पश्चिम चम्पारण ज़िले के मुख्यालय बेतिया के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम में बुधवार, 18 नवंबर की दोपहर हुई महालूट में अब बहुत कुछ स्पष्ट हो चुका है। प्रशासन द्वारा संदिग्धों की पहचान सहित शोरूम के संचालक द्वारा लूटे गए गहनों के मूल्य का आकलन भी कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शोरूम संचालक के आवेदन के आधार पर की जा रही कार्रवाई में घटना में शामिल क़रीब 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। इनमें से चार को हिरासत में ले लिया गया है। अब बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बड़ी बात यह है कि इन संदिग्धों के तार बिहार के समस्तीपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे ज़िलों से जुड़ रहे हैं।
40 करोड़ की लूट नहीं, 12-15 करोड़ का आंकड़ा दिया लूटे गए गहनों के मूल्य की कहानी बताते चलें कि इस मामले में कई मोड़ आए हैं। इनमें गहनों के मूल्य का आकलन और उसके आधार पर इसे ‘बिहार की सबसे बड़ी लूट’ कहा जाना अहम पहलू है। शुरुआती दौर में शॉप के कर्मियों द्वारा लूटे गए गहनों का मूल्य अनुमानित तौर पर क़रीब 30 से 40 करोड़ रुपए किया गया था। लेकिन, पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी में शोरूम संचालक द्वारा दिए गए आवेदन में लूटे गए गहनों का मूल्य 12 से 15 करोड़ रुपए तक बताया गया है।
ग्राहक बनकर सोने की चेन देखी, फिर निकाली बंदूकें शोरूम में लूट की कहानी अगले दिन यानी बुधवार को वे सभी अपराधी तीन मोटरबाइकों से दोपहर क़रीब 12:20 बजे शोरूम पहुंचे। बाइक से उतरकर बारी-बारी से अंदर दाखिल हुए और फिर ग्राहक बनकर सोने की चेन को देखा। फिर मौका पाकर सभी ने बंदूकें निकाल लीं और बंदूक की नोंक पर सभी कर्मियों और उपभोक्ताओं को बंधक बना लिया।
पुलिस को भ्रमित करने के लिए क्या-क्या करते गए अपराधी पुलिस को भ्रमित करने की कहानी महज़ 30 से 35 मिनट तक की गई लूट के बाद सभी अपराधी उन्हीं बाइकों से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और बीती रात पार्क की गई कार में गहनों से भरे बैग्स को रखते हैं। इसके बाद पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए कुछ अपराधी उन्हीं बाइकों से अलग-अलग दिशाओं में आगे निकल जाते हैं, तो कुछ अपराधी कार को लेकर फरार हो जाते हैं।
डीआईजी बोले- अपराधियों की पहचान कर ली गई है चम्पारण रेंज के DIG का बयान गौर करने वाली बात यह है कि घटना के एक दिन बाद गुरुवार को यह सारी जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आई। हालांकि चम्पारण रेंज के DIG हर किशोर राय और SSP कुमार गौतम ने अब तक किसी भी प्रकार का मीडिया ब्रीफ जारी नहीं किया है, लेकिन घटना की रात शोरूम में चली 8 घंटों की जांच और पूछताछ के बाद उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि “अपराधियों की पहचान कर ली गई है और एक से दो दिनों में उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।” (इनपुट- आशीष कुमार, बेतिया)
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!