • रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज: 'विदेश यात्राएँ बंद करें, तभी जीत सम्भव • तेलंगाना ACB ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की, कई मामलों में सीज़ • हरियाणा हाईकोर्ट ने अरावली पहाड़ियों के संरक्षण हेतु खनन पर रोक लगाई • फ्लोरिडा में सिटीबैंक ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर गोलीबारी, संदिग्ध समेत दो की मौत • हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज, दिवाली जेल में मनाएंगे • नेशनल कॉन्फ्रेंस में बागी विधायक की तीसरी गुप्त बैठक, उमर अब्दुल्ला सरकार पर बढ़ता दबाव • छोटी और बड़ी दिवाली दोनों 8 नवंबर को, तिथियों का कन्फ्यूजन खत्म • डेमोक्रेटिक बहुमत से अमेरिकी मिडटर्म चुनाव, ईरान ने दोबारा हमले पर कड़ी चेतावनी दी • मिडटर्म चुनाव की हार से ट्रम्प‑वेंस के बीच दरार, अमेरिकी सियासत में बड़ा बदलाव • अमेरिका में ट्रम्प को चुनावी झटके के बाद ईरान ने दी कड़ी चेतावनी: युद्ध नहीं हुआ तो परिणाम भुगतना पड़ेगा • मेघालय में भाजपा की बढ़ती शक्ति, 10 विधायक होने पर कैबिनेट में मांगी एक और सीट • पुलिस सब‑इंस्पेक्टर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तालाब में कूदने की कोशिश, लेकिन विजिलेंस टीम ने पकड़ा • विदेशी बाजार में धूम मचा रही अलवर की मिल्क केक, 3‑4 चम्मच घी, नींबू का रस और इलायची पाउडर से बनती है • अमेरिका ने भारतीय दंपती पर प्रतिबंध लगाया, ईरान को तेल प्रतिबंधों से बचाने का आरोप • आज रोजगार मेले का आयोजन, 600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी • बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के ‘क्राइम है, अपराध नहीं’ बयान पर प्रशांत किशोर ने किया तीखा तंज • सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने दलेर मेहंदी पर तंज, मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन • एएमयू और वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव: आज मतदान, शाम को मतगणना, नतीजे देर रात तक • अयोध्या में दीपोत्सव, हरियाणा में शाह की रैली, ट्रंप ने ईरान युद्ध को हार का कारण कहा • लखनऊ में व्यापारी शिवा शर्मा की हत्या: श्रद्धा और साथियों द्वारा घिनौना टॉर्चर, 6 घंटे की पूछताछ में खुलासा • विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: शतकों से विश्व चैम्पियन तक के रिकॉर्ड • बैलेट पेपर से वोटों की गिनती में अमेरिका की तेज़ी का रहस्य • ‘दौड़ जा…’ मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिली विराट कोहली, अब 38 साल की उम्र में ‘किंग’ •